उदयपुर के कुलदीप प्रदेश में पहले और सुहानी नहले स्थान पर

secondary-education-board-ajmer-555f077a5c2ca_lउदयपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से शुक्रवार को घोषित 12 वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परिणाम में उदयपुर का कुलदीपसिंह ने राज्य की वरीयता सूची में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं वाणिज्य वर्ग में नाथद्वारा की सुहानी जैन वरीयता सूची में 9 वें स्थान पर रही।

विज्ञान वर्ग में उदयपुर के हिरण मगरी स्थित शिशु भारती स्कूल का छात्र कुलदीपसिंह नरूका 490 अंक यानी 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर बोर्ड की राज्य वरीयता सूची में पहले स्थान पर रहा।

वाणिज्य वर्ग में नाथद्वारा के श्रीजी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी जैन राज्य की वरीयता सूची में नवें स्थान पर व जिले की वरीयता सूची में प्रथम रही।

उदयपुर जिले के दो विद्यार्थियों के बोर्ड की वरीयता सूची में स्थान पाने से यहां शिक्षा जगत सहित हर वर्ग में खुशी की लहर है। वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों के घर बधाइयां देने का क्रम जारी है। इनके घरों में मेले जैसा माहौल है।

जब एक्सप्रेस वे पर उतरा लड़ाकू विमान

0

iaf_jet_lands_expresshighway

भारतीय वायु सेना ने एक अभ्यास के दौरान सड़क पर अपना लड़ाकू विमान उतारने का सफल प्रयोग किया है.

भारतीय वायु सेना ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सेना आपात स्थिति में राष्ट्रीय मार्गों को लड़ाकू विमान उतारने के लिए रनवे के तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर विचार कर रही है.

विज्ञप्ति के अनुसार इसी कोशिश के तहत लड़ाकू विमान मिराज 2000 को मथुरा के नज़दीक बने यमुना एक्सप्रेसवे पर सफलतापूर्व उतारा गया.

सहयोग

वायु सेना का कहना है कि इस अभ्यास से पहले आगरा में वायु सेना स्टेशन से मिलकर सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए गए.

विज्ञप्ति के अनुसार इस अभ्यास के लिए उत्तरप्रदेश सरकार,यमुना एक्सप्रेसवे ऑथोरिटी और पुलिस से भी पूरा सहयोग मिला.

वायु सेना में इस तरह का प्रयोग भारत में पहली बार किया गया है. इस दौरान एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था.

किसी भी आपात स्थिति में रोड रनवे लैंडिंग के लिए बेहद जरुरी है और युद्ध के दौरान वायुसेना के अड्डे बर्बाद हो जाने की स्थिति में इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है.

फिलहाल जर्मनी, पोलैंड, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, ताइवान, फिनलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान उन कुछ देशों में से एक हैं जिन्होंने आपातकाल की स्थिति में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर अपने विमान लैंड करने की सुविधा की हुई है.

लड़कियों को क्यों मिलते हैं अधिक नंबर?

0

handwriting_gch_blackboard

पिछले कई सालों से परीक्षाओं में एक ट्रेंड देखने को मिला है कि लड़कों के मुक़ाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर होता है.

सोशल मीडिया पर गुरुवार को कुछ ऐसी ही चर्चा ट्रेंड कर रही है. सवाल पूछे जा रहे हैं कि स्कूल की परीक्षाओं में लड़कियों को लड़कों के मुक़ाबले अधिक नंबर क्यों मिलते हैं?

आक्रामकता अधिक होने से क्या लड़के अपने होमवर्क पर कम समय देते हैं?

क्या लड़कियों के मुक़ाबले लड़के कक्षाएं अधिक छोड़ते हैं?

ट्विटर पर ट्रेंड

ट्विटर पर #WhyGirlsGotHighmarksट्रेंड कर रहा है, जिसमें लोग लड़कियों को अधिक नंबर मिलने को अपने नज़रिए से बता रहे हैं.

पुन्येष कुमार ने ट्वीट किया कि क्योंकि लड़के ट्विटर पर बेवकूफ़ी भरे सवाल पूछते रहते हैं.

एक और यूजर रावण ठाकुर ने ट्वीट किया, “लड़कियों के मुक़ाबले लड़कियां अधिक गंभीर होती हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि हमारे समाज में उनके आगे बढ़ने के मौक़े कम हैं.”

एक यूज़र जया प्रिया लिखती हैं, “आसान है, लड़कियां ज़्यादा मेहनती, करियर माइंडेड और प्रगतिशील होती हैं.”

वहीं चेन्नई वासी ने ‏@Talk2gokul हैंडल से लिखा है, “जब लड़के ट्विटर पर ऐसे हैशटैग बना रहे होते हैं लड़की उसी समय में पढ़ाई कर रही होती हैं.”

एक यूजर ने हैंडल @samarunaसे ट्वीट कुछ यूँ किया, “मुझे लगता है कि कॉपियां जाँचने वाले लड़कियों की हैंडराइटिंग पहचानने में माहिर होते हैं. अच्छी तरह तैयारी करने के बाद लड़कियों की तरह लिखने का अभ्यास करो.”

मैगी के ख़िलाफ़ हो सकता है आपराधिक मामला

0

maggi

उत्तर प्रदेश की सरकार अब मैगी कंपनी के अधिकारियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है.

राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मामला दर्ज करने की औपचारिकता शुरू भी कर दी है.

विभाग के सहायक आयुक्त विजय बहादुर ने बीबीसी को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता स्थित सरकारी प्रयोगशाला द्वारा मैगी के जब्त किए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बयान

इस बीच मैगी की तरफ से ये बयान आया है कि मैगी नुडल्स पर भारत में प्रतिबंध नहीं लगाया गया है.

इस बयान में कहा गया है, “हम स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट के बारे में जानते हैं. जहां एक ओर उनकी जांच जारी है वहीं हमने अपने उत्पाद के नमूने एक स्वतंत्र और मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में भेज दिए है और जांच के नतीजे आने के बाद प्रशासन को बता देंगे.”

साथ ही कंपनी का कहना है कि मैगी नुडल्स में इस्तेमाल होने वाले सभी कच्ची सामग्री के लिए खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के नियंत्रण का वो पूरा ध्यान रखती है.

रिपोर्ट

वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विजय बहादुर बताते हैं, “प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर यह मामला दर्ज किया जा रहा है. इसमें मैगी के उत्पादन और विक्रय से जुड़ी कंपनी के अधिकारियों और प्रबंधकों को अभियुक्त बनाया जा रहा है. ज़रुरत पडी तो कंपनी के बड़े अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा.”

यह मामला तब शुरू हुआ जब उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मैगी के कई पैकेटों को जब्त कर उनकी जांच राज्य की प्रयोगशाला में की.

अधिकारियों का दावा है कि जांच में ‘मोनोसोडियम ग्लूकोमैट’ की काफी मात्रा पाई गई है.

अधिकारियों का कहना है कि मैगी कंपनी ने राज्य की प्रयोगशाला की रिपोर्ट को चुनौती दी और कोलकाता स्थित केंद्र सरकार की प्रयोगशाला में जांच कराने का अनुरोध किया.

विजय बहादुर का कहना है कि कोलकाता की प्रयोगशाला द्वारा की गई जांच में नए तथ्य सामने आए.

सरकारी प्रयोगशाला की जांच में मैगी के पैकेटों में ‘लेड’ यानी सीसे की मात्रा भी तय मानकों से काफी अधिक पाई गयी थी. तय मानकों के अनुसार इसकी मात्रा 2. 5 पीपीएम तक हो सकती है जबकि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इसकी मात्रा 17 पीपीएम तक पायी गयी.

कंपनी जहां नहीं मिलती मुसलमानों को नौकरी

0

jeeshan_ali_khan

मुंबई के ज़ीशान अली ख़ान का आरोप है कि एक डायमंड कंपनी ने मुसलमान होने के कारण उन्हें नौकरी देने से मना कर दिया.

ज़ीशान ने कंपनी से मिले कथित लेटर को फ़ेसबुक पर डाला है.

इसमें लिखा है, “डियर जीशान! आपके आवेदन के लिए शुक्रिया. लेकिन आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारी कंपनी केवल गैरमुस्लिमों को ही नौकरी देती है.”

दरअसल एमबीए छात्र ज़ीशान अली ने ‘हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ में मार्केटिंग की पोस्ट के लिए आवेदन दिया था.

लेकिन 19 मई 2015 को कंपंनी ने उनके ईमेल पर जवाब देते हुए आवेदन को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि इस कंपनी में मुसलमानों को काम नहीं दिया जाता.

धार्मिक भेदभाव

जीशान अली खान का ईमेल

ज़ीशान ने बीबीसी पत्रकार चिरंतना भट्ट को बताया, “मैंने अपने एमबीए रिज़ल्ट के दो हफ़्ते बाद नौकरी के लिए एप्लाई किया. मेरी एप्लीकेशन के 15 मिनट बाद ही मुझे यह ईमेल आ गया.”

वे बताते हैं, “कंपंनी से मिला ईमेल इतनी जल्दी आया कि इससे साफ़ हो जाता है कि उन्होंने मेरा रिज्यूमे खोल कर भी नहीं देखा, और मुझे मना कर दिया क्योंकि मैं मुसलमान हूं.“

ज़ीशान ने इस मेल को अपने दोस्त की सलाह पर फ़ेसबुक पर डाला. फिर इलाके के स्थानीय नेताओं की मदद से उनकी शिकायत अल्पसंख्यक आयोग तक पहुंची.

ज़ीशान कहते हैं, “लोकल नेताओं ने मुझे सलाह दी कि मुझे पुलिस में इस शिक़ायत को दर्ज करवाना चाहिए और आज मैंने कुर्ला थाने में रिपोर्ट लिखवाई, जहां हमारी एफ़आईआर दर्ज कर ली गई.”

माफी मांगी

लेकिन ज़ीशान ने यह बात भी कही कि कंपनी की ओर से उन्हें फ़ोन आया था. वे बताते हैं, “मुझे कल कंपंनी के वाईस प्रेज़ीडेंट का फ़ोन आ गया था और उन्होंने मुझसे माफ़ी मांगी और मुझे कहा कि ये एक ह्यूमन एरर है. लेकिन मैं दुखी हूं.”

वैसे अभी तक ज़ीशान को नौकरी के लिए बुलावा नहीं आया है.

परेशान ज़ीशान ने ईमेल की तस्वीर जब अपने फ़ेसबुक पर लगाई तो इसे वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शहज़ाद पूनावाला ने देखा.

उन्होंने ये मामला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में दर्ज करवाया.

अल्पसंख्यक आयोग

धार्मिक अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत

इस मामले के सामने आने के बाद कंपनी ने सफ़ाई में एक पत्र भी जारी किया है.

पत्र में कहा गया है कि ये एक एचआर ट्रेनी की ग़लती थी और कंपनी धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती है.

लेकिन शहज़ाद बताते हैं, “दीपिका टिके, जिन्हें इस घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है वो एक साल से वहां काम कर रही है और काफ़ी सीनियर हैं, ऐसे में हम उन्हें ट्रेनी नहीं मान सकते और ट्रेनी किसी को नौकरी देने का फ़ैसला नहीं करता.”

इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किया गया है.

sours : BBC hindi

राजस्थान सरकार ने किये 69 आरएएस अधिकारीयों के तबादले

0

RASlogoउदयपुर। राजस्थान सरकार ने कल रात राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 69 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आठ दिन पहले तबादले पर गए एडीएम (सीटी) छोगाराम देवासी फिर से उदयपुर तबादला करवा कर आ गए। उनका कल जारी हुई सूची में उदयपुर एडीएम प्रशासन के पद पर तबादला हुआ। साथ ही उदयपुर में एडीएम प्रशासन मनवीरसिंह अत्री को अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय) तथा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जितेंद्र कुमार उपाध्याय को अतिरिक्त निदेशक खान एवं भू-गर्भ विभाग में तबादला किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में 12 मई को जारी तबादला सूची में से आठ आरएएस अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैं और छोगाराम देवासी सहित कुछ रसूख लगाने वाले अधिकारियों को आठ दिन बाद ही वापस बदल दिया गया है। छोगाराम देवासी आठ दिन पहले उदयपुर के एडीएम सिटी के पद पर थे। 12 मई को आई तबादला सूची में देवासी का तबादला जोधपुर एडीएम (सिटी) के पद पर हुआ था, लेकिन देवासी ने जुगाड़ और रसूख लगाकर अपना तबादला आठ दिन में फिर उदयपुर एडीएम प्रशासन के पद पर करवा लिया। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले उदयपुर आए देवासी ने हाल ही में अपने परिवार और बच्चों का स्कूल कॉलेज में दाखिला करवाया था। छह माह बाद ही वापस तबादला होने से देवासी परेशान हो गए थे। इधर एडीएम (सिटी) के पद पर अशोक बुनकर ने 18 मई को ही पदभार ग्रहण कर लिया है।
राज्यभर में इन अफसरों के हुए तबादले : कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार छोगाराम देवासी अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर, मनवीर सिंह अत्रि अति. संभागीय आयुक्त (द्वितीय) उदयपुर।
सोमनाथ मिश्रा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर, आरएएस जितेंद्र कुमार उपाध्याय अति. निदेशक खान एवं भू-गर्भ उदयपुर, रामदयाल मीणा द्वितीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चित्तौडग़ढ़, राजेंद्र प्रसाद सारस्वत सीईओ जिला परिषद राजसंमद, गोविंदसिंह राणावत अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद, जसाराम चौधरी अति. आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर, श्यामलाल गुर्जर अति. निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जयपुर, सुरेंद्रकुमार सोलंकी संयुक्त शासन सचिव पंचायतीराज जयपुर, वीरेंद्रसिंह अति. जिला कलेक्टर कोटपुतली, मुकेश कुमार मीणा उपायुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जयपुर, आभा बेनीवाल उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण, कमलेश आबुसरिया शासन उप सचिव शिक्षा (गु्रप-2) जयपुर नियुक्त किया गया। इसी तरह भगवान सहाय शर्मा अति. जिला कलक्टर टोंक, राकेश राजोरिया उप महाप्रबंधक (प्रशासन) रोडवेज जयपुर, शक्तिसिंह सिसोदिया राजस्व अपील अधिकारी जयपुर, दिनेशचंद जैन भू-प्रबंध आयुक्त एवं पदेशक निदेशक बंदोबस्त जयपुर, दुर्गा जोशी संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, इंद्रसिंह अति. निदेशक इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान, रमेशचंद सोलंकी संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नरेंद्र गुप्ता उपायुक्त (प्रशासन) वाणिज्यक कर विभाग कोटा, द्वारकालाल मीणा राजस्व अपील अधिकारी सवाई माधोपुर, बलदेवसिंह अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर, अनिल कुमार अग्रवाल अति. निदेशक उच्च शिक्षा विभाग जयपुर, लक्ष्मीकांत बालोत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर, परमेश्वरलाल अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़, सुखवीरसिंह चौधरी अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट नोहर (हनुमानगढ़), मुरलीधर प्रतिहार विशेषाधिकारी (भूमि), नगर विकास न्यास कोटा, अजरा परवीन अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट (शहर) जोधपुर, कुंज मोहन शर्मा उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक अलवर (द्वितीय), अनिल कुमार वाष्र्णेय अति. जिला कलेक्टर एवं अति. जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर, बुधराम मीणा आयुक्त नगर जोधुपर, नवल किशोर गुप्ता उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय जोधपुर बनाया गया।
सुरेंद्रसिंह मीणा एसडीएम सिवाना बाडमेर, संजीव कुमार पांडे एसडीएम थानागाजी अलवर, संजय शर्मा एसडीएम भीलवाड़ा, घनश्याम शर्मा एसडीएम सरवाड़ अजमेर, राजेश डागा आयुक्त नगर निगम कोटा, सुश्री रचना भाटिया अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीगंगानगर, कपूर शंकर मान आयुक्त नगर परिषद श्रीगंगानगर, पुष्कर राज शर्मा उपखंड अधिकारी फतेहपुर (सीकर), राकेश कुमार उपखंड अधिकारी सीकर, अंजू ओमप्रकाश परियोजना प्रबंधक अनु. जाति विकास निगम अलवर में नियुक्त किया गया। सरोज गुप्ता सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (मुख्यालय) अलवर, नितेंद्र पाल सिंह उपखंड अधिकारी अजमेर, संजय कुमार माथुर उपखंड अधिकारी बनेड़ा (भीलवाड़ा), राष्ट्रदीप यादव उपनिदेशक (प्रशासन) समेकित बाल विकास सेवाएं जयपुर, नवरतन कोली उपखंड अधिकारी बसेड़ी (धौलपुर), अशोक कुमार मीणा उपखंड अधिकारी पहाड़ी (भरतपुर), दीपाली भगोतिया सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बस्सी (जयपुर), रामखिलाड़ी मीणा-द्वितीय उपखंड अधिकारी डीडवाना (नागौर), बलदेव प्रसाद शर्मा उपखंड अधिकारी सरदार शहर (चुरू)। शिवचरण मीणा उपखंड अधिकारी भरतपुर, नरेंद्र कुमार वर्मा उपखंड अधिकारी बयाना (भरतपुर), नेकराम नागर उपखंड अधिकारी श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर), अलका विश्नोई उपखंड अधिकारी पूंगल (बीकानेर), रामचंद्र मीणा सहायक आयुक्त उपनिवेशन छतरगढ़ बज्जू (बीकानेर), रीछपाल सिंह बुलडक उपखंड अधिकारी पीपाड़ सिटी (जोधपुर), ब्रह्मलाल जाट उपखंड अधिकारी डेगाना (नागौर) करतारसिंह एसडीएम, नैनवा (बूंदी), सन्ना सि²ीकी एसीएम (मुख्यालय) करौली। रेखा सामरिया एसीएम जयपुर- दो (शहर), अनिल कुमार कौशिक सहायक आयुक्त, उप निवेशन मोहनगढ़ (जैसलमेर), नीतू राजेश्वर उपायुक्त, जेडीए, जयपुर, पुष्पा देवी पंवार एसडीएम फूलियाकलां (भीलवाड़ा), सावित्री शर्मा उपायुक्त, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर, तुलिका सैनी उपायुक्त, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर, मोहम्मद अब्बू बक्र- उपायुक्त जेडीए, जयपुर नियुक्त किया गया।
आठ के तबादले निरस्त, तीन को अतिरिक्त प्रभार
कार्मिक विभाग ने गत 12 मई को जारी तबादला सूची में शामिल आठ आरएएस अधिकारियों चंद्रशेखर मूथा, हनुमानसिंह शेखावत (द्वितीय), हृदेश कुमार शर्मा, अनुराधा गोगिया, हरितीमा, कन्हैयालाल सोनगरा, हर्षवर्धनसिंह राठौड़, ओम प्रकाश सहारण का तबादला निरस्त कर दिया है। इसके अलावा रामनाथ चाहिल को रजिस्ट्रार राजीव गांधी जनजाति विवि उदयपुर, अनुराधा सक्सेना को भू-प्रबंध अधिकारी कोटा व जगरूपसिंह यादव को अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त भरतपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

उस्ताद की याचिका खारिज

रणथंभोर अभयारण्य में शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट को पुन: विचार करने के निर्देश

ustad1[2]

 

उदयपुर। रणथंभोर से बेदखल किए गए बाघ टी-24 क्रक्रउस्तादञ्जञ्ज को उसके घर वापस भेजने की सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका खारिज कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को पुन: विचार के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि चार दिन पहले रणथंभोर में सबसे खूंखार माने जा रहे टाइगर टी-24 क्रक्रउस्तादञ्जञ्ज को उदयपुर के बायलॉजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया था, जिसके लिए अधिकारियों की खासी किरकिरी हो रही है। कई एक्सपर्ट और वाइल्ड लाइफ से जुड़े लोगों का मानना है कि बाघ के विचरण करने वाली जगह उसके घर में अगर कोई इंसान घुसेगा तो जानवर का हमला करना गलत नहीं है। क्रक्रउस्तादञ्जञ्ज की शिफ्टिंग को लेकर वन्य जीव प्रेमी पुणे निवासी सीबीसिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सीबी सिंह का मानना था कि वन अधिकारियों ने जंगल में स्वछंद विचरण करने वाले बाघ को बंदी बनाकर जू में शिफ्ट कर दिया। इसके लिए पहले हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने 28 मई को सुनवाई का समय दिया था। उसके बाद सीबीसिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, जिसकी आज सुनवाई थी, जिसमें याचिका खारिज करके हाईकोर्ट को वापस विचार करने के निर्देश दिए हैं।

प्रताप की जय-जय

0

प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह
स्वागत, शहरवासियों ने बरसाए फूल
20150520032800
उदयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती आन-बान-शान के साथ मनाई जा रही है। शहर के सभी संगठनों और समाजों द्वारा मोतीमगरी स्थित महाराणा प्रताप के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्षत्रिय महासभा और नगर निगम के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों और समाजों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर रास्ते भर शहरवासियों ने फूल बरसाए। टाउनहॉल में सभा का आयोजन भी किया गया। मोतीमगरी पर सुबह 5.45 से हवन के साथ ही आयोजन शुरू हो गए। महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हवन में हिस्सा लिया। महापौर चंद्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रताप स्मारक समिति के सचिव युद्धवीर सिंह, एसपी राठौड़ सहित क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने हवन में हिस्सा लिया। मोतीमगरी पर सुबह आर्मी के अधिकारियों ने पूरे मान-सम्मान के साथ सलामी देकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शोभायात्रा का शहरभर में स्वागत : शोभायात्रा चेतक से सुबह 7.30 बजे शुरू हुई, जो हाथीपोल घंटाघर, बड़ाबाजार, मुखर्जी चौक, झीणीरेत चौक, सूरजपोल होते हुए टाउनहॉल पहुंची, जहां पर सभा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का रास्तेभर सभी समाजों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

20150520032812

शोभायात्रा में नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी, ग्रामीण विधायक सहित कई राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी, संगठनों और समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे। क्षत्रिय महासभा से बालूसिंह कानावत, मनोहरसिंह कृष्णावत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। शोभायात्रा में क्षत्राणियां हाथों में तलवार थामे महाराणा प्रताप के जयकारे के साथ चल रही थी। महाराणा प्रताप की विशेष झाकियां भी सजाई गई थी। कई युवा दुपहिया वाहन पर प्रताप के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे । क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग चार पहिया वाहन, ऊंट और घोड़ों पर सवार थे। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का रास्ते भर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सूरजपोल पर पुलिस महकमे द्वारा शोभायात्रा के पुलिस बैंड की मधुर धुन के साथ स्वागत किया गया। पुलिस उपाधीक्षक डॉ. राजेंद्र भारद्वाज ने महाराणा प्रताप को माल्यार्पण कर सेल्यूट किया। साथ ही अंबामाता सीआई जितेंद्र आंचलिया, सूरजपोल सीआई रमेश कुमार ने भी माल्यार्पण कर सेल्यूट किया।
शोभायात्रा में भाग नहीं लिया : दो दिन पहले हुए पोस्टर विवाद के कारण सकल राजपूत महासभा के किसी भी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने शोभायात्रा में भाग नहीं लिया। सकल राजपूत महासभा के कई कार्यकर्ता शोभायात्रा में भाग लेने के लिए आ रहे थे। उन्हें पदाधिकारियों ने पहले ही रोक दिया और फिर सामूहिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

20150520032816

सभा : महाराणा प्रताप की जयंती पर क्षत्रिय महासभा द्वारा टाउनहॉल स्थित सुखाडिय़ा रंगमंच पर सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम पुंज थे, जिन्होंने प्रताप के जीवन को संघर्ष और बलिदान का प्रतिक बताया। सभा में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, क्षत्रिय महासभा के मनोहरसिंह कृष्णावत, बालूसिंह कानावत आदि कई पदाधिकारी मौजूद थे।

20150520032808 20150520032819 20150520032824

अपहरण के बाद पत्नी के प्रेमी की हत्या

20150520002400
उदयपुर। सुखेर में सिद्धार्थ नगर की जैन कॉलोनी से बीती रात एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर जिलेभर में नाकाबंदी की गई। गोगुंदा में नाकाबंदी को देखकर अपहरणकर्ता वापस उदयपुर की तरफ भागे। इसी दौरान टोलनाके के पास माघपुरा गांव में एक स्कोर्पियों पलटी खा गई। इस वाहन मेें पत्नी थी, जिसे आरोपी जख्मी हाल छोड़कर भाग गया। बाद में उदयपुर आकर पे्रमी की हत्या कर दी और लाश केशवनगर में फेंक दी गई। सूत्रों के अनुसार भीनमाल (जालोर) निवासी देवेंद्र विश्नोई और उसकी प्रेमिका पूनम विश्नोई पिछले एक माह से यहां सुखेर में सिद्धार्थनगर की जैन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। पता चला है कि एक माह पूर्व ये भीनमाल से भागकर यहां आए थे, तब से यही रह रहे थे। पूनम विश्नोई की दो साल पहले भीनमाल निवासी प्रकाश विश्नोई से शादी हुई थी, लेकिन प्रेम प्रसंग के कारण पूनम एक माह पूर्व उसके पे्रमी देवेंद्र के साथ भाग आई। बीती रात प्रकाश विश्नोई उसके भाई गणपत, गोविंद अंकल कालूलाल और मनोहर विश्नोई सहित आठ जनों को लेकर पूनम के मकान पर पहुंचा, जहां उसने पूनम और देवेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। ये लोग दो स्कोर्पियो लेकर पहुंचे थे। काले रंग की स्कोर्पियो गुजरात नंबर की थी, जबकि दूसरी सफेद स्कोर्पियो बिना नंबर की थी। आरोपी प्रकाश व उसके परिजन देवेंद्र और पूनम को अलग-अलग वाहनों में डालकर यहां से लेकर रवाना हो गए।
इसकी सूचना पर देवेंद्र के मकान मालिक गौरव पुत्र कमलकांंत सक्सेना ने सुखेर पुलिस को दी, जिस पर जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई।
गोगुंदा में पलटी स्कोर्पियो : जब दोनों वाहन गोगुंदा होकर जालोर की तरफ जा रहे थे, तभी टोलनाके पर नाकाबंदी थी, जिस देखकर दोनों वाहन वापस उदयपुर की तरफ मूड गए। भागते समय गोगुंदा के माघपुरा गांव के पास एक स्कोर्पियो पलट गई। इसमें पूनम थी, जो घायल हो गई। पूनम का पति प्रकाश स्कोर्पियो और जख्मी पत्नी को वही छोड़कर परिजनों के साथ देवेंद्र को लेकर उदयपुर की तरफ भाग निकला।
पे्रमी की हत्या कर लाश फेंकी : गोगुंदा से भागने के बाद देवेंद्र ने परिजनों के साथ मिलकर देवेेंद्र की हत्या कर दी और लाश को केशव नगर में फेंक दिया। बाद में आरोपी यहां से भाग छूटे। इधर, पूनम के पीहर पक्ष को सूचना मिलने पर वो गोगुंदा थाने पहुंच गए है, जिन्होंने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पूनम की शादी प्रकाश से हुई थी, लेकिन बाद में उसका प्रेम प्रसंग देवेंद्र के साथ हो गया। दोनों एक माह पूर्व भीनमाल से भाग निकले, तब से ये दोनों उदयपुर में रह रहे थे। गोगुंदा पुलिस पूनम को लेकर सुखेर के लिए रवाना हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कैलाशपुरी तालाब के पास मिली युवक की जली हुई लाश
उदयपुर। कैलाशपुरी तालाब के पास चाय की थड़ी के सामने कल शाम सात बजे पुलिस को एक जली हुई लाश मिली। लाश जली हुई थी, लेकिन उसके कपड़े नहीं जले थे। अंदेशा है कि हत्या के बाद लाश को जलाया गया था और फिर उसे कपड़े वापस पहनाए गए थे। सुखेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाश की शिनाख्त कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने यह सूचना तगडिय़ों का गुुड़ा निवासी लालसिंह चूंडावत को दी, लेकिन उसने लाश के एक हाथ में दो अंगूठे होने से मृतक की पहचान उसके भतीजे तगडिय़ों का गुड़ा (कैलाशपुरी) निवासी गणपतसिंह (२२) पुत्र सोहनसिंह चूंडावत के रूप में की है। मृतक के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों का आरोप है कि मृतक गणपतसिंह बांसड़ा निवासी खेमसिंह की चाय की थड़ी पर काम करता था। पिछले चार माह से गणपतसिंह घर नहीं लौटा था और ना ही खेमसिंह ने उसे तनख्वाह दी थी। परिजनों का कहना है कि इसी बात को लेकर खेमसिंह और गणपतसिंह के बीच तकरार चल रही थी।

मोदी ने किया भारत का ‘अपमान’?

0

modi

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन और दक्षिण कोरिया में भारतीयों पर की टिप्पणियों की ट्विटर पर तीखी आलोचना हो रही है.

दक्षिण कोरिया में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, “पहले लोग भारतीय होने पर शर्म करते थे लेकिन अब आपको देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व होता है. पिछले साल विदेशों में रहे सभी भारतीयों ने सरकार के बदलने की उम्मीद की थी.”

ट्विटर पर लोग नरेंद्र मोदी के इसी बयान को भारत का अपमान बता रहे हैं.

मंगलवार सुबह से ही #ModiInsultsIndia (मोदी ने भारत का अपमान किया) ट्रेंड कर रहा है.

कुछ चुनिंदा टिप्पणियां

फ़हद ने ट्वीट किया, “इक़बाल ने ‘सारे जहाँ से अच्छा…’ 16 मई 2014 के बाद के लिए ही लिखा था. दुष्ट कांग्रेसियों ने इसका इस्तेमाल स्वतंत्रता आंदोलन में ही कर लिया.”

सचित सेठ ने लिखा, “भले ही हमारे देश में गोडसे, सावरकर, हेडगेवर, गोलवलकर जैसे लोग थे लेकिन फिर भी मुझे भारतीय होने पर शर्म नहीं है.”

सचिन ने ही एक और ट्वीट किया, “एक बार जब अटल बिहारी वाजपेयी से विदेशी धरती पर कांग्रेस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि इस बारे में मैं सिर्फ़ भारत में ही बोलूंगा.”

कांग्रस प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट किया, “माफ़ करना भक्तों, आपने बहुत मेहनत की, लेकिन तुम्हारे छोटी सोच वाला स्तरहीन नेता सत्य के अजेय रथ को नहीं रोक सकता.”

नरेंद्र मोदी
चीन में मोदी

पहले प्रधानमंत्री!

स्कॉची शास्त्री ने ट्वीट किया, “पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वो भारतीय होने पर शर्मिंदा हैं. हमें मोदी जी पर गर्व है.”

जोगिंदर रावत ने ट्वीट किया, “मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो विदेशी धरती पर भारतीय होते हए शर्म महसूस कर रहे हैं. जो भारतीय हैं उन्हें हमेशा भारतीय होने पर गर्व होता है.”

आम जनता नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मोदी जी मुझे भारतीय होने पर गर्व है, आप प्रधानमंत्री हों या ना हों.”

इस ट्रेंड के अंतर्गत किए गए ज़्यादातर ट्वीट में लोगों ने यह भावना जताई हालांकि मोदी के बचाव में भी ख़ूब ट्वीट किए जा रहे हैं.

बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल ने लिखा, “अगर भ्रष्टाचार ख़त्म करना, भारत को विश्व शक्ति के रूप में पेश करना और विकास करना बेइज़्ज़ती है तो हाँ मोदी ने भारत की बेइज़्ज़ती की.”

sours : BBC hindi