1962_77कथित अवैध संबंधों के मामले पर छत्‍तीसगढ़ में 28 साल की एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटने का वाकया सामने आया है। घटना जशपुर जिले के मेंडरबहार गांव की है। जब महिला के साथ यह क्रूरता की जा रही थी तो बचने के लिए वह पूरे गांव में भागती रही, पर कोई मदद को सामने नहीं आया। घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे की है।

जिन लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है उनमें गांव की कुछ महिलाओं के अलावा नंदलाल लोहार नाम का व्यक्ति है। बताया जा रहा है कि लोहार के साथ महिला के अवैध संबंध हैं। जब इस महिला का पति अपनी पत्नी को बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई की। इस वाकये से सदमे में पहुंची महिला अपने पति और बच्चे के साथ महिला उपसरपंच के घर रही। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़‍िता और उसके पति का कहना है कि उनके साथ बेवजह मारपीट की गई।

उपसरपंच के पति शिवनाथ साय भंडारी ने भी घटना की पुष्टि की है। उसने बताया कि घटना के बाद महिला अपने परिवार के साथ उसके घर आई थी। वही उनको लेकर थाने गए थे। फरसाबहार उप थाने के प्रभारी जे एक्का का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस ने गांव में जाकर दोनों पक्षों का बयान लिया है।
कल शाम को पड़ोस में ही रहने वाली सनियारो बाई अपने पति नंदलाल लोहार, सास बूंदोबाई और गांव के 14-15 अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुंच गई। उसने महिला को घर से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। पीडि़ता के कपड़े फाड़ दिए गए। बचने के लिए महिला बिना कपड़ों के ही गांव में भागती रही। आरोपियों ने मारपीट के अलावा महिला की बेइज्जती भी की। सनियारो बाई, उसकी जेठानी पार्वती ने स्वीकार किया है कि उन्होंने सास और अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला का पीटा।

सनियारो का आरोप है कि पीडि़ता और उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से रोज घर में झगड़ा होता था। उसने तीन बच्चों की मां पीडि़ता को सौतन बनकर साथ रहने तक का प्रस्ताव भी दिया था। पर महिला और उसके पति का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ। आरोपी नंदलाल का कहना है कि पीडि़ता चाहे, तो वह उसे दूसरी पत्नी बनाने को तैयार है। शादीशुदा महिला और नंदलाल लोहार एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

Previous articleइस बार के ऑस्कर विजेता ये राजनेता, आइटम डांसर ये जनता
Next articleजंगल में प्रेमी को पेड़ से बांध लड़की से करते थे दुष्कर्म, एमएमएस भी बनाया
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here