उदयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने अपने सिंगापुर यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को सिंगापुर के अग्रणी संस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (आईटीई) का दौरा किया। इस दौरान आईटीआई, उदयपुर में तकनीकी प्रशिक्षण में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान की प्रमुख शासन सचिव उद्योग श्रीमती वीनू गुप्ता ने इस संस्थान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
श्रीमती राजे ने व्यावसायिक, तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में सिंगापुर के इस अग्रणी संस्थान (आईटीई) के अधिकारियों के साथ राज्य के युवाओं में वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास पर विस्तार से चर्चा की। वर्ष 1992 में स्थापित आईटीई ने रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में रिकार्ड कायम किया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त 96 प्रतिशत युवा औसतन 2400 डॉलर प्रतिमाह वेतन पर नौकरी कर रहे हैं। बडी संख्या में युवा तकनीकी क्षेत्र में उद्यमी बने हैं। आईटीई की शिक्षा सेवा शाखा विशेष प्रशिक्षण परीक्षा सेवाएं भी देती है। अब राजस्थान सरकार आईटीई के साथ मिलकर आईटीआई उदयपुर को उत्कृष्ट प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए जल्द ही आईटीई, सिंगापुर से एक टीम उदयपुर का दौरा करेगी और बिन्दुओं को चिन्हित कर-सहयोग कार्यक्रम का खाका तैयार करेगी।
श्रीमती राजे और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने आईटीई सिंगापुर के अधिकारियों के साथ प्रदेश के अन्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भी आधारभूत ढांचे व सॉफ्टवेयर विकास में सहयोग पर भी विचार किया। उन्होंने इन संस्थानों में विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने, वहां कार्यरत प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देने, उनके प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को अलग-अलग सेक्टर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप अद्यतन बनाने तथा आईटीआई में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप की सम्भावनाओं पर चर्चा की ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आईटीआई में प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोडा जा सके।
उदयपुर का आईटीआई होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप मेें विकसित
टुटे बाजु बन्द री लुम .. लट उलझी उलझी जाए – फ्रेशर पार्टी की धूम
अनिल मिस्टर फ्रेशर सुचिता मिस फ्रेशर
उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रबन्ध अध्ययन संकाय की फ्रेशर पार्टी व सांस्कृतिक समारोह बुधवार को रोटरी बजाज भवन में मुख्य अतिथि जोबनेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एन.एस राठौड, अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेवोत ने की । निदेशक प्रो. एन.एस. राव ने बताया कि एम.एम.आर.एम में मिस्टर गोड फ्रे तथा मिश फ्रिशर विनोद कुंवर शेखावत बने तथा एमबीए में मिस्टर फ्र्रेशर अनिल अग्रवाल तथा मिस फ्रेशर सुचिता दास बनी । इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, रिमिक, सोलो सोंग, एकल नृत्य तथा फिल्मी धुनों पर जूम कर नाचे ।
विद्यापीठ की अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियाोगिता शुरू
उदयपुर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यालपीठ विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय अर्न्तमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को कुलपति प्रो. एस.एस सारंगदेवोत ने बी.एन कॉलेज प्रांगण में किया । प्रो सारंगदेवोेत ने सभी खिलािडयों को शुभकामनाएॅ दी तथा कहा कि खेल को टीम भावना तथा धैर्य से प्रेरित होकर खेले । स्पोर्टर्स बोर्ड के निदेशक भवानीपाल सिह राठौड ने बताया कि उद्घाटन में श्रमजीवी महाविद्यालय ने स्कूल ऑफ सोशल वर्क को 6 विकिट से हराया ।
दूसरे मैच में लोकमान्य तिलक कॉलेज ने बीपीटी महाविद्यालय को 120 रनों से पराजित किया ं। तीसरे मैच में कम्प्यूटर एण्ड आईटी ने ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग को पराजित किया ।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कुलशेखर व्यास, श्रीमती सन्तोष लाम्बा, मोहित कुमावत, सुनिल प्रजापत आदि उपस्थित थे ।

ऊधम मचा रखा है इन महापौर और पार्षद के दावेदारों ने ” कोई तो इन्हे रोक लो रे ”
उदयपुर | झीलों की नगरी में नगर निगम के चुनाव नवम्बर में है | और सच मानों तो इन महापौर और पार्षद के दावेदारों ने शहर भर में ऊधम मचा रखा है | चेन नहीं है इनको, बस एक बार भाईसाहब की कृपा बरस जाए यही जुगत दिन रात लगी रहती है | इस फेर में इन्हे अर्जुन की भांति सिर्फ भाईसाहब और महापौर की कुर्सी ही नज़र आती है | क्योंकि महापौर की कुर्सी का रास्ता भाईसाहब की “मेहर” से होकर ही जाता है, ये इन्हे अच्छे से पता है |
आचार संहिता लगाने की आनन फानन में नगर निगम महापौर धड़ाधड़ लोकार्पण पे लोकार्पण और उद्घाटन पर उदघाटन करवा रही है | शहर का विकास गया अभी फिलहाल तेल लेने लेकिन बस ये लोकार्पण और उदघाटन तो इनके हाथों हो जाए वर्ना इसका श्रेय आगामी बोर्ड के खाते में जुड़ जाएगा | खेर बात हम यहाँ इन लोकार्पण की नहीं कर रहे थे हम तो बात कर रहे थे थे महापौर की कुर्सी को लार टपकाती नज़रों से देखने वालों की | जरा इन लोकार्पण के किसी एक प्रोग्राम का जायजा लीजिये साहब आपको सारा माजरा समझ में आजायेगा |
अब तक शहर में भाजपा का बोर्ड ही बनता आया है और आने वाला बोर्ड भी भाजपा का ही होगा अगर जनता ने मौजूदा बोर्ड की कार्य शैली पर गुस्सा नहीं निकाला तो | वैसे विपक्ष में बैठी कांग्रेस को बोर्ड चाहिए भी नहीं क्यों कि इन्हे नगर निगम बोर्ड चलाने का अनुभव नहीं है, और हम उदयपुर वासी कोई एक्सपरिमेंट के जीव भी नहीं के अब इनको मौका देकर खुद पे कोई प्रयोग करवायेगें | तो बोर्ड शायद भाजपा का ही बनेगा और इस बात से भाजपा के पदाधिकारी कुछ हद तक आश्वस्त भी है | इस बार नगर निगम बोर्ड के लिए जनरल सीट है इसलिए कई महत्वाकांक्षी भाजपा नेताओं की लार टपकाती नज़र इस महापौर की कुर्सी पर जमी हुई है, और ये कुर्सी की लालच इनसे ना जाने क्या क्या करवा रही है |
अधिकाँश समारोह में मुख्य अतिथि हमारे मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया अरे अपने भाईसाहब होते है | और ये भी माना जाता है कि नगर निगम बोर्ड का महापौर वो ही नेता बनेगा जिस पर भाईसाहब की असीम कृपा होगी | और इस कृपा लेने के फेर में आजकल भाईसाहब के मजे हो रखे है | हर कार्यक्रम में ये महापौर के लड्डू भाईसाहब के आसपास इतने मंडरा रहे है कि भाई साहब एक नज़र कही घुमा ले तो ये महापौर कुर्सी के चहीते उस नज़र का पीछा करते हुए उस दिशा की हर वस्तु हर सुविधा को पलक झपकते ही भाईसाहब के चरणों में ले आते है | अरे इससे भी कमाल की बात तो ये है | स्व. भैरो सिंह साहब की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर राज्यपाल का कार्यक्रम तय था और उसमे भाईसाहब को तो होना ही था | इस कार्यक्रम में सबसे आगे पंक्ति में बैठने के लिए महापौर के दावेदारों में होडम होड़ मची हुई थी | और तो और कुछ महापौर के दावेदार तो दौड़ दौड़ के वो काम कर रहे थे जो काम एक आम छोटा कार्य कर्ता उसके जीवन भर करता है जैसे कुर्सियां उठा उठा कर लाना मालाएं इधर से उधर पहुचना | अतिथियों को पानी पिलाना | ये सारा काम भाईसाहब की नज़रों में आने के लिए हमारे महापौर के दावेदार कर रहे थे | खेर अपना क्या है अपने को भी देखना ही हे अपन तो जानते है | अभी ये पानी पिला रहे हे, कुर्सी उठा रहे है, मालाएं उठा रहे है, इनको पता है कि अगर महापौर बन गए तो इनके लिए ये काम पांच साल तक बाकी के लोगों को करने है और इन्हे अपनी मनमर्जी से राज काज सम्भालना है और शहर में ” पिक एंड चूज” की नीति अपनाते हुए काम करना है | अब ये मत पूछना कि “पिक एंड चूज” नीति क्या होती है | इस बारे में फिर कभी बात करेगें | फिलहाल तो इन महापौर के दावेदारों ने ऊधम मचा रखा है |
अच्छा इस पार्षदों के दावेदारों की बात करना तो भूल ही गया छोटे हे तो क्या हुआ साहब इसमे भी बोहत दम है | अपने वार्ड के मोदी से कम थोड़े हे ये पार्षद | भाई साहब सुबह उठते है तो कमसे काम २५ पार्षद के दावेदार भाईसाहब के धोग लगाने पहुंच जाते है | भाईसाहब भी सोचते होंगे यार किस मुसीबत में फंस गया | काम कुछ करत्ये नहीं बस २४ घंटे चापलूसी और जी हुजूरी के अलावा कोई काम नहीं | आखिर भाईसाहब ने दुनिया देखि है और आज इतना बड़ा कद बनाया है वो सिर्फ किसी कि जी हुजूरी करके नहीं बनाया अपने तजुर्बे और जनता में अपनी ऊँची छवि के दम पर बनाया है और | वैसे जनता को उम्मीद है कि इस बार भाईसाहब किसी काबिल आदमी को ही महापौर बनने का आशीर्वाद देंगे |
राज्यपाल के हाथों भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण
उदयपुर/ राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, समरसता एवं सम्पन्नता के लिए गॉव, गरीब एवं किसान का जीवन स्तर ऊंचा उठाने तथा महिलाओं एवं पिछ$डे वर्ग को हर क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने की महती आवश्यकता है।
राजयपाल कल्याण सिंह ने रानी रोड स्थित बोलार्ड पार्क में नवस्थापित श्री शेखावत की 9 फीट ऊंची एवं 726 किग्रा वजनी एवं 8.95 लाख लागत की कांस्य प्रतिमा का बटन दबाकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि मेवाड वीर-वीरांगनाओं की भूमि है यहॉ प्रताप के शौर्य, भामाशाह के त्याग एवं वीरांगना पन्नाधाय के बलिदान व मीरा की भक्ति का वैभवशाली इतिहास विश्वभर में अद्वितीय है। आज के दौर में इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वाधीनता पश्चात देखे सम्पन्न एवं साफ सुथरे भारत के सपने को साकार करने की जरूरत है।
विधायक नरपत सिंह राजवी ने श्री शेखावत की पहल की गई अन्त्योदय योजना को मौलिक स्वरूप में पुन: लागू किए जाने की बात कही। उन्होंने उदयपुर को हेरिटेज के विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में विकसित करने करने की पुरजोर सिफारिश की।
इस अवसर पर मूर्तिकार श्री महावीर का पग$डी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर विधायक दलीचन्द डांगी (मावली), फूलसिंह मीणा (उदयपुर ग्रामीण), निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पार्षद पारस सिंघवी, श्रीमती किरण जैन, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर, पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा, प्रमुख समाजसेवी दिनेश भट्ट, कुंतीलाल जैन, प्रमोद सामर, दुल्हे सिंह सारंगदेवोत, तख्तसिंह, दलपत सुराणा, मनोहर सिंह कृष्णावत, तेजसिंह बानसी, बालू सिंह कानावत सहित ब$डी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
समारोह में मौजूद प्रबुद्घजन एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का माल्यार्पण, पग$डी एवं उपरने से अभिनंदन किया।
राज्यपाल ने किया पं. दीनदयाल की मूर्ति का अनावरण
महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे ब$ढना होगा-राज्यपाल

उदयपुर | राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा कि महापुरूषों का जीवन प्रेरणादायक होता है, समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि हमें उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा।
राज्यपाल ने मंगलवार को शहर के दूधतलाई स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का बटन दबाकर मूर्ति का विधिवत अनावरण किया। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उनके लिए सौभाग्यशाली है | कि जिनके साथ उन्होंने काफी समय सीखने में बिताया उन्हीं विभूतियों की मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में समरसता का भाव जगाया और देश-प्रदेश को कई क्षेत्रों में आगे बढाया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया ने शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार प्रयासों के कारण ही उदयपुर शहर देश-प्रदेश ही नहीं वरन् सम्पूर्ण दुनिया में स्वच्छ एवं सुन्दर शहर के रूप में अपनी ख्याति प्राप्त कर चुका है। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का लोकार्पण भी किया।
आर्स कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में मस्तों का झुंड

उदयपुर | मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के छात्र संघ द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे उद्घाटन के पश्चात विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महाविद्यालय के छात्रों ने ‘हवन कुूंड
मस्तों का झुंड‘, हम तेरे बिन अब रह नहीं पाते, तेरे बिना क्या वजूद है मेरा‘ और मोहब्बत बरसा देना सावन आया है‘ जैसे गानों मोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक सहित पूरी कार्यकारिणी ने फ्रेषर पार्टी में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। अलग-अलग राउंड से गुजरते हुए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में निखिल चौधरी को मिस्टर फ्रेशर और सौम्या भंभानी को मिस फ्रेशर चुना गया। छात्र वर्ग में सोनू सैफी और आशीष माटा क्रमशः प्रथम रनर अप और द्वितीय रनर अप चुने गए। वहीं छा़त्रा वर्ग में चित्रा पाटीदार, प्रथम रनर अप और निव्या जैन द्वितीय रनर अप चुनीं गई।
सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय सभागार में दोपहर 12 बजे हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सीमा मलिक, अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर अध्ययन थीं जबकि अध्यक्षता प्रो. फरीदा शाह, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ने की। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो. मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को एक मंच पर लाते हैं और आपसी संवाद के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराते है।
महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता, प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को ऐसे कार्यक्रम एक मंच प्रदान करते हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. फरीदा शाह ने कहा कि जीवन में ऊर्जा के संचार के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार की सह-शैक्षिक गतिविधियां भी अनिवार्य होती है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का हिस्सा होती हैं।
स्वागत उद्बोधन करते हुए सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ. नवीन नन्दवाना ने बताया कि युवा नई राहों के अन्वेषी होते हैं और महाविद्यालय के इस प्रकार के कार्यक्रम उनमें छिपी हुई प्रतिभाओं को तराशने के मंच होते हैं। इस समारोह में महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भाई और विक्रम खटीक भी विचार व्यक्त किए।
बाधित बच्चों की शानदार प्रतिभा के साथ खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर | जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से मंगलवार को विशेष योग्यजन खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य, भूपाल नोबल शारिरीक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय डॉ. भूपेन्द्र सिंह चौहान तथा अघ्यक्षता प्राचार्य, राज. प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय उदयपुर ने की। इस प्रतियोगिता में विशेष योग्यजनों के मघ्य दौड 50 व 100 मीटर दौड, खौ-खौ, चेयर-रेस, एकल गायन,सामुहिक गायन, मंध बुद्घि बच्चों के लिये भी प्रथक से खेल प्रतियोगिता रखी गयी। मुक बधिर,अस्थि निशक्त, प्रज्ञा चक्षु बच्चों द्वारा नृत्य,जिमनास्टिक,प्रस्तुती दी गयी। सभी बच्चों को अल्पाहार,चाय नास्ता,भोजन की व्यवस्था विभाग, द्वारा की गयी। प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पारितोष प्रदान किये गये। अन्त में करण प्रकाश भट्नागर परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक उदयलाल साहॅूू ने किया।
भाईसाहब के जन्म दिन पर पार्षद और महापौर के दावेदारों ने लुभाने की कोशिश की
उदयपुर | मेवाड़ के कद्दावर नेता राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के 70वें जन्म दिवस कल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरवर्ष की तुलना में काफी उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे ख़ास बात भाईसाहब के जन्म दिन पर जो देखने को मिली वह यह कि नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने दिन भर व्यवस्थाओं और भोज के कार्यक्रमों में लगे रहे | भाईसाहब के जन्म दिन को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसी बड़े उत्सव की तरह मनाया | कही लड्डू तो कही फल तो कही गुड तो कही ब्लोंड केम्प तो महापौर के दावेदार ने तो कही पुरे के पुरे भोज का आयोजन रख दिया | अगर किसी को पार्षद का टिकिट लेना हे तो छोटा कार्यक्रम और महापौर का दावेदार हे तो एक शानदार भोज |
भाई साहब पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र चुनाव को लेकर वहां के दौरे पर थे कल ही वापस आये और आते ही उन्होंने एक दो बैठके लेकर इशारा कर दिया की अब निगम चुनाव के लिए तैयार हो जाओ और इस इशारे को समझ आज टिकिट के कई दावेदारों ने शहर में कई कार्यक्रम किये कही मंडल के नाम पर तो कही अपने ही वार्ड के नाम पर ७० वें जन्म दिन पर कार्यक्रम रख कर भाईसाहब को लुभाने की कोशिश की |
माना जाता है कि मेवाड़ के विधानसभा प्रत्याशियों और सांसद के टिकिट तक में भाई साहब का पूरा दखल होता है | और नगर निगम में महापौर और पार्षद तो आखिर भाईसाहब को ही तय करने है इसलिए महापौर और पार्षद के दावेदार भाई साहब को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं चुकाना चाहते है
जन्मदिवस का काफिला या टिकिट के लिए लुभाने का जोड़ :
भाईसाहब के जन्म दिन पर शहर भर में सैकड़ों कार्यक्रम हुए जिसमे अधिकतर पार्टी के वह लोग शामिल थे जिन्हे इस बार पार्षद के दावेदारी जतानी है | और महापौर की दावेदारी करने वाले कई पार्टी के नेता दिन भर भाईसाहब के कार्यक्रमों में साथ साथ भाग लेते दिखाई दिए | पार्टी के लोग तो सुबह सुबह ७.३० बजे ही भाईसाहब के घर बधाई देने के लिए पहुंच गए और भाईसाहब के जन्म दिन का काफिला घर से शुरू हुआ तो सीधा सर्वऋतु विलास पहुंचा वहां के पार्टी के नेताओं और नागरिकों ने मालाओं, उपरणा से स्वागत किया। 70 किलोग्राम मोतीचुर का लडु बनवा बावजी के भोग धराया।यहाँ पर महापौर के दावेदार पारस सिंघवी और अनिल सिंघल सहित कई और पार्षद बनाने के इच्छुक लोग भी शामिल थे | यहाँ से काफिला सुरजपोल स्थित हनुमान मन्दिर पहुंचा जहाँ पर बालाजी के दर्शन कर शिव पार्क कोलोनी स्थित शिव मन्दिर पहुंचे जहाँ पर भी मुख्य कार्यकर्ता ने 70 दीपक जलाये व 1 दीपक भाईसाहब ने प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर महापौर के एक और दावेदार प्रमोद सामर ने कटारिया व उनकी पत्नी अनीता कटारिया का स्वागत किया। इस अवसर पर मोतीलाल डांगी, पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत, देवेन्द्रपाल सिंह, मांगीलाल गायरी, भवानी पूर्बिया, कन्हैयालाल खिंची, ओम बागड़ी, रामजी वार्ष्णेय, डॉ. अलका मुंदडा, कैलाश मंत्री, किशन लोधा, गोकुल प्रजापति आदि उपस्थित थे जो कही न कही दौड़ में शामिल है।
यहाँ से कटारिया का बर्थडे काफिला एम. बी. चिकित्सालय स्थित रक्त बैंक पहुंच जहाँ पं. दीनदयाल उपाध्याय रक्त पेढी के अन्तर्गत बड़गाँव व गिर्वा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी युवा मोर्चा महामंत्री नरेश वैष्णव व मण्डल अध्यक्ष गिरिश शर्मा, अमृत मेनारिया के सानिध्य में 73 युनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक फुलसिंह मीणा, देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, और महापौर के एक और दावेदार चन्द्रसिंह कोठारी, मौजूद थे | साथ ही साथ जिनेन्द्र शास्त्री, नानालाल वया, भवंर सिंह देवड़ा, आदि भी थे ।
कटारिया यहाँ से महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे जहाँ राजकुमार चित्तौड़ा एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। यहा से मुकबधिर विद्यालय जाकर मुकबधिर बच्चों को भोजन कराया। वहां भी उस इलाके के कई पार्षद के दावेदार हार फूल मलए लिए खड़े थे |
यहाँ से जन्म दिन का काफिला मल्लातलाई चौराहे पर पहुंचे जहाँ डॉ. भीमराव अम्बेडकर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। भव्य आतिशबाजी के साथ मण्डल प्रभारी चन्द्रसिंह कोठारी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री अतुल चण्डालिया के नेतृत्त्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कटारिया का अभिनन्दन किया। यहाँ पर मण्डल की ओर से 70 किलो लड्डू का वितरण किया गया।
यहाँ से कटारिया सेवा भारती चिकित्सालय पहुंचे जहाँ पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के सानिध्य में महामंत्री गजेन्द्र भंडारी, कार्यक्रम संयोजक राजेश स्वर्णकार के संयोजन में 77 युनिट रक्तदान किया गया। इस तरह देर शाम तक कटारिया का शहर में हर जगह स्वागत होता रहा और टिकिट के दावेदार अपने नेता को लुभाने के लिए जतन करते रहे |
महापौर के दावेदार का भोज : महापौर के दावेदार पारस सिंघवी ने तो अपने वार्ड ५० में भाईसाहब के जन्म दिन पर एक विशेष भोज का आयोजन रखा जिसमे सभी भाजपा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था साथ ही इसमे भाईसाहब भी आमंत्रित थे | चर्चा है की पारस सिंघवी ने अपने महापौर के टिकिट को पक्का करने के लिए जन्म दिन पर यह विशेष भोज का आयोजन किया था | जानकारी के अनुसार ऐसे ही जन्म दिवस भोज का कार्यक्रम एक और महापौर के दावेदार ने आज भी रखा गया है जिसमे पार्टी के विशेष पदाधिकारी के साथ भाईसाहब उपस्थित रहेगें |
हूदहूद की आहट राजस्थान में , लेकसिटी में भी मौसम ने खाया पलटा
उदयपुर | आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में आये समुंद्री तूफ़ान का असर मंगलवार सुबह राजस्थान में प्रवेश करते हुए उदयपुर तक आ गया जिसकी वजह से मौसम ने एक दम से पलटा खाया और आसमान में बादल छा गए तापमान गिर गया | मौसम विभाग के अनुसार हुदहुद तूफ़ान के असर की वजह से हलकी बूंदा बंदी हो सकती है और कल तक इस मौसम का असर रह सकता है |
बंगाल की खाड़ी से उठे तूफ़ान हुदहुद ने आज सुबह लेकसिटी वासियों को भी अपनी मुजुदगी का अहसास करवा दिया | सुबह ६.३० के बाद मौसम ने एक दम से पलटा खाया और अधिकतम तापमान एक दम से ८ डिग्री गिरते हुए २६ पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान १६ डिग्री तक गिर गया | कल तक अधिकतम तापमान ३४ डिग्री था | लेकिन मौसम विभाग डबोक के अनुसार आंध्रा में आये हुदहुद तूफ़ान ने आज सुबह उदयपुर में दस्तक दी जिसकी वजह से मौसम ने एक दम से पलटा खाया है | मौसम विभाग ने बताया की १५ अक्टूबर को मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है हुड हुड तूफ़ान के असर की वजह से दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे | और कही कही हलकी बूंदा बंदी भी हो सकती है |
आम दिनों की अपेक्षा मंगलवार और बुधवार को हवाएं कुछ तेज चलेगी हालाँकि मौसम विभाग ने बताया की हवन इतनी तेज नहीं चलेगी जिसे की कोई नुकसान हो |

बादल के साथ कोहरा : सोमवार तक मौसम साफ़ था लेकिन आज हुदहुद के असर ने सुबह लेकसिटी का नज़ारा ही बदल दिया ९ बजे तक आसमान के बादल पूरी लेकसिटी को अपने कब्जे में ले चुके थे झीलों के आसपास के पहाड़ मानो कोहरे में ढक गए हो दुपहिया वाहन धारियों ने तो इस बदले मौसम की वजह से गर्म कपडे तक पहनना महसूस किया | हालाँकि आज दिन में आसमान में बादल चांट गए थे और जो ठण्ड का अहसास सुबह १० बजे तक था वह दिन होते होते काम होगया जो की शाम को फिर एक बार बढ़ गया |
डॉक्टर की सलाह : अचानक बदले इस मौसम और तूफ़ान की इस आहट से आंध्र जैसी कोई घटना यहाँ नहीं होगी लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह मौसम स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक है अगर इस मौसम में ठीक से ध्यान नहीं रखा तो तबियत बिगड़ने के आसार है | डॉक्टर अभिजीत बासु के अनुसार ऐसे मौसम में खाने पिने और पहनने ओढने पर विशेष ध्यान देना होगा और ख़ास तौर पर बच्चों को वरना वायरल बुखार खांसी गाला खराब होना और सर्दी, जुखाम की बिमारी जकड सकती है | बच्चों को इससे नहीं बचाने पर उनकी हालत भी बिगड़ सकती है | इसके लिए ठंडा पानी पिने से बचे खाने में शीतल पेय या ताली भुनी चीजे ठंडक का असर करने वाली चीजे जैसे दही निम्बू की शिकन्जिउ आदि से परहेज करे | रात में गर्म कपडे जरूर पहने |






