मुंडे के निधन से स्थानीय भाजपा में छाई शोक की लहर

उदयपुर। केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के आकस्मिक निधन पर शहर जिला भाजपा में शोक की लहर है। मुंडे की मौत पर जिले के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया। जिले के पदाधिकारियों ने कहा की दुख की इस घड़ी में हम मुंडेजी के परिवार के साथ हैं। कई पदाधिकारी शाम को मुंबई रवाना होने का मन बना रहे हैं। आज दिन को ही विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को महाराष्ट्र ले जाया जाएगा। कल राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भानावत, महापौर रजनी डांगी, महामंत्री चंद्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, रोशनलाल जैन, गीता पटेल, चंद्रगुप्तसिंह चौहान, कुंतीलाल जैन, राजेंद्र बोर्दिया, गणेश व्यास, पूर्व ग्रामीण विधायक वंदना मीणा, मनोहर चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, शंभू जैन, नानालाल वया, दिनेश गुप्ता, ओम चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, तख्तसिंह शक्तावत, भैरूसिंह देवड़ा, महिला मोर्चा की अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा के जिनेंद्र शास्त्री, सहित पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों ने इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए मुंडे को संगठन का एक सच्चा सिपाही बताया। भाजपा नेताओं ने उन्हें जिंदादिल इंसान बताया। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने गोपीनाथ मुंडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की पिछले विधानसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे का उदयपुर में काफी समय तक प्रवास रहा था। उनकी दो प्रेस वार्ताएं भी कराई गई थी। उनसे उस दौरान अच्छा परिचय हो गया था। वे बड़े ही भावुक प्रकृति के इंसान थे।

arjun kal meena or ktariya

गोपीनाथजी के निधन से पहुंचा गहरा आघात: सांसद अर्जुन मीणा
गोपीनाथ जी मुंडे के निधन पर गहरा आघात लगा है। मुंडेजी के जाने से महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश का नुकसान हुआ है। इस दु:ख की घड़ी में उदयपुर जिले का हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है। मेरा उनसे व्यक्तिगत परिचय था। कई बार उनसे बड़ी आत्मीयता के साथ मुलाक़ात हुई है। आज में दिल्ली निकलूंगा और हो सकता है उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने महाराष्ट्र भी जाऊं।
सागर जैसे विशाल व्यक्तित्व थे गोपीनाथजी: गुलाबचंद कटारिया
आज सुबह मुंडेजी के निधन की खबर सुनते ही गहरा दुख पहुंचा और पिछले चुनाव में उनके साथ बिताए पल मेरी आंखों के सामने घूम गए। सागर जैसे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे मुंडे जी। उनके निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका जाना सरकार और देश के लिए बड़ा नुकसान है। इस दुख की घड़ी में हम मुंडेजी के परिवार के साथ हैं। मुंडेजी एक जननेता थे, जो नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और बिना थके लोगों की सेवा करते रहे। उदयपुर प्रवास के वक्त भी उनकी यादें हमारे लिए अविस्मरणीय है।

Previous articleबोटल नेक को खोलने की कवायद शुरू
Next articleट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here