प्रेमी ने की बेवफाई तो प्रेमिका ने काट दिया लिंग

Date:

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के कराची शहर की एक लड़की पर अपने साथ बेवफाई करने वाले युवक का गुप्तांग काटने का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक इस लड़की की उम्र 19 साल है। उसके वकील इरशाद अली शेर का कहना है कि लड़की 24 साल के एक युवक के साथ रिश्ते में थी। इन लोगों का मिलना-जुलना और एक दूसरे के यहां आना-जाना होता था, लेकिन कुछ अरसे बाद इस लड़के ने किसी दूसरी युवती से शादी करने का फैसला कर लिया। लड़के के इस फैसले के बाद दोनों की प्रेम कहानी पर ब्रेक लग गया।

 

युवक दूसरी युवती से निकाह करने के बावजूद अपनी इस पुरानी माशूका के साथ रिश्ते कायम रखना चाहता था। लड़की का दावा है कि युवक उसके साथ जिस्मानी ताल्लुकात बनाने का दबाव डालता था। समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक इस लड़की को लगा कि यह युवक उसका इस्तेमाल कर रहा है। एक दिन जब युवक उससे मिलने पहुंचा तो उसने उसके गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया। लड़की के वकील का कहना है कि खुद उनकी मुवक्किल एंबुलेस बुलाकर युवक को अस्पताल ले गई।

 

उधर युवक के वकील रियाज अहमद भट्टी ने लड़की की बात को खारिज करते हुए कहा कि खुद उनके मुवक्किल ने इस लड़की का साथ छोड़ दिया क्योंकि वह धोखा दे रही थी। भट्टी के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने युवक को बलात्कार का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया, लेकिन कुछ भी साबित नहीं कर सके। युवक की ओर से लड़की के परिवार वालों पर भी मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में लड़की, उसके भाइयों और पिता को पकड़ा गया था। बाद में 50 हजार के मुचलके पर इनमें से हर एक को जमानत मिली। इस युवक के एक रिश्तेदार का कहना है कि उसकी सर्जरी की गई है और चिकित्सकों को उम्मीद है कि जल्द ही उसकी स्थिति सामान्य हो जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.1405

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов...

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.13586

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

Socio Modelli nobili Escort Berlino Confidenziale servizio erotico di intenso situazione

Qualsiasi campione è scelto così per la amenità bensì...

Rencontrer les services proposés par leurs escorts transgenres

Directement cela embryon passe des années tout avec la...