महापौर के खिलाफ बगावत का नतीजा – छीना आधा अधिकार

udaipur-nagar-nigam-300x224उदयपुर। नगर निगम महापौर के खिलाफ बगावत समिति अध्यक्ष को मंहगी पढ़ गयी और उसकी समिति का आधा कार्य भार छीन कर अन्य पार्षद को दे दिया हालाँकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन औपचारिक घोषणा करते हुए समिति के दो टुकड़े कर दिए।
नगर निगम के इतिहास में पहले बार ऐसा हुआ है कि किसी एक समिति के दो टुकड़े कर दो अध्यक्ष बना दिए गए हों। स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति के महापौर चन्द्र सिंह कोटरहारी ने दो टुकड़े कर दिए और अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा से आधे वार्ड छीन कर वार्ड ११ के पार्षद पंकज भंडारी के सुपुर्द कर दिये। महापौर के इन निर्णय के बाद भाजपा के ही पार्षदों में चर्चा जोरों पर है कि पिछले दिनों स्वास्थ समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा ने महापौर चन्द्र सिंह कोठारी के खिलाफ बगावत की थी स्मार्ट सिटी के लिए आयोजित बैठक में सवाल उठाते हुए कहा कि रूटीन के काम नालियां और सड़कें ही साफ़ नहीं हो पा रही है तो स्मार्ट सिटी की बात तो अभी दूर है। इस बात को महापौर ने दिल पर लेली और ओम प्रकाश चित्तौड़ा से स्वास्थ एवं सेनिटेशन समिति का आधा चार्ज लेलिया और पंकज भंडारी को अध्यक्ष बना दिया। अब पंकज भंडारी आधे शहर यानी चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्ड का भार संभालएगें। बाकी के वार्डों के अध्यक्ष ओम प्रकाश चित्तौड़ा होंगे। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी के पहले फेज में शहर की चार दिवारी के अंदर आने वाले वार्डों को स्मार्ट करने की योजना है ।

Previous article24 को जुलुस-ए-मोहम्मदी – स्वच्छ भारत के तहत की जायेगी सडकों की सफाई
Next articleलेकसिटी में इस सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 5.8 डिग्री पर पहुंचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here