भाजपाइयों ने शराब पीकर मचाया उत्पात

IMG-20140527-WA0007
निम्बाहेड़ा। समीपस्थ गांव मरजीवी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाते हुए आंजना समाज के पंचायती नोहरे में लगी उद्घाटन पट्टिका को निशाना बनाया। शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाते भाजपाइयों ने शराब पीकर खूब उत्पाद मचाया और दुर्भावनावश आंजना समाज के पंचायती नोहरे में लगी उद्घाटन पट्टिका को तोड़ दिया। उद्घाटन पट्टिका पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, आंजना समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीराज आंजना, पंचायत समिति प्रधान गोपाल अंाजना और मरजीवी सरपंच कौशल्या बाई आंजना का नाम अंकित था। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में सार्वजनिक तौर पर जश्न के नाम पर शराब पीकर उत्पाद मचाते हुए सामाजिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की भत्र्सना करते हुए मरजीवी सरपंच कौशल्या बाई आंजना, रामलाल आंजना, गणपतलाल आंजना, रघुनाथ आंजना, गणपतलाल शंकरलाल आंजना, कन्हैयालाल मूजी, लालूराम खराण, जसराज मूजी, गोपाल आंजना, औंकारलाल आंजना, पवन आंजना सहित आंजना समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि जश्न के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार से शराब पीकर पूरे गांव में उत्पाद मचाया गया और आंजना समाज के पंचायती नोहरे को निशाना बनाया गया उससे यह साबित होता है कि आने वाले समय में राजनीतिक दुर्भावनावश और क्या कुछ नहीं घटित हो सकता है? आंजना समाज के वरिष्ठ लोगों ने प्रशासन से इस प्रकार का उत्पाद मचाने वालों पर लगाम लगाने और उनके खिलाÈ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना हो सके।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी

0

police-22
एक जून को होगी कांस्टेबल परीक्षा
चित्तौडग़ढ़। एक जून को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के सÈल आयोजन व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर वेद प्रकाश ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर वेद प्रकाश ने मंगलवार को यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय के समिति कक्ष में परीक्षा के संबंध में पुलिस, रेलवे, रोडवेज, परिवहन, नगर परिषद व रसद विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने जिले में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेतक एक्सप्रेस व मेवाड़ एक्सप्रेस में आवश्यकतानुसार कोच लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नगर परिषद के एईएन को एक जून को नेहरू गार्डन पर पेयजल के लिए पर्याप्त टैंकर की व्यवस्था तथा अन्य अधिकारियों को रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा। सीएमएचओ को चिकित्सा स्टाÈ को परीक्षा के चलते अलर्ट रखने की बात कही। जिला रसद अधिकारी को परीक्षार्थियों के लिए सशुल्क भोजन पैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था के निर्देश दिए। बताया गया कि परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस की विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
लगेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें
रोडवेज चीÈ मैनेजर पाबूदान सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी। परिसर में संचालित होटल मालिक को परीक्षार्थियों को उचित रेट पर भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

सांवरा के रुपयों पर मारा हाथ

BP4452435-large
सांवलियाजी। सांवलियाजी मंदिर में भंडार गणना के दौरान मंगलवार को मंदिर का ही एक संविदा कर्मचारी रुपए चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 24,100 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मंदिर मंडल प्रशासन व पुलिस के अनुसार सुरक्षाकर्मी भोजराज गुर्जर को संविदाकर्मी कैलाश पुत्र मोहनलाल शर्मा पर शक हुआ, तो प्रशासनिक अधिकारी भगवानलाल चतुर्वेदी को बताया। इसके बाद कैलाश पर निगरानी रखी गई। इस दौरान रुपए चुराने की पुष्टि हो गई। चौकी प्रभारी एएसआई हरिसिंह के नेतृत्व में जाब्ता मंदिर के बाहर गणना स्थल से निकलने वालों की तलाशी लेने लगा। कैलाश शर्मा ने आनाकानी की, तो जबरन तलाशी ली गई। उसकी जेब से एक-एक हजार के 22 नोट मिले।
मंदिर मंडल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर उसके घर भी तलाशी ली, जहां कुछ नहीं मिला। गौरतलब है कि भंडार गणना के दौरान पहले भी मंदिर मंडल कर्मचारी, पूर्व ट्रस्टी व बैंककर्मी आदि पकड़े जा चुके हैं। अधिकतर इनके खिलाÈ कानूनी कार्रवाई नहीं होने व भंडार सुरक्षा नियमों में ढील के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
झूठे डिस्पोजल के बहाने भी चुराए 2100 रुपए:
कैलाश गणना के दौरान चाय पीने वालों के झूठे डिस्पोजल कप भी इक_े कर रहा था।
उसने कप में भी रुपए छिपा दिए। इन्हें खंगालने पर उनमें एक-एक हजार के दो व सौ का एक नोट भी बरामद हुए।

बेड़वास में दुकानें, रानी रोड पर देवरा ध्वस्त

IMG_2610

-देवरा हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, अधिकारियों ने समझााइश कर खुलवाया

IMG_2602
उदयपुर। बेड़वास में 80 Èीट रोड पर बनाई गई चार दुकानों और रानी रोड पर देवरा यूआईटी ने ध्वस्त कर दिया। राजीव गांधी उद्यान के पास आज सुबह जब यूआईटी के अधिकारियों ने देवरों को ध्वस्त किया, तो ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया, जिसे बाद में समझाइश करके खुलवाया गया।

IMG_2609

जानकारी के अनुसार आज सुबह युआईटी तहसीलदार मय जाब्ते के बेड़वास 80 Èीट मेन रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे, जहां सीताराम व उनके दो भाइयों ने यूआईटी की जमीन पर चार दुकानें बनाकर कब्जा जमा रखा था। यूआईटी ने पूर्व में उनको नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने दो दुकानें आधी-अधूरी हटाकर कब्जा जमाय रखा, जिसकी हाल ही में जन सुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज की गई थी। आज सुबह यूआईटी तहसीलदार बाबूलाल मीणा ने मौके पर जाकर दो दुकानों को गिराया व सीताराम को पाबंद किया गया। इसके साथ ही अन्य कब्जों को भी हटाया गया। इधर, रानी रोड स्थित राजीव गांधी गार्डन के पास यूआईटी द्वारा देवरा ध्वस्त किए जाने से हवाला गांव के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और रानी रोड से हवाला का गांव का रोड जाम कर दिया, जो बाद में यूआईटी अधिकारियों से वार्ता के बाद खोला गया। यूआईटी तहसीलदार बाबूलाल मीणा ने बताया की रानी रोड स्थित राजीव गांधी पार्क के पास हवाला रोड पर देवरा बना हुआ था, जहां रोड के बीच में आ रहा था, जिसको आज यूआईटी द्वारा हटा दिया गया। इस कार्रवाई की खबर हवाला गांव में लगते ही लोगों का एकत्र हो गए, जो दिन में 12 बजे तक वही धरना लगाकर बैठ गए। मौके पर अंबामाता थानाधिकारी पहुंचे। थानाधिकारी और यूआईटी अधिकारियों ने जब ग्रामीणों को समाधान निकालने का आश्वासन दिया, तो ग्रामीण शांत हुए और रास्ता खोला। बाद में हवाला के ग्रामीण यूआईटी सचिव से मिलने पहुंचे और देवरे को Èिर से स्थापित करने की मांग की।

photo2

गांव बच सके तो मेरा झोपड़ा जला दो…

IMG_0270
उदयपुर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय समारोह में आज सुबह मोती मगरी पर हकीम खान सूरी की प्रतिमा के समक्ष मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शायरों ने मेवाड़ को सांप्रदायिक सौहार्द की 500 साल पुरानी मिसाल बताया, जो आज भी कायम है।
क्रहवाओं के झकोरे कहां आग ले के निकले…, मेरा गांव बच सकें, तो मेरा झोपड़ा जला दो…ञ्ज कुछ ऐसे ही तूÈानी जज्बों के साथ शुरू हुआ मुशायरा जिसमें मुश्ताक चंचल और Èिरोज बशीर खान के हिन्दू-मुस्लिम एकता के शेर और नज़्म को श्रोताओं की जमकर दाद मिली। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मुशायरा में बतौर अतिथि तेजसिंह बांसी, मनोहरसिंह कृष्णावत, बालूसिंह कानावत मौजूद थे।
मनोहरसिंह कृष्णावत ने कहा कि मेवाड़ 500 साल से राष्ट्रवाद और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। मेवाड़ की रक्षा के लिए राजपूत और पठान हमेशा आगे रहे हंै। कभी यहां हिन्दू-मुस्लिम में भेद नहीं किया गया। मेवाड़ के राजाओं ने कई सौ सालों तक सांप्रदायिक सौहार्द कायम करते हुए यहां कुशल राज किया है। तेजसिंह बांसी ने कहा की मुसलामानों ने मेवाड़ की हिÈाज़त के लिए अपनी जान तक कुर्बान की है। शायर मुश्ताक चंचल ने जब अपनी नज़म क्रहर धर्म यहां, हर धाम यहां, रहमान यहीं राम यहां, जोसÈ भी यही हरनाम यहां, ख्वाजा का छलका जाम यहां है कृष्ण लीला आम यहां…ञ्ज को खूब दाद मिली। Èिरोज बशीर खान ने हकीम खान सूरी पर नज़्म पड़ी, तो मौजूदा लोगों में जोश भर दिया। क्रकट कर गिरा पठान वतन की जमीन रक्त से धोई, मिट्टी की आजादी उस दिन Èुट-Èुटकर रोई, वह हकीम खान पठान भारत मां का ही बेटा था, तलवार जो अपने साथ लेकर हल्दीघाटी में लेटा था…ञ्ज मुशायरे के पूर्व सभी अतिथियों और मुस्लिम महासभा के संस्थापक अध्यक्ष यूनुस शेख ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा हकीम खान सूरी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक चंचल ने किया। इस दौरान प्रेमसिंह शक्तावत, कमलेंद्रसिंह पंवार, पंकज वैष्णव, दिनेश मकवाना आदि मौजूद थे।
IMG_0271

भूसे से भरा ट्रक जला

photo3
देबारी में हुआ हादसा
उदयपुर। देबारी के पास सिंगावतों का गुड़ा में आज सुबह ११ केवी की विद्युत लाइन से भूसे से भरा ट्रक का ऊपरी हिस्सा अड़ गया। इससे विद्युत तार टूट कर ट्रक पर गिर गया। इससे भूसे में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से खूदकर जान बचाई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सÈलता हाथ नहीं लगी। बाद में Èायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

राजस्थान में अब होगा गायों का रजिस्ट्रेशन

0

जयपुर। गौ-तस्करी पर लगाम लगाने व गौवंश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार नई पहल करने जा रही है। सरकार गायों का पंजीयन27_05_2014-cows26 कराएगी व पंजीयन करवाने वाले गौ-पालकों को नाम-मात्र के खर्च पर बीमा की सुविधा देगी। इससे गायों के मरने, बीमार होने पर गौ-पालकों को मुआवजा मिलेगा।
इस योजना के पीछे सरकार की मंशा दूध देना बंद करने के बाद गाय को आवारा छोड़े जाने से रोकना व गौकशी के लिए बेचे जाने पर रोक लगाना है। राज्य में हर साल लाखों की संख्या में गौधन पड़ोसी राज्य हरियाणा व उत्तर प्रदेश में गौकशी के लिए चोरी छुपे भेजा जाता है। तस्करी की ऐसी घटनाओं के विरोध में प्रदेश में अक्सर जन आंदोलन होते है। कई बार सांप्रदायिक सद्भाव बिगडऩे की भी नौबत आ जाती है।
images
इसकी रोकथाम के लिए पिछली राज्य सरकार ने भी कानून में बदलाव की घोषणा की थी। अभी सरकार गौशाला में रह रही गायों का पंजीयन करवाती है,
जिनकी संख्या करीब पांच लाख है। राज्य में सरकार की तरÈ से चलाई जा रही गौशालाओं की संख्या १,३०४ है। यदि प्रदेश में सभी गायों का पंजीयन करवाया जाता है तो २००७ की पशुगणना के मुताबिक राज्य में एक करोड़ १४ लाख गायों का पंजीयन होगा। इसके लिए सरकार हर जिले में गणना भी कराएगी।
पंजीकृत गायों को यदि उसका मालिक दूसरे राज्य में बेचता है तो सरकार से उसे बाकायदा परमिट लेना होगा। राज्य के अंदर होने वाली गायों की खरीद-Èरोख्त के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। गाय की तस्करी रोकने को सरकार गौ-संव‌द्र्धन के लिए बने वर्ष १९९५ के कानून में भी बदलाव करने जा रही है। नए कानून के तहत गौ-तस्करों के पकड़े जाने पर ट्रक मालिक, चालक, खलासी सहित अन्य लिप्त व्यक्तियों के खिलाÈ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आबकारी विभाग की तरह तस्करी के लिए ले जाने वाले ट्रक की कीमत का दुगना जुर्माना लगाया जाएगा। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने बताया कि सरकार नाम मात्र की राशि पर गायों का बीमा करेगी। गाय के मरने पर इसका मुआवजा गाय मालिक को मिलेगा। इसके लिए गाय मालिकों को गायों का पंजीयन करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पंजीयन होने से गायों की तस्करी पर लगाम लगेगी।

मोदी सरकार में किसको मिला कौन सा मंत्रालय

0

140527045132_narendra_modi_624x351_pib_nocredit

 

नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर अपना कार्यभार संभाल लिया. नरेद्र मोदी मंगलवार को करीब नौ बजे गुजरात भवन से सीधे साउथ ब्लॉक पहुंचे.

भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के लिए मोदी जब राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तो अपनी महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी से आए थे. लेकिन शपथ लेने के बाद मोदी अब काले रंग की बीएमडब्ल्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं.
साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों ने नरेंद्र मोदी को फूल गुलदस्ते भेंट किए.

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है, उन्होंने सबसे अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया.

नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है. राजनाथ सिंह को गृह मंत्री बनाया गया है. जबकि अरुण जेटली वित्त मंत्रालय के साथ साथ रक्षा मंत्रालय को भी देखेंगे. उन्हें कारपोरेट मामलों का प्रभार भी दिया गया है.

सुषमा स्वराज को विदेश मंत्री बनाया गया है. गोपीनाथ मुंडे को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है. जबकि मेनका गांधी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है
नितिन गडकरी को ट्रांसपोर्ट मंत्रालय मिला है, जबकि सदानंद गौड़ा को रेल मंत्री बनाया गया है. रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय के साथ दूरसंचार मंत्रालय का जिम्मा भी मिला है.
रामविलास पासवान को उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों का मंत्री बनाया गया है.

140527045401_modi_ministers_624x351_pti

नरेंद्र मोदी का मंत्रीमंडल
नरेंद्र मोदी        –   प्रधान मंत्री, कार्मिक, परमाणु उर्जा एवं अन्य
राजनाथ सिंह   –    गृह मंत्रालय
सुषमा स्वराज  –    विदेश मंत्रालय
अरुण जेटली     –   वित्त, कारपोरेट, रक्षा
वैंकया नायडू शहरी विकास मंत्रालय, संसदीय कार्य
नितिन गडकरी भूतल परिवहन, जहाजरानी मंत्रालय
सदानंद गौड़ा रेलवे मंत्रालय
उमा भारती जल संसाधन, गंगा सफ़ाई
नजमा हेपतुल्ला अल्पसंख्यक मामले
गोपीनाथ मुंडे ग्रामीण विकास, पंचायती राज
रामविलास पासवान उपभोक्ता मामले, जन वितरण प्रणाली
कालराज मिश्रा लघु उद्योग मंत्रालय
मेनका गांधी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
अनंत कुमार रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद कानून, दूरसंचार मंत्रालय
अशोक गजपति राजू नागरिक उड्डन मंत्रालय
अनंत गीते भारी उद्योग मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर श्रम एवं रोजगार, स्टील मंत्रालय
जुएल ओराम जनजातीय मंत्रालय
राधामोहन सिंह कृषि
थावरचंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्रालय
हर्ष वर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राज्य मंत्री
जेनरल वीके सिंह विदेश मंत्रालय, उत्तर पूर्व (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह योजना (स्वतंत्र प्रभार) , क्रियान्वन
संतोष कुमार गंगवार संसदीय कार्य, कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार), जलसंसाधन
श्रीपद नायक पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)
धमेंद्र प्रधान पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस (स्वतंत्र प्रभार)
सार्वानंद सोनोवाल युवा एवं खेल मामले (स्वतंत्र प्रभार)
प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
पीयूष गोयल ऊर्जा एवं कोयला मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
जीतेंद्र सिंह विज्ञान व टेक्नोलॉजी (स्वतंत्र प्रभार) , पीएमओ
निर्मला सीतारमण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)
जीएम सिद्देश्वरैया नागरिक उड्डयन
मनोज सिन्हा रेलवे
निहालचंद रसायन एवं उर्वरक
उपेंद्र कुशवाहा ग्रामीण विकास, पंचायती राज
पी राधाकृष्णन भारी उद्योग मंत्रालय
किरण रिजिजु गृह मंत्रालय
कृष्ण पाल भूतल परिवहन
संजीव बालियान कृषि मंत्रालय
मनसुखभाई वासवा जनजातीय मंत्रालय
रावसाहब दांवे उपभोक्ता मामले, जन वितरण
विष्णु देव साई खनन, स्टील
सुदर्शन भगत सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री कार्यालय के बाद मोदी सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे. हैदराबाद हाउस में मोदी सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिल रहे हैं.

पहली मुलाकात उन्होंने अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मिले हैं.

उनके साथ इस बातचीत के लिए सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं. लेकिन मोदी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के साथ बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बन गई मोदी सरकार

0

10
भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 4000 देसी-विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है. प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह देश को मज़बूत बनाने की दिशा में काम करेंगे.
नरेंद्र मोदी के अलावा 45 अन्य नेताओं ने शपथ ली है जिनमें 24 कैबिनेट स्तर के, 10 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 12 राज्यमंत्री हैं.
कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह
सुषमा स्वराज
अरुण जेटली
वैंकेया नायडू
नितिन जयराम गडकरी
डीबी सदानंद गौड़ा
उमा भारती
डॉक्टर नज़मा हेपतुल्लाह
गोपीनाथ राव मुंडे
रामविलास पासवान
कलराज मिश्र
मेनका संजय गांधी
अनंत कुमार
रविशंकर प्रसाद
अशोक गजपति राजू
अनंत गंगाराम गीते
हरसिमरत कौर बादल
नरेंद्र सिंह तोमर
ज्वेल उंराव
राधा मोहन सिंह
थावर चंद गहलोत
स्मृति ज़ुबिन ईरानी
डॉक्टर हर्षवर्धन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह
इंद्रजीत सिंह राव
संतोष कुमार गंगवार
श्रीपद येसो नाइक
धर्मेंद्र प्रधान
सरबानंद सोनोवाल
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
डॉक्टर जितेंद्र सिंह
निर्मला सीतारमन

राज्यमंत्री

जीएम सिद्धेश्वर

मनोज सिन्हा
निहालचंद
उपेंद्र कुशवाहा
राधाकृष्णन पी
किरण रिजिजु
कृष्णपाल
डॉ़क्टर संजीव कुमार बालियान
मनसुख भाई धनजीभाई वसवा
राव साहेब दादा राव पाटिल दानवे
विष्णु देव साए
सुदर्शन भगत

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाज़ी करते रहे. इससे पहले, कड़क सुरक्षा इंतज़ामों के बीच मोदी के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लगभग 4,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें सार्क देशों के शासनाध्यक्ष भी शामिल हैं और यह अपनी तरह का पहला अवसर था.

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को रोडवेज में लेने होंगे दो टिकट!

ROADWAYS-BUS-बाहरी राज्यों के निगम ने छूट देने से किया इनकार, राज्य में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को किराये में ३० प्रतिशत की छूट
उदयपुर। राजस्थान से बाहर लंबी दूरी का सÈर महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोडवेज में महंगा हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में 30 प्रतिशत की छूट देता है, लेकिन अन्य राज्यों के परिवहन निगम ने राजस्थान से बाहर के सÈर के लिए यह छूट देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब रोडवेज में सÈर करने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को दो टिकट लेने होंगे। पहला टिकट राजस्थान के सीमांत स्टेशन का लेना होगा और दूसरा आगे के सÈर के लिए सामान्य टिकट के रूप में होगा। ऐसे में अहमदाबाद का सÈर 100 से 200 रुपए और दिल्ली का सÈर 150 से 250 रुपए तक महंगा हो गया है। रोडवेज के आला अधिकारियों के अनुसार महिलाओं और सीनियर सिटिजंस को राजस्थान के बाहर किराए में छूट देने पर अन्य राज्यों के परिवहन विभाग ने आपत्ति उठाई थी, जिसके मद्देनजऱ राज्य सरकार द्वारा यह Èैसला लिया गया है।
राज्य के भीतर मिलेगी छूट, सीमांत स्टैंड से अंतिम स्टैंड तक सामान्य किराया
रोडवेज के इस निर्णय से एक ही बस में किराए की गणना दो पद्धतियों से होंगी। राज्य की सीमा के भीतर अंतिम स्टैंड तक तो दोनों श्रेणियों में किराए में 30 Èीसदी छूट मिलेगी, लेकिन राज्य के सीमांत स्टैंड से राज्य के बाहर के अंतिम स्टैंड तक सामान्य किराया वसूला जाएगा। उदाहरण के लिए उदयपुर से अहमदाबाद की बस में रतनपुर तक तो किराए की गणना छूट सहित होगी, जबकि रतनपुर जहां से गुजरात का बॉर्डर शुरू होता है, वहां से अहमदाबाद तक सामान्य किराया जोड़ा जाएगा। अब राजस्थान सीमा के बाहर जाने के बाद का दूसरा टिकट दिया जाता है, ऐसे में इंश्योरेंस और अधिभार के रूप में भी अतिरिक्त राशि देनी पड़ती है।
वर्जन…
राज्य सरकार के अनुसार अब महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में छूट समाप्त कर दी गई है। 30 प्रतिशत तक मिलने वाली रियायत अब सिर्È राजस्थान सीमा के अंदर तक ही मिलेगी।
-सीपी चतुर्वेदी, चीÈ मैनेजर, राजस्थान रोडवेज, उदयपुर