युवक की हत्या कर किया शव जलया

Date:

उदयपुर, २१ दिसम्बर । शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्र में अज्ञात बदमाश धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर शरीर पर पहने स्वर्णाभूषण निकाल शिनाख्तगी छुपाने को लेकर शव को आग के हवाले कर प*रार हो गए।

सुखेर थानान्तर्गत न्यु भूपालपुरा अमरूदों की बाडी पगडंडी मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाश युवक की हत्या कर मृतक के गले से ३ स्वर्ण चैन, हाथों से ४ अंगुठियां उतार शिनाख्तगी छुपाने के लिए पेट्रोल छिडक शव को आग के हवाले कर प*रार हो गए। सूचना मिलने पर सुखेर थानाधिकारी राम सुमेर ने घटनास्थल पहुंचे। जहां मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के घाव व शरीर जला हुआ था। शव के समीप मोबाइल व बाइक की चाबी व उसके जेब से ३०रूपये पाये गये। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर अंतिम काल के आधार पर उसकी शिनाख्त गुलाबेश्वर मार्ग हाथीपोल खटीवाडा निवासी कुंदन (२७) पुत्र मोती लाल निमावत के रूप में की। पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सुपूर्द किया। प्रांरभिक अनुसंधान में कुंदन के ललाट पर धारदार हथियार के घाव से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। शिनाख्त न हो इसके लिए बदमाश हत्या कर पेट्रोल छिडक शव को आग लगा प*रार हो गए। पुलिस ने घटना के बाद अलीपुरा बंदूक नाले के सामने लावारिस मृतक की बाईक को बरामद किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाप* हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों ने बतायाकि कुंदन मंगलवार सायं घर से निकला था। कुंदन बेरोजगार था गत दिनों कम्प्युटर खरीदने के लिए २० हजार रूपये पिता से लिये थे। तीन माह पूर्व चंदू भोई व साथियों ने कुंदन के खिलाफ मारपीट का प्रकरण धानमण्डी पुलिस थाने में दर्ज करवाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Melbet Мелбет из зеркалом: Фрибет вплоть до 38 000 рублей получите и распишитесь первый депонент впоследствии сосредоточения выше веб-журнал

Прилагаются современные алгоритмы зашифровки данных, предохранения учетных записей юзеров,...

Bonus 125%, 250 FS

2018-ci ildə bişirilən veb sayt, istifadəçi üçün naviqasiya və...