14 लाख की शराब का Container जप्त || Wagad Post Bulletin || 12-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – 14  लाख की शाब से भरा कंटेनर हुआ जब्त ,दो अभियुक्त गिरफ्तार

खबर 2 अवैध गीली लकड़ी का परिवहन करते मिनी ट्रक जब्त

खबर 3अब जिला परिषद की 21 सीटों पर 89 प्रत्याशी, 6 नामांकन वापस,अहाड़ा पंचायत समिति सदस्य घोषित

खबर 4प्रशिक्षण में अनुपस्थित तीन पीठासीन अधिकारियों को नोटिस

खबर 5मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

खबर 6 – बिछीवाड़ा की भाग्यश्री डेयरी का सीताराम ब्रांड का घी हो गया है फेल

खबर 7 – एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए हैड कांस्टेबल ने दी परीक्षा

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – 14  लाख की शाब से भरा कंटेनर हुआ जब्त ,दो अभियुक्त गिरफ्तार

Udaipur.  बिछीवाडा  थानाधिकारी को मिली गोपनीय सुचना के आधार पर रतन पुर चौकी के सामने नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन कंटेनर नंबर आर जे 27 जी ए 4031 को रुकवाकर तलाशी ली गयी तो  वाहन में गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड राजस्थान निर्मित शराब के कुल 465  कार्टन बरामद किये  जिसकी कीमत 14 लाख  बताई जा रही है। इसमें दो आरोपी गिरफ्त में आये हैं जिनमे  वाहन चालक श्री मुकेश कलाल ,निवासी वैरागिया मियाला पुलिस  थाना देवगढ जिला राजसमंद एवं दूसरा खलासी श्री प्रेमचंद निवासी शिवपुर पुलिस थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ धारा 19  व् 54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया की उक्त शररब राजस्थान में निर्मित है तथा भीम जिला राजसमंद से वाहन में भरकर भिवंडी महाराष्ट्र में बेचने हेतु ले जाई जा रही थी।पुलिस टीम में उप निरीक्षक श्री रिज़वान एवं कांस्टेबल संदीप,लोकेन्द्र सिंह ,रिपुदमन सिंह ,श्री जीतेन्द्र कुमार ,श्री राजेश  ेसक्रीय भूमिका निभाई।

 

खबर 2अवैध गीली लकड़ी का परिवहन करते मिनी ट्रक जब्त

Udaipur. आसपुर पुलिस को रात्रि गश्त द्वारा एक मिनी ट्रक नंबर आर जे 12 जी ए 2375 में अवैध गीली लकड़ी होने की सुचना मिलने पर बड़ोदा के पास में गीली  लकड़ी होना पाया। मिनी ट्रक चालाक से लकड़ी के बारे में पूछा  गया तो चालक योगेश निवासी जेताना थाना जल्लारा जिला उदयपुर आवेश में आकर मरने मारने पर उतारू होने लगा जिस पर ट्रक को डीटेन  कर  थाणे लाया गया एवं चालक योगेश  को धारा 107 -151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। मिनी ट्रक मय लकड़ी के अग्रिम कार्यवाही हेतु रेंज कार्यालय वन  विभाग आसपुर जिला डूंगरपुर को सुपुर्द किया गया।

 

खबर 3अब जिला परिषद की 21 सीटों पर 89 प्रत्याशी, 6 नामांकन वापस,अहाड़ा पंचायत समिति सदस्य घोषित

Udaipur. जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य चुनाव में बुधवार को नाम वापसी के बाद सभी सीटों पर स्थिति क्लियर हो गई है। जिला परिषद सदस्य के बुधवार को 6 नामांकन पत्र वापस लिए गए है। अब 27 सीटों के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में है। पंचायत समिति में सबसे अधिक नामांकन चीखली पंचायत समिति से वापस लिए गए है। वहीं सबसे कम नामांकन दोवड़ा पंचायत समिति से मात्र एक लिया गया है। बिछीवाड़ा पंचायत समिति के गामड़ी अहाड़ा वार्ड 17 के कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इनके सामने भाजपा से शांतिलाल और उनकी पत्नी संजू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें दो संतान की सूचना दी थी। इस पर आपत्ति जताई गई। उपखंड़ अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि शिकायत के बाद जांच करवाई गई तो जांच में दो से ज्यादा संतान होने की पुष्टि होने पर नामांकन पत्र निरस्त कर यादव को निर्विरोध घोषित किया। हालांकि भाजपा ने दोनों में से किसी को चुनाव चिन्ह नहीं दिया था। जिला परिषद के 27 पदों के लिए कुल 121 आवेदन आए, जिसमें से 28 रिजेक्ट हो गए। 6 ने नाम वापस लिए। अब मैदान में 89 उम्मीदवार है। इधर, पंचायत समिति आसपुर में 17 पद के लिए 55, बिछीवाड़ी में 25 पद के लिए 86, चीखली में 17 पद के लिए 71, दोवड़ा में 19 पद के लिए 61, डूंगरपुर में 21 पद के लिए 73, गलियाकोट में 17 पद के लिए 60, झौंथरी में 17 पद के लिए 58, साबला में 17 पद के लिए 52, सागवाड़ा में 29 पद के लिए 90, सीमलवाड़ा में 19 पद के लिए 68 उम्मीदवार मैदान में है।

 

खबर 4प्रशिक्षण में अनुपस्थित तीन पीठासीन अधिकारियों को नोटिस

Udaipur. पंचायत राज आम चुनाव 2020 के तहत डंूगरपुर जिले में पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल तीन पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं। तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। प्रभारी अधिकारी मतदान दल प्रकोष्ठ दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पीठासीन अधिकारी चम्पालाल डामोर व्याख्याता रा.उ.मा.वि बडगामा, प्रथम सहायक मतदान अधिकारी हाकरचंद होता अध्यापक रा.उ.प्रा.वि खांडामहूला (बिछीवाड़ा) एवं प्रकाश चन्द्र सेवक अध्यापक रा.उ.मा.वि आसियावाव (बिछीवाड़ा) प्रशिक्षण में भाग लेने की सूचना होने के उपरान्त भी उपस्थित नहीं होने से इनको लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिश: प्रत्युत्तर देेनेके लिए निर्देशित किया है। साथ ही 12 नवम्बर को आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने वाले संबंधित मतदान अधिकारियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

 

खबर 5मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Udaipur. आनंदपुरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने घर पर मेहमान बुलाकर नकदी छीनने तथा उसके साथ मारपीट करने के मामले में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बोडिया तलाई कोबा निवासी प्रार्थी लीला देवी पत्नी सवजी भेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि पीहर कांगलिया में सोमवार को मेहमान बुलाकर भाई का लड़के ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मंगलवार को सुबह भी बजे धनपाल के घर में बाहर आरोपियों ने मारपीट कर नकदी छीन ले गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कांतिलाल पिता रामजी डामोर निवासी कांगलिया, विजयपाल पिता कांतिलाल, कंकु देवी पत्नी कांतिलाल के खिलाफ थाने में मारपीट कर नकदी छीनने का मामला दर्ज कराया है।

 

खबर 6 बिछीवाड़ा की भाग्यश्री डेयरी का सीताराम ब्रांड का घी हो गया है फेल

Udaipur. चितरी के फखरी स्टोर से 31 अक्टूबर को जब्त किया 764 लीटर सीताराम ब्रांड का घी का सैंपल जांच में फेल हो गया है। लैब ने इस घी को खाने योग्य नहीं माना है। यह घी बिछीवाड़ा की भाग्यश्री डेयरी प्रोडेक्ट फैक्ट्री में बनाया गया था। साथ ही बडग़ी चौराहा स्थित मां भगवती मिष्ठान भंडार के मावा के पेड़े, आसपुर के बांसवाड़ा रोड स्थित पारस ट्रेडिंग कंपनी से लिया मूंगफली का तेल, हसन ट्रेडर्स सीमलवाड़ा से सरसों का तेल, आसपुर से दूध डेयरी का दूध, अम्बिका जोधपुर मिष्ठान भंडार गलियाकोट का मावा, जोधपुर मिष्ठान भंडार सागवाड़ा का मावा, श्री स्वीट्स एवं नमकीन का मावा पेड़े का सैंपल जांच रिपोर्ट में अमानक पाया गया है। वहीं साबला के कोठारी छगनलाल कांतिलाल का महान ब्रांड का घी मिस ब्रांड पाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद सहाय गुर्जर ने बताया कि डूंगरपुर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत 31 अक्टूबर को चितरी के फखरी स्टोर से 764 लीटर, कीमत करीब 3 लाख रुपए का सीताराम ब्रांड का घी जब्त किया गया था। यह घी बिछीवाड़ा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भाग्यश्री डेयरी प्रोडेक्ट कंपनी द्वारा निर्मित है। टीम जब बिछीवाड़ा में इस कंपनी पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी तो उसका मालिक डेयरी प्लांट को बंद कर भाग गया। टीम ने चितरी फखरी स्टोर पर भारी मात्रा में सीताराम ब्रांड घी देखा तो उसे जब्त कर लिया था। डेयरी प्लांट मालिक के भागने के दिन से ही टीम को उसके प्लांट में निर्मित सीताराम ब्रांड घी की गुणवत्ता को लेकर शक था। टीम ने इस घर के दो अलग-अलग सैंपल लिए थे। बुधवार को जांच रिपोर्ट में दोनों सैंपल अनसेफ यानी कि खाने के योग्य नहीं पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में 57 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 33 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। बुधवार को 25 सैंपलों की रिपोर्ट में 15 फैल पाए गए हैं। इनमें से 3 सैंपल अनसेफ, 4 सैंपल मिसब्रांड व 8 सैंपल अमानक पाए गए हैं। सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर संबंधितों को नोटिस दिए जाएंगे।

 

खबर 7 एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए हैड कांस्टेबल ने दी परीक्षा

Udaipur. जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को हैड कांस्टेबल पद से एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हुई। 8 पदों के लिए लिखित परीक्षा में 42 हैड कांस्टेबल शामिल हुए। 8 एएसआई पद के लिए 42 हैड कांस्टेबल ने परीक्षा दी। इस दौरान कोविड 19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए लिखित परीक्षा ली गई। हैड कांस्टेबल अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुसार केंद्र पर बैठाया गया। लिखित परीक्षा के बाद परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले हैड कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/xcyQlfIV1q4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

5 दिनों का दीपोत्सव पर्व 12 से 16 नवंबर तक, जिला परिषद की 43 सीटों पर 125 प्रत्याशी || Udaipur Post Bulletin || 12-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – धनतेरस पर खरीदारी के लिए 3 और पूजा के लिए 1 मुहूर्त, 5 दिनों का दीपोत्सव पर्व 12 से 16 नवंबर तक

खबर 2 – उदयपुर में रजवाड़ी थीम पर हुई शादीट्रेडिशनल ज्वेलरी में दिखीं कंगना

खबर 3 – जिला परिषद की 43 सीटों पर 125 प्रत्याशी, 18 पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला,निर्दलीयमाकपा-भाकपा भी  मैदान मेंकई जगह त्रिकोणीय संघर्ष

खबर 4 – कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 57 नए संक्रमित मिले,81 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती

खबर 5 – एएसपी ने कहा महिलाओं और बालिकाओ के लिए सुरक्षित जिला बनाना हम सबकी जिम्मेदारी

खबर 6 – आज जारी होगी आंसर-कीदिसंबर तक रिजल्ट के बाद फिटनेस टेस्ट, 72 घंटे में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे अभ्यर्थी

 

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – धनतेरस पर खरीदारी के लिए 3 और पूजा के लिए 1 मुहूर्त, 5 दिनों का दीपोत्सव पर्व 12 से 16 नवंबर तक

Udaipur. पांच दिनों का दीपोत्सव पर्व आज (12 नवंबर) से शुरू हो रहा है। पंचांग भेद के कारण इस बार धनतेरस को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग 12 तो कुछ 13 नवंबर को ये पर्व मनाएंगे। वाराणसी, तिरुपति और उज्जैन के ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की शाम से शुरू होगी, जो 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे तक रहेगी।इस कारण 12 नवंबर को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने से इसी दिन शाम को भगवान धन्वंतरि की पूजा और यम दीपक लगाकर धनतेरस पर्व मनाना चाहिए। जो त्रयोदशी तिथि में खरीदारी करना चाहते हैं, वो 13 नवंबर को कर सकते हैं। इस तरह धनतेरस की खरीदारी 2 दिन की जा सकेगी। इसके बाद 13 को चतुर्दशी तिथि शुरू होगी और 14 को दोपहर में करीब 1.25 तक रहेगी। फिर अमावस्या शुरू हो जाएगी इसलिए 14 को रूप चतुर्दशी और दीपावली पर्व दोनों मनाए जाएंगे। 15 को गोवर्धन पूजा और 16 को भाईदूज का पर्व होगा।विद्वानों के मुताबिक, धनतेरस पर शाम के समय लक्ष्मी और कुबेर की पूजा व यम दीपदान के साथ ही खरीदी के लिए भी श्रेष्ठ समय रहेगा। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा होने से पूरे दिन खरीदी की जा सकती है।परिवार में समृद्धि को अक्षत रखने की कामना से ही इस दिन चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं की खरीदारी करना शुभ होता है। साथ ही सोने-चांदी की चीजें खरीदने की भी परंपरा है। इसके अलावा पीतल, कांसे, स्टील व तांबे के बर्तन भी खरीदने की प्रथा है।धन्वंतरि भी इसी दिन अवतरित हुए थे, इसी कारण भी इस दिन को धनतेरस कहा गया है। समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे, इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं।

 

खबर 2 –  उदयपुर में रजवाड़ी थीम पर हुई शादीट्रेडिशनल ज्वेलरी में दिखीं कंगना

Udaipur. गुरुवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट के भाई अक्षत ने रितु सागवान के साथ सात फेरे लिए। उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी हुईं। इसमें रनौट और सागवान परिवार के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। शाम को रिसेप्शन है। इसमें देशी-विदेशी और राजस्थानी व्यंजनों को शामिल किया गया है।अक्षत और रितु की शादी के लिए होटल को रजवाड़ा थीम पर सजाया गया था। शादी की रस्म के दौरान राजस्थानी कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।अक्षत और रितु की शादी के बाद रनौट परिवार कुलदेवी मां अंबिका के दर्शन करने भी जाएगा। उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर जगत गांव में रनौट परिवार की कुलदेवी का स्थान है |

 

खबर 3 – जिला परिषद की 43 सीटों पर 125 प्रत्याशी, 18 पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला,निर्दलीयमाकपा-भाकपा भी  मैदान मेंकई जगह त्रिकोणीय संघर्ष

Udaipur. पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया के तहत नाम वापसी का काम बुधवार काे पूरा हुआ। जिला परिषद सदस्य के लिए 12 प्रत्याशियाें ने नाम वापस लिए हैं। इनमें ज्यादातर निर्दलीय हैं। एक ने मंगलवार काे ही नाम लौटा लिया था। अब 43 वार्डाें मेें 125 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हाेने से सामान्य सीटाें पर घमासान तय माना जा रहा है। इसके अलावा निर्दलीयों और माकपा-भाकपा के मैदान में आने से कई सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गई है। भाजपा और कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर की माैजूदगी में जिला परिषद सभागार में जिला परिषद सदस्य के लिए नाम वापसी प्रक्रिया हुई। कालूलाल, भूमिका, साेनालिका मीणा, आशा कुमारी, गजेंद्र मीणा, गाेमती, दलु, माया कुंवर, धापू, प्रेमी कुमारी, दिलीप जाराेली और विशाल पटेल और इससे पहले मंगलवार काे निर्दलीय देवेंद्र कुमार ने नाम वापस ले लिया है। शेष प्रत्याशियाें काे चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिह्न दिए, एक वार्ड में माेहन के हाथों निकली माेहन के नाम गाेटी वार्ड 13 ओर 20 में एक ही चुनाव चिह्न के लिए एक से ज्यादा प्रत्याशियों की मांग पर गाेटी डाली गई। वार्ड 20 मेें तीन प्रत्याशी एक ही चिह्न मांग रहे थे, यहां दाे बार गाेटी निकाली। निर्वाचन अनुभाग प्रभारी माेहन साेनी के हाथ से भी गाेटी निकलवाई। संयाेग से निर्दलीय प्रत्याशी माेहनलाल के नाम पर खुली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मजाक में कहा कि माेहन के हाथाें माेहन के नाम खुली गाेटी। यह सुन सभागार में हंसी फूट पड़ी। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और निवृत्तमान जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, गिर्वा के पूर्व प्रधान और भाजपा के शहर उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, गाेगुंदा के पूर्व प्रधान पुष्कर तेली की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार की बेटी, निवृत्तमान उप प्रमुख सुंदर भाणावत की पुत्रवधू, पूर्व विधायक नानालाल अहारी के बेटे साेनू अहारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल शर्मा की पुत्रवधू एवं सुविवि के पू्र्व केंद्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा की पत्नी भी चुनाव मैदान में हाेने से इनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा भी दांव पर है। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व देहात अध्यक्ष ख्यालीलाल सुहालका, निवृत्तमान देहात काेषाध्यक्ष चुन्नीलाल, देहात महिला कांग्रेस की निवृत्तमान अध्यक्ष सीमा चोरड़िया, निवृत्तमान देहात महामंत्री दिलीप जाराेली अाैर गजेंद्र काेठारी, सापेटिया सरपंच भंवर पुष्करणा, पूर्व उप प्रधान संजय काेठारी की पत्नी के भी चुनाव मैदान में हाेने से इनके लिए भी प्रतिष्ठा का भी सवाल रहेगा। इनके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की रिटायर्ड संयुक्त निदेशक कमलेश लट्‌टा भी मैदान मेें हैं। वे लंबे समय तक शिक्षा विभाग में कई पदाें पर रह चुकी हैं।

 

खबर 4–  कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 57 नए संक्रमित मिले,81 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती

Udaipur. एमबी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित शहर निवासी 58 वर्षीय पुरुष की बुधवार को मौत हो गई। कोरोना से अब तक उदयपुर के 148 संक्रमितों की जान जा चुकी है। बुधवार को उदयपुर में 57 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 28 मरीज शहरी और 29 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अब उदयपुर में कोरोना के एक्टिव केस 243 बचे हैं, जिनमें से 162 संक्रमित होम आइसोलेशन हैं। शेष 81 संक्रमित चित्रकूट नगर स्थित ईएसआईसी सहित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि आरएनटी के 26 वर्षीय ऑर्थोपेडिक चिकित्सक, 27 वर्षीय बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, 28 वर्षीय पैथोलॉजिस्ट चिकित्सक और 58 वर्षीय लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित निकले हैं।

 

खबर 5 – एएसपी ने कहा महिलाओं और बालिकाओ के लिए सुरक्षित जिला बनाना हम सबकी जिम्मेदारी

Udaipur. आवाज अभियान के तहत पुलिस विभाग एवं महिला अधिकारिता की मेजबानी में निर्भया कमांड दस्ता एवं महिला पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों की जिला स्तरीय कार्याशाला पुलिस लाइन सभागार में हुई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित जिला बनाने की हम सबकी जिम्मेदारी हैं। इसलिए हमको मिलकर आवाज अभियान की समाप्ति के बाद भी लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिले में कार्य करते रहना हाेगा। अतिरिक्त जिला सेशन न्यायधीश (द्वितीय) महेंद्र कुमार दवे, विकल्प संस्थान निदेशक योगेश वैष्णव, उप अधीक्षक चेतना भाटी, महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, मंजू चौबीसा-प्रचेता महिला अधिकारिता आदि मौजूद थे।

 

खबर 6 – आज जारी होगी आंसर-कीदिसंबर तक रिजल्ट के बाद फिटनेस टेस्ट, 72 घंटे में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे अभ्यर्थी

Udaipur. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा काे शांतिपूर्ण कराने के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने पेपर की अांसर-की तैयार कर ली है। इसे 12 व 13 नवंबर मध्य रात्रि काे अपलाेड कर दिया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गाेविंद गुप्ता ने बताया कि आंसर-की जारी हाेने के बाद किसी अभ्यर्थी काे काेई अापत्ति हाे ताे अगले तीन दिन यानी 72 घंटे में अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 6, 7 और 8 नवंबर को हुई थी। इसमें करीब 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का परिणाम अमूमन दाे माह में घाेषित होता है। ऐसे में दिसंबर तक परिणाम आ सकता है। परीक्षा में चयनित पदाें के मुकाबले पांच गुना अभ्यर्थियाें काे दाैड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाएंगे। अाईजी स्तर पर प्रत्येक जिले का भर्ती बाेर्ड का गठन किया जाएगा। यहां से चयनित अभ्यर्थी का मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन और दस्तावेज का वेरिफिकेशन हाेगा। इसके बाद सभी का अंतिम परिणाम घाेषित होगा। संभावना है कि अभ्यर्थियाें काे कांस्टेबल पद पर नियुक्त मई 2021 तक दी जा सकती है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/p83nX0LfoYE

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

सेकड़ो कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफतारी, राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में K.K. गुप्ता || Wagad Post Bulletin || 11-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के सेकड़ो कर्मचारी  हुऐ गिरफ्तारसरकार के खिलाफ की नारेबाजी

खबर 2 राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में गुप्तापुरानी बावड़ियां और कुओं के रिचार्ज से मिली पहचान

खबर 3सेलेरी नहीं तो काम नहीं – डूंगरपुर में चिकित्साकर्मी हड़ताल पर

खबर 4सीएम गहलोत ने वीसी में कहा -मास्क लगाए यही दवाई का काम करेगा,कोरोना संक्रमण की स्थिति पर वीसी से जाने जिले के हालदिए निर्देश

खबर 5न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

खबर 6 – पटवारी काला मास्ककाली पट्टी बांध कर काम करेंगे

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के सेकड़ो कर्मचारी  हुऐ गिरफ्तारसरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Udaipur.  डुंगरपुर कलेक्ट्री के बाहर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने धरना प्रदर्शन कर सेकड़ो कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी अपनी गिरफतारी दी और  सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर 8 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को  मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। पिछले कई दिनों से कर्मचारी महासंघ वेतन का भुगतान दिलाने की मांग कर रहे थे।राज्य सरकार द्वारा मार्च महीने का वेतन मैं कटौती,डीए पर रोक और पीएल छुट्टियों पर रोक, और कोई कर्मचारियों का पिछले 6 महीने या 12 महीनों से वेतन नहीं मिला। जिसके बाद जेल भरो आंदोलन के तहत नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट से  पुलिस वाहन द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों को वाहन में बैठाकर साबला तालाब के पास छोड़ा गया।

 

खबर 2राष्ट्रीय जल पुरस्कार की दौड़ में गुप्तापुरानी बावड़ियां और कुओं के रिचार्ज से मिली पहचान

Udaipur. एक बार फिर डूंगरपुर का नाम जल संचय में देश में स्थापित होने जा रहा है। इसमें डूंगरपुर के निवर्तमान सभापति केके गुप्ता को बुधवार को दिल्ली में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत वाटर हीरोज ख़िताब के साथ सम्मानित किया जाएगा। निवर्तमान सभापति ने इस खिताब के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री के जल स्वावलंबन अभियान और वर्तमान मुख्यमंत्री के जल संरक्षण अभियान काे श्रेय दिया। देश के 10 लोगों में से डूंगरपुर के निवर्तमान सभापति को शामिल किया गया है। यह अवार्ड्स जल शक्ति मंत्री की मौजूदगी में वर्चुअल कार्यक्रम के तहत दिया जाएगा।दरअसल, दिसम्बर 2019 में देश के जल शक्ति मंत्रालय ने डूंगरपुर निकाय के सभापति केके गुप्ता को जल संचय में बेहतरीन कार्य करने पर दिल्ली में सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डूंगरपुर निकाय के जल संचय मॉडल को देश के लिए एक उदाहरण बताया। डूंगरपुर के जल संचय अभियान से प्रेरित होकर दिल्ली सरकार ने अपने जल मंत्री को डूंगरपुर के वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को दिल्ली में स्थापित करने डूंगरपुर अवलोकन के लिए भेजा था। जब दिल्ली की टीम ने डूंगरपुर नगरपरिषद के वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का अवलोकन किया तो उन्होंने डूंगरपुर के वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को दिल्ली के घरों में स्थापित करने का निर्णय लिया था। दो दिन पूर्व डूंगरपुर के वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निरीक्षण करने दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन सहित 7 सदस्यीय टीम में मुख्य अभियंता जल एवं सार्वजनिक विभाग ने डूंगरपुर के वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट को अवलोकन किया।

 

खबर 3सेलेरी नहीं तो काम नहीं – डूंगरपुर में चिकित्साकर्मी हड़ताल पर

Udaipur. पिछले कई दिनों से डूंगरपुर जनरल अस्पताल के  चिकित्साकर्मी सेलेरी नहीं मिलने की वजह से परेशान है सरकार को गुहार लगा लगा कर थक गए लेकिन शायद सरकार सुन नहीं रही।  और आखिरकार आज वागड़ के डूंगरपुर में चिकित्साकर्मी कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल हड़ताल पर उतर गए है। आपको बता दें कि  मेडिकल कालेज ओर जिला अस्पताल प्रशासन में सैलरी को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद। हॉस्पिटल के 300 कर्मियों में से किसी को 6 महीन तो किसी को 14 महीनें से सैलरी नही मिली है जिसको लेकर हॉस्पिटल कर्मचारी बुधवार को  हड़ताल पर उतर गए।  कर्मचारियों ने हॉस्पिटल परिसर  के बाहर ही अपना धरना लगा दिया है। पिछले कई दिनों से जनप्रतिनिधियों ओर प्रशासन को सेलेरी दीलाने को लेकर कई बार ज्ञापन दिए है। कर्मचारी सेलेरी नहीं मिलाने से गुस्से में है एक तो कोरोना काल ऊपर से त्यौहार सर पर है और सेलेरी  वजह से सभी परेशान है। जानिये कर्मचारियों की परेशानी। सुन लिया कर्चारियों की ज़ुबानी इनका कहना है  11 नवंबर तक अगर सैलरी का भुगतान नहीं किया तो हॉस्पिटल का कार्य बहिष्कार के साथ जेल भरो  आंदोलन किया जाएगा जिसको लेकर आज कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा छोड़कर  बाकी सारी सेवाओं बहिष्कार किया। इस मामले में सीबीसी के संवाददाता ने  कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. श्रीकांत असावा  से बात की जानिये उन्होंने क्या कहा।  ने  क्या कहा  सुनिए

 

खबर 4सीएम गहलोत ने वीसी में कहा -मास्क लगाए यही दवाई का काम करेगा,कोरोना संक्रमण की स्थिति पर वीसी से जाने जिले के हालदिए निर्देश

Udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को निवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लगातार कुशल प्रबंधन के कारण प्रदेश में क्रिटिकल सिंप्टोमैटिक मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। यह सुखद संकेत है कि बीते कुछ सप्ताह में अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर की जरूरत वाले मरीजों की संख्या घटी है। इसके बावजूद भविष्य में संक्रमण के बढ़ने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम अपनी पूरी तैयारी रखें। उन्होंने जनता से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजार, बार-बार हाथ धोने की अपील करते हुए कहा है कि मास्क लगाए यही दवाई का काम करेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक अपराध एमएल लाठर, प्रमुख सचिव गृह अभय कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार, नगरपरिषद आयुक्त नरपतसिंह राजपुरोहित एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेे।

 

खबर 5न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

Udaipur. न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव रमेश डामोर ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा का हम स्वगत करते हैं। परंतु न्यू पेशन स्किम कर्मचारियों के बोनस की राशि जमा करने के लिए अन्य खातों खोलने के  पृथक योजना के स्थान पर सामान्य प्रावधायी निधि की सुविधा ही उपलब्ध करवाई जावे। डामोर ने कहा कि इस निर्णय से राजस्थान के पांच लाख एनपीएस कार्मिको को लाभ होगा।

 

खबर 6 पटवारी काला मास्ककाली पट्टी बांध कर काम करेंगे

Udaipur. राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष गिरवर सिंह लबाना ने बताया कि अब पटवारी अपनी मांगे मनवाने को लेकर आंदोलन की राह पर होंगे। उन्होंने राजस्थान पटवार संघ की प्रांतीय महासमिति जयपुर में हुई बैठक संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव आचार संहिता में पटवारी चेहरे पर काले रंग का मास्क और हाथों पर काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।चुनाव आचार संहिता की समाप्ति के दो दिन बाद एक दिन का पेनडाउन रखकर उपशाखा स्तर पर मांग पत्र उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके सात दिनों बाद जिला स्तर पर मूक रैली निकाली जाएगी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि सरकार इसके बावजूद लिखित समझौते को लागू नहीं करती है तो नौ जनवरी 2021 को जिला महासमिति रख कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की रहेगी।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/TYTWnwPZHxI

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

उदयपुर में जल हवाई अड्डे के लिए तैयार हाे रहा प्लान, वही 8000 रु. घूस लेते पकड़ा कनिष्ठ सहायक || Udaipur Post Bulletin || 11-11-2020 || Cbc News Rajasthan

 

Headlines :-

खबर 1 – कंगना के भाई की आज हल्दी की रस्म होगीकल सात फेरे लेंगे अक्षत- रितू12 लाख के फूलों से सजाया गया होटल

खबर 2 – मुन्ना भाई बन परीक्षा दे रहे 6 अभ्यर्थियों को एटीएस और एसओजी की टीम ने उदयपुर से पकड़ा,डूंगरपुर के अभ्यार्थियों के स्थान पर जोधपुर के फर्जी अभ्यर्थी दे रहे थे परीक्षा

खबर 3 – निर्माण स्वीकृति के बदले 8000 रु. घूस लेते पकड़ा कनिष्ठ सहायकमनरेगा में मजदूरी करने वाले को भी नहीं बख्शा

खबर 4 – उदयपुर में बड़ी-जयसमंद और राजसमंद झील में जल हवाई अड्डे के लिए तैयार हाे रहा प्लान,मेवाड़ की अन्य झीलों का भी मौका-मुआयना करेंगे प्रतिनिधि

खबर 5 – क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में बोले पूर्व विधायक भिंडर,खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कंगना के भाई की आज हल्दी की रस्म होगीकल सात फेरे लेंगे अक्षत- रितू12 लाख के फूलों से सजाया गया होटल

Udaipur. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट के भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग लेकसिटी उदयपुर में हो रही है । 2 दिन तक चलने वाले इस शादी समारोह की शुरुआत बुधवार दोपहर हल्दी और श्याम संगीत की रस्म से शुरू होगी। वहीं गुरुवार को सुबह 9:15 पर अक्षत रनौट और रितु सागवान सात फेरों के बंधन में बंधे। शाम को रिसेप्शन का होगा, जिसमें दोनों परिवार के चुनिंदा लोग शामिल होंगे।कंगना भाई की शादी के सिलसिले में उदयपुर के द लीला पैलेस में ठहरी हैं। कंगना ने बीती रात शीश महल रेस्टोरेंट में राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भाई अक्षत मां आशा और परिवार के अन्य लोग मौजूद रहे।शादी के लिए राजस्थानी थीम से होटल को सजाया गया है। इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों के साथ कठपुतली शो आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी फूलों से विशेष सजावट की जाएगी। इनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए से अधिक है।

 

खबर 2 –  मुन्ना भाई बन परीक्षा दे रहे 6 अभ्यर्थियों को एटीएस और एसओजी की टीम ने उदयपुर से पकड़ा,डूंगरपुर के अभ्यार्थियों के स्थान पर जोधपुर के फर्जी अभ्यर्थी दे रहे थे परीक्षा

Udaipur. उदयपुर में मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 फर्जी अभ्यार्थियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उदयपुर में आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थी पहुंचे थे। जिस पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें बीएन कॉलेज से धर दबोचा।उदयपुर में मंगलवार को आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्ती परीक्षा में वैसे तो डूंगरपुर के अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन चार लाख रुपए की एवज में जोधपुर के फर्जी अभ्यर्थी उदयपुर परीक्षा देने पहुंचे थे। जिसकी सूचना एसओजी और एटीएस की टीम को मुखबिर से मिली थी। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसओजी और एटीएस की टीम ने चार फर्जी अभ्यार्थियों समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।हाल ही में राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। पुलिस द्वारा इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई इंतजाम किए गए थे। ऐसे में राजधानी जयपुर को छोड़ फर्जी अभ्यार्थियों का कोई अन्य मामला राजस्थान में सामने नहीं आया था। तभी से पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह सजग था और इसी सजगता के चलते पुलिस को कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों की सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर आज एसओजी और एटीएस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था ।

 

खबर 3 – निर्माण स्वीकृति के बदले 8000 रु. घूस लेते पकड़ा कनिष्ठ सहायकमनरेगा में मजदूरी करने वाले को भी नहीं बख्शा

Udaipur. इंदिरा आवास में भवन निर्माण स्वीकृति जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग करने पर एसीबी ने मंगलवार काे 8000 रुपए लेते सलूंबर क्षेत्र की कांट ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार काे गिरफ्तार किया है। आराेपी महेन्द्र कुमार के पास ग्राम सचिव का भी चार्ज है और वह सलूंबर क्षेत्र का रहने वाला है। परिवादी काट निवासी गणेशलाल पुत्र माेताजी मीणा ने मंगलवार काे एसीबी में शिकायत दी थी। कहा था कि जुलाई के नरेगा कार्य के पत्नीऔर मेरे खाते में 10 हजार 560 रुपए जमा हुए थे। इसमें से कनिष्ठ सहायक 9000 रुपए मांग रहा है और आवास याेजना में भवन निर्माण की स्वीकृति राेकने की धमकी दे रहा है। एसीबी के सत्यापन के दाैरान आराेपी ने परिवादी काे धमकी दी कि तू पैसा नहीं देगा ताे इंदिरा आवास याेजना में भवन निर्माण की स्वीकृति जारी नहीं करूंगा। परिवादी के गिड़गिड़ाने पर वह 8000 रुपए पर तैयार हो गया। सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने आराेपी कनिष्ठ सहायक महेन्द्र काे 8 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

खबर 4–  उदयपुर में बड़ी-जयसमंद और राजसमंद झील में जल हवाई अड्डे के लिए तैयार हाे रहा प्लान,मेवाड़ की अन्य झीलों का भी मौका-मुआयना करेंगे प्रतिनिधि

Udaipur. एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी सहयोग और मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन की आर्थिक मदद से गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट से शुरू हुई सी-प्लेन सेवा को अब झीलों के शहर उदयपुर से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार सी-प्लेन सेवा को मेवाड़ से जोड़ने के लिए उदयपुर के बड़ी तालाब, जयसमंद झील और राजसमंद झील में जल हवाई अड्डा बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। क्योंकि इन झीलों पर पूर्व में सी-प्लेन उतर चुके हैं। हालांकि एयरपोर्ट ऑथोरिटी के प्रतिनिधि मेवाड़ की अन्य झीलों का भी मौका-मुआयना करेंगे। झीलों के शहर में सी-प्लेन सेवा शुरू होने से टूरिज्म को गति मिलेगी। गुजरात, कश्मीर, हरिद्वार, दिल्ली, पोर्ट ब्लेयर आदि जगहों की सैर करने वाले देसी-विदेशी पर्यटक सी-प्लेन के जरिए उदयपुर की भी सैर कर सकेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट ने बताया कि ऑथोरिटी के निर्देश मिलने के बाद ही तालाब/झीलों में वाटर एयरोड्रम तैयार कराए जाएंगे।बड़ी तालाब में सी-प्लेन उतरने की संभावनाओं के बीच विरोध भी शुरू हो गया है। वन विभाग के पूर्व सीसीएफ वन्य जीव राहुल भटनागर का कहना है कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने गत 4 अप्रैल 2017 को बड़ी तालाब में सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। जिससे महाशीर मछली का संरक्षण किया जा सके। बड़ी तालाब में सी-प्लेन उतारना-उड़ाना हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना होगी।

 

खबर 5 – क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में बोले पूर्व विधायक भिंडर,खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी

Udaipur. उदयपुर जिले के कानोड़ तहसील की ग्राम पंचायत पिथलपुरा के गांव अरनिया में बुधवार को श्री बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वल्लभनगर के पूर्व विधायक जनता सेना के संरक्षक रणधीर सिंह भींडर थे। विशिष्ट अतिथि प्रणवीर सिंह भिंडर , कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि शंकर लाल जाट ने कि। सभी अतिथियों का मोटडा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।  उद्घाटन समारोह में वल्लभनगर की पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में भाईचारा बढ़ता है तो अच्छी प्रतिभाएं उभर कर बाहर आती है। पूर्व विधायक भिंडर ने हर संभव मदद की बात भी कही है।  उन्होंने कहा कि मैंने मेरे कार्यकाल में आपके क्षेत्र में हर काम को पूरा कराने का पूरा प्रयास किया है और आगे भी करता रहूंगा। पूर्व विधायक भिंडर ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। तो वही जनता सेना के युवा नेता प्रणवीर सिंह भिंडर ने मैदान पर बोलर की पहली बॉल पर करारा स्टॉक जड़कर मैच की शुरुआत की। उद्घाटन का पहला मैच  डूंगला वर्सेस  बांसी के बीच खेला गया।  जिसमें डूंगला ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में 25 टीमें भाग ले रही है।  कार्यक्रम के दौरान  सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल जाट, जनता सेना लूणदा मंडल के महामंत्री भीमराज पाटीदार, युवा अध्यक्ष सुरेश खारोल, महेंद्र सिंह भाटी , पूर्व उप सरपंच प्रतिनिधि नारायण जाट, पूर्व सरपंच राधाकिशन कुलमी, पूर्व वार्ड पंच नंदलाल कुलमी, दिनेश खारोल, ओमप्रकाश, नारायण सिंह भाटी भगवती लाल , राय सिंह भाटी, शंभू सिंह भाटी, सोहन सिंह चुंडावत ,किशन गुर्जर सहित कई खिलाड़ी और ग्रामवासी मौजूद थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नकली घी बनाने वाली फेक्ट्री का हुआ भांडाफोड़, भूमि का इकरारनामा और रजिस्ट्री में बड़ा झोल || Wagad Post Bulletin || 10-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डुंगरपुर शहर में दीपावली के पहले नकली  घी बनाने वाली फेक्ट्री का हुआ  भांडाफोड़

खबर 2 दीपावली पर्व के मौके पर 31 जरूरतमंद परिवारों को एमएमबी ग्रुप ने जिला कलक्टर के हाथों जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री वितरित कर बाँटी खुशियां

खबर 3875 वर्गफीट भूमि का इकरारनामा और रजिस्ट्री हुई 1750 वर्गफीट की,ओड़ा छोटा निवासी दो लोग व ओड़ा बड़ा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

खबर 4गलियाकोट रोड़ पर ऑटो रिक्शा पलटने से दंपती गंभीर घायल

………………………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – डुंगरपुर शहर में दीपावली के पहले नकली घी बनाने वाली फेक्ट्री का हुआ भांडाफोड़

Udaipur.  दीपावली से पहले प्रदेश भर में चल रहे शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत डूँगरपुर शहर के पत्रकार कॉलोनी के एक घर मे चोर दरवाजे के पीछे नकली घी बनाने का कारखाना चल रहा था. डीएसटी टीम के इंचार्ज धर्मवीर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नकली घी  बनाने बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मार कर करीब 10 नकली घी के टीन  बरामद किये। उधर भनक लगने से आरोपी नरेंद्र पाटीदार मोके से फरार हो गए वही कार्यवाही में दौरान सामने आया कि नकली घी फैक्ट्री  घर के अंदर बनी अलमारी के पीछे ख़ुफ़िया  कमरे में चल रहा था। किसी को कानों  कान ख़बर ना हो इसलिए नकली घी का कारखान घर में चलता था इधर फ़ूड इंस्पेक्टर ने भी मौके पर पहुँच कर घी का सैंपल भी लिया। नकली घी को बनाने में सोया तेल, वनस्पति घी, कुछ मात्रा में असली देशी घी और खुशबू के लिए एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है । मौके पर कोतवाल दिलीपदान सहित फ़ूड सेफ्टी टीम पहुची।  दीपावली नजदिक है, ऐसे में बहुत तेजी से नकली माल को बाजारों मेें खपाया जाता है।

 

खबर 2दीपावली पर्व के मौके पर 31 जरूरतमंद परिवारों को एमएमबी ग्रुप ने जिला कलक्टर के हाथों जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री वितरित कर बाँटी खुशियां

Udaipur. ईद की तरह दीपावली भी हर जरूरतमंद परिवार खुशी से मनाएं, इसी तमन्ना को लेकर एम एम  बी डूंगरपुर की और से मंगलवार को दीपावली पूर्व सभी समुदाय के 31 जरूरतमंद परिवारो को एक माह का निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ग्रूप के आफिस ऐ के मोटर गैराज नेमिनाथ जैन के सामने पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी जिला कलेक्टर जनाब सुरेश कुमार जी ओला ,पर्व राज्य मंत्री जनाब असरार साहब, प्रभूलाल जी पटेल, जगदीश जी,हाजी अख्तर हुसैन मलिक ,विक्रांत चौबीसा थे प्रारम्भ मे जिला कलेक्टर साहब का इस्तकबाल एम एम बी ग्रूप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने किया व ग्रूप के सभी कार्यो से अवगत कराया जिला कलेक्टर साहब के द्वारा ग्रूप के कार्यो कि तारीफ करते हुए बताया कि हमारा देश सूफी सन्तो का देश और जिस तरिके एम एम बी ग्रूप मस्तान बाबा की याद मे सभी धर्मो के जरूरतमंद लोगो को हर त्यौहार पर राशन वितरित करते है ये सभी के लिए एक मिसाल है,असरार एहमद खान बताया कि ग्रूप के द्वारा डूंगरपुर जिले मे कौमी एकता के जो कार्य किए जा रहे वो काफी सराहनीय है जब कोई जरूरतमंद आता ग्रूप की और से भामाशाहो का सहयोग लेकर उसको सहयोग किया जाता है,ग्रूप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा कि सभी को यही शिक्षा देते थे कि जरूरतमंद लोगो कि मदद करो व इसमे किसी भी तरह का भेदभाव मत करो उन्ही के बतायी हुई शिक्षा के अनुरुप 2007 से ग्रूप लगातार पीड़ित मानवता कि सेवा मे लगा हुआ है ग्रूप द्वारा  आजतक भामाशाहो का सहयोग लेकर 11131 जरूरतमंद परिवारो को राशन कीट दिये जा चुके है आज भी सभी समुदाय के 31 जरूरतमंद परिवारो को राशन कीट, दिपावली के दिये,मास्क वितरित कर उन्हे  दिपावली की शुभकामनाए दी ,ग्रूप कि और से भामाशाह,युनुस खान, जयेश मकात, तन्मय भट,मनिष थदानी,राजेश ,असलम शेर खान,दक्ष शाह,मणीलाल कलाल,प्रभूलाल पटेल, अशोक भट्ट, परेश खुशलानी , इफ्तिखार, इरफान मकरानी,वसीम मकरानी का आभार व्यक्त किया गया,इस मौके पर सदीप सेठीया ,असलम मुलतानी ,साबीर मकरानी,इकराम मोहम्मद मकरानी,सेहजाद मकरानी,देवेन्द्र सुधार, मनोज जैन आदि काफी संख्या मे लोग मोजुद थे, कार्यक्रम की समाप्ति पर आभार की रस्म जगदीश जी ने अदा की।

 

खबर 3875 वर्गफीट भूमि का इकरारनामा और रजिस्ट्री हुई 1750 वर्गफीट की,ओड़ा छोटा निवासी दो लोग व ओड़ा बड़ा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Udaipur. 875 वर्गफीट कृषि भूमि का सौदा कर इकरारनामा लिखा गया था। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी को धोखे में रख कर 1750 वर्गफीट भूमि की रजिस्ट्री करवा ली। अब विवाद की स्थिति बनने स्थिति सामने आई। इस पर परिवादी तरफ से बिछीवाड़ा पुलिस को इस मामले की शिकायत की गई। इस पर बिछीवाड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस में ओड़ा छोटा निवासी वीरजी पुत्र लाला पटेल ने गांव के ही भागचंद पुत्र नाथुजी कलाल, अमृतलाल पुत्र नाथुजी कलाल, ओड़ा बड़ा निवासी कृष्णकांत पुत्र देवजी पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच एएसआई नरेंद्रसिंह को दी है। दरअसल, परिवादी की करौली के भुवनेश्वर में कृषि भूमि है। परिवादी ने रुपए की आवश्यकता होने के कारण 875 वर्गफीट कृषि भूमि को बेचने की चर्चा चलाई। इस पर भागचंद ने 1.81 लाख रुपए में खरीदना तय किया। इसका इकरारनामा लिखा गया। इसके बाद रजिस्ट्री कराई गई। 12 अगस्त 2020 को आरोपियों ने स्वामित्व वाली जमीन पर अनाधिकृत रुप से अतिक्रमण करने पर विवाद हो गया। आरोपियों ने कहा कि यह जमीन हमारी है। गांव के पंचों को बुलाया गया। इस पर पटवारी से जानकारी लेने की बात हुई। इसके बाद भूमि के सीमांकन व खाते की नकल लेने पर पता चला कि भागचंद के अलावा अमृतलाल के खाते में भूमि दर्ज होना बताया। इस पर परिवादी के पुत्र ने सब रजिस्ट्रार डूंगरपुर से पंजीयन की नकल प्राप्त की। इस पर परिवादी को आरोपियों की ओर से की गई धोखाधड़ी का पता चला। परिवादी की ओर से किए गए इकरार नामे में 875 वर्ग फीट भूमि का सौदा किया गया था। आरोपियों ने धोखे में रख कर 1750 वर्ग फीट भूमि के बेचान की रजिस्टी करवा ली। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित षडयंत्र के तहत तय इकरारनामे से अधिक की रजिस्ट्री करवा कर धोखाधड़ी की है।

 

खबर 4गलियाकोट रोड़ पर ऑटो रिक्शा पलटने से दंपती गंभीर घायल

Udaipur. गलियाकोट रोड़ पर एक आरओ वाटर प्लांट के सामने सोमवार शाम को एक ऑटो रिक्शा पलटने से दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से सागवाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर हाल इंद्रा कॉलोनी निवासी हाशिम पुत्र मुंशी शेख और उसकी पत्नी यास्मीन पानीपुरी बेचने का काम करते है। जिसके लिए ऑटो पर पानीपुरी की केबिन बना रखी है। पति -पत्नी दोनों रोजाना गलियाकोट जाकर पानीपुरी का व्यवसाय करते है। शाम को वे पानीपुरी बेचने के लिए गलियाकोट जा रहे थे। इस बीच मुख्य सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर टेंपो बेक़ाबू होकर पलट गया। महिला के दाहिने पैर में फ्रेक्चर हुआ, वही हाशिम को भी गम्भीर चोट आई है। दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/I7RAFFi_sSs

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

भाजपा ने सेंध लगा बदले 6 प्रत्याशी, पूर्व प्रधान चावड़ा ने उड़ाई कांग्रेस की नींद. || Udaipur Post Bulletin || 10-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ने खोले पत्तेभाजपा ने पहले ही सेंध लगा बदले 6 प्रत्याशी

खबर 2 – सीएचओ परीक्षा आज, 43 केंद्रों पर 9 हजार अभ्यर्थी देंगे पेपर,कांस्टेबल भर्ती के एक दिन बाद ही फिर बड़ी परीक्षा

खबर 3 – 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन 15 तक,बालिकाओं और महिलाओं के लिए सरकार की विशेष योजना

खबर 4 – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमाली सहित कोरोना के 38 नए रोगीएक मौत,अब तक रिकवर होने के बाद भर्ती का एक भी केस नहीं

खबर 5 – उदयपुर में होगी एक्ट्रेस के भाई अक्षत की शादीसोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करके दी कंगना ने जानकारी

खबर 6 – जनता सेना ने 08 पंचायत समिति व 07 जिला परिषद के साथ ही  भीण्डरवल्लभनगरकुराबड़ सहित 8 पंचायत समितियों में उतारे 54 उम्मीदवार

खबर 7 पूर्व प्रधान चावड़ा ने उड़ाई कांग्रेस की नींदस्वयं सहित 10 समर्थकों ने ठोकी ताल निर्दलीय नामांकन भरे।

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ने खोले पत्तेभाजपा ने पहले ही सेंध लगा बदले 6 प्रत्याशी

Udaipur. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन काफी उठापटक रही। जहां बगावत के डर से कांग्रेस ने नामांकन की समय सीमा पूरी हाेेने के आधे घंंटे बाद अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की। वहीं भाजपा ने इस सूची में सेंध लगाते हुए एनवक्त पर आनन-फानन में अपने छह प्रत्याशी बदल दिए। कांग्रेस को भी अपना एक प्रत्याशी बदलना पड़ा। मंगलवार काे जांच हाेगी और बुधवार दाेपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ज जिला परिषद सदस्य के लिए कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी के रूप में वार्ड 34 के लिए मावली क्षेत्र से सीमा काे प्रत्याशी बनाया, लेकिन बाद में पता चला कि तय सीमा की उम्र एक दिन कम है और उसका नामांकन निरस्त हाे सकता है। आनन-फानन में देहात के निवृत्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने प्रभारी जगदीशचंद्र शर्मा और क्षेत्र के नेताओं से बात की और साेवनी बाई का नाम तय किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार काे सूची जारी की थी उनमें से 6 नाम साेमवार काे बदल दिए गए। इनमें वार्ड 4 मेें ललिता की जगह माेदी देवी, वार्ड 6 में मनीराम की जगह रणजीत लाल, वार्ड 10 में प्रमीला की जगह अरुणा देवी, वार्ड 17 में रमेश की जगह वेलचंद, वार्ड 20 में श्रवण की जगह कुरीलाल मीणा, वार्ड 32 में भावना की जगह फेफा देवी काे प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी काे देखकर भाजपा काे यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि भाजपा के देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार का तर्क है कि कुछ अन्य कमियां रहने से पार्टी काे प्रत्याशी बदलने पड़े हैं।

 

खबर 2 –  सीएचओ परीक्षा आज, 43 केंद्रों पर 9 हजार अभ्यर्थी देंगे पेपर,कांस्टेबल भर्ती के एक दिन बाद ही फिर बड़ी परीक्षा

Udaipur. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एक दिन बाद फिर बड़ी परीक्षा की तैयारी है। शहर के 43 केंद्रों पर मंगलवार दोपहर एक से 2.30 बजे तक कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए 9 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी एनरोल हैं। हर केंद्र पर कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए अलग कमरा होगा, जहां पीपीई किट पहने इनविजिलेटर ड्यूटी देंगे।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जुल्फिकार काजी ने बताया कि परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश दोपहर 12.15 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर 1 बजे बाद किसी को भी प्रवेश नहीं देंगे। उपनिदेशक निदेशक डॉ. संजीव टांक और सीएमएचओ डाॅ. दिनेश खराड़ी ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का जायजा लिया। बता दें, शहर के 22 केंद्रों पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रविवार को ही पूरी हुई थी। तीन दिन की इस परीक्षा में पंजीकृत 78 हजार में से 46 हजार 563 अभ्यर्थियों ने हर दिन दो पारियों में इम्तिहान दिया था।कक्ष में 6-6 फीट की दूरी पर अभ्यर्थियों को बैठाया जाएगा। एक कमरे में 16 ही अभ्यर्थियों को बैठाया जाएगा। प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कर हैंड सेनेटाइज कराए जाएंगे। मास्क पहनाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

 

खबर 3 – 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन 15 तक,बालिकाओं और महिलाओं के लिए सरकार की विशेष योजना

Udaipur. महिलाओं और बालिकाओं के लिए राज्य सरकार की इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना (शिक्षा सेतु) के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं मे प्रवेश लेने की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। इसमें बिना शुल्क नजदीकी संदर्भ केन्द्र के जरिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर के पोर्टल पर पंजीयन और आवेदन किया जा सकता है। जिले में 27 केंद्र हैं। महिला अधिकारिता उपनिदेशक ने बताया कि यदि कोई बालिका किसी अन्य बोर्ड से 10वीं, 12वीं के कुछ विषयों में उत्तीर्ण हैं तो बाकी विषयों में पास होने के लिए स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से प्रवेश के लिए 100 रुोपए प्रति विषय टीओसी शुल्क देना होगा। अध्ययन के लिए अतिरिक्त विषयों का चयन करने की स्थिति में कक्षा 10वीं के लिए 280 प्रति विषय और 12वीं के लिए 340 प्रति विषय का भुगतान करना होगा। बता दें, योजना के तहत 10वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 14 और 12वीं के लिए 15 वर्ष न्यूनतम आयु होनी जरूरी है।

 

खबर 4–  भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमाली सहित कोरोना के 38 नए रोगीएक मौत,अब तक रिकवर होने के बाद भर्ती का एक भी केस नहीं

Udaipur. उदयपुर में साेमवार को 38 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली भी शामिल हैं। वहीं चित्रकूट नगर स्थित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमित सेक्टर-11 निवासी 62 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। जिलाध्यक्ष श्रीमाली को एसिंप्टोमैटिक होने की वजह से होम आइसोलेट किया गया है। इससे पहले राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व विधायक वंदना मीणा भी संक्रमित निकल चुके हैं। इधर, लगातार बढ़ते केसों के बीच राहत की बात यह है कि गत 25 अक्टूबर से अभी तक कोई भी पूर्व कोरोना संक्रमित गंभीर बीमार नहीं हुआ है। एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया कि एमबी में स्थापित पोस्ट कोविड सेंटर पर गत 25 अक्टूबर से अभी तक 50 से कम पूर्व संक्रमित इलाज कराने पहुंचे हैं। 50 में से कोई भी पूर्व संक्रमित गंभीर बीमार नहीं मिला है। ऐसे में अभी तक किसी भी पूर्व संक्रमित को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। जबकि जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कई पूर्व संक्रमित हृदय रोग, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं के चलते भर्ती किए जा रहे हैं। जिले में अब कुल केस 7591 हो गए हैं। इनमें से 147 रोगी दम तोड़ चुके हैं। वहीं 7185 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं

 

खबर 5 – उदयपुर में होगी एक्ट्रेस के भाई अक्षत की शादीसोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करके दी कंगना ने जानकारी

Udaipur. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने भाई अक्षत की शादी को लेकर उत्साहित हैं। कंगना ने अपने प्रशंसकों के साथ भाई की शादी की डिटेल शेयर की है। यह शादी उदयपुर में होगी। कंगना ने यह भी बताया कि अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर आ रहा है। कंगना के घर में शादी का माहौल है। कंगना शादी की तैयारियों में लगी हुई है। अक्षत की डेस्टिनेशन शादी के बारे में कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे परिवार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। मैं मेरे भाई की शादी उदयपुर में होस्ट करने वाली हूं। कोरोना के चलते उत्सव छोटा होगा। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। उदयपुर में भाई की शादी की तैयारियां कर वह बहुत खुश है।’ कोरोना के चलते ज्यादा लोगों को शादी में नहीं बुलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर पहुच कर  शाम 4:00 बजे का रिसेप्शन भोज करेंगे और यह शीश महल में होगा। डिनर के बाद सभी घरवाले महल का नौका विहार के जरिए आनंद लेने वाले हैं।बता दें की लेक सिटी उदयपुर बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही देश की नामी-गिरामी हस्तियों की भी शादी का गवाह बन चुका है। इस पहले देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी उदयपुर में हुई थी। जिसमें देश दुनिया के कई जाने पहचाने कलाकार उदयपुर पहुंचे थे।

 

खबर 6– जनता सेना ने 08 पंचायत समिति व 07 जिला परिषद के साथ ही  भीण्डरवल्लभनगरकुराबड़ सहित 8 पंचायत समितियों में उतारे 54 उम्मीदवार

Udaipur. जनता सेना राजस्थान की चुनाव समिति ने सोमवार को पंचायती राज चुनाव 2020 के अधिकृत उम्मीदवारों को हरी झंडी दे कर नामांकन दाखिल करवाए हैं। जनता सेना ने भीण्डर, वल्लभनगर, कुराबड़, गोगुन्दा, मावली, सलूम्बर, जयसमंद, सेमारी पंचायत समिति में उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं 07 जिला परिषद सीटों पर भी  उम्मीदवार उतार कर नामांकन भरे गए हैं। इसी के साथ जनता सेना ने 8 पंचायत समितियों में अपना दबदबा कायम करने के लिए बड़ा दांव खेला है। हालांकि कुराबड ,वल्लभनगर , भिंडर पंचायत समिति में जनता सेना किंग मेकर बनकर उभर सकती है। वही बचे पंचायत समितियों में जनता सेना भाजपा कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ सकती है।   जनता सेना प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा ने बताया कि जनता सेना राजस्थान ने पंचायती राज चुनाव 2020 की तैयारियां पूरी करते हुए 09 नवंबर 2020 सोमवार को उदयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समिति के सदस्य चुनाव एवं जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की  घोषणा की और नामांकन भरवाए हैं। जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के दिशा-निर्देश पर चुनाव समिति ने अनुमोदित कर सूची जारी की।

 

खबर 7 – पूर्व प्रधान चावड़ा ने उड़ाई कांग्रेस की नींदस्वयं सहित 10 समर्थकों ने ठोकी ताल निर्दलीय नामांकन भरे।

Udaipur. उदयपुर जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र इन दिनों चुनावी अखाड़ा बनी हुई है भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र की 19 सीटों के लिए। मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। यहां पर भाजपा कांग्रेस के साथ ही जनता सेना मैदान में है तो वही कांग्रेस से बगावत होना तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के बड़े नेताओं की मान मनोहार बाकी है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन वर्तमान स्थिति पर नजर डाली जाए तो भिंडर   पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 10 सीटों पर कांग्रेस के पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा के नेतृत्व में  10 चावड़ा समर्थकों ने  निर्दलीय नामांकन दाखिल कर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। हालांकि भाजपा व जनता सेना  को भी इनसे नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही कांग्रेस की धड़कनें तेज हो गई है यह सभी निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी से ही ताल्लुक रखते हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है।  ऐसे में कांग्रेस को बगावत का डर सताने लगा है। कांग्रेस की पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा को मनाने के लिए कांग्रेस के बड़े दिग्गज लग सकते हैं।  इसी के साथ सोमवार को  48 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं जिसमें अभी तक 19 सीटों पर  कांग्रेस से 24, भाजपा से 23, जनता सेना से 20 व 16 निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जनता सेना ने अपने 19 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस और भाजपा में गुटबाजी के डर से अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। सोमवार को वार्ड 18 धारता चारगदिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कुबेर सिंह चावड़ा ने अपने सैकड़ों समर्थकों और अपने खेमे के 10 निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। बुधवार को नामांकन पत्र वापसी के बाद सिंबल आवंटन किए जाएंगे। अब देखना यह होगा कि कौन रहेगा मैदान में और कौन लोटे का अपने घर की ओर देखने वाली बात होगी। हालांकि अभी तक यही कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई भी अपना नामांकन उठाने को तैयार नहीं है लेकिन ऊंट किस ओर करवट बैठेगा वह कहा नहीं जा सकता है क्योंकि यह राजनीति है

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ZkLzrPWxelc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नर्सिंग कर्मि और शिक्षा कर्मि ने किया प्रदर्शन || Wagad Post Bulletin || 09-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – डूंगरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष  २ दिन पहले कांग्रेस छोड़  भाजपा में गए तो भाजपा ने ने दिया टिकिट – अब जवाब उनका ये है।

खबर 2 BTP के कांतिभाई  ने बताया वागड़ का सबसे बड़ा मुद्दा – भाजपा और कांग्रेस को बताया जुमले वाली पार्टी।

खबर 3अंतिम दिन नामांकन में तीनों पार्टी ने दिखाई अपनी ताकत

खबर 4नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताकर सांसद को सोपा ज्ञापन  11 नवंबर से  कार्य बहिष्कार

खबर 5बेरोजगार समिति ने टीएसपी में भर्ती को लेकर किया प्रदर्शन 

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – डूंगरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष  २ दिन पहले कांग्रेस छोड़  भाजपा में गए तो भाजपा ने ने दिया टिकिट – अब जवाब उनका ये है।

Udaipur. राजनीति में कोई भी हो सबको अपना लाभ और अपना स्वार्थ ही दीखता है।  फिर चाहे कभी भी दल बदलना पड़े पार्टी बदलनी पड़े कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता का सेवा करना तो सिर्फ दिखावा होता है।  यही बात लागू हुई डूंगरपुर जिले के ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेश पाटीदार के साथ।  जिन्होंने २ दिन पहले यह कहते हुए पार्टी छोड़ी की कांग्रेस में गुटबाजी है। और हमे जनता की सेवा करनी है टिकिट का कोई लालच नहीं है यह कहते हुए वो भाजपा में दाखिल हो गए।  और आज उन्होए पंचायती चुनाव के नामांकन के दौरान वार्ड १२ से भाजपा से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।  तो ये राजनीति है कहते कुछ है होता कुछ है और दीखता कुछ है तो दिखाते कुछ है।  सीबीसी के संवादाता जुगल कलाल ने इसी बात को लेकर राजेश पाटीदार से बेबाक सवाल पूछे जिसका जवाब वेसे तो राजेश पाटीदार के पास था नहीं लेकिन जो कुछ उन्होंने कहा वो भी आप सुन लीजिये। तो सूना आपने राजेश पाटीदार अभि भी कहते है  कि बिना शर्त पर मैंने भी बीजेपी ज्वाइन की है।  लेकिन शायद उन्हें इनाम में वार्ड १२ का टिकिट मिल गया।  साफ़ ज़ाहिर है की पार्टी क्यूँ बदली गयी चलिए इस बारे में  सांसद कनक मल कटारा क्या कहते है वो भी सुन लीजिये सांसद कनक मल कटारा का जवाब भी राजनातिक ही है कटारा कहते हैं चुनाव के समय ऐसी कई परिस्थितियां होती है जिसे पार्टी को संबंधी निर्णय लेने पड़ते हैं वह बिना शर्त के आए तो जरूर पर वार्ड के अंदर कोई सही प्रत्याशी नहीं नजर आ रहा था उसके बाद पार्टी ने पाटीदार को टिकट देने का फैसला लिया। जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश खोडिईया से पूछा गया तो उनका कहना था उन्हें पार्टी से छोड़ने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात जरूर करनी चाहिए थी वही गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस हमेशा से ही एकजुट थी और इस बार भी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगी। कुछ ही समय में चुनाव होने को है अब देखना होगा पाटीदार की पार्टी बदलने से और भाजपा से टिकट मिलने पर फ़ायदा होगा या नुकसान।

 

खबर 2BTP के कांतिभाई  ने बताया वागड़ का सबसे बड़ा मुद्दा – भाजपा और कांग्रेस को बताया जुमले वाली पार्टी।

Udaipur. चुनाव नामांकन भरे जा रहे है। राजस्थान  वागड़ में ये पंचायत का चुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है क्यों की यहाँ भाजपा और कांग्रेस के अलावा बीटीपी ने ने भी जम कर ताल ठोकी है और बीतीपी द्वारा नामांकन दाखिल किये जा रहे है। गौरतलब है कि वागड़ बेल्ट में पिचली बार के विधानसभा चुनाव में दो विधायक बीतीपी के विजयी हुए थे। अब माना जा रहा है की भाजपा और कांग्रेस को पंचायती चुनाव में बीतीपी से कड़ी टक्कर मिल सकती है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीबीसी के संवादाता जुगल कलाल ने बीतीपी के नेता कांतिलाल आदिवासी से ख़ास बातचीत की जिसमे कांतिलाल बता रहे रहे है की जिलापरिषद में क्या उनका मुद्दा होगा और क्यूँ जनता उनके साथ होगी।

 

खबर 3अंतिम दिन नामांकन में तीनों पार्टी ने दिखाई अपनी ताकत

Udaipur. डूंगरपुर जिले में  आज पंचायती राज चुनाव को लेकर अंतिम दिन पर नामांकन भरे गए और तो जिले तीनों पार्टियों ने  नामांकन में दिखाई अपनी ताकत वही सैकड़ों की तादात में  पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंचे नामांकन भरने इधर नामांकन में सभी पार्टियों के पदाधिकारियों  ने भरपूर ताकत दिखाई वही भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या सांसद कनकमल कटारा कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश  खोदनिया डूंगरपुर विधायक गणेश घोघराऔर बीटीपी के प्रदेश अध्यक्ष वेलाराम घोघरा, सांसद प्रत्याशी रहे कांतिलाल आदिवासी भी नाऐ ,। ऐ अओमांकन भरते समय मौजूद रहे

 

खबर 4नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताकर सांसद को सोपा ज्ञापन  11 नवंबर से  कार्य बहिष्कार

Udaipur. डुंगरपुर जिले में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर   राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए सांसद कनकमल कटारा को अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। वही सांसद ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपकी मांगे पूरी की जाएगी। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बंसीलाल कटारा ने बताया कि 4 सूत्री मांगों में मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर में कार्यरत 138 नर्सेज का दो माह से अधिक वेतन बकाया एवं कॉविड प्रयोगशाला में 28 लैबटेक्नीशियनओर  टेक्नीशियन  कर्मचारी  नियुक्ति से अब तक का वेतन नहीं मिला है ओर मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी में 136 कम तनख्वा वालो का भी छः महीने से वेतन बाकी है  ओर चौथी माग थी  मेडिकल कॉलेज वर्ष 2017 से डूंगरपुर संचालित है लेकिन आज तक यह कार्यरत  स्थाई और अस्थाई कर्मचारियो को नियमित नहीं  वेतन नहीं मिला है बंसीलाल कटारा आने कहा कि  अभी तो दो दिन सिर्फ हम काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं 11 नवंबर से  बकाया वेतन नहीं मिला तो  कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, मलय पंड्या, प्रियंका राव, संदीप पाटीदार, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

खबर 5बेरोजगार समिति ने टीएसपी में भर्ती को लेकर किया प्रदर्शन 

Udaipur. डूंगरपुर जिले में टीएसपी बेरोजगार समिति ने टीएसपी क्षेत्र में 2018 की शिक्षक भर्ती  2018 की एलडीसी भर्ती और  अन्य भर्तियों में पदों को जनसंख्या के आधार पर बढ़ाने के लिए ओर तीन सूत्री मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन टीएसपी बेरोजगार संघर्ष समिति के मुकेश पाटीदार  का कहना है शिक्षक भर्ती एलडीसी और अन्य भर्तियों पर अप्रैल 2018 के बाद टिसपी क्षेत्र जनसंख्या के आधार पर भर्तियां नहीं बढ़ाई गई है। पहले भी कई बार मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गए हैं फिर भी भर्तियां नहीं बढ़ाई गई है। अगर 15 दिन के भीतर पदों की संख्या जनसंख्या के आधार पर नहीं बढ़ाई गई तो युवाओं के द्वारा जिले के कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन और सरकार कि रहेगी।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/ASn57J43B2E

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Dungarpur में Congress जिलाध्यक्ष 2 दिन पहले Congress छोड़ BJP में गए तो BJP ने दिया Ticket

Udaipur. राजनीति में कोई भी हो सबको अपना लाभ और अपना स्वार्थ ही दीखता है।  फिर चाहे कभी भी दल बदलना पड़े पार्टी बदलनी पड़े कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता का सेवा करना तो सिर्फ दिखावा होता है।  यही बात लागू हुई डूंगरपुर जिले के ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेश पाटीदार के साथ।  जिन्होंने २ दिन पहले यह कहते हुए पार्टी छोड़ी की कांग्रेस में गुटबाजी है। और हमे जनता की सेवा करनी है टिकिट का कोई लालच नहीं है यह कहते हुए वो भाजपा में दाखिल हो गए।  और आज उन्होए पंचायती चुनाव के नामांकन के दौरान वार्ड १२ से भाजपा से अपना नामांकन दाखिल कर दिया।  तो ये राजनीति है कहते कुछ है होता कुछ है और दीखता कुछ है तो दिखाते कुछ है।  सीबीसी के संवादाता जुगल कलाल ने इसी बात को लेकर राजेश पाटीदार से बेबाक सवाल पूछे जिसका जवाब वेसे तो राजेश पाटीदार के पास था नहीं लेकिन जो कुछ उन्होंने कहा वो भी आप सुन लीजिये। तो सूना आपने राजेश पाटीदार अभि भी कहते है  कि बिना शर्त पर मैंने भी बीजेपी ज्वाइन की है।  लेकिन शायद उन्हें इनाम में वार्ड १२ का टिकिट मिल गया।  साफ़ ज़ाहिर है की पार्टी क्यूँ बदली गयी चलिए इस बारे में  सांसद कनक मल कटारा क्या कहते है वो भी सुन लीजिये सांसद कनक मल कटारा का जवाब भी राजनातिक ही है   कटारा कहते हैं चुनाव के समय ऐसी कई परिस्थितियां होती है जिसे पार्टी को संबंधी निर्णय लेने पड़ते हैं वह बिना शर्त के आए तो जरूर पर वार्ड के अंदर कोई सही प्रत्याशी नहीं नजर आ रहा था उसके बाद पार्टी ने पाटीदार को टिकट देने का फैसला लिया। जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश खोडिईया से पूछा गया तो उनका कहना था उन्हें पार्टी से छोड़ने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात जरूर करनी चाहिए थी वही गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस हमेशा से ही एकजुट थी और इस बार भी चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगी। कुछ ही समय में चुनाव होने को है अब देखना होगा पाटीदार की पार्टी बदलने से और भाजपा से टिकट मिलने पर फ़ायदा होगा या नुकसान।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/QUVSdWnswuU

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Aspur में दंत रोग विभाग का शुभारंभ किया Siddhi Vinayak Multi-specialist Hospital

Udaipur. डुंगरपुर के आसपुर उपखड़ में सिद्धि विनायक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने डेंटिस्ट और डेंटल क्लीनिक को ध्यान में रखते हुए सभी डेंटल सॉल्यूशन को एक जगह मुहैया कराने के उद्देश्य से आसपुर में दंत रोग विभाग का शुभारंभ किया सिद्धि विनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर निकुंज जोशी ने बताया कि हॉस्पिटल में अंतर्गत विभिन्न प्रकार के गायनिक विभाग, ऑर्थोपेडिक विभाग, सर्जरी विभाग एवं फिजिशियन विभाग के साथ अब डेंटल सॉल्यूशन इसमें शामिल किया गया है। जिसमे लोगों को दाँत , मुँह एवं जबडे ओर रुट कैनाल , दाँतो की सफाई, बत्तीसी बनाना ओर दाँत संबंधित रोगों का भी पूर्ण इलाज किया जाएगा । जिसमे जाने माने डैंटल प्रोसेस डॉ. प्रीती जैन (बी.डी. एस.) द्वारा इलाज किया जाएगा शुभारंभ कार्यक्रम में सिद्धि विनायक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर निकुंज जोशी , अधिष्ठाता प्रेमशंकर जोशी , योगेश जोशी , देवराम मेहता, लोकेन्द्र सिंह नाँदली अहाडा , पूर्व कांग्रेस महामंत्री चम्पालाल जैन सहित हॉस्पिटल के डॉक्टर एवँ स्टॉफ मौजूद रहे |

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –https://youtu.be/wqv2azwtisE

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

BTP के कांतिभाई ने बताया वागड़ का सबसे बड़ा मुद्दा – BJP और Congress को बताया जुमले वाली पार्टी।

Udaipur. चुनाव  नामांकन भरे जा रहे है।  राजस्थान  वागड़ में ये पंचायत का चुनाव त्रिकोणीय होने जा रहा है क्यों की यहाँ भाजपा और कांग्रेस के अलावा बीटीपी ने ने भी जम कर ताल ठोकी है और बीतीपी द्वारा नामांकन दाखिल किये जा रहे है।  गौरतलब है कि वागड़ बेल्ट में पिचली बार के विधानसभा चुनाव में दो विधायक बीतीपी के विजयी हुए थे।  अब माना जा रहा है की भाजपा और कांग्रेस को पंचायती चुनाव में बीतीपी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।  नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीबीसी के संवादाता जुगल कलाल  ने बीतीपी के नेता  कांतिलाल आदिवासी से ख़ास बातचीत की जिसमे कांतिलाल बता रहे रहे है की जिलापरिषद में क्या उनका मुद्दा होगा और क्यूँ जनता उनके साथ होगी।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –https://youtu.be/qy55UYRxdsw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/