दवा व्यवसायी पर पिस्तोल से फायर

Date:

घायल सामान्य चिकित्सा में भर्ती

पुलिस ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

शक के आधार पर दो हिरासत में

डूंगरपुर, शहर के पुराना अस्पताल के पास स्थित एक दवा व्यवसायी पर गत रात्रि को मोटर साईकिल पर सवार दो युवको ने महारावल स्कुल के निकट जब वह अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहा था कि उस पर पिस्तोल से गोली मारी जो कि उसके कमर के नीचे से दूसरी साईड निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और घायल को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटनाक्रम के अनुसार दवा व्यवसायी मेहफुज हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी शास्त्री कॉलोनी अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा ही रहा था कि मोटर साईकिल पर अपना हुलिया छुपाने के उद्देश्य से रूमाल बांधकर आए दो युवाओं ने पीछे से पिस्तोल से गोली मारकर वार किया जिससे गोली लगने के बाद मेहफुज हुसैन नीचे गिर गया। इसी दौरान उसने घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी तथा तत्काल पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया तो पुलिस उप अधीक्षक पीर सिंह राठौड, शहर कोतवाल गोवर्धनलाल मय जाप्ते के पहुंचे तथा उसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में परिजन व मित्र भी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। मेहफुज हुसैन ने इस मामले में उसके एक भतीजे मोहम्मद हनीफ तथा रजा हुसैन पर आपसी रंजिश के चलते उक्त घटनाक्रम करने का आरोप लगाया। इधर पुलिस ने रात्रि को ही प्रार्थी के बयानो के आधार पर ऐतिहातन तौर पर दोनो नामजद अभियुक्तो को फिलहाल अपनी हिरासत में ले लिया है, जबकि दोनो आरोपी घर पर ही थे इस कारण पुलिस इस मामले में अन्य बिन्दुओं को भी टटोल रही है। शुक्रवार प्रात: पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। साथ ही इस मामले में पारिवारिक कलह को भी आधार माना जा रहा है जबकि अन्य बिन्दुओं को लेकर भी पुलिस अभियुक्तों की तलाश में लगी हुई है कि वास्तव में घटनाक्रम में किसका हाथ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Casino Freispiele abzüglich Einzahlung 2025 Mr BET Casino 50 Keine kostenlosen Kaution Spins Beste Angebote

ContentBeliebte Spielautomaten für jedes Free Spins | Mr BET...

Jouer à une Caillou un brin : 7 Plus redoutables Casinos quelque peu 2025

ContentRécupérez les meilleurs situationFraise communautairePrincipe d'un logiciel pour fraise...