क्रिकेट अकादमी की जमीन पर बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

0

sport-complax-उदयपुर. महाराणा प्रताप खेलगांव में क्रिकेट स्टेडियम और क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) को दी गई 9.67 हैक्टेयर जमीन पर पांच वर्षों में भी काम शुरू नहीं होने पर अब यूआईटी अकादमी के लिए दी गई भूमि का 3.5 हैक्टेयर हिस्सा वापस लेने के मानस में है।
यह भूमि लेकर वहां 14 करोड़ रुपए की लागत से स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई जा रही है।
यूआईटी ने क्रिकेट स्टेडियम और वहां अकादमी के लिए वर्ष 2010 में आरसीए को 9.67 हैक्टेयर जमीन दे दी थी।
आरसीए में सियासी घमासान चलता रहा। इसके कारण न पिछली सरकार के कार्यकाल में स्टेडियम विकसित हो सका और न ही मौजूदा सरकार कार्य करवा सकी है।
इसके लिए यूआईटी नोटिस देकर आरसीए को चेता चुकी है। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के अलावा खेलगांव में टेनिस, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल, तरणताल, क्रिकेट स्टेडियम आदि खेल सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। बस क्रिकेट का पाया ही कमजोर नजर आ रहा है।
अध्यक्ष से चर्चा, बना मानस
सरकार ने हाल ही उदयपुर में स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए 14 करोड़ रुपए का बजट पारित कर राशि भी दे दी है।
प्रशासन की मदद से यूआईटी ने खेल गांव के पास जमीन तलाशी। इस दौरान अकादमी के लिए आवंटित भूमि आरसीए से वापस लेने की जरूरत जताई गई। इस पर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की शुरुआती योजना बनाई गई है।
यह योजनाजिला कलक्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष रोहित गुप्ता के सामने पेश की गई।
अध्यक्ष गुप्ता से चर्चा के बाद हाथोंहाथ यूआईटी और खेल विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के लिए दी जाने वाली सुविधाओं और इसके लिए आरसीए से जमीन लेने की तैयारियों के मद्देनजर आवश्यक रिपोर्ट बनाई।
लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में दोनों एजेंसियों के अधिकारियों ने रिपोर्ट के प्रारूप को अंतिम रूप दिया। अब आरसीए को भूमि वापस लेने का पत्र भेजा जाएगा।

फेसबुक ने लांच किया एक नया एप, जानें खासियत

0

facebook21-55277a6492ad6_lअगर आपको कोई अननॉन नबंर से कॉल कर रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब फेसबुक नया कॉलर आइडी-टाइप ऐप एंड्रायड यूजर्स के लिए लेकर आया है।
हैलो नाम का यह एप फेसबुक से डाटा का इस्तेमाल करके बताता है कि कौन कॉल कर रहा है और अनवांटेड कॉल्स को ब्लॉक करने में मदद करता है। यह एप फेसबुक प्रोफाइल से इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स के फोन नंबर्स मैच करता है।
आपको बता दें कि यह फीचर केवल तभी काम करता है जब कॉलर ने अपना नंबर फेसबुक के साथ शेयर किया हो। एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
डाउनलोड करने के बाद आपको फेसबुक से साइन-इन कर परमिशन देनी होती है। यह एप आपको खास नबंर्स को ब्लॉक करने की सुविधा भी देता है।

मौत की सूचना पर मिलेगा 200 रु. का टॉक टाइम

0

mobile-recharge-Udaipur.यह सुनने में थोड़ा अजीब भले ही लगे लेकिन यह सच है। मौत की सूचना देने पर सरकार अब 200 रुपए का मोबाइल टॉक टाइम देगी। सरकार इस योजना को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।
ऐसी प्रसूताएं जिनकी मौत शिशु के जन्म देने के बाद हो जाती है। उन प्रसूताओं के नाम और पते की सूचना चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के मोबाइल पर देना होगा। सूचना सहीं हुई तो जिस नंबर से कॉल आया है, सरकार उस मोबाइल नंबर पर 24 घंटे के भीतर 200 रुपए का रिचार्ज करवाएगी।
इसके लिए बीते सप्ताह राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी आरसीएचओ और सीएमएचओ को योजना के बारे में जानकारी दी गई।
क्यों लाई गई योजना
सरकार का मानना है कि चिकित्सा विभाग को मातृ मृत्युदर की सही सूचना नहीं मिल पाती है।
दूर-दराज के इलाकों में कई प्रसूताओं की मौत की सूचना रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाती है। ऐसे में प्रसूताओं की मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आ पाते हैं। वहीं सरकार का यह मानना है कि इस योजना से प्रसूता के मौत के कारणों का विश्लेषण भी किया जा सकेगा।
मोबाइल रिचार्ज

छात्रा से दुर्व्यवहार मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर रईस को चार्जशीट देने की तैयारी

charge sheetउदयपुर. शोध छात्रा से दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का उपयोग करने के मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर रईस अहमद को सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार्जशीट देने की तैयारी कर ली है। बीते दिनों 16 सीसी नोटिस दिया गया था। इधर, पुलिस में दर्ज मामले में पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होंगे।

ऑडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी ने बयानों की रिपोर्ट कुलपति को सौंपी थी। उसके आधार पर रईस अहमद को 16 सीसी का नोटिस दिया गया था। रिपोर्ट और शोधार्थी छात्रा के आरोपों के आधार पर चार्जशीट तैयार हो रही है। बताया गया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन अब अगले एक दो दिन में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर काे चार्जशीट देगी। जांच में इन आरोपों को सिद्ध करते हुए साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इधर, प्रतापनगर थाना पुलिस भी रईस अहमद पर लगे आरोपों में जांच कर रही है। इधर, पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने होंगे जिसके लिए उसे सम्मन भेजा गया है।

आरपीएस दिव्या और भाई पर जमीन हथियाने का आरोप

0

land_grab_polyp_cartoon_-_no_borderइस्माइलपुरपिचानवां के लोगों ने आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल उनके भाई विशाल के खिलाफ एसडीएम को शिकायत की है। इसमें दिव्या पर अपने भाई को शह देकर बेवा महिला और उसके विकलांग बेटे की जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप है। दिव्या उदयपुर जीआरपी में डीवायएसपी हैं। उन्होंने ग्रामीणों के लगाए आरोपों को खारिज किया है।

इस्माइलपुर-पिचानवां की बेवा फूलीदेवी ने चिड़ावा थाने में आरपीएस दिव्या मित्तल के भाई विशाल किढ़वाना के जयसिंह सहित पांच-छह लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के अनुसार खेतड़ी रोड पर बामनवास मोड़ स्थित उनकी जमीन पर विशाल उसके साथी दीवार बना रहे हैं। फूलीदेवी ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने मारपीट की। इधर, बुधवार को ही अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष बजरंगलाल बराला के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में हरपाल, धर्मवीर, प्रतापसिंह, सतपाल, राकेश, राजवीर, नानड़राम, सुनील, राजकुमार, उम्मेदसिंह, गुरुदयाल, विनोदकुमार, रणवीरसिंह और रोहिताश्व आदि शामिल थे। गौरतलब है कि इससे पहले आरपीएस दिव्या मित्तल ने भी मंगलवार को अपने भाई के साथ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा चिड़ावा थाने में पांच-सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था।

4676 अभ्यर्थियों के सेट प्रमाण पत्र वेबसाइट पर जल्द

0

54_1430956470उदयपुर. आरपीएससी द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2013 के 4676 अभ्यर्थियों के पात्रता प्रमाण पत्र जल्दी वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी इंटरनेट से ये प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक सेट 2013 में कुल 6235 अभ्यर्थियों को प्रोविजनली उत्तीर्ण घोषित किया गया था।
प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग में पात्र पाए गए लगभग 4676 अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड किए जा रहे हैं। प्रक्रिया से अब अभ्यर्थी सीधे इंटरनेट से ई-मित्र कियोस्क, सीएससी कियोस्क से अपने प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने फोटो पहचान पत्र के साथ ई-मित्र कियोस्क पर 15 रु. का शुल्क देकर प्रमाण पत्र ले सकेंगे।

सलमान ख़ान को पाँच साल जेल

0

_salman_khan_

12 साल पुराने हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक अदालत ने सलमान ख़ान को दोषी क़रार देते हुए पाँच साल क़ैद की सज़ा सुनाई है.
सलमान ख़ान को ज़मानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाना पड़ेगा.
मुंबई सत्र अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीडब्लू देशपांडे ने कहा कि सलमान ख़ान पर ग़ैर इरादत हत्या का मामला साबित हुआ है.
उन्होंने कहा कि सलमान ही नशे में गाड़ी चला रहे थे और उनके ख़िलाफ़ सभी आरोप सही साबित हुए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जब जज ने सलमान को दोषी क़रार दिया, उस समय सलमान की आँखों में आँसू आ गए.
जज देशपांडे ने फ़ैसला सुनाते समय एलेस्टर परेरा और बीएमडब्लू मामले में संजीव नंदा केस का हवाला दिया.
बीबीसी संवाददाता मधु पाल के मुताबिक़ सज़ा पर बहस के दौरान सलमान ने कहा कि वो काफ़ी वक्त से मानवता के लिए काम कर रहे हैं, इस काम को ध्यान में रखा जाए, वो किसी भी तरह से मानवता विरोधी नहीं है.
सलमान ने कहा कि वो अगर जेल जाते हैं तो उनके अलावा कई लोगों को नुकसान होगा क्योंकि उनके उपर लगभग 200 करोड़ रूपए की ज़िम्मेदारी है.
सलमान ने ये भी कहा कि वो कान के इंन्फेक्शन से जूझ रहे हैं और सलमान को जेल में जाने से ये गंभीर हो सकता है.
मायूसी
सलमान ख़ान के भाई सोहेल ख़ान और बाबा सिद्दीकी साथ में बाहर आए लेकिन मीडिया से बात करने से मना कर दिया
सोहेल ख़ासे गुस्सा नज़र आ रहे थे और एक मीडियाकर्मी को मारने दौड़े.
सलमान के परिवार ने बात करने से बिल्कुल मना कर दिया है.
सलमान ख़ान के घर के बाहर मौजूद आयुष देशपांडे का कहना है सलमान के घर के बाहर ज्यादा भीड़ नहीं है, सलमान के फ़ैन्स का कहना है कि मायूसी है.
आरोप
सलमान ख़ान पर आरोप था कि 28 सितंबर 2002 की रात उन्होंने नशे में अपनी गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ा दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे.
सलमान ख़ान ने इन आरोपों के इनकार किया था. सलमान का कहना था कि हादसे के समय वे न गाड़ी चला रहे थे और न ही नशे में थे.
सलमान के ड्राइवर अशोक सिंह ने भी अदालत से कहा कि उस दिन वही गाड़ी चला रहे थे और गाड़ी का टायर फटने के कारण ये हादसा हुआ.
सरकारी वकील का कहना है कि उन्होंने सलमान ख़ान के ख़िलाफ़ 27 गवाह पेश किए. उनका ये भी आरोप है कि सलमान हादसे के बाद मौक़े से भाग गए थे और न ही उन्होंने पुलिस को ही इस बारे में सूचित किया था. लेकिन सलमान का कहना था कि वे 15 मिनट तक घटनास्थल पर मौजूद थे.

हिट एंड रन केस: सलमान खान दोषी करार, सभी आरोप साबित

0

salman-khan-55499e1de5d79_lUdaipur. हिट एंड रन केस में मुंबई की सेशन कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता सलमान खान को गैर-इरादतन हत्या, नशे में गाड़ी चलाने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने, दूसरों के जीवन के लिए खतरा बनने समेत सभी आरोपों में दोषी माना है। कोर्ट का फैसला जानने के लिए सलमान अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेशन कोर्ट पहुंच चुके हैं। इससे पहले सलमान खान ने कोर्ट रवाना होने से पूर्व अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान के गले लगकर विदाई ली।
सलमान के घर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और मित्र उनसे मिलने पहुंचे। जिसके बाद सलमान सभी से विदा लेकर अपने भाईयों सोहेल, अरबाज और अपनी बहनों के साथ कोर्ट के लिए रवाना हुए।
वहीं दूसरी ओर कानून के जानकारों की मानें तो सलमान को दोषी पाया गया तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। हालांकि कोर्ट फैसला सुनाने से पहले इसी मामले में पुलिस के खिलाफ झूठे साक्ष्य पेश करने की याचिका पर सुनवाई करेगा उसके बाद ही फैसला सुनाया जाएगा।
यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंड़कर ने लगाई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने कार में बैठे सलमान के दोस्त एवं चश्मदीद गवाह कमाल खान और उनके पुलिस बॉडीगार्ड रवीन्द्र पाटिल से पूछताछ नहीं की है।
सलमान को लेकर आने वाले संभावित फैसले को लेकर सोशल मीडिया में प्रार्थनाओं का सिलसिला चल रहा है। सलमान के फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सट्टा बाजार में सलमान को सजा या बरी होने को लेकर दो हजार करोड़ से अधिक का सट्टा लगा होने की खबर है।
मालूम हो कि सलमान खान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है। सलमान पर आरोप है कि पश्चिम बांद्रा में एक अमेरीकन बेकरी के सामने सो रहे लोगों पर उन्होंने कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 4 लोग घायल हो गए थे।
खास बात यह है कि इस मामले की सुनवाई कर रहीं सेंशन जज डीडब्ल्यू देशपांडे का तबादला हो चुका है। आज फैसला सुनाने के बाद वे रिलीव हो जाएंगी।
सलमान पर कौन सी धाराएं व आरोप
गैर इरादतन हत्या (धारा 304-दो)
तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाना (धारा 279)
गलत हरकत से संपत्ति को नुकसान पहुंचाना (धारा 427)
जान जोखिम में डज्ञलना व गंभीर चोट पहुंचाना (धारा 337 तथा 338)
बिना लाइसेंस व नशे की हालत में गाड़ी चलाने को लेकर भी धाराएं लगाई गईं हैं।
शाहरूख देर रात पहुंचे सलमान के घर
कोर्ट में फैसले की घड़ी से पहले मंगलवार देर रात शाहरूख खान सलमान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट उनसे मिलने पहुंचे। खबर है कि वे काफी समय तक सलमान के घर रुके। उन्होंने सलमान से उनके केस की स्थिति के बारे में भी बात की।
जब शाहरुख सलमान के घर पहुंचे तो वहां सलमान के वकील श्रीकांत शिवड़े, सलमान के बचपन के साथी और कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी, फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, डेविड धवन भी मौजूद थे।

पंचायतीराज चुनाव मामला : झूठ बोलकर लड़ा चुनाव

0

Panchayat Election 2015 Resultउदयपुर जिले में गत पंचायत राज चुनाव में कुल 14 हजार में से 2 हजार उम्मीदवारों ने चुनाव लडऩे के लिए झूठे शपथ पत्र दे दिए। इनके घर में शौचालय है ही नहीं लेकिन शपथ-पत्रों में शौचालय होने का दावा कर दिया। इस संबंध में हुए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। अब इन सभी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
गौरतलब है कि पंचायत राज चुनाव में पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के लिए सरकार ने अनिवार्य रूप से शौचालय होने की शर्त रखी थी। लेकिन, चुनाव बाद हुए सर्वे में सामने आया है कि चुनाव लडऩे के लिए जिले में 2 हजार उम्मीदवारों ने शपथ पत्र झूठे दे दिए। इनमें कुछ जीते, कुछ चुनाव हार गए।
रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल 14 हजार उम्मीदवार खड़े हुए थे, जिनमें से लगभग 2 हजार अभ्यर्थियों के घरों पर शौचालय नहीं है। जबकि, उन्होंने नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में उन्होंने इसका उल्लेख किया था।

घर-घर किया सर्वे
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत राज विभाग ने शपथ पत्रों की सच्चाई पकडऩे के लिए प्रदेश स्तर पर संबन्धित ग्राम सेवकों, सहायक ग्राम सेवकों के जरिये शौचालय संबन्धी सत्यापन कराया। इसके लिए पंच, सरपंच के साथ पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य उम्मीदवारों के घर-घर दस्तक देकर भौतिक सत्यापन किया गया।
ले में केवल गिर्वा व बडग़ांव पंचायत समिति क्षेत्रों के उम्मीदवारों के शपथपत्र सही पाए गए। इन क्षेत्रों में क्रमश: 2199 व 570 उम्मीदवार थे और सभी के शपथ पत्र सही पाए गए।
अयोग्यता की तलवार

पंचायत राज विभाग के सूत्रों के अनुसार शपथ पत्र झूठा पाए जाने पर संबन्धित के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। प्रत्याशी को अगले चुनाव के लिए अयोग्य करार भी दिया जा सकता है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.सी. लखारा ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट मिल गई है। इसे पंचायतराज सहित निर्वाचन विभाग को भेजा जाएगा। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जेल में हंगामा, कैदियों पर किया लाठीचार्ज

udaipur-central-jail-1430644755

उदयपुर. केंद्रीय कारागृह में रविवार को अकेले तलाशी लेते जेल प्रहरी को कैदियों ने घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच प्रहरी को जान बचाकर भागना पड़ा।
बाद में उसके साथी प्रहरी कैदियों पर टूट पड़े। कैदियों पर उन्होंने लाठियां बरसाईं, जिसमें दो कैदी जख्मी हो गए। बीच-बचाव करते जेलर को भी चोटें आई।
घटना सुबह करीब छह बजे की है। प्रहरी कमलसिंह बैरक नम्बर 14 व 16 के बीच चौक में बंदियों को रोककर मोबाइल आदि की तलाशी ले रहा था।
कैदियों को यह नागवार गुजरा। विरोध करने पर प्रहरी ने रौब जमाया तो कैदी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने प्रहरी को घेर लिया। वह जान बचाकर दौड़ा तो कैदी भी उसके पीछे दौड़े। इससे जेल में हड़कम्प मच गया।
सीटी की आवाज पर दौड़े प्रहरी
प्रहरी कमलसिंह ने सीटी बजाई, जिस पर साथी प्रहरी दौड़े आए। सभी प्रहरी बैरक 14 व 16 के बंदियों पर टूट पड़े। इस दौरान कैदी किशन व अहमद को चोटें आई। किशन की कलाई पर कट लग गया, जिसे टांके लगाए गए। अहमद की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
जेल के बाहर पहुंची सूचना
घटना की सूचना एक-दो कैदियों ने मोबाइल पर अपने परिचितों को दे दी। दोपहर को अंजुमन सदर खलील अहमद भी वहां पहुंचे।
उन्होंने जेल अधीक्षक प्रीता भार्गव से मामले की जानकारी ली और कैदियों से भी मिले। हालांकि जेल प्रशासन ने पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
सुरक्षा बढ़ाई
मोबाइल आदि की तलाशी लेने से गुस्साए बंदियों ने हमला करने की कोशिश की। स्थिति संभाल ली गई है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
प्रीता भार्गव, जेल अधीक्षक