विशाल शिवयात्रा से हुआ शहर शिवमय

Date:

Mahashivratri-1एकलिंगजी पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम

उदयपुर , । महाशिरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव दल मेवाड की ओर से शनिवार को शहर में भगवान शिव के १२ ज्योतिलिंगों एवं शिव बारात की मनमोहक भव्य शिवयात्रा से शहर का वातावरण शिवमय हो गया।

Mahashivratri-2 Mahashivratri-3 Mahashivratri-4 Mahashivratri-5इसके लिए प्रात: ११ बजे महाआरती कर शिवयात्रा प्रांरभ की गई। शिवयात्रा में सबसे आगे सजे धजे ऊंट पर शहनाई नगाडे, गजराज पर भारत माता, घोडो पर ओम पताकाएं लिए शिव दल कार्यकर्ता, ५ बग्गियों में भारत माता, सरदार भगत ङ्क्षसह, विवेकानन्द, चन्द्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप की आकर्षक, शिवशंकर, साई बाबा की आकर्षक झांकियां सहित सामाजिक संदेश देती ओपन जीपों में सुसज्जित झांकियां चल रही थी। १२ उं*ट गाडियों पर सुसज्जित भगवान शिव के ज्योर्तिंलिंग जब शहर भ्रमण पर निकले तो शहर की जनता नतमस्तक हो गयी। शिवयात्रा में शिव दल व्यायामशाला में शिव दल कार्यकर्ताओ के प्रदर्शनों ने जनता को रोमांचित किया। शिवयात्रा का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चो की शिव बारात एवं पालकी में सवार एकलिंगनाथ थे। टाउनहाल से प्रांरभ होकर बापू बाजार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, झीणीरेत, मार्शल चौराहा, मण्डी, बडा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए पुन: टाउनहाल पहुंच सुखाडिया रंगमंच पर धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। सभा में आमंत्रित अतिथियों एवं महन्त प्रयागगिरी, इन्द्रदेव दास ने शिव दल कार्यकर्ताओं को भगवान शिव एवं महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। शहर में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य करने वालों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में विशाल शिव प्रसादी का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं समाजों द्वारा शिवयात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा , आतिशबाजी एवं जलपान से भव्य स्वागत किया।

इधर प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थल एकलिंगजी पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए। जहां अति. पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज ङ्क्षसह के नेतृत्व में पुलिस उपअधीक्षक,निरीक्षक, सब इंसपेक्टर, एसआई, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला पुलिस कांस्टेबल व रिजर्व पुलिस सहित ५३२ जवान एवं घुडसवार, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस मौके पर रहेगें। रात्रि में रोशनी के लिए हाई मास्क, ड्रेगन लाइटो की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थियों के लिए ट्रस्ट की

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bir mobil uygulama pinko indir

İndirim indirimine gidin veya en önemli uygulama parçasında hareket...

Kumar House Pinko için Promosyon Kodları Pinko şu anda 2025’te kuponların bir parçası olarak bonuslar

Desteğin tüm desteğini belirlemek için gerçek olumlu ihtiyaç. Toplamda,...

Sus particulares sobre Mega Casino 2024 11 Bono Falto Tanque

Inscribirí¡ alcanza algún grande folleto sobre juegos igual que...

Пинко Игорный дом 150 % скидка нате дебютный депозит а также 250 фриспинов

Ввод Пинко ставки на спорт Кыргызстан логина вдобавок пароля...