Wagad Post – Panchayat में किसान बिल मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी – वागड़ में शुद्ध लिए युद्ध जारी

Headlines :-

खबर 1 – मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा  हुआ राजपुष्ट कार्यक्रम

खबर 2 – किसान  बिल के मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी पंचायतराज चुनाव में

खबर 3 – आसपुर में भी हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

खबर 4 – बिजली बिल के 4.45 करोड़ बकाया, अब काटेंगे कनेक्शन

खबर 5 – पहली बार बाइक पर दूध बेचने वालों से भी लिए दूध और छाछ के सैंपल

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा  हुआ राजपुष्ट कार्यक्रम 

Udaipur. मनरेगा के कार्य विद्यालय स्टेज निर्माण में ग्राम पंचायत बाबा की बार के श्रमिकों को कार्य के दौरान आईपीई ग्लोबल लिमिटेड द्वारा राजपुष्ट कार्यक्रम हुआ ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ने  अभियान में विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो और आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के सहयोग से पुरे ज़िले में ज़िम्मेदारी अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के पति, सास, ससुर, पिता और परिवार के सदस्यों को स्वस्थ और हष्टपुष्ट शिशु के जन्म के लिए गर्भवती महिला की देखभाल के तरीको, खानपान की आदतों, नियमित स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच और आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रतिमाह वजन की जाँच की आवश्यकता की जानकारिया दी गयी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना  का लाभ लेने के बारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया की मातृ वंदना योजना में प्रथम बार की गर्भवती महिला को योजनान्तर्गत सरकार द्वारा पोषक तत्वों के उपयोग हेतु आर्थिक लाभ  दिया जाता है और गर्भावस्था के दौरान  पोषण की जरूरतों और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।     इस बैठक में सभी सदस्यों को गर्भवती महिला को जाँच हेतु केंद्र पर ले कर जाने, पोषक तत्वों के उपभोग, स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसव करवाने और माँ और शिशु के सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक किया और कार्यक्रम संबंधित वीडियो प्रदर्शित भी किया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाओ और मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की भी शपथ ली कार्यक्रम में मेट मोहनलाल राणा व 30 महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया।

 

खबर 2 – किसान  बिल के मुद्दे को कांग्रेस उठाएगी पंचायतराज चुनाव में

Udaipur. केंद्र सरकार की किसान विरोधी बिल पर हस्ताक्षर अभियान के डुंगरपुर जिला प्रभारी पुर्व विधायक बड़ी सादड़ी प्रकाश चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आसपुर क्षेत्र की मीटिंग रखी गई जिसमें अधिक से अधिक किसानों को हस्ताक्षर कर फार्म प्रत्येक पंचायत स्तर के ब्लॉक में जमा कराए।साथ ही पंचायत चुनाव का आगाज किया किया गया पंचायती राज चुनाव आसपुर प्रभारी रतनदेवी भराड़ा, जगदीश पंडया, उर्मिला अहारी, सुरमाल परमार ने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में पार्टी को जिताने का आव्हान किया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करनसिह  ने कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप टिकिट वितरित करने की बात कही। पुर्व विधायक राइया मीणा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जीत हासिल करने की बात की,कमल मेहता,वालजी भाई,पुर्व प्रधान नाथु भाई ने सभा को सम्बोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राइया मीणा ने की संचालन संगठन महामंत्री मणीलाल जोशी ने किया।आभार गोतमसिह ने किया सभा के बाद कांग्रेस के आसपुर क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनजी सेवक व सागवाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ दिलीपजी सेठ के आकस्मिक निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया।इस अवसर पर दिग्पालसिह टोकवासा,लक्ष्मण बंजारा प्रवीण कोठारी  सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

खबर 3 – – आसपुर में भी हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 

Udaipur.  सरकार की ओर से अभियान को लेकर अजमेर से विशेष ड्यूटी पर लगाए गए फूड इंस्पेक्टर गोविन्द साय गुजर व निलेश खाट  आसपुर एसडीएम प्रवीण कुमार मीणा आसपुर पुलिस की टीम  की मौजूदगी में  मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा ओर  दुकानों से तेल का सैंपल ओर  अभियान के तहत खाद्य पदार्थो की सेम्पल लिए|  अजमेर से आये फूड इंस्पेक्टर ने बताया की डुंगरपुर, बिछीवाड़ा ओर सीमलवाड़ा के बाद आज  आसपुर में आभियान के तहत ही  सेम्पलिंग ली गई है| त्योहारी सीजन में उपभोक्ता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले की इसकी सुनिश्चितता तय की जायगी |

 

खबर 4 – बिजली बिल के 4.45 करोड़ बकाया, अब काटेंगे कनेक्शन

Udaipur. डिस्काॅम के एमडी के सख्त निर्देश के बाद बुधवार से डूंगरपुर शहर सब डिवीजन की अाेर से रिकवरी अभियान शुरू हाे रहा है। एईएन याेगेश पंचाल ने बताया की डिस्काॅम के करीब 5210 से अधिक नियमित उपभाेक्ता ने अपने बिजली के बिल जमा नहीं कराए है। जिसमें सबसे ज्यादा झाैथरी पंचायत समिति क्षेत्र में एक कराेड़ 30 लाख, विकास नगर में 1 कराेड 10 लाख, पुराने शहर 1 कराेड़ 5 लाख अाैर नए शहर में 1कराेड़ की रिकवरी करनी है। इसके लिए चार टीमे बनाई गई। ये टीमे 500 रुपए से अधिक बकायत रखने वाले उपभाेक्ता के सीधे बिजली का कनेक्शन विच्छेद करेंगी। उन्हाेंने बताया की पिछले लम्बे समय से रिकवरी काे लेकर कार्य किया जा रहा है।जिसमें अब राजस्व रिकवरी बढ़ती जा रही है। इसी काे ध्यान में रखते हुए अभियान के माध्यम से राेज का लक्ष्य तय किया गया है। इसी लक्ष्य के अाधार पर अब कनेक्शन काटे जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि बिल जमा करवाने के लिए काफी समय से इनसे आग्रह किया जा रहा है लेकिन अब कार्रवाई होगी।

 

खबर 5 – पहली बार बाइक पर दूध बेचने वालों से भी लिए दूध और छाछ के सैंपल 

Udaipur. सरकार की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिले में भी टीम बनाकर लगातार जांच की जा रही है। बुधवार को भी दो टीमों का गठन कर अलग-अलग जगहों पर जांच की गई। जिसमें रसद विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों की जांच की गई। वहीं दूसरी टीम ने दुकानों और दूध, छाछ के सैंपल लिए गए। जहां रसद विभाग की ओर से 4 पेट्रोल पंप जिसमें कॉलेज रोड पर स्थित प्रकाश फिलिंग स्टेशन, बांसवाड़ा एचपी फिलिंग स्टेशन कूपड़ा, प्रशांत ऑटोमोबाइल तलवाड़ा और उदार जी का पाड़ा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंपों की जांच की। प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप सही पाए गए। जिसमें स्टॉक, माप अन्य तरह के कागजों की जांच की गई। जो बिलकुल सही पाई गई। वहीं दूसरी टीम ने दुकानों के साथ ही बाइक पर दूध छाछ बेचने वाले के यहां भी सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि 181 पर शिकायत के बाद उदयपुरा बड़ा में दूध बेचने वाले बाइक को रोका और उसके दूध के सैंपल लिए हैं। वहीं एक अाैर बाइक वाले से छाछ के भी सैंपल लिए गए। उसके अलावा बागीदौरा में स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी और मेहता ब्रदर्स के यहां से घी के सैंपल लिए गए। जिनको जांच के लिए भेज दिए हैं।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/4nuEOmjD9Vs

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अब निगम भी देगा घर बैठे सेवा , कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही || Udaipur Post Bulletin || 29-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – फतहसागर व पिछोला झील पर कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही

खबर 2 – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निकाली ई-लॉटरी

खबर 3 – जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

खबर 4 – सर्द होने लगी रातें,रात का पारा 2.2 डिग्री गिरकर इस सीजन में पहली बार 13 के करीब

खबर 5 – घूस लेते गिरफ्तार थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल काे जेल भेजने के आदेश

खबर 6 – अब निगम भी देगा जनता से जुड़े प्रमुख कामों की घर बैठे सेवा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – फतहसागर व पिछो ला झील पर कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन अनुपालना के लिए कार्यवाही

Udaipur. राज्य सरकार द्वारा उदयपुर फतहसागर व पिछोला झील की सीमाओं पर अधिसूचित कन्ट्रोल कन्सट्रक्शन जोन क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए कलक्टर चेतन देवड़ा ने एक कमेटी का गठन किया है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने इस संबंध में जारी आदेश में बताया है कि उनके द्वारा नगर भ्रमण के दौरान पाया गया कि इन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां दृष्टिगत हो रही है। उन्होंने इस स्थिति पर अधिसूचित क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी व अधीक्षण अभियंता, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता, गिर्वा तहसीलदार, यूआईटी तहसीलदार तथा निगम व यूआईटी संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंताओं को सम्मिलित किया गया है। कलक्टर ने कमेटी को निर्देश दिए है कि नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए प्रति सप्ताह क्षेत्र मे निर्माण गतिविधियों एवं कार्यवाही से अवगत करावें।

 

खबर 2 –  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निकाली ई-लॉटरी

Udaipur.  नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ई लॉटरी से फ्लेट्स का आवंटन गुरुवार 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे चित्रकूट नगर स्थित न्यास सामुदायिक भवन मंे किया गया । न्यास सचिप अरूण हसीजा ने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2016 मंे प्राप्त ऑनलाईन 4 हजार 929 आवेदनों में से शेष रहे 3818 ऑनलाईन आवेदनों हेतु पन्नाधाय नगर, दक्षिण विस्तार योजना, डांगियों की पंचोली एवं राजस्व ग्राम उमरड़ा में निर्माणाधीन 1011 ईडब्ल्यूएस (जी$3) फ्लेट्स का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के 1011 फ्लेट्स मंे विकलांग वर्ग हेतु 4, अनुसूचित जाति वर्ग हेतु 91, अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु 61 एवं सामान्य वर्ग हेतु 855 फ्लेट्स की ई-लॉटरी निकाली जा रही है ।

 

खबर 3 – जिले के निर्वाचन क्षेत्रों में धारा 144 लागू

Udaipur.  जिला मजिस्ट्रेट (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने एक आदेश जारी कर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर धारा 144 लागू कर दी है। कलक्टर ने बताया कि यह आदेश 12 दिसंबर 2020 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन किये जाने पर संबंधित को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डित किया जाएगा।

 

खबर 4 – सर्द होने लगी रातें , रात का पारा 2.2 डिग्री गिरकर इस सीजन में पहली बार 13 के करीब

Udaipur. न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे तेज हाेने लगा है। आठ दिन में रात का पारा साढ़े आठ डिग्री और दिन का दो डिग्री गिरा है। डबाेक स्थित माैमस विभाग कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 ओर न्यूनतम 13.4 डिग्री रहा। मंगलवार काे यह क्रमश: 31.2 अाैर 15.6 डिग्री था। गत 21 अक्टूबर से अब तक न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट से रात काे ठंड का असर तेज हाे गया है। ठंड बढ़ने के साथ पीछोला, फतहसागर से सटी पहाड़ियों पर अल सुबह धुंधलका होने लगा है।

 

खबर 5 – घूस लेते गिरफ्तार थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल काे जेल भेजने के आदेश

Udaipur. बजरी तस्करी में दर्ज मुकदमे के तहत जब्त डंपर छोड़ने के बदले 37 हजार रुपए की घूस लेते एसीबी के हाथों ट्रैप झल्लारा थानाधिकारी रमेशचंद्र, हैड कांस्टेबल ब्रजमाेहन मीणा और दलाल जतेंद्र सुथार काे एसीबी ने बुधवार काे काेर्ट में पेश किया। काेर्ट के अादेश पर तीनाें अाराेपियाें काे जेल भेज दिया गया। एसीबी ने गाइड लाइन के मुताबिक तीनाें आराेपियाें की काेराेना जांच कराई है । रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। इधर, जब्त डंपर कानूनी रूप से छाेड़ने का अधिकार तय नहीं हाे पाया है। इसके लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में प्राेसेस जारी है। फिलहाल सीआरपीसी के तहत निचली अदालत के आदेश पर ही ऐसे वाहन छाेड़े जा रहे हैं। एसीबी के एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि तीनाें आराेपियाें काे काेर्ट के पेश किया, जहां से उनकाे जेल भेजने के आदेश हुए हैं। मामले में जांच चल रही है। यह था मामला : डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा के गढ़ा झूमजी निवासी हजारीमल पुत्र भूरालाल रेबारी ने 26 अक्टूबर काे एसीबी में शिकायत दी थी। बताया था कि 13 अक्टूबर काे झल्लारा पुलिस ने रेती से भरा डंपर जब्त किया था। इसे छाेड़ने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। एसीबी ने दूसरे ही दिन सत्यापन किया, जिसमें थानाधिकारी और हैडकांस्टेबल द्वारा 50 हजार रुपए मांगना और आग्रह पर 45 हजार रुपए पर राजी होने सामने आया। हैड कांस्टेबल ने एक दिन पहले 2000 रुपए लिए। ट्रैप के दिन परिवादी 35 हजार रुपए ही जुटा पया। इसमें 3000 रुपए हैड कांस्टेबल ने पहले ले लिए। बाकी 32 हजार रुपए थानाधिकारी रमेशचंद्र ने जितेन्द्र सुथार की दुकान पर देने के लिए कहा। लेन-देन के वक्त कार्रवाई की गई।

 

खबर 6 – अब निगम भी देगा जनता से जुड़े प्रमुख कामों की घर बैठे सेवा

Udaipur. यूआईटी ने लाेगाें काे घर बैठे नामांतरण, भवन निर्माण अनुमति, लीज जमा करवाने जैसे पांच अहम कामों की सशुल्क डाेर स्टेप डिलीवरी सर्विस बुधवार को शुरू की। समारोह में मेयर जी.एस. टांक ने निगम में भी यह सुविधा शुरू करने की घाेषणा की है। नगर निगम सभागार में हुए उद‌्घाटन समारोह में मेयर टांक ने डोर स्टेप डिलीवरी सर्विस को सकारात्मक शुरुआत बताया। निगम मेें भी इसकी शुरुआत के लिए उन्हाेंने यूआईटी सचिव और कार्यवाहक निगम आयुक्त अरुण हसीजा से कहा कि वे जल्द प्रस्ताव तैयार करें। इस सुविधा काे लंबे समय तक चलाने के लिए फाइनेंस से जुड़ी समस्या नहीं आने देंगे। संभागीय आयुक्त विकास भाले ने कहा कि दफ्तराें में समय पर काम नहीं हाेने की शिकायतें रहती हैं। डोर स्टेप डिलवरी सर्विस से ऐसी शिकायतें कम होंगी। कलेक्टर एवं यूअाईटी चेयरमैन चेतन देवड़ा ने कहा कि काेशिश रहेगी कि आने वाले समय में कुछ और सुविधा भी इसमें जुड़ जाए। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा, लाेग कहते हैं कि दफ्तर के चक्कर काटते-काटते चप्पल घिस जाती है, लेकिन काम नहीं होते हैं। अब राहत मिलेगी। डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, यूआईटी के एसई संजीव शर्मा, एक्सईएन अनित माथुर नीरज माथुर, विमल मेहता, एनअाईसी के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर जितेंद्र वर्मा, यूअाईटी के तकनीकी सलाहकार बीएल काेठारी, निगम के एसई मुकेश पुजारी माैजूद थे।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/X9j01MVaqq8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

वेतन नहीं मिला तो ये करेगें आत्महत्या- मांग नहीं मानी तो होगा हाइवे जाम || Wagad Post Bulletin || 28-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – गांधीवाद रूप अपनाकर डॉक्टरों को पहनाई मालाएं,दो दिन में वेतन नही मिला तो आत्महत्या करने की दी चेतावनी .

खबर 2 – निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन हुआ तेज, प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी

खबर 3 – 30 जरूरतमंद परिवारों को एमबी ग्रुप की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर्व पर दिया राशन

खबर 4 – जिला आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

खबर 5 – बिजली से परेशान शहर के राजपुर बस्ती उपभोक्ता पहुंचे विद्युत निगम, 2 दिन मैं स्थानीय समाधान नहीं किए जाने पर डूंगरपुर उदयपुर स्टेट हाईवे जाम करने दी चेतावनी

खबर 6 – पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – गांधीवाद रूप अपनाकर डॉक्टरों को पहनाई मालाएं,दो दिन में वेतन नही मिला तो आत्महत्या करने की दी चेतावनी .

Udaipur. डुंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुरानी प्लेसमेंट एजेंसी का टेंडर खत्म हो गया. जिसके बाद बेरोजगार हुए कार्मिकों ने बकाया 6 महीने की सैलरी मिलने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन। वही कार्मिकों ने गांधीवाद तरीके से धरना प्रदर्शन किया वही हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों को माला पहनाकर उनसे गुजारिश की आप ही की तरह हम भी हैं हमारा भी परिवार है। हमें अपना समझ कर सैलरी दिलाने में सहयोग करें। वही कार्मिकों ने बीती रात हॉस्पिटल परिसर में ही गुजारी। नई प्लेसमेंट एजेंसी के बाद 57 कर्मी को को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जबकि कर्मी को  6 महीने से सैलरी भी नहीं मिली है जिसके चलते हैं उनकी काफी मुश्किलें बढ़ गई है। वही एक कर्मिक  रोते हुए कहां  कि अगर दो दिन में मुझे मेरी सैलरी नहीं मिली तो मैं हॉस्पिटल के बाहर सुसाइड कर लूंगी सैलरी नहीं मिलने से मेरी बच्ची का एडमिशन भी नहीं हो पाया। वही साथी दूसरे कार्मिक का कहना है अभी तो हम गांधी वाद लेकर चल रहे अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमें भगत सिंह का भी रुख अपनाना आता है।सैलरी नहीं मिलने के बावजूद भी कोरोना काल में हमने अपनी बराबर ड्यूटी की है और अपने कर्तव्य को निभाना है। टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों ने 2 दिन से कार्य का बहिष्कार कर रखा है जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को ही सारे काम करने पड़ रहे हैं वही 2 दिन से हॉस्पिटल परिसर में सफाई  नहीं की गई। सैलरी नहीं मिलने वाले कर्मियों ने कई बार जिला कलेक्टर विधायक हॉस्पिटल के प्रिंसिपल को ज्ञापन दिए हैं फिर भी इनकी परेशानी अभी तक दूर नहीं हुई है। प्रदर्शनमेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी कार्मिकों ने बताया की अस्पताल में मातृ दर्शन एनजीओ की ओर से सफाईकर्मी, वार्डबॉय और गार्ड की व्यवस्थाए टेंडर प्रक्रिया से संचालित थी. इस एनजीओ की और से बतौर मानदेय 13 हजार 500 रुपए दिए जा रहे थे, जो पिछले 6 महीने से नहीं मिले. वहीं, अब नई कंपनी को टेंडर हासिल हुआ है और उसने 5 हजार 800 रुपए में टेंडर हासिल किया है जो न्यूनतम मजदूरी से कम दर का है.

 

खबर 2 – निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन हुआ तेज, प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी

Udaipur. अजमेर विद्युत वितरण निगम एफआरसी के साथ एमबीसी को भी निजी हाथों में दिए जाने के आदेश का डूंगरपूर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विरोध किया. विद्युत कर्मचारियों में मंगलवार  को कलेक्ट्री के बाहर धरना-प्रदर्शन किया ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया | प्रदर्शन बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियो का आंदोलन जारी है. इसी के तहत मंगलवार को भी सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया. और राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताया. इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की! साथ ही  कहा कि विद्युत निगम का कार्य आवश्यक कार्य श्रेणी में आता है इसीलिए कोविड-19 के दौरान स्थगित वेतन वापस दिलाया जाए। राजस्थान विद्युत कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. मनीष अग्रवाल ने कहा कि एमबीसी और एफआरसी का काम निगम कर्मचारी कर रहे हैं. इसके बावजूद एमबीसी का निजीकरण किया जा रहा है. निजीकरण से कर्मचारियों के साथ ही जनता को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और कर्मचारियों का शोषण होगा.बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग रखी और  श्रमिक महासंघ ने मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी है. इस अवसर पर सलीम खान,हरीश पटेल, केशव,लोकेश , लोकेंद्र, महेंद्र अंकित आदि उपस्थित थे |

 

खबर 3 – 30 जरूरतमंद परिवारों को एमबी ग्रुप की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर्व पर दिया राशन

Udaipur. जश्ने ईद मिलादुन नबी की आमद की खुशी मे एम एम बी ग्रूप डुगरपूर की और से सभी समुदाय के 30 जरूरतमंद लोगो को एक माह निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम ग्रूप के आफिस ऐ के मोटर गैराज पर सुबह 10 बजे वितरित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व राज्य मंत्री जनाब असरार एहमद खान,ट्राफिक इंचार्ज विनोद यादव,जगदीश  वैष्णव, हाजी अख्तर हुसैन थे ,प्रारम्भ मे अतिथियो का इस्तकबाल एम एम  बी ग्रूप डुगरपूर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने किया व बताया कि ग्रूप के द्वारा समय-समय पर भामाशाहो का सहयोग लेकर  जनहित के कार्य किए जाते है ,2007 से लेकर अभी तक ग्रूप की और से लगभग सभी समुदाय के जरूरतमंद 11100 परिवारो को राशन कीट उपलब्ध कराए गए है इसके अलावा ओर भी कई कार्य जैसे मास्क वितरण, सड़क सुरक्षा, कालेज व स्कूल मे प्याऊ बनाना ,पक्षीयो के लिए परिडे ,वृक्षारोपण आदि कई कार्य समय-समय पर किए जाते अभी आगामी दीपावली पर्व पर भी ग्रूप की और से जरूरतमंद परिवारो को राशन वितरित किया जाएगा,आज सभी जरूरतमंद परिवारो को राशन कीट के साथ मास्क वितरित कर उनको इसके उपयोग करने बार बार हाथो को धोने व भीडभाड वाली जगहो पर सावधानी  बरतने की सलाह दी,असरार साहब ने सभी को ईद मिलादुन नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए ग्रूप के कार्यो की सराहना की उन्होने बताया कि जिस से ग्रूप पीड़ित मानवता की खिदमत मे लगातार अपने प्रयास कर रहा है वो सभी के लिए एक मिशाल है इस मौके पर ग्रूप कि ओर से भामाशाह जगदीश  ,विजय भावशार,असलम मुलतानी,असलम शेरखान,धर्मेन्द्र कलाल,राजू लुहाना,अब्दुल लतीफ मकरानी,सेहजाद मकरानी ,इनतेखाब खान,बाबू लाल जी का आभार व्यक्त किया  गया,इस अवसर पर सदीप सेठीया ,शेर खान मकरानी,अब्दुल करीम मकरानी,फजलै हुसैन, जयन्ती लाल,मनोज आदि काफी लोग मोजुद थे आभार कि रस्म जगदीश किया।

 

खबर 4 – जिला आंगनवाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

Udaipur. डूंगरपुर जिले में जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ की विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | वही कार्यवाहक कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जैन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को राज्यकर्मचारी घोषित करने सहित अपनी 15 सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन किया | इस मौके पर जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को राज्य कर्मचारी घोषित करने, राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करने तक न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए करने, आशा सुपरवाईजर के पद आशा सहयोगिनियो से भरने सहित अन्य मांगो को सरकार से पूरा करने की मांग की है | इस सम्बन्ध में जिला आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ ने कार्यवाहक कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौपा गया है |

 

खबर 5बिजली से परेशान शहर के राजपुर बस्ती उपभोक्ता पहुंचे विद्युत निगम, 2 दिन मैं स्थानीय समाधान नहीं किए जाने पर डूंगरपुर उदयपुर स्टेट हाईवे जाम करने दी चेतावनी

Udaipur. डुंगरपुर शहर के राजपुर में आई दिन  बिजली कट जाने से आक्रोशित लोगों आज पहुंचे सिटी के एईएन ऑफिस। एईएन को ज्ञापन देकर 2 दिन का अल्टीमेटम दिया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग वार्ड नंबर 1 फीडर के लोगों  के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। साथ ही  कहां डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड नंबर एक होने के बावजूद भी उनके बिजली का कनेक्शन गांव से जोड़ रखा है और आए दिन रात के समय और दिन में बिजली गुल हो जाती है। वही क्षेत्रवासियों का कहना है की राजपुर की लाइट ग्राम पंचायत से जोड़ रखी है अगर गांव में लाइट की कोई दिक्कत होती है तो हमारी भी लाइट चली जाती है। नाराज लोगों का कहना है की अगर विद्युत निगम की और से हमारी बिजली की समस्या दूर नहीं की गई तो 2 दिन के बाद उदयपुर डूंगरपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया जाएगा। प्रशासन को अवगत कराने के बाद जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ विद्युत विभाग की रहेगी। जिसके बाद जेईएन क्षेत्रवासियों को 2 दिन के भीतर बिजली की समस्या का समाधान करने करने की बात कही।

 

खबर 6 – पंचायतीराज चुनाव को लेकर डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई

Udaipur. डुंगरपुर-पंचायतीराज चुनाव की घोषणा के साथ राजनैतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुट गए है | इसी के तहत कांग्रेस पार्टी के डूंगरपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई | यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारी व ब्लाक लेवल के पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे | बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने कार्यकर्ताओ से आपसी गुटबाजी व मतभेद को भुलाते हुए पार्टी में हित में चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया | उन्होंने कहा की टिकट के लिए दावेदार तो कई होंगे लेकिन टिकट एक को मिलती है ऐसे में कोई नाराजगी न पालते हुए पार्टी के पक्ष में काम करने का आव्हान किया | वही उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को मुख्य कड़ी बताते हुए बूथ लेवल पर जाकर सरकार की रीति निति व सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मत डलवाने का आव्हान किया | इधर बैठक को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया |

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

खाकी पर फिर दाग़ रिश्वत में हुए गिरफ्तार – UIT की सोगात || Udaipur Post Bulletin || 28-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – खाकी पर फिर दाग़  37 हजार की घूस लेते झल्लारा एसएचओ, हैड कांस्टेबल गिरफ्तार।

खबर 2 – आरएनटी में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ीं, अब पुरे प्रदेश में सबसे आगे

खबर 3 – उदयपुर में एयरपोर्ट का विस्तार पार्क हो सकेंगे 11 बड़े और 22 छोटे विमान

खबर 4 – अब घर बैठे मिलेगी यूआईटी की 5 सेवाएं

खबर 5 – सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क व सेंचुरी का समय बदला

खबर 6 – कोटड़ा में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – खाकी पर फिर दाग़  37 हजार की घूस लेते झल्लारा एसएचओ, हैड कांस्टेबल गिरफ्तार।

Udaipur. उदयपुर में खाकी पर 14 दिन में दूसरी बार दाग लगा है। अब एसीबी ने अवैध बजरी से भरा डंपर छोड़ने के बदले 37 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में झल्लारा थानाधिकारी रमेशचंद्र खटीक, हैड कांस्टेबल ब्रज माेहन मीणा और दलाल जितेन्द्र सुथार काे गिरफ्तार किया है। जितेंद्र सैनेट्री की दुकान का मालिक है और दोनों पुलिसकर्मियों ने परिवादी से जितेंद्र की दुकान पर मंगलवार को पैसे देने को कहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने थाने में जब्त बजरी के उस डंपर को छोड़ने के लिए सौदेबाजी कर ली, जो कोर्ट से छूटना था। एसीबी के एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा के गढ़ा झूमजी निवासी हजारीमल रेबारी ने 26 अक्टूबर काे शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि झल्लारा पुलिस ने 15 अक्टूबर काे रेती से भरा डंपर जब्त किया। इसे छाेड़ने के लिए 50 हजार रु. मांग रहे हैं ये  एसीबी ने सत्यापन किया, जिसमें थानाधिकारी अाैर हैड कांस्टेबल द्वारा घूस मांगने की पुष्टि हुई। बता दें कि एसीबी ने 15 अक्टूबर को ही 2.50 लाख की रिश्वत मांगने पर गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल पर केस दर्ज किया था। बाद में दोनों को लाइन में भेज दिया गया था। आरोपी एसआई रमेशचन्द्र चित्ताैड़गढ़ के नरेला, हैड कांस्टेबल ब्रज माेहन डूंगरपुर में बिछीवाड़ा के मालमाथा और दलाल जितेन्द्र झल्लारा थाने के सामने रहता है। एसीबी के सत्यापन के दाैरान हैड कांस्टेबल ब्रजमोहन ने 2 हजार रु. ले लिए थे। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई हुई। इस बीच, हेड कांस्टेबल ने 3000 रुपए और ले लिए। बाकी 32 हजार रु. थानाधिकारी ने जितेन्द्र सुथार की दुकान पर देने को कहा। जैसे ही परिवादी ने जितेन्द्र काे राशि दी ताे एसीबी की टीम ने दबोच लिया। बाद में हैड कांस्टेबल से 3000 रुपए जब्त किए। तीनाें काे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अधिकारियाें ने बताया कि थानाधिकारी और हैड कांस्टेबल परिवादी को झूठी दिलासा देते रहे कि ऐसे कमजोर कागजात बनाएंगे ताकि डंपर जल्दी छूट जाएगा। परिवादी को अनुमान था कि कागज माइनिंग विभाग कार्यालय गए हाेंगे, जहां जुर्माना देकर डंपर छुड़वा लेगा। वह माइनिंग विभाग पहुंचा ताे अधिकारियाें ने ऐसे कागज नहीं हाेना बताया। इससे परिवादी अंतिम समय तक यही समझता रहा कि डंपर रिकाॅर्ड में नहीं आया और पुलिस कुछ ले-देकर डंपर छाेड़ देगी। थानाधिकारी ने 50 हजार रुपए मांगे। मिन्नतों के बाद 45 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। हालांकि यह राशि भी इतनी थी कि परिवादी एकाएक बंदोबस्त नहीं कर पाया। उसे बार-बार चक्कर भी कटवाए जा रहे थे। परेशान हाेकर उसने एसीबी में शिकायत कर दी।

 

खबर 2 – आरएनटी में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ीं, अब पुरे प्रदेश में सबसे आगे

 

Udaipur. मेडिकल काॅलेजाें में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हाेने के पहले ही दिन अच्छी खबर मिली। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें और बढ़ा दी गई हैं। इन पर इसी सेशन 2020-21 के लिए एडमिशन होंगे। अब इस कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 250 हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (पूर्व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) ने उदयपुर के अलावा अजमेर में 50 और बाड़मेर में 30 सीटें बढ़ाई हैं। इसके अलावा सीकर में नया मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है जिसमें 100 सीटें होंगी। आरएनटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. लाखन पोसवाल ने बताया कि अब बढ़ी हुई सीटों सहित सभी 250 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सीटों के बढ़ने के साथ ही एमबीबीएस की सीटों के मामले में उदयपुर 1100 सीटों के साथ शिखर पर कायम है। अब उदयपुर में हर साल 1100 चिकित्सक तैयार होंगे। आरएनटी के एडिशन प्रिंसिपल डॉ. ललित रैगर बताते हैं कि सरकारी कॉलेजों में इससे पहले जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज और जोधपुर के एनएस मेडिकल कॉलेज में ही 250-250 सीटें थी।

 

खबर 3 – उदयपुर में एयरपोर्ट का विस्तार पार्क हो सकेंगे 11 बड़े और 22 छोटे विमान

Udaipur. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर नया एप्रन बनकर तैयार हो गया है, जिसे पांच नवंबर से चालू किया जाएगा। इससे हवाई अड्डे की उड़ान संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता भट्ट का कहना है कि वर्तमान में एयरपोर्ट पर बोइंग-737 और एयरबस 320 विमानों के लिए सिर्फ 5 पार्किंग स्टैंड हैं, लेकिन नए एप्रन के चालू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। हवाई अड्डे को एक साथ अधिक से अधिक बड़े विमानों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों को भी सुविधा होगी। इसके साथ ही पुराने एप्रन में जहां छोटे 7 चार्टर्ड पार्क हो सकते थे और अब नए एप्रन में 14 से अधिक छोटे चार्टर्ड विमान पार्क हो सकेंगे। पुराने एप्रन में दो एयरोब्रिज की सुविधा है। नए एप्रन के सामने नई टर्मिनल बिल्डिंग बनती है तो एप्रन पर 6 एयरोब्रिज की सुविधा मिल सकेगी। चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने टर्मिनल-2 की बिल्डिंग को लेकर 676 करोड़ के बजट का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज रखा है। बता दें, 2006 में टर्मिनल-2 के लिए जगह छोड़ दी गई थी। इसलिए टर्मिनल की नई बिल्डिंग के लिए किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से उड़ान भरने और आने वाली फ्लाइट्स का नया विंटर शिड्यूल शुरू हो गया है। यह 28 मार्च तक लागू रहेगा। विंटर शिड्यूल में दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉर्टी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उदयपुर से अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट सेवा नवंबर के बाद शुरू होने की पूरी संभावना है। दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट भी बढ़ाई जा सकती हैं। एयरपोर्ट पर नए एप्रन के बनने से विमानों की पार्किंग क्षमता बढ़ जाएगी। अभी वाले एयरपोर्ट एप्रन पर 7 बड़े और 11 छोटे विमानों की पार्किंग हो सकती है। नए एप्रन से 11 बड़े और 22 छोटे विमान पार्क हो सकेंगे। साथ ही फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ के समय यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए एप्रन पर एयरलाइंस कंपनियों के लिए ग्राउंड हैंडलिंग इक्यूपमेंट की सुविधा होगी। जबकि पुराने एप्रिन पर एक तरफ ही थी।

 

खबर 4 – अब घर बैठे मिलेगी यूआईटी की 5 सेवाएं

Udaipur. नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर द्वारा न्यास की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की ऐतिहासिक पहल का शुभारंभ बुधवार को जिला कलक्टर चेतन देवड़ा द्वारा  किया गया। यूआईटी सचिव अरूण हसीजा ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में पाँच तरह की सेवाओं नामान्तरण, उप विभाजन, संयुक्तिकरण, भवन निर्माण अनुमति, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र आदि सेवाओं हेतु डोर स्टेप डिलीवरी प्रारंभ की जा रही है। जल्द ही इसका विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर की टीम को इन समस्त सेवाओं के लिए प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। इन सेवाओं हेतु आवश्यक प्रोपर्टी आई.डी. क्रियेशन का कार्य भी इस योजना के अन्तर्गत किया जायेगा। यूआईटी सचिव ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए न्यास द्वारा इस हेतु एक कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है, जिसके तहत कम्पनी द्वारा एक कॉल सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जिसका सम्पर्क नंबर 9587895454 है। न्यास की इन पांच सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी हेतु उदयपुर शहरवासी कॉल सेंटर पर कॉल कर सकेेंगे। इसके बाद इस सर्विस के तहत कंपनी के प्रतिनिधि लेपटॉप और स्केनर लेकर संबंधित के घर पहुंचेंगे। वहीं से सारे दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। उक्त सेवाओं हेतु निर्धारित शुल्क भी ऑनलाईन न्यास खाते में जमा करवाया जायेगा। बाद में न्यास से कार्य होते ही उसका दस्तावेज भी कॉल सेन्टर के द्वारा संबंधित नागरिकों तक उनके घर पहुंचाया जाएगा। डोर स्टेप डिलीवरी योजना में सेवा का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को मात्र 425 रुपये. प्रति सेवा न्यास कोष में ऑनलाईन जमा कराना होगा, कम्पनी के प्रतिनिधि को आवेदक द्वारा किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जायेगा। न्यास द्वारा आमजन से इस डोर स्टेप डिलीवरी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

 

खबर 5 – सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क व सेंचुरी का समय बदला

Udaipur. मौसम में परिवर्तन को देखते हुए सज्जनगढ़ स्थित जैविक उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों के लिए प्रवेश टिकिट जारी करने का समय 28 अक्टूबर से प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक रहेगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. अजीत ऊंचोई ने दी।

 

खबर 6 – कोटड़ा में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित

Udaipur. उदयपुर जिले में गुजरात राज्य में बाल तस्करी प्रकरण की जांच के लिए राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के निर्देशानुसार जांच कमेटी का गठन किया गया है। आयोग के उप सचिव ने बताया कि इस कमेटी में आयोग के सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पंड्या, श्रीमती नुसरत नकवी, श्रीमती वन्दना व्यास व बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शामिल है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी 28 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में सायं 4 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों, बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग एवं मानच तस्करी विरोधी यूनिट के साथ बैटक करेगी। यह कमेटी 29 अक्टूबर को कोटड़ा पंचायत समिति में बाल अधिकारिों के हनन से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं की जांच कर रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेगी।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/Se1DmgJbgn8

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में हॉस्पिटल कर्चारियों की हड़ताल, विधुत विभाग के अभियंता की हटधर्मिता के खिलाफ आवाज़ बुलंद || Wagad Post Bulletin || 27-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय पर प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया

खबर 2नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सेवक समाज ने दिया ज्ञापन

खबर 3शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें की टीमों ने एक साथ की कार्रवाईपनीर-तेल के सैंपल लिए, दाे बड़ी दुकानाें के इलेक्ट्राेनिक कांटाें में वजन कम मिला

खबर 4आय बढ़ाने की कोशिश,अब घर से ट्रेन तक और ट्रेन से गंतव्य तक सुरक्षित सामान पहुंचाएगी रेलवे

खबर 5बांसवाड़ा डीईओ के कारण उदयपुर संभाग के शिक्षकों की पदाेन्नति अटकी,डीईओ प्रारंभिक की एक और लापरवाही उजागरसंयुक्त निदेशक ने दिया कारण बताओ नाेटिस

खबर 6 अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का लॉकर खोलकर चोरो ने किया हाथ साफ़  चुराए आठ लाख रुपए

खबर 7 पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक हुई

खबर 8विधुत विभाग का अभियंता विशेष समुदाय के खिलाफ करता है कारवाई डुंगरपुर विधायक को दिया मुस्लिम महासभा ने दिया  ज्ञापन

…………………………………………………………………………

 

खबर 1 – निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय पर प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया

Udaipur. डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज  में सविदा पर कार्यरत  वार्ड बॉय, स्वीपर व गार्ड  छह माह से वेतन दिए बिना ही रविवार को नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद आज निकाले गए 57 कर्मचारियों के समर्थन में हॉस्पिटल के  वार्ड बॉय, प्लंबर इलेक्ट्रॉनिक्स कंप्यूटर ऑपरेटर सभी ने मिलकर आज कार्य का बहिष्कार किया जिसके बाद  हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया।  वही नर्सिंग कर्मियों के अध्यक्ष बंसी लाल कटारा भी उनके समर्थन में उतर गए और उनका कहना है कि जिन्होंने संविदा कर्मियों का वेतन नहीं दिया है उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

 

खबर 2 – नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर सेवक समाज ने दिया ज्ञापन

Udaipur. आसपुर, ्आज ् सेवक पुजारी समाज तहसील आसपुर कार्यकारिणी द्वारा प्रकाश पुत्र नाथूलाल सेवक निवासी खलील की विगत कुछ दिवस सागवाड़ा बटिकडा मार्ग पर नृशंस हत्या के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रकरण में आसपुर उपखण्ड कार्यालय पर उपखंड अधिकारी प्रवीण चंद्र मीणा को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया आखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने दिनांक 26.10.2020 को दोवड़ा थाने पर धरना प्रदर्शन करना था मगर धरना प्रदर्शन करने की स्वीकृति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया समाज के द्वारा प्रकाश हत्याकांड  को लेकर आंदोलन की अगली तारीख समाज के द्वारा निश्चित की जाएगी। प्रकाश हत्याकांड के 24 दिन गुजराने के बाद पुलिस अभी तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई समाज में काफी आक्रोश है  इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रकाश सेवक, खलील खेड़ा चोखलाअध्यक्ष मोतीराम सेवक, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र सेवक पुँजपुर, कोषाध्यक्ष अजय सेवक बड़ोदा, कांतिलाल सेवक गोल, सुरेश सेवक लीलवासा, कमलेश सेवक बड़ोदा, गणेशलाल सेवक क़ाबजा,  सेवक समेत समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे।

 

खबर 3 – शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें की टीमों ने एक साथ की कार्रवाईपनीर-तेल के सैंपल लिए, दाे बड़ी दुकानाें के इलेक्ट्राेनिक कांटाें में वजन कम मिला

Udaipur. राज्य सरकार की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चार विभागाें ने मिलकर शहर की अलग-अलग दुकानाें पर सैंपल लिए। जिला फूड निरीक्षक गाेविंद सहाय, प्रर्वतन निरीक्षण पुष्पेंद्रसिंह ने बताया कि सबसे पहले शहर के कलेक्ट्री के सामने स्थित भजन स्वीट्स पर टीम पहुंची। जहां पर पनीर के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेजा। इसके बाद वहां पर स्थित इलेक्ट्राेनिक कांटे की जांच की।जहां पर नाप-ताैल कांटा विभाग के निलेश खांट की ओर से तय मापदंड के तहत इलेक्ट्राेनिक कांटे में 5 किलाे का वजन करने पर करीब 20 ग्राम कम मिला। इसके लिए एलएमएन एक्ट के तहत दुकान काे दाेषी मानते हुए एक हजार का जुर्माना लगाया।कांटे में सुधार करने या नया खरीदने के निर्देश दिए। इसके बाद अभियान की पूरी टीम इंड्रस्ट्रीज एरिया स्थित नागफनी आइल फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां पर टीम ने तय माप की अलग-अलग बाेतलाें के नाप के आधार पर उत्पाद की जांच की। जिसमें तेल की बाेतलें बराबर माप में मिली। इसके तेल के सैंपल लिए। फैक्ट्री के प्राेपराइटर पंकज जैन ने कहा कि सितंबर में भी फूड निरीक्षक ने तेल का सैंपल लिया था।इसके बाद वापस टीम काे भेजकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने शहर के पुलिस लाइन स्थित पदमावती किराणा स्टाेर पर जांच की। जहां पर उसकी ओर से खुला घी नहीं मिला। इसके बाद वहां के कांटे की भी जांच की गई। जिसमें कांटे ने 5 किलाे के वजन में 12 ग्राम की कटाैती मिली। जिस पर एलएमएन एक्ट के तहत एक हजार का जुर्माना लगाया। वहीं उसे कांटे काे बदलने के निर्देश दिए।

 

खबर 4 – आय बढ़ाने की कोशिश,अब घर से ट्रेन तक और ट्रेन से गंतव्य तक सुरक्षित सामान पहुंचाएगी रेलवे

Udaipur. ट्रेन से सफर के दौरान अब यात्रियों को भारी-भरकम सामान को लेकर चलने की टेंशन नहीं लेनी होगी। अब रेलवे जल्द ही यात्रियों के लिए बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है जो एक एप पर आधारित होगा। एप पर जिस स्थान पर यात्री को ट्रेन से पहुंचना है वहां का पूरा पता आदि विवरण भी दर्ज कराकर सबमिट करना होगा। इस सुविधा से वृद्ध, दिव्यांगजन और अकेली महिला यात्रियों को अधिक फायदा होगा। अभी तक अधिक सामान होने की वजह से कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है तो कभी-कभी ट्रेन से उतरने के दौरान सामान ही ट्रेन में रह जाता था। इसके अलावा सामान के चोरी होने का भी खतरा बना रहता था। अब रेलवे ने यात्रियों की इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश शुरू की है जिसके तहत रेलवे पहली बार बैग्स ऑन व्हील्स सेवा शुरू करने जा रहा है जिसे एक एजेंसी के माध्यम से लागू किया जाएगा। सामान के चोरी की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। यात्री नाममात्र शुल्क अदा करके इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इस सेवा के तहत एप में यात्री को जिस स्थान से सामान ट्रेन तक पहुंचाना है उसका पूरा पता, मोबाइल नंबर, ट्रेन संख्या, बैगों की संख्या आदि का पूरा विवरण देना होगा। इसके बाद संबंधित ठेकेदार अथवा एजेंसी का कर्मचारी बताए गए विवरण के अनुसार घर से सामान लेकर रेलगाड़ी तक पहुंचाएगा तथा ट्रेन के गंतव्य स्थान पर पहुंचने पर अन्य कर्मचारी एप में दिए गए पते पर उक्त सामान को पहुंचाएगा।

 

खबर 5बांसवाड़ा डीईओ के कारण उदयपुर संभाग के शिक्षकों की पदाेन्नति अटकी,डीईओ प्रारंभिक की एक और लापरवाही उजागरसंयुक्त निदेशक ने दिया कारण बताओ नाेटिस

Udaipur. जिले के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कार्मिकों की लापरवाही और अनियमितता की एक एक परतें दिनाें दिन उखड़ती जा रही हैं। अब तक नाेशनल लाभ देने, बिना स्वीकृति के वेतन श्रृंखला बनाने, गलत तरीके से 502 शिक्षकों काे 9,18, 27 का लाभ देने के बड़े मामले उजागर हाेने के बाद एक नई लापरवाही सामने आई हैं वाे हैं संभाग के शिक्षकों के प्रमाेशन की।महज बांसवाड़ा प्रारंभिक शिक्षा के डीईओ की लापरवाही के कारण पूरे संभाग के शिक्षकों की डीपीसी प्रभावित हाे रही हैं। इसके लिए संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर काे डीईओ के नाम कारण बताओ नाेटिस जारी करना पड़ा। जेडी के नाेटिस के मुताबिक डीईओ काे 20 अक्टूबर 2020 काे डीपीसी के लिए आवश्यक सूचना के लिए प्रारुप 1 से 14 का फाॅर्मेट भिजवाया गया था। इस काम काे गंभीरता से लेकर अनिवार्य रूप से 21 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक पूरा कर कार्यालय में पहुंचाना था। लेकिन डीईओ ने 23 अक्टूबर तक नाेटिस दिए जाने तक भी फार्मेट नहीं भिजवाया। इस कारण न सिर्फ बांसवाड़ा के शिक्षक बल्कि संभागभर के शिक्षकों की डीपीसी प्रभावित हाे रही हैं। संयुक्त निदेशक ने इसके लिए डीईओ काे स्वयं कार्यालय में उपस्थित हाेकर सूचना नहीं भेजने का जवाब मांगा।बिना वित्त विभाग की स्वीकृति मिले ही डीईओ प्रारंभिक द्वारा वेतन श्रृंखला निर्धारित करने के भास्कर के खुलासे के बाद शिक्षक संगठन भी डीईओ के खिलाफ उतर आए हैं। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने ताे डीईओ के खिलाफ आपराधिक मामले में आईपीसी की धारा 406, 409 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा काे लिखित में शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने प्रशैक्षणिक याेग्यता हासिल नहीं की हैं उन्हें प्रथम नियुक्ति तिथि से चयनित वेतनमान का लाभ देय नहीं हैं, लेकिन बांसवाड़ा जिले में संस्थापना लिपिक, संबंधित शिक्षक, लेखाधिकारी और डीईओ प्रारंभिक ने सांठ गांठ कर बिना स्वीकृति के ही फिक्स 400 रुपए प्रतिमाह से ग्रेड पे परिवर्तन कर प्रथम नियुक्ति तिथि से 9,18,27 साल का चयनित वेतनमान स्वीकृत कर लाखाें रुपए मासिक अधिशेष भुगतान कर राजकाेष काे नुकसान पहुंचाया है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष लालसिंह चाैहान ने बताया कि प्रकरण की तथ्यात्मक रिपाेर्ट प्राप्त कर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

खबर 6अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी का लॉकर खोलकर चोरो ने किया हाथ साफ़  चुराए आठ लाख रुपए

Udaipur. शहर के ब्रह्मस्थली कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड की शाखा में रविवार रात को चोर लॉकर खोलकर उसमें रखे 8 लाख रुपए चोरी कर ले गया। रात को लघुशंका को जागा कर्मचारी ने जब लॉकर खुला देखा तो शाखा मैनेजर व अन्य स्टॉफ को घटना की जानकारी दी। लॉकर चाबी से खोला गया है। लॉकर की दो चाबियां हैं। एक शाखा मैनेजर व दूसरी लॉकर इंचार्ज पर रहती है। घटना के समय दोनों ही कर्मचारी अपने घर पर थे। चोरी तीसरी चाबी से की गई है। एरिया मैनेजर ने कोतवाली थाना पुलिस को मामला दर्ज करा दिया है।कोतवाली पुलिस के अनुसार एरिया मैनेजर धर्मेन्द्र जाट ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को वह सागवाड़ा में कंपनी के काम से गया हुआ था। रात करीब 3.54 बजे डूंगरपुर शाखा मैनेजर पवन कुमार यादव ने चोरी की सूचना दी। एरिया मैनेजर सोमवार सुबह 6 बजे शाखा पहुंचा तो वहां पर शाखा मैनेजर पवन कुमार, एफसीओ सीताराम, राहुल पंवार, रोहिताष, राजेन्द्र सिंह ब्रांच पर मौजूद मिले। एसफसीओ सीताराम ने बताया कि रात को खाना खाने के बद ब्रांच पर ही सोया था। रात में करीब 3 बजे उसे लघुशंका लगी तो ,उसने ऑफिस का मेन दरवाजा खुला पाया, अंदर गया तो लॉकर खुला हुआ था तथा उसमें रखे रुपए वहां नहीं थे। लॉकर की दो चाबियां हैं। एक चाबी शाखा मैनेजर पवन कुमार तथा दूसरी चाबी कर्मचारी रोहिताष के पास थी। दोनों चाबियां इन कर्मचारियों के पास ही मिली है। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उनकी ब्रांच में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।पुलिस ब्रांच के प्रत्येक कर्मचारी से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंचने के सुराग जुटा रही है। पुलिस को इस वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति के शामिल होने शक है जो ब्रांच में आता जाता रहता है तथा उसे लॉकर में रखी रकम की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

खबर 7पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक हुई

Udaipur. जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लोक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा की बैठक बिछीवाडा में आयोजित की गयी । बैठक में मुख्य अतिथि डूंगरपुर विधायक एवं युथ काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा रहे, बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने की, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचायती राज चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, पूर्व विधायक पूँजीलाल परमार, चिराग पंड्या, सुरेश पटेल,राजेश पाटीदार रहे । इस अवसर पर बिछीवाडा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णराज सिंह,पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया,पूर्व जिला प्रमुख रतनदेवी भराडा ,पूर्व प्रधान राधा देवी घाटिया,देवराम रोत,रूपलाल परमार,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बारोट,प्रवीण शाह,भरत शाह,ठाकुर करनिराज सिंह,रतना यादव,चम्पालाल लबाना आदि उपसिथत रहे । विधायक गणेश घोघरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों का सही मायने में कल्याण कांग्रेस पार्टी ने किया है और अशोक गहलोत की सरकार आदिवासियों के विकास के लिए तत्पर है,आगामी चुनावों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति में काँग्रेस का बोर्ड बनेगा तो ओर अधिक विकास होगा । जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने कहा कि काँग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर ही आगामी पंचायतीराज का चुनाव लड़ेगी ओर अशोक गहलोत के हाथ मजबूत करेंगे । वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दिलाया तथा कार्यकर्ताओ से चुनाव लड़ने ओर टिकट वितरण के संबंध में राय लेकर आपस मे चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओ की मंशा अनुरूप पार्टी के निष्ठावान एवं जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी । ब्लॉक काँग्रेस कमेटी बिछीवाडा द्वारा तथा कार्यकर्ताओ द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार बिछीवाडा आने पर माल्यार्पण कर  स्वागत भी किया गया ।

 

खबर 8विधुत विभाग का अभियंता विशेष समुदाय के खिलाफ करता है कारवाई डुंगरपुर विधायक को दिया मुस्लिम महासभा ने दिया  ज्ञापन

Udaipur. डुंगरपुर विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अनावश्यक कार्यवाही को लेकर सोमवार को डुंगरपुर विधायक गणेश घोघरा को मुस्लिम महासभा ने  ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया कि कनिष्ठ अभियंता  योगेश पंचाल जिन्हें  विभाग ने वर्तमान में सहायक अभियंता शहर का कार्यभार सोप रखा है जिसके चलते योगेश पंचाल की विशेष  समुदाय के खिलाफ द्वेषता पूर्ण कार्यवाही समय समय पर अवैध कारवाई करते है। मुस्लिम महासभा जिला कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से शहर विधायक गणेश घोगरा को अवगत करा कारवाई की मांग की  प्रदेश सचिव आबिद अली ने बताया कि योगेश पंचाल कनिष्ठ अभियंता है परंतु शहर में सहायक अभियंता के पद पर कार्य करते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रहे है जिसका मुस्लिम समुदाय में रोष  है आबिद अली ने कहा कि उक्त कनिष्ठ अभियंता अगर भविष्य में ऐसी द्वेषता पूर्वक कार्यवाही करते है तो उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसपर गणेश घोगरा ने आश्वस्त किया कि आगे से ऐसी कोई भेदभावपूर्ण  कार्यवाही नही होगी इस दौरान प्रदेश सलाहकार इमरान खान जिला अध्यक्ष सादेकिन पठान  तौसीफ शेख शाकिब खान सय्यद सुल्तान सरहांन मलिक कासिम मलिक शोएब आदि मौजूद थे |

 

खबर 9 – डूंगरपुर मे बढते कोरोना मरीजों से चिंता

Udaipur. प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है | वहीं अब डूंगरपुर में कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ब्राह्मण समाज धम्बोला की ओर से आज करावाड़ा गांव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया | जिससे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके | कोरोना से बचाव को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे है तो वहीं अब समाज भी आगे आए हैं |कोरोना के प्रति जनजागरूकता के साथ ही इम्यूनिटी के लिए होम्योपैथी दवा का वितरण किया गया | कोरोना महामारी से बचाव के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई तरह की जांचे निःशुल्क की जाएगी. इसके लिए समाज के विकास के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी बुजुर्ग माताओ बहनों और युवा वर्ग से अपील की गई.इस कार्यक्रम में त्रिमेश धम्बोला  एवं करावाड़ा के सह.सयोंजक मुकेश आर. पंड्या कार्यकर्ता जयेश पंड्या , कौशल पंड्या , पुरषोत्तम पाटीदार ,प्रकाश पाटीदार ,नरेश पाटीदार ,मयंक पाटीदार ,अरविंद जोशी ,किशोरीलाल पाटीदार ,बंशीलाल पाटिदार उपस्थित रहे।

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube –

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

(CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

(CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

अनूठा गांव जहां बेटी पैदा होने पर मनाया जाता है जश्न होता है पौधरोपण || Udaipur Post Bulletin || 27-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – अनूठा गांव जहां बेटी पैदा होने पर मनाया जाता है जश्न होता है पौधरोपण

खबर 2 – श्रीजी में 1 नवंबर से रजिस्ट्रेशन के बाद ही दर्शन होंगे

खबर 3 – उदयपुर में वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

खबर 4 –  पंचायत आम चुनाव: जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों चुनाव की तैयारी

खबर 5 – सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चयन परीक्षा

खबर 6 – पत्नी से मेलजोल पर चाकू से गोदकर मौसेरे भाई की हत्या

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – अनूठा गांव जहां बेटी पैदा होने पर मनाया जाता है जश्न होता है पौधरोपण

Udaipur. देश में एक और जहां लगातार महिला हिंसा और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं, राजस्थान के उदयपुर में एक गांव ऐसा भी है, जहां पर बेटी पैदा होने पर जश्न मनाया जाता है। जिस घर में बेटी हुई, उसे परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। साथ ही गांव को हरा-भरा बनाने के लिए एक तुलसी का पौधा बेटी के नाम भी लगाया जाता है। उदयपुर से लगभग 8 किलोमीटर दूर तितरड़ी गांव में 29 सितंबर 2019 में इस अनूठी पहल को सिसोदिया परिवार द्वारा शुरू किया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों और भामाशाह के सहयोग से इस अनूठी पहल के तहत अब तक गांव में पैदा होने वाली 176 बालिकाओं को 5100 रुपए के फिक्स डिपॉजिट की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है। इसी कड़ी में सोमवार को गांव की 21 कन्याओं को 5100 रुपए तुलसी का पौधा और ट्री गार्ड भेंट किया गया। बता दें कि तितरड़ी गांव में शुरू हुई इस योजना से जहां ग्रामीण खुश है। वहीं, अब ये गांव उदयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान और देश के लोगों के लिए भी एक मिसाल बनता जा रहा है। तितरड़ी गांव में इस अनूठी पहल को शुरू करने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि देश में जिस तरह से बालिकाओं के जन्म को लेकर एक गलत धारणा बनी हुई थी, उसे रोकने के लिए मेरे परिवार और गांव के कुछ सदस्यों द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया था। धीरे-धीरे भामाशाह द्वारा हमें सहयोग मिलता गया उसी का नतीजा है कि आज गांव में बेटी पैदा होने पर जश्न मनाया जाता है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मुहैया करवाई गई आर्थिक राशि बेटी के बालिग होने पर उसे मिलेगी।

 

खबर 2 – श्रीजी में 1 नवंबर से रजिस्ट्रेशन के बाद ही दर्शन होंगे

Udaipur. काेराेनाकाल श्रीनाथजी मंदिर की दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव लाया है। 1 नवंबर के बाद यहां दर्शन के लिए देशभर के वैष्णवाें काे 350 या 50 रुपए चुकाकर पंजीयन करवाना हाेगा। हालांकि एक बार पंजीयन करवा लेने पर अगली बार वापस पंजीयन नहीं करवाना पड़ेगा। बाद में सिर्फ दर्शन के लिए निशुल्क बुकिंग हाेती रहेगी। पंजीयन के बाद दर्शन में आपकी जगह ट्रेन में रिजर्वेशन की तर्ज पर पक्की हाेगी। अगर पहले से ज्यादा दर्शनार्थी हुए ताे आपकाे दर्शन के लिए नई तारीख चुननी हाेगी। बुकिंग करवाने पर क्यूआर काेड या नंबर मिलेगा, जिसे देखकर मंदिर में प्रवेश देंगे। नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में रहने वालाें तथा शहर के पिनकाेड नंबर 313301 वाले आसपास के 11 गांवाें के श्रद्धालुओं के लिए पंजीयन और दर्शन निशुल्क रहेगा। इनके लिए पंजीयन भी पहले की तरह ऑफलाइन रखा है। इनके अलावा देशभर के वैष्णव सशुल्क पंजीयन की श्रेणी में आएंगे। काेराेनाकाल के 210 दिन बाद 19 अक्टूबर काे ट्रायल पर शुरू हुए दर्शन मंगलवार शाम काे बंद हाे जाएंगे। 31 अक्टूबर तक दर्शन बंद रखने की बात कही जा रही है। हालांकि मंदिर वापस खुलने की तारीख अभी तय नहीं की है, लेकिन इतना पक्का है कि 1 नवंबर या इसके बाद नए बदलावाें के अनुसार ही दर्शन खुलेंगे। तारीख एक-दाे दिन में तय हाेने की उम्मीद जताई जा रही है। एक बार पंजीयन करवा लेने पर दर्शन के लिए कभी भी बुकिंग हाे सकेगी। यह भी जान लीजिये कि 350 रु और .- 50 रु. के पंजीयन पर दर्शन में क्या हाेगा फर्क 350 रुपए में पंजीयन को  श्रीजी चरण कार्ड नाम दिया है। इसमें बुकिंग करवाने वाले दर्शनार्थी काे श्रीजी की छवि के सम्मुख सबसे आगे पहली कतार में रखा जाएगा। इसे भेंट लाइन की लाइन भी कहते हैं। ये दर्शन पुरानी व्यवस्था में भी हाेते थे। इनमें वे श्रद्धालु लिए जाते हैं, जिनकी भेंट चढ़ाने की इच्छा है। 50 रुपए में पंजीयन के तहत पंजीयन करवाने वाले श्रद्धालुओं की भेंट लाइन के पीछे से लगना शुरू हाेगी। यानी पहली कतार के बाद लगने वाली अंतिम कतार तक में 50 रुपए पंजीयन वाले श्रद्धालुओं काे रखा जाएगा। अभी अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं लाइनाें में खड़े हाेकर प्रभु के दर्शन करते हैं। ई-मेल या एसएमएस से दी जाएगी सूचना पंजीयन करवाने वाले दर्शनार्थी को दर्शन खुलने और उसकी बुकिंग की सूचना ई मेल या फोन पर एसएमएस से दी जाएगी। दर्शन खुलने पर पंजीयन संख्या से दर्शन की बुकिंग की जा सकेगी। हर दर्शन में दर्शनार्थियाें की संख्या भी निर्धारित की जानी है। 9 दिन तक चले ट्रायल दर्शन में अनुभव के आधार पर दर्शनार्थियाें की संख्या तय होगी। मंदिर प्रशासन जिला प्रशासन के साथ मिल कर व्यवस्था की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि 1 घंटे तक खुले रहने वाले दर्शन में करीब 1 हजार दर्शनार्थियाें को प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। नाथद्वारा के स्थानीय लाेगाें काे छाेड़कर देशभर के वैष्णवाें काे दर्शन के लिए सशुल्क पंजीयन करवाना हाेगा। इसके लिए मंदिर मंडल ने nathdwaratemple.org नाम से वेबसाइट बनाई है। इस पर दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हाे चुकी है। वेबसाइट में जाने पर आपकाे पंजीयन के 350 रुपए में श्रीजी चरण कार्ड तथा 50 रुपए में दर्शन वाले दाे विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी एक विकल्प काे चुनकर पंजीयन करवाना हाेगा।

 

 

खबर 3 – उदयपुर में वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना

Udaipur. जिले में वन नेशन, वन राशनकार्ड योजना को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लागू होने के साथ ही चयनित उपभोक्ता कहीं से भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले सकेगा। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि योजना के तहत उचित मूल्य की दुकानों को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा वहीं खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित उपभोक्ताओं के आधार नंबर राशनकार्ड के साथ में सीडिंग कर सत्यापन कार्य बीएलओं के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों पर पंजीकृत समस्त राशन कार्डों में दर्ज प्रत्येक लाभार्थियों के आधार कार्ड को राशन कार्ड के साथ सीड किया जाना है। आधार सीडिंग एवं सत्यापन कार्य के लिए प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों के साथ बी.एल.ओ.की मैपिंग की जा चुकी है वहीं आधार सीडिंग के लिए मोबाईल एप भी विकसित की गई है। कलक्टर ने बताया कि सीडिंग एवं सत्यापन कार्य के क्रम में प्रत्येक ब्लॉक के लिए बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आधार  सीडिंग व सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से संपादित करने के  लिए उपखण्ड अधिकारियों को पाबंद किया गया है।

 

खबर 4 – पंचायत आम चुनाव: जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों चुनाव की तैयारी

Udaipur. जिले में पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत आगामी नवंबर-दिसंबर माह में होने वाले जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस चुनाव के तहत जिले की 20 पंचायत समितियों की 652 ग्राम पंचायतों में 43 जिला परिषद सदस्य एवं 364 पंचायत समिति सदस्य के चुनाव होने हैं। इन चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपादन को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने जिला परिषद सभागार में चुनाव से संबंधित सभी प्रकोष्ठ के प्रभारियों के साथ बैठक ली एवं आवश्यक तैयारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चुनाव से जुडे समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को समय पर दक्ष-प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने एवं प्रशिक्षण केन्द्रों से मतदान दलों की रवानगी, आगमन आदि के संबंध की गई तैयारियों के बारे में पूछा और मतदान केन्द्रों तक मतदान अधिकारियों-कार्मिकों के आवागमन हेतु आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मतदान दलों के ठहराव, मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए गठित प्रकोष्ठ प्रभारी से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए की गई तैयारियों के बारे में भी निर्देश दिए।

 

खबर 5 – सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चयन परीक्षा

Udaipur. भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस के सयुंक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा सोमवार को राउमावि लसाडि़या में आयोजित हुई। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में बेरोजगार युवाओं का शारीरिक परीक्षण हुआ। इस दौरान 325 बेरोजगार युवाओं में से 79 बेरोजगार युवाओं का चयन हुआ। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को वल्लभनगर, 28 अक्टूबर को सेमारी, 29 अक्टूबर को सराड़ा व 30 अक्टूबर को राउमावि सलुम्बर में यह परीक्षा आयोजित होगी।

 

खबर 6 – पत्नी से मेलजोल पर चाकू से गोदकर मौसेरे भाई की हत्या

Udaipur. प्रतापनगर थाने के रकमपुरा में रविवार देर रात चाकू से गोदकर शराब दुकान के सेल्समैन चैनराम (23) पुत्र रामलाल गमेती की हत्या कर दी। पुलिस ने साेमवार काे जांच पड़ताल की। इसमें वारदात काे अंजाम देने में तीन अभियुक्ताें का शामिल हाेना पाया गया। साेमवार शाम काे तीन अभियुक्ताें में से दाे मृतक के मौसेरे भाई पुराने आरटीओ, शिव काॅलाेनी निवासी शंकर पुत्र माना गमेती और पुराना आरटीओ राेड निवासी राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र उदयराम काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाबूलाल मेघवाल नामक संदिग्ध फरार है। पुलिस पूछताछ में शंकर ने पत्नी की मृतक से दाेस्ती के संदेह पर वारदात काे अंजाम देना बताया। चैनराम के शरीर पर अलग-अलग जगहाें पर चाकू से ताबड़ताेड़ सात वार किए, इससे उसकी माैत हाे गई। थाने में मृतक की पत्नी सरोज ने रिपोर्ट दी। बताया कि रविवार रात काे मैं और मेरे पति खाना खाकर उठे ही थे कि मेरी भाणजी केसर ने कहा कि मामा काे कानू नाम का लड़का बाहर बुला रहा है। बाहर दो लड़के थे। पति गली में होकर बाहर गए। थोड़ी देर में ही फाटक की जोर से आवाज आई। मैंने गली में जाकर देखा तो पति लड़खड़ाते हुए आए और गिर गए। चिल्लाने पर सास नारायणी और भांजी केसर आई। पति लहूलुहान थे। हल्ला सुनकर पड़ाेसी संजय और कन्हैयालाल आए और पति काे हॉस्पिटल ले गए। पति के गले, सीने और पीठ पर चाकू के कई घाव थे, इससे उनकी माैत हो गई। शंकर काे चैनराम और उसकी पत्नी के अवैध संबंध का संदेह था। इस पर शकंर ने कई बार मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी थी। थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि रकमपुरा में चाकू से वार करने की वारदात हुई। माैके पर पहुंचे और पूछताछ में सामने आया कि चैनराम गमेती जाे कि मजदूरी और शराब दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वह रात काे अपने घर पर ही था। तीन बाइक सवार आए, जिसमें एक मौसेरा भाई शंकर था। उसने वारदात काे अंजाम दिया। मामले में दाे अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। एक फरार है।

____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/IRMXgugbE9c

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

डूंगरपुर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के पहले दिन भाजपा नेता और अधिकारियों क बिच कहासुनी. || Wagad Post Bulletin || 26-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – आसपुर से डुंगरपुर जाने वाले मार्ग पर फैला गंदा पानी, राहगीर हो रहे है परेशान

खबर 2बिछीवाड़ा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता लगी हाथ

खबर 313 लाख 12 हजार 610 मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार , 10 दिसंबर को मिल जाएंगे जिला प्रमुख 198 पंचायत समिति जिले में दूसरी बार बनेगी महिला जिला प्रमुख और प्रधान

खबर 4अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो अभियुक्त को नाकाबंदी तोडकर भागते हुए  किया गिरफ्तार

खबर 5डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आज से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाजव्यापारी और अधिकारियों के बीच में काफी देर तक हुयी  कहा सुनी

खबर 6रोजगार छीन लेने और बिना सैलरी दिए निकालने पर सविदा कर्मियों ने जमकर जताया विरोधछह माह से नहीं दिया वेतन

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – आसपुर से डुंगरपुर जाने वाले मार्ग पर फैला गंदा पानी, राहगीर हो रहे है परेशान

Udaipur. आसपुर से डुंगरपुर जाने वाले मार्ग पर नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी के पास घरों के गन्दे पानी की निकासी नहीं होने व पानी मेन रोड पर बहने से रोड़ पर बड़े खड्डे होने से एक्सीडेंट होने का भय बना हुआ है | हर समय पानी रहने की वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। नाली के पानी से दुर्गंध उठने से आसपास के लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। आसपुर से डुंगरपुर जाने वाले मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन का दबाव बना रहता है। इस मार्ग से छात्र-छात्राओं, अन्य लोगों के साथ ही आला-अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। पानी के बीच से धीमी रफ्तार में लोग निकल रही है। वहीं कई वाहन सवार तेज रफ्तार में पानी के बीच से वाहनों को निकाल रहे हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन करने वालों के कपडे ख़राब हो जाते  है। इसको लेकर लोगों में आएदिन किचकिच हो रही है। मुहल्लावासियों ने बताया कि पानी से बदबू आने से जहां संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है, वहीं मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 

खबर 2 – बिछीवाड़ा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता लगी हाथ

Udaipur. डुंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक आइसर ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक से 20 लाख कीमत की शराब बरामद की है। बिछीवाड़ा थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मुखबिर के जरिये रतनपुर बॉर्डर होकर शराब तस्करी की सूचना मिली थी जिस पर रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई तो इस दौरान एक आइसर ट्रक को रोककर तलाशी ली .ट्रक में अवैध शराब भरी हुई थी जिस पर पुलिस ने ट्रक से 280 शराब के कार्टन बरामद किए । वही चालक को गिरफ्तार किया । जब्त शराब की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है।

खबर 3 – 13 लाख 12 हजार 610 मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार , 10 दिसंबर को मिल जाएंगे जिला प्रमुख 198 पंचायत समिति जिले में दूसरी बार बनेगी महिला जिला प्रमुख और प्रधान

Udaipur. इस बार पोलिंग बूथ में दो ईवीएम मशीन होंगी । जिसमें एक पंचायत समिति सदस्य और दूसरी में आखिरकार 27 जिला परिषद और 198 जिला परिषद सदस्य के लिए वोटिंग होगी । पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का मतगणना का  8 दिसंबर को कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है ।  विजेता प्रत्याशी 10 दिसंबर को प्रधान अधिसूचना 4 नवंबर को जारी होगी । डूंगरपुर और जिला प्रमुख का चयन करेंगे । इसमें चार चरणों में 10 पंचायत समितियों अगले दिन उप जिला प्रमुख और उप जिला के चुनाव होंगे । पहले चरण में 23 नवंबर प्रमुख चुने जाएंगे । इससे पहले 4 से 9 नवंबर को डूंगरपुर , दोवड़ा , आसपुर और साबला तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी पंचायत समितयों के लिए मतदान होगा । आवेदन भर सकेंगे । वहीं नाम वापसी का दूसरे चरण में 27 नवंबर को सीमलवाड़ा , मौका 11 नवंबर तक रहेगा । चुनाव चिन्ह भी गलियाकोट और चिखली के लिए वोट पड़ेंगे । इसी दिन जारी होंगे । वैसे जिला परिषद और तीसरे चरण में एक दिसंबर को विलिवाड़ा पंचायत प्रधान के लिए लॉटरी की प्रक्रिया और झौथरी के लिए और चौथे चरण में 5 ,,,21 दिसंबर 2019 को पूर्ण हो गई थी ।  दिसंबर को सागवाड़ा पंचायत समिति सदस्यों का बाद कोर्ट में मामला विचाराधीन  था और फिर और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव होंगे । कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव नहीं हो पाए इसके तहत जिले की 353 ग्राम पंचायतों में थे । जिलेभर में वर्ष 2011 की जनसंख्या के कुल 1175 पोलिंग बूथ बनाए गए है ।इस गणना के  अनुसार 13 लाख 12 हजार 610 मतदाता है ।

खबर 4 – अवैध गांजा परिवहन करते हुए दो अभियुक्त को नाकाबंदी तोडकर भागते हुए किया गिरफ्तार

Udaipur. अवैध गाजा परिवहन करते हुए दो अभियुक्त को नाकाबंदी तोडकर भागते हुए गिरफ्तार किया |  नाकाबंदी दौरान डूंगरपुर की तरफ से एक कार जी जे 01एच जी -3785 तेज गति से आती हुई नजर आई | जिसको मन थानाधिकारी मय जाब्ता ने कार को हाथ का ईशारा देकर रुकवाया तो कार चालक ने पुलिस जाब्ता को बावर्दी देखकर नाकाबंदी तोडकर सीमलवाडा की तरफ भागने लगा | पलिस ने पीछा कर गैजी पेट्रोल पंप के पास जीप को कार के कार को रुकवाया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाम मेहदी हूसैन पिता कालू भाई मुल्तानी निवासी चॉद टेकरी मोडासा और कार में बैठै अन्य व्यक्ति ने अपना नाम परवेश शैख पिता अमान उल्ला शेख रसुला बाद सोसायटी निवासी मोडासा टाउन बताया | कार चालक को कार भगाने का कारण सख्ती से पूछा तो उसने कार के पीछे डिक्की में गाजा होना बताया | कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की मे रखे दो प्लास्टीक की पीले रंग की मटमेली थेली मे गाजा  पाया गया | जिसका वजन करने पर 3 किलो 900 ग्राम वजन पाया गया | जो कि बांसवाड़ा से लाना बताया | पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उच्चाधिकारीयो के निर्देश पर एसएचओ साकरचंद थाना वरदा को अनुसंधान के लिए सौपा |

खबर 5डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आज से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाजव्यापारी और अधिकारियों के बीच में काफी देर तक हुयी  कहा सुनी

Udaipur. डूंगरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आज से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान का आगाज हुआ | सरकार की ओर से अभियान को लेकर अजमेर से विशेष ड्यूटी पर लगाए गए फूड इंस्पेक्टर व डूंगरपुर तहसीलदार की टीम ने शहर के कई मिठाइयो, घी व तेल की दुकानों पर जाकर अभियान के तहत खाद्य पदार्थो की सेम्पल लिए | टीम ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्थित मिठाई की दुकानों से मिठाई, पनीर के सेम्पल लिए तो वही इंडस्ट्री एरिया में एक ऑयल फेक्ट्री से तेल के सेम्पल भी लिए | इसी दौरान व्यापारी और अधिकारियों के बीच में काफी देर तक कहा सुनी हो गई जिसके बाद अधिकारियों को पुलिस की सहायता से सैंपल लेना पड़ा। वही व्यापारी पंकज जैन का कहना है 1 महीने पहले भी मेरे फैक्ट्री में से सैंपल लिया गया था जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है और चुनाव को देखते अभियान के तहत मुझे विपक्ष द्वारा टारगेट किया जा रहा है। अजमेर से आये फूड इंस्पेक्टर ने बताया की आज से अभियान का आगाज हुआ है जो की 14 नवम्बर तक चलेगा | उन्होंने बताया की अभियान के आगाज के साथ ही सेम्पलिंग का काम शुरू कर दिया गया है डूंगरपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर भी खाद्य पदार्थो की सेम्पलिंग ली जायेगी और त्योहारी सीजन में उपभोक्ता को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले की इसकी सुनिश्चितता तय की जायगी |

खबर 6रोजगार छीन लेने और बिना सैलरी दिए निकालने पर सविदा कर्मियों ने जमकर जताया विरोधछह माह से नहीं दिया वेतन

Udaipur. मेडिकल कॉलेज  में सविदा पर कार्यरत  वार्ड बॉय, स्वीपर व गार्ड परेशान . छह माह से वेतन दिए बिना ही रविवार को इन्हें  नौकरी से निकाल दिया गया जिसके बाद अब इनके सामने रोटी रोजी के लिए काफी संकट खड़ा हो गया . रोजगार छीन लेने से और बिना सैलरी के दिए निकालने का सविदा कर्मियों ने जमकर विरोध जताया। मेडिकल कॉलोज के माध्वध प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से लगाए सविदा कर्मीयो को एजेन्सी की ओर से पिछले छह माह से वेतन का भुगतान नही किय गया है। जिसपर सविंदाकर्मीयों वेतन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व विधायक को ज्ञापन के देकर कई बार उन्हें अपनी समस्या बताइए है। फिर भी बेरोजगार हुई संविदा कर्मियों की परेशानी का अभी तक हल नहीं निकाला गया। इसके बाद मेडिकल कॉलोज की ओर से २३ अक्टूबर को एक आदेश जारी किया गया। जिसमें यह सभी सविदाकर्मीयों को २५ अक्टूबर से  इनकी कोविड़ सेंटर सेवा समाप्त कर दी गई। जिसको लेकर सभी सविदाकर्मी थाना स्थित मेडिकल प्रधानाचार्य के पास गए और बकाया सैलरी देने की मांग की।

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

भाजपा के नए कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास, दशहरे पर टूटी 50 साल पुरानी परंपरा || Udaipur Post Bulletin || 26-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – उदयपुर में भाजपा के नए कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल शिलान्यास किया, 60 लाख रुपए में तैयार होगा अत्याधुनिक ऑफिस

खबर 2 – जयसमंद झील में रविवार शाम को डूबने से एक इंजीनियर युवक की मौत हो गई युवक दोस्तों के साथ जावर माइंस से रविवार को पिकनिक मनाने के लिए जयसमंद आया था।

खबर 3 – मंदिर दर्शन कर बाइक से घर लाैट रहे पिता-पुत्र काे ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की माैत

खबर 4 – दशहरे पर टूटी 50 साल पुरानी परंपरा:कोरोना के डर से लंकापति रावण ने लगाया फेस मास्क, शक्ति नगर में हुआ संकेतिक रावण दहन

खबर 5 – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की  कार्रवाई:रिश्वत लेने वाली पटवारी को भेजा जेल

खबर 6 – नीमच की 25 साल की महिला सहित तीन रोगियों ने दम तोड़ा। कोरोना से सबसे कम उम्र की मौत

खबर 7 – कलाकार माेहल्लाें में जाकर गीताें और नृत्य से करेंगे काेराेना काे लेकर करेंगे जागरूक

खबर 8 – डाॅ. वत्स को यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन से मिलेगी फैलोशिप

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – उदयपुर में भाजपा के नए कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल शिलान्यास किया, 60 लाख रुपए में तैयार होगा अत्याधुनिक ऑफिस

Udaipur. जहां एक ओर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का उदयपुर में अपना खुद का कार्यालय नहीं है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर में अपना दूसरा हाईटेक पार्टी कार्यालय बनाने जा रही है। शहर के बलीचा की दक्षिण विस्तार योजना में बीजेपी के नए पार्टी कार्यालय का रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेवर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा समेत उदयपुर भाजपा के नेता मौजूद रहे।पार्टी कार्यालय निर्माण समिति के दिनेश भट्ट ने बताया कि 10000 स्क्वायर फीट में बनने वाले यह भवन पूरी तरह वातानुकूलित होगा। पहली मंजिल पर पार्टी पदाधिकारियों के कक्ष और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस हॉल भी होगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक यहां आयोजित की जा सके इस तरह का भी विशाल हॉल बनाया जा रहा है।दिनेश ने बताया कि दूसरी मंजिल पर अतिथि गृह बनाया जाएगा। शुरुआती तौर पर 60 लाख का बजट है लेकिन कार्य के साथ बजट में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी का यह दूसरा कार्यालय होगा। इससे पहले शहर के पटेल सर्किल पर चार मंजिला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बीजेपी का कार्यालय है।राजस्थान में सत्ता में होने के बावजूद तथा देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल होने के वावजूद उदयपुर में कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यालय नहीं है। कांग्रेस दफ्तर किराए के घर में चल रहा है। बावजूद इसके बीजेपी जहां नए कार्यालय का निर्माण कर रही है वहीं कांग्रेस अब भी किराए के भवन में पार्टी कार्यालय चला रही है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का कहना है कि हमारी पार्टी गरीब कार्यकर्ताओं की पार्टी है हमारे पास पैसा नहीं है इसलिए हम उदयपुर में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अब तक नहीं बना पाए हैं वही नोटबंदी से पहले उदयपुर में पार्टी कार्यालय बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन नोटबंदी ने हमारी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

 

खबर 2 – जयसमंद झील में रविवार शाम को डूबने से एक इंजीनियर युवक की मौत हो गई युवक दोस्तों के साथ जावर माइंस से रविवार को पिकनिक मनाने के लिए जयसमंद आया था।

Udaipur. जयसमंद चौकी प्रभारी मणिलाल मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाल जावर माइंस निवासी रजत गुप्ता (27) दोस्त अजमेर निवासी मुनेंद्र, विकास सहित के साथ कार में जावर माइंस से जयसमंद दशहरा व संडे पिकनिक मनाने के लिए आए थे। पिकनिक मनाने के बाद जयसमंद-गामड़ी स्थित वलकुंडा मार्ग पर झील किनारे नहाने गए थे, जहां शाम करीब 4:00 बजे रजत का पैर फिसल गया और वह झील की गहराई में चला गया। युवक को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर जयसमंद चौकी हेड कांस्टेबल वक्त सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे बाद शव को बाहर निकालकर झाड़ोल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश से परिजनों के आने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम एवं मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक जावर माइंस स्थित फीडबैक जावर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। इधर, हादसा होने की खबर मिलते ही पाल के समीप हाथी के पास सेल्फी ले रहे और मछलियों को दाना खिला रहे पर्यटकों को देख कर पुलिस हरकत में आई और उनको झील किनारे से पाल की तरफ भेज कर हिदायत दी।

 

खबर 3 – मंदिर दर्शन कर बाइक से घर लाैट रहे पिता-पुत्र काे ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की माैत

Udaipur. शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मंदिर से दर्शन कर लौटते समय बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवीलाल (55) पुत्र चंपालाल लाेहार निवासी टीडी हाल सेक्टर-9 निवासी अपने बेटे जयेश के साथ बाइक पर सवार होकर मावली में नवरात्रि पर दर्शन करने गया था। जहां से पिता-पुत्र दोनों बाइक पर आ रहे थे। देबारी में घाटा वाला माताजी के मंदिर से कुछ दूर पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे देवीलाल ट्रक के सामने गिर पड़ा। ट्रक देवीलाल काे कुचलते हुए निकल गया। इससे देवीलाल की माैके पर ही माैत हाे गई।  वहीं जयेश के दूसरी तरफ गिरने से मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुचले शव को मोर्चरी में रखवाया और ट्रक काे जब्त कर रास्ता खुलवाया। मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

 

खबर 4 – दशहरे पर टूटी 50 साल पुरानी परंपरा:कोरोना के डर से लंकापति रावण ने लगाया फेस मास्क, शक्ति नगर में हुआ संकेतिक रावण दहन

Udaipur. उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हर साल विजय दशमी के मौके पर विशालकाय दशानन रावण और उसके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाथ का दहन होता था, लेकिन इस साल कोरोनावायरस संक्रमण के चलते उदयपुर की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन नहीं हो सका। गांधी ग्राउंड में इस साल दशानन रावण का दहन नहीं हुआ जिसके चलते उदयपुर की सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से शहर के शक्ति नगर में सांकेतिक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंकापति रावण पर भी कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते असर से डरा हुआ नजर आया और चेहरे पर फेस मास्क लगाकर आम लोगों से सरकारी गाइडलाइन की पालना करने की अपील करता रहा। वहीं, दशानन रावण के इस अनूठे रूप को देख लोग भी अचंभित नजर आए। उदयपुर में 50 साल के इतिहास में आज ऐसा पहली बार हुआ जब शहर के गांधी ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। इसके चलते शक्तिनगर में सांकेतिक तौर पर दशानन रावण का दहन किया गया।

 

खबर 5 – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की  कार्रवाई:रिश्वत लेने वाली पटवारी को भेजा जेल

Udaipur. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़ी रिश्वतखोर पटवारी को ब्यूरो ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। ब्यूरो की पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि हेमलता पत्नी हंसराज प्रजापत निवासी लखावली की शिकायत पर ब्यूरो की टीम ने नीमच माता स्कीम देवाली निवासी कड़िया, पटवारी रेखा को उसके घर पर 800 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद ब्यूरो की टीम ने इसके घर की तलाशी ली तो सामान्य वस्तुएं ही मिलीं। पटवारी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

 

खबर 6 – नीमच की 25 साल की महिला सहित तीन रोगियों ने दम तोड़ा। कोरोना से सबसे कम उम्र की मौत

Udaipur. उदयपुर में अब तक कोरोना से जितनी भी मौतें हुई हैं उनमें ज्यादातर रोगी 50 से ज्यादा उम्र या अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। लेकिन शनिवार को अब तक के सबसे कम उम्र की रोगी की मौत हुई। ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में शनिवार को नीमच निवासी 25 वर्षीय महिला ने संक्रमण से दम ताेड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी कोई बीमारी भी नहीं थी। इससे पहले भी कम उम्र में 26 वर्षीय बांसवाड़ा निवासी युवती की मौत हो चुकी है। ये मौतें बताती है कि कोरोना अब बुजुर्गों को ही नहीं युवाओं को भी घेर रहा है। इनके अलावा शनिवार को सलूंबर निवासी 69 वर्षीय पुरुष, राजसमंद निवासी 72 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई। अब तक उदयपुर के 139 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं 45 नए रोगियों के साथ अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6841 पर पहुंच गया है। कलेक्टर चेतन देवड़ा ने पूर्व संक्रमित मरीजों से अपील की है कि वे री-इन्फेक्शन या कमजोरी या अन्य बीमारियों की वजह से घबराएं नहीं। एमबी अस्पताल में स्थापित पोस्ट कोविड यूनिट में पहुंचकर समय पर सही इलाज और चिकित्सकीय सलाह लें। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि 30 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर, 32 वर्षीय पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर और 29 वर्षीय महिला डॉक्टर और 32 वर्षीय शिक्षिका में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब उदयपुर में कोरोना के 255 एक्टिव केस बचे हैं।

 

खबर 7 – कलाकार माेहल्लाें में जाकर गीताें और नृत्य से करेंगे काेराेना काे लेकर करेंगे जागरूक

Udaipur. प्रदेश सरकार के कोरोना महामारी काे लेकर चलाए जा रहे नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत नगर निगम भी कई कार्यक्रम कर रहा है। डिप्टी मेयर और स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर में मास्क वितरण के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए भी कार्यक्रम हाे रहे हैं। अब विभिन्न सामाजिक संगठन पहल से जुड़ रहे हैं। लोक कलाकार उदयपुर की गलियों में लोकगीतों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रविवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लोककला मंडल के 6 पारंपरिक कलाकार देहलीगेट से धानमंडी, मंडी की नाल, भड़भुजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर क्षेत्र की गलियों में लोक गीतों पर बनाए कोरोना दूर भगाओ के गाने गाएंगे। गीत-संगीत के बीच कोरोना जागरूकता के लिए नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। नगर निगम और उदयपुर माहेश्वरी समाज कोरोना जागरूकता रैली रविवार सुबह 8 बजे निकालेगा। पैदल रैली स्वरूपसागर-फतहसागर लिंक नहर से पीपी सिंघल मार्ग होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पर पहुंचेंगी।

 

खबर 8 – डाॅ. वत्स को यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन से मिलेगी फैलोशिप

Udaipur. उदयपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. एके वत्स को ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन ने फैलोशिप प्रदत्त कर सम्मानित करने का अनुमोदन किया है। ये फैलोशिप प्रत्येक वर्ष विश्व में मेडिसिन क्षेत्र के गिने-चुने चिकित्सक-विज्ञानियों को प्रदत्त की जाती है। डाॅ. वत्स को ग्लासगो रॉयल कॉलेज की उक्त फैलोशिप राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बतौर सिविल असिस्टेंट सर्जन (सीएएस) 6 वर्ष के सेवाकाल, इसके बाद एमडी (मेडिसिन) और डीएम (न्यूरोलॉजी) की डिग्रियां अर्जित करने के बाद 15 वर्षों में वर्टिगो पर किए गए शोध और दक्षिणी राजस्थान में इसके उपचार का एक नया सेवा-क्षेत्र सृजित करने पर मेरिट के आधार पर प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि डाॅ. वत्स कई वर्षों से देश-विदेश में वर्टिगो विषय पर आमंत्रित पत्रवाचन करते आ रहे हैं। वहीं शोध पत्र भी अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में लिखते रहे हैं। डाॅ. वत्स ने इस सम्मान का श्रेय उनके गुरु प्रो. एचके बेदी, प्रो. कैलाश जैन, प्रो. एए सैफी को दिया।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/_thH_USYHm4

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Как настроить индикатор MACD для M1, M5, H1 и H4 ФИНАНСЫ

Если внимательно посмотреть на проведение цены в диапазоне, часто бывает ситуация когда границы диапазона пробиваются, но позже цена возвращается в ценовой диапазон. Трейдер должен внимательно смотреть на показания индикатора MACD, чтобы не пропустить момент замедления тренда. Он может наступить раньше или позже касания цены края диапазона. Эффективен на волатильном рынке, в периоды небольших ценовых колебаний трейдер будет ловить множество стоп лоссов. Индикатор хорошо показывает себя при работе в каналах, можно ловить движения от сопротивления до поддержки и обратно по областям перекупленности и перепроданности.

Скользящая средняя: как пользоваться индикатором EMA

И наоборот, когда линия MACD пересекает сигнальную линию сверху вниз, это медвежий сигнал, который предполагает, что сейчас, возможно, подходящее время для продажи. Кроме того, если между линией MACD и ценой наблюдается значительна дивергенция (расхождение), это может быть признаком потенциального разворота рынка. Индикатор macd можно использовать при торговле на различных таймфреймах, но более точные сигналы он дает на 60-минутном графике.

Как повысить эффективность сигналов MACD

  1. С другой стороны, когда линия MACD ниже сигнальной линии, трейдеры склонны рассматривать это как возможность продажи (точка выхода).
  2. Пересечение скользящих подтвердило начинающийся разворот.
  3. А если вы хотите попробовать торговать в авторежиме, советую попробовать встроенный в МТ4 советник MACD Sample.
  4. Такой вид сигнала с осторожностью используют во время флэта на рынке, когда возможно появление большого количества ложных сигналов.
  5. Другим сигналом, который трейдеры могут получить от MACD, является дивергенция.

Рекомендуется совмещать индикаторы MACD и «Стохастик», сигналы которого заключаются в пересечении линий. Проблема в том, что он не надёжен сам по себе, так как генерирует сигналы слишком часто, но вместе с MACD этот осциллятор демонстрирует большую надёжность. Надо обращать внимание на пересечения «Стохастика», которые происходят на фоне положительной проекции линий индикатора MACD. Торговать с учётом состояния индикатора MACD относительно его нулевой отметки нужно при отсутствии ярко выраженного тренда, но при наличии волатильных движений.

Как пользоваться индикатором MACD? Торговые стратегии с MACD

И наоборот, если столбики гистограммы пересекают нулевую линию снизу вверх — это сигнал к покупке активов. Суть MACD заключается в свойстве цены постоянно придерживаться среднего показателя — стабильному балансу продавец-покупатель. Чем дальше скользящие средние проходят друг от друга, тем грубее несогласованность между рынком и «справедливой ценой». Например, если вы покупаете актив на несколько дней, то график на минутном таймфрейме будет для вас неактуальным, потому что покажет только краткосрочные ценовые колебания, а не общий тренд цены.

Индикатор MACD. Описание, примеры использования в торговле

Учитывая то, что дивергенция не указывает на точное время разворота, а лишь предупреждает о его приближении, рекомендуется сочетать MACD с другими методами анализа и видами индикаторов. Конвергенция, или «бычья» дивергенция — это противоположная ситуация, при которой цены на графике движутся к минимуму, а на индикаторе поднимаются вверх. В 1986 году Томас Эспрей усовершенствовал инструмент теханализа, придав ему форму гистограммы, что дало возможность анализировать расхождение и схождение скользящих более наглядно. Даже если на графике четко видно расхождение, направление цены может неожиданно измениться из‑за появления новой информации, например корпоративной новости или отчета. Если мы видим такое расхождение во время нисходящего тренда, то этот актив перепродан. Это значит, что с высокой вероятностью скоро начнется рост цены.

Идентификация краткосрочных трендов с учётом столбцов гистограммы MACD

Индикатор входит в большинство торговых стратегий, основанных как на торговле в каналах (области перекупленности и перепроданности), так и свинг торговле. В зависимости от стратегии индикатор Макди используют в составе набора индикаторов или отдельно. Фондовая биржа – это площадка для торговли паритет покупательной способности акциями компаний, облигациями, долговыми ценными бумагами и пр. Выйти на фондовую биржу можно только через посредника (брокер или банк). На фондовом рынке можно купить реальные ценные бумаги (например, акции Apple Inc.), а не просто играть на их цене (фактически ими не владея).

Для отображения индикатора на графике в терминале Квик, нужно нажать Вставить. В нем нужно выбрать MACD или MACD https://forexwiki.info/ histogram и нажать кнопку Добавить. Для изменения параметров индикатора, нужно зайти во вкладку Свойства.

Самый распространенный – сигнал на покупку или продажу при пересечении MACD-линии и сигнальной линии. Если MACD-линия пересекает сигнальную снизу вверх, это считается сигналом на покупку. Если же пересечение происходит сверху вниз, это указывает на продажу. Пятиминутный график хорошо подходит для торговли на волатильных валютных парах, например, EUR|USD, USD|JPY, GBP|USD. На m5 меньше ценового шума, чем на m1, поэтому для получения сигналов достаточно будет одного индикатора macd.

В 2022 года интернет пестрит предложениями «супер прибыльных» индикаторов. В результате график напоминает праздничную ёлку от всевозможных индикаторов. При пробое уровней, если индикатор не говорит о замедлении тренда, трейдер усиливает позиции и двигает стоп за рынком.

Трейдер наблюдает за несколькими (обычно тремя) периодами. Для долгосрочной торговли это 1ч, дневной и недельный, для интрадея м15-1ч-4ч, для скальпинга м1-м15-1ч. Дополнительно усиливает сигнал, если в области покупки или продажи возникает паттерн Price Action.

Если недельная гистограмма выше нуля, то можно покупать при получении соответствующего сигнала от «Стохастика». Нужно игнорировать сигналы, касающиеся краткосрочных продаж, так как рынок имеет явную бычью направленность. После пересечения нулевой отметки и формирования пика может сформироваться новая вершина. Пробив первый пик, цена может некоторое время продолжать движение либо сразу разворачивается. Поставив лимитные заявки непосредственно над первым баром, которым произошло пробитие максимума можно извлекать прибыль.

При этом вы сами выбираете каким сигналом пользоваться для трейдинга. Первые два значения – быстрой и медленной скользящей средней – определяют гистограмму. Если мы нанесем скользящие средние с такими значениями на график, то можно будет заметить, что чем сильнее они расходятся между собой, тем дальше от нулевого значения уходит гистограмма.

В этом примере длинная позиция может быть открыта сразу после того, как гистограмма пробьет линию шеи. Прежде чем выбирать, какой сигнал MACD использовать, я рекомендую вам просмотреть историю графика и проверить, сколько сигналов будет ложным и сколько вы сможете получить прибыль. Добавьте к нему линии поддержки/сопротивления и получите прекрасный инструмент, с помощью которого можно добиться отменных результатов. В данном случае линия MACD пересекает нулевую линию и всегда идет вверх либо вниз.

Это называется быстрой линией MACD, с тех пор, как она еще была линией. В первом можно поменять цвет линий и гистограммы, во втором поправить отображение индикатора. Но, видимо, работа психологом с нервными домохозяйками не приносила достаточно дохода, и Джеральд ударился во все тяжкие. И весьма успешно — миллионер, автор более 15 книг, общепризнанный эксперт технического анализа. Короче говоря, типичный путь успешного трейдера и управляющего клиентскими активами. MACD — универсальный индикатор, можно отследить силу тренда и найти точки разворота по областям перекупленности и перепроданности.

डूंगरपुर जिले मे आई मिलावट खोरो की शामत || Wagad Post Bulletin || 24-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – पानी की मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्ता

खबर 2डूंगरपुर जिले में मिलावटखोरों की सूचना देने पर मिलेगी 51000 हजार की इनामी राशि

खबर 3दुर्गाष्टमी पर हवन कुण्डो मे दी आहुतियां,कोरोनो के चलते गरबा चौक वीरान

खबर 4सतीश पुनिया के 56 वे जन्म दिवस पर युवा मोर्च द्वारा किया गया सांकेतिक रक्त दान

 

…………………………………………………………………………………………………………………………. 

खबर 1 – पानी की मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्ता

Udaipur. दोवड़ा पुलिस ने कुएं से मोटर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि डोलवर निचली निवासी वीरमल पुत्र वजा अहारी, मांडवा खापरड़ा निवासी दिनेश पुत्र कचरूलाल डामोर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पानी की मोटर बरामद कर ली है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर लिया है। दरअसल, कालू पुत्र दलजी डोडियार निवासी बनकोडा फला मानपुरा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया था कि कुएं पर मोटर लगी हुई थी। एक जून को कुएं पर पहुंचने पर मोटर गायब थी। 15-20 दिन पहले समर्सिबल मोटर को खरीदा था। नहीं मिलने पर मामला दर्ज कराया था।

 

खबर 2 – डूंगरपुर जिले में मिलावटखोरों की सूचना देने पर मिलेगी 51000 हजार की इनामी राशि

Udaipur. डूंगरपुर जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सूचना देने वालों को 51 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डूंगरपुर जिले के सीएमएचओ महेंद्र परमार ने दी जानकारी  जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए 26 अक्टूबर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू किया जाएगा इधर अभियान को लेकर मिलावट खोर की सूचना देने पर वाले व्यक्ति को इनाम के तौर पर 51 हजार की राशि सरकार की ओर से दी जाएगी साथ ही परमार ने बताया अभियान की अवधि में मिलावटी खाद वस्तु बनाने वालों की सूचना देने पर सूचना सही पाने पर 51 हजार की राशि दी जाएगी इस राशि का वितरण जिला कलेक्टर द्वारा फूड टेस्टिंग लैब की सूचना के बाद सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय की जाएगी मिलावटखोरों की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम 02964-232262 पर   दे सकते हैं।

 

खबर 3 – दुर्गाष्टमी पर हवन कुण्डो मे दी आहुतियां,कोरोनो के चलते गरबा चौक वीरान

Udaipur. गुजरात के समीपवर्ती वागड अंचल मे प्रतिवर्ष जहा नवरात्र पर्व अपने परवान पर रहता है, तो वही इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शहर स्मार्ट ग्राम्यांचलों में डांडीया की गुंज नदारद दिखी खेलैयो के चेहरों पर निराशा छाई रही। भक्तजनो ने प्रतिदिन माताजी के मंदिरों में दर्शन कर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना कर संसार को पुनः पूर्वास्थिति में देखने की प्रार्थना की। गरबा मंडलो द्वारा दुर्गाष्टमी पर शहर के शास्त्री कोलोनी,न्यु कोलोनी,रुद्राणी माता पुलिस लाइन,रोडवेज डिपो,महाकाली मंदीर कंसारा चौक,खोडीयार माता दर्जीवाडा,अम्बा माता मंदीर पातेला,कालीका माता मंदीर घाटी,सहीत विभिन्न माता के दरबार मे हवन यज्ञो की आहुतिया देकर भक्तो ने वर्ष पर्यन्त हुई भुलो के लिए माफी मांगी साथ ही देश, राज्य के खुशहाली की प्रार्थना की।

 

खबर 4 – सतीश पुनिया के 56 वे जन्म दिवस पर युवा मोर्च द्वारा किया गया सांकेतिक रक्त दान

Udaipur. सतीश पुनिया के 56 वे जन्म दिवस पर युवा मोर्च द्वारा पाँच जानो के सांकेतिक रक्त दान किया  गया ओर हज़ार कार्यकर्ताओ द्वारा रक्त दान का संकल्प पत्र भरे गये ।इस के पश्चात हाउसिंग बोर्ड सेक्टर पाँच आवसन मण्डल के कार्यालय के समीप स्थित उद्यान में प्रदेश द्वारा घोषित कार्यक्रम सेल्फ़ी विथ ट्रि  के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया उनके बाद बादल महल से गेपसागर पर मछलीयो व जलिय जीव को दाना दिया गया ।जिला अध्यक्ष प्रभु पण्ड्या के घर पर कन्या पूजा का कर्यक्रम किया गया जिसमें नो कन्याओ को भोजन करवाया गया व पूजन की गई । उसके बाद पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को मीटिंग रखी गई जिसमें ज़िला पधाधिकारी ,मण्डल अध्यक्ष ,मोर्चा अध्यक्ष ,महामंत्री आदी उपस्थित थे मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा ने जानकारी देते हूये बताया की  इस अवसर पर पण्ड्या ने कार्यकर्ताओं को सौंपे गये कार्यों का फ़ीड बेक लिया व पार्टी कार्यक्रम की जानकारी दी ।पण्ड्या ने बताया की 24-26 तारीख़ को हुए हाईवे पर उपद्रव से पुरे उदयपुर व डुंगरपुर संभाग में अशांति हुई है व समाजिक सद्भावना भी बिगड़ी है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक पोलिंग  बूथ स्तर पर समाजिक सद्भावना बैठक रखेगी जिसमे सभी समाज जन को एकत्रित कर समझाकर क्षेत्र में धार्मिक सद्भावना स्थापित करना है ।इसके बाद में युवा मोर्चा सेवा प्रभारी परमेश्वर मईडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।डा.जिनेंद्र शास्त्री ने कहाँ की चुनावों को लेकर हमारा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी का होगा न की कोई पेराशूट से आया व्यक्ति डा शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की चुनाव में जिसको भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बनाए पर हमारा ध्येय हमारा प्रत्याशी कमल का फ़ुल होना चाहिये ।भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों वाली पार्टी है शास्त्री ने कहाँ की जबकि सारी विधानसभा जन-जाती के प्रत्याशी की है तो फिर यह बी.टी .पी कहा से आयी शास्त्री ने कहाँ की भाजपा से कांग्रेस लड़ेगी ओर भारतीय ट्राईबल पार्टी से भाजपा का जनजाति मोर्चा लड़ेगा ।इस बार नगर निगम में कांग्रेस जैसी व्यभिचारी पार्टी नहीं जीत सकती हम कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी की ईंट से ईंट बजा देंगे । अंत में नगर अध्यक्ष अनूप चौबिसा ने धन्यवाद अर्पित किया व संचालन जिला महामंत्री धनपाल जैन ने दिया ।शाम चार बजे हवन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें ऋषि कुमार दवे के आचार्यत्व वैदिक एवं पुराणोक्त मंत्रोचार के द्वारा यज्ञ  किया गया । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा,जिला अध्यक्ष प्रभु  पण्ड्या ,डुंगरपुर प्रभारी जिनेंद्र शास्त्री ,जिला प्रदेश  मंत्री एस टी मोर्चा अमृत कलासुआ ,जिला महामंत्री धनपाल जैन ,सुरेश जी फलोजिया , नगर अध्यक्ष अनूप चौबिसा , युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जैन ,अजित जैन ,करुण ननोमा ,सुनील जैन ,लोवलेश कलाल ,मुकेश श्रीमाल ,निलू रोत ,नीता भारतीय ,युवा मोर्चा प्रभारी सेवा सप्ताह के परमेश्वर मईडा ,ऋतुराज जी मोरी , प्रभु पंड्या जिलाध्यक्ष डूंगरपुर भाजपा |

 

 

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – 

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/