आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला मासूम को

udaipu रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आवारा कुत्तों ने 2 साल की एक बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि शहर के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची राजनंदनी को काट डाला। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में उसके घर से कुछ दूरी पर बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पंडरी क्षेत्र में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में राजनंदनी के पिता राजेश विश्वकर्मा राजमिस्त्री का काम करता है। राजेश का परिवार भूतल पर स्थित दुकान में रहता है। रात में राजेश का परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात जब राजनंदनी की मां की नींद खुली तब उसने राजनंदनी को नहीं देखा तो उसकी खोज शुरू की।
उन्होंने बताया कि राजेश और उसके परिवार को राजनंदनी का शव कुछ दूरी पर एक नुक्कड़ पर मिला तब उन्होंने इसकी जानकरी पुलिस को दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा चिकित्सकों ने राजनंदनी की मौत कुत्तों द्वारा नोचे जाने से होने की पुष्टि कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश और उसका परिवार दुकान में सोता है तथा हवा की आवाजाही के लिए शटर का कुछ हिस्सा खुला हुआ छोड़ दिया जाता है। पुलिस को शक है कि रात में नींद खुलने पर राजनंदनी बाहर चली गई और कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। हालांकि पुलिस ने अन्य कारणों पर भी जांच शुरू कर दी है।

Previous articleबच्चों को भी इच्छामृत्यु का अधिकार मिला
Next articleसोना दबाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here