गाइडों ने जानी सूक्ष्म चित्रांकन कला

Photo1 (1)

उदयपुर, यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवद्र्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को फाउण्डेशन के सभागार में मेवाड़ की सूक्ष्म चित्रांकन कला विषय पर वरिष्ठ चित्रकार राजाराम व्यास ने व्याख्यान दिया।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि समयोपरांत आयोजित कार्यशालाओं में पैलेस के अधिकृत गाइडों को मेवाड़ के इतिहास की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में मेवाड़ की सूक्ष्म चित्रांकन कला विषय पर राजाराम व्यास ने बारीकी से जानकारी दी।
इन्होंने लिया भाग: शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में घनश्याम सिंह शक्तावत, गिरिराज सिंह राठौड़, गिरीश चन्द्र नगरकोटी, गोपाल कृष्ण सुखवाल, गोविंद सिंह राठौड़, हंसराज उंठवाल, हंसमुख शर्मा, हरिसिंह पंवार, हर्षवद्र्धन सिंह चौहान, हेमंत कुमार चौधरी, हेमंत कुमार श्रीमाली, हेमेन्द्र पुजारी, हितेश सिंह राजपूत, हितेश सुखवाल, हितेश शर्मा, हुकम सिंह हाड़ा, जगदीश मुंडाणिया, जीवन सिंह सारंगदेवोत, जितेन्द्र सिंह विशावत, जितेन्द्र सिंह राठौड़ (बेमला), जितेन्द्र सिंह शक्तावत, जितेन्द्र सोनी, ज्योतेन्द्र सिंह गौड़, कान सिंह राजपूत, कंवलजीत सिंह सोलंकी, कपिल सिकलीगर, करणी सिंह चौहान, खुमाण सिंह भाटी, कोमल सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल शर्मा, कुलदीप देवल, कौशल सिंह चुण्डावत, ललित कुमार श्रीमाली, ललित कुमार मेघवाल, लक्ष्मीलाल गोयल, नूतन दशोरा, विक्रम सिंह राठौड़, दीपक दत्त व्यास, गजेन्द्र शर्मा, राम रतन दवे, राजीव सिंह चौहान, एकॉन टिक्कू ने भाग लिया।

Previous articleOpen-heart surgery begins in Vedanta Hindustan Zinc Heart Hospital
Next articleपेसेफिक यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर के घर 25 लाख की चोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here