बरसा आब -ए- रहमत, उदयपुर बना वेनिस ( photo )

DSC_0509

उदयपुर । एक रात में बारिश ने पिछले तीन महीने का कोटा पूरा कर दिया और आब – ए- रहमत ऐसा बरसा की आज सुबह लेकसिटी का नज़ारा वेनिस के जैसा कर दिया हर तरफ पानी ही पानी नदी नाले पुरे उफान पर आगये ।
हमेशा सावन झूम के आता है और कहा जाता है आया सावन झूम के लेकिन इस बार भादो ने जाते जाते अपना रोद्र रूप दिखाया और बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश से उदयपुर की झीले और आसपास के सारे तालाब लबालब होकर ओवरफ्लो हो गए है | पिछली रात से आज सुबह ८ बजे तक ३ इंच बारीश बरस चुकी थी | पिछोला के गेट डेड मीटर तक खोल दिए गए है सीसारमा अपने पुरे वेग करीब 15 फिट पुल के ऊपर होकर बह रही है | गोवर्धन सागर ओवर फ्लो हो गया है | फतहसागर १० फिट के ऊपर पहुंच गया है | और आयड़ नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है | हालाँकि सिचाई विभाग के अधिकारी बता रहे है सारी स्थिति अंडर कंट्रोल है | लेकिन फिर भी बड़ा मदार तालाब के ओवरफ्लो होजाने के बाद आयड़ में पानी बढ़ने की आशंका है | जिसके सारे इंतज़ाम सिचाई विभाग ने कर रखे है |
भादो की जाती बारिश ने सावन की कमी को पूरा कर दिया एक कल शाम से ही बारिश ने अपना इरादा बता दिया था जब कुछ देर के लिए मूसलाधार बारिश आई उसके बाद देर रात करीब २ बजे शुरू हुई बारी सुबह आठ बजे ट्रक चलती रही | रात से अभी तक 3 फीट बारीश बरस चुकी है |
सीसारमा पुल के ऊपर : पिछोला में आने वाली नदी सीसारमा इस बार के सबसे अधिक वेग से चल रही है | सिचाई विभाग के अधिकारी अशोक बाबेल के अनुसार सीसारमा से पानी की जोरदार आवक हो रही है पल के ऊपर हो कर करीब १५ फिट बह रही है | बारिश नहीं रुकी तो और आगे भी बढ़ सकती है | नांदेश्वर चैनल से पानी आठ फिट तक बह रहा है | वहां से आने वाला पानी आश्रम में घुस चुका है | इधर सीसारमा में अकोदड़ा और मादड़ी डेम से भी पानी पिछोला में आरहा है |

DSC_0425
पिछोला फतहसागर लबालब स्वरुप सागर गेट डेड मीटर खोले : पिछोला और फतहसागर लबालब होचुके है | सीसारमा से बंपर आणि की आवक को देखते हुए स्वरुप सागर के गेट डेड मीटर तक खोले जा चुके है | यूआईटी पुलिया के ऊपर से पानी जा रहा है जहां पर वाहन का आवागमन बंद कर रखा है |
आयड़ में बढ़ रहा है पानी मदार तालाब ओवरफ्लो : आयड़ नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है | सिचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट है अधिकारी हर स्थिति पर नज़र बनाये हुए है | स्वरुप सागर से आने वाला पानी अभी आयड़ नदी में आरहा है लेकिन लगातार हो रही बारीश और बड़ा मदार के ओवर फ्लो हो जाने के बाद आयड़ में पानी बढ़ सकता है | पिछली बार २००६ में जब आयड़ में बाढ़ की स्थिति हुई थी तब बड़ा मदार तीन फीट तक ओवर फ्लो था और अभी जानकारी के अनुसार डेड फिट तक ओवर फ्लो चल रहा है और बढ़ने की संभावना है | अधिक पानी बढ़ने से आयड़ नदी में पानी डाला जाएगा | उधर उदयसागर ओवर फ्लो की स्थिति में पहुचने वाला है | सुबह तक जल स्तर १९ फिट के करीब पहुंच गया था जब की पूर्ण भराव क्षमता २४ फिट है | गोवर्धन सागर तालाब भी ओवर फ्लो हो चुका है | यह पानी भी आयड़ नदी में जारहा है |
fatah sagar

 

All photo by – PRAKASH MEGHWAL 

 

 

DSC_0369

DSC_0379

DSC_0385

DSC_0432

DSC_0434

DSC_0446

DSC_0447

DSC_0459

DSC_0466

DSC_0509

DSC_0517

DSC_0519

DSC_0520

 

DSC_0447

DSC_0524

10426241_748849751828597_7276859232303778252_n

काम के फीचर्स लिए आए दो गैलेक्सी फोन,

0

RPJHONL009040920141ZA19ZA51 PMUdaipur. कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ब्रांड के तहत हाल ही में दो नए फोन बाजार में उतारे हैं।

गैलेक्सी नोट-4 और गैलेक्सी नोट एज नामक इन दोनों ही फोन में सैमसंग ने फीचर पर काफी ध्यान दिया है।

बात चाहे मैटल केसिंग की हो या फिर फोन की एज कर्व करने की सैमसंग ने दोनों ही फोन में नए फीचर डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

हालांकि हाई-एंड फोन सेगमेंट में ज्यादातर मुकाबला डिजाइन को लेकर ज्यादा होता है। इसके मद्देनजर बाजार में सैमसंग की इस स्ट्रेटेजी को पसंद नहीं किया जा रहा है।

मालूम रहे कि एपल से मुकाबला करने वाले सैमसंग के दोनों फोन में डिजाइन को लेकर कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है।

कुछ बदलाव को छोड़कर दोनों ही फोन के फीचर्स काफी समान हैं।

गैलेक्सी नो-4 और गैलेक्सी नोट एज के खास फीचर्स

डिस्प्ले
5.7 इंच क्वाड एचडी सुपर एमोलेड ( नोट एज में 5.6 इंच स्क्रीन)
1440*2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन
515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी

प्रोसेसर
2.7 गीगा हर्ट्ज क्वॉडकोर या 1.9 गीगा हर्ट्ज ऑक्टाकोर

मैमोरी
3जीबी

ओएस
एंड्रॉयड 4.4 किटकेट

कैमरा
16 एमपी ऑटोफोकस रियर विद स्मार्ट ओआईएस
3.7 एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा

स्टोरेज
32 जीबी विद माइक्रो एसडी कार्ड (नोट एज में 64जीबी वेरिएंट)

वजन
176 ग्राम (नोट-4) 174 ग्राम (नोट-एज)

मोटाई
8.5 एमएम

कनेक्टिविटी
4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11, जीपीएस, एनएफएस, ब्लूटूथ वी4, आईआर एलईडी, यूएसबी 2.0 और एमएचएल 3.0

बैटरी
3220 एमएएच (नोट-4)व 3000 एमएएच (नोट-एज)

नोट-एज का एक खास फीचर
नोट एज में मौजूद साइड डिस्प्ले वाकई में काफी लाजवाब है। इसमें फोन की दांए हिस्से वाली एज मुड़ कर पिछले हिस्से को छूती है।

इससे यूजर को एक एक्सट्रा डिस्प्ले मिल जाता है।

यूजर इसमें टाइम देखने के अलावा मौसम के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकता है। और वह भी बिस्तर पर लेटे लेटे व बिना फोन उठाए।

इसके अलावा साइड डिस्प्ले पर स्टॉपवाच और फ्लैशलाइट जैसे कई फंक्शन भी मौजूूद हैं।

आपकी गोपनीय बातें सुन रही है सरकार!

0

RPJHONL023040920144Z39Z09 PMUdaipur. मोबाइल और टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए एक चिंता वाली खबर है। उनकी फोन पर होने वाली बातचीज को टैप कराया जा रहा है। यह काम केंद्र सरकार करा रही है।

एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि केंद्र सरकार ने हर महीने 7500 से 9000 फोनों को टैप करने का आदेश दिया था। इसके अनुसार, एक साल में एक लाख से अधिक फोनों पर होने वाली बातचीत को टैप किया जाता है।

भारत के सर्विलांस कानून और प्रक्रिया पर आधारित यह रिपोर्ट इंटरनेट गवर्नेस फोरम ने तुर्की के शहर इस्तांबुल में बुधवार को जारी किया। इस रिपोर्ट में गृह म ंत्रालय के मई 2014 के दिए गए आरटीआई के जवाब को आधार बनाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने संयुक्त रूप से फोन टैप करने का आदेश दिया। इससे स्पष्ट होता है कि नियमित और सावधानी से भारतीय नागरिकों के फोन टैप किए जा रहे हैं।

भारतीय टेलीग्राफ कानून 1951 की धारा 419 ए के तहत केंद्र और राज्य सरकारों के गृह सचिव को फोन टैन करने का आदेश देने का अधिकार है।

जनवरी 2014 को एक आरटीआई के जवाब में पता चला है कि 26 घरेलू और विदेशी कंपनियों ने 2011 में इंटरनेट पर नजर रखने के लिए आवेदन किया था।

इस रिपोर्ट में भारत में आम लोगों की गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर चिंता जाहिर की गई है। साथ ही कहा गया है कि देश में नागरिकों की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए कोई कानून नहीं है।

मौत का नाका

IMG-20140904-WA0017
उदयपुर। भींडर थाना क्षेत्र के नारायणपुरा टोलनाके पर आज सुबह एक ट्रोले ने इंडिका कार और वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई और शव कार में फंस गए, जिन्हेें बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका, वहीं वैन में सवार एक वृद्ध की भी उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सात जनों को भी एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रोला भी टोल नाके से आगे आकर पलट गया। ट्रोले में गेहूं की बोरियां भरी थी, जो सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने बहाल करवाया। बताया गया कि ट्रोले के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।
हादसा सुबह साढ़े आठ बजे हुआ, जब नारायणपुरा टोल नाके के बूथ नंबर चार पर इंडिका कार और एक वैन पर्ची कटवा रही थी। तब उदयपुर की तरफ आ रहे ट्रोले ने दोनों वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे टोलनाके से आगे तक बिखर गए। इंडिका में सवार जयपुर की जेडीए कॉलोनी निवासी बसंत (४५) पुत्र हरेंद्र पांडे, कार चालक जेडीए कॉलोनी निवासी प्रेमकुमार (३२) पुत्र रामलाल की मौत हो गई। बसंत पांडे जेडीए में अधिकारी बताए गए हैं। दोनों की शिनाख्त ड्राइविंग लाइसेंस से हुई। कार में एक और व्यक्ति था जो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार वैन में सवार सिंगरोली (नीमच) निवासी मोहनलाल (६०) पुत्र केसरीलाल धाकड़ की यहां एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहनलाल और उसके चाचा चतरमल का कुछ समय पूर्व हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। दोनों का चेकअप कराने परिजन उन्हें लेकर उदयपुर आ रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया। वैन सवार घायलों में हेमराज पुत्र देवीलाल (३०), चतरमल पुत्र देवीकिशन (७०), नंदकिशोर पुत्र चतरमल (३२), नरेश पुत्र कैलाश (१०), श्याम पुत्र सुंदरलाल (३६), राधेश्याम पुत्र कचरूमल (२८) शामिल हैं, जिन्हें एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। मोहन का शव एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, जबकि प्रेमकुमार और बसंत पांडे का शव भींडर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

IMG-20140904-WA0016
आधा घंटे लगा जाम : कार और वैन को टक्कर मारने के बाद गेहूं की बोरियों से भरा ट्रोला टोलनाके से निकलकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे और गेहूं की बोरियां सड़क पर बिखर गई। इससे आधे घंटे तक वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे भींडर थानाधिकारी देवीसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रास्ता बहाल करवाने के साथ ही शवों को मुर्दाघर पहुंचाया और घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जेडीए कॉलोनी निवासी मृतक बसंत और प्रेमकुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई जो जयपुर से रवाना हो गए हैं।
हादसे में बाइक सवार की मौत
उदयपुर। भींडर के बांसड़ा गांव में एक बाइक सवार की खंभे से टकराने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भींडर निवासी शिवराजसिंह (२८) पुत्र घनश्यामसिंह राजपूत सुबह सात बजे बाइक लेकर बांसड़ा की तरफ जा रहा था, तभी बांसड़ा के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सऊदी सरकार के नापाक इरादों के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में रोष , दिया ज्ञापन

IMG-20140904-WA0008
उदयपुर | सऊदी अरब सरकार द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के रोज़े और मस्जिदे नबवी को हटाने के बारे में विचार करने के मामले को लेकर अन्जुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर की ओर से गुरूवार को जिला कलेक्ट्री में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम अति. कलेक्टर यासीन पठान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि मक्का शरीफ के मुफ्ती अली अब्दुल अजीज शिबल ने फतवा जारी किया कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के रोजे को हटा कर कही दूसरी ओर स्थापित करने के लिए सउदिया सरकार को दिया। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के रोजे और इस्लाम मस्जिद नबवी को हटाने के बारे में सोचना और इस्लाम दुनिया के मुसलमानों का अपमान है। इससे उदयपुर के मुसलमनों में रोष है। मांग पत्र में मांग की गई है कि सउदी अरब के दूतावास को भारत सरकार की ओर से चेतावनी दी जाये कि हजरत मोहम्मद साहब के रोजे के साथ छेडछाड न की जाये। अगर ऐसा कुछ हुआ तो दुनिया के मुसलमानों के अकीदो इमान पर हमला माना जायेगा जो दुनिया के लोग इस हरकत को बर्दाशत नही करेगे। इसके लिए सउदिया सरकार के लिए बहुत बुरा परिणाम साबित होगा।
गौर तलब है कि ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले अखबार द इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के रोजे को सऊदी अरब की सरकार स्थानांतरित करने वाली है। अखबार के अनुसार अली बिन अब्दुल अजीज शबल नामक सऊदी मुफ्ती ने सरकार को यह विवादित सलाह दी है कि मदीना स्थित मोहम्मद साहब के रोजे को हरी गुंबद से हटाकर किसी दूसरी अज्ञात जगह दफनाया जाए। हरी गुंबद को नष्ट करने की भी योजना है।
अखबार के अनुसार, सऊदी मुफ्ती ने मदीना की मस्जिद अल नबवी के अधिकारियों को 61 पन्नों की योजना पेश की है। इसके मुताबिक मदीना की इस मस्जिद में स्थित मोहम्मद साहब के रोजे को पास के ही किसी अनजान कब्रिस्तान में दफन करने और हरी गुंबद को नष्ट करने का प्रस्ताव है। मुसलमानों के लिए यह दूसरी सबसे प्रमुख धार्मिक जगह है। इसके संरक्षक सऊदी राजा अब्दुल्ला हैं। कल से यह खबर कई अख़बारों में प्रकाशित होने के बाद मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है | इसी सन्दर्भ उदयपुर के मुस्लिम तंजीम अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने ज्ञापन दिया इस मौके पर अन्जुमन के कन्वीनर एडवोकेट कमर हुसैन, सेक्रेटरी फारूख हुसैन, जहीरूद्धीन सक्का, मो. खलील रिजवी, सलीम मोहम्मद मेवाफरोश, मौलाना शाकिरूल कादरी, मौलाना जुलकर नैन, मौलाना मुर्तजा रिजवी, हाफिज दिलशाद हुसैन, हाफिज महबूब साहब, हाफिज रहमते आलम, एडवोकेट युसुफ खान, समाजसेवी मुर्तजा हुसैन, एडवोकेट इकबाल खान, एडवोकेट अजमद खान, एडवोकेट अलीम खान, मोहम्मद हनीफ आदि अन्जुमन एवं मुस्लिम समाज उपस्थित थे।

भादों में लगी सावन की झड़ी, लेकसिटी में सुबह तक बरसा पानी

सीसारमा साढ़े चार फीट पर, फतहसागर का जलस्तर सात फीट

IMG-20140903-WA0036
उदयपुर। रूठा मानसून मंगलवार रात से फिर एक बार सक्रिय हो गया है। आधी रात से शुरू हुई रिमझिम सुबह होते-होते झमाझम में तब्दील हो गई। सुबह कभी झमाझम तथा कभी रिमझिम बरसात का मिश्रित दौर जारी रहा, वहीं झीलें भरने की उम्मीदें फिर से जवान हो गई। सुबह तक लेकसिटी में एक इंच बारिश दर्ज की गई। सीसारमा साढ़े चार फीट पर बह रही है, वहीं फतहसागर का जलस्तर सात फीट पहुंच गया है। हालांकि रात को उमस रही, लेकिन इसके बाद सुबह से मौसम में ठंडक घुल गई।
जब सुबह लोगों की नींद उड़ी, तो बाहर बारिश ने स्वागत किया। गत कई दिनों से उमस से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई। भीगते-भीगते बच्चे स्कूल पहुंचे, तो बच्चों को छोडऩे पहुंचे अभिभावकों ने भीगने का आनंद लिया। इस सीजन में मानसून की बहुत अधिक सक्रियता नहीं होने से लेकसिटीराइट्स अच्छी बारिश को तरस गए। सुबह 8.30 बजे के आसपास तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो करीब पौन घंटे तक चली। इसके बाद भी बारिश रूकी नहीं, अनवरत रिमझिम का दौर जारी है।
कई दिनों से बादल छाने के बावजूद छिटपुट बारिश से उमस बरकरार थी। कल रात नौ बजे बाद रिमझिम ने करीब दो बजे तेज बारिश का रूप ले लिया और रुक-रुककर दिनभर चलती रही। पीछोला में सीसारमा नदी से पानी की आवक बनी हुई है, वहीं स्वरूपसागर के गेट खोले रखने से फतहसागर में भी पानी की आवक जारी है। सिंचाई विभाग के अनुसार 11 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 25.6 मिमी बारिश हो चुकी है। इसके अलावा जिले में सबसे अधिक बावलवाड़ा में 130 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जयसमंद में 25 मिमी, खेरवाड़ा में 36 मिमी झाड़ोल में 30 और देवास में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस मानसून में अब तक उदयपुर शहर में 350 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे तक शहर में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुबह आठ बजे से 11 बजे के बीच 13.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
झीलों में आवक जारी : झीलों में पानी की आवक जारी है। नांदेश्वर चैनल पर आधा फीट की चादर चल रही है, जबकि सीसारमा नदी एक फीट तक चल रही है। पीछोला और फतहसागर का जलस्तर समान होने के बाद पानी के फैलाव के कारण जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ेगा। अभी पीछोला का जल स्तर आठ फीट है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश बनी रही तो झीलें भरने में कोई देर नहीं लगेगी।
IMG_01281

IMG_01441
IMG_00941
IMG-20140903-WA0034

पंचायती फरमान “थूक कर चाटने” का विरोध करने पर गैंगरेप कर मार डाला

RPJHONL023030920143Z48Z55 PMUdaipur.पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार दिल दहलाने वाली घटना हुई, जिसे पढ़कर रूह कांप जाएगी। कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कु छ कार्यकर्ताओं ने 10वीं में पढ़ने वाली एक लड़की से गैंगरेप किया। फिर उसका कत्ल कर दिया और लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

उस लड़की का कसूर बस इतना था कि उसने अपने परिवार पर हो रही ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 13 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

गांव से निकालने का फरमान
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, पीडिता के पिता का तृणमूल कांग्रेस के समर्थक अनिल बर्मन से रूपयों को लेकर विवाद है। बर्मन के कहने पर तृणमूल का ंग्रेस की पार्षद नमिता राय ने विवाद के निपटारे के लिए एक बैठक बुलाई। नमिता उस बैठक में नहीं आई लेकिन उसका पति और पूर्व पार्षद चंद्रकांत राय शामिल था। वह बैठक भी तृणमूल कांग्रेस के नेता सरस्वती राय के घर के सामने ही हुई।

अनिल बर्मन पीडिता के घरवालोे को उस जगह पर जबरन लाया। उस बैठक में पीडिता के परिवार पर 40 हजार रूपए का जुर्माना लगा दिया गया और तत्काल 4 हजार रूपए देने को कहा गया। साथ ही एक महीने के अंदर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया, ऎसा नहीं करने पर उनका घर जलाने की धमकी दी गई।

लड़की से हुई दरिंदगी
उस बैठक में पीडित परिवार से मारपीट और गाली गलौच की गई। इस पर 10वीं में पढ़ने वाली लड़की ने उनका विरोध किया और उनके फरमान को गैरकानूनी बताया। इस उन लोगों ने उसे थूक कर चाटने को कहा।

कुछ समय बाद वह अचानक गायब हो गई। उसके घरवालों ने रात भर खेाजबीन की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अगले दिन मंगलवार को उसका नंगा शव बैठक वाली जगह से 500 मीटर दूर रेलवे टै्रक पर मिला।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलपाईगुड़ी के एसपी कुणाल अग्रवाल ने कहा कि दो लोगोें को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच के लिए उनको जीआरपी को सौंपा गया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

भाई ने बहन का 5 लाख में किया सौदा, कई बार हुआ रेप

0

1बांसवाड़ा। पाटन थाना पुलिस ने शनिवार को तलाकशुदा महिला को पांच लाख में बेचने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके भाई-भाभी सहित 12 जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार विवाहिता का 7 अगस्त को तलाक हुआ और उसी दिन भाई-भाभी ने उसका सौदा कर दिया। पुलिस उप निरीक्षक नरपत सिंह ने बताया कि सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला का मई 2014 में मोटापाड़ा निवासी सुदेश से विवाह हुआ।

इसके आठ दिन बाद ही चरित्र शंका को लेकर सुदेश पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताडित करने लगा और सात अगस्त को विवाहिता को तलाक दे दिया।

पीडिता घर आई तो उसी दिन उसके भाई चतर सिंह और उसकी पत्नी ने मिलकर तलाकशुदा का पांच लाख में पाटन क्षेत्र के लक्ष्मण कटारा, अमरा निनामा और रामेंग कटारा को बेच दिया।

कई बार दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार पहले तो अमरा और लक्ष्मण ने पीडिता से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने महिला को मध्यप्रदेश के माखनपुरा, अमरपुरा, बहरपाड़ा, जानकरा, महिमाता क्षेत्र के अज्ञात लोगों को बेचा। इन्होंने पीडिता को खेड़ी गांव में दो दिन तक रखा।

यहां से पीडिता मौका देखकर भाई की ससुराल आई तो बहन के ससुर ने आरोपित अमरा और लक्ष्मण को फोन कर दिया। इस पर आरोपित वहां पहुंचे और उसको मारपीट कर वापस ले गए।

पुलिस के अनुसार इसके बाद भी आरोपितों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया इसके लिए उसको कई जगह रखा गया। कई दिनों के बाद पीडिता 19 अगस्त को मौका देखकर जंगलों में होकर बाजना पहुंची। वहां से बांसवाड़ा अपने परिचित से रूपए लेकर गांव पहुंची और प्रकरण दर्ज कराया।

12 सालों बाद सुखाड़िया यूनिवर्सिटी पर एन एस यु आई का परचम लहराया

mlsu-student-elections-2014-15-5

उदयपुर । मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर 12 साल के अंतराल के बाद एनएसयूआई के प्रत्याशी हिमांशु चौधरी ने जीत का परचम लहराया। हिमांशु चौधरी 920 मतों से विजय रहे। एनएसयूआई ने केंद्रीय छात्रसंघ के महासचिव और संयुक्त सचिव पर भी कब्जा कर लिया है।
मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ मतदान के बाद दोपहर करीब ढाई बजे से एफएमएस में मत गणना शुरू हुई। मतगणना में शुरुआती से दौर से लेकर आखिरी तक एनएसयूआई के प्रत्याशी हिमांशु चौधरी आगे ही रहे। अंतत: उन्होंने 920 वोटों से विजय श्री हासिल की। हिमांशु चौधरी ने सुविवि में अध्यक्ष पद पर विगत 12 सालों से जीत दर्ज नहीं कर पायी एनएसयूआई में एक नयी जान फूंक दी हालाँकि हिमांशु चौधरी एबीवीपी के बागी थे उन्होंने mlsu-student-elections-2014-15-3एबीवीपी से टिकिट नहीं मिलने पर एनएसयूआई से खड़े हुए इससे पूर्व 2003 में एनएसयूआई ने जीत दर्ज कराई थी। चौधरी ने 2791 मत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 920 मतों से पराजित किया केंद्रीय छात्र संगठन के उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा जिसमे गजेन्द्र रावत ने हरिओम मीणा को २४९४ मतों से पराजित किया महासचिव पद पर एनएसयूआई के सिद्धार्थ सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 105 मतों से पराजित किया संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई की भावना मीणा 1231 मतों से विजयी रही उनको ३८१० मत मिले इस्ती मीणा को २५७९ मत मिले |

जीत का जश्न : एनएसयूआई के कार्यकर्ता और हिमांशु चौधरी के समर्थक शुरू से ही हिमांशु की जीत को लेकर आश्वस्त थे मतदान के बाद कई समर्थक परिणाम आने तक वाहनों पर झुण्ड बना कर हिमांशु चौधरी के समर्थन में रैली निकालते रहे | हिमांशु चौधरी के जीतते ही मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता आगये | यूनिवर्सिटी से आयड़ तक विजय जुलुस निकाला गया |

परिणाम में देरी से आक्रोशित हुए छात्र : करीब ५ बजे से संघटक कॉलेजों के परिणाम आना ष्षुरू होगये थे लेकिन केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष के विजयी की घोषणा करने में विश्वविद्यालय ने घंटों लगा दिए | सभी गेट के ताले लगा कर वोटों की गिनती होजाने के बाद भी मांतरणा करते रहे और परिणाम की घोषणा नहीं की यही नहीं मीडिया कर्मियों को भी साड़ी कार्रवाई से दूर रखा | उधर हिमांशु चौधरी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे उन्होंने मतगणना केंद्र के बाहर आकर प्रत्याशी होने के नाते अंदर जाने की अनुमति मांगी उन्हें भी नहीं जाने दिया | उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया की एबीवीपी और भाजपा के बड़े नेताओं के दबाव में आकर परिणाम की घोषणा करने में इतनी देरी करदी |

सुखाड़िया विश्व विधयालय के संगठक कॉलेज के परिणाम :
विज्ञान महा विद्यालय – साइंस कॉलेज में ६४.६० प्रतिशत मतदान रहा, कुल २८८० मत थे जिसमे से १८६१ मत पड़े यहाँ पर अध्यक्ष पद के लिए योगेश मनात ने ७०९ मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी निशांत वर्मा ( ५१८ मत ) को १९१ मतों से पराजित किया | उपाध्यक्ष पद के लिए मोहित खटीक महासचिव पद के लिए पंकज परमार, संयुक्त सचिव के लिए राहुल खटीक विजयी हुए |
वाणिज्य महाविद्यालय – कॉमर्स कॉलेज में सबसे अधिक मतदाता ४०६९ मतदाता थे और और यहाँ वोटिंग भी अच्छी संख्या में हुई ६६.३५ प्रतिशत वोटिंग हुई | अध्यक्ष पद के लिय रौनक गर्ग १३८२ मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रौनक पुरोहित ( १२१० मत ) से २६६ मतों से विजयी रहे | उपाध्यक्ष के लिए रेखा माली, महासचिव के लिए कौशल खींची, संयुक्त सचिव के लिए चंचल भावसार विजयी रहे |
विधि महाविद्यालय – विधि महाविद्यालय में १०४८ में से ६९९ मत गिरे ५१ प्रतिश मतदान हुआ यहाँ पर अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार मेवाड़ा २२० मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अक्षय शर्मा से कांटे के मुकाबले में १० वोटों से जीत हासिल की | उपाध्यक्ष पद के लिए चेतन प्रकाश पालीवाल , महासचिव पद के लिए आकृति रंजन , संयुक्त सचिव पद के लिए राजेन्द्र नाथ योगी विजयी रहे |
कला महाविद्यालय – कला महाविद्यालय में वोटिंग प्रतिशत ६६.६९ प्रतिशत अन्य कॉलेजों के मुकाबले सबसे अधिक रहा यहां पर कुल २८३६ मत थे जिसमे से १४३३ मत पड़े | आर्स कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए मोहित नायक ८१९ मत लाकर तरुण जाट ( ५८० मत ) से २३९ मतों से विजयी रहा | उपाध्यक्ष पद के लिए आयुष औदीच्य, महासचिव पद के लिए प्यारेलाल मेघवाल , और संयुक्त सचिव पद के लिए रीतिका पराशर विजयी रहे |
एमजी कॉलेज में एबीवीपी का पेनल विजयी – मीरा गर्ल्स कॉलेज में चारों पदों पर एबीवीपी की छात्राएं विजयी रही जिसमे अध्यक्ष पद के लिए पायल जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए मनाक्षी, महासचिव पद के लिए यशोदा कुमारी, और संयक्त सचिव पद के लिए सुनीता सोलंकी विजयी हुई |

छात्र चुनाव का धूम धड़ाका- हू हा- हू हा ( PHOTO )

IMG_0582
उदयपुर | सुखाड़िया विश्व विधायल छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान दिन में एक बजे तक हो चुका है, चुनाव अधिकारी के अनुसार प्रतिशत मतदान रहा | इस बार मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया | सुबह से छात्र ग्रुप में वोटिंग करने के लिए आये दिन भर कॉलेजों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक नारे बाजी करते रहे | मतगणना दोपहर २ बजे से शुरू हो जायेगी जिनके परिणाम शाम पांच बजे से आना शुरू हो जायेगें | केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है | एमपीयुटी , बीएन कॉलेज में भी मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है |
नारे बाजी लम्बी कतारे :
छात्र संघ चुनाव का महिल सुबह आठ बजाते ही शुरू हो गया था | साइंस कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में सबसे अधिक मतदान हुआ कॉमर्स कॉलेज में तो यह आलम था की दिन में ११ बजे तक छात्रों की लाइने बाहर रोड तक थी | सबसे अधिक मतदाता भी कॉमर्स कॉलेज में है | साइंस कॉलेज में भी घंटों तक छात्रों ने लाइन में खड़े रह कर मतदान किया | आर्स और लॉ कॉलेज में भीड़ काम रही लेकिन एक बजते बजते वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया |

IMG_0586
कई बार आमने सामने की स्थिति :
कॉमर्स कॉलेज में सबसे अधिक छात्र मतदाता होने की वजह से एबीवीपी सीएसएस और एन एस यु आई के पदाधिकारी और प्रत्याशियों के समर्थक यही जमे रहे और आपस में नारे बाजी करते रहे कई बार समर्थक आमने सामने होने की स्थिति में आगये हालांकि पुलिस के पुख्ता इंतज़ाम होने की वजह से टकराव की स्थिति नहीं हु | मुख्य गेट से ही समर्थकों को दूर रखने की स्थिति में समर्थक छात्र सडकों पर ही जमे रहे जिससे कुम्हारों के भत्ते पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही | पुलिस को छात्रों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा | दोपहर १२ बजे आर्स कॉलेज में भी छात्र संघर्ष समिति और एबीवीपी के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बनाने के कारण हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा |
छात्राओं ने अधिक किया मतदान :
जानकारी के अनुसार इस बार छात्राओं ने चारों संघटक कॉलेज में मतदान अधिक प्रतिशत में किया कॉमर्स और आर्स कॉलेज में तो कई छात्राएं मतदान करने के लिए घंटो तक लाइन में खड़ी रही | प्रत्याशियों की समर्थक लड़कियों ने साइंस कॉलेज के बाहर नारे बाजी भी की |
बिना पोस्टर के वाहन लगे रहे मतदाताओं को लाने में :
इस बार भी छात्र मतदाताओं को लाने ले जाते के लिए संगठनों की और से चार पहिया वाहन की सुविधा कर रखी थी और झुण्ड में छात्र छात्राओं को लेकर आये और मतदान करवा कर घर तक छोड़ने की जिम्मेदारी निभाई हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते मतदान केंद्र के आसपास कोई वाहन नहीं आसका |
अन्य कॉलेजों में भी चुनावी माहोल : सुखाड़िया विश्वविधयालय के संगठक कॉलेजों के अलावा एमपीयूटी के कॉलेज, बीएन कॉलेज और एमजी कॉलेज में भी सुबह से चुनावी माहोल रहा मीरा गर्ल्स कॉलेज में भी मतदान अच्छे प्रतिशत में रहा | बीएन के बाहर पुलिस का खासा इंतज़ाम रहा बाहर प्रत्याशियों के समर्थक होने की वजह से रोड कई बार जाम होता रहा |
कौन कहाँ से प्रत्याशी : सुखाड़िया विश्व विधयालय के केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष के पड़ पर चार प्रत्याशी खड़े हुए है जिनमे एबीवीपी से देवेन्द्र सिंह चुण्डावत सीएसएस से कृणाल कुमावत , एनएसयूआई से हिमांशु चौधरी और हिमांशु चौबीसा निर्दलीय लड़ रहे है |
पाध्यक्ष पद पर हरिओम मीणा गजेंद्र सिंह रावल। महासचिव पर अशोक मेनारिया, भावेश पुरोहित सिद्धार्थ प्रकाश सोनी। संयुक्त सचिव पर भावना मेघवाल इति मीणा।
एमपीयूटी – एमपीयूएटी में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के राहुल नेगा और एनएसयूआई के कुलदीप कोठारी के अलावा निर्दलीय दावेदार परसाराम भी मैदान में उतरे हैं।
अन्यपदों पर महासचिव पद पर भरत आमेटा,सुरेंद्र कुमार चौधरी प्रियंका मीणा। संयुक्त सचिव कम कोषाध्यक्ष पर हर्षिता उपाध्याय खेम शंकर, रूपल भार्गव।

All Photo click by – Prakash Meghawal 

 

 

IMG_0634

IMG_0468

IMG_0473

IMG_0477

IMG_0482

IMG_0485

IMG_0560

IMG_0563

IMG_0565

IMG_0567

IMG_0570

IMG_0572

IMG_0573

IMG_0578

IMG_0582

IMG_0584

IMG_0586

IMG_0587

IMG_0589

IMG_0590

IMG_0593

IMG_0598

IMG_0605

IMG_0612

IMG_0613

IMG_0615

IMG_0617

IMG_0619

IMG_0620

IMG_0625

IMG_0627

IMG_0628

IMG_0632