संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में अधिकारियों ने दिखाया दम ख़म

IMG-20141129-WA0004

उदयपुर | राजस्थान राज्य अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2014-15 का शुभारंभ महाराणा भूपाल स्टेडियम, गाँधी ग्राउण्ड, उदयपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर कला केन्द्र के महानिदेशक श्री उमराव सालोदिया ने सभी संभागों से आए खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाए तथा छोटे-बड़े का भेद नहीं रखा जाए और पूर्ण जोश के साथ सभी खिलाड़ी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों को शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर महानिदेशक श्री सालोदिया, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर छोगाराम देवासी, मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे सहित अन्य अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ा कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया गया।
जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर तथा जोधपुर संभाग के खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस अवसर पर टेबल टेनिस, टेनिस, कबड्डी, क्रिकेट, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल, बेंडमिंटन खेलों की प्रतियोगिताएं विभिन्न स्थानों पर तीन दिवस तक आयोजित की जाएगी।

29-11-14-2

सूचना केंद्र में पासपोर्ट शिविर का शुभारम्भ

IMG-20141129-WA0001
उदयपुर | सूचना केंद्र में दो दिवसीय पारपोर्ट शिविर का शुभारम्भ शनिवार को सांसद अर्जुन मीणा द्वारा किया गया | दो दिवसीय इस शिविर में ३०० पासपोर्ट आवेदन कर्ताओं के कागजातों की जाँच की जायेगी | १५० की शनिवार को और १५० आवेदन कर्ताओं के कागजातों की जांच रविवार को की जायेगी इसके लिए ३०० आवेदन कर्ताओं ने रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा लिया है | जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था वह आवेदन करता भी शिविर में सुबह से जमे हुए रहे जिन्हे बाद में निराशा के साथ लोटना पड़ा |
आज सुबह से सूचना केंद्र में पारस्पोर्ट आवेदन कर्ताओं की भीड़ लगी हुई है | आज से शुरू हुए दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा शिविर में आज शाम तक १५० आवेदन कर्ताओं के कागजातों की जाँच की जायेगी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि शिविर में उन्हीं अभ्यर्थियों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर लिया है और जिन्हें उदयपुर के लिए आँनलाइन अपॉइंटमेंट भी दिया जा चुका है।
IMG-20141129-WA0002

पासपोर्ट शिविर का शुभांरभ आज सुबह उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा के मुख्यातिथ्य में हुआ। श्री मीणा ने उदयपुर जोन के लिए इस पासपोर्ट कैम्प को एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न विद्यार्थी, हजयात्री एवं खाड़ी देशो में कार्य करने हेतु जाने वाले कुशल नागरिकों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है, इसके लिए सरकार द्वारा इस प्रकार के कैम्प लगाकर पासपोर्ट प्रक्रिया को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद मीणा ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि पासपोर्ट की अधिकता को देखते हुए उदयपुर संभाग के लिए पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित किया जाये इसके लिए वे प्रयासरत है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जेफ ने अतिथियों एवं आमजन को पासपोर्ट शिविर की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर इंडियन फोरेन सर्विस की दीप्ति जारवाल, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
रविवार को भी भी बनेंगे पासपोर्ट :
जेफ ने बताया कि इस दो दिवसीय शिविर में रविवार को उन्हीं अभ्यर्थियों के पासपोर्ट बनाए जाएंगे जिन्होंने 26 नवम्बर को ऑनलाईन आवेदन कर लिया है और जिन्हें उदयपुर के लिए ऑनलाईन अपोईंटमेंट भी दिया जा चुका है। उन्होंने अन्य अभ्यर्थियों को यहां नहीं आने का आग्रह किया है। यहां पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग की सुविधा लवकुश इंडोर स्टेडियम के सामने स्थित मैदान पर की गई है।
कई लोग बेरंग लोटे : जानकारी के अभाव में पासपोर्ट का आवेदन लेकर कई आवेदनकर्ता सुबह ७ बजे से ही आना शुरू हो गए थे ये वह लोग थे जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था | उनका कहना था की हमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी नहीं है, हम तो बस शिविर की जानकारी सुन कर यहाँ पहुंचे है | यही नहीं कई आवेदन करता उदयपुर के आसपास के शहरों नाथद्वारा, राजसमन्द, डूंगरपुर, खेरवाड़ा क्षेत्र के लोग भी थे जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं था | बाद में पासपोर्ट अधिकारियों ने साफ़ किया की यहाँ पर उन्ही १५० लोगों के कागजातों की जांच की जायेगी जिनका २३ नवम्बर को रजिस्ट्रेशन हुआ है और कल उन १५० आवेदन कर्ताओं के कागजातों की जांच की जायेगी जिन्होंने २६ नवम्बर को रजिस्ट्रेशन करवा लिया है | उल्लेखनीय है की उदयपुर केम्प के लिए २३ और २६ नवम्बर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए खोला गया था जो महज एक से डेड मिनिट में रजिस्ट्रेशन पुरे हो गए |
एजेंटों ने भी रखा धोखे में : सूचना केंद्र पहुंचे कई लोगों ने बताया की उन्हें एजेंटों ने भी धोखे में रखा और रजिस्ट्रेशन के रुपये पहले ही लेलिये जबकि उनका नंबर ही नहीं आया है | जब की पासपोर्ट कार्यालय के तरफ से पूरी पारदर्शिता निभाई गयी है, कि जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है वही यहाँ रुकेगा उन्ही के कागजों की जांच की जायेगी इसमे एजेंटों का कोई रोल नहीं है |

एमएमपीएस में हिन्दी कार्यशाला

PHoto-1
उदयपुर। मधुबन एज्यूकेशनल बुक्स और महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के सभागार में शनिवार को किया गया। इस कार्यशाला में 30 स्कूलों के 75 अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार जैन मॉडर्न स्कूल, दिल्ली ने किया। जिन्होंने भाषा कौशल के सात सूत्र, हिन्दी लेखन हेतु आवश्यक वैज्ञानिक तकनीक, भाषा में आई.सी.टी. के प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए हिन्दी शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

लाठीचार्ज और छात्र संघ चुनाव रद्द करने के विरोध में एएबीवीपी का विरोध

IMG-20141129-WA0009
उदयपुर | छात्र संघ चुनावों को रद्द करने के फैसले के विरोध में जयपूर में विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्च करने को लेकर शनिवार को जिला कलेक्ट्री पर एबीवीपी के छात्रों ने प्रदर्शन किया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है |
गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव निरस्त के हाईकोर्ट के आदेश के बाद जयपुर में छात्रों ने जम कर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया | उसी के विरोध में आज यहां जिला कलेक्ट्री पर एबीवीपी के छात्रों में प्रदर्शन किया और छात्र नेताओं ने कहा की छात्रों पर पुलिस द्वारा हमला किया गया है | और पुलिस महानिदेशक द्वारा हलफमाने में जो बाते कही गयी वह निराधार है | यदि पुलिस कमिशनर अपना हलफनामा वापस नहीं लेते तब तक एबीवीपी के छात्र प्रदर्शन करते रहेंगे साथ ही चुनाव रद्द होने से जो हज़ारों छात्र नेताओं के साथ अन्याय हुआ है उसका भी विरोध जारी रहेगा | साथ ही छात्र नेताओं ने जयपुर में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है |

एंजल गुरू सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसिय निःशुल्क चिकित्सा शिविर शनिवार से

20141128_140945उदयपुर | एंजल गुरू सेवा संस्थान द्वारा आर.के. मॉल पंचवटी मे दो दिवसिय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। इस शिविर मे मुम्बई के प्रख्यात न्यूरोथेपिस्ट डॉ प्रशांत शैंडगे विभिन्न प्रकार की बीमारियो जैसे अस्थमा, गठिया, सर्वाईकल, स्लीपडीस्क, पारकीनसन, थाईराइड,रक्तचाप, मंगोल, सीपी चाईल्ड, माईग्रेन एवं महिलाओं संबंधी बीमारियों की जांच एव उपचार करेंगे। इस शिविर मे अधिकाधिक रोगी निःशुल्क उपचार का लाभ ले सकेेगें।

पारस सिंघवी ने किया विजय-आभार रैली का बहिष्कार

IMG_0158

उदयपुर | नगर निगम चुनाव में महापौर की दौड़ में सबसे आगे पारस सिंघवी ही थे और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि महापौर उन्हें बनाया जाएगा | लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी पुरानी   अनबन और उनकी दबंग छवि शायद उनके महापौर के रास्ते में रोड़ा बन गयी, हालाँकि जनता और पार्षदों की पसंद अगर सुनी जाए तो पारस सिंघवी ही पहली पसंद थे लेकिन पार्टी के फैसले के आगे सभी IMG_0221नतमस्तक दिखे | कल भी महापौर की घोषणा होने के पहले सिंघवी ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से अपनी इच्छा झाहिर की साथ ही पार्टी का निर्णय सर्वो पारी भी बताया लेकिन आखिर कार उनके नाम की घोषणा नहीं होकर चन्द्र सिंह कोठारी के नाम की घोषणा हुई और उन्हें दरकिनार कर दिया | कई पार्षद तो यह कहते हुए भी दिखे कि सबसे काबिल दावेदार को महापौर नहीं बना कर पार्टी के नेताओं ने कही न कही अपनी पुरानी टसल निकाली है | और इसी का मलाल सिंघवी के दिल में रह गया |
महापौर के प्रमुख दावेदार माने जाने वाले पारस सिंघवी के दिल में महापौर नहीं चुने जाने का मलाल है, और उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया | उन्होंने कहा की पार्टी के लिए काम करता रहुगा | मेरे मन में आक्रोश नहीं लेकिन मलाल जरूर है | और आज इस बात के उन्होंने संकेत भी दे दिये | उपमहापौर के चुनाव के समय पार्टी कार्यालय से नगर निगम में नामांकन भरने तक पारस सिंघवी रैली में मौजूद थे लेकिन उप महापौर के नामांकन के बाद सभा कक्ष में से ही पारस सिंघवी उठ कर चले गए और उन्होंने भाजपा की आभार रैली में शामिल नहीं हो कर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी | रैली शुरू होने के आखरी समय तक भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस सिंघवी को ढूंढते रहे लेकिन पारस नज़र नहीं आये |

भाजपा ने निकाली शहर में विजय आभार रैली ( PHOTO )

IMG_0380
उदयपुर | गुरूवार को भाजपा द्वारा शहर में जीते हुए पार्षदों की भव्य आभार रैली का आयोजन किया गया जो शहर के प्रमुख मार्गों पर जनता का अभिवादन करते हुए आगे बड़ी गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रैली में आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और रैली को हरी झंडी दिखाई |
शहर जिला भाजपा के नेतृत्व में भाजपा के ४९ ही पार्षदों सहित आभार और विजय रैली की शुरुआत नगर निगम प्रांगण से की गयी जिसको गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | रैली के लिए बड़ी संख्या में पार्षद अपने समर्थकों के साथ निगम प्रांगण में एकत्र हो गए थे। सभी पार्षद अपने अपने समर्थकों के साथ खुली जीप में भाजपा के झंडे और अपने वार्ड का बैनर लगाए आये थे | रैली में महिलाओं और युवाओं की संख्या भी खासी थी | कई पार्षद ढोल नगाड़ों के साथ आये ढल की थाप पर समर्थक रास्ते भर नाचते नारे लगाते चल रहे थे | रैली शुरू होने के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को गले में भाजपा की माला पहनने के निर्देश दिए | यहां भाजपा जिंदाबाद, कटारिया जिंदाबाद के नारे रास्ते भर लगते रहे। खुली जीपों में सवार भाजपा के ४९ ही पार्षद जनता का आभार करते रहे | रैली निगम प्रांगण से निकली और सूरजपोल, बापू बाजार, झीनीरेत चौक, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए वापस टाउनहॉल पहुंची। रैली शुरू होने से पूर्व निगम प्रांगण में कटारिया ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने आपको चुना है। अब आपको अपने विकास कार्यों से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाना है। केन्द्र, राज्य और निगम की कड़ी को जनता ने जोड़ दिया है। उस कड़ी को मजबूत करके दिखाना है। यहां से कटारिया ने विजय जुलूस को हरी झण्डी दिखाई।

 

IMG_0346

IMG_0354

IMG_0374

IMG_0382

IMG_0383

IMG_0386

IMG_0391

IMG_0395

IMG_0398

IMG_0401

IMG_0404

IMG_0405

IMG_0406

IMG_0408

उदयपुर के उपमहापौर बने लोकेश द्धिवेदी , महापौर ने पदभार सम्भाला

IMG_0283
उदयपुर । नगर निगम चुनाव के आखरी चरण में बुधवार को उप महापौर का चयन किया गया जिसके लिए पार्टी ने लोकेश द्विवेदी उर्फ़ मंजी को मनोनीत कर नगर निगम का उप महापौर बनाया | महापौर चुनाव की भांति ही गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पार्टी कार्यालय में सभी भाजपा पार्षदों की बैठक लेने के बाद मंजी के उप महापौर की घोषणा की |
गुरुवार सुबह सभी विजयी पार्षद पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कल की तर्ज पर श्री कटारिया ने सभी पार्षदों से एक-एक करके बातचीत की। सभी ने संगठन सर्वोपरि में ही अपनी राय दी। इसके बाद नवमनोनीत महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व महापौर रजनी डांगी की मौजूदगी में कटारिया ने लोकेश द्विवेदी को उपमहापौर के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया। यहां से सभी पार्षदों सहित श्री द्विवेदी नगर निगम पहुंचे जहां रिटर्निंग अधिकारी छोगाराम देवासी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गुलाबचंद कटारिया की मर्जी के अनुरूप ही अपने विश्वस्त सहयोगी लोकेश द्विवेदी उर्फ मनजी को उपमहापौर का पद सुपुर्द किया गया। वैसे अल्पंसख्यक जैन समुदाय के चन्दरसिंह कोठारी को महापौर नियुक्त किए जाने के बाद बहुसंख्यक ब्राह्मण समुदाय के मनजी को उपमहापौर का पद दिया जाना लगभग तय माना जा रहा था। यह अलग बात ये कि निगम में अल्पसंख्यक जैन समुदाय के सर्वाधिक एक दर्जन पार्षद जीतकर पहुंचे हैं, जबकि बहुसंख्यक ब्राह्मण समुदाय 10 पार्षद लेकर दूसरे नम्बर पर रहा है। महापौर चन्दरसिंह ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। मनजी पार्टी और शहर में काफी लोकप्रिय हैं। शुद्ध हिन्दी में बातचीत करने की वजह से इनकी अलग ही पहचान है।
उपमहापौर के नामांकन दाखिले के बाद ११.३० बजे नगर निगम में महापौर चन्द्र सिंह कोठारी को गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में महापौर का पद भार ग्रहण करवाया गया इस मोके पर निवर्तमान महापौर रजनी डांगी ने नव निर्वाचित महापौर चन्र्द सिंह कोठारी को पद का कार्य भार सौंपा | इस मोके पर पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत, रविन्द्र श्रीमाली, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट प्रमोद सामर सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे |

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में इमरान खान की शानदार जीत

0

IMG-20141125-WA0107बांसवाड़ा | बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में भाजपा को २७ कांग्रेस को १६ और अन्य के खाते में २ सीटें आई है |
वार्ड २६ से कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान खान ने अपने वार्ड में शानदार विजय हासिल की है | अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दरवेश कटारा से १९० वोटों से जीत हासिल की | वार्ड २६ में इमरान खान की अपने प्रतिद्वंदियों से कांटे की टक्कर थी जहां निर्दलीय उम्मीदवारों की भरमार थी, लेकिन उनके नारे ” मेरा मकसद वार्ड जनता की सेवा” लोगों में खासा प्रभाव डाला और वार्ड की जनता ने इमरान खान पर भरोसा जताया और विजयी बनाया | इमरान खान बांसवाड़ा के एक ख्याति नाम एडवोकेट है, और युथ राजनीति में इनका अच्छा खासा दखल है | इमरान खान युथ कांग्रेस बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा में महासचिव के पद पर भी है | जीत के बाद इमरान खान अपने वार्ड पृथ्वीगंज , राज तालाब पहुंचे तो उन्हें वार्ड के लोगों ने और युवाओं कंधो पर उठा लिया और ढोल नगाड़ों के साथ वार्ड में विजय जुलुस निकाला और जम कर आतिशबाजी की |

IMG-20141125-WA0101

IMG-20141125-WA0108

IMG-20141125-WA0111

IMG-20141125-WA0112

उदयपुर में भी खिला कमल, कांग्रेस का पत्ता साफ ( Result sheet )

IMG-20141125-WA0008

उदयपुर। विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा की लहर फिर देखने को मिल रही है।

उदयपुर नगर निगम के 55 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आ गए हैं। उदयपुर की जनता ने कांग्रेस को नकार कर भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

55 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 49 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

इस सियासी मुकाबले में कांग्रेस को केवल 3 सीटें ही मिली हैं जबकि बाकी की तीन सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है।

भाजपा इस जीत से काफी खुश है। उसने इस जीत को जनता की जीत बताई है। वहीं कांग्रेस खेमे में उदासी छाई हुई है।

 

 

 

nagar nigam