woman-births-glardo3214-06-2014-09-11-99Wहालांकी इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन यह सच है। एक महिला ने 8 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद किसी इंसान को नहीं बल्कि एक छिपकली को जन्म दिया है।

इस अजीबोगरीब घटना इंडोनेशिया के एक गांव की है। इस घटना से औरत के आस-पड़ौस वाले लोग आश्चर्यचकित है और इस महिला को जान से मारना चाहते हैं। छिपकली को जन्म देने वाली इस महिला पर उनका आरोप है कि यह जादू-टोना करती है।

छिपकली को जन्म देने वाली यह इंडोनेशियाई महिला 31 वर्षीय डेबी न्यूबाटोनिस है। इंडोनेशिया के ओइन्यून्टो गांव में मई में एक दाई मां ने डेबी की डिलीवरी करवाई थी। हालांकि वैज्ञानिक इस खबर को बकवास बता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए एक टीम भी इंडोनेशिया भेज दी है।

डेबी द्वारा छिपकली को जन्म के बाद से ही उसें और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी मिलने लगी। लोगों का कहना है कि डेबी और उसका परिवार जादू-टोना करता है। इस घटना पर पास के ही शहर कुपंग की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेसे अटॉपा ने का कहना है कि ये बकवास है कि कोई महिला छिपकली को जन्म दे सकती है। ऎसा कभी नहीं हुआ कि कोई एक प्रजाति किसी और दूरी प्रजाति को जन्म दे।

उनका कहना है कि महिला में प्रेग्नेंसी के सारे लक्षण देखे गए थे जिससें लेकिन यह फाल्स प्रेग्नेंसी का केस लगता है इसके तहत महिला में प्रेग्नेंसी के कई लक्षण होते हैं लेकिन वो प्रेग्नेंट नहीं होती है।

Previous articleअब सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही खुले रहेंगे एटीएम
Next articleमाय एफएम दे रहा है मौका हुनर दिखाने का
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here