राजनीति लड़ाई में बेटी को ही मोहरा बना दिया भाजपा नेता ने
उदयपुर | बांसवाड़ा में भाजपा की करारी हार से खीजे एक भाजपा नेता ने राजनीति में अपनी बेटी की इज़्ज़त को घसीट लिया और अपनी खीज मिटाने के लिए कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बेटों पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगा दिया | भाजपा नेता खेमराज गरासिया अपनी बेटी की इज़्ज़त की परवाह नहीं करते हुए थाने में जूठी रिपोर्ट कराने से भी बाज़ नहीं आया |
जानकारी के अनुसार रविवार रात को बांसवाड़ा के आनन्दपुरी थाने में कांग्रेस के वागड़ में कद्दावर नेता व् पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के बेटे प्रेम प्रताप सिंह और हरजीत सिंह पर भाजपा नेता खेमराज गरासिया ने घर में घुस कर बेटी के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई | पुलिस ने भी घटना कि सत्यता जाँचे बिना रिपोर्ट दर्ज कर ली | दूसरी तरफ प्रेम प्रताप सिंह जो अभी हाल ही में आनन्दपुरी के उपप्रधान बने है, ने कहा कि यह सिर्फ राजनीति से प्रेरित आरोप है | भाजपा के नेता अपनी हार की खीज मिटाने के लिए झूठा आरोप मढ़ रहे है | प्रेम ने बताया कि जिस वक़्त खेमराज अपनी बेटी को छेड़ने का आरोप लगा रहा है, उस वक़्त उसके घर में पुलिस तैनात थी और मेरे बड़े भाई हरजीत सिंह पिछले तीन दिन से दाहोद में है | प्रेम ने बताया कि भाजपा नेता पंचायती चुनाव में बांसवाड़ा क्षेत्र में अपनी करारी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है | और इसी के चलते राजनीति की लड़ाई में माँ बहन बेटियों को घसीट रहे है | प्रेम ने कहा राजनीति की लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन महिलाओं के साथ किसी तरह कि छेड़खानी ना हमारे क्षेत्र में कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता करता है ना ही किसी को करने दी जाती है | ऐसी ओछी राजनीति ने भाजपा के इन नेताओं को बाज आना चाहिए |
गौरतलब है कि बांसवाड़ा में भाजपा की करारी हार हुई है, तथा वहां पर जिला प्रमुख कांग्रेस की रेशम मालवीया बनी है | दो दिन पहले गांगड़ तलाई पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव के दौरान शनिवार को विधायक मालवीया की कार पर पथराव हुआ था। उसके बाद से उस क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के भाजपा नेता और प्रत्याशियों के घर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हमले की आशंका को देखते पुलिस का पहरा था | और सत्यता यही है कि जिस भाजपा नेता खेमराज गरासिया ने अपनी बेटी पर छेड़खानी का आरोप लगाया उसके घर भी पुलिस का पहरा था |
इधर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने भी भाजपा नेता खेमराज गरासिया द्वारा लगाये गए आरोप को राजनीति से प्रेरित बताया है, उन्होंने कहा है कि आरोप की सत्यता की जांच की जा रही है |
हार से खीजे भाजपा नेता ने पूर्व केबिनेट मंत्री के बेटों पर लगाया झूठा आरोप ( बांसवाड़ा )
बहू का प्रधान प्रत्याशी से कटा पत्ता, तो ससुर की हृदय घात से हुई मौत
चित्तौडगढ़ | राजस्थान में चित्तौडगढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति में प्रधान पद की दावेदार महिला को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की सूचना पर उसके ससुर की संदिग्ध रूप से ह्वदयाघात से मौत हो गई।
कार्यकर्ताओं ने उनकी मौत के लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार बताते हुए आक्रोश जताया है। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने उनकी मौत को स्वभाविक बताते हुए स्वयं को इस विवाद से बाहर बताया।
वहीं, इस घटनाक्रम के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। राशमी पंचायत समिति के वार्ड 14 से चुनाव लड़ कर पहली बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने वाली रेखा देवी पिछले तीन दिनों से विधायक अर्जुन लाल जीनगर की बाडेबंदी में थी औैर रात तक पार्टी स्तर पर उन्हें प्रधान प्रत्याशी बनाए जाने की हरी झंडी दे दी थी।
लेकिन अचानक शनिवार सुबह उनके क्षेत्र में उनकी जगह मधुबाला नुवाल को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना फैल गई जिससे रेखा के ससुर गौरीशंकर व्यास को ह्वदयघात हुआ और उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत की सूचना पर रेखा को भी पार्टी नेताओं ने बाडेबंदी से मुक्त कर राशमी पहुंचाया लेकिन उन्हें मौत की सूचना नहीं दी। इधर, प्रत्याशी बदले जाने व मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में रेखा के समर्थक उनके आवास पर जमा हो गए व इसके लिए क्षेत्रीय विधायक को जिम्मेदार बता उनकी प्रति आक्रोश जताया।
विधायक से इस बारे में संपर्क किए जाने पर उन्होंने स्वयं को जयपुर में होना बताते हुए कहा कि उनकी मौत का पुत्रवधू को प्रधान प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से कोई लेना देना नही है। इस दोहरी घटना के बाद राशमी पंचायत समिति में विजयी भाजपा के कुल 11 सदस्यों के भी दो फाड़ होने की जानकारी सामने आई है।
इस बार राजस्थान बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-प्रत्र वेबसाइट पर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल से परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की नई व्यवस्था प्रारंभ की है। अब तक शिक्षा बोर्ड प्रवेश-पत्र विद्यालयों को डाक द्वारा भिजवाता रहा है।
विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और समय पर प्रवेश-पत्र पहुंचने में देरी की शिकायतों को देखते हुए बोर्ड प्रशासन अब ऑन लाइन प्रवेश पत्र भिजवाएगा।
शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्डरी की मुख्य परीक्षाएं १२ मार्च और सैकण्डरी की परीक्षा १९ मार्च से प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं में इस साल १९ लाख से भी अधिक विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
विद्यालय प्रभारी करेंगे सत्यापन : शिक्षा बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। संबंधित विद्यालय प्रभारी अपने विद्यार्थियों के फोटोयुक्त प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर खुद ही सत्यापित कर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे।
स्वयंपाठी विद्यार्थियों को भी उनके प्रवेश-पत्र उन्हींं विद्यालयों में मिलेंगे, जहां से उन्होंने परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन भरा था।
इनका कहना है
बोर्ड की ऑनलाइन प्रवेश-पत्र भेजने की व्यवस्था की बदौलत प्रवेश पत्र भिजवाने में समय की बचत होगी। डाक से प्रवेश पत्र के गुम होने अथवा फटने की आशंका भी समाप्त होगी।
प्रो. बी. एल. चौधरी, अध्यक्ष, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
बांसवाड़ा में कांग्रेस का किला भेदने में नाकाम ‘कमल’
बांसवाड़ा
सांसद, एक मंत्री और तीन विधायक होने के बावजूद सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी पंचायतीराज चुनाव में बांसवाड़ा जिले में कांग्रेस का गढ़ भेदने में नाकाम रही।
जिले के पंचायतराज चुनाव प्रभारी राज्यमंत्री जीतमल खांट अपनी गृह पंचायत समितियों में पार्टी को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। समाचार लिखे जाने तक भाजपा सिर्फ कुशलगढ़ व घाटोल में आगे चल रही थी।
वहीं छोटी सरवन और कुशलगढ़ क्षेत्र में जनता दल व समाजवादी पार्टी का अस्तित्व पूरी तरह खत्म हो गया है। बांसवाड़ा में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद व पंचायत समितियों में कांगे्रस का ही कब्जा रहा है।
भाजपा मात्र एक बार अपना जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही थी। पिछले पंचायतीराज चुनाव में तलवाड़ा, घाटोल, गढ़ी, बागीदौरा, कुशलगढ़, आनंदपुरी और सज्जनगढ़ में कांगे्रस तथा छोटी सरवन में जनता दल का कब्जा था। पंचायत पुनर्गठन में जिले में अरथूना, गांगड़तलाई और बांसवाड़ा नई पंचायत समिति बनी।
इसमें अरथूना पंचायत समिति राज्यमंत्री जीतमल खांट की गृह पंचायत है। वागड़ से एकमात्र मंत्री होने से इस पंचायत समिति में भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त थी, लेकिन यहां पार्टी की उम्मीदें धराशायी हो गई और उन्हें मात खानी पड़ी है।
वहीं घाटोल पंचायत समिति में कांगे्रस ने सांसद मानशंकर निनामा और विधायक नवनीतलाल निनामा के बीच दूरी का पूरा फायदा उठाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी सफलता नहीं मिली। यहां बची साख: गत विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार कुशलगढ़ में कमल खिलाया था।
चौदह माह बाद गांव की सरकार बनाने के लिए हुए चुनाव में मतदाताओं ने पार्टी पर ही भरोसा जताया। हालांकि कांगे्रस ने यहां अपना प्रधान बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक यहां भाजपा की जीत का आंकड़ा ऊपर था।
इधर, गढ़ी प्रधान पद की दावेदार मानी जाने वाली पूर्व विधायक कांता भील को भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कांता की बेटी तलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड संख्या तीन से चुनाव जीत गई है। विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया का पुत्र भी आनंदपुरी में वार्ड संख्या से चुनाव जीत गया है।
वाट्सएप पर कहीं आप भी तो नहीं हो रहे धोखाधड़ी के शिकार
इंटरनेशनल नंबर्स से स्मार्टफोन यूजर्स को मिसकॉल के बाद अब झांसे का नया तरीका शुरू हुआ है।
देश-विदेश के कई नंबर्स से जयपुराइट्स को वाट्सएप पर मैसेज मिल रहे हैं। इनमें इंटरनेशनल कॉन्टेक्ट शेयर किए जा रहे हैं। इन पर कॉल करने पर आपका 50 से 200 रुपए तक का बैलेंस कट सकता है।
एेसे ज्यादातर नंबर लुभावने डेटिंग और कॉलिंग को टार्गेट कर शेयर किए जा रहे हैं। जैसे ही मोबाइल यूजर इन नंबर्स पर कॉल करता है, तो उसके मोबाइल से 200 तक का बैलेंस कट जाता है।
गौरतलब है कि इससे पहले जयपुराइट्स को बेलारूस और लातविया के कंट्री कोड से मिसकॉल मिल रहे थे।
जयपुराइट्स इससे जूझ ही रहे थे कि इंटरनेशनल गैंग ने नया तरीका अपनाकर वाट्सएप यूजर्स को परेशान करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, यह एक तरह का इंटरनेशनल फ्रॉड है। कहा जा रहा है कि ये नंबर्स इंटरनेशनल गैंग के हैं, जिनके जरिए वे प्रीमियम नंबर्स खरीदकर धोखाधड़ी करते हैं।
‘नाहरगढ़ और भानगढ़ में निवास करती हैं आत्माएं’

जयपुर अगर आप यह सोचते हैं कि आपकी आत्मा आपके शरीर से निकल जाती है उसके बाद जीवन की समाप्ति है, लेकिन सही मायने में कहा जाए तो मृत्यु के बाद भी जीवन भी हैं, क्योंकि आत्माएं भी अपना जीवन जीती हैं।
यह कहना है देश में साइकिक रिसर्च में पायोनियर और भानगढ़ में पहली बार ओर्ब फि नोमिना की जांच करने वाली इप्शिता कोलकाता की इप्शिता रॉय चक्रवर्ती का।
पढ़ें: अगर है जान प्यारी तो न जाएं इन भुतहा जगहों पर!
उन्होंने कहा कि उनकी रिचर्स के मुताबिक यह फेक्ट हैं, इसे बिल्कुल सही माना जा सकता है कि ये एक पैरेलल डायमेंशन भी होता हैं, जिनमें आत्माएं रहती हैं।
चक्रवर्ती के ये विचार फिक्की फ्लो के चैप्टर की ओर से आयोजित द मिस्ट्री एंड रिवेलेशन के प्रोग्राम में कहीं।
जहां पर द स्पिरिट WORLD एंड हाउ डज विक्का विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्लो की चेयरपर्सन अपरा कुच्छल भी मौजूद थी। फ्लो मेंबर्स को संबोधित करते हुए चक्रवर्ती ने तीन तरह की एनर्जी के बारे में बताया।
पहली रेजीडुअल एनर्जी, यानी जब कोई बड़ी घटना या युद्ध में कई लोगों की मृत्यु हुई हो जाती है तब इस तरह की एनर्जी क्रिएट होती है, दूसरी इमोशनल एनर्जी यानी जब कोई किसी पैशन की के कारण जान गवाता है और तीसरी ट्रैप्ड एनर्जी (जब आत्माओं को शापित करने के लिए फं साया गया हो)।
उन्होंने कहा कि उन्हें ओर्ब फिनोमिना की जांच के बाद यह पता चला कि जयपुर के नाहरगढ़ किले, सरिस्का के निकट भानगढ़ और ओड़ीसा के पुरी स्थित बीएनआर होटल में भी आत्माएं निवास करती हैं।
उन्होंने दावा किया कि भानगढ़ में जब उन्होंने मिश्र के एक मंत्र का जाप किया तो इससे वहां मौजूद आत्माओं के बीच गतिविधियों हुईं। इसी तरह उन्होंने एक आत्मा की उपस्थिति की डरावनी कहानी सुनाई जो नाहरगढ़ में उनके समूह के साथ चल रही थी। चक्रवर्ती ने ऑब्र्स के माध्यम से आत्माओं दर्शाने के लिए एक प्रजेंटेशन भी दिया, जिसमें भानगढ़, नाहरगढ़ और बीएनआर होटल में क्लिक किए गए PHOTO थे।
मौके पर उपस्थित संदीप भूतोडिय़ा ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ऐसी कईं घटनाएं होती हैं, जिन्हें समझाया नहीं जा सकता।
उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों का हवाला देते हुए बताया कि 9/11 की घटना के दिन किसी अज्ञात ताकत द्वारा उन्हें न्यूयॉर्क के वल्र्ड ट्रेड पार्क में जाने से रोका था।
इस दिन उन्होंने होटल में इस फ्रैण्डली FORCE को महसूस किया, जिसने उन्हें होटल में ही रोके रखा। इसी वजह से वे उस समय वल्र्ड ट्रेड पार्क में उपस्थित नहीं थे, जब ट्विन टावर्स से विमान भिड़े थे।
जयपुर: चार सौ छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर छोटी चौपड़ स्थित 149 साल पुराने राजकीय महाराजा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन बचाने के लिए सड़क जाम करने पर कोतवाली पुलिस ने चार सौ अज्ञात स्कूली छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाना इंचार्ज राजवीर सिंह ने मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। वहीं शुक्रवार को महिला संगठन विद्यालय का निरीक्षण और मामले में जानकारी लेने पहुंचे।
उधर, अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति ने शुक्रवार से जनजागृत्ति अभियान शुरू किया है जिसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद अदालत में पक्ष रखने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से महाराजा स्कूल की जमीन का केस हारने के मामले के खुलासे के बाद मंगलवार को महाराजा स्कू ल की छात्राओं ने प्रदर्शन किया था।
महिला संगठनों का दौरा
वहीं शुक्रवार को कई महिला संगठन स्कू ल पहुंचे। स्कू ल में जमीन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने छात्राओं और विद्यालय प्रशासन से बात कर मामले की जानकारी ली। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमन की निशा सिद्धू ने कहा कि छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है।
पंचायत चुनाव: गांवों की सरकार में भाजपा की लहर

विधानसभा, लोकसभा और नगर निकायों के बाद अब पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी का जीत का सिलसिला जारी है। गुरूवार को देर रात तक चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ भाजपा अधिकांश जिला परिषदों और पंचायत समितियों में कांग्रेस से आगे रही है।
कमल की महक से सराबोर पाली
पिछले दो दशकों के दौरान भाजपा का पंचायत चुनावों में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बहरहाल, पंचायत समितियों में कांग्रेस की कड़ी चुनौती के बावजूद भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है।
ईवीएम से वोटिंग वाले 19 जिला परिषदों के परिणामों में भाजपा को 13 और कांग्रेस को 06 में स्पष्ट बहुमत हासिल हो चुका है, शेष 14 जिलों में मत पत्रों की धीमी रफ्तार से चल रही मतगणना में अधिकांश जिलों में भाजपा आगे चल रही है।
जयपुर जिले की 15 पंचायत समितियों में से कांग्रेस को 7, भाजपा को 6 तथा 2 में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। पंचायत समितियों के चुनावों में 23 जिलों के रूझानों के मुताबिक भाजपा आगे चल रही है।
बूंदी में कांग्रेस ने 5 पंचायत समितियों में बहुमत हासिल किया है। यहां से विधायक का चुनाव लड़ चुके भाजपा के महिपत सिंह के पुत्र सोमेंद्र सिंह भी चुनाव हार गए हैं।
कांग्रेस की पकड़ ढीली
कांग्रेस हालांकि गांवों में अपनी पकड़ बरकरार रखने में नाकाम रही है, लेकिन उसने कई जिलों में भाजपा को कड़ी चुनौती दी है। उपलब्ध परिणामों और रूझानों के अनुसार कांग्रेस का गत लोकसभा चुनावों के बाद मत प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन कांग्रेस को इसे सीटों में तब्दील करने में सफलता नहीं मिल सकी।
2015 की जिला परिष्ाद की स्थिति
भाजपा को बहुमत : बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, सिरोही, टोंक, राजसमंद, चूरू, धौलपुर, डूंगरपुर, पाली, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर।
कांग्रेस को बहुमत : दौसा, जैसलमेर, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, बूंदी।
जिला परिषदों में किसके कितने
जिला वार्ड भाजपा कांग्रेस अन्य
बारां 25 15 10 –
चित्तौड़गढ़ 25 16 9 –
दौसा 29 4 24 1
जैसलमेर 17 3 14 –
झालावाड़ 27 23 4 –
करौली 27 7 18 2
कोटा 23 10 13 –
प्रतापगढ़ 17 13 4 –
स.माधोपुर 25 7 18 –
सिरोही 21 15 5
टोंक 25 16 9 –
राजसमंद 25 25 0 –
बूंदी 23 9 14 –
चूरू 27 21 5 1
धौलपुर 23 13 8 2
डूंगरपुर 27 14 13 –
पाली 33 32 1 –
भीलवाड़ा 37 29 7 1
गंगानगर 31 20 8 3
जिला परिषद
1014 वार्ड : भाजपा-286, कांग्रेस-
191, बसपा-03, अन्य-06
पंचायत समिति
6236 वार्ड : भाजपा-2528, कांग्रेस-2028, बसपा-24, अन्य-454
जयपुर : कुल 15, कांग्रेस- 07, भाजपा-06, दो में किसी को बहुमत नहीं
(राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, रात 1.30 बजे तक)
डेजर्ट सफारी-2015 शुरू
जनचेतना का लक्ष्य लेकर सेना की
मोटर साईकिल रैली हुई उदयपुर से रवाना

उदयपुर, देश को साफ सुधरा रखने, नवयुवकों को सेना में आने के प्रति आकर्षित करने एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार का लक्ष्य लेकर देश की सरहद की रक्षा करने वाली भारतीय सेना की बेटल एक्स डिविजन की एक मोटर साईकिल रैली डेजर्ट सफारी-2015 जोश खरोश के साथ गुरूवार को सुबह उदयपुर से रवाना हुई, यह रैली देर शाम तक पाली पहुँच कर रात्रि विश्राम करेगी।
सुबह यह रैली भारतीय सेना के आला अफसरों, महाराज कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में अपने लक्ष्य की ओर प्रस्थान कर गई। उदयपुर के आर्मी एरिया से रवाना हुई इस रैली में सेना के अफसर, जूनियर कमीशन के 28 से अधिक अधिकारी मोटर साईकिलों पर सवार होकर उदयपुर से जोधपुर के लिये रवाना हुए। जगह जगह रैली में शामिल अधिकारियों ने रास्ते में आने वाले विद्यालयों व गांवों में आम जन को स्वच्छता रखने, युवाओं को सेना में आने के अवसर, प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने तथा सामाजिक बुराईयों कन्या भु्रण हत्या के प्रति जागरूक कर बेटी बचाओं अभियान के साथ स्वच्छ भारत-स्वच्छ समाज के प्रति जागरूक किया तथा शपथ भी दिलवाई। रैली के दौरान सभी मोटर साईकिल सवारों को एक साथ अनुशासन में चलते देख लोगों में उत्सुकता बनी रही तथा लोगों ने सैना के इस सामाजिक सरोकार के जज्बे को सलाम किया। रैली का उदेश्य बोर्डर ईलाकों में बसे भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात करना, नवयुवकों को सेना की ओर आकर्षित करना, नारी सशक्तिकरण करना एवं समाज कल्याण हेतु आम आदमी को प्रेरित करना है तथा सीमाओं पर जाकर लोगों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक करेगी। यह रैली आने वाले दिनों में उदयपुर से जैसलमेर व जैसलमेर से जोधपुर तक गांव गांव जाकर 1600 सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगी और भारतीय सेना में आने के प्रति नवयुवाओं को प्रेरित करेंगे। यह रैली 16 फरवरी को जोधपुर में आकर सम्पन्न होगी।
स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु 2500 लोगों को आर्युवेद काढा पिलाया
उदयपुर, महामारी की तरह फैल रही स्वाइन फ्लू की बीमारी से बचाव हेतु बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर, उदयपुर पर शिविर का आयोजन कर 04 व 05 फरवरी को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जिसमें लोगों ने उत्वाहपुर्वक भाग लेते हुए दो दिनों में करीब 2500 लोगों ने काढा पिया।
यह जानकारी देते हुए बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियांजी ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु सोसायटी द्वारा निःशुल्क काढा वितरण का शिविर आयोजित किया गया।

