वो अंधेरे में भी देख लेता है!!

Date:

चीन के एक गांव ग्वांजी में रहने वाला नॉन्ग यूहुई अन्य बच्चों से सिर्फ एक बात में अलग है, वो है उसकी अंधेरे में देखने की क्षमता। इसकी आंखों का रंग न सिर्फ अन्य बच्चों से अलग है, बल्कि ये अंधेरे में सबकुछ साफ-साफ देखने में सक्षम भी हैं।

इसकी आंखें नीले रंग की हैं। एक और खासियत है इसकी आंखों की। जब इसकी आंखों पर सीधी रोशनी पड़ती है, तो वो चमकने लगती हैं। एकदम किसी बिल्ली की आंखों की तरह। अपने बच्चे को अन्य बच्चों से अलग पाने पर नॉन्ग के माता-पिता चिंतित हुए। इस समस्या से निबटने के लिए वे स्थानीय डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने पूरी तरह जांच करने के बाद बताया, कि बढ़ती उम्र के साथ आंखों का रंग अपने आप ठीक हो जाएगा। नॉन्ग के माता-पिता डॉक्टर की समझाइश को मानते हुए, उसे वापस ले आए। सब कुछ सामान्य चल रहा था कि तभी एक दिन उसे सूरज की रोशनी में देखने में परेशानी महसूस हुई, तभी उसके सहपाठी ने मजाक में कहा ‘तुम्हारी आंखें सूरज की रोशनी में बिल्ली की तरह दिखती हैं।’ नॉन्ग ने इस बात की शिकायत अपने शिक्षक से की।

नॉन्ग यूहुई के शिक्षक ने इस बात की पड़ताल करने के लिए नॉन्ग की आंखों पर टॉर्च से रोशनी डाली, तो वो बिल्ली की आंखों की तरह ही चमक उठीं। इस पर शिक्षक ने उसे रात के अंधेरे में देखने को कहा। शिक्षक की बात मानते हुए, उसने अंधेरे में देखा और वहां मौजूद झिंगुर को आसानी से पकड़ा भी। 2009 की इस घटना के बाद नॉन्ग की ज़िन्दगी ही बदल गई। इस बात की भनक लगते ही डॉक्टर्स और वैज्ञानिक बड़ी संख्या में नॉन्ग से मिलने और उसका टेस्ट करने आने लगे। कुछ दिनों में ही पूरी दुनिया बिल्ली-सी आंखों वाले लड़के के रूप में उसकी पहचान बन गई।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Login

Win Diggers Casino has actually simply presented a boosted...

Win Diggers Online Casino Frequently Asked Questions: Ultimate Overview for UK Players

Invite to Win Diggers Gambling establishment, a preferred on-line...

Reasons to Pick Victory Diggers Gambling Enterprise?

Easy navigation, numerous coupons and a big choice of...

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 года

Лучшие онлайн казино с бездепозитными бонусами 2025 годаОнлайн казино...