नवोदय विद्यालय: दो टीचरों पर लगा 55 छात्राओं के यौन शोषण का आरोप

Date:

rape_1428034469अकोला. जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली 55 छात्राओं ने यौन शोषण की शिकायत की है। महाराष्ट्र के अकोला जिले के नवोदय विद्यालय में पढ़ाने वाले दो अध्यापकों पर छात्राओं ने कई आरोप लगाए। स्टूडेंट के मुताबिक, ‘टीचर गंदे इशारे और आपत्तिजनक बातें करते हैं। वे छेड़छाड़ करते हैं। टीचर प्राइवेट पार्ट्स के बारे में बात करते हैं। कैंडल लेकर यह बताते हैं कि कंडोम का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इन बातों से लड़कियों को बहुत दिक्कत होती है।’ कुछ लड़कियों के मुताबिक, स्कूल में यह सब पिछले चार सालों से चल रहा है। अकोला के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में इस मामले में आरोपों के घेरे में आए स्कूल के दो अध्यापकों-राजन गजभिए (42) और शैलेश रामटेके (49) के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. आशा मिर्गे के दखल देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
डॉ. आशा मिर्गे ने अकोला के कलेक्टर अरुण शिंदे और एसपी चंद्रकिशोर मीणा को भी पूरे मामले की जानकारी दी है। मिर्गे के मुताबिक, 27 मार्च को उन्हें शिकायत मिली थी कि दो छात्राओं का यौन शोषण हुआ है। इसके बाद वे जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल आर सिंह से मिलीं। मिर्गे ने कहा कि प्रिंसिपल ने उन्हें बताया था कि 22 और 23 मार्च को स्कूल की आंतरिक समिति ने कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी थी। मिर्गे ने यह भी बताया कि 25 मार्च को एक टीचर दोनों स्टूडेंट में से एक के घर गया था। उसके बाद शिकायत वापस ले ली गई थी। दोनों स्टूडेंट्स की उम्र करीब 17 साल है और वे 12 वीं क्लास में पढ़ती हैं। इम्तिहान के बाद दोनों अपने घर चली गईं। उसके बाद मिर्गे ने स्कूल के स्टूडेंट्स से बात करने का फैसला किया। 55 स्टूडेंट्स ने मिर्गे को अपनी तमाम शिकायतें बताईं। लेकिन मिर्गे ने यह भी कहा कि किसी भी लड़की ने उन्हें लिखित शिकायत नहीं दी।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Private Entire world 7 Gambling establishment No-deposit Bonus Codes to possess 2025 200% Invited Extra

Prioritizing consumer benefits is very important to have a...

fifty 100 percent free Spins Super Monopoly Money slot free spins No-deposit inside Australian Gambling enterprises Summer 2025

ArticlesExactly how Progressive Online Harbors Works: Super Monopoly Money...

Enjoy On line Free Position ghost slider slot no deposit Games from the APlay On the web

PostsTop 10 Free Ports Video game | ghost slider...

Game: 20 Extremely Sensuous BELL Hook

Various other fascinating element of 20 Awesome Sexy is...