टारगेट पर है लेक पैलेस ..

lake palace

उदयपुर | लेकसिटी आतंकियों के निशाने पर है केंद्रीय गुप्तचर विभाग द्वारा जयपुर मुख्यालय को चेतावनी दी गयी है कि झील के बीच विश्वप्रसिद्ध स्थित लेकपैलेस होटल आतंकियों के निशाने पर है | जिसको लेकर केंद्र और राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है | और इसी के तहत हाल में नेशनल सुरक्षा गार्ड द्वारा लेकपैलेस सहित उदयपुर के महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकियों से निपटने के लिए अभ्यास किये गए | लेकिन इन सब खतरों के बीच स्थानीय पुलिस लेकपैलेस में दो पुलिस सिपाही लगा कर चैन की नींद सो रही है | स्थानीय पुलिस के पास लेकपैलेस और सिटी पैलेस जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात गार्डों का पुलिस वेरिफिकेशन तो दूर की बात है उनकी सूचि भी उपलब्ध नहीं है | ना ही लेकपैलेस और सिटी पैलेस का प्रशासनिक अमला स्थानीय पुलिस को सहयोग कर अपने गार्डों का पुलिस वैरिफिकेशन करवाता है | पुलिस वैरिफिकेशन के मामले में दो साल पहले तत्कालीन एडिशनल एस पी ने सिटी पैलेस के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया हुआ है |
लेकपैलेस और सिटी पैलेस गार्डों की जानकारी पुलिस के पास नहीं : लेकपैलेस आतंकियों के निशाने पर है इस मामले को लेकर देश की गुप्तचर एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी तो सतर्क है | लेकिन जहां तक स्थानीय पुलिस की बात करें तो वह इस मामले को काफी हलके में लेरहे है | स्थानीय पुलिस के पास लेकपैलेस और सिटी पैलेस में तैनात गार्डों की कोई जानकारी नहीं है | जबकि इन वीआईपी जगहों पर जो गार्ड लगे हुए है उनमे काफी गार्ड शहर के ना होकर बाहर के है | लेकपैलेस और सिटी पैलेस में उनका अपना तानाशाही शासन चलता है | कई बार तो एक गार्ड द्वारा पुलिस को भी अंदर जाने से रोक दिया जाता है | इनके आला अधिकारियों से अगर गार्डों की सूचि मांगों तो इनकी नाक भोहे सिकुड़ जाती है | जबकि केंद्रीय गुप्तचर विभाग की इतनी बड़ी चेतावनी के बाद तो स्थानीय पुिस को सतर्क होजाना चाहिए था |
दो पुलिस सिपाही लगा कर पुलिस निश्चिन्त : स्थानीय पुलिस कि उदासीनता ही कहा जाएगा की हाल ही में लेकपैलेस पर आतंकी खतरे को देखते हुए बजाये पुख्ता सुरक्षा की कार्रवाई और छानबीन करने के कल ही पुलिस अधीक्षक ने मात्र दो पुलिस के सिपाही लगा कर अपना काम पूरा कर लिया सूत्रों के अनुसार लेकपैलेस में कल दो पुलिस के सिपाही लगाये गए है, बाकी सुरक्षा उनके निजी गार्डों के हाथों में है |
पूर्व में पुलिस उप अधीक्षक ने कराया था मुकदमा : सिटी पैलेस में गार्ड के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर दो साल पहले तत्कालीन एडिशनल एसपी तेजराज सिंह और सिटी पैलेस के प्रशासनिक अधिकारीयों में झड़प हुई थी जिसमे सिटी पैलेस अपने गार्डों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवा रहा था इस मामले में पुलिस की और से घंटाघर थाने में मामला भी दर्ज करवाया था | तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक तेजराज सिंह का मानना था कि हर संस्थान में लगे प्राइवेट गार्ड का पुलिस वेरिफिकेशन होना आवश्यक है क्यों कि उनके अनुसार कई अपराधी प्रवति के लोग इस तरह के सस्थानों में गार्ड कि नौकरी करते है और वारदातों को अंजाम देते है अगर इनका पुलिस वेरिफिकेशन होगा तो अपराधी प्रवृति के लोग नहीं आयेगे |
लेकपैलेस को बड़ा खतरा : केंद्रीय गुप्तचर विभाग के अनुसार जयपुर मुख्यालय को ख़ास तौर पर लेकपैलेस को लेकर सचेत किया है कि आतंकियों के निशाने पर लेकपैलेस होटल है | क्योंकि लेकपैलेस में ९० प्रतिशत पर्यटक विदेशी होते है | और विशव में जिस तरह का माहोल है उस हिसाब से विदेशी आतंकियों के निशाने पर है | जिसमे अमेरिकी , ब्रिटेन और इज़राइली मुख्य है |
पुलिस अधीक्षक के स्तर का मामला नहीं है : लेकपैलेस में आतंकी खतरे को लेकर देश कि गुप्तचर विभाग , राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सतर्क है | राजस्थान पुलिस मुख्यालय चिंता में है लेकिन स्थानीय पुलिस अधीक्षक का मानना है कि लेक पैलेस और सिटी पैलेस में गार्डों का वेरिफिकेशन होना मेरे स्तर का मामला नहीं है | इसके लिए उस क्षेत्र के थाने में बात करो उन्ही को जानकारी होनी चाहिए | हमने तो पुलिस तैनात कर दी है | और इधर आई जी जी एन पुरोहित का कहना है कि यह पुलिस अधीक्षक के अधीन है एस मामले में वे ही बता सकेगें |
इनका कहना

हमने लेकपैलेस में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है | और जहां तक पुलिस वेरिफिकेशन कि बात है मुझे इसकी जानकारी नहीं है और यह मेरे स्तर कि बात भी नहीं है इसके लिए स्थिय थाने को अधिक जानकारी होगी | अजय लाम्बा, पुलिस अधीक्षक उदयपुर शहर |

उपचुनाव में जीत के बाद उदयपुर शहर कांग्रेस में ख़ुशी

DSC02354
उदयपुर | राजस्थान में चार सीटों पर उपचुनाव के नतीजों में चार में से तीन पर कांग्रेस कि जीत के बाद शहर के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी ख़ुशी कि लहर दौड़ गयी है वही भाजपा नेता इसको जनता का सन्देश मान कर और जनता हित की योजनाये आम जान तक नहीं पूछने को कारण बता रही है | शहर भर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाइयां बाँट कर आतिशबाजी कर ख़ुशी का इज़हार किया |
राजस्थान विधान सभा कि चार सीटें सूरजगढ़, वैर, नसीराबाद और कोटा दक्षिण पर चुनाव हुए थे जिसके नतीजों में कोटा दक्षिण पर भाजपा कि विजयी हुई बाकी पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है | नतीजे आते ही स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी कि लहर दौड़ गयी है | कई जगह मिठाइयां बाटी गयी | कांग्रेसी नेताओं का कहना है की जिस तरह से पिछले आठ महीनों में भाजपा सरकार ने जनता को बेवकूफ बनाया है जनता ने अपना जवाब देदिया है | इधर भाजपा के नेता इसको जनता का फैसला मान रहे है| उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ भाजपा को केन्द्र और प्रदेश में बहुमत दिया था, वह उन पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रति मिथ्या दुष्प्रचार की वजह से ही केन्द्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी थी।चित्तोड़ की पूर्व सांसद गिरिजा व्यास का कहना है कि जनता की समस्याओं को हल करने व विकास की ओर ध्यान देने की बजाय भाजपा अभी तक पिछली कांग्रेस सरकार उल्लेखनीय योजनाओं की कमियां निकालने में ही लगी रही, जिसका नतीजा उसे विधानसभा उपचुनावों में भुगतना पड़ा है। देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला ने कहा कि राज्य की जनता ने साबित कर दिया है कि झूठे वादो और कथनी व करनी में अन्तर ज्यादा दिन नहीं चलता।जिला प्रमुख मधु मेहता ने कहा कि सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग करने एवं अपने सभी मंत्री, विधायक व सांसदो को निर्वाचन विभाग के नियमो की अनदेखी कर मतदान दिवस पर इन्हीं विधानसभा क्षेत्रो मे लगा देने के बाद भी जनता ने लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए वसंुधरा राजे द्वारा किये गये सुराज के वादो को पूरा नही करने पर युवाओं, महिलाआंे, किसानो एवं कर्मचारियो ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर वसुधंरा सरकार के झूठे वादो की पोल खोल दी। प्रतिपक्ष नेता नेता दिनेश श्रीमाली ने कहा कि पिछले आठ महीने में जो भाजपा सरकार ने पिकनिक मनाई है उसका जवाब दिया है जनता ने भाजपा कि नौटंकी को जनता ने समझ लिया है | और ये जनता का करारा जवाब है | भाजपा नौटंकी से सत्ता में तो आगयी जिलाध्यक्ष लेकिन जनता के हितों को भूल कर अपने हिट साधने में लगी हुई है | लोकतंत्र में हमेशा जनता मालिक होती है और नेता नौकर होते है लेकिन भाजपा सरकार में तानाशाही शासन चल रहा है | कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा एवं प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने विधानसभा उपचुनावों में जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
आतिशबाजी मिठाइयां : कांग्रेस के उपचुनाव में जीतते ही शहर भर में कांग्रेसियों में एक नया जोश भर गया और जगह आतिश बाजी और मिठाइयां बांटी गयी हाथीपोल चौराहे पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में भव्य आतिशबाजी की व मिठाई बांटी । युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जे.पी. निमावत ने कहां कि यह भाजपा के बुरे दिनो की शुरूआत है। सूरज पोल चौराहे पर भी शहर काँग्रेस के ए व बी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के तत्वावधन मे काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने भव्य आतिशबाज़ी कर एक दूसरे को मीठाई खिला कर खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सज्जन कटाराए राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र वैष्णवए ए व बी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी ए पूरण मेनारियाए प्रदेश युवा काँग्रेस महासचिव विवेक कटाराए उदयपुर शहर जिला काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अर्जुन रजोराए पंकज कुमार शर्माए महामंत्री कमलनयन खंडेलवालए, राहुल व्यासए सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे जिनहोने कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, राहुल गांधी,सचिन पाइलटए, सीपी जोशी, अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह भी मीठा करवाया । इस अवसर पर समस्त नेताओ ने अपने संयुक्त बयान मे कहा की यह चुनाव नतीजे भाजपा सरकार के लिए रिपोर्ट कार्ड है जिसमे वह पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है प्रदेश की जनता ने वसुंधरा राजे की 9 महीने की सरकार को उसके ढकोसले वादो को पूरी तरह से नकारा है गुड गवेर्नेन्स और अछे दिनो के लुभावने वादो को जनता समझ चुकी है |

भाजपा ने माना जनता का फैसला : उपचुनाव में चार में से एक सीट पर भाजपा की जीत पर स्थानीय नेताओं ने इसको जनता का फैसला मना है नेताओं का कहना है कि अभी भाजपा शासन की शुरुआत है और जनता रिजल्ट जल्दी चाहती है जो इतने तत्पर नहीं मिले इसलिए जनता ने विरोध जाहिर किया भाजपा जिलाध्क्ष दिनेश भट्ट का कहना है कि जो भी भाजपा सरकार द्वारा जान कल्याण कारी योजनाएं शुरू की गयी है उनको क्रिन्यावित होने में समय लगेगा इसलिए जनता को लगा कि अभी कुछ काम नहीं हुआ | आने वाले दिनों में भाजपा ने जनता हित में जो योजनाये शुरू की है उससे जनता को लाभ मिलेगा और जनता को विशवास होगा कि भाजपा ही जनता हित में अग्रणी काम करती आई है |

छलक गया फतह सागर

हमारी जन्नत में जश्न

9

उदयपुर। हमारी जन्नत में आज जश्न का दिन है। फतहसागर झील के ओवरफ्लो गेट से पानी छलकना शुरू हो गया है, जिसका दीदार करने हर कोई उमड़ रहा है। इन्द्रदेव की कृपा से आज हर शहरी की दिली ख्वाहिश पूरी हो गई है।
उदयपुर। और इंतजार की घडिय़ा समाप्त हो गई। शहरवासियों के दिलों की धड़कन फतहसागर छलक पड़ा। इसके ओवरफ्लो की एक-एक फीट बढ़ाई गई सीमा से पानी पार हो चला और स्वत: छलक पड़ा। हालांकि पानी तो ओवरफ्लो से कल ही रिसने लगा था लेकिन आज 14 फीट भराव आते ही फतहसागर स्वत: छलक पड़ा।
फतहसागर के लिए क्या बच्चे, युवा और वृद्ध सभी का प्यार देखने के बाद फतहसागर छलक पड़ा। एफएस के छलकने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों पोस्ट एफबी पर मिनटों में पोस्ट हो गई। वॉट्सएप पर हजारों मैसेज। कुछ ही मिनटों में एफएस के फोटो भी शेयर हो गए। शहरवासी सारे काम छोड़ फतहसागर को छलकता देखने के लिए दौड़ पड़े। हालात ये हो गए कि दोपहर में ही पुलिस को जवानों की तैनाती करनी पड़ गई।
फतहसागर लबालब ऐसा हुआ कि 14 फीट भर जाने के बाद पानी बंसियों से निकलता हुआ रोड पर आ गया। शहरवासी ये नज़ारा देख कर ऐसे खुश हुए मानों किसी छोटे बच्चे को उसकी मनचाही वस्तु मिल गई। समाचार-पत्रों में छलकने और गेट खोलने के समाचार मिलते ही सुबह से एफएस की पाल और ओवरफ्लो गेट के पास भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

2

छलकने से पहले लगा जाम : फतहसागर छलका नहीं था उसके पहले उसके दीवानों की भीड़ इस कदर बढ़ गयी की ओवरफ्लो गेट पर जाम लग गया। यातायात व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार व रविवार शाम को चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
दीवानगी की हद : युवा अपने दोस्तों के साथ तो महिलाएं अपने पड़ोसियों और वर्किंग वुमन अपने सहयोगियों के साथ सुबह से ही एफएस की ओर निकल गए। वे अपने मोबाइल में एक-एक एंगल से एफएस के साथ अपना फोटो क्लिक कर रहे हैं। यही नहीं कई लोग घर से 90-90 साल के बुजुर्ग दादा-दादी को उनकी जिद पर छलकता फतहसागर दिखाने पहुंचे। बुजुर्ग दंपत्तियों का कहना है कि फतहसागर के साथ हमारी कई यादें जुड़ी हैं। सुख-दु:ख के कई लम्हें इसकी गोद में गुजरे हैं।

 

3

 

5

 

8

 

7

 

6

3 साल की लव स्टोरी, पलभर में प्रेमी समेत 64 लोगों की मौत

0

RPJHONL0231009201412Z48Z19 PMUdaipur . एक युवा जोड़ा तीन साल पहले एक दूसरे से मिला था, मेल-मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार को एक मंजिल देना चाहते थे।

ईश्वर उन पर मेहरबान था और दोनों की मोहब्बत सात जन्मों के रिश्ते की ओर बढ़ चली। दोनों के घरवालों ने शादी तय कर दी। 4 सितंबर को बारात हंसी-खुशी घर से निकली लेकिन अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई।

युवक जिस बस मेे सवार था, वह पानी के तेज धार में समा गई। दुल्हे समेत 64 लोग मौत के मुंह में चले गए। उस युवती के हाथों पर सजी मेहदी का रंग चटख है लेकिन चेहरा मायूस है, रो-रोकर बुरा हाल है। इस प्रेम कहानी का ऎसा अंजाम किसी ने नहीं सोचा था। यह घटना बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर की है।

ऎसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
सुखविंदर डाक विभाग में दहाड़ी पर काम करता था जबकि 18 साल की जतिंदर कॉलेज में पढ़ती है। उन दोनों की मुलाकात 3 साल पहले हुई थी। वे दोनों रोज नौशेरा जाते थे और दोनों की मुलाकात बस में होती थी।

एक साल पहले दोनों ने नौशेरा के एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया। फिर दोनों के बीच अक्सर होने वाली मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। दोनों के घरवाले एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। उन लोगों ने दोनों की शादी तय कर दी।

शादी तय होने से दोनों खुश थे। सुखविंदर अपने लिए एक अलग घर बनवा रहा था। उसके पिता भगत सिंह ने बताया कि दोनों ने उस घर की जगह को लेकर क ई बातें की थी। दीवारों के रंग, मकान की डिजाइन से लेकर उसमें लगने वाले पर्दे तक का चयन दोनों ने किया था। जतिंदर को एक दूसरा पर्दा पसंद था उसके लिए सुखविंदर 45 किमी दूर रजौरी से पर्दा खरीद कर लाया था। सुखविंदर ने उस घर में लगाने के लिए इंवर्टर खरीदा था।

शादी के दिन टूटा कहर, पसरा मातम
राजपुर भट्टा गांव में 4 सितंबर को सुखविंदर के घर पर बारात तैयारी को लेकर चहल-पहल थी। वहीं जतिंदर के गांव लाम मेे बारात के स्वागत के लिए तैयारियां हो रही थीं। लेकिन उस दिन बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही थी।

बाराती 3 घंटे से बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सुबह 11 बजे उन बारातियों में से लगभग 200 लोग 3 बसों और अन्य छोटे वाहनों से लाम जाने को तैयार हो गए। सुखविंदर भी एक कार में अपने दोस्तों के साथ शादी का कुछ सामान लेकर बैठ गया।

झमीर के पास पुल के ऊपर से पानी की तेज धार बह रही थी। सुखविंदर कार से निकल कर बस में बैठ गया। वह बस अभी आधा पुल ही पार की थी, कि चालक की तरफ वाला पहिया एक गड्ढे में गिरा और बस नाले में पलट गई। उस बस में 70 से अधिक लोग सवार थे। 6 लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया लेकिन और लोग उस तेज धार में बह गए।

दो दिन बाद मिली लाश
घटना के दो दिन बाद के्रन से बस को निकाला गया। उसमें 13 लोगों के शव मिले, उसमें सुखविंदर का भी शव था। 31 लोगों के शव अलग-अलग जगहों पर पाए गए।

पुलिस ने बताया कि 64 लोगों की मौत हुई है लेकिन गांव वालों का कहना है कि 70 से 80 लोग मरे हैं। घटना के पांच दिन बाद भी लापता 20 लोगों की तलाश जारी थी। गांव के हर घर मेे मातम पसरा है।

फतह सागर से पहले उदयसागर छलका ( photo )

udaysagar
उदयपुर। आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि फतहसागर से पहले उदयसागर के गेट खोले हो, लेकिन इस बार यह भी हो गया। मदार छोटा, बड़ा तालाब और स्वरूप सागर से आ रही अथाह जल राशि आयड़ के जरिये उदयसागर में पहुंच रही है, जिससे झील का जलस्तर २३ फीट हो गया है। इस झील का बैक वॉटर गांवों में घुसे, इससे पहले ही उदयसागर के गेट खोल दिए गए हैं। कल कैचमेंट एरिया में हुई बरसात के बाद आज सुबह सूरज निकल आया, लेकिन साढ़े 11 बजे से फिर मूसलधार बरसात शुरू हो गई, जिससे हालात बिगडऩे के आसार हैं। जिला प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स भी आ चुकी है और सेना को भी सतर्क कर दिया गया है। इधर, फतहसागर का जल स्तर 11 फीट पहुंच गया है।
उदयसागर के गेट खोले : आयड़ नदी से लगातार जा रहे पानी से कल उदयसागर झील में छह फीट पानी की आवक हुई। उदयसागर का जल स्तर 23 फीट होते ही आज उदयसागर के गेट खोल दिए गए। इधर, फतहसागर छलकने से अभी 2 फीट दूर है। मदार नहर से पानी लगातार आ रहा है। साथ ही आसपास के सभी जलाशय भी लबालब हो गए हंै।
जग मंदिर, लेक पैलेस में पानी घुसा : पीछोला का जल स्तर 11 फीट हो गया है और सीसारमा से लगातार पानी की आवक हो रही है। इस वजह से झील में बनी होटल लेक पैलेस के रिसेप्शन के बाहर और जग मंदिर में अंदर तक पानी घुस गया है। झील किनारे बनी होटल अमराई में भी पानी भर चुका है। पीछोला स्थित गणगौर घाट पर बने मकानों में भी पानी भरा हुआ है।

DSC_0734

DSC_0656

DSC_0680

DSC_0736

DSC_0676

लगातार बढ़ते पानी को देख प्रशासन ने किया उदयपुर में हाई अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए बुलाया एनडीआरएफ का दल
आज पहुंचेगा ३५ सदस्यीय दल
हर आपात स्थिति से निपटने के निर्देश

DSC_0447
उदयपुर। उदयपुर में भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर ने गुजरात एवं अजमेर से नेशनल डीजास्टर रेस्क्यू फ़ोर्स का दल सहायता के लिए बुलवा लिया है जो किसी भी जल प्लावन से किभी प्रकार की आपात स्थिति का मुकाबला करने में सहायता करेगा।
उदयपुर जिले में अतिवृष्टि की स्थिति देखते हुए जिला कलेक्टर ने गांधीनगर गुजरात एवं अजमेर से ३५ सदस्यीय राष्ट्रीय आपदा दल को बुलवा लिया है जो कि इस प्रकार की स्थितियों से निपटने में सक्षम है। यह दल बुधवार पा्रत: उदयपुर पहुंच जायेगा। इस बीच जिला कलेक्टर ने देर शाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की आपात बैठक लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्त्रोतों के समीप जुटने वाली भीड और जोखिम से बचाव के लिए जलाशयों एवं एनिकटों पर पुलिस प्रशासन की संयुक्त सख्त निगरानी के निर्देश भी दिए है।
उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर में नगर निगम एवं नगर विकास प्रन्यास द्वारा निर्मित 16 सामुदायिक केन्द्रों को चिन्हित कर लिया तथा इन केन्द्रों को दिन रात खुला रखने तथा आपात स्थिति में किसी को भी वहां ठहरने के लिए स्थान दिलाने के भी निर्देश दिए है।
जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को भी पंचायत केन्द्रों को रात दिन खुला रखने तथा आपात स्थिति में पीड़ितों को मुहैया कराने के निर्देश दिए है। इसी के साथ उन्होंने सरकार राशन डीलर्स को खाद्य सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए है।
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने भारी वर्षा को देखते हुए किसी भी सूचना के आदान-प्रदान एवं सहायता के लिए मोबाइल नम्बर 9530322239 पर सम्पर्क की व्यवस्था की है। यह नम्बर २४ घण्टे क्रियाशील रहेगा।

संभागभर में लागू होंगे ‘‘उत्कर्ष‘‘ और ‘‘हरित धारा‘‘

0

जिला कलक्टर अपने-अपने जिलों की कार्ययोजना तैयार करें-संभागीय आयुक्त
उदयपुर, उदयपुर जिले की तर्ज पर उदयपुर संभाग के सभी जिले और झालावाड व बारां में भी प्रोजेक्ट उत्कर्ष और हरित धारा योजनाओं के अभिनव प्रयोग होंगे। संभागीय आयुक्त श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संभागीय आयुक्त ने सभी कलक्टर्स, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं शिक्षाधिकारियों की बैठक लेकर इन योजनाओं को अपने जिले में लागू करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि मनरेगा से जुडी इस महती योजना को अन्य जिलों में लागू करने के लिए सभी कलक्टर्स तैयारी करें जहॉ वित्तीय प्रावधानों की आवश्यकता होगी उसे जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग पूरा करेगा। संभागीय आयुक्त ने बताया कि सब्जी उत्पादकों को बीज के साथ-साथ कीटनाशक उपलब्ध कराने का भी प्रावधान किया जायेगा।
उदयपुर जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि ‘‘हरित धारा‘‘ को जिले के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मनरेगा के तहत लागू किया गया है जिसमें जिले के 5000 कृषकों को उन्नत बीज प्रदान किये गये हैं जो राष्ट्रीय बीज निगम हैदराबाद से मंगवाये गये है। इससे किसानों को आर्थिक तौर पर सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई स्रोतों, नहरों का सुदृढीकरण, भूमि समतलीकरण सहित सब्जी बीज वितरण आदि कार्य करवाये जा रहे हंै। जिले में करीब 60 करोड के सिंचाई कार्य हाथ में लिए गए है।
इसी प्रकार जिले के 12 विद्यालयों में आरंभ हुए प्रोजेक्ट उत्कर्ष की सफलता को देखते हुए इसे संभाग एवं बारां व झालावाड आदि जिलों में लागू करने का निर्णय किया गया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि उत्कर्ष में ‘‘डाइट सेट अप‘‘ को महत्वपूर्ण केन्द्र बनाते हुए कहा कि कलक्टर्स आरंभिक तौर पर कम संख्या में स्कूलों का चयन करें तथा कम्प्यूटर बेस्ट लर्निंग सिस्टम को वृहद् स्तर पर लागू करने के लिए जिलाधिकारियों से मिलकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।
जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने बताया कि जिले में वर्तमान में जिले के 80 विद्यालयों को ऑनलाइन/ ऑफलाइन आधारित क्विज बेस्ट लर्निंग सिस्टम से जोडा जा चुका है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर लेब को स्मार्ट क्लास में बदलकर यह पद्घति छात्र-छात्राएं खूब पसन्द कर रहे हंै और नवीनतम ज्ञान की ओर अग्रसर हो रहे हंै। इससे सबसे महत्वपूर्ण बात पाठ्यक्रम अनुसार एक्सरसाइज से बच्चे में निपुणता का संचार होना है।
बैठक में सभी कलक्टर्स ने दोनो नवाचारों की क्रियान्विति बाबत विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जिला कलक्टर के.सी.वर्मा (राजसमन्द), के.बी.गुप्ता (बांसवाडा), वेद प्रकाश (चित्तौडगढ), रतन लाहोटी (प्रतापगढ), इन्द्रजीत सिंह (डूंगरपुर), बिष्णु चरण मलिक (झालावा$ड), अति. संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता (नरेगा), उद्यान विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नामान्तरण के बकाया प्रकरण एक माह में निस्तारित हो – संभागीय आयुक्त

0

उदयपुर, संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया ने कलक्टर्स को निर्देश दिये कि वे नामान्तरण के बकाया आवेदनों को एक माह में निस्तारित करें। वे मंगलवार मध्याह्न संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में संभाग के जिला कलक्टर्स, जिला परिषद सीईओ एवं टीएडी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में ‘सरकार आपके द्वार‘ अभियान के तहत प्राप्त अभियोगों के प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारी प्राथमिकता निर्धारित करें। साथ ही जिन प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जाये। उन्होंने कलक्टर्स से कहा कि वे सभी विभागों से समन्वय बिठाएं, समयबद्घ बैठके लेकर कार्यो की समीक्षा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान की गई घोषणाओं की क्रियान्विति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ ही चल रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने जिलेवार प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि लोक राहत एवं वृद्घजन से संबंधित कार्यों को तत्काल पूरा करने का मानस बनाएं। उन्होंने श्रेणीक्रम तय करते हुए कार्य निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने जिले के बारे में कलक्टर्स से विस्तार से विभागवार फीडबेक लिया और संबंधित विभागों से प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने निर्मल भारत अभियान को पूर्ण गति के साथ संचालित करने तथा श्रमभाग का समयबद्घ भुगतान के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, विद्युत व निर्माण विभाग से संबंधित कार्यो की समीक्षा में वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्ण गति के साथ स्वीकत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जिलों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, बीपीएल को योजनाओं का लाभ, खाद्यान्न सुुरक्षा अधिनियम की पालना, नवीन राशनकार्डो का वितरण, टीएडी की योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि का समयबद्घ उपयोग आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर के.सी.वर्मा (राजसमन्द), के.बी.गुप्ता (बांसवाडा), वेद प्रकाश (चित्तौडगढ), रतन लाहोटी (प्रतापगढ), इन्द्रजीत सिंह (डूंगरपुर), अति. संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईएएस (प्रशिक्षु) अरविन्द पोसवाल, टीएडी के अति. आयुक्त जमील अहमद कुरैशी, जगमोहन सिंह, उपनिदेशक एम.,4-चौहान, संभाग के मुख्य अभियंता के.वी.एस.राणावत (जलदाय), आर.पी.सुखवाल (एवीवीएनएल) अधीक्षण अभियंता (निर्माण) अनिल नेपालिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

जलापूर्ति बाधित रहेगी

उदयपुर,मानसी वाकल क्षेत्र में हुई भारी वर्षा तथा नांदेश्वर फिल्टर प्लांट पर पहाडी से मलबा गिरने से आवश्यक रेस्टोरशन कार्य एवं रखरखाव के कारण पेयजल व्यवस्था बाधित रहेगी जिसके कारण आगामी दो दिनों तक रामपुरा, एकलव्य नगर कॉलोनी, सज्जनगढ, छीपा कॉलोनी, अंबामाता, अंबावगढ जोन, कोर्ट चौराहा, अशोक नगर, भोपालपुरा, केशवनगर जोन, आयड, पहाडा क्षेत्र तथा प्रतापनगर जोन में पेयजल वितरण अल्प दबाव से एवं विलम्ब से होगा।

सुसाइड मामलों में भारत का नम्बर पांचवां

0

RPJHONL003090920147Z34Z57 PMविश्व में 40 प्रतिशत आत्महत्या करने वालों में 30 वर्ष से कम आयु के होते हैं। इस मामले में भारत पांचवें स्थान पर है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ताजा आंकडे बताते हैं कि विश्व में आत्महत्या के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है। देश में प्रत्येक घंटे में 14 लोग आत्महत्या करते हैं। इनमें हर तीन में से एक युवा होता है। जबकि हर पांच में से एक गृहिणी होती है। देश में प्रत्येक दिन 123 महिलाएं आत्महत्या कर रही है।

मनोचिकित्सकों का मानना है कि आमतौर पर विश्व में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के जमाने में तनावग्रस्त के चलते अवसाद में आने के बाद सर्वाधिक युवा आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त करते हैं।

एसोसिएशन ऑफ स्टडीज फॉर मेंटल केयर के मनोचिकित्सक डॉ.नरेश पुरोहित ने आत्महत्या बना मुक्ति का उपाय शीर्षक से हाल ही में तैयार की एक शोध रिपोर्ट के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि अवसाद से लोगों में आत्महत्या करने की घातक प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है। इससे पहले आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने वालों का 6.4 प्रतिशत था जो पिछले दो दशकों में बढ़कर 10.5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

उन्होंने अपने शोध में आत्महत्या की प्रवृत्ति एक लक्ष्य है रोग का निदान नहीं होने की जानकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्महत्या करने वालें अपने अस्त व्यस्त विचारों के अपने खालीपन के कारण प्राय: ऎसा कदम उठाते हैं और इसका दूसरा मुख्य कारण यह भी है कि अधिकांश व्यक्ति सभी तरह की उम्मीदों के साथ जीते है और अगर उन्हें अपनी आशाएं पूरी नहीं होती।