कन्टेनर में अचानक लगी आग से ५ कारे जल कर हुई राख

Date:

२ घण्टे तक नेशनल हाईवे रहा अवरूद्घ

दम तोडती दमकलों से फिर आई परेशानी

डूंगरपुर बिछीवाडा थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर में तकनीकी कारणों से एक कन्टेनर में आग लग जाने से लाखों रूपयों मूल्यों की होण्डा कारे जलकर राख हो गई। और इस दौरान आग बुझाने के लिए मंगाई गई दमकले दम तोडते हुए जैसे तैसे घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान आग इतनी भीषण थी कि दोनो ओर मार्ग अवरूद्व हो गया जिससे वाहनों की लम्बी कतारे लग गई तथा पुलिस उप अधीक्षक पीरसिंह राठोड के नेतृत्व में खासी मशक्कत के बाद देर शाम को मार्ग सुचारू हो सका।

घटनाक्रम के अनुसार रतनपुर आरटीओ चैके पोस्ट से पूर्व एक मोड पर नोएडा से सूरत जा रहे एक कन्टेनर जिसमे ६ होण्ड कारे भरी हुई थी। के चालक नूह हरियाणा निवासी जाकिर ने इंजन गर्म होने के कारण पानी डालने लगा तो अचानक कन्टेनर ने शोर्ट सर्किट होकर आग पकड ली। और देखते ही देखते कन्टेनर धूं-धूं कर जलने लगा। इधर वहां से गुजर रहे बिछीवाडा थाने के सीएलजी सदस्य दिलीप पहाड ने तत्काल घटनाक्रम की जानकारी बिछीवाडा पुलिस को दी। जिस पर वह मौके पर पहुंची। तब तक कन्टेनर में आग की लपटे जबरर्दस्त फैल चुकी थी लेकिन इससे पूर्व एक कार को सुरक्षित निकाल लिया गया था। जब कि ५ कारे जल रही थी। इधर मौके पर बुलाये फायर बिग्रेड भी तकनीकी खराबी के चलते जैसे तैसे मौके पर पहुंचे। और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभी कारे व कन्टेनर जल कर राख हो गये थे। भीषण आग के कारण दोनो मार्गाे पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई। तथा नागरिक इस नजारे को देखते रहे। देर शाम को मार्ग सुचारू हो सका। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WinSpirit On-line casino Australia Finest Real money Gambling establishment inside the 2025

Рrіzе mоnеу саn оnlу bе wіthdrаwn аftеr wаgеrіng wіth...

Pin Up casino должностной журнал для забавы возьмите действительные аржаны

Исходить ограничения можно при помощи зеркала — другой ссылки в...

Confusione Aams Nota aggiornata dei casinò online sopra licenza

La basamento portiere nelle scommesse in Italia, presenta un...

Casino online: gioca ai giochi da bisca di Eurobet

Dai continuamente un’aspetto alla movimentazione del tuo forte bonus...