राजधानी जयपुर में मार्च तक चलेगी मेट्रो रेल

0

budget-session-governor-kalyan-singh-addressed-rajasthan-assembly-54ed8e872cdad_lजयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो रेल परियोजना का वाणिज्यिक संचालन मार्च 2015 तक प्रस्तावित है।

बुधवार को विधानसभा में अभिभाषण के दौरान राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज एक ए के तहत मानसरोवर से चांदपोल तक बकाया कार्यो को पूरा किया जा रहा है। खासकर मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश व निकास मार्ग का निर्माण तथा स्टेशनों के फिनिशिंग का काम प्रगति पर है।

सुरक्षा संबंधी सभी सेफ्टी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के बाद जयपुर मेट्रो का वाणिज्यिक संचालन मार्च 2015 से संभावित है। परियोजना के फेज एक बी के तहत चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक करीब 2.3 किलोमीटर लंबी भूमिगत मेट्रो लाइन का काम चल रहा है। इसकी कुल अनुमानित लागत एक हजार करोड़ रूपए है।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में अजमेर का जिक्र करते हुए कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। फिलहाल इस संपूर्ण कार्ययाजना तथा विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए टाक्स फोर्स गठित की गई है।

फर्जी लोन और कौडिय़ों की जमीनों में दिखाया गया है करोड़ों का निवेश, हिसाब-किताब में उलझी पुलिस

timthumbउदयपुर। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के गिरफ्तार पदाधिकारियों द्वारा निवेशकों के ११८ करोड़ डकारने के बाद पुलिस के सामने निवेश की गई राशि को लेकर हाथ खड़े कर देना निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। क्रभविष्यञ्ज द्वारा किया गया ११८ करोड़ का गबन उदयपुर के इतिहास में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा साबित हुआ है। पता चला है कि इन पदाधिकारियों ने सोसायटी की अधिकतर राशि फर्जी लोन के जरिये स्वयं ही उठाकर उड़ा दी है, जो अब प्राप्त होना बहुत मुश्किल है। इधर, जिन जमीनों को करोड़ों की बताया जा रहा था, वे भी कौडिय़ों की निकली, यह भी निवेशकों के लिए बुरी खबर है।
118 करोड़ के घोटाले में भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन से लेकर कोषाध्यक्ष तक सब गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन एक रुपए की भी वसूली नहीं हो पाई है, जो निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। आखिर करोड़ों रुपया गया कहां? इस सवाल ने निवेशकों से लेकर पुलिस तक को परेशान कर रखा है। मास्टर माइंड कहे जाने वाले संजय शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद भी ज्यादा कुछ हासिल होता नहीं दिखाई दे रहा है। जिन जमीनों और प्लानिंग से निवेशकों और पुलिस को उम्मीद थी कि वसूली हो जाएगी, वो भी कौडिय़ों की निकली है। अब सारा दारोमदार एकाउंट्स पर ही है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आखिर ये राशि गई तो गई कहां?
भविष्य क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसायटी, जिसमें देशभर के 30 हजार और उदयपुर के पांच हजार निवेशकों ने 118 करोड़ रुपये से अधिक इंवेस्ट किया था। वो एक साजिश की भेंट चढ़ गई। घोटाला उजागर होने के बाद सोसायटी के सभी पदाधिकारी गिरफ्तार हुए, जिन्होंने फरार संजय शुक्ला को मास्टर माइंड बताया। बाद में उन पदाधिकारियों की जमानत हो गई। अभी जेल में सोसायटी का चेयरमैन दामोदर नागदा ही है।
पुलिस को संजय शुक्ला की गिरफ्तारी से उम्मीद थी, लेकिन उसने भी गबन की राशि अपने पास होने से इनकार कर दिया। निवेशक और पुलिस सोच रही थी कि जिन जमीनों और प्लानिंग में सोसायटी ने इंवेस्ट किया है उसको नीलाम कर निवेशकों का रुपया लौटाया जा सकता है, लेकिन वह भी नहीं हो सकता है क्योंकि जहां पर जमीनें बताई जा रही है, उन जमीनों की कीमत काफी कम है।
प्लानिंग और जमीनों का घोटाला : प्रोपर्टी के जानकार लोगों का कहना है कि सोसायटी के पदाधिकारियों ने जानबूझ कर कुराबड़ गांव में कुराबो सिटी नाम से प्लानिंग बनाई, जहां जमीन की कीमत काफी कम थी, वहां पर करोड़ों रुपए का इंवेस्ट दर्शा दिया। ऐसा ही अन्य जमीनों में किया गया। कम डीएलसी की जमीनों में ज्यादा स्टांप ड्यूटी भरकर कौडिय़ों की जमीन को करोड़ों की बता दिया। इसी प्रकार इस सोसायटी द्वारा जयसमंद, केसरियाजी, उमरड़ा, डबोक आदि कई ऐसी जगह है, जहां पहाड़ी इलाकों की जमीनों को खरीदा और वहां पर बड़ी-बड़ी प्लानिंग काटने का सपना निवेशकों को दिखाकर कंपनी में निवेश करवाया।
एकाउंट्स से खुलेगा राज : बैंक और सोसायटी से जुड़े लोगों का कहना है कि अब भविष्य के्रडिट को-ओपरेटिव सोसायटी के गबन की सच्चाई का पता सिर्फ बहीखातों से चल सकता है। महिला समृद्धि बैंक के सीईओ विनोद जैन का कहना है कि इस मामले में सीधी-सी गणित है कि रुपया कहां से आया और किसके खाते में गया तथा वहां से किसने विड्रॉ कराया। इस बात को देखते हुए काफी कुछ स्थिति साफ़ हो सकती है। उनका मानना है कि अगर सोसायटी ने कही लोन दिया है, तो भी एकाउंट्स से साफ़ हो जाएगा कि लोन किसको दिया है। अगर सही व्यक्ति को लोन दिया, तो उसकी उगाही हो जाएगी और अगर फर्जी लोन लिया है तब भी पता चल जाएगा। आदर्श कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मुकेश मोदी ने भी सरकार को पत्र लिखकर बताया है कि अगर उन्हें भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का एकाउंट्स दिखाया जाए, तो काफी कुछ बातों का पता चल जाएगा।
फर्जी लोन का खेल : पता चला है कि भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों ने सोसायटी से फर्जी नाम से काफी लोन उठाए हैं। अगर इन लोगों ने निवेशकों का रुपया फर्जी लोन के नाम पर उठाकर उड़ा दिया है, तो उसकी वसूली नहीं के बराबर हो पाएगी।
:पैसा इन्वेस्ट करने के लिए हम अक्सर जागरूकता अभियान चलाते रहते हंै। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी वाले मामले में जब तक एकाउंट्स नहीं देखे पता नहीं चल सकता कि करोड़ों रुपया गया कहां है? इस मामले में मैंने सरकार को पूर्व में ही लिखा है कि अगर मुझे एकाउंट्स दिखाया जाए और मेरी कुछ कंडीशन मान ली जाए, तो निवेशकों का रुपया काफी हद तक वापस लाया जा सकता है। यह भी पता चल सकता है कि रुपया आखिर गया कहां?
-मुकेश मोदी, पूर्व चेयरमेन, आदर्श बैंक सोसायटी
अकाउंट चैक करने से पता चल जाएगा कि रुपया आखिर गया कहां है? सोसायटी द्वारा अगर लोन से बड़ी राशि दी गई है तो उससे भी स्थिति साफ़ हो सकती है कि लोन सही व्यक्ति को दिया है या फर्जी दिया है।
-विनोद जैन, सीईओ, महिला समृद्धि बैंक
निवेशकों को रखना चाहिए ध्यान
भविष्य क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी की घपलेबाजी पर सोसायटी एक्सपर्ट मुकेश मोदी का कहना है कि निवेशकों को अपना रुपया निवेश करने के पहले उस सोसायटी, संस्था के बारे में पूरी जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने कई जागरूक कार्यक्रम चलाए है। मोदी का कहना है कि निवेशकों को सबसे पहले संस्था की आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाना चाहिए और इसका आंकलन संस्था की बैलेंस शीट देखकर किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि संस्था मेच्योरिटी पर भुगतान तुरंत कर रही है या देरी कर रही है। अगर देरी कर रही है तो फिर निवेशकों का रुपया डूबने का खतरा हो सकता है। संस्था ने जहां इन्वेस्ट किया है उस का बाजार मूल्य व अन्य दस्तावेज भी चैक करके ही निवेशक को किसी भी संस्था या सोसायटी में पैसा लगाना चाहिए।

बॉश पॉवर टूल्स कस्टमर मीट आयोजित

d bosch me manch par mojd thiati उदयपुर, पॉवर टूल्स बनाने वाली विश्व की अग्रणी कम्पनी बॉश पॉवर टूल्स द्वारा होटल हिलटॉप पैलेस में नोबल बेअरिंग एण्ड टूल्स कम्पनी के साथ मिलकर कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। इस उद्योग क्षैत्र से जुड़े सभी स्थानीय ग्राहकों जैसे सीमेन्ट, माईनिंग, फैब्रीकेशन, निर्माण और पत्थर उत्पादक आदि के लिए जुडे उद्यमीयों ने भाग लिया जिन्हें उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला तथा साथ ही आनुभाविक इन्स्टॉलेशन्स में उपकरणों की अनोखी विशेषताएं भी दर्शायी गई। उत्पादों के उपयोग के दौरान आने वाले अनुभवों को एक दुसरे के साथ बांटने के लिए उनके बारे में विचार विमर्श करने के लिए प्रतिक्रियाओं के आधार पर अपने अनुभवों में और अधिक सुधार ला पाने के लिए ग्राहकों को एकत्रित लाने की कंपनी योजना के अनुसार इस कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में उदयपुर संभाग के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लिया।
bosch ke ariya head manoj ji

bosch ki custmar meet me mojod atithi (3) इस कस्टमर मीट में बॉश कम्पनी के क्षैत्रीय प्रबन्धक (उत्तर क्षैत्र) मनोज मेहता ने उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उदयपुर खनिजों से समृद्ध शहर और पत्थर, खनन उद्योग का प्रमुख केन्द्र है, यहां कई सारे एक्सपोर्ट यूनिट्स कार्यरत है। यह तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है, जहां विभिन्न प्रकार के उपभोक्ता शुरूआत से ही बॉश ने अपने उपकरणों में नवीनता और उत्कृष्ठ कार्य सम्पादन गुण लाने के लिए प्रयास किये है।
बॉश पॉवर टूल्स के उदयपुर संभाग के अधिकृत विक्रेता नॉबल बेयरिंग एण्ड टूल्स कम्पनी के अनीस मियांजी ने बताया कि हमारी सदैव कोशिश रहती है कि हम सम्मानित ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान कर उन्हें नवीनतम तकनिक से लेस उत्पादों के प्रयोगों से अवगत करावे। उम्मीद है कि संभागीयों को कस्टमर मीट का लाभ जरूर मिला होगा।
इस अवसर पर प्रदर्शित किये गये व्यवसायिक उपकरणों में उच्चतम कार्य सम्पादन कुशलता, भारी शक्ति और सुस्पष्टता यह खास विशेषताएं देखी गयी, भारी कामों के उपयोग के लिए बनाये गये यह उपकरण ऑटोमोटिव, निर्माण, लकडी का काम और उत्पाद कार्य आदि उद्योगों में लाये जा सकते है।

शिवरात्रि – शिव के दरबार में भक्तों की भीड़

0

IMG_5351
उदयपुर | महाशिवरात्रि पर्व पर तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं के बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहुंचना शुरू हो गया।
प्रदेश भर में स्थित शिवालयों में शिव की महिमा का गुणगान करने के लिए भक्त तडके चार बजे से दूध, जल, बिल्वपत्र और बेर शिव को अर्पण करने के लिए पहुंच गए।
महाशिवरात्रि को लेकर शहर भर के शिवालयों में आज खासी भीड़ रही द्य मंदिरों में सुबह से जन सैलाब उमड़ना शुरू हो गया एकलिंग जी और महाकालेशवर के अलावा शहर के हज़ारेशवर महादेव, नीलकंठ महादेव, अमरख जी, चाँद पोल में भीम परमेशवर, हरेशवर हिरणमगरी, भुवाणा, बलीचा, आदि उपनगरीय क्षेत्रों के शिवालयों में खासी धूम रही द्य शहर के निकट झामेशवर, महादेव, उबेश्वर महादेव, नंदेश्वर महादेव पर भी शिवरात्रि पर मेले सा माहोल रहा द्य महाकलेशवर मंदिर में शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से पूजा अनुष्ठान शुरु गए, रूद्र पथ के साथ शास्त्रधारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ विशेष श्रृंगार किया गया द्य नियमित पूजन करने वालों के लिए सुबह सात बजे तक ही मंदिर में प्रवेश रहा ७.३० बजे श्रृंगार धराया गया, जिसके दर्शन दोपहर १२ बजे तक रहें द्य १२.३० बजे मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गयी द्य शाम सात बजे संध्या आरती और फिर चारों पहर की पूजा की गयी द्य शाम छह बजे गंगा घाट पर १००८ दीपों से महाआरती की गयी द्य उधर एकलिंग जी दर्शन के लिए भक्त देर रात एक बजे से ही शहर से पेडल शिव के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए और यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा द्य एकलिंग जी दर्शन के लिए हज़ारों भक्तों की भीड़ घंटों तक लाइन में खड़ी रही द्य लोग हाथ में फूल मालाएं लिए शिव भक्ति में जयकारे लगाते हुए खड़े रहे और दर्शन किये एक लिंग जी में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी

फरवरी में छूटे पसीने – दो दिन में तापमान बढ़ा

udaipur post summer

उदयपुर | पिछले चार दिन से अचानक बढे तापमान ने सबको हैरानी में दाल दिया है | पिछले तीन दिन से उदयपुर शहर का तापमान 32 डिग्री पार कर रहा है | कल दिन में भी ३२.४ डिग्री दर्ज किया गया | फरवरी के शुरुआत में बढे तापमान को देख मना जारहा है कि २०१५ सबसे गर्म साल घोषित होने वाला है |
फरवरी के शुरुआत में इतनी गर्मी हैरत की बात है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले सालों का अगर रिकॉर्ड देखे तो १ से १७ फरवरी के बीच कभी उदयपुर का तापमान इतना नहीं रहा | पिछले सालों में ३० डिग्री से ऊपर कभी नहीं गया | और कई बार तो फरवरी के पहले पखवाड़े हलकी हलकी गुनगुनी सर्दी का अहसास होता है | एकाएक हुई इतनी तेज गर्मी को जहां लोग ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मान रहे हैं तो मौसम वैज्ञानिक इसे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताते हैं। वहीं आज भी बढे हुए तापमान ने दिन में १२ बजे तक ही लोगों को पसीने छुड़वा दिए। सुबह दस बजे ही जहाँ २३ डिग्री तापमान रहा वही दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान ३२.५ डिग्री तक पहुंच गया | जबकि गयी रात का न्यूनतम तापमान १३.८ डिग्री रहा |
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा जिससे फरवरी में ही साल 2015 की गर्मी शुरू हो जाएगी। अगर विश्व मौसम संगठन का रिकॉर्ड देखे तो 2014 को सबसे गर्म वर्ष घोषित किया था और अब मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2015 में मौसम का यह रिकॉर्ड टूट सकता है। पिछले वर्षों में फरवरी महीने के पहले दो हफ्तों के मौसम पर नजर डालें तो ३१ डिग्री के पार नहीं गया । पांच साल पहले 2010 में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े थे। तब फरवरी के पहले हफ्ते अधिकतम तापमान 31डिग्री पार रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों की बर्फबारी से आने वाली नमी में कमी और कमजाेर पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के शुरुआती दिन ठंडे नहीं रहे हैं। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना खत्म नहीं हुई है। अब पाकिस्तान की सीमा से सटे प्रदेश के हिस्से से होते हुए नमीयुक्त हवाएं पंजाब-हरियाणा का रुख कर रही हैं। इससे प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ बूंदाबांदी हो सकती है।
अचानक बदलते मौसम को लेकर डॉक्टर सचेत रहने के लिए कह रहे है | डॉक्टरों के अनुसार अचानक मौसम में बदलाव मौसमी बीमारियों को बढ़ाता है | सर्दी खांसी जुखाम बुखार आदि कई बीमारियों के मरीज बढ़ जाते है | बच्चों और बूढ़ों को ख़ास कर सचेत रहना चाहिए | कृषि विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी माह के शुरुआत में तापमान बढ़ने से देरी से फसल बोन वाले किसानों को नुक्सान हो सकता है | खासकर गेहूं जो देरी से बोए गए थे, उनमें अचानक बढ़े तापमान से उत्पादन कम हो सकता है |

आयरलैंड ने वेस्टइंडीज़ को हराया

0

_west_indies_ireland_world_cup_cricket_विश्व कप के पहले बड़े उलटफेर में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज़ को चार विकेट से हरा दिया.
पूल ‘बी’ के मैच में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज़ के 304 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 45.50 ओवरों में ही 307 रन बना दिया.
वेस्ट इंडीज़ की ओर से खेलते हुए लैंडल साइमंस ने 102 रन और डैरन समी ने 89 रन बनाए.
इसके जवाब में आयरलैंड के विल पोर्टफ़ील्ड ने 71 रन जोड़े. इसके बाद स्टर्लिंग ने 92 रन और एड जॉयस ने 84 रन बनाए. नायल ओ ब्रायन 79 ने नाबाद रन बनाए.
पहली बड़ी जीत
अायरलैंड ने 25 गेंद रहते हुए ही यह मैच जीत लिया.
विश्व कप क्रिकेट में आयरलैंड की यह पहली बड़ी जीत है.
नेल्सन में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज़ को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया.
मैच का स्कोरकार्ड देखिए

Ireland v West Indies

दोनों टीमें इस प्रकार हैं.
वेस्टइंडीज़ टीम-क्रिस गेल, डायेन स्मिथ, डैरेन ब्रावो, मार्लन सेमुएल्स, डेनेश रामदिन, लेंडेल सिमंस, डैरेन सामी, एंड्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सुलेमान बेन, जेरोम टेलर
आयरलैंड टीम- विलियम पोर्टरफ़ील्ड (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, एड जॉएस, नियाल ओ ब्रायन, एंडी बालबर्नी, गैरी विल्सन, केविन ओ ब्रायन, जॉन मूनी, मैक्स सोरेंसेन, ज्यॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन

 

 

झीलों की नगरी में पहुंचे हॉलीवुड – बॉलीवुड के सितारों सहित देश-विदेश नामी आइकॉन ( photo )

aaaa
उदयपुर | सीटी पैलेस में हो रही संजय हिंदुजा की शाही शादी के देश विदेश के शाही मेहमानों का सिलसिला बुधवार सुबह से चला जो देर रात तक चलता रहा | दिन भर में दो दर्जन से अधिक चार्टर प्लेन उतरे | और कई राष्ट्राध्यक्षों ने उदयपुर आकर शाही शादी में शिरकत की |
हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और फैशन डिज़ाइनर अनु मथानी की शाही शादी में शिरकत करने के लिए आज सबसे पहले आने वाले मेहमानों में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल अपनी पत्नी के साथ उसके बाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर , सोहेल खान, सिंगर विशाल , शेखर, पोल्टीशियन प्रफुल पटेल, बिजनेस मेन शिशिर बजाज, अपोलो टायर के चेयरमेन ओंकार कनवर उदयपुर पहुंचे | शाही मेहमानों में क़तर के किंग हमद बिन खलीफा, युगांडा प्रेसिडेंट योवेरी मुसेवेनी, बहरीन के वाईस प्रेसिडेंट शेख अली बिन खलीफा, सहित कई नामी गिरामी हस्तियां शादी में शिरकत करने पहुंची | शादी की रस्मों में शाम सात बजे आज मेहंदी की रस्म निभाई गयी | जिसमे कलरफुल ट्रेडिशनल ड्रेस पहने मेहमानों ने शिरकत की और मेहदी की रस्म के साथ जम कर नाच मस्ती की शाम को मानक चौक में ही विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमे बॉलीवुड सहित हॉलीवुड की हस्तियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी |
आज सुबह से डबोक एयर पोर्ट पर दो दर्जन से अधिक चार्टर प्लेन लेंड किये | प्लेन लेंड होने के साथ ही उनको अहमदाबाद और देहली रवाना कर दिया गया क्यों की यहाँ रनवे पर तीन से अधिक प्लेन खड़े करने की जगह नहीं है |

1

2

3

4

5

arjun kapoor
arjun kapoor

As-RUI7DoWYJTIsXh-kCmHtyZRHQ0ihuWt9LFXCYA-xs

ranveer singh
ranveer singh
lakshami mittal
lakshami mittal
praful patel
praful patel
ranver singh
ranver singh
ranveer singh and arjun kapoor
ranveer singh and arjun kapoor
sohel khan
sohel khan
sihel khan
sihel khan

vedanta anil agrawal<

झीलों की नगरी में पहुंची जेनिफर लोपेज सहित कई फ़िल्मी हस्तियां

jenifar lopez 2
उदयपुर | झीलों की नगरी में हो रही हिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा की शाही शादी में शाही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होगया | मानक चौक में आयोजित महिला संगीत में जहां एक तरफ हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने अपनी आवाज़ और अदाओं से जम कर समां बांधा वही बॉलीवुड के कलाकारों ने भी खूब धमाल मचाई |
संजय हिंदुजा की शाही शादी में शिरकत करने के लिए मंगलवार शाम को डबोक एयरपोर्ट पर कई फिल्मी,व्यवसाय जगत की हस्तिया पहुंची ! इस विवाह समारोह में भाग लेने के लिए आज आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलफर रेगनर ग्रिम्सन ,व्यवसाई लक्ष्मीनिवास मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल,अभिनेत्री शिल्पा शेठी,प्रीति जिंटा अभिनेता संजय कपूर,डिनो मारियो,चंकी पांडे सहित कई फ़िल्मी और नामचीन हस्तिया लेकसिटी पहुंचे महिला संगीत के लिए मुख्य आकर्षण हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लोपेज रही “जेलो” को देखने के लिए एयर पोर्ट पर खासी भीड़ जमा हो गयी | सूत्रों के अनुसार जेनिफर लोपेज दुल्हन अनु मथानी की अच्छी दोस्त है और वह बिना पैसे लिए अपनी दोस्त की शादी में परफॉर्म करने के लिए आई है | शाम तक फ़िल्मी हस्तियां और व्यापार जगत से जुडी हस्तियों के आने का सिलसिला चलता रहा इस दौरान इन फ़िल्मी हस्तियों को देखने के लिए एयरपोर्ट पर कई प्रसंशकों का मजमा लग रहा !
गौरतलब है कि इस शाही शादी की सारी रस्मे 3 दिन तक उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर और सिटी पैलेस के मानक चौक,जनाना महल के साथ कई ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित होगी ! विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए कल भी कई राजनीति और फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों के पहुचने की संभावना हे ! १२ फरवरी को पिछोला के बीच स्थित जगमंदिर में रिशेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा |

chanky pande

jenifar lopez

priti zinta

shilpa setthy 2

shilpa setthy

इन 6 कारणों से थमा पीएम मोदी का विजय रथ

0

150210030319_kejriwal_cartoon_624x351_bbc_nocredit
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार जीत का दम भरने वाली बीजेपी को बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली चुनाव के नतीजों ने पीएम मोदी के विजय रथ पर ब्रेक लगा दिया है। चुनाव के बाद आए नतीजों में बीजेपी को महज तीन सीटों पर जीत मिल सकी। वहीं केजरीवाल की पार्टी आप को चुनाव में 67 सीटों पर जीत मिली है।
गौरतलब है कि 2013 में हुए चुनावों में बीजेपी को 32 सीटें मिली थी। बीजेपी की इस हार के बाद पार्टी के अंदर और बाहर हार के कारणों पर समीक्षा की जाने लगी है। इसी क्रम में हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन से कारण हैं जिनकी वजह से बीजेपी को इतनी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार प्रोजेक्ट करना –
बीजेपी नेतृत्व ने चुनाव में किरण बेदी को भले ही दिल्ली के सीएम पद के लिए उपर्युक्त उम्मीदवार समझा हो लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी नेतृत्व द्वारा प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों को नजरअंदाज कर किरण बेदी को पार्टी उम्मीदवार घोषित करना नेताओं और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतारा। जिससे नाराज नेता और कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के दौरान ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई दिए। जिस वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। पिछला विधानसभा चुनाव बीजेपी ने हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन के नेतृत्व में लड़ा था और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। इस बार पार्टी ने हर्षवर्धन को दरकिनार करते हुए बेदी को चुनाव मैदान में उतारा।

विधानसभा चुनाव कराने में देरी –
दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराने में की गई देरी ने भी बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाया है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सातों सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी को अतिआत्मविश्वास के कारण लगा की वो कभी भी चुनाव जीत सकती है। अगर बीजेपी लोकसभा चुनावों के समय दिल्ली में विधानसभा चुनाव करवाती तो शायद हाल कुछ और ही होते। गौरतलब है कि 2014 में केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था।

दूसरे दल से आए नेताओं को टिकट देना –
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवारों पर बड़ा दांव खेला था। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं को नजरअंदाज कर दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट दिया। इनमें आम आदमी पार्टी से आए विनोद कुमार बिन्नी, एमएस धीर के अलावा कांग्रेस से आईँ पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ शामिल है।

सस्ती बिजली और पानी –
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी 49 दिनों की सरकार में सस्ती बिजली और मुफ्त पानी की सौगात दिल्ली की जनता को दी थी। इससे काफी तादाद में लोगों को फायदा हुआ। लोगों को इस बार भी उम्मीद थी केजरीवाल के आने से उन्हें इसी तरह की सौगात मिल सकती है। जिस कारण से इस चुनाव में उन्हें वोट देने वालों की तादाद बढ़ गई।

विकास का एजेंडा पिछड़ा –
बीजेपी जो हर चुनाव में विकास को अपना मुख्य एजेंडा घोषित करती है। इस बार अपने एजेंडे को प्रोजेक्ट करने में पिछड़ गई। बीजेपी ने इस चुनाव में विकास से ज्यादा केजरीवाल के खिलाफ नकरात्मक प्रचार करने में ज्यादा फोकस किया। जिसका परिणाम उसे इस चुनाव में देखने को मिला। बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नकरात्मक भाषण दिए।

कांग्रेस के वोटों में सेंधमारी –
दिल्ली विधानसभा चुनावों में रेस से बाहर कांग्रेस पार्टी के वोट बैंक रहे दलितों और मुसलमानों को अपने पक्ष में करने में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल कामयाब रहे। दलितों और मुसलमानों को बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक माना जाता था। इस चुनाव में कांग्रेस की निष्क्रियता से ये वोट बैंक केजरीवाल के खातें में चला गया।

जिसे कहा था एके-49, वो निकला एके-67

0

आम आदमी पार्टी- 67 पर जीत
भारतीय जनता पार्टी – 3 सीटों पर जीत
कांग्रेस- शून्य

150210112158_collage_624x351_bbc
चुनाव आयोग के अनुसार अाम आदमी पार्टी को 54.3 फ़ीसदी, भाजपा को 32.2 फ़ीसदी और कांग्रेस को 9.7 फ़ीसदी वोट मिले हैं.
‘डर लग रहा है’
‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने समर्थकों की रैली में कहा कि ”उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली है उससे काफ़ी डर भी लग रहा है. मैं निवेदन करता हूं पूरी पार्टी से कि ज़रा सा भी अहंकार मत करना. कांग्रेस का हाल, बीजेपी का हाल अहंकार की वजह से हुआ. अगर किया तो यही सबक़ जनता हमें पांच साल बाद दिखाएगी. सभी को सेवा करनी है.”

150210071128_delhi_election_cartoon_624x351_bbc
केजरीवाल ने अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि जो सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, ब्रह्मांड की शक्तियां भी उनकी मदद करती हैं.
इस दौरान लोगों ने ‘पांच साल केजरीवाल’ के नारे भी लगाए.

150210030621_narendra_modi_cartoon_624x351_bbchindi
मोदी की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी है और दिल्ली के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया है.

150210030346_kiran_bedi_cartoon_624x351_bbchindi
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए उन्हें इस कामयाबी के लिए ‘पूरे अंक’ दिए हैं.
माकन का इस्तीफ़ा
उधर, कांग्रेस नेता अजय माकन ने चुनाव में पार्टी की शिकस्त की ज़िम्मेदारी लेते हुए महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
‘विपक्ष रहेगी भाजपा’
इस बीच ‘आप’ नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि अगर भाजपा को सात से कम सीटें भी मिलती हैं तो भी उन्हें विधानसभा में विपक्ष का दर्जा दिया जाएगा.

150210023247_amit_sah_in_pensive_mood_cartoon_624x351_bbc
2013 में ‘आप’
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थीं. इस बार चुनाव बाद के एग्ज़िट पोल में पार्टी को बहुमत के क़रीब दिखाया गया था.
2013 में केजरीवाल 49 दिनों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे.

वहीं भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 31 सीटें मिली थीं.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किरण बेदी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं.
कांग्रेस को पिछले विधानसभा में आठ सीटें मिली थीं, लेकिन तमाम सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कांग्रेस को इस बार काफ़ी कम सीटें ही मिलती दिख रही हैं.

सो. – बीबीसी हिंदी