आत्मनिर्भर भारत के तहत् टाटा की हिन्दुस्तान जिंक के साथ ‘वोकल फाॅर लोकल‘ की पहल

Udaipur. स्टील उत्पादन में देश की शीर्ष कंपनी टाटा स्टील ने अपनी इकाइयों में उपयोग के लिए जिं़क आपूर्ति हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देष की सबसे बड़ी और विष्व की 5वीं जिं़क निर्माता कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए है। आत्मनिर्भर भारत के तहत् टाटा और हिन्दुस्तान जिं़क के साथ ‘वोकल फाॅर लोकल‘ की यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
हिन्दुस्तान जिं़क हस्ताक्षरित 24 हजार टन जिं़क एवं अन्य मूल्य वर्धित धातु अब तक की सर्वाधिक मात्रा हैं। इस एमओयू के तहत हिंदुस्तान जिंक, टाटा स्टील और टाटा स्टील बीएसएल (पूर्व में भूषण स्टील लिमिटेड, जिसे अब टाटा स्टील की सहायक कंपनी के रूप में जाना जाता है) को जिं़क की आपूर्ति करेगा।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा, आत्मनिर्भर भारत के लिए टाटा स्टील और हिन्दुस्तान जिं़क का यह साझा कदम है। जहा एक ओर वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञ आवश्यकता अनुरूप उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार हेतु तकनीकी सेवाएं प्रदान करता है वहीं हमारा वेण्डर इंवेट्री मैनेजमेंट टाटा स्टील की इकाइयों में इंवेट्री लागत को भी कम करेगा। यह अलौह धातु उद्योग में अपनी तरह की पहली साझेदारी मूल्य निर्माता होने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को सनिश्चित करता है। ”
टाटा स्टील के लिए हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा वेण्डर मैनेजमेंट इन्वेंट्री, वीएमआई को लागू किया है जिसके तहत् विशेष ध्यान रखा जाएगा। हिन्दुस्तान जिं़क के वेयरहाउस से समय और सावधानी का ध्यान रखते हुए सामग्री को अविलंब पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा, हिंदुस्तान जिंक टाटा समूह की कंपनियों के लिए पूरे भारत में अपने सभी डिपो में स्टॉक रखेगा।

Kangana के भाई की शादी Udaipur में || Udaipur Post Bulletin || 09-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कंगना के भाई की शादी:उदयपुर में होगी एक्ट्रेस के भाई अक्षत की शादी, सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करके दी कंगना ने जानकारी।

खबर 2 – हज यात्रा : इस बार दिल्ली से उड़ान भरेंगे उदयपुर के यात्री,कल आवेदन की अंतिम तिथि, 26 जून से उड़ानें संभव

खबर 3 – क्षत्रिय समाज के समृद्ध गौरवमयी अतीत और वर्तमान पर संगोष्ठी में किया मंथन।

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – कंगना के भाई की शादी : उदयपुर में होगी एक्ट्रेस के भाई अक्षत की शादी, सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर करके दी कंगना ने जानकारी।

Udaipur. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने भाई अक्षत की शादी को लेकर उत्साहित हैं। कंगना ने अपने प्रशंसकों के साथ भाई की शादी की डिटेल शेयर की है। यह शादी उदयपुर में होगी। कंगना ने यह भी बताया कि अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर आ रहा है। कंगना के घर में शादी का माहौल है। कंगना शादी की तैयारियों में लगी हुई है। अक्षत की डेस्टिनेशन शादी के बारे में कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे परिवार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। मैं मेरे भाई की शादी उदयपुर में होस्ट करने वाली हूं। कोरोना के चलते उत्सव छोटा होगा। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। उदयपुर में भाई की शादी की तैयारियां कर वह बहुत खुश है। कोरोना के चलते ज्यादा लोगों को शादी में नहीं बुलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर पहुंच जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे का रिसेप्शन भोज है और यह शीश महल में होगा। डिनर के बाद सभी घरवाले महल का नौका विहार के जरिए आनंद लेने वाले हैं। बता दें की लेक सिटी उदयपुर बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही देश की नामी-गिरामी हस्तियों की भी शादी का गवाह बन चुका है। इस पहले देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी उदयपुर में हुई थी। जिसमें देश दुनिया के कई जाने पहचाने कलाकार उदयपुर पहुंचे थे।

 

खबर 2 –  हज यात्रा : इस बार दिल्ली से उड़ान भरेंगे उदयपुर के यात्री,कल आवेदन की अंतिम तिथि, 26 जून से उड़ानें संभव

Udaipur. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने भाई अक्षत की शादी को लेकर उत्साहित हैं। कंगना ने अपने प्रशंसकों के साथ भाई की शादी की डिटेल शेयर की है। यह शादी उदयपुर में होगी। कंगना ने यह भी बताया कि अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर आ रहा है। कंगना के घर में शादी का माहौल है। कंगना शादी की तैयारियों में लगी हुई है। अक्षत की डेस्टिनेशन शादी के बारे में कंगना ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे परिवार के लिए बहुत ही अच्छा समय है। मैं मेरे भाई की शादी उदयपुर में होस्ट करने वाली हूं। कोरोना के चलते उत्सव छोटा होगा। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। उदयपुर में भाई की शादी की तैयारियां कर वह बहुत खुश है। कोरोना के चलते ज्यादा लोगों को शादी में नहीं बुलाया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 10 नवंबर को उनका परिवार उदयपुर पहुंच जाएगा। इसके बाद शाम 4:00 बजे का रिसेप्शन भोज है और यह शीश महल में होगा। डिनर के बाद सभी घरवाले महल का नौका विहार के जरिए आनंद लेने वाले हैं। बता दें की लेक सिटी उदयपुर बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही देश की नामी-गिरामी हस्तियों की भी शादी का गवाह बन चुका है। इस पहले देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी उदयपुर में हुई थी। जिसमें देश दुनिया के कई जाने पहचाने कलाकार उदयपुर पहुंचे थे।

 

खबर 3 – क्षत्रिय समाज के समृद्ध गौरवमयी अतीत और वर्तमान पर संगोष्ठी में किया मंथन।

Udaipur. निर्भया क्षत्रिय नशा मुक्ति संस्थान की ‘स्वर्णिम इतिहास और वैभवशाली संस्कृति वाली क्षत्रिय जाति के नैतिक पतन और वर्तमान दुर्दशा के प्रमुख कारण और समाधान’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी शनिवार को हुई। बीएन विश्वविद्यालय के कुम्भा सभागार में हुई संगोष्ठी की शुरुआत 1008 ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। वे बाेले- मनुष्य और पशुओं में जन्म की प्रक्रिया लगभग समान है, लेकिन धर्म मनुष्य काे पशुओं से अलग बनाता है। पूर्व उपमहापाैर महेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- हमें जन्म से श्रेष्ठ होने की भावना छोड़नी होगी। बेशक हमारा इतिहास गौरवशाली था। लेकिन हम पूर्वजों के कर्मों से कब तक श्रेष्ठ बनते रहेंगे। अब हमें अपने कर्मों से ही श्रेष्ठ बनना होगा।
संस्थान की ब्रांड एंबेसेडर करिश्मा हाड़ा ने सभी से मुक्ति अभियान में सहयोग देने की अपील की। गोष्ठी में मौजूद सभी अतिथियों ने सामजिक आयोजनों में शराब परोसने की प्रथा को बंद करने, फिजूल खर्च रोकने आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह झाला, पूर्व न्यायाधीश राजस्थान हाइकोर्ट, अति विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, कार्यवाहक अध्यक्ष, विद्या प्रचारिणी सभा, डॉ. महेंद्र सिंह आगरिया, मंत्री विद्या प्रचारिणी सभा, शिव सिंह कच्छेर, कुलपति विद्यापीठ, जीवनसिंह राणावत, कुलपति बीएन विवि। विशिष्ट अतिथि महोब्बत सिंह रूपाखेड़ी, बालू सिंह कानावत, प्रो. दरियाव सिंह चूंडावत, करिश्मा हाड़ा थे। मुख्य वक्ता किन्नरी बा राजकाेट, बृज राजसिंह खारड़ा थे। संस्थान के निर्भय सिंह राणावत, ईश्वरनाथ, भोपालसिंह, टमरसिंह, शिवा राणावत, तारा कंवर, रघुराज सिंह, दशरथ सिंह, सूरवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

चिकित्सा टीम ने 3 दुकानों सैंपल लिए, राॅयल्टी ठेकेदार के कार्मिक कर रहे अवैध वसूली || Wagad Post Bulletin || 07-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – चिकित्सा टीम ने 3 दुकानों से तेल और सेव के सैंपल लिए

खबर 2 आईसीडीएस की महिला अधिकारीकर्मचारियों को कानूनी जानकारियां देकर किया जागरूक

खबर 3राॅयल्टी ठेकेदार के कार्मिक माइनिंग फोरमैन बनकर कर रहे अवैध वसूली

खबर 4धनेला गांव में देशी शराब बनाने के लिए रखा महुआ वॉश नष्ट

………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – चिकित्सा टीम ने 3 दुकानों से तेल और सेव के सैंपल लिए

Udaipur. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत गुरुवार को चिकित्सा की टीम ने बांसवाडा  शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में दुकानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि मैसर्स कोठारी आईल फूड इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीयल एरिया ठीकरिया में जांच टीम ने रिफाइंड सोयाबीन तेल चेतक ब्रांड का नमूना जांच के लिए लिया। टीम ने वागड़ सेव भंडार इंडस्ट्रीयल एरिया पहुंची जहां से नमकीन सेव बनायी जा रही थी जिसके भी नमूने लिए गए। उसके बाद वीरांगना टाॅकीज़ के पास स्थित विकास ब्रदर्स दुकान से रिफाइंड सोयाबीन तेल परी गोल्ड के नमूने लिये गए। तीनों नमूनों को जांच लिए प्रयोगशाला भिजवाए। वहीं रसद विभाग की ओर से दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई जिसमें श्री ब्रह्माजी के एस के पैट्रोल पंप एवं संजय पेट्रोल पंप की जांच की गई। प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि पैरामीटर लिमिट में पाए गए। जिसमें सभी पेट्रोल पंपों पर डेंसिटी पेपर टेस्ट एवं 5 लीटर माप से जांच करने पर मात्रा में कोई अंतर नहीं पाया गया। टीम में सोहन सिंह चौहान, लाल शंकर डामोर, धर्मेंद्र रोत एवं नाप तौल अधिकारी अशोक मित्तल मौजूद रहे।

 

खबर 2आईसीडीएस की महिला अधिकारीकर्मचारियों को कानूनी जानकारियां देकर किया जागरूक

Udaipur. जिला विधिक सेवा सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित सहलोत ने महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारी व कर्मचारियों को कानूनी जानकारियां देकर जागरूक किया। उनको कार्यस्थल पर उनके अधिकार, किसी भी तरह की प्रताडऩा होने पर कानूनी अधिकार आदि बताए गए। सचिव सहलोत ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि पिछले दशकों में स्त्रियों का उत्पीडऩ रोकने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए कई कानून पारित हुए। अगर इतने कानूनों का समुचित पालन होता तो भारत में स्त्रियों के साथ भेदभाव और अत्याचार अब तक खत्म हो जाता लेकिन पुरुष प्रधान मानसिकता के चलते यह संभव नहीं हो सका है। आज हालत यह है कि किसी भी कानून का पूरी तरह पालन होने के स्थान पर कुछ ही कानूनों का पालन हो रहा है लेकिन भारत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों की कमी नहीं है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पीडित प्रतिकर एवं विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अति आवश्यक है । घरेलू हिंसा व संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं भरण पोषण के बारे में कानून की भी चर्चा की गई। भ्रुण हत्या एक सामाजिक अभिशाप है, के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभाग के संरक्षण अधिकारी मोतीलाल मीणा, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की पूजा माखीजा, अरूणा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रही।

 

खबर 3राॅयल्टी ठेकेदार के कार्मिक माइनिंग फोरमैन बनकर कर रहे अवैध वसूली

Udaipur. खनन विभाग में अब नेशनल हाईवे अाठ पर खनिज से निकलने वाली ट्रकाें से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। साॅफ्टस्टाेन की राॅयल्टी ठेकेदार की ओर से हाइवे पर वाहनाें काे राेक कर अवैध खनिज और मिनरल ले जाने की धाैंस दिखाकर वसूली की जा रही है। राॅयल्टी ठेकेदार चेतक मिनरल की ओर से खेरवाड़ा टाेल नाके के पास अवैध वसूली की जा रही है।इसके लिए ठेकेदार की ओर से आठ से दस वाहन भी लगाए हैं। भास्कर टीम को शिशाेद के पास एक ट्रक चालक, खलासी और परिवहनकर्ता ने बताया की उनका वाहन क्ले चाइना काे उदयपुर केआगे से भरकर गुजरात पहुंचाना था। ड्राइवर राधेश्याम कीर ने बताया कि ट्रक काे राॅयल्टी ठेकेदार के आदमियाें ने खेरवाड़ा स्थित खांडी ओबरी टाेल नाके पास रुकवाया।जहां पर वाहन में माैजूद परिवहन के खनन संबंधित कागजात दिखाए। राॅयल्टी ठेकेदार वाहन आरजे 27 यूए 6907 में सवार लाेकेंद्रसिंह ने कागजात देखते हुए उसे गलत बताकर अपने पास रख लिए। वाहन काे टाड़ी ओबरी के पास ही रात बारह बजे राेक दिया। राधेश्याम ने राॅयल्टी ठेकेदार के कार्मिक काे कई बार कागजात पूरे हाेने के साथ वापस लाैटाने की बात कही।इसके बावजूद ठेकेदार के आदमी उसे अवैध परिवहन बताते हुए पैसा मांगने लगे। ठेकेदार के कार्मिक ने सेठ से लेन-देन के लिए बुलाने की बात कही। जिस पर चालक ने रात काे सेठ काे नहीं उठाने की बात कहते हुए ट्रक साइड में लगाकर साे गया। दूसरे दिन ट्रक काे खेरवाड़ा से शिशाेद में ले अाए। जहां से उसके सेठ से पैसाें की मांग करते रहे।बाद में उसे पैसा नहीं मिलने पर खनन विभाग काे सूचना दी। इसके बाद खनन विभाग की अाेर से फाॅरमेन शांतिलाल अहारी ने ट्रक की जांच करने पर उसके पास कागजात नहीं मिले। उसने कागजात की जानकारी ली ताे ठेकेदार के कार्मिक आधे घंटे में आकर दे गए

 

खबर 4धनेला गांव में देशी शराब बनाने के लिए रखा महुआ वॉश नष्ट

Udaipur. पुलिस ने गुरुवार को धनेला गांव में कार्रवाई कर 500 लीटर महुआ वॉश को जब्त किया। थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के धनेला गांव में देशी महुआ शराब बनाने हेतु महुआ वाश को एकत्रित कर रखा है। गौतम पुत्र गांगजी के खेतों के बाड़े में, रुपा पुत्र गांगजी के खेत की झाडिय़ों में एवं अन्य किसी के निर्माणाधीन मकान के पास छोटे बड़े डम में अवैध देशी महुआ वॉश छुपा कर रखा हुआ मिला। मौके पर कोई मौजुद नही मिला। करीबन तीन स्थानों पर छुपा रखा अवैध महुआ वाश से लगभग 500 लीटर देशी शराब बनाई जा सकती है। मुखबिर सूचना पर हैड कांस्टेबल गजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, किरेन्द्रसिंह, शंकरलाल की टीम मौके पर पहुंची।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/7REvI5xGTW4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नाराज़ ग्रामीण track पर बैठे, यूआईटी सर्किल पर तड़के 3:30 बजे तक डट कर काम किया || Udaipur Post Bulletin || 07-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – मावली और बड़ी सादड़ी रेलवे लाइन के बीच पटरियों पर बैठे, गांव के रास्ते में पुलिया नहीं बनने से थे नाराज

खबर 2 – 22 केन्द्राें पर 26832 में से 11308 ने दी परीक्षा, कोराेना-नकल का एक भी केस नहीं

खबर 3 – यूआईटी सर्किल पर तड़के 3:30 बजे तक डटे रहे इंजीनियर, 75 फीसदी काम पूरा

खबर 4दिवाली पर महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश नहीं, 18 फीट दूर से कर सकेंगे दर्शन, अन्नकूट पर महा प्रसादी भी नहीं होगी

खबर 5 हज-2021 के लिए 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 जून को पहली फ्लाइट की तैयारी

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर 1 – मावली और बड़ी सादड़ी रेलवे लाइन के बीच पटरियों पर बैठे, गांव के रास्ते में पुलिया नहीं बनने से थे नाराज

Udaipur. जिले के कनोड़ में शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर बैठ गए। जो रेलवे द्वारा गांव में जाने के लिए पुलिया का निर्माण नहीं करवाने से आक्रोशित थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस दौरान कानोड़ के तहसीलदार रामनिवास मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लोग पुलिया निर्माण की मांग पर अड़े हैं।जानकारी अनुसार, गांव खेताखेड़ा के ग्रामीण सुबह रेल पटरियों पर जा बैठे। जिसके साथ ही सैकंडों गांव वाले रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने पहुंचे। ग्रामीण मावली और बड़ी सादड़ी रेलवे लाइन के बीच पटरियों पर बैठ गए।वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक वल्लभनगर रणधीर सिंह भिंडर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरदम किसानों के साथ था साथ हूं साथ रहूंगा। जिसके साथ ही उन्होंने मौके से रेल्वे एक्सईन सुनील दत को फोन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द खेताखेडा के ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाए।

 

खबर 2 –  22 केन्द्राें पर 26832 में से 11308 ने दी परीक्षा, कोराेना-नकल का एक भी केस नहीं

Udaipur. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार काे दूसरी पारी के बाद ट्रैफिक जाम ने मानो शहर का भी इम्तिहान ले लिया। सुबह 9-11 बजे की पारी में 19.73 प्रतिशत उपस्थिति रही ताे हालात ठीक-ठाक रहे। दाेपहर 3-5 बजे पारी में 64.54 प्रतिशत अभ्यर्थी आए। इस पेपर के बाद जब यह हुजूम सड़कों पर उतरा तो चौराहों, मुख्य मार्गों पर जाम लगते रहे।करीब दो घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह की पारी में पंजीकृत 13 हजार 416 में से दो हजार 648 और दूसरी में 13 हजार 416 में से 8660 उपस्थित रहे। शहर के 22 केंद्रों पर एक भी काेराेना पाॅजिटिव अभ्यर्थी नहीं मिला। सेंट एंथनी स्कूल सेंटर पर दो अभ्यर्थियाें काे आइसाेलेशन वार्ड में बिठाया गया। दाेनाें पारियाें में नकल का भी कोई मामला सामने नहीं आया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह की पारी में दूसरे राज्याें के पंजीकृत अभ्यर्थियाें की संख्या ज्यादा थी। इसलिए अनुपस्थिति ज्यादा रही। कुछ अभ्यर्थी हरियाणा से आए थे। इन्हीं केंद्रों पर शनिवार-रविवार को भी दो पारियों में पेपर होंगे। इनमें भी 13-13 हजार अभ्यर्थी नामांकित हैं।परीक्षा के बाद कुछ युवक केन्द्राें के बाहर ऑटाे या टैक्सी से बैठे ताे कई पैदल निकले। साधन की तलाश में अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने से उदियापाेल, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जाम के हालात बने। पंचवटी क्षेत्र में डेढ़ घंटे छोटे वाहन जैसे-तैसे निकले। कारों और बड़े वाहनों को रास्ता बदलना पड़ा। जाम की एक वजह यह भी भी कि यूआईटी सर्किल पर निर्माण के चलते इस रूट के वाहन भी डायवर्ट हो गए।

 

खबर 3 – यूआईटी सर्किल पर तड़के 3:30 बजे तक डटे रहे इंजीनियर, 75 फीसदी काम पूरा

Udaipur. दीपावली पर्व काे देखते हुए अब यूआईटी सर्कल काे सुधारने के लिए चल रहा काम और तेज कर दिया है। यूआईटी इंजीनियर दिन-रात इस काम काे पूरा करने में जुटे हुए हैं। एसई संजीव शर्मा की मॉनिटरिंग में कार्यवाहक एक्सईएन विमल मेहता, जेईएन निर्मल सुथार, ओम प्रकाश कुमावत और महेंद्र बर्फा काे दाे पारियाें में तैनात किया गया।शुक्रवार सुबह 3.30 बजे तक काम जारी रहा। कुछ देर आराम के बाद ठेकेदार की टीम शुक्रवार दिनभर सर्कल काे सुधारने में लगी रही। सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि मुख्य सर्कल पर सीसी करने और ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने का 75 फीसदी काम हाे चुका है और सर्कल की एप्रोच राेड बनाने का काम शुरू कर दिया है। दीपावली से पहले ट्रैफिक शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

खबर 4 – दिवाली पर महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश नहीं, 18 फीट दूर से कर सकेंगे दर्शन, अन्नकूट पर महा प्रसादी भी नहीं होगी

Udaipur. शहर में भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दीपावली के मौके पर भक्ताें काे मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा साथ ही अन्नकूट के दाैरान हाेने वाली महाप्रसादी भी नहीं हाेगी। महालक्ष्मी पूजन के विशेष कार्यक्रम के दौरान भक्त 18 फुट की दूरी से दर्शन कर सकेंगे, जबकि हर बार मंदिर परिसर में प्रवेश के दाैरान भक्ताें काे 5 फुट की दूरी तक प्रवेश की अनुमति रहती है। हालांकि भक्ताें काे दर्शन लाभ के लिए मंदिर के बाहर राेड पर ही कतार में लगना हाेता है। साथ ही भक्त ऑनलाइन दर्शन भी कर सकेंगे। श्रीमाली जाति संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल दुर्गावत ने बताया कि काेराेना संक्रमण के चलते मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं रहेगी। मंदिर के बाहर सड़क से ही लाेग दर्शन कर सकेंगे, परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान एहतियात के लिए मंदिर के गेट पर पारदर्शी कांच लगाया जाएगा। मंदिर में पिछले 1 महीने से दर्शन खुले हैं, लेकिन हर साल दिवाली पर बड़ी संख्या में भक्ताें अाने की वजह से यह निर्णय किया है।चार दिन के महोत्सव के दौरान 6 घंटे लाइन में लगने के बाद हो पाते हैं दर्शन मंदिर में हर साल एकादशी से कार्यक्रम शुरू हाेते हैं। चतुर्दशी काे अन्नकूट में महाप्रसादी हाेती है। इस बार प्रसादी वितरण नहीं होगा। ट्रस्टी ने बताया कि हर साल की तरह भोग सामग्री में दो दर्जन व्यंजन होंगे, लेकिन प्रसादी वितरण नहीं होगा। दीपावली पर रात 12 बजे से ही लाइन शुरू हाे जाती है। छह घंटे इंतजार के बाद दर्शन हो पाते हैं।हर बार की तरह इस बार भी सजावट और शृंगार में नहीं हाेगी काेई कमी काेराेना के चलते मंदिर में प्रवेश ताे नहीं मिलेगा लेकिन हर बार की तरह मंदिर के शृंगार और सजावट में कोई कमी नहीं रहेगी। हर साल मंदिर में माता को करीब 5 लाख के आभूषणाें का शृंगार किया जाता है। श्रीमाली समाज की कुलदेवी होने के चलते मंदिर में श्रीमाली समाज की ओर से साज-सजावट होती है। दीपोत्सव पर जगदीश चौक से रंग निवास तक भट्टियानी चौहट्टा तक विद्युत सज्जा हाेती है। मंदिर ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, मंदिर का निर्माण करीब 400 साल पहले महाराणा जगत सिंह के समय में हुआ था। महालक्ष्मी की प्रतिमा भीनमाल से लाए थे।

 

खबर 5 – हज-2021 के लिए 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 26 जून को पहली फ्लाइट की तैयारी

Udaipur. हज यात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हाेगी। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर रहेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा-2021 के लिए एक्शन प्लान जारी किया है। एक्शन प्लान के मुताबिक 26 जून से हज यात्रा शुरू होगी। यात्रा के लिए चयनित होने के बाद 1 जनवरी तक मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा। वहीं, इस साल हज यात्रा के लिए चयनितों को फिर से आवेदन करना होगा। उदयपुर शहर से 125 सहित संभाग से 365 चयनित यात्री शामिल थे। जिला हज कमेटी संयोजक जहीरुद्दीन सक्का ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से यात्रा रद्द होने के बाद चयनितों को हज की राशि रिटर्न कर दी थी। कमेटी के निर्देश पर उन्हें फिर से आवेदन करना होगा।

यह रहेगा हज यात्रा का शेड्यूल

  • 2021जनवरी में निकाली जाएगी लाॅटरी
  • 1मार्च को पहली किश्त जमा करानी हाेगी
  • अप्रैल के अंत तक राशि का पूरा भुगतान।
  • 26जून से फ्लाइट की उड़ान शुरू हाेगी।
  • 13जुलाई को रहेगी अंतिम उड़ान।
  • 30जुलाई से शुरू होगी रवानगी।
  • 14अगस्त को रवानगी की आखिरी उड़ान।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/kafU6Gpq_ks

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अंतरराज्यीय लूट और चोर गिरोह का खुलासा, गैस सिलेंडर बुकिंग बन सकती है आफत || Wagad Post Bulletin || 06-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – अंतरराज्यीय लूट और चोर गिरोह का खुलासातीन आरोपी गिरफ्तार

खबर 2 – मेडिकल काॅलेज में कार्यरत नर्सेज का बकाया वेतन दिलाने की मांगज्ञापन

खबर 3 – दानपुर में व्यापारी की दुकान से गेहूं सोयाबीन और 14 हजार नकदी चोरी

खबर 41996 के उपचुनाव में भाजपा की सेंधमारी तो कांग्रेस ने एक सदस्य तोड़कर बनाया अपना जिला प्रमुख

खबर 5 गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आदिवासी इलाकों में नियम बन सकता है लोगों को लिए आफत

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – अंतरराज्यीय लूट और चोर गिरोह का खुलासातीन आरोपी गिरफ्तार

Udaipur. कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्जीय लूट व चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनकी बलवाडा फाटक के पास एक युवक से हुई लूट के मामले में तलाश थी। आरोपियों से दो बाइक, चार स्मार्टफोन व एक कीपेड मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि उदयपुर जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र के कनबई निवासी आरोपी सागर पुत्र कांतिलाल मीणा, सुनील पुत्र खातु बरंडा, खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के मीठी महुड़ी फला निवासी यकीन पुत्र नारायणलाल पारगी को कनबई गांव के जंगलों में दबिश देकर गिरफ्तार किया। मीठी महुड़ी निवासी महेंद्र पुत्र ज्ञानदत्त भगोरा की तलाश जारी है। आरोपी एक दर्जन से अधिक वारदात कर चुके हैं। डीएसपी मनोज सामरिया के नेतृत्व में थानाधिकारी दिलीपदान चारण, हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, कांस्टेबल आशीष, सोहनलाल, मगनलाल, अभिषेक, जितेंद्र, मनिंदर सिंह, अभिषेक व राहुल ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब चार से पांच किमी तक पीछा करके पकड़ा है। पुलिस ने चोरी व लूट के एक मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था। इस दौरान पुलिस को इस नंबर की लोकेशन गुजरात में मिली। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की तो आरोपियों में से एक युवक ने यहां पर रखना बताया। इस पर पुलिस आरोपियों को ढूंढते हुए गांव तक पहुंची। पता चला कि आरोपी अपने गांव में नहीं रह कर जंगल में रहते हैैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी और तीन आरोपी हाथ लग पाए।

 

खबर 2 –  मेडिकल काॅलेज में कार्यरत नर्सेज का बकाया वेतन दिलाने की मांगज्ञापन

Udaipur. राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से गुरुवार काे कलेक्टर काे ज्ञापन साैंपकर मेडिकल काॅलेज में कार्यरत नर्सेज का बकाया वेतन दिलाने की मांग रखी।आरएनए अध्यक्ष बंशीलाल कटारा ने बताया मेडिकल काॅलेज नर्सेज का विगत दाे माह का वेतन बकाया है। जिससे नर्सेज की आर्थिक स्थिति खराब हाे रही है। लाेन एवं ऋण की किश्त का भुगतान करने में परेशानी आ रही है। उन्हाेंने बताया की आगामी सप्ताह दीपावली का पर्व है। एेसे में बगैर वेतनमान के चलते उन्हाें आर्थिक परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। उन्हाेंने शीघ्र वेतनमान दिलाने की मांग रखी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पुष्प त्रिवेदी, पंकज परमार, दिनेश वरहात, पुष्पेंद्रसिंह, बंशीलाल राेत, राजेश कटारा सहित कई सदस्य माैजूद थे।

 

खबर 3 – दानपुर में व्यापारी की दुकान से गेहूं सोयाबीन और 14 हजार नकदी चोरी

Udaipur. बांसवाडा में बुधवार रात को अनाज व्यापारी की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर अनाज और नकदी चुरा ली। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। व्यापारी जितेंद्र सुराणा ने बताया कि दानपुर घंटाली रोड के मानपुर में उसकी दुकान है। बुधवार शाम को दुकान पर सभी ताले लगाकर घर गया, जहां से रतलाम गया था। रात को साढ़े दस बजे वापस आकर मोबाइल चेक किया, जो दुकान के सीसीटीवी कैमरे से अटैच है तो उस समय उनकी दुकान खुली देखकर चौंक गया। तुरंत भाई के साथ दुकान गए, जिसे देखकर बदमाश भाग गए। दुकान के ताले और सीसीटीवी कैमरे टूटे थे, गल्ला खुला था। चोर गेहूं, सोयाबीन और 14 हजार रुपए की नकदी ले गए। अनाज खुला पड़ा था इसलिए यह अनुमान नहीं लगा पाए कि कितना अनाज चोरी हुआ है। व्यापारी ने दानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि थानाधिकारी ने बताया कि चोरी की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

 

खबर 4 – 1996 के उपचुनाव में भाजपा की सेंधमारी तो कांग्रेस ने एक सदस्य तोड़कर बनाया अपना जिला प्रमुख

Udaipur. डूंगरपुर जिला प्रमुख की सीट इस बार एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में वर्ष 1959 से 2020 तक के राजनीतिक इतिहास को देखे तो सिर्फ एक बार महिला जिला प्रमुख के रूप में कांग्रेस से रतनदेवी भराड़ा ने कमान संभाली। अब दूसरी बार यहां महिला जिला प्रमुख कमान संभालेगी। इस बार कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। बीटीपी की तरफ से पहली बार उम्मीदवार उतार कर जोर आजमाइश की जाएगी।दरअसल, कांग्रेस के महेंद्र कुमार परमार के निधन पर छबीलाल पुरोहित ने कार्यवाहक के रूप में साढ़े पांच माह तक भाजपा से कार्यभार संभाला। इसके बाद वर्ष 2015 में पहली बार भाजपा का बोर्ड बना। माधवलाल वरहात जिला प्रमुख के रूप में चुने गए। बाकी के सालाें के आंकड़ों पर नजर डाले तो कांग्रेस का वर्ष 1959 से ही दबदबा रहा है। इस बार भाजपा अपनी दूसरी बार लगातार जीत करने की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं कांग्रेस अपने दबदबे को कायम करने में जुटी है। देखा जाए तो कुछ सालों तक जिला प्रमुख की सीट पर प्रशासक काल भी रहा है। वहीं करुणाशंकर पण्डया एक मात्र व्यक्ति थे जिन्होंने जिला प्रमुख की कमान दो बार संभाली। महेंद्र कुमार परमार के निधन के बाद वर्ष 1996 में जिला प्रमुख के उप चुनाव हुए है। इस चुनाव में कांग्रेस के पास 14 सीट व भाजपा के पास 13 सीट थी। ऐसे में साफ तौर पर कांग्रेस का बोर्ड बनना था। लेकिन भाजपा ने कांग्रेस के देवराम रोत को अपने पाले में ले लिया।इससे भाजपा मजबूत हो गई। कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने अपने समीकरण तैयार किए। उस समय जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी की। भाजपा के शंकरलाल पारगी को कांग्रेस ने अपने पाले में लेकर वापस बहुमत कायम कर दिया। देवराम रोत के भाजपा में चले जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उसका खासा विरोध किया। अंतत: गोविंद आमलिया ही जिला प्रमुख के रूप में चुने गए। उस समय का उपचुनाव काफी चर्चित रहा था| वर्ष 1959 से 1996 तक के समय में सामान्य वर्ग के लोग जिला प्रमुख के चुनाव में उम्मीदवार हुए और विजयी हुए। इसके बाद आरक्षण की व्यवस्था के बाद जनजाति वर्ग से जनप्रतिनिधि को मौका मिलने लगा। 1996 के बाद से अब तक सात जिला प्रमुख जनजाति वर्ग से बने हैं। इसमें एक महिला जिला प्रमुख को कांग्रेस से टिकट मिला और विजयी रही।

 

खबर 5 – गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आदिवासी इलाकों में नियम बन सकता है लोगों को लिए आफत

Udaipur. जहां एक तरफ सरकारें डिजिटलीकरण के लिए आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर अब भी आदिवासी क्षेत्रों में पूरी तरह से डिजिटलीकरण हो पानी मुश्किल है। अब पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से चल रही गैस बुकिंग करने में और पैसे भी ऑऩलाइन करने पर तैयारी चल रही है।कई जगहों पर सख्ती के साथ लागू भी कर दिया है। जिसको लेकर जिले में भी तैयारी चल रही है। जिसको लेकर गैस एजेंसियों को भी से लिए कंपनी लगातार दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जो कुछ समय बाद बिना ऑऩलाइन पैसा जमा के बीना घरेलू गैस सिलेंडर बुक नहीं हो पाएगा। अब तक फोन पर गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए दो चार दिनों में गैस सिलेंडर की घर पर आपूर्ति हो जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के साथ ही गैस सिलेंडर की राशि भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। बिना ऑनलाइन राशि जमा कराये, बिना अधिक दिन तक अब सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे।आदिवासी इलाकों में ऐसा हो पाना असंभव : हालांकि इस प्रकिया से डिजिटल असाक्षर या उम्रदराज, के साथ लोगों का साक्षर नहीं होना इसके लिए सबसे बड़ी बाधा है। जिले में कुल 2 लाख 92 हजार 475 गैस कनेक्शन है। जिसमें 2 लाख 39 हजार 40 गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के हैं, लेकिन आदिवासी आंचल के चलते यहां करीब 75 से 80 प्रतिशत कनेक्शन गांवों में जहां लोग केवल नकद पैसे देकर ही अपनी बुकिंग करवाते हैं। लेकिन अाेटीपी और पैसा भी ऑऩलाइन जमा करना मुश्किल है। गैस एजेंसियों की माने तो शहर के लोग भी अभी तक ऑऩलाइन पैसे जमा नहीं करवा पा रहे हैं। कंपनी की ओर से दिए जाने वाले टार्गेट को भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है।ऑनलाइन पैसे जमा करने की पीछे क्या मकसद : विभाग की माने तो गैस सिलेंडर की बुकिंग में हो रही कालाबाजारी को रोकने के लिए पेट्रोलियम मंत्राालय इस तरह की योजना तैयारी की है। जिसके चलते जिस भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर बुक करना होगा तो ऑऩलाइन पैसा जमा हो जाए। जिससे गैस एजेंसियां भी मनमर्जी के दाम नहीं वसूल पाएगी। ऑऩलाइन कैश जमा होने से पूरा रिकॉर्ड भी ऑऩलाइन रह पाएगा।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/nFS9UYBh93c

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Oswal Plaza के Basement में लगी आग, Constable भर्ती परीक्षा आज से || Udaipur Post Bulletin || 06-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर के सुंदरवास इलाके के ओसवाल प्लाजा के बेसमेंट में लगी आग

खबर 2 – कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में होने वाले दारोगा जी भूले  मास्क और दाे गज दूरी,उदियापाेल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियाें की जमकर रही भीड़

खबर 3 – डबाेक एयरपोर्ट पर अब 11 बड़े, 22 छोटे विमानाें की हाे सकेगी पार्किंग,डबाेक एयरपोर्ट को नए एप्रन की सौगात

खबर 4 – पंचायतीराजचुनाव में टिकट की उम्मीद में सूची से पहले ही दाखिल किए नामांकनपार्टियाें में अभी चल रहा मंथन,जिप सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्याें के लिए 5 नामांकन भरे

खबर 5 – चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) की नई कार्यकारिणी के वर्चुअल चुनाव में पहली बार ई-वोटिंग:23 साल बाद फिर कोमल कोठारी बने यूसीसीआई अध्यक्षहेमंत वरिष्ठ उपाध्यक्षविजय बने उपाध्यक्ष

……………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – उदयपुर के सुंदरवास इलाके के ओसवाल प्लाजा के बेसमेंट में लगी आग

Udaipur. उदयपुर में गुरुवार देर रात सुंदरवास इलाके में बने ओसवाल प्लाजा के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आज इतनी भयावह थी कि उसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद नगर निगम की फायर शाखा की टीम मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन बेसमेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया।ओसवाल प्लाजा में रहने वाले महेश ने बताया कि ओसवाल प्लाजा में बीती रात धमाके के साथ बेसमेंट में आग लगी। यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। लेकिन आग नहीं बुझने पर नगर निगम की टीम को इस घटनाक्रम की सूचना दी गई।उदयपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि ओसवाल प्लाजा का फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं है। ऐसे में निगम द्वारा बिल्डिंग मालिक को पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। लेकिन उन्होंने अब तक बदहाल सिस्टम को दुरुस्त नहीं करवाया। ऐसे में नगर निगम द्वारा फिर से नोटिस जारी कर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर 2 –  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में होने वाले दारोगा जी भूले  मास्क और दाे गज दूरी,उदियापाेल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियाें की जमकर रही भीड़

Udaipur. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हाेगी। उदयपुर शहर में बनाए 22 सेंटराें पर तीन दिन में 78 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर दिन दो परियों में 13-13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गुरुवार शाम से अभ्यर्थियाें के यहां आने और एग्जाम के लिए दूसरे शहराें में जाने का सिलसिला शुरू हाे गया। इसे लेकर उदियापाेल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियाें की जमकर भीड़ रही।काेराेनाकाल के बीच हाे रही इस परीक्षा में न कहीं दाे गज दूरी नजर आई और न ही मास्क। माकूल व्यवस्था के तमाम प्रशासनिक दावाें की भी पाेल खुल गई। परीक्षा के पहले परीक्षार्थियाें काे सर्द रात की परीक्षा से गुजरना पड़ा। शहर में आए अभ्यर्थियाें ने स्टेशन-उदियापाेल सहित जहां जगह मिली वहीं रात का बसेरा कर लिया। इन और टैक्सी माैजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्राें पर छाेटे कमराें में एक और बड़े कमराें में दाे जैमर लगाए हैं। रोडवेज में परीक्षार्थियों के लि15 बसें रिजर्व रखी गई हैं। बारां के लिए 2, डूंगरपुर के लिए 1 बस और टाेंक के लिए 2 बस रवाना हुई। आरटीओ प्रकाश सिंह राठाैड़ ने बताया कि ट्रावेल्स, ऑटाे-टेंपाे एसाेसिएशन से अधिकतम किराए की एक सूची प्राप्त हुई है, उससे ज्यादा किराया वसूलने पर कार्रवाई हाेगी। वहीं रेलवे ने 9 नवंबर तक जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई हैं।

 

खबर 3 – डबाेक एयरपोर्ट पर अब 11 बड़े, 22 छोटे विमानाें की हाे सकेगी पार्किंग,डबाेक एयरपोर्ट को नए एप्रन की सौगात

Udaipur. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर तैयार नए एप्रन का एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक अरविंद सिंह ने वर्चुअल उद्धाटन किया। गुरुवार को विस्तारा फ्लाइट के स्वागत और वाटर सैल्यूट के साथ एयरपोर्ट को नए एप्रन की सौगात मिली। इस एप्रन के दोनों तरफ ग्राउंड हैंडलिंग इक्यूपमेंट की एक्टिविटी हो सकेगी। जबकि पुराने एप्रन पर यह एक तरफ ही थी। विमानों की पार्किंग क्षमता में इजाफा होने के साथ 11 बड़े और22 छोटे विमानाें की पार्किंग हो सकेगी। डायरेक्टर नंदिता भट्ट ने बताया कि वर्तमान में एयरपोर्ट बोइंग-737 और एयरबस 320 विमानों के लिए सिर्फ 5 पार्किंग स्टैंड हैं, लेकिन नए एप्रन चालू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के समय यात्रियों को इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। वहीं एक साथ अधिक विमानों को समायोजित करने में भी मदद मिलेगी। नए एप्रन काे तैयार करने में एटीसी इंचार्ज मार्स भारतीय, शीतल गर्ग और सेफ्टी मैनेजर आलोक सिंह के अप्रूवल और इंजीनियरिंग इंचार्ज शोभित कृष्ण, इलेक्ट्रिकल इंचार्ज दिनेश खत्री, अनुभव जैन, आरके मीणा की भूमिका अहम रही।

 

खबर 4 – पंचायतीराजचुनाव में टिकट की उम्मीद में सूची से पहले ही दाखिल किए नामांकनपार्टियाें में अभी चल रहा मंथन,जिप सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्याें के लिए 5 नामांकन भरे

Udaipur. नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गुरुवार काे जिला परिषद सदस्य के लिए 4 और पंचायत समिति सदस्याें के लिए 5 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल हुए। राजनीतिक दल शाम तक भी प्रत्याशी तय नहीं कर पाए। जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर-23 से लींबाजी, गाेमती और गजेंद्र कुमार मीणा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए। हालांकि पार्टी ने फिलहाल प्रत्याशियाें की घाेषणा नहीं की।तीनाें ही प्रत्याशी सलूंबर तहसील क्षेत्र के बिचली मगरी बामनिया निवासी हैं। वार्ड-20 से सेमारी क्षेत्र के भाैराई पाल निवासी जीवतराम ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। इधर, पंचायत समिति सदस्य के लिए सलूंबर में 2, झाड़ाेल, नयागांव और वल्लभनगर में 1-1 नामांकन दाखिल हुअा। इधर, माकपा के जिला सचिव प्रताप सिंह देवड़ा ने बताया कि जिला कमेटी की दल्लाराम लऊर की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया कि पंचायत समिति सदस्य के लिए कोटड़ा में शुक्रवार काे, फलासिया-झाड़ोल में शनिवार काे नामांकन दाखिल करेंगे।जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव के लिए तैयार पैनल काे लेकर स्थानीय भाजपा नेता गुरुवार काे दिनभर जयपुर में डेरा डाले रहे। देर शाम तक जिला परिषद के 43 में से 39 नाम तय कर दिए गए। वहीं चार वार्डाें में प्रत्याशी ज्यादा हाेने से उलझन की स्थिति बनी रही। हालांकि अधिकृत घाेषणा शुक्रवार शाम तक हाेने की संभावना जताई जा रही है।कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज हाे गई है। जिला प्रभारी जगदीश चंद्र शर्मा प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा के लिए जिला परिषद सदस्याें के पैनल लेकर बुधवार काे जयपुर पहुंचे। पंचायत समिति सदस्याें के नाम स्थानीय स्तर पर ही तय करेंगे। जिला प्रभारी शुक्रवार काे वापस उदयपुर अाएंगे। शनिवार तक प्रत्याशी घाेषित करने की काेशिश की जा रही है।

 

खबर 5 – चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) की नई कार्यकारिणी के वर्चुअल चुनाव में पहली बार ई-वोटिंग:23 साल बाद फिर कोमल कोठारी बने यूसीसीआई अध्यक्षहेमंत वरिष्ठ उपाध्यक्षविजय बने उपाध्यक्ष

Udaipur. चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) की नई कार्यकारिणी के वर्चुअल चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष कोमल कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत जैन निर्विरोध चुने गए जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजय गोधा को जीत मिली। काेठारी 1995 से 97 तक दो कार्यकाल में भी अध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार हुए वर्चुअल चुनाव में वार्षिक आम सभा (एजीएम) के बाद 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई।इस बार 93.46 फीसदी वोट पड़े। इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए विजय गोधा को 234 और कपिल सुराणा को 195 वोट मिले। चुनाव अधिकारी बीआर भाटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्रेणी में वीरेंद्र सिरोया और हंसराज चौधरी का चुनाव हुअा। चुनाव के बाद चैंबर के संरक्षक अरविंद सिंघल ने कहा कि नई कार्यकारिणी को उद्योग से जुड़ी समस्याओं को निपटाने के लिए हमेशा तत्परता से काम करना चाहिए। चैंबर का पिछला कार्यकाल विवादों में ही गुजरा। अब नई कार्यकारिणी से चैंबर काे काफी उम्मीदें हैं।नई कार्यकारिणी में  बड़े और मध्यम उपक्रम श्रेणी में कुणाल बागला, श्वेता दुबे, संदीप बापना, माणिक नाहर, राजेंद्र कुमार हेडा और सुभाष सिंघवी। लघु और माइक्रो उपक्रम श्रेणी में राजेंद्र कुमार चंडालिया, प्रखर बाबेल, नरेंद्र धींग, उमेश मनवानी, अचल एन. अग्रवाल, अरविंद मेहता, अंकित सिसोदिया, ओमप्रकाश अग्रवाल और चेतन चौधरी। ट्रेडर्स (व्यापारी) वर्ग में जतिन नागौरी, अरिहंत दुग्गड़ और प्रतीक नाहर। प्रोफेशनल्स और शैक्षणिक संस्थान वर्ग में सुनील अग्रवाल और कर्तव्य शुक्ला। महिला सदस्य वर्ग में रूचिका गोधा और हसीना चक्कीवाला। मैंबर बाॅडीज और एसोसिएशन वर्ग में ओम प्रकाश नागदा, केजार अली और हितेश पटेल का चुनाव हुआ। चैंबर्स में मार्बल, पर्यटन, इलेक्टॉनिक्स, आईटी, शिक्षा, केमिकल्स आदि से जुड़े 570 उद्यमी और व्यवसायी जुड़े हुए है। राज्य में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अहम भूमिका निभाने वाले यूसीसीआई के वार्षिक चुनाव अहम होता है। इसके अधीन आने वाले उद्योगों का क्षेत्र में करीब 60 हजार करोड़ का निवेश है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष काेठारी ने कहा कि संभाग के उद्यमियों-व्यवसायियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए चैंबर हमेशा काम करेगा। उन्होंने कहा कि चैंबर में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर काे फिर से शुरू करने, स्किल डवलपमेंट सेंटर की पुनर्स्थापना सहित विभिन्न कार्य प्राथमिकता रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों मादड़ी और गुडली में सड़कों की समस्या, पानी की कमी, प्लाॅट्स की कमी, बिजली की समस्या आदि के लिए भी काम किया जाएगा। उन्हाेंने कोरोना काल में उद्योगों पर लगाए लैंड टैक्स को गलत बताया। कहा कि जहां राहत की बात होनी चाहिए, अतिरिक्त कर से उद्यमियों पर बोझ बढ़ा है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/PhHmHG0Fvpc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

नर्सेज कर्मचारियों को बकाया सैलरी को लेकर प्रदर्शन – तेज़ रफ़्तार ने ली जान || Wagad Post Bulletin || 05-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – मेडिकल कॉलेज के नर्सेज कर्मचारियों को बकाया सैलरी दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

खबर 2 राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने धर्म कोड मैं आदिवासी कॉलम जोड़ने को लेकर कलेक्टर को सौंपा  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

खबर 3डूंगरपुर जिले में भी पुलिस विभाग की ओर से 6 से 8 नवम्बर तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी आयोजित

खबर 4डूंगरपुर में रफ्तार ने ली जान,बाइक सवार दो युवक पुल से 50 फीट नीचे गिरे, एक की मौत; खाट के सहारे बाहर    निकाला गया

खबर 52 नकली ब्रांड मिले,बिछीवाड़ा का न्यू सती जोधपुर मिष्ठान और रामदेव किराणा स्टोर का सैंपल फेल

खबर 6जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख व पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार की खर्चं सीमा तय

………………………………………………………………………………………………………

 

खबर 1 – मेडिकल कॉलेज के नर्सेज कर्मचारियों को बकाया सैलरी दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

Udaipur. डूंगरपुर जिले की नर्सज एसोसिएश ने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 105 नर्सेज पिछले दो महीनों से सैलरी नहीं मिली है जिससे नर्सेज कर्मियों की आर्थिक स्थिति पर संकट आ गया है। ऐसे में लोन और किस्तों का भुगतान करने में भी परेशानी आ रही है। वही दीपावली आ रही है पर ऐसे में त्योहार को देखते हुए सैलरी जल्द ही दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।  वही अतिरिक्त जिला कलेक्टर मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को फोन लगाकर जल्द से जल्द कर्मचारियों को सैलरी की भुगतान करने की बात कही जिस पर प्रिंसिपल ने 2 दिन के अंदर सैलरी देने बात कहीं। नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बंसीलाल कटारा ने कहा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सैलरी भुगतान करने की बात कही प्रिंसिपल कहना है अटेंडेंस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है ऐसे में दिवाली के त्योहार पर वेतन रोकना कर्मचारियों के लिए काली दिवाली करने जैसा है।

 

खबर 2राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने धर्म कोड मैं आदिवासी कॉलम जोड़ने को लेकर कलेक्टर को सौंपा  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Udaipur. डुंगरपुर राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने गुरुवार को कलेक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर को  राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय आदिवासी  छात्र संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश डामोर ने बताया कि 12 सूत्री मांगों में आदिवासी जाति का अलग से कोड आवंटित हो और अनुसूचित जनजाति के लिए निर्गत होने वाली जाति प्रमाण पत्रों से धर्म का कॉलम उठाया जाए क्योंकि जाति कोई भी हो सकती है वह किसी भी धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र है.विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान जिला संयोजक दिनेशचंद्र ताबियाड , रमेश , पंकज डामोर,  दीपक डामोर, धनराज खिराड़ी ,प्रवीण मोरी आदि मौजूद रहे।

 

खबर 3डूंगरपुर जिले में भी पुलिस विभाग की ओर से 6 से 8 नवम्बर तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी आयोजित

Udaipur. डूंगरपुर जिले में भी पुलिस विभाग की ओर से 6 से 8 नवम्बर तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित होगी | इधर परीक्षा को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने अपनी तैयारिया पूर्ण कर ली है | इधर परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर एसपी कालूराम रावत ने गुरुवार को पुलिस लाइन के साईं सभागार में पुलिस अधिकारियो की बैठक ली |  बैठक में एसपी ने बताया की जिले में अन्य जिलो से 20 हजार 656 अभ्यर्थी परीक्षा देने आयेंगे | इन अभ्यर्थियों के लिए जिले में परीक्षा को लेकर 5 केंद्र बनाए गए है जो की डूंगरपुर शहर में ही है | जिसमे किशनलाल गर्ग स्कूल, महारावल स्कूल, श्रीनाथ कॉलेज, नोबल्स कॉलेज व शिवनारायण चोबीसा कॉलेज केंद्र शामिल है | एसपी ने बताया की दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियो की परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक मशीन व थम्ब इम्प्रेशन से ली जायेगी | एसपी रावत ने सभी पुलिस अधिकारियो से परीक्षा को लेकर जारी गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए निर्देशित किया |

 

खबर 4डूंगरपुर में रफ्तार ने ली जान,बाइक सवार दो युवक पुल से 50 फीट नीचे गिरेएक की मौतखाट के सहारे बाहर    निकाला गया

Udaipur. जिले के सरोदा में बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक पुल से 50 फीट नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। दोनों सामलिया से सरोदा स्थित जिम जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। बाइक कराड़ा मोड़ पर बने नहर के पुल की रेलिंग से टकरा गइ। इससे बाइक अनियंत्रित होकर घिसटती चली गई। दोनों युवक उछलकर पुल से करीब 50 फिट नीचे गिर गए। इस दौरान आसपास के लोग व मॉर्निंग वॉक करने आए लोगो की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजन व पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों युवकों को खाट में रस्सी बांध कर लोगों की सहायता से दोनों युवकों को बाहर निकाला।दोनों युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सागवाड़ा ले जाया गया। इस दौरान 28 साल के प्रतीक पिता मांगीलाल पंड्या की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक महक पुत्र जयेंद्र त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल है। उसे सागवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में मारे गए प्रतीक की शादी दो साल पहले ही हुई थी। उनका 6 माह का एक बेटा है। बीती रात ही पत्नी ने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक ने उसके सुहाग को छिन लिया। वहीं, मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र भी है, दीपावली से पूर्व घर का चिराग बुझने से परिवारजन सदमे में हैं।

 

खबर 52 नकली ब्रांड मिले,बिछीवाड़ा का न्यू सती जोधपुर मिष्ठान और रामदेव किराणा स्टोर का सैंपल फेल

Udaipur. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत अब तक लिए गए 34 सैंपलों में से 8 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। इनमें से चार सैंपल फेल हो गए है। इनको अमानक माना गया है। बिछीवाड़ा के न्यू सती जोधपुर मिष्ठान भंडार से लिया गया मावा पेड़ा का सैंपल और बिछीवाड़ा पटवार मंडल के सामने स्थित रामदेव किराना स्टोर से हरिओम ब्रांड का डबल फिल्टर मूंगफली का तेल अमानक पाया गया है। साथ ही डूंगरपुर के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित मैसर्स मानव गारमेंट्स से लिया गया रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं बिछीवाड़ा के पटवार मंडल के सामने स्थित मै. रामदेव किराणा स्टोर से अग्रवाल ब्रांड की नमकीन का सैंपल लिया गया, जिसमें फर्जी तरीके से दूसरे के नाम पर रजिस्टर्ड ब्रांड की नमकीन बेची जा रही थी। चारों प्रतिष्ठान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद सहाय गुर्जर ने बताया कि बुधवार को 8 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 4 सैंपल मानक स्तर के पाए गए हैं, जबकि 2 सैंपल अमानक तथा 2 सैंपल मिथ्या छाप पाए गए हैं। बिछीवाड़ा के जिस मिष्ठान भंडार का मावा पेड़ा का सैंपल अमानक पाया गया है। उसमें फफूंद लगी पाई थी। टीम ने निरीक्षण के दौरान मावे के पेडो़ं को मिलावटी प्रतीत होने पर सैंपल लेने के बाद बचे हुए को मौके पर ही नष्ट करा दिया था। इन चारों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अनुसंधान पश्चात जिम्मेदारों के विरूद्ध न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर के समक्ष प्रकरणों को प्रस्तुत किया जाएगा। मिथ्या छाप खाद्य पदार्थ के प्रकरणों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 52 के तहत उत्तरदायी व्यक्तियों पर अधिकतम 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। अमानक खाद्य सामग्री पाए गए।

 

खबर 6जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख व पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार की खर्चं सीमा तय

Udaipur. राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान सरकार ने अधिसूचना जारी कर वाहन, लाउड स्पीकर के उपयोग, कट आउट होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनरों के प्रदर्शन के लिए जारी निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए अधिकतम खर्च सीमा एवं व्यय लेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपए व पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए खर्च करने की सीमा तय की गई है। खर्चं व लेखा प्रस्तुुत करने की अन्तिम तिथि 23 दिसंबर 2020 तक रखी है। समस्त निर्वाचन व्यय लेखा प्रारूप-क में मूल वाउचरों के साथ प्रस्तुत करेंगे। जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार-उम्मीदवारों व्यय लेखा परियोजना अधिकारी लेखा कक्ष, जिला परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए उम्मीदवार संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थापित उम्मीदवारों व्यय लेखा प्रकोष्ठ पर प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित समयावधि में लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 22 (क) के अंतर्गत कार्यवाही होगी। उम्मीदवार व्यय लेखा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के संबंध में जिला स्तर पर कर्मचारियों कनिष्ठ लेखाकार रोशन जोशी मो. 9929547361, कनिष्ठ लेखाकार किशोर कुमार मो. 7296873204 से संपर्क कर सकते हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/lMJ61PcXR3E

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Police Constable भर्ती परीक्षा कल से तीन दिन तक, CBSE School में बोर्ड कक्षाओं की Online पढ़ाई बंद || Udaipur Post Bulletin || 05-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से:तीन दिन में 22 केंद्रों पर 78 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाममास्क जरूरीहर सेंटर पर आइसाेलेशन रूम और जैमर

खबर 2 – उदयपुर में पैंथर ने गाय को बनाया अपना शिकार

खबर 3 – सीबीएसई स्कूलाें में बोर्ड कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई बंदस्कूल शिक्षा परिवार ने भी दी चेतावनी

खबर 4 – कलेक्टर ने कहा- निगरानी कमेटी हर 15 दिन में दे झीलों के पास निर्माण की रिपोर्ट

खबर 5 – पंचायतीराज चुनाव में पहले दिन एक भी नामांकन नहींभाजपा-कांग्रेस तय नहीं कर पाई प्रत्याशी,9 नवंबर तक नामांकन दाखिल हाेंग

……………………………………………………………………………………………………………..

खबर 1 – पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कल से:तीन दिन में 22 केंद्रों पर 78 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाममास्क जरूरीहर सेंटर पर आइसाेलेशन रूम और जैमर

Udaipur. राजस्थान पुलिस प्रदेश में 5348 कांस्टेबलों की भर्ती करने वाली है। इसके लिए करीब 17.5 लाख आवेदन आए हैं। शहर के 22 सेंटरों पर शुक्रवार से 3 दिन लिखित परीक्षा हाेगी। सुबह 9 से 11 और दाेपहर 3-5 बजे हाेने वाली इस परीक्षा के लिए उदयपुर के केंद्रों पर 78 हजार अभ्यर्थी नामांकित हैं। यानी रोज 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।प्रवेश पत्र और फाेटाे आईडी के साथ मास्क अनिवार्य हाेगा। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर हर सेंटर पर अाइसाेलेशन रूम की व्यवस्था भी हाेगी। परीक्षा काे लेकर एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नाेई ने बुधवार काे पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियाें की बैठक ली।काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए हर सेंटर के हर कमरे काे सेनेटाइज करेंगे। सेनेटाइजर की व्यवस्था हाेगी। साथ पर 10 प्रतिशत अभ्यर्थियाें के लिए आइसाेलेशन रूम भी होगा। किसी में भी काेराेना के लक्षण दिखे ताे उसे आइसाेलेशन में परीक्षा दिलाएंगे। पीपीई किट की व्यवस्था भी कराई जाएगी।अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, आइपैड, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, एटीएम कार्ड, धातु से बनी कोई भी चीज, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां, ग्राफशीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र में हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, चेन, अंगूठी, ईयर रिंग, लॉकेट, जेवर, पर्स, हैंडबैग, डायरी, बड़े बटन वाले कपड़े, जड़ाऊ पिन, बैज लाने पर भी पाबंदी रहेगी।

 

खबर 2 –  उदयपुर में पैंथर ने गाय को बनाया अपना शिकार

Udaipur. बड़गांव पंचायत समिति के लोयरा ग्राम पंचायत में इन दिनों पैंथर का आतंक है। बुधवार रात को खालियो की भागल गांव में पैंथर ने शंकरलाल की गाय को शिकार बनाया। इससे पहले मालियों की होटल क्षेत्र में पैंथर ने कई गायों को शिकार बना चुका है। इसके बाद से ही किसान अब अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं, पैंथर आसपास की पहाड़ियों में रहता है वही पंचायत समिति में बनी बरसों पुरानी एक फैक्ट्री है उसमें पैंथर डेरा जमाए रहता है। गांव वालों ने वन विभाग से कई बार पैंथर को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। लेकिन वन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में जिन किसानों की गायों का शिकार हुआ है। अब वह प्रशासन और वन विभाग से उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत कई बार वन विभाग के अधिकारियों को ही कि बावजूद इसके उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी । लोयरा में पिछले कुछ समय से पैंथर मवेशियों के साथ ही किसानों पर भी हमला कर चुका है ऐसे में वन विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

खबर 3 – सीबीएसई स्कूलाें में बोर्ड कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई बंदस्कूल शिक्षा परिवार ने भी दी चेतावनी

 

Udaipur. जिले के सीबीएसई स्कूलों ने 10वीं और 12वीं की ऑललाइन क्लासेज बंद कर दी हैं। स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े संचालकों ने भी 5 नवंबर से यही कदम उठाने की चेतावनी देते हुए एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयोजक जितेश श्रीमाली ने बताया जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय किया है। इधर, स्कूल शिक्षा परिवार, राजस्थान के आह्वान पर बुधवार जिलेभर के निजी स्कूल संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उदयपुर संभाग प्रभारी सी.पी. रावल व अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि आरटीई का भुगतान नहीं मिलने और 8 माह से फीस का एक भी पैसा नहीं आने के कारण कई प्राइवेट स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। हम नहीं चाहते कि बच्चों और अभिभावकों को परेशानी हो, लेकिन कुछ अफसरों ने समस्या को समय रहते नहीं समझा। महामंत्री भवानी प्रताप सिंह झाला ने कहा कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो गुरुवार से संभागस्तर पर सभी स्कूल संगठन ऑनलाइन क्लासेज बंद करेंगे। मांग ये है की 70 फीसदी फीस लेने के लिए हाईकोर्ट की एकलपीठ का आदेश लागू हो हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 7 सितंबर को आदेश में निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस का 70 फीसदी हिस्सा लेने को कहा था। इसके खिलाफ खंडपीठ में अपील की गई थी। मामला कोर्ट में लंबित है। इस बीच बीते रविवार सरकार ने प्रदेश में 16 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए थे। दूसरे ही दिन जिले में आरबीएसई से संबद्ध 150 और सीबीएसई के 36 निजी स्कूल संचालकों ने 5 नवंबर से स्कूल संचालन बंद करने की चेतावनी दी थी। निजी विद्यालयी एकता मंच के बैनर तले स्कूल संचालकों ने कहा कि जब तक फीस का मामला कोर्ट में लम्बित है, तब तक हाईकोर्ट की एकल पीठ का जारी आदेश लागू किया जाए।

 

खबर 4 – कलेक्टर ने कहा- निगरानी कमेटी हर 15 दिन में दे झीलों के पास निर्माण की रिपोर्ट

Udaipur. फतहसागर और पीछाेला झील के आसपास नियंत्रित निर्माण निषेध क्षेत्र में राेक के बावजूद नए निर्माणाें काे राेकने के लिए हाल ही में बनाई निगरानी कमेटी से कलेक्टर चेतन देवड़ा ने हर महीने रिपाेर्ट लेना तय किया है। इसके लिए हर 15 दिन में बैठक हाेगी। कलेक्टर देवड़ा ने बताया कि झीलाें के आसपास राेक के बावजूद नए पक्के निर्माण हाे रहे हैं। इसमें व्यवसायिक उपयाेग के लिए हाेने वाले निर्माण भी शामिल हैं।इसकाे लेकर 28 अक्टूबर काे अधिकारियाें की निगरानी कमेटी बनाई गई। इस कमेटी से अब हर महीने यह रिपाेर्ट ली जाएगी कि झीलाें के आसपास काेई भी नया निर्माण नहीं चल रहा है। यदि कहीं निर्माण हाेता पाया गया ताे निगरानी कमेटी में शामिल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस कमेटी में यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी, एसई, नगर निगम के एसई, गिर्वा-यूआईटी तहसीलदार और नगर निगम-यूआईटी के एईएन काे शामिल किया है।फतहसागर किनारे राजीव गांधी पार्क से कुछ ही दूर लाॅकडाउन में माैका देखकर चट्टानाें काे काटा गया और अब वहां दाे मंजिला भवन का स्ट्रक्चर खड़ा हाे चुका है। जागरूक झील प्रेमियाें ने कलेक्टर से इसकी शिकायत भी की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया है। अधिकारियाें के पंचायतीराज चुनावी कार्य में व्यस्तता की आड़ में इस निर्माणाधीन भवन का काम फिर से शुरू हाेने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर, चांदपाेल-नागानगरी क्षेत्र में भी पीछाेला के आसपास लाेग व्यावसायिक उद्देश्य से रुक-रुक काम कर रहे हैं।

 

खबर 5 – पंचायतीराज चुनाव में पहले दिन एक भी नामांकन नहींभाजपा-कांग्रेस तय नहीं कर पाई प्रत्याशी,9 नवंबर तक नामांकन दाखिल हाेंग

Udaipur. जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव की बुधवार काे नामांकन प्रक्रिया शुरू हाे जाने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। भाजपा नेताओ ने शहर की एक वाटिका में ताे कांग्रेस नेताओ ने हाेटल में दिन भर मंथन किया, लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। जिला परिषद सदस्य के लिए कलेक्ट्री में तीन जगह बनाए गए एआरओ कक्ष में काेई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करवाने नहीं पहुंचा। 9 नवंबर तक नामांकन दाखिल हाेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा ने वीसी के माध्यम से आरओ-एआरो की बैठक ली। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी और मास्टर ट्रेनर डाॅ.महामाया प्रसाद चाैबीसा भी माैजूद रहे। इससे पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने राजनीतिक दलाेें के प्रतिनिधियों की बैठक ली। शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया की माैजूदगी में भाजपा नेताओं ने सेक्टर 13 स्थित वाटिका में मंथन किया। कटारिया ने देहात अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार से पैनल की जानकारी ली। प्रभारी अाेम पालीवाल, हेमराज मीणा, जिला संयाेजक प्रमाेद सामर, विधायक फूलसिंह मीणा, प्रताप गमेती, किरण जैन, गजपाल सिंह राठाैड़ और तख्तसिंह शक्तावत भी माैजूद थे। शुक्रवार तक नाम तय हाेने की उम्मीद है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/wxF5fAw3Xeo

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन || Wagad Post Bulletin || 04-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – ड्यूटी के दौरान हार्ड अटैक से हेडकांस्टेबल की मौत

खबर 2 कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन 11 नवंबर को,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक

खबर 3भारतीय जनता पार्टी की बेणेश्वर मण्डल और कटारा मण्डल की सयुक्त बैठक हिंगलाज वाटिका साबला मे हुयी

खबर 4 – कांग्रेस की जिला चुनाव समिति गठित, मीणा-भगोरा सहित 35 सदस्य शामिल

खबर 5 – बाल अपराध के प्रति जागरुकता के लिए समग्र शिक्षा विभाग चलाएगा अभियान

खबर 6 – कांंस्टेबल भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था

………………………………………………………………………………………………………

 

खबर 1 – ड्यूटी के दौरान हार्ड अटैक से हेडकांस्टेबल की मौत

Udaipur. डूंगरपुर.दोवड़ा थाने में हैडकांस्टेबल पद पर तैनात एक पुलिस कर्मी की बुधवार को हार्ड अटैक से ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार देवल फला मनात हरिदेव पुत्र वालजी मनात हैडकांस्टेबल के पद पर दोवड़ा थाने में नियुक्त थे। इस पर बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान उनकों सिने मे दर्द होने पर थाने का स्टॉफ दामड़ी चिकित्सालय ले गया। लेकिन हालात गंभीर होने के कारण जिला मुख्यालय लेकर आए। यंहा पर चिकित्सक ने हरिदेव को मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर गार्ड ऑफ ऑनर के देकर शव परिजनों को सौपा। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपती महावर सहित कई पुलिस अधीकारी व जवान मौजूद थे।

 

खबर 2 – कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन 11 नवंबर को,अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक

Udaipur. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक अध्यक्ष धनेश्वर पंड्या की अध्यक्षता तथा पूर्व जिला अध्यक्ष वीरभद्र समारोह के मुख्य अतिथि में महासंघ कार्यालय में बैठक हुई! जिसमे बैठक में निर्णय लिया है कि सांकेतिक तरह से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा! जिसमे जिला महामंत्री बंसीलाल कटारा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मार्च महीने का वेतन मैं कटौती,डीए पर रोक और पीएल छुट्टियों पर रोक ओर  विभिन्न मांगों को लेकर दीपावली से पहले 11 नवंबर को विभिन्न संगठन एकजुट होकर मांगों को पूरा करने को लेकर पूरे प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया इसके लिए पूरे ब्लाॅक में जनसपंर्क किया जाएगा। साथ ही इनका कहना है  कि सरकार ने जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नही की तब तक  जेल भरो आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनेश्वर पण्ड्या ने  चिराग कोठारी कोषाध्यक्ष ओर बाबूलाल कोटेड को कार्यालय सचिव नियुक्त कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया! इस अवसर पर जिला महामंत्री हेमन्त खराड़ी,भारतीम मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष मांगीलाल पंचाल, घनश्याम सिंह बाजेडा,लक्ष्मी जैन,सूर्या सुथार, राजेश कटारा ने भी सम्बोधित करते हुऐ अपनी बात रखी।

 

खबर 3भारतीय जनता पार्टी की बेणेश्वर मण्डल और कटारा मण्डल की सयुक्त बैठक हिंगलाज वाटिका साबला मे हुयी

Udaipur. भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले पंचायती राज चुनाव के लिए आशापुरा कटारा मण्डल और बेणेश्वर मण्डल की सयुक्त बैठक हिंगलाज वाटिका साबला मे आयोजित की गयी जिसमे जिला मंत्री इंद्रवीर चौहान खुमाण सिंह पंवार तुलसीराम पटेल गिरधर पंड्या आदि मौजूद रहे इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए टिकट वितरण के सम्बन्ध मे चर्चा की गयी

जिसमे किस तरह साबला पंचायत समिति मे बीजेपी का प्रधान बनाया जाये और जिला परिषद मे बीजेपी का जिला प्रमुख बनाया जाये इस अवसर  पर हमेशा के भाती इस बार भी स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा समय पर नहीं पहुचे जिला महामंत्री इंद्रवीर सिंह चौहान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नाम पर वोट मांगने और राज्य सरकार की विधुत बिल की लूट के नाम पर वोट मांगने की बात बताई…

 

खबर 4 – कांग्रेस की जिला चुनाव समिति गठित, मीणा-भगोरा सहित 35 सदस्य शामिल

Udaipur. पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस की चुनाव समिति का गठन किया गया है। समिति में 35 सदस्यों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया ने बताया कि जिला चुनाव समिति में जिला प्रभारी डा. खानू खान, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, जिला.कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, पूर्व विधायक राईया मीणा, सुरेंद्र बामणिया, लालशंकर घाटिया, पूंजीलाल परमार, विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी मंजूला रोत, निवर्तमान प्रदेश महासचिव डा. शंकर यादव, असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पीसीसी सदस्य बलवंत सिंह, महेंद्र बरजोड़, पूर्व जिला प्रमुख रतनदेवी भराड़ा, भगवतीलाल रोत, मोहनलाल अहारी,बक्सीराम रोत, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष करण सिंह, मनोहर सिंह, सुरेश पाटीदार, देवीलाल फलोत, प्रकाश पाटीदार, भरत नागदा, कृष्णराज सिंह, महेंद्र पाटीदार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष बागडिय़ा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, महिला कांग्रेस की निवर्तमान जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल, बच्चुलाल खराड़ी, मनोहर कोटेड़, निवर्तमान संगठन महासचिव रतनलाल पाटीदार को शामिल किया गया है।

 

खबर 5 – बाल अपराध के प्रति जागरुकता के लिए समग्र शिक्षा विभाग चलाएगा अभियान

Udaipur. अशिक्षा और जागरुकता की कमी के कारण हर साल जनजाति जिले बांसवाड़ा-डूंगरपुर सहित प्रदेश के हजारों बच्चे अपराध की काली दुनिया में प्रवेश कर रहें जिसके कारण उनका भविष्य दांव पर है। बच्चों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति की रोकथाम और इससे होने वाले नुकसान के प्रति बच्चों में जागरुकता पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत बाल अपराधों में कमी लाने के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में जागरुकता अभियान का आगाज करेगा। विभाग की ओर से यह अभियान किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुभाष मेहता की ओर से जनजाति क्षेत्र में अशिक्षा और जागरुकता की कमी के कारण बच्चों में बढ़ते आपराधिक मामलों की गंभीरता को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को इस बारे में कार्ययोजना तैयार कर जागरुकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र प्राप्ति के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और उसने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए संचालित जागरूकता कार्यक्रम और विद्यालय गतिविधियों में बाल अपराधों में कमी लाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करावें। तथा विद्यालय के दैनिक एवं साप्ताहिक गतिविधियों में बाल अपराध में कमी लाने संबंधित संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में गत दो वर्षों में ही विभिन्न जिलों में सात हजार 515 मुकदमे दर्ज हुए हैं। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य सुभाष मेहता ने बताया कि जनजाति जिले बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर में अशिक्षा और अज्ञानता के कारण हर साल सैकडों बच्चे आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो जाते हैं जिसका बुरा प्रभाव उनके भविष्य पर होता है इसको रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था जिसके बाद शिक्षा विभाग ने अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की है।

 

खबर 6 – कांंस्टेबल भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था

Udaipur. जिले में 6, 7 और 8 नवंबर को कांंस्टेबल भर्ती परीक्षा देने बाहर से आने ब्राह्मण परीक्षार्थियों के लिए ब्राह्मण युवजन सभा ने निःशुल्क आवास की व्यवस्था की गई। इसके लिए परीक्षार्थी को अपने आधार कार्ड की कापी और प्रवेश पत्र की फोटो कापी देनी होगी। अन्य जिलों के ब्राह्मण परीक्षार्थियों के लिए यह व्यवस्था गायत्री गार्डन कॉलेज रोड बांसवाड़ा पर की गई है। आने की सूचना एक दिन पूर्व देनी होगी ताकि इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जा सके। साथ ही कोरोना महामारी के इस दौर में आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहनने , सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेंनसिंग की पालना करनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी और रुकने के लिए राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख मुकेश पाठक के मोबाइल नंबर 9001462072, 8619107535, देवेंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष 9602788455, महेश जोशी व्यवस्थापक गायत्री गार्डन कॉलेज रोड बांसवाड़ा से 9166691212 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/rKoU238yKjM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

करवाचौथ पर अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिने आज सोलह शृंगार कर रखेंगी निर्जल व्रत || Udaipur Post Bulletin || 04-11-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – करवाचौथ पर  अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिने आज सोलह शृंगार कर  रखेंगी निर्जल व्रत

खबर 2 – 105 महिला पुलिसकर्मियाें ने निकाली बाइक रैलीनारी सम्मान के लिए बुलंद की आवाज,रैली में लाेगाें काे मास्क भी बांटेरेजीडेंट डाॅक्टरों के साथ बैठक की

खबर 3 – सुखेर पुलिस की कार्रवाई,,21 लाख रुपए लेकर दूसरे के नाम करवाई जमीन की रजिस्ट्रीधाेखाधड़ी में दाे हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

खबर 4 – प्रॉपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग के दाे आरोपी गिरफ्तारदाे देसी कट्टे-दाे कारतूस बरामद

खबर 5 – वल्लभनगर विधानसभा में  पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों की सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला उठने लगे बगावत के सुर

खबर 6 डीएलबी के उप निदेशक विनय पाठक ने कहा  कोरोना से बचना है तो मास्क और दो गज दूरी है जरूरी

खबर 7 कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनी का दल बदल ,अब कांग्रेस के नहीं रहेभाजपा की सदस्यता की  ग्रहण

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – करवाचौथ पर  अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिने आज सोलह शृंगार कर  रखेंगी निर्जल व्रत

Udaipur. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में करवा चौथ मनाया जाएगा। यह शुभ संयोग सुहागिनों के लिए शुभ फलदायी होगा। ये पर्व कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। उदियात के समय तृतीया तिथि और चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि हो, उसी दिन व्रत किया जाता है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 5.29 से 6.48 बजे तक है। चतुर्थी तिथि 4 नवंबर को 3.24 पर आरंभ होकर 5 नवंबर को 5.14 समाप्त होगी। चतुर्थी गणेशजी की तिथि है और इस दिन बुधवार होने के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग भी रहेगा। ऐसा संयोग बहुत कम आता है। यह संयोग महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी करने में शुभ रहेगा। ज्योतिषविद पंडित हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्रोदय रात्रि में 8 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। मनवांछित वर पाने के लिए कुंवारी युवतियां भी निर्जला व्रत रखेंगी। विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगी। करवा चौथ की कथा सुनेंगी। फिर रात को चंद्रमा को अर्घ देने के बाद व्रत खाेलेंगी। पहली बार करवा चौथ व्रत करने वाली नव विवाहिताओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। वे घर की बुजुर्ग महिलाओं मां, सास, ननंद आदि से घर की परंपरानुसार इस व्रत को करने का विधि विधान समझ रही हैं। कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं को सोलह शृंगार करके ही पूजा में शामिल होना चाहिए। मनवांछित वर पाने के लिए कुंवारी युवतियां भी निर्जला व्रत रखेंगी। विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगी। करवा चौथ की कथा सुनेंगी। फिर रात को चंद्रमा को अर्घ देने के बाद व्रत खाेलेंगी। पहली बार करवा चौथ व्रत करने वाली नव विवाहिताओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। वे घर की बुजुर्ग महिलाओं मां, सास, से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी

 

खबर 2 –  105 महिला पुलिसकर्मियाें ने निकाली बाइक रैलीनारी सम्मान के लिए बुलंद की आवाज,रैली में लाेगाें काे मास्क भी बांटेरेजीडेंट डाॅक्टरों के साथ बैठक की

Udaipur. पुलिस मुख्यालय की तरफ से चल रहे आवाज कार्यक्रम के तहत महिला सम्मान और कानूनी जागरूकता के लिए मंगलवार शाम पुलिस लाइन से 105 महिला पुलिसकर्मियाें ने रैली निकाली। रैली काे एसएसपी कैलाश चंद्र बिश्नाेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 53 बाइक पर सवार पुलिसकर्मियाें ने महिला जागरूकता के नारे लगाते हुए लाेगाें काे मास्क भी बांटे।रैली का नेतृत्व डीएसपी चेतना भाटी और सुधा पालावत ने किया। रैली पुलिस लाइन से उदियापाल, सूरजपाेल, देहली गेट, काेर्ट चाैराहा, चेतक चाैराहा हाेते हुए फतहसागर पहुंची जहां समापन हुआ। रैली का उद्देश्य महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अधिकारों और कानून के प्रति सजग करने, लैंगिक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी और युवाओं में महिला सुरक्षा-सम्मान का भाव जागृत करना था।यह अभियान 12 नवंबर तक चलेगा। इधर, आवाज कार्यक्रम के तहत यातायात शाखा ने सुबह आरएनटी काॅलेज की महिला रेजीडेंट के साथ यातायात कार्यालय में बैठक की। इसमें रेजीडेंट डाॅ. प्रज्ञा अग्रवाल, डाॅ. अंजली शर्मा, डाॅ. मोनिका मीणा, डाॅ. रेणु चाैधरी, डाॅ. हाजु कलासुआ, डाॅ. अमीषा जाजू, डाॅ. दीक्षा तनेजा आदि माैजूद थी।

 

खबर 3 – सुखेर पुलिस की कार्रवाई,,21 लाख रुपए लेकर दूसरे के नाम करवाई जमीन की रजिस्ट्रीधाेखाधड़ी में दाे हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Udaipur. सुखेर थाना पुलिस ने 21 लाख रुपए लेकर अन्य के नाम रजिस्ट्री कराने के दर्ज मुकदमे में दाे हिस्ट्रीशीटर काे गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आईपीएस प्रशिक्षु रंजीता शर्मा ने बताया कि सुखेर थाने के हिस्ट्रीशीटर बेदला निवासी विक्रम सिंह पंवार और हिरणमगरी थाने के हिस्ट्रीशीटर सेक्टर 3 निवासी महेंद्र राजपूत काे गिरफ्तार किया है। दाेनाें अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।इनके खिलाफ थाने में धाेखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्हाेंने बताया कि नवरत्न काॅम्प्लेक्स निवासी चतर सिंह मेहता ने 26 अगस्त काे रिपाेर्ट दी थी। इसमें बताया कि विक्रम सिंह घर आया और कहा कि फेरनियाें का गुड़ा निवासी वरदीचंद और लक्ष्मीबाई अपनी जमीन बेचना चाहते हैं। अगर खरीदना चाहते हाे ताे मीटिंग करवाता हूं। इस पर बेटे अनुज के साथ जमीन देखी और साैदा करने की इच्छा जताई। फिर विक्रम, वरदी और लक्ष्मी घर आए और 21 लाख रुपए में साैदा तय किया। राशि देने के लिए विक्रम सिंह काे 5 चैक दिए। बाद में पता चला कि वरदीचंद और लक्ष्मी ने जमीन की रजिस्ट्री विक्रम सिंह के नाम करा दी। मेरे दिए गए चैक रजिस्ट्री में दिखाए। इसके गवाह महेंद्र और हुकमी चंद बने। पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज कर दाेनाें की तलाश शुरु की।दाेनाें अभियुक्ताें के कविता की तरफ हाेने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस कविता पहुंची ताे पुलिस काे देखकर अभियुक्त भागने लगे। जाब्ते ने पीछा कर दाेनाें काे दबाेचा। यह भी सामने आया कि थाने में दाे अन्य धाेखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है, जिस पर हाईकाेर्ट से गिरफ्तारी का स्टे है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल गाेविंद सिंह, डालाराम शामिल थे।

 

खबर 4 – प्रॉपर्टी व्यवसायी पर फायरिंग के दाे आरोपी गिरफ्तारदाे देसी कट्टे-दाे कारतूस बरामद

Udaipur. पलाेदड़ा हाउस, पूजा डेयरी के पास साेमवार रात सेक्टर 14 के ऋषभनगर निवासी प्रॉपर्टी व्यवसायी शंभू सिंह पुत्र ओनार सिंह पर फायरिंग के मामले में सवीना पुलिस ने दाे अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। इनसे दाे देसी कट्टे और दाे कारतूस भी बरामद किए हैं। डीएसपी संजीव स्वामी ने बताया कि किशनपाेल के रजानगर निवासी आसिफ उर्फ बिल्लू उर्फ कटोरा पुत्र वाहिद खान और खांजीपीर में खड़कजी चाैक निवासी अमान खान पुत्र अफजल खान पठान काे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्ताें ने बताया कि उनकी मुंहबाेली बहन रानी अली पलोदड़ा हाउस के सामने रहती है। शंभूसिंह के रास्ते पर तेज रफ्तार से जीप चलाने को लेकर रानी ने 2 नंवबर को टोका था। विवाद हाेने पर शंभूसिंह ने रानी से अभद्रता से बात की। पता चलने पर आसिफ ने अमान खान के साथ मिलकर साजिश रची। आसिफ के पास दो देसी पिस्टल थी, जिसमें से एक पिस्टल और कारतूस अमान को दे दी और एक खुद ने रखी। पलाेदड़ा हाउस पर दिखते ही फायर कर दिया।

 

खबर 5 – वल्लभनगर विधानसभा में  पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों की सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला उठने लगे बगावत के सुर

Udaipur. उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा हमेशा से ही हॉट सीट मानी जाती रही है । इस बार भी पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों की सीटों पर यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है । भाजपा व कांग्रेस के अलावा यहां जनता सेना अपना अच्छी पकड़ रखी है।   मिली जानकारी के अनुसार लगभग सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग चुकी है एवं जल्द ही पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की कवायद शुरू हो गई है।  इधर, सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।  भींडर पंचायत समिति कि पूर्व प्रधान  यशोधरा कुंवर चावड़ा व उनके पति कुबेर सिंह चावड़ा के भी चुनाव मैदान में उतर कर चुनाव लड़ने की तैयारियां की चर्चाएं तेज है। जिसमें कुबेर सिंह चावड़ा के चारगदिया और धारता तो वहीं पूर्व प्रधान रही यशोधरा कुंवर चावड़ा की  केदारिया व बड़गांव ग्राम पंचायत से चुनाव लडने की चर्चाएं तेज है । वही वरणी सालेडा से नारायण गुर्जर के पूर्व प्रधान पति कुबेर सिंह चावड़ा समर्थित प्रत्याशी उतरने का पोस्टर भी वायरल हुआ है।   ऐसे में भिंडर पंचायत समिति के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में पूर्व प्रधान यशोधरा कुबेर सिंह चावड़ा के फोटो तो लगे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी का किसी भी तरह का कोई निशान या किसी नेता का फोटो नहीं दिखा ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस से बगावत होना तय है। जिससे कांग्रेस को भिंडर पंचायत समिति क्षेत्र में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। तो वही जनता सेना व भाजपा कांग्रेस से हो रही बगावत से उत्साहित दिख रही है।

 

खबर 6 – डीएलबी के उप निदेशक विनय पाठक ने कहा  कोरोना से बचना है तो मास्क और दो गज दूरी है जरूरी

Udaipur. उदयपुर जिले की कानोड़ नगर पालिका द्वारा स्वायत शासन विभाग, डीएलबी के उप निदेशक विनय पाठक के नेतृत्व  में मंगलवार को कोरोना जन जागरूक रैली कानोड़ शहर में निकाली गई। शहर के प्रताप चौराहे से रेली शुरू होकर बस स्टैंड बापू बाजार सब्जी मंडी सहित शहर के विभिन्न मार्गो से निकली। आयोजित रैली में डिप्टी डायरेक्टर डीएलबी पाठक ने आमजन को कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने एवं 2 गज की दूरी बनाये रखने के प्रति जागरूक करते हुए अपील की।साथ ही शहर में नगर पालिका की ओर से मास्क भी वितरित किए गए। वही आयोजित  रैली में छात्र कोरोना के पोस्टर वह बैनर हाथ में थमाए , नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही बिगर माक्स के घूम रहे शहर में लोगों के पुलिस ने चालान भी बनाए। इस दौरान  डिप्टी डायरेक्टर डीएलबी पाठक एवं नगर पालिका कानोड़ अधिशाषी अधिकारी प्रभुलाल सुथार के सानिध्य में संपन्न हुई रैली में डिप्टी डायरेक्टर डीएलबी पाठक ने खुद ही लोगो को मास्क लगाए तथा हमेशा मास्क लगा कर रखने की बात कही ।

 

खबर 7 – कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोनी का दल बदल ,अब कांग्रेस के नहीं रहेभाजपा की सदस्यता की  ग्रहण

Udaipur. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की भींडर, वल्लभनगर , पंचायत समिति में होने वाले पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज माने जाने वाले पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मेघराज सोनी अब कांग्रेस के नहीं रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया के आवास पर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी उदय लाल डांगी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, वल्लभनगर  मंडल अध्यक्ष भंवरलाल भट्ट,ने सोनी का माला व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/lxcpQgxpVhc

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/