झीलों की नगरी में होगा एशियाई देशों का यूथ फेस्टिवल

image

उदयपुर। एशियाई देशों की यूनिवर्सिटीज का यूथ फेस्टिवल अगले वर्ष जनवरी में झीलों की नगरी उदयपुर में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की मेजबानी में होगा। 

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने रविवार को यहां बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (आई यू ए) ने इस आयोजन की जिम्मेदारी के लिए सु.वि.वि को चुना है। 

इस अन्र्तराष्ट्रीय आयोजन में एशिया के सौ से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राएं भाग लेंगे। सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति आई वी त्रिवेदी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि वह इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे से आग्रह करेंगे। 

उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है तथा हम इसको सफलतापूर्वक आयोजित कर दुनिया में राजस्थानी संस्कृति की अनूठी मेजबानी का रंग बिखेरेंगे।

Dim sum and Noodles Fiesta’ at The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur August 23- 31, 2014

DSC00017

Udaipur. The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur, brings to the table the authentic taste of China with an irresistible assortment of Dim Sums and Noodles to choose from.

The ‘Dim sum and Noodles Fiesta’ presents Chef Dharma Lama from The Lalit New Delhi, who offers traditional dim sums and noodles from the Chinese kitchen in an innovative style at Padmini, the 24-hour multi-cuisine restaurant.

Choose from a delectable range of dim sums starting from Trio of Mushroom Dim sum, Chicken Mandarian Dim sum, Sui Mai Vegetable Dim sum, Seafood Dim sum to Chilli Cottage Cheese with Bok Choy and many more. While the lip- smacking range of noodles includes Szechuan noodle, Hong Kong style noodle, Cantonese style noodle amongst others.

Details –
Event: Dim Sum and Noodles Fiesta
Outlet: Padmini Restaurant (Lunch and Dinner)
Date: August 23- 31, 2014

About The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur
Nestled amidst the Aravalli Hills with captivating view of Fateh Sagar Lake, The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur showcases the rich history and culture of the vibrant state of Rajasthan.
Built by his Highness Maharana Fateh Singh in 1911, this luxury heritage hotel sits on a hilltop, with a majestic architecture and décor that reflect the culture, charm and grandeur of this bygone era. The hotel is located just kilometres away from the city centre, international airport and railway station.
The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur features 55 well-appointed, spacious rooms and suites, all of which offer captivating view of the lake, valley or Udaipur skyline. The entire palace has been meticulously restored, blending modern luxuries with royal splendour.

छात्रसंघ चुनावों के नामांकनों की धूम

IMG_0334
उदयपुर। उदयपुर संभाग में आगामी ३० अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों को लेकर शनिवार को नामांकनों की धूम रही। छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दोनों प्रमुख संगठनों के प्रत्याशी जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सुविवि छात्रसंघ चुनावों के लिए प्रत्याशियों के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में नामांकन पेश किए वहीं महाविद्यालय प्रत्याशियों ने अपने ही कॉलेज में नामांकन प्रस्तुत किए।
सुखाडिया विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियों ने आज एम.बी. कॉलेज के समीप स्थित छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय पर पहुंच नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पूर्व विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड रहे देवेन्द्र सिंह चुण्डावत ने जुलूस के साथ आयड पुलिया, दुर्गा नर्सरी रोड, एम.बी. कॉलेज चौराहे होते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठात कार्यालय पहुंच नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान हुई छात्रों की भी$ड एवं जुलूस के कारण एम.बी. कॉलेज एवं दुर्गा नर्सरी रो$ड पर यातायात भी बाधित हुआ कई

IMG_0373

बार ट्रापि*क जाम हो गया।
अभाविप में दिखी भाजपा: नामांकन दाखिल करने के दौरान जुलूस में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजयुमों व भाजपा के कई नेता भी साथ दिखाई दिए। छात्रसंघ चुनावों में भाजपा नेताओं की दिलचस्पी लोगों में चर्चा का विषय बन रही। भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शत्त*ावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, लवदेव बाग$डी आदि उपस्थित थे।
इधर, एबीवीपी से बागी होकर एनएसयूआई में शामिल हुए हिमांशु चौधरी का जुलूस फतह स्कूल के समीप हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जिसे पूर्व विधायक रघुवीर मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के रूप में छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय पहुंच हिमांशु ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ परमवीर सिंह, अभिमन्यु सिंह झाला, राजा चौधरी, रिजवान खान सहित एनएसयूआई के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
छात्र संघर्ष समिति की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुणाल कुमावत ने बिना जुलूस के संगठन के पांच पदाधिकारियों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों ने अपने कॉलेजों में ही अपने नामांकन दाखिल किए।

IMG_0299
इन्होंने भी भरा नामांकन: अभाविप से छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर गजेन्द्र रावल, महासचिव पद पर भावेश पुरोहित, संयुत्त* सचिव पद पर इति मीणा व एनएसयूआई से उपाध्यक्ष पद पर हरिओम मीणा, महासचिव सिद्घार्थ सोनी व संयुत्त* सचिव के लिए भावना ने नामांकन पेश किया।
दो दोस्त अलग राह: सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष के दो दावेदार अभाविप से देवेन्द्र सिंह चुण्डावत व संगठन से बागी होकर एनएसयूआई से चुनाव ल$ड रहे हिमांशु चौधरी जब नामांकन के दौरान जुलूस के रूप में छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय पहुंचे इस दौरान दोनों प्रत्याशियों को अपने समर्थकों ने कंधों पर उठा रखा था। इस दौरान हिमांशु और देवेन्द्र दोनों एक-दूसरे से मिले हाथ मिलाया और आगे ब$ढ गए। ज्ञातव्य है कि एक ही संगठन में रहकर दोनों ही बीते वर्ष सुविवि में सिटी बस संचालन सहित कई छात्र हितों की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन एवं भूख ह$डताल की थी परन्तु अभाविप से टिकट नहीं मिलने से नाराज हिमांशु अपने समर्थकों के साथ एनएसयूआई में जा मिले और प्रत्याशी के रूप में चुनाव ल$ड रहे है।
साइंस कॉलेज में खदे$डा: छात्रसंघ चुनावों को लेकर साइंस कॉलेज में विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा हो रहे नामांकन के दौरान कॉलेज परिसर में काप*ी भी$ड जमा हो गई जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जमीन पर लाठियां ठपकाई और छात्रों को कॉलेज परिसर से खदे$डा।
बसों पर च$ढे छात्र: छात्रसंघ चुनावों को लेकर सुविवि के एक छात्र संगठन द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान जब जुलूस दुर्गा नर्सरी रो$ड पर चल रहा था इसी दौरान कुछ छात्र वहां से गुजर रही बस की छत पर च$ढ गए और नारेबाजी करते हुए, अपने प्रत्याशी के पेम्पलेट आसमान में उछाले।

IMG_0277 IMG_0306 IMG_0326 IMG_0338 IMG_0357

कैबिनेट ब्रीफिंग निरस्त कराने पर आमादा वकील

mashal-juloos
उदयपुर | राजस्थान हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर आठवें दिन शनिवार को भी बार एसोसिएशन, उदयपुर एवं मेवाड वागड हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में आंदोलन जारी रहा और महिला अधिवक्ताओं ने भूख हडताल की तथा सभी वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रखा साथ ही स्टाम्प वेण्डर्स, टाईपिस्ट, फोटो स्टेट व्यवसायी, नोटेरी अधिवक्ताओं ने अपना कारोबार बंद रखा।
आंदोलन को उग्र करते हुए बार एसोसिएशन ने २५ अगस्त को उदयपुर बंद के दौरान सरकार आपके द्वार कार्यऋम के अंतर्गत आरसीए में सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक को निरस्त कराने की घोषणा की है। इसके लिए अधिवक्ता सोमवार को उदयपुर बंद कराएंगे और सभी संगठनों को साथ में लेकर आरसीए परिसर पहुंचेंगे, जो पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि २५ अगस्त को अधिवक्ताओं ने उदयपुर बंद का आव्हान किया है, जिसे शहर के सभी सामाजिक, राजनैतिक, गैर राजनैतिक संगठन समर्थन देने की घोषणा कर चुके है। इसी दिन सरकार आपके द्वार कार्यऋम के अंतर्गत आखरी दिन मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर में केबिनेट की ब्रीफिंग लेगी। बार एसोसिएशन ने मंत्रिमंडल बैठक निरस्त कराने की प्रतिबद्घता जताते हुए आरसीए में धरना देकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
आज धरना स्थल पर महिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्षा प्रमोदिनी बक्षी के नेतृत्व ऋमिक अनशन पर बैठी। भूख हडताल पर अधिवक्ता सहवृत सदस्य हितेषी जैन, पूर्व वित सचिव स्वाति रॉबर्ट, रागिनी शर्मा, वीना अग्रवाल, मीरा पोरवाल, लता शर्मा, शीतल नंदवाना, हितेषी जैन, नीता शर्मा, मंजुलता, संगीता अरोडा, रेखा तलेसरा, चन्द्रप्रभा दशोरा, आशा माली, पुष्पा सेन, नरगीस, सुधा मेहता, पायल पुरोहित, मीनाक्षा शाह नागोरी, अनुपमा झा, सोनिका जैन, शीतल पालीवाल, नीशा शर्मा, रितु मेहता आदि ने भाग लिया।
mashal-juloos1
धरना स्थल पर आज पूर्व नगरीय विकास मंत्री भारत सरकार व पूर्व सांसद डॉं. गिरजा व्यास एवं राजस्थान यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली भी उपस्थित हुए। धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया जिसे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरजा व्यास ने अपने उदबोधन में कहा कि गरीब की आवाज, गरीब को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करने का जो आंदोलन किया है इसके लिए वो क्षेत्र के सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करती है। सभा के पूर्व इससे पूर्व २५ अगस्त को उदयपुर बंद सफल करवाने के लिए विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें कई संगठनों ने स्वैच्छा से बंद सफल बनाने का आश्वासन दिया। बार महासचिव गगन सनाढ्य ने बताया कि बंद को सफल बनाने के लिए बार एसोसिएशन की साधारण सभा हुई जिसमें २५अगस्त को आहूत उदयपुर बंद को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण उदयपुर नगर को २२ विभागों में विभक्त किया तथा प्रत्येक विभाग के लिये तीन-तीन अधिवक्ताओं के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिवक्ता निर्धारित पोइन्ट पर उपस्थित देते हुए शांति पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में बंद करवायेगे। इस संबंध में सभी अधिवक्ताओ को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई एवं बार एसोसिएशन व संघर्ष समिति की ओर से उदयपुर शहर के सभी सम्मानित नागरिक बंधुओं, व्यापारिक वर्ग, विधार्थी वर्ग से उक्त बंद को सफल बनाने की अपील की गई।
उदयपुर द्वारा हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर कई वर्षो से मांग लम्बित है एवं अधिवक्ता लम्बे समय से न्यायिक कार्यो का बहिष्कार कर रहे है। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर राज्य सरकार के उदयपुर प्रवास के दौरान २५ अगस्त को बार एसोएिसशन द्वारा आहूत उदयपुर बन्द को उदयपुर देहात जिला कांगे्रस कमेटी ने अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इनका कहना….
शांतिपूर्वक आंदोलन करने से किसी को नहीं रोका जाएगा। अपनी बात कहने का सभी को अधिकार है। चाहे वो बार एसोसिएशन हो, चाहे मजदूर नेता या आमजन। शांतिपूर्वक अपनी बात रखें, उसका मौका सभी को दिया जाएगा, लेकिन उग्र रूप धारण करने पर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी और पर्याप्त हैं। सोमवार को बंद और ब्रीफिंग के दौरान होने वाली किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए तैयार हैं।
-अजयपाल लांबा,
पुलिस अधीक्षक

गुलाबबाग बना चोरों और असामाजिक तत्वों का अड्डा

gulab-bagh-gate
उदयपुर। शहर के सबसे बडा और खूबसूरत ऐतिहासिक बाग गुलाब बाग दो विभागों की लडाई में चन्दन चोरों और असमाजिक तत्वों के सुपुर्द हो चुका है। चन्दन चोर अब वहां पर आराम से किश्तों में चंदन के पेड चोरी कर चन्दन का नामोनिशान मिटा रहे है तो असमाजिक तत्व खुल कर हुडदंग मचा रहे है इधर नगर निगम व् पीडब्ल्यूडी जिम्मेदारी एक दूसरे पर थोंप रहे है।
IMG_0272चन्दन चोरों के हौसले इतने बुलंद होगये कि कुछ माह पहले जो पेड काट कर लेगये थे बीती रात अब उनके ठूंठ भी उखाड कर लेगये। पूर्व में पेड चोरी होने के बाद भी नगर निगम या पीडब्ल्यूडी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई और इसीलिए चोरों के हौसले बुलंद हो गए कि उन पेडों के ठूंठ भी चुरा कर लेगये।
गुलाबबाग में कई लोग सुबह शाम भ्रमण के लिए जाते है। उनका कहना है कि गुलाब बाग में पिछले कई समय से कोई सुरक्षा नहीं है और खास कर शाम ढले यहाँ पर नशेडियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। अंदर ये लोग नशा करते है हुडदंग मचाते है। कोई उन्हें रोकने के लिए नहीं आता जबकि कई लोग यहां सुबह शाम परिवार के साथ भ्रमण पर आते है।
नगर निगम और पीडब्ल्यूडी दोनों विभागों में से कोई भी जिम्मा लेने को तैयार नहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का कहना है कि इस मामले में आप नगर निगम से बात करो और नगर निगम आयुक्त का कहना है कि अभी पीडब्ल्यूडी ने हमारे जिम्मे नहीं किया है । ऐसे में दिन ब दिन गुलाब बाग की स्थिति बिगडती जा रही जबकि करीब साल भर पहले नगरीय विकास एवं शासन सचिव जीएस संधु ने पीडब्ल्यूडी को बाग नगर निगम को सपने को कहा था और नगर निगम को जिम्मेदारी उठाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कागजी कार्रवाई दोनों विभागों की तरफ से नहीं हो पायी तो बात यहीं अटक गयी।
दो गार्डों के जिम्मे: गुलाबबाग की सुरक्षा दो गार्डों के जिम्मे है दिन में तो गार्ड तैनात रहते है और आने जाने वाले वहां का इन्द्राज या संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी करते है लेकिन रात में गुलाब बाग का कोई धनि धोरी नहीं कोई पूछताछ करने वाला नहीं है।
इनका कहना है…..
गुलाबबाग में सुरक्षा का जिम्मा नगर निगम का है अभी में तो बहार हु मुझे चन्दन चोरी के बारे में कुछ पता नहीं। आप नगर निगम से पूछो।
गणपत लाल मीणा,
गुलाब बाग अधीक्षक
गुलाबबाग में पीडब्ल्यू दी विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। सुरक्षा गार्ड जरूर नगर निगम ने लगा रखे है, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी ने गुलाब बाग नगरनिगम को सौंपा नहीं है
हिम्मत सिंह बारहठ,
नगर निगम आयुक्त

कलेक्ट्री की छत पर दारु पार्टी और मनमर्जी का गुल-गपाड़ा

शाम ढलते ही शुरू होती है कर्मचारियों की पार्टी, कलेक्ट्री की छत पर पड़ी है ढेरों शराब की बोतलें
10617452_10202626768891011_679354761_n
उदयपुर। शहर में शराब पीने के लिए सबसे महफूज स्थान जिला कलेक्ट्री की छत है। शाम को राष्ट्रध्वज तिरंगा उतर जाने के बाद वहां कानून का कोई रखवाला नहीं होता। तब वहां पर आराम से शराब पीते हुए मनमर्जी का गुल-गपाड़ा किया जा सकता है। आप किसी शराब की दुकान में, या फतहसागर की पाल पर या रानी रोड पर शराब पीते दिखाई देंगे, तो कानून लागू करने का जिम्मा उठाने वाली पुलिस आपको पकड़कर अंदर कर देगी, लेकिन कलेक्ट्री की 10615693_10202626769091016_1751072123_nछत पर ऐसा कोई खतरा नहीं है। शर्त बस एक ही है कि आपकी मित्रता उन कर्मचारियों से होनी चाहिए, जो दिनभर चौथ वसूली से अपनी जेबें भर लेते हैं।
पता चला है कि भ्रष्ट कर्मचारी और उनके दलाल आए दिन कलेक्ट्री की छत पर दारू पार्टियां करते रहते हैं। सुबूत के तौर पर वहां बिखरी पड़ी बीयर और दारू की बोतलें अपनी कहानी खुद कह रही है। क्रइन न्यूजञ्ज के एक रिपोर्टर ने १८ अगस्त की सुबह कलेक्ट्री की छत की क्रवीडियोग्राफीञ्ज करके नजारा कैमरे में कैद किया। आश्चर्य तो यह है कि इस नजारे को क्रइन न्यूजञ्ज दो दिन से अपने चैनल पर दिखा रहा है, जिसे उदयपुर शहर और आसपास के गांवों के लाखों दर्शक देख रहे हैं लेकिन कलेक्ट्री की छत का नजारा आज सुबह तक नहीं बदला। इसकी वजह जिम्मेदार अफसरों का सरकार की चाकरी में व्यस्त रहना है। पता चला है कि कलेक्ट्री की छत पर ये दारू पार्टियां तब से शुरू हुई, जब एक रंगीन मिजाज जैन कलेक्टर यहां तैनात थे, जो हर हफ्ते नई लड़की मंगाते थे। कलेक्ट्री के10620985_10202626768731007_2087807223_n कर्मचारी इन वारांगनाओं को लेने के लिए डबोक जाते रहते थे। साहब की रंगीन मिजाजी देखकर कर्मचारियों की हौसला अफजाई हुई और वे छत पर दारू पार्टियां करने लगे।
शहरवासियों को यह तो मालूम है ही कि कुछ अर्से पहले एक पागल महिला ने कलेक्ट्री के बाहर फुटपाथ पर प्रसव किया था। वह महिला लंबे समय तक कलेक्ट्री के भीतर और बाहर घूमा करती थी और वहीं सो जाया करती थी।

चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन ही छात्र गुट भिड़े

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, हिमांशु चौधरी सहित २०० छात्रों द्वारा एनएसयूआई ज्वॉइन करने पर हुआ विवाद, एक छात्रनेता हिरासत में, यूनिवर्सिटी में भारी पुलिस बल तैनात

IMG-20140820-WA0026

उदयपुर। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रकिया का पहला दिन काला बीता। कल हनुमानगढ़ में छात्रों पर गोलीबारी से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं दूसरा दिन भी कालिख लिए हुए था। उदयपुर में आज सुबह १२ बजे सुखाडिय़ा यूनिवरसिटी कैंपस में दो छात्र गुट भिड़ गए, जिन पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर खदेड़ा। यहां पर विवाद इसलिए उपजा कि एबीवीपी के हिमांशु चौधरी ने दो सौ छात्रों के साथ आज एनएसयूआई ज्वॉइन कर ली। इससे नाराज एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेंद्रसिंह चूंडावत अपने समर्थको के साथ यूनिवरसिटी पहुंचे, जहां पहले से मौजूद हिमांशु चौधरी के समर्थक और देवेंद्रसिंह चूंडावत के समर्थक आपस में उलझ गए। दोनों छात्र गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों में हाथापाई की खबरें भी आई। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया।

IMG-20140820-WA0030

सूत्रों के अनुसार हिमांशु चौधरी एबीवीपी से जुड़े हैं और इस बार उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने की पूरी संभावना थी, लेकिन आखिर में देवेंद्रसिंह चूंडावत को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इससे नाराज होकर हिमांशु चौधरी ने आज दो सौ छात्रों के साथ एनएसयूआई ज्वॉइन कर ली। यह एबीवीपी के लिए बड़ा झटका है। आज सुबह यूनिवरसिटी के ऑट्र्स कॉलेज में ये दोनों गुट आमने-सामने हो गए। जमकर नारेबाजी की और हाथापाई हुई। सूचना पर डिप्टी गोवर्धनलाल खटीक, मुरलीधर किराडू, हिरणमगरी सीआई नरपतसिंह और प्रतापनगर थानाधिकारी रड़मलसिंह जाब्ते के साथ पहुंचे, जहां पुलिस को हलका बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने एक छात्रनेता को हिरासत में लिया, जिसे प्रतापनगर थाने ले जाया गया। हिमांशु चौधरी के साथ एनएसयूआई के दीपक मेवाड़ा, राजा चौधरी सहित कई छात्रनेता मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक यूनिवरसिटी में स्थित तनाव पूर्ण थी।

 

 

IMG-20140820-WA0024

IMG-20140820-WA0027

IMG-20140820-WA0033

IMG-20140820-WA0034

हाईकोर्ट बैंच के लिए 25 अगस्त को उदयपुर बंद ….

IMG-20140816-WA0059

उदयपुर|उदयपुर में राजस्थान हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन और शहर के सभी सामाजिक, राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठनों ने २५ अगस्त को राजस्थान सरकार की केबिनेट के रहते उदयपुर बंद का आव्हान किया है | तब तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार भी जारी रहेगा और कोर्ट के बहार धरना यथावत चलता रहेगा |
गौरतलब है कि पिछले कई समय से पहले जयपुर में अधिवक्ताओं का न्यायिक अधिकारीयों के साथ टकराव के बाद समरतह्ण में उसके बाद हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर एक महीने से ज्यादा समय से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रखा है | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उदयपुर आई मुख्यमंत्री से अच्छे माहोल में वार्ता नहीं होने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बैच की मांग के आंदोलन को उग्र करते हुए धरने प्रदर्शन शुरू करदिये है | उसी क्रम में आज भी अधिवक्ताओं ने कोर्ट के मुख्य द्वार पर ताले बंदी कर टेंट लगा कर धरना दिया हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर नारेबाजी की उसके बाद अधिवक्ताओं ने संगीतमय सुन्दरकांड का सामुहिक रूप से पाठ कर भगवान बजरंगबली से प्रार्थना की कि राज्य सरकार जो कि जनता के द्वार पर आई है उसे सद्बुधी देवे ताकि राज्य सरकार सम्पूर्ण मेवाड़-वागड़ क्षेत्र की जनता को सस्ता सुलभ न्याय दिलाने के लिए उदयपुर में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करे। तत्पश्चात् बार एसोसिएशन, उदयपुर के सभागार में उदयपुर के विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक श्रमसेवी एवं श्रमिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई जिसमे सिख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, समाज सेवी मनोहर सिंह सच्चर पेंशनर कर्मचारी संगठन के मुरलीधर गट्टानी, समाज सेवी गणेश डागलिया , बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी तीरथ सिंह खेरलिया, राजस्थान प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रभुलाल खटीक, पार्षद राजेश सिंघवी, जगनागरिक सेवा समिति के के.आर.सिद्वकी, विश्व हिन्दु परिषद खुमाण सिंह चुण्डावत, नारायण सिंह भाटी, जन नागरिक के अब्दुल रउफ अब्बासी, मेराज फाण्डेशन के इफ़्तेख़ार अब्बासी, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खटीक, जगदीश चन्द्र पाल उपस्थित थे। बैठक के बाद सभी अधिवक्ताओं समाजसेवी संगठन, राजनैतिक और गैर राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने २५ को उदयपुर बंद का आव्हान किया है | और आम जन को आंदोलन से जुड़ने का आव्हान किया है | गौर तालाब है की २५ को सरकार के मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और उनकी केबिनेट के सभी मंत्री यही शहर में रहेंगे | क्युकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समाप्ति भी २५ अगस्त को है और इसी दिन वसुंधरा राजे पिछले दस दिन का फीड बैक लेगी |

पूरी सरकार शहर में फिर भी आई जी बंगले के बाहर हुई गुंडागर्दी

121
उदयपुर। शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। आज दोपहर आईजी बंगले के बाहर बाइक सवार छह बदमाशों ने एक कार सवार को रोककर लोहे की रॉड से उसकी जोरदार पिटाई कर दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। इन बदमाशों ने आईजी बंगले के बाहर दो बाइक कार के आगे लगा दी। लोहे की रॉड से कार के कांच फोड़ दिए और कार सवार को बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया। बाद में उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बूझड़ा निवासी लोकेश तेली पुत्र नारायण तेली आज दोपहर कार लेकर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। इसी बीच आईजी बंगले के बाहर दो बाइक उसकी कार के आगे आकर रुक गई। दोनों बाइक पर छह बदमाश सवार थे। इन बदमाशों के हाथों में लोहे की रॉडे थी। बदमाशों ने रॉड से कार पर वार किए, जिससे कार के कांच टूट गए। बाद में लोकेश को कार से निकालकर सड़क पर पटक दिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान वहां पर दहशतभरा माहौल हो गया। वारदात के बाद बदमाश वहां से भाग छूटे। महाकाल मंदिर की सड़क और मल्लातलाई और राड़ाजी चौराहे से आने वाले लोग इस वारदात को देखकर सन्न रह गए। आईजी बंगले में तैनात पुलिसकर्मी भी बाहर नहीं निकले। बताया जा रहा है कि लोकेश तेली ठेकेदारी का काम करता है। हमलावरों के बारे में उसे भी कोई जानकारी नहीं है। बाद में उसे अंबामाता थाने ले जाया गया, जहां पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई है। उल्लेखनीय है कि क्रसरकार आपके द्वारञ्ज कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे में आईजी के बंगले के बाहर सरेआम हो रही गुड़ागर्दी से लगता है कि शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं।

जनसुनवाई में भू माफियाओं के खिलाफ जनता का आक्रोश

kataria__bedla_17-08-141

उदयपुर | सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने आज दूसरे दिन बड़गांव पंचायत समिति की विभिन्न गांवों में जा कर जन सुनवाई की जहाँ सड़क पानी बिजली के साथ साथ भू माफिया का भी मुद्दा उठ कर सामने आया | कटरिया ने सडकों की गुणवत्ता को लेकर एक ग्राम सेवक को निलंम्बित भी कर दिया |
कटारिया के दूसरे दिन के दौरा शुरू हुआ सौभ्ग्पुरा से जहाँ अच्छी खासी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आये थे | वहां के लोगों की मुख्य समस्याएं यह है क्षेत्र यूआईटी का है और वहां पर बिल्डरों ने प्लानिंग काट दी है प्लाट बेच दिए लेकिन मूल बहुत सुविधा सड़के , लाइट और पानी से पूरा क्षेत्र अभी भी ट्रस्ट है | इस क्षेत्र के लोगों ने कटारिया को बताया की यहाँ पुरे क्षेत्र में भू माफियाओं ने गरीब लोगों की जमीनों को ओने ओपी दामों में कब्जे कर लिया है और इसमे पुलिस और यु आई टी अधिकारीयों की मिली भगत से इंकार नहीं किया जासकता | भू माफियां का इस क्षेत्र में आतंक है | कटारिया ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए सुखेर थाना अधिकारी को भू माफियां के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है | इस क्षेत्र के एक वृद्ध भगवान लाल डांगी ने बच्चों के शमशान पर भू माफियाओं का कब्जा हटाने की मांग और भगवन लाल ने कहा की यदि सरकार ने अब नहीं सुनी टी वे सरकार के खिलाफ कोर्ट में जैन क्यों की बच्चों के शमशान की भूमि पर भू माफियाओं के कब्जे बिना अधिकारीयों की मिली भगत के संभाग नहीं है | जिसकी जिम्मेदारी सरकार की है | कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा के विधायक कोष से शोभागपुरा के रेबारियों का गुढा में 3 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक केन्द्र बनाने की घोषणा की। कटारिया ने दो दर्जन से ज्यादा सीसी रोड़ बनाने, हैण्ड़पम्प लगाने के निर्देश दिये तथा सभी जगह पेयजल की दीर्घकालीन योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले पंचायती राज जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आगामी 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने चीरवा में गत फरवरी को चोरी हुई हनुमान जी की प्रतिमा को बरामद करने के लिये विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये। कटारिया ने चीरवा के आस पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिये। कटारिया ने शोभागपुरा में रोड़ लाईट, सडक, नाली की व्यवस्था करने, ठाकुर जी के मन्दिर से राशन की दुकान तक पाईप लाईन बदलने, वार्ड 4 में एक माह के भीतर नई सडक बनाने, आंगनवाडी केन्द्र के पीछे शमशान भूमि से अतिक्रमण हटाने, भूमाफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, टीबी नियन्त्रण के लिये डॉट्स सर्वे कराने, रघुनाथपुरा में पनघट योजना प्रारम्भ करने, गुजराती पाटीदार छात्रावास के सामने कीचड़ समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिये।
अम्बरी में मुख्य समस्या चार्नोट की भूमि की आई ग्राम वासियों का कहना था की यहाँ पर लोग किसान पिछले ८० से १०० सालों से बेस हुए है और सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चार्नोट की भूमि पर निर्माण अवैध करदिये है ऐसे में लोगों को पत्ता मिलाना मुश्किल हो गया है | लोगों ने कटारिया से आग्रह किया की सरकार हमारे पक्ष को कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ रखे | कटारिया ने अम्बेरी में बिजली ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या की समाधान के लिये एक माह में मेंटीनंेस करने, जनता जल योजना प्रारम्भ करने, वन अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत पात्र लोगो को शीघ्र पट्टे जारी करने, प्रतापपुरा गमेती बस्ती से एनएच 27 तक नाली निर्माण के निर्देश दिये। कटारिया ने कैलाशपुरी में जनता जल योजना प्रारम्भ करने तथा झाला का गुढ़ा में पेयजल समस्या समाधान के निर्देश दिये। उन्होंने चीरवा में उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के खाली पडे़ पद को शीघ्र भरने, विद्यालय में 4 नये कमरे बनाने, चीरवा में ही जी.एल.आर. बनाकर पेयजल सप्लाई करने, बडे़ सर व छोटे सर में पेयजल ट्यूबवेल लगाने, 15 दिन के भीतर चारागाह तथा आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, मेघवाल समाज के लिये शमशान भूमि आवंटन करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांव में खाली पड़ी भूमि की चारदीवारी बनाने, खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिये।
इधर कटारिया ने ढिकली ग्राम पंचायत में 5 लाख रूपये की लागत से बनी दो सडको की गुणवत्ता में खामी पायी जाने पर ग्राम सेवक श्री मंजुर हुसैन को निलम्बित करने की घोषणा की। उन्होंने उदयपुर नगर सुधार न्यास के सचिव को निर्देश दिये कि जो कॉलोनिया न्यास द्वारा स्वीकृत है, वहां रोड लाईट, सडक, पेयजल तथा नाली निर्माण जल्द से जल्द करवाये, इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जायेगीं। जो कॉलोनिया न्यास द्वारा स्वीकृत नहीं है, वहां ग्राम पंचायत द्वारा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। इन अनाधिकृत कॉलोनियो को स्वीकृत करने के लिये नियमों में शिथिलता का प्रस्ताव मंत्री परिषद के समक्ष रखा जायेगा। इसके अलावा कटारिया ने बड़गांव पंचायत समिति की भुवाणा, चीरवा, रामा, सापेटिया में जन सुनवाई कर समस्याऐ सुनी | कई जगह सम्बंधित अधिकारीयों के नहीं पहुचने पर फटकार भी लगाईं