“लव जिहाद” शब्द का प्रयोग हिन्दुस्तान में साम्प्रदायिक अशांति फैलाने की एक सोची समझी साजिश

1

*वोटों की राजनीति की भट्टी को आग देने के लिए “लव जिहाद” शब्द गढ़ा गया है जिसका इस्लाम में कोई जिक्र नहीं
*’इस्लाम में ’लव जिहाद’ जैसे किसी कृत्य की अनुमति नहीं’ इस शब्द का प्रयोग सिर्फ सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए किया जारहा है |

 

Fire engulfs a house as firefighters battle the Powerhouse wildfire at the Angeles National Forest in California

उदयपुर। कई धार्मिक नेताओं तथा उलेमाओं ने ’लव जिहाद’ पारिभाषिक शब्दावली पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि इस्लाम में ऐसी चीज के लिए कोई जगह नहीं है तथा इस्लाम में ’लव जिहाद’ का कोई सिद्घान्त नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक अशांति पैदा करने के लिए यह नाम गढा गया है।
ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात (ए आई एम एम एम) के अध्यक्ष डॉ. जफरुल इस्लाम खान ने कहा कि ’लव जिहाद’ की आड में कट्टर हिन्दू समूहों ने देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए ’हेट जिहाद’ (घृणा का जिहाद) अभियान शुरु कर दिया है।
जमात-ए-इस्लामी हिन्द के प्रमुख जलालुद्दीन उमरी ने कहा कि आर एस एस तथा अन्य सांप्रदायिक समूह बिना बात के मुद्दा बनाकर घृणा और सांप्रदायिकता का बीज बो रहे हैं।
उनके विचार दोहराते हुए ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एडवोकेट अब्दुर्रहीम कुरैशी ने कहा कि झूठ को हजार बार दोहरा कर सांप्रदायिक समूह इसे सच के रुप में स्थापित करना चाहते हैं।
अब्दुर्रहीम कुरैशी ने कहा कि ’’दारुल उलूम देवबंद पहले ही फतवा दे चुके हैं कि प्रेम विवाह करने के लिए धर्म परिवर्तन इस्लाम में स्वीकार्य नहीं है। इस्लाम कहता है कि यदि कोई वास्तव में धर्म बदलना चाहता है तो उसे किसी लालच या वासना के बिना दिल से ऐसा करना चाहिए। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि आर एस एस तथा अन्य सांप्रदायिक समूह अस्तित्वहीन ’लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाडना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह समूह ऐसे मुद्दों को उठाने पर तुले हुए हैं जो सांप्रदायिकता के आधार पर समाज को बांटते हैं। उन्हें आरएसएस के नवीनतम अभियान में राजनैतिक चाल नजर आ रही है, जो अपना एजेण्डा आगे बढाने के वास्ते बातों में आ जाने वाली हिन्दू जनता को मूर्ख बनाने के लिए है। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि आर एस एस तथा भाजपा सहित इससे जुडे संगठनों ने अब समाज में फूट के बीज बोने के लिए ’लव जिहाद’ को चुना है।
आर एस एस ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को उठा लिया तथा दक्षिण भारत में इसे एक बडा मुद्दा बना दिया। बाद में विश्व हिन्दू परिषद ने इसे काम में लिया किन्तु उसे अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इन शब्दों (लव जिहाद) को बल तब मिला जब केरल के माक्र्सवादी मुख्यमंत्री वी एस अचुतानंदन ने इन्हें एक मुस्लिम संगठन के खिलाफ काम में लिया।
पूर्व में अगस्त २००९ में केरल हाईकोर्ट ने राज्य की पुलिस को यह जांच करने के लिय कहा था कि क्या प्रेम और पैसे को काम में लेकर युवाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने के वास्ते कोई संगठित गोरखधंधा चल रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सबूत नहीं मिला।

स्कूल में रंगरेलियां मना रहा था टीचर

0

RPJHONL004280820142Z21Z06 PM (1)चित्तौडगढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र स्थित एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांव की ही विवाहित पूर्व छात्रा के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े जाने के बाद तृतीय श्रेणी अध्यापक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने आरोपी अध्यापक की जमकर धुनाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया था लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहा।

विवाहिता एवं उसके परिजनों के रिपोर्ट देने से इंकार करने पर मौके पर गई पुलिस भी खाली हाथ लौट आई। घटना बुधवार दोपहर की है जिसे लेकर गुरूवार भी गांव में हंगामा होता रहा।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम चौबेजी का कंथारिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तृतीय श्रेणी अध्यापक रामकेश मीणा निवासी ग्राम सेवा तहसील गंगापुर जिला सवाईमाधोपुर हाल चित्तौड़गढ़ को बुधवार दोपहर दो बजे वहां के स्कूल में गांव की ही एक बीस वर्षीया विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के साथ वहां एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी लेकिन कुछ समय बाद ही वह वहां से ग्रामीणों को बातों में उलझाकर भाग निकला।

गुरूवार सुबह जैसे ही विद्यालय खुला तो ग्रामीण वहां पहुंच गए व शिक्षण कार्य बंद करवाने के साथ हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा व भदेसर थाना प्रभारी चंद्रशेखर भी गांव में पहंुचे व घटना की जानकारी लेने के साथ विवाहिता व उसके परिजनों को भी बुलवाया जिससे घाटना की पुष्टि हो गई।

जिला शिक्षा अधिकारी व थानाधिकारी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारू करवाया।

शर्मा ने बताया कि मामले की पुष्टि होने के बाद तत्काल आरोपी अध्यापक को पद से निलंबित कर दिया है एवं फ रार अध्यापक को मुख्यालय उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है इसके साथ ही घाटना को लेकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

क्योंकि घटना कल विद्यालय बंद होने के बाद की है। उन्होंने बताया कि यह अध्यापक वर्ष 2006 में यहां नियुक्त हुआ था और तब यह विवाहिता भी दसवीं में अध्ययनरत थी और अध्यापक से इसके संबंध बन गये थे और विवाहिता अपने विवाह के बाद भी यहीं रह रही थी।

थानाधिकारी ने बताया कि घाटना को लेकर विवाहिता के परिजनों को बुलवाया गया लेकिन उन्हाेंने किसी तरह की रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया।

उदयपुर में तीन दिवसीय फिल्मोत्सव

अकाल की कला २उदयपुर | जन संस्कृति मंच एवं उदयपुर फिल्म सोसाइटी के संयुक्त तत्त्वावधान में होने वाला दूसरा तीन दिवसीय उदयपुर फिल्मोत्सव सितम्बर को आयोजित होगा होगा |
उदयपुर फिल्म सोसाइटी के संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने बताया कि पहले उदयपुर फिल्मोत्सव की सफलता से प्रेरित होकर इस बार फिल्मोत्सव दो की जगह तीन दिन का रखा गया है | जो कि पांच से सात सितम्बर के बीच होगा फिल्मोत्सव महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में चलेगा इसमें प्रवेश निशुल्क रहेगा भाटी ने बताया कि इस बार के प्रमुख आकर्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मराठी फीचर फिल्म ‘फंड्री’, अंतरराष्ट्रीय स्टार पर चर्चित-प्रशंसित दस्तावेजी फिल्म ‘रेड एन्ट ड्रीम’ / ‘माटी के लाल’ और सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रजत कपूर की बनायी फीचर फिल्म ‘आखों देखी’ शामिल है | इस बार का फिल्म उत्सव सुप्रसिद्ध चित्रकार जैनुल आबेदिन (जिनका यह जन्म शताब्दी वर्ष है ), सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक-लेखक और पटकथा लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास ( जिनका भी यह जन्म शताब्दी वर्ष है ) अभिनेत्री ज़ोहरा सहगल और बांग्ला के कवि नबारुण भट्टाचार्य ( ये दोनों हाल ही में हमें छोड़ गए.) को समर्पित है. इस अवसर पर चालीस के दशक में पड़े बंगाल के भीषण अकाल पर जैनुल आबेदिन के अकाल की कलाबनाए कालजयी चित्रों की शृंखला भी प्रदर्शित की जायेगी और प्रसिद्द चित्रकार श्री अशोक भौमिक , जैनुल आबेदीन के बनाये चित्रों के ऐतिहासिक अवदान पर ‘अकाल की कला’ शीर्षक से एक दृश्यात्मक प्रस्तुति भी देंगे | भाति ने बताया कि ज़ोहरा सहगल पर रंगकर्मी एम के रैना और अनन्त रैना द्वारा बनाई गयी दस्तावेजी फिल्म ‘जोहरा सहगल’ भी प्रदर्शित की जायेगी जोहरा सहगल के सौ साल का होने पर बनायी गयी इस फिल्म में जोहरा सहगल की ज़िंदगी की यादें, उनकी दुर्लभ तस्वीरें, उनका बचपन-जवानी , उदय शंकर का ट्रूप, पृथ्वी थियेटर, परिवार और फ़िल्में – सबको समेटते हुए एक यादगार ज़िंदगी की यादगार तस्वीर उकेरी गयी है | ख्वाजा अहमद अब्बास की सबसे महत्त्वपूर्ण मानी जाने वाली फिल्म ‘धरती के लाल’ ( 1946 ई. ) भी इस अवसर पर दिखाई जायेगी. ‘धरती के लाल’ उन फिल्मों में से थी जिन्होंने भारतीय यथार्थवादी सिनेमा की नींव डाली. यह इन्डियन पीपुल्स थियेटर्स एसोसियेशन ( IPTA) का एकमात्र औपचारिक निर्माण है | समारोह में ‘यह मृत्यु उपत्यका नहीं है मेरा देश’ शीर्षक से नबारुण भटाचार्य की कविताओं की प्रस्तुति उदयपुर फिल्म सोसाइटी के सदस्यों द्वारा दी जायगी |

नर्सिंग छात्रों का अनशन जारी

IMG_0542उदयपुर | आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीन बीएससी नर्सिंग कॉलेज को राजकीय कोष में लेने की मांग को लेकर सोमवार से अनशन पर बैठे चार छात्रों को प्रशासन ने हालत नाजुक होने पर भर्ती करवाने के बाद धरना स्थल पर दूसरे चार छात्र गुरूवार को आमरण अनशन पर बैठ गए | उधर नर्सिंग छात्रों के समर्थन अजमेर नर्सिंग मेडिलकल कॉलेज के छात्रों ने भी हड़ताल की घोषणा करदी व् अन्य संगठन भी समर्थन में आगये जिन्होंने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया |
पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे बीएससी नर्सिंग छात्रों की बुधवार शाम हालत नाजुक होने से प्रशासन ने उन्हें जबरदस्ती धरना स्थल से उठा कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया और इलाज शुरू किया | आज धरना स्थल पर दूसरे चार अन्य छात्र कृतिक, राहुल, लोकेश और रत्नेश अनशन पर बैठ गए | नर्सिंग छात्रों यूनियन के सुरेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि कल अनशन पर बैठे चार छात्रों को जबरदस्ती भर्ती कराया जबकि छात्रों ने भर्ती होने से इंकार कर दिया था | अस्पताल प्रशासन ने बाकी मांगे मान कर उन्हें पूरा करने का वादा किया है, लेकिन जो मुख्य मांग नर्सिंग कॉलेज को राजकीय कोष में लेने की है उसपर कोई वार्ता नहीं हुई ना ही किसी उच्च अधिकारी से कोई आश्वासन मिला है | इधर छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल सांसद अर्जुन मीणा से मिला और उन्हें मामले में हस्तक्षेप करने को कहा मीणा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे इस सन्दर्भ में जिला कलेक्टर से बात करेगें | आज दिन में नर्सिंग छात्रों के समर्थन में प्राइवेट नर्सिंग फाउंडेशन , अनुसूचित जाती छात्र संगठन , एनएसयूआई, उदयपुर शोसल वर्कर्स एसोसिएशन, नर्सिंग छात्र संगठन भारत, संगठनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर उनकी मांग को चिकित्सा शासन सचिव व् चिकित्सा मंत्री व् मुख्यमंत्री तक भेजने का आग्रह किया | भर्ती छात्रों का प्रशासन द्वारा इलाज जारी है | उदयपुर बीएससी नर्सिंग कॉलेज के समर्थन में अजमेर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग के छात्र भी आज हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी एवं कोटा. बीकानेर और जयपुर के नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने भी ज्ञापन देकर मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है |

हाजियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण ३० अगस्त को

Hajj4उदयपुर | राजस्थान हज कमिटी व् अल्प्संखयक मामलात विभाग के तत्वावधान में इस वर्ष है जाने वाले हाजियों को ३० अगस्त को टीकाकरण और प्रशिक्षण दिया जाएगा |
अल्प्संखयक मामलात अधिकारी रफीक अहमद शेख ने बताया की ३१ अगस्त को मुस्लिम मुसाफिर खाना चमनपुरा में प्रातः १० से २ बजे तक इस वर्ष जाने वाले हाजियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा टीकाकरण होगा | हज कोर्डिनेटर जहीरुद्दीन सक्का ने बताया कि प्रशिक्षण देने का कार्य जयपुर के शमशुद्दीन व् इनकी टीम द्वारा दिया जाएगा | जिसमे हज से जुड़े अरकान किस तरह अदा किये जाते है तथा हज के वक़्त किन किन बातों का ध्यान रखा जाता है | यह बाते पूरी विस्तार से बताई जायेगी | उदयपुर से सरकारी और प्राइवेट टूर से सौ से अधिक लोग हज पर जा रहे है | इस मौके पर रफीक अहमद खान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित मोहम्मद सलीम शेख प्रोग्राम अधिकारी, आरीफ बेग मिर्जा, सलीम मोहम्मद मेवाफरोष, हाजी युसुफ, तनवीर चिष्ती, इसरार मोहम्मद, याकूब मोहम्मद आदि उपस्थित रहेगें।

खजुराहो में एसी कोच बढ़ाया

4उदयपुर। रेलवे प्रशासन ने बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी (19666/19665) में एक थर्ड एसी के स्थान पर एक फर्स्ट मय सेकण्ड एसी का कोच लगाया जा रहा है। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है।

क्षेत्रीय रेल अधिकारी हरफूलसिंह चौधरी ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुये गाडी संख्या , उदयपुर-खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस रेलगाड़ी के कोच संरचना में बदलाव करते हुए उदयपुर से आगामी 23 अक्टूबर से एवं खजुराहो से 25 अक्टूबर से एक थर्ड एसी के स्थान पर एक फर्स्ट मय सैकण्ड एसी कोच लगाया जा रहा है। इस बदलाव से खजुराहो एक्सप्रेस में यात्रियों को फर्स्ट एसी की 10 एवं सेकण्ड एसी की 20 बर्थ उपलब्ध होगी। इस बदलाव के बाद रेलगाड़ी में फर्स्ट मय सेकण्ड एसी का एक कोच, सेकण्ड एसी का एक कोच, थर्ड एसी के तीन कोच, सेकण्ड स्लीपर के नौ कोच, साधारण श्रेणी के चार कोच व दो गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

होली-डे, इंटरसिटी में भी बढ़ाए

रेलवे प्रशासन ने जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल होली-डे स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी (09721/09722) में एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक सेकण्ड मय थर्ड एसी का एक कोच अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया है। इसी तरह उदयपुर-जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12991/12992) में भी एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक एक एसी चेयरकार कोच अस्थायी तौर पर बढ़ाया है। इन कोच में रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। –

अच्छी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, करें आवेदन

0

3जयपुर। नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (माइनिंग) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

कुल 157 पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर है।

वहीं ऑनलाइन आवेदन की कॉपी और दस्तावेजों को भेजने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों आयु सीमा 30 वर्ष से कम रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद के आवेदक ने किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से माइनिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 4.5 लाख रूपये सीटीसी, भत्ता और हेल्थ बीमा दिया जाएगा।

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कर से होगा।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रूपये शुल्क रखा गया है। आवेदन संबंधी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार नेवेलीलीग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट लॉग ऑन करें।

टीचर की नौकरी के लिए निकली भर्ती, करें आवेदन

0

2जयपुर। रोजगार कार्यालय में विभिन्न खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों के लिए कोई भी योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन कर सकता है।

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 से लेकर 30 वर्ष है।

वोकेशनल इंस्ट्रक्टर के 2 , सहायक कैमरामैन के 3, नेवीगेशनल सहायक के 31, शोध सहायक (बॉटनी) का एक , प्राथमिक शिक्षक के एक और टीजीटी के 2 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर समस्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न कर संबंधित रोजगार कार्यालय में भेज दें।

मानव तस्करी में देश में पहले स्थान पर राजस्थान!

0

1Udaipur.मानव तस्करी के मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े तो यही कहानी बयां कर रहे हैं। हालांकि राज्य पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकडों के अनुसार, वर्ष 2013 में 1190 मामले दर्ज हुए और 212 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान मानव तस्करी मे फंसे 1104 लोगों को बचाया जा सका। इसमें 1101 भारतीय और तीन विदेशी थे। वहीं 85 लोगों का पता नहीं लग सका। इधर पुलिस ने इस दिशा में बेहतर कदम उठाने का दावा किया है।

पुलिस के आंकड़ दूसरे
उधर राज्य पुलिस के आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से कुछ और ही कहानी कहते हैं। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2011 से 30 मई 2014 के दौरान ±यूमन ट्रैफिकिंग सेल और मिसिंग सेल ने कार्रवाई करते हुए 2,534 लड़कियों और बच्चों को मुक्त कराकर 960 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सिर्फ सूचना पर ही कार्रवाई
जयपुर कमिश्रेट के चारों जिलों में मानव तस्करी निरोधत्मक यूनिट तैनात है, पर कार्रवाई सिर्फ सूचना आने के बाद ही की जाती है। ज्यादातर यूनिट की पुलिस गश्त,धरना जुलूस या फिर वीवीआईपी दौरों में ही व्यस्त रही है।

उत्तर में एसीपी कोतवाली, दक्षिण में सोढ़ाला एसीपी, पश्चिम में सदर एसीपी और पूर्व में एडिशनल डीसीपी नोडल अधिकारी हैं, लेकिन इनके साथ लगी मानव तस्करी यूनिट ज्यादातर समय अन्य कामों या फिर दूसरे थानों में तैनात रहती है। इस कारण मानव तस्करी की सूचना मिलने पर ही काई कार्रवाई हो पाती है।

एडीजी ±यूमन ट्रैफिकिंग सेल टी.एल. मीणा ने बताया कि मानव तस्करी व बाल मजदूरी से जुड़े मामलों की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। ऎसे अपराधों में शामिल लोगों को पकड़ कर बच्चों व लड़कियों का जीवन बचाया जा सके, इसके लिए प्रयास किए गए हैं।

‘‘सरकार आपके द्वार’’ अभियान के तहत प्राप्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें – कलक्टर

DM_revew meeting_27-8-2014
उदयपुर। जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत आम-जन से प्राप्त समस्याओं को निपटाने में सभी विभाग तत्परता से कार्य करें। वे बुधवार को जिला परिषद सभागार में सभी विभागों की संयुक्त बैठक में अभियान में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिन विभागों को सामुदायिक क्षेत्र की शिकायतें मिली हैं, उन पर वे अपने स्तर पर पूर्ण टिप्पणी एवं समीक्षा व मापदण्डों का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों को अग्रेषित करें ताकि बिना अनावश्यक विलम्ब के उचित निर्णय किया जा सके।
उन्होंने कहा कि वैयक्तिक प्रवृत्ति की समस्याओं का भी अधिकारी समयबद्घ निस्तारण करें। उन्होंने पेंशन, बी.पी.एल आदि मामलों में पटवारी ग्राम सचिव स्तर पर सत्यापन कराते हुए अयोग्य व्यक्तियों को सूची से बाहर करने के निर्देश दिए।
प्रदूषित जल वितरण की शिकायतों को प्राथमिकता से दिखाने के निर्देश जलदाय विभाग को दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग से कहा कि वे सभी कार्यों का तखमीना तैयार करें और विभाग के स्तर पर हो सकने वाले कार्यों को समयबद्घ ढंग से पूरा करा लें। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के मामले में पूर्ण सक्रियता बरतने की जरूरत बताते हुए कहा कि जहां बल प्रयोग की जरूरत होगी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में किसी जानकारी का अभाव हो तो वे कलेक्ट्रेट में स्थापित सम्पर्क आई.टी. केन्द्र में सम्पर्क साध सकते हंै। नि:शक्त, वृद्घजन, असहाय आदि के प्रकरणों में विशेष संवेदनशील होकर कार्य करने की जरुरत है, उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि विभागों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राजसम्पर्क पोर्टल का उपयोग एवं उस पर प्राप्त समस्याओं की मॉनिटरिंग सभी विभागों को जिला एवं ब्लॉक स्तर से करनी है।
बैठक में कलक्टर ने सभी अधिकारियों से उनकी विभागीय प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.सी. लखारा, गिर्वा उपखण्ड अधिकारी अभिमन्यु कमार, जिला रसद अधिकारी हिम्मत सिंह भाटी एवं एन.के.कोठारी, महिला एवं बाल विकास उप निदेशक श्रीमती श्वेता फगे$िडया, उपखण्ड अधिकारी (झा$डोल) डॉ. कीर्ति राठौ$ड, जिला कोषाधिकारी एस.एस.बांग$ड एवं संजय सिंह, सीपीओ सुधीर दवे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एन. बैरवा, अधीक्षण अभियन्ता अनिल नेपालिया (निर्माण), के.एस.सिसोदिया (एवीवीएनएल), वी.के.गौ$ड (पीएचईडी) सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।