विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत् विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।...

हिन्दुस्तान जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क अवार्ड से सम्मानित

0
भारत की एकमात्र और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत सीसा-जस्ता और चांदी की उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक ने मास्टर्स ऑफ रिस्क का अवार्ड जीता। मुबई में हुए द इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड के आठवें संस्करण समारोह में यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक की एमएएस (मैनेजमेंट अश्योरेंस सर्विस) टीम को फ्रॉड प्रिवेंशन और ऐथिक्स मैनेजमेंट के लिए प्रदान किया गया। अतिथियों के रूप में समारोह में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी एंड सीईओ भार्गव दासगुप्ता, सीएनबीसी-टीवी 18 की कार्यकारी संपादक लता वेंकटेश एवं प्रसिद्ध बिजनेस स्टेªटेजिस्ट निर्मल्या कुमार शामिल हुए। हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक में रिस्क मैनेजमेंट प्रोफाइल अत्यधिक पारदर्शी प्रणाली पर आधारित है जिसमें सभी स्तरों पर टीमों को विभिन्न ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी भी प्रकार के जोखिम की श्रेणी की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह पुरस्कार हमारे सिस्टम और प्रक्रियाओं के लिए एक लीगेसी है जो जोखिम को कम करने, सुचारू संचालन, लोगों के प्रबंधन और कंम्प्लायंस फ्रेमवर्क को उपर से नीचे तक प्रबंधन तक पहुंच को सुनिश्चित करता है। इंडिया रिस्क मैनेजमेंट अवार्ड्स उन संगठनों और टीमों को मान्यता देते हैं जिन्होंने जोखिम प्रबंधन की समझ और अभ्यास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हिंदुस्तान जिंक एक जिम्मेदार कॉर्पाेरेट के रूप में प्रभावी जोखिम प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है, जो कंपनी के व्यवसाय की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। हिंदुस्तान जिंक लगातार उन सभी जोखिमों की नियमित मैपिंग और शमन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो उनके व्यवसाय को संभावित रूप से प्रभावित कर सकते हैं। कंपनी ने एक अच्छी तरह से परिभाषित रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को लागू किया है जो उन्हें प्रत्येक चरण में परिभाषित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के साथ एक अच्छी प्रक्रिया के माध्यम से सभी स्तरों पर प्रासंगिक जोखिमों की पहचान, मूल्यांकन, वर्गीकरण करने की अनुमति देता है। हिंदुस्तान जिंक सख्त आचार संहिता का पालन करता है और व्हिसलब्लोअर तंत्र के माध्यम से अनियमितताओं की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करता है। फ्रॉड को रोकने के लिए, कंपनी ने कई नियंत्रण उपाय किए हैं। इन उपायों को करने के लिए विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) और नैतिकता प्रशिक्षण, अद्यतन एसओपी, आईटी/प्राधिकरण नियंत्रण और परिणाम प्रबंधन का उपयोग किया जाता है।

राजस्थान दिवस पर हिन्दुस्तान जिं़क की सीएसआर पहल के तहत् ‘सखी‘...

0
हिन्दुस्तान ज़िंक की सीएसआर पहल के तहत् ‘सखी‘ परियोजना से जुडी ग्रामीण सखियों की कडी मेहनत और हुनर को पहचान देने के साथ ही...

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा किसान मेले का आयोजन, किसानों को...

0
हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा ग्रामीण विकास र्कायक्रम के अंतर्गत संचालित समाधान परियोजना के जावर में किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास...

हिन्दुस्तान जिंक समुदाय के साथ मिलकर समाज का सर्वागींण विकास के...

0
हिंदुस्तान जिंक के सामुदायिक सशक्तिकरण अभियान की पहल के रूप में मुझे दरीबा में आदर्श सामुदायिक केंद्र के विकास को देखकर प्रसन्नता है। समुदाय...

जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

0
  विश्व जल दिवस के अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी के सीएसआर एवं पर्यावरण विभाग द्वारा सकरोदा माध्यमिक विद्यालय एवं बिछड्डी माध्यमिक विद्यालय में जल...

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021, जिंक फुटबॉल अकादमी...

0
देश के एक मात्र एकीकृत जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक हिन्दुस्तान जिं़क को सीएसआर जर्नल का चैथे संस्करण में सीएसआर जर्नल उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में जिंक विकास केंद्र का उद्घाटन

0
उदयपुर, 15 मार्च।  हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस क्षेत्र में  जिंक कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जावर माइंस के एसबीयू निदेशक किशोर कुमार जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम, संघ के पदाधिकारी नागा राम, नेवतलाई सरपंच किशन लाल मीणा ,भलाडिया सरपंच प्रतिनिधि धूलचंद मीणा एवं पंचायत समिति सदास्य केसु लाल मीणा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जावर माइंस के आस पास के क्षेत्र के 120 छात्र इलेक्ट्रीशियन एवं फूड एवं बेवरेज ट्रेड में प्रशिक्षण लेगें। इस अवसर पर किशोर कुमार ने कहा कि, इलेक्ट्रिकल और फूड एवं बेवरेज में प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ कंप्यूटर एवं अंगेेजी का प्रांरभिक ज्ञान की यह पहल आदिवासी और शहरों के युवाओं के बीच की खाई को पाटेगी, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगी। मजदूर संघ के लालू राम ने कहा कि मुफ्त जिंक कौशल प्रशिक्षण मे ंहम युवाओं को नौकरी के लिए इंटरव्यू के हेतु तैयारी करने में सहायता करते है जो कि उनके लिये सहायक है। जिंक कौशल केंद्र, जिसका उद्देश्य सहायक इलेक्ट्रीशियन, माइक्रोफाइनेंस कार्यकारी, निहत्थे सुरक्षा गार्ड, सामान्य ड्यूटी सहायक, खुदरा बिक्री जैसे विभिन्न ट्रेडों में लघु अवधि के गहन पाठ्यक्रम प्रदान करना है । केंद्र युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों में प्रवेश करने में सहायता करता है एवं इस हेतु तैयार करता है जो बाद में उनके जीवन में एक ठोस और सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम है। कंपनी द्वारा राजस्थान के कायड, देबारी और चंदेरिया एवं उत्तराखंड के पंतनगर में चार नए जिंक कौशल केंद्र शुरू किए गए हैं। अब तक इन कौशल केंद्रों के माध्यम से 1,700 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और 1,400 से अधिक युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न संगठनों में रोजगार से जुडे है। कुछ स्वरोजगार से जुड कर आत्मनिर्भर है।

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया आदर्श सप्ताह ‘सुरक्षा‘ को दी प्राथमिकता

0
  देश की सबसे बड़ी और विश्व की अग्रणी एकीकृत सीसा-जस्ता और चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के साथ गुरुवार...

जिंक स्मेल्टर देबारी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित

0
हिंदुस्तान जिंक के जिंक स्मेल्टर देबारी परिसर 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमार गोयल उपनिरीक्षक कारखाना तथा बॉयलर उदयपुर, सूरजप्रकाश सहनिरक्षक कारखाना तथा बॉयलर, यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मांगीलाल अहीर, प्रकाश श्रीमाल, और एसबीयू हेड लीलाधर पाटीदार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सुरक्षा शपथ दिलाई। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि उद्योगों का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, वर्तमान में नवीनतम तकनीक के साथ ही जोखीम भी बढ़ा है जिसका सही आंकलन कर सुरक्षित कार्य हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने हिन्दुस्तान जिं़क को सुरक्षा के प्रति सजगता के लिए अनुकरणीय बताते हुए देबारी जिं़क स्मेल्टर के सुरक्षा मानकों और जागरूकता की सराहना की। प्रकाश श्रीमाल ने अपने उदबोधन में युवा संस्कृति में सुरक्षा को पोषित करने की बात की। मांगीलाल अहीर ने अपने उदबोधन में  जिंक स्मेल्टर देबारी के सुरक्षा आयामों तथा विगत वर्षो में हुए परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। एसबीयू हेड लीलाधर पाटीदार ने अपने उदबोधन में कहा की सुरक्षा सदैव तथा सर्वत्र है और इसे अपने दैनिक व्यव्हार में लाये। उन्होंने कहा कि  सुरक्षा को अपना धर्म मानकर किसी भी असुरक्षित कार्य को ना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति सशक्त है तथा वह स्वयं सदैव सुरक्षित कार्यो को प्राथमिकता देते है तथा देते रहेंगे। सुरक्षा तथा पर्यावरण प्रमुख दिगंबर पाटिल ने वर्ष भर के मानकों, उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में किये गए कार्यो पर प्रकाश डाला। सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं सुरक्षा पोस्टर, सुरक्षा स्लोगन, सुरक्षा क्विज, गृह सुरक्षा, प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर, सुरक्षा मैराथॉन का आयोजन किया गया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में कर्मचारियों द्वारा जिंक स्मेल्टर देबारी के शोले नामक सुरक्षा नाटिका प्रस्तुत की गई  जिसमें जीवन रक्षक नियमो की अनुपालना तथा जनरल इलेक्ट्रिकल सेफ्टी मैनेजमेंट पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा अधिकारी श्रीमती उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिंक स्मेल्टर देबारी के सभी पदाधिकारी भास्करन सेतुपति , राकेश रोहिला, नरेश कुमार अग्रवाल, अमित वाली, विभोर सिंघल, अनूप कुमार, राहुल यादव एवं कर्मचारी उपस्तिथ थे।