पूर्व सीएम अशोक गहलोत को स्वाइन फ्लू ने जकड़ा

0

gehlotजयपुर। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं।

इस खतरनाक बीमारी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है।

खबर है कि इस बीमारी ने राजस्थान के पू्र्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी चपेट में ले लिया है।

अशोक गहलोत का स्वाइन फ्लू टैस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी पुष्टि खुद अशोक गहलोत ने ट्वीट कर की है।

“मुझे भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया है लेकिन मैंने समय पर इलाज शुरू कर लिया, अब इंप्रूवमेंट है।”

अपने ट्वीट में अशोक गहलोत ने इस खतरनाक बीमारी से निपटने के सरकारी प्रयासों पर असंतोष जताते हुए लिखा है

“प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस का राजधानी में ये हाल है तो बाकी जिलों में हालात क्या होंगे?”

“स्वाइन फ्लू की नि:शुल्क जांच के आदेश तीन दिन बाद लागू हो रहे हैं, इससे पता चलता है कि प्रशासन और शासन कितने गंभीर हैं।”

अपने शासनकाल के बारे में बात करते हुए गहलोत ने ट्वीट किया है

“पिछली सरकार में जब यह पहली बार आया था तभी हमने स्वाइन फ्लू की जांच फ्री कर दी थी तो अब बार-बार जांच को लेकर नाटक की जरूरत क्यों पड़ रही है?”

अपना दर्द बयान करते हुए वह लिखते हैं

“सरकार द्वारा पहले से समय रहते जागरूकता अभियान क्यों नहीं चलाया गया? लोगों को जानकारी के अभाव में मौत का शिकार होना पड़ रहा है।”

अशोक गहलोत ने लोगों को संदेश देते हुए लिखा है

“हर व्यक्ति जागरूक रहे और समय पर इलाज ले तो इससे बचाव संभव है, लोगों को डरने और घबराने की जरूरत नहीं है।”

डायल करते ही मिलेगी रेलयात्रियों को मदद

0

help line numberउदयपुर . अगर आप रेल में सफर कर रहे हैं और आपके साथ बदसलुकी या छेड़छाड़ जैसी घटना होती है तो आप तुरन्त 182 नम्बर अपने मोबाइल से डायल करें, आप तक तुरन्त रेलवे पुलिस पहुंच जाएगी।
रेलवे ने 182 की सेवा को गुरूवार से शुरू कर दिया। हालांकि इससे पहले 1322 डायल करने पर रेल यात्रियों को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होती थी, लेकिन रेलवे ने इन नम्बरों को और भी आसान बनाते हुए तीन अंकों में कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के आरपीएफ कमाण्डेंट एस.बी. गोस्वामी ने बताया कि रेल मुसाफिरों की मदद के लिए रेल पुलिस हमेशा ही सक्रिया रही है। उन्होंने बताया कि रेल गाडियों में चोरी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने यह हेल्प लाइन शुरू की है।
इसकी करें शिकायत
आरपीएफ के कमाण्डेंट एस.बी. गोस्वामी ने बताया कि रेल गाड़ी में सफर करने के लिए दौरान यात्रियों के साथ छेड़छाड़, लूट, मारपीट, अनावश्यक चैन पुलिंग, चोरी जैसी घटनाएं सामने आने के बाद लम्बे अर्से से हेल्प लाइन नम्बरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से अब इन नम्बरों को अधिकांश मण्डलों में शुरू भी कर दिया गया है।
ऎसे करेंगे काम
रेल सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो 1322 और 182 नम्बर डायल करने पर यह कॉल संबंधित हेल्प लाइन डेस्क पर जाएगी। यहां परिवादी की बात सुनने के बाद उसकी गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन में साफ-सफाई नहीं, लाइट-पंखे के काम नहीं करने, मोबाइल चार्जर नहीं होने, सीटों के फटी या पुरानी होने जैसी शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दी जाएगी।
वहीं गंभीर प्रकृति की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिस स्थान पर रेल यात्री इन नम्बरों को डायल करेंगा, वहां मिलने वाले मोबाइल टावर के हिसाब से कॉल को कंट्रोल करते हुए यात्री की मदद की जाएगी।
मिलकर करेंगे सुरक्षा के इंतजाम
रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अब राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मुस्तैद रहेंगे। इस प्रक्रिया में रेल यात्रियों और आमजन से भी मदद ली जाएगी। आरपीएफ के कमाण्डेंट एस.बी. गोस्वामी ने बताया कि रेल यात्रियों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को और सुदृढ़ बनाने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए उन्हें हाईटेक करने के साथ-साथ संचार व्यवस्था को भी मजबूत करने के प्रयास हो रहे हैं।

चलती बस में महिला से दुष्कर्म

gangrapeRPJHONL023300120159Z14Z21 AMपिलानी (झुंझुनूं)। पिलानी थाना इलाके में गुरूवार सुबह चलती निजी स्लीपर कोच बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

वारदात को परिचालक और खलासी ने अंजाम दिया।

इस दौरान चालक बस चलाता रहा। घटना के बाद आरोपितों ने पीडिता को डूलानिया गांव के पास उतार दिया।

पीडित ने हरियाणा के लोहारू थाने में पहुंचकर आपबीती बताई।

लोहारू पुलिस की सूचना पर पिलानी थाना पुलिस पीडिता को लेकर आई।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। पीडिता का चिड़ावा में बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पीडिता हरियाणा के लोहारू क्षेत्र के टोकाकारी गांव की निवासी है।

वह दवा लेने जयपुर गई थी। यहां उसकी बहन रहती है। बुधवार रात वह जयपुर से रवाना होकर सुबह पांच बजे झुंझुनूं पहुंची।

झुंझुनूं में उदयपुर से पिलानी जा रही स्लीपर कोच बस में बैठ गई। बस में उसे नींद आ गई। पिलानी के भगत सिंह सर्किल के पास उसकी नींद खुली तो बस में कोई सवारी नहीं थी। उसने परिचालक से बात की और पूछा- बस आगे कहा जा रही है।

परिचालक ने बताया कि बस हरियाणा की ही है। वे डीजल डलवाने के लिए लोहारू जा रहे हैं। पीडिता ने पुलिस को बताया कि पिलानी से तीन किलोमीटर आगे मोरूवा गांव के पास परिचालक और खलासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उदयपुर में रहेगा तीन तक फ़िल्मी सितारों का जमावड़ा – देश विदेश के बिग शॉट उधोगपति भी आयगें |

0

sanjay hinduja with nandita mathani

उदयपुर | लेकसिटी में तीन दिन तक देश विदेश के उधोगपति और फ़िल्मी कलाकारों का जमावड़ा रहेगा मौका है हिंदुजा ग्रुप के संजय गोपीचंद हिंदुजा और नंदिता मथानी के शादी समारोह की | सिटी पैलेस और जगमंदिर में होने वाली शादी के लिए शहर की अधिकतर पांच सितारा होटल्स बुक हो चुकी है | शादी में बड़े फ़िल्मी सितारों सहित देश विदेश के बिग शॉट उधोगपति और राजनीतिज्ञ मेहमानों में शुमार होंगे |
9 फरवरी से 11 फरवरी तक शहर में देश के जाने माने अग्रणी उधोगपति हिंदुजा परिवार की शाही शादी की धूम रहेगी 48 वर्षीय संजय गोपीचंद हिंदुजा 40 वर्षित लन्दन निवासी नंदिता मथानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है | शादी की सारी रस्मे सिटी पैलेस में होंगी जिसमे भव्य संगीत संध्या मानक चौक में होंगी जिसके लिए विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही है | जानना महल में हल्दी आदि की रस्मे निभाई जायेगीं | जानना महल को भी विशेष तौर पर सजाया जारहा है | फेरों की रस्म पिछोला के बीच बने जग मंदिर में होंगी |
गौरतलब है की संजय हिंदुजा अमिताभ बच्चन परिवार से काफी नजदीक है, और पूर्व में अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी नैना से संजय की शादी होने वाली थी लेकिन किन्ही कारणों से नहीं हुई | इधर नंदिता मथानी भी करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर की पहली पत्नी है, और एक 18 वर्ष का बेटा भी है |
बिग शॉट और फ़िल्मी सितारों का जमावड़ा:
सूत्रों की माने तो लेकसिटी में राजनीतिज्ञ प्रफुल्ल पटेल की बेटी की शादी के बाद इतनी संख्या में बड़े फ़िल्मी सितारे और उधोगपति शादी में शिरकत करने के लिए आयेगें | शामिल होने वाले फ़िल्मी सितारों में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, सलमान खान, कबीर बेदी, दीपिका पादुकोण, नर्गिस फाखरी, फरदीन खान, सोनी निगम, कॉमेडी नाईट के कपिल शर्मा, काजोल , अजय देवगन आदि कई कलाकार शामिल होंगे | उद्योग पतियों में मुकेश अम्बानी, अनिल अम्बानी, रतन टाटा, किंग फिशर के मालिक विजय माल्या सहित कई उद्योगपति शामिल होंगे | राजनीतिज्ञों में भी कांग्रेस बीजेपी के कई राजनेता आ सकते है |
पांच सितारा होटल बुक :
शहर की करीब करीब सभी पांच सितारा होटल, उदयविलास, ट्राइडेंट, ताज लेकपैलेस, लीला, रेडिसन, आदि कई होटल मेहमानों के लिए बुक की जा चुकी है | सभी होटलों में मेहमानों के लिए शादी के माहोल सी साज सज्जा भी की जारही है | सूत्रों के मुताबिक़ दुल्हन नंदिता मथानी और उसका परिवार होटल लीला और उदयविलास में रुकेगा और दूल्हा संजय गोपीचंद हिंदुजा अपने परिवार के साथ होटल ताज लेक पैलेस में रुकेगा | मेहमानों को लाने ले जाने के लिए जयपुर के ट्रेवल्स सर्विस ने जिम्मेदारी ली है जिसमे लक्जरी गाड़ियां पुरे राजस्थान से मंगवाई जारही है |

हेयर कटींग एक कला है – फिर सरकारी भेदभाव क्यो ?

IMG_4032उदयपुर | हेयर स्टाइलिंग में अपने फैन से देश विदेश में कई अवार्ड प्राप्त करने वाले युवाओं को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय प्रशंशा पत्र नहीं देने पर
हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एच.बी.ओ) अध्यक्ष व ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन के राष्ट्रिय महासचिव अशोक पालीवाल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया तथा मांग की हेयर कटींग व मेकअप करना को भी एक कला है, और इस कला को सम्मान मिलना चाहीएँ।
हेयर एण्ड ब्यूटी ऑर्गेनाईजेशन (एच.बी.ओ) अध्यक्ष व ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन के राष्ट्रिय महासचिव अशोक पालीवाल ने आज जिलाध्यक्ष महोदय को उनके कार्यालय मे जाकर ज्ञापन दिया | पालीवाल ने कहा कि हेयर स्टाईलिंग के क्षैत्र मे उदयपुर के यूवक-यूवतियो ने पहली बार अन्तर्राष्ट्रिय अवार्ड जित कर, एक नये इतिहास का निर्माण किया है, इसके चलते लाखो यूवक-यूवतियाँ हेयर कटींग व्यवसाय की और आकृषीत हो रहे है, और इस कला को सम्मान की दृष्टी से देखा जाने लगा है, पुष्कर सेन, कमलेश सेन व स्वेताशा पालीवाल द्वारा अन्तराष्ट्रिय स्तर के अवार्ड प्राप्त किए है उनको प्रशंसा – पत्र मिलना चाहीएँ यह जिला प्रशासन का कर्तव्य बनता है | पालीवाल ने इस बात पर चिन्ता व्यक्त की कि 66 वे गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शहर की उभरती हुई प्रतिभाओ को प्रशंसा-पत्र देने से क्यों वचित रखा गया। जबकी देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी देश के भविष्य को प्रोत्साहीत कर रहे है, यहा तक कि अमरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भारत आकर देश के बच्चो से मिलते है, और भविष्य के लिए नई राह दिखाते है |
अशोक पालीवाल ने जिला कलेक्टर से मांग की है, कि किस तरह के कारणो के चलते इस तरह के भेदभाव हो रहे है, कई बरसो की मेहनत के बाद प्रतियोगीता मे जाकर एवार्ड जिते जाते है, एच.बी.ओ के राजेन्द्र सेन, मन्जु शर्मा गोवर्धन सेन, सेन क्षौर कलाकार मण्डल के महासचिव शम्भूलाल सेन व संरक्षक श्याम लाल सेन ने जिला प्रशासन के निर्णय पर चिन्ता व्यक्त करते हुए मांग की है, कि हेयर कटींग व मेकअप करना भी एक कला है, और इस कला को सम्मान मिलना चाहीएँ।

बेणेश्वर मेले में होगी गैर नृत्य प्रतियोगिता, आकर्षक पुरस्कार भी मिलेंगे

0

baneshwar-fair4उदयपुर | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 फरवरी को जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में बेणेश्वर मेले में गैर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
डूंगरपुर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गैर नर्तक दल परंपरागत वेशभूषा के साथ हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम को 11 हजार रुपये, द्वितीय को 8 हजार तथा तृतीय दल को 5 हजार रुपयों का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य मेले के दिन दोपहर 12 बजे तक मेला स्थल पर ही पंजीयन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संबंधित दल द्वारा वेशभूषा व वाद्ययंत्र सहित उपस्थित हेाने पर दल को यात्रा व्यय के रूप में पांच हजार रुपयों की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता के संयोजक एंव नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि प्रतियोगिता में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ तथा उदयपुर जिलों के गैर नृत्य दल भाग लेंगे ।

लेकसिटी के सौंदर्य को निखारने में लेंगे आर्किटेक्ट प्रतिभाओं का सहयोग – कोठारी

28-1-1
उदयपुर | नगर निगम के महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने कहा है कि विश्व के खूबसूरत शहरों में शुमार उदयपुर के सौंदर्य को निखारने में आर्किटेक्चर कॉलेज की प्रतिभाओं का सहयोग लिया जाएगा।
कोठारी शहर में आशापूर्णा ग्रुप द्वारा संचालित बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आर्किटेक्चर विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अर्किफेस्ट-2015 प्रदर्शनी के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थानीय आर्किटेक्ट प्रतिभाओं के इंजीनियरिंग कौशल को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के पुननिर्माण के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में उपयोग में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन विद्यार्थियां के कौशल का मोतीमगरी के पुनर्निर्माण, सेक्टर ग्यारह सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण तथा सेक्टर चार में बनने वाले एम्फिथिएटर के निर्माण में लिया जा रहा है।
समारोह में संस्था के रजिस्ट्रार हेमंत चौबीसा, डीन संजीव गुप्ते तथा विभाग प्रमुख जयदीप व्यास उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के रजिस्ट्रार हेमंत चौबीसा, जयदीप व्यास व विद्यार्थियों ने नगर निगम को पचपन हजार रुपये का चेक भेंट किया व बताया गया कि इस राशि का उपयोग सूरजपोल चौराहे पर सौर ऊर्जा पेनल लगवाते हुए रौशन करने के उपयोग में लिया जाएगा।

प्रेस क्लब और पेसेफिक मैत्री क्रिकेट मैच में पेसेफिक विजयी

DSC_0287उदयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर लेकसिटी प्रेस क्लब के साथ खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम ने ७२ रनों से जीत हासिल की। इससे पहले लेकसिटी प्रेस क्लब की क्रमनुञ्ज इलेवन और क्रओमञ्ज इलेवन के बीच मैच हुआ, जिसमें क्रमनुञ्ज इलेवन ने जीत हासिल की। गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष लेकसिटी प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार किसी भी अन्य संस्था के साथ मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन करते हैं।DSC_0237

DSC_0148 इस बार लेकसिटी प्रेस क्लब और पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम के बीच 12-12 ओवर के मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पेसिफिक यूनिवरसिटी की टीम ने 114 रन बनाए। इनमें सबसे अधिक रईस खान ने 37 रन बनाए। इसके अलावा सुशीलसिंह 17, राजीव छह, कपिल सोनी 15, वीरेंद्र प्रताप, दो बीके चौधरी ने चार व संदीप ने 11 बनाए। इसके जवाब में प्रेस क्लब की टीम 12 ओवर में 38 रन ही जोड़ पाई। क्लब के खिलाडिय़ों में राकेश सुहालका, लतीफ मोहम्मद, अविनाश जगनावत, चंचल सनाढ्य, प्रभु पूर्बिया, रामसिंह और रवि शर्मा ने बल्लेबाजी की, लेकिन कोई भी खिलाड़ी 10 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया और एक के बाद एक सभी पवेलियन लौटते गए।
इससे पूर्व पूर्व प्रेस क्लब की दो टीम क्रमनुञ्ज इलेवन और क्रओमञ्ज इलेवन के बीच 10-10 ओवर का सद्भावना मैच रखा गया, जिसमें क्रमनुञ्ज इलेवन ने पहले बेटिंग करते हुए 111 रन बनाए, जबकि जवाब में क्रओमञ्ज इलेवन स्कोर का पीछा करते हुए रन 67 ही बना पाई। इस मैच में क्रमनुञ्ज इलेवन ने जीत हासिल की। पारितोषिक समारोह में पेसेफिक यूनिवरसिटी के प्रो. प्रेसीडेंट बीपी शर्मा ने विजेता और उप-विजेता टीम को ट्रॉफी दी। बीपी शर्मा ने मैत्री मैच को लेकर प्रसन्नता जताई और कहा कि इस तरह के खेल से आपसी सद्भावना बढ़ती है। मानसिक तौर पर भी रोजमर्रा के कामों से छुटकारा पाकर एक दिन के लिए कुछ बदलाव होता है, जो हमारे मूल काम में अच्छा प्रभाव डालता है। मैच के दौरान सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के पीआरओ कुंजन शर्मा ईटीवी के रवि शर्मा और क्रमददगारञ्ज के अख्तर खान अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन और खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई करते रहे।

लेकसिटी प्रेस क्लब के रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में विभूतियों और पत्रकारों का सम्मान

DSC_0341उदयपुर। गणतंत्र दिवस पर शाम को लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से शहर के पत्रकारों और विभूतियों का सम्मान समारोह लोक कला मंडल के कठपुतली सभागार में हुआ।
मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि मीडिया से नजदीकियां और दूरियां दोनों ही नुकसानदेह है। हालांकि मेरे महापौर बनने के बाद मीडिया की जो सकारात्मक भूमिका सामने आई है, वह निस्संदेह काबिले तारीफ है, वहीं इसने मेरे भ्रम को भी दूर किया है।
अतिथि के रूप में पहुंचे पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रेसीडेंट प्रो. बीपी शर्मा ने कहा कि मीडिया का स्थान सर्वोपरि है। वही देश को राह दिखाता है। उन्होंने अपील की कि सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए आप ऐसा जनमानस तैयार करें, जो देश के विकास में काम आ सकें।
इस अवसर पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने मीडिया को चौथा स्तम्भ, समाज में बदलाव और जागरूकता लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया। सारंग देवोत ने कहा कि हर अच्छे-बुरे को अपनी लेखनी से आमजन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को साल में दो-तीन बार ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करने चाहिए ताकि उनमें ऊर्जा का संचार होता रहे। अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों द्वारा समाचारों के जरिये सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया।
DSC_0333DSC_0335DSC_0345पूर्व महापौर रजनी डांगी ने पत्रकारिता का सकारात्मक अधिक व नकारात्मक पहलुओं को थोड़ा कम उजागर करने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी कमियां भी पता चलनी चाहिए और जहां काम नहीं हो रहा है, वहां होना चाहिए।
इस दौरान विभूति सम्मान में प्रो. शर्मा, प्रो. सारंगदेवोत व श्रीमती डांगी का वरिष्ठ पत्रकार ऋतुराज, रफीक एम पठान, संजय खाब्या, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनुराव, महामंत्री प्रताप सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ओम पूर्बिया, उदयपुरपोस्ट की शबाना पठान ने माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि महापौर को भी माल्यार्पण कर शॉलीन किया गया।
DSC_0411DSC_0402DSC_0396DSC_0388DSC_0380DSC_0413DSC_0374DSC_0371DSC_0359DSC_0354DSC_0415सांस्कृतिक कार्यक्रम में पत्रकारों और उनके परिवारजनों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिसमें ईटीवी के रवि शर्मा ने गीत और कविता पेश की। ज़ी मरुधरा के कपिल श्रीमाली, आज तक के प्रतापसिंह राठौड़, क्लब अध्यक्ष मनु राव ने अपने अंदाज में कविताएं प्रस्तुत की। अख्तर खान ने गीत गाए। इस दौरान कई बच्चों ने आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। संचालन सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एवं पत्रकारिता विभाग के सहआचार्य डॉ. कुंजन आचार्य ने किया। सभी बच्चों को प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने पारितोषिक प्रदान किए।
पत्रकार सम्मान :
DSC_0408DSC_7487सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिवर्ष की तरह तीन पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन राव, प्रमोद गौड़ और गीता सुनील शामिल किए गए।
प्रत्यूष पत्रिका की और से दिया जाने वाला आनंदीलाल प्रमिला देवी शर्मा सम्मान क्रमददगारञ्ज के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन राव को दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में स्मृति चिह्न व पांच हजार रुपए का नकद सम्मान उनके पुत्र नारीश्वर राव को प्रत्यूष पत्रिका के संपादक विष्णु शर्मा हितैषी और प्रकाशक पंकज शर्मा ने प्रदान किया। मुख्य अतिथि महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
DSC_0340DSC_0406DSC_0432DSC_0424बाद में श्री उग्रसेन राव ने प्रत्यूष का आभार जताते हुए पुरस्कार के बराबर की राशि अपनी ओर से मिलाकर प्रेस क्लब को देते हुए अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस रकम से क्लब के नवनिर्मित कक्ष में अब तक के अध्यक्षों के चित्र एक ही प्रकार की सुन्दर फ्रेम में मढ़वाकर लगवाए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि एक स्मारिका प्रकाशित की जाए, जिसमें क्लब का कार्यभार संभालने वाले अब तक की सभी कार्यकारिणी के सदस्यों के चित्रों के साथ उनके कार्यकाल में प्राप्त उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्योरा भी शामिल किया जाए।
स्व. कृष्ण मोहन खाब्या की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान दैनिक नवज्योति के संवाददाता प्रमोद गौड़ को तथा स्व. चंद्रेश व्यास की स्मृति में दिया जाने वाला सम्मान टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्टर गीता सुनील को दिया गया।

कलेक्टर लॉ एंड ऑर्डर के सामने फतहसागर पर हुई छेड़छाड़

demo image
demo image

उदयपुर । बेटी घर की दहलीज लांघती है, तो कलेजा मुंह को आता है। इस भय का साक्षात गणतंत्र दिवस की संध्या पर खुद प्रशासन ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम फतहसागर किनारे एडीएम सिटी छोगाराम देवासी से इवनिंग वॉक पर आए बुजुर्गों ने कुछ बदमाशों की तरफ इशारा करते हुए ईव टीजिंग को लेकर शिकायत की। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। एडीएम सिटी छोगाराम देवासी रोजाना इवनिंग वॉक पर परिवार के साथ फतहसागर घूमने जाते हैं। कल शाम को वे परिजनों के साथ इवनिंग वॉक पर देवाली से रानी रोड की तरफ निकले, तब वहां कुछ बाइकर्स लड़कियों से छेड़छाड़ करते दिखाई पड़े। इसी समय भ्रमण पर आए कुछ बुजुर्गों ने यह नोटिस किया कि एडीएम सिटी के सामने यह सबकुछ हो रहा है, तो बुजुर्गों के समूह ने एडीएम सिटी को बताया कि यहां रोजाना लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है, लेकिन शासन की तरफ से कोई सख्ती नहीं होने से गुंडा तत्व बेखौफ है। एडीएम सिटी की बेटी ने भी उनसे इस तरह की घटनाएं आए दिन देखे जाने की बात कही। तभी वहां पर तीन बदमाश बाइक को लेकर इधर-उधर घूमते दिखाई पड़े |
वहां मौजूद जन समूह की शिकायत पर एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने अंबामाता थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जब एडीएम सिटी वापस घर की तरफ लौट रहे थे, तब फतहसागर की पाल पर वे ही बदमाश बाइक फिर लेकर घूमते दिखाई पड़े, तो एडीएम सिटी ने अंबामाता पुलिस को बुलाकर मौके पर ही बदमाशों को गिरफ्तार करवाया।
एडीएम ने कलेक्टर को बताया हाल: एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने आज सुबह कलेक्टर आशुतोश पेढणेकर को फतहसागर पर आए दिन होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर श्री पेढणेकर ने एसपी अजयपाल लांबा को बुलाया और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एक माह में बदल जाएंगी तस्वीर : छोगाराम देवासी
एडीएम सिटी छोगाराम देवासी ने बताया कि कल शाम परिवार के साथ फतहसागर किनारे इवनिंग वॉक कर रहा था, तो छेड़छाड़ के मामलों को लेकर कुछ बुजुर्गों ने शिकायत की। मैं खुद भी देख रहा था कि बदमाश फतहसागर किनारे तेज बाइक लेकर निकलते हैं। रेस लगाते हैं। इस संबंध में कलेक्टर और एसपी से चर्चा की है। एक माह में शहर की तस्वीर बदल दी जाएगी।