राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 की सरगर्मियां उफान पर हैं। ताज़ा खबर कांग्रेस खेमे से आई है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट दोनों ने ही चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में गहलोत-पायलट ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए ये घोषणा की। पर अब इस घोषणा के बाद राजस्थान में कांग्रेस के सीएम चहरे को लेकर बना सस्पेंस बरकरार ही है।

पहले गहलोत बोले फिर पायलट ने भी दिया साथ

दोपहर 12 बजे प्रतावित प्रेस कांफ्रेंस को पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्बोधित किया। गहलोत ने पहले दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा के कांग्रेस में ज्वाइन करने की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं भी चुनाव लडूंगा , पायलट भी चुनाव लड़ेंगें, सभी चुनाव लड़ेंगें। इसके बाद सचिन पायलट ने भी प्रेस को सम्बोधित करते हुए साफ़ कर दिया कि गहलोत के साथ ही वो भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगें।

लिस्ट जारी नहीं, पर दो कैंडिडेट पक्के

राजस्थान कांग्रेस में अभी चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की पहली सूची का इंतज़ार है। लेकिन इस बीच गहलोत और पायलट के चुनाव लड़ने की घोषणा होने के साथ दो प्रत्याशी तो पहले ही डिक्लेयर हो गए। ऐसे में अब सभी को बाकी सीटों पर घोषित नामों का इंतज़ार है।

एकजुट है कांग्रेस: गहलोत

प्रेस के सामने एक बार फिर गहलोत को ये कहना पड़ गया कि कांग्रेस पार्टी में कोई अंदरूनी फुट नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी एकजुट हैं और मीडिया में फूट जैसी तमाम खबरें निराधार हैं। उन्होंने इस बार के चुनाव में ज़बरदस्त जीत का दावा किया
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति पांचों राज्यों में मजबूत है। उन्होंने भाजपा और संघ की कार्यशैली को कटघरे में रखते हुए कहा, ”भाजपा को तो अचानक राममंदिर मुद्दा याद आ जाता है। संघ ने तो देश के लिए अंगुली तक नहीं कटाई’

जानिये कौन दावा कर रहा है गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को 20 दिन में हार्ट अटैक से मारने का 

Previous articleराजस्थान कांग्रेस का सूची जारी करने से पहले ज़ोरदार ‘धमाका’, भाजपा सांसद हरीश मीणा ने थामा ‘हाथ’
Next articleजब टिकिट नहीं मिला तो समाज सेवा का दावा करने वाला गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को अगले 20 दिनों में हार्ट अटैक से मारने का दावा कर रहे है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here