राव बीदाजी जैसे इतिहास पुरूषों की जीवनी पढ़ें युवा
ChuruDSC07716जयपुर, मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राव बीदाजी जैसे वीर और समाज हितैषी इतिहास पुरूषों का सदैव स्मरण करना चाहिए। उन्होंने देश और समाज की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
श्रीमती राजे मंगलवार को चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के ग्राम गोपालपुरा में राव बीदाजी की मूर्ति अनावरण एवं 573वीं पुण्य जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थी राव बीदाजी जैसे इतिहास पुरूषों की जीवनी पढे़ंगे तो राजस्थान के विकास में भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्राी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को पानी के मामले में स्वावलम्बी बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में राज्य के करीब चार हजार गांवों में जल संरक्षण के कार्य किये जाएंगे। जब प्रदेश के सभी लोग अभियान से जुडं़ेगे तो इसे अवश्य ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना से स्वास्थ्य बीमा योजना को भी जोड़ा गया है।
विशिष्ट अतिथि विदेश राज्य मंत्राी जनरल वी.के. सिंह ने कहा कि राव बीदाजी राठौड़ ने 500 वर्ष पहले सबके लिए न्याय और सबके विकास की बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य शीघ्र ही खाद्यान्न और ऊर्जा के क्षेत्रा में अग्रणी होगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्राी श्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के कण-कण में मान-मर्यादा, त्याग, बलिदान एवं वीर गाथा समाहित है जो हमें सदैव प्रेरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी ने राजस्थान के ऐतिहासिक स्मारकों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है, जिसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।
राव श्री बीदाजी राठौड़ संस्थान के अध्यक्ष एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश श्री करणी सिंह राठौड़ ने संस्थान का परिचय दिया। उन्होंने राज्य में जल अभियान में भी सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया।
समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राव राजेन्द्र सिंह, उद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, ऊर्जा राज्य मंत्राी श्री पुष्पेन्द्र सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्राी श्री राजकुमार रिणवां, सांसद श्री राहुल कस्वां, विधायक श्री खेमाराम मेघवाल, जिला कलक्टर श्री ललित कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बारहठ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Previous articleयुवाओं को ऐतिहासिक पुरूषों के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए
Next articleमुख्यमंत्राी ने किया जोहड़ निर्माण कार्य में श्रमदान
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here