फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ उदयपुर थाने में धोखाधडी का मामला

sss4उदयपुर के प्रोड्यूसर ने लगाया फिल्म में काम नहीं का आरोप
उदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस में उदयपुर के एक फिल्म निर्माता ने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ फिल्म में काम करने के एवज में २१ लाख रूपए लेकर बाद में फिल्म में काम नहीं करने पर धोखाधडी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हेमेन्द्रसिंह पुत्र उम्मेदसिंह निवासी सेक्टर ३ ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसने कुछ दिनों पूर्व एक फिल्म ’मुम्बई किसकी’ बनाने का निर्णय लिया था। जिसमें उसने निर्देशक बाबूभाई को बनाया था। इस फिल्म में सभी कलाकारों को फाईनल करने के बाद मुख्य रोल के लिए उसने फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से सम्पर्क किया था। इसके लिए जून २०१३ में मुम्बई में एयरपोर्ट के पास स्थित होटल सहारा में सुनील शेट्टी से मिलने के लिए गए थे। जहां पर उसके पीए आसिफ ने दोनों को सुनील शेट्टी से मिलवाया था। जहां पर सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में काम करने के एवज में १.१. करोड रूपए मांगे थे। आपस में चर्चा करने के बाद सुनील शेट्टी ने ७१ लाख रूपए में फिल्म में काम करना स्वीकारा था। जिसमें २१ लाख रूपए का चैक एडवांस सुनील शेट्टी के पीए ने लिया था। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने किसी तरह की रसीद नहीं थी और कहा कि चैक को डालने से पहले उसे बताया जाएगा और शेष राशी पूरी देने पर एग्रीमेंट किया था।
इसके बाद हेमेन्द्रसिंह ने इस फिल्म में हिरोईन के रूप में आस्ट्रेलिया की मॉडल सिंथिया के साथ जाकिर हुसैन को मिलाकर स्टारकास्ट की थी। उदयपुर आकर हेमेन्द्रसिंह ने शहर में प्रचार किया और शहर में इस फिल्म मुम्बई किसकी के बडे-बडे होर्डिंग्स लगाकर ऑडिशन लिया

मुंबई किसकी फिल्म के लिए उदयपुर शहर में हुए थे ऑडिशन
मुंबई किसकी फिल्म के लिए उदयपुर शहर में हुए थे ऑडिशन

था। जिसमें कई शहरवासियों ने फिल्म में काम करने के लिए चुना था। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने दो बार चैक बैंक में डाला था। जो बाउंस हो गया, जिस पर शेट्टी के पी ए आसिफ का फोन आया और पैसे देने के लिए कहा तो उसने २१ लाख रूपए उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद शूटिंग शुरू करने के लिए कहा तो सुनील शेट्टी टालम टोल करने लगा। इसके बाद उम्मेदसिंह, अपनी फिल्म के निर्देशक बाबू भट्ट के साथ मुम्बई में वरली में स्थित सुनील शेट्टी के कार्यालय में जाकर उससे मिले तो उसने वहां पर डायरेक्टर बाबू भट्ट को वहां से भागने और जान से मारने की धमकी दी।
दोनों एक बार तो वहां से आ गए। इसके बाद फोन पर बात करने पर सुनील शेट्टी ने फिल्म के गानों को बदलने के लिए कहा तो उम्मेदसिंह ने २. लाख रूपए खर्च कर गानों को बदला, कोरियोग्राफर और सुनील शेट्टी ने यहां तक कि हिरोईन तक को बदलने के लिए कहा। मामला बिगडता हुआ देखकर उसने सुनील शेट्टी को फोन पर पूर्व में दिए २१ लाख रूपए देने के लिए कहा तो उसने देने से इंकार कर दिया और फोन पर ही जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर वह पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित हुआ और सुनील शेट्टी के खिलाफ पविाद पेश किया, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला audition1दर्ज किया है। उम्मेदसिंह पूर्व में कई फिल्मों में काम कर चुके है और उदयपुर में सेक्टर ४ में उनका पैट्रोल पंप है।
उदयपुर में होनी थी शूटिंग और युवाओं को मिलना था मौका
इस शूटिंग में अधिकांश टीम उदयपुर के युवाओं की थी, जिसमें शहर के कई युवा सुनहरे पर्दे पर नजर आते। इसके साथ ही उम्मेदसिंह ने जिला प्रशासन से सम्पर्क कर शहर के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग करने की स्वीकृति ले ली थी, शहर में १५ दिनों तक इस फिल्म मुम्बई किसकी की शूटिंग होनी थी।
उम्मेदसिंह ने बताया कि सुनील शेट्टी को मुम्बई में कोई भी निर्देशक अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता है। वहां पर शेट्टी कि कीमत मात्र ४० लाख रूपए ही है। इसके साथ ही कई लोगों के साथ धोखा किया हुआ है। हालांकि इसमें सच्चाई कहां तक है यह तो शेट्टी ही जाने।
इनका कहना है :
उम्मेदसिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, यदि जांच में धोखाधडी की पुष्टि हुई तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-वरदीचंद गुर्जर,
थानाधिकारी हिरणमगरी

अवैध केबिन लगवाने पर महापौर की भद्द पिटी

IMG_0002
विपक्ष के साथ ही पक्ष के पार्षद भी कर रहे हैं आलोचना
उदयपुर। सुखाडिय़ा सर्कल पर सफाई अभियान की आड़ में नगर निगम की महापौर द्वारा लगवाए गए अवैध केबिन के मामले मे महापौर, समिति अध्यक्ष और आयुक्त की खूब आलोचना हो रही है। विपक्ष ही नहीं पक्ष के लोग भी दबी जबान में अवैध केबिन रखवाने के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि महीने के आखरी मंगलवार, जब सुखाडिय़ा सर्कल फ़ूड कोर्ट का बाजार बंद रहता है। तब नगर निगम की महापौर रजनी डांगी, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, स्वास्थ एवं सफाई समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची सहित पूरे निगम के जाब्ते को ले जाकर सफाई के बहाने एक अवैध केबिन स्थापित करवाया। सभी अधिकारी और जन प्रतिनिधि दो बजे तक सुखाडिय़ा सर्कल पर थे, जबकि केबिन सुबह सबसे पहले स्थापित कर दिया गया था। फिर भी सब जिम्मेदार जान कर अनजान बन रहे हंै।
अब तक कार्रवाई नहीं : महापौर रजनी डांगी और आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ का कहना था कि अवैध केबिन उनकी जानकारी में नही लगा है, लेकिन अब उनकी जानकारी में यह मामला आ चुका है, तो भी केबिन को हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यह सवाल उत्तर चाहता है।
पक्ष-विपक्ष में भ्रष्टाचार की चर्चा : अवैध केबिन लगाने का मामला प्रकाश मे आते ही महापौर, आयुक्त और समिति अध्यक्ष पर इस मामले में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगना शुरू हो गए हैं। यह बात पक्ष और विपक्ष के कई पार्षद स्वीकार रहे हैं। कई लोग आरोप लगा रहे हंै कि इस मामले में अंडर टेबल लेनदेन हुआ है, क्योंकि जानकारी के अनुसार आज की तारीख में सुखाडिय़ा सर्कल पर एक केबिन को अगर ऑक्शन किया जाए, तो काम से कम 30 से 35 लाख की आमदनी नगर निगम को हो सकती है। सुखाडिय़ा सर्कल पर जिन लोगोंं के केबिन है, उन्होंने बताया कि एक केबिन की कीमत 30 लाख से अधिक है, और जिन लोगों ने मासिक किराये पर केबिन दे रखे हैं। उनका किराया प्रतिमाह 30 से लेकर 50 हज़ार तक वसूला जाता है।
एसीबी में जाने की तैयारी : जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कुछ लोग एसीबी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के विरोधी इस मामले को एसीबी मे ले जाने की तैयारी कर रहे हंै, क्योंकि उन्हें पुख्ता जानकारी है कि केबिन स्थापित करने के मामले में लाखों रुपए की लेन-देन हुई है। बताया जाता है कि जिस भाजपा कार्यकर्ता को यह केबिन का उपहार दिया गया है, वह कटारिया के काफी निकट है।
मैडम ने किया श्रीगणेश : कल दिन में जब मददगार रिपोर्टर केबिन के स्थापित होने की जानकारी लेने पहुंचा, तो आसपास के सभी केबिन वालों ने कहा कि यह केबिन मंगलवार को ही लगाया गया है। नाम ना छापने की शर्त पर व्यापारियों ने बताया कि इस केबिन का श्रीगणेश भी रजनी डांगी, आयुक्त व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ है।
॥मैंने कमिश्नर से बात करके उन्हें कहा है कि यदि उनकी जानकारी में यह मामला नहीं था, तो अब जानकारी में आ गया है। इसलिए अवैध केबिन को हटाया जाए। केबिन मंगलवार सुबह लगाया गया था, जब महापौर और आयुक्त वहां मौजूद थे। इस मामले में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
-दिनेश श्रीमाली,
नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

अक्षय तृतीया केे पहले बाजारों में उमड़े ग्राहक

xBL16_KOL_GOLD_G_BL_1430348f.jpg.pagespeed.ic.MfBgFVS0rnकरोड़ों का कारोबार हुआ
अ क्षय तृतीया के एक दिन पहले बाजार में जोरदार उठाव आया। भीषण गर्मी के बाद भी दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। इस दौरान कपड़ा, किराना और सराफा में लगभग चार करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। अक्षय तृतीया के अबुझ मुहुर्त में शांदियां और सामुहिक विवाह सम्मेलन इतने अधिक है कि लोगों के लिए होटल, धर्मशाला से लेकर घोड़ा और बैंड भी कम पड़ गए।
मददगार रिपोर्टर
उदयपुर। बाजार में उठाव तो पिछले तीन चार दिन से चल रहा है, लेकिन अक्षय तृतीया के एक दिन पहले बाजार में उठाव आया है; वह व्यापारियों की उम्मीद से ज्यादा है। बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में भीड़-भाड़ के चलते कपड़ा, सर्राफा बाजार में दुकानों पर खड़े रहने तक की जगह नहीं मिल रही है। इन दिनों बाजारों में देर तक ग्राहकों की भीड़ है।
कपड़े मेें २० लाख की ग्राहकी
अक्षय तृतीया के एक दिन पहले तक कपड़ा बाजार में लोग दूल्हा-दुल्हन के कपड़े खरीदते दिखाई दिए। इसके अलावा साड़ी और विवाह के अन्य कपड़ों की खरीदी भी खूब हो रही है। लोगों ने रेडिमेट कपड़ों की जमकर खरीदी की। देर रात तक ग्राहक कपड़ा खरीदते रहे। चार्ली कलेक्शन के कमलेश जैन ने बताया के अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ है। दूल्हें उनके लिए व उनके दोस्तों के लिए जमकर खरीददारी कर रहे हैं। एक अनुमान के आधार पर बाजार में लगभग २० लाख तक की ग्राहकी हुई है।
सर्राफा बाजार में डेढ़ करोड़ की बिक्री
अक्षय तृतीया से एक दिन पूर्व सर्राफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। सुबह सर्राफा बाजार में सोने के दाम ३० हजार पांच सौ और चांदी के दाम ४३ हजार रुपए किलो के असपास थे। बाजार में ग्राहकी शुरू हुई, तो दाम से अधिक ग्राहकों को पंसद के सामान की चिंता थी। भीड़-भाड़ के चलते न तो दुकानदार अपने ग्राहकों को ठीक से सामान दिखा पा रहे थे और ना ही ग्राहक भी ठीक से जेवरात पसंद कर पा रहे थे। इसके बाद भी जल्दी में लोगों ने जमकर ग्राहकी की। एक सर्राफा व्यापारी ने बताया कि बुधवार को सर्राफा बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ की बिक्री का अनुमान है।
जनरल स्टोर पर भी नहीं जगह
जनरल स्टोर की दुकानों पर शादी के सामान खरीदने वालो की भारी भीड़ रही। बाजार में दूल्हा-दुल्हन के शृृंगार का सामान, माला, कटार सहित विभिन्न प्रकार के सामानों की जमकर ग्राहकी हुई। दुकानदारों ने बताया कि इस बार जिस हिसाब से ग्राहकी हो रही है उसने कहीं पर भी गर्मी का असर दिखाई नहीं देता। ग्राहक पूरे उत्साह के साथ शादी के सामान की खरीद रहे हैं।
शादी-हाल, बैंड बुक
अक्षय तृतीय के दो दिवसीय लगन के चलते शहर के मैरिज गार्डन बुक हो गए। इस दौरान शादी कर रहे लोगों ने बताया कि मेरिज गार्डन के लिए उन्हें १५ हजार से २० हजार रुपए अधिक देना पड़ा। वहीं कुछ लोगों को तो गार्डन नहीं मिलने से खुले में टैंट लगाकर शादी समारोह करना पड़ेगा। इसी तरह घोड़ा और बैंड-बाजे की स्थिति रही। बैंड-बाजे और घोड़ा वालों के पास प्रति दो घंटे के हिसाब से तीन से चार बुकिंग है। इसी तरह जनरेटर वालों के पास एक दिन में दो तीन बुकिं ग है।
ट्रेनों और बसों में भी नहीं मिल रही जगह
अक्षय तृतीय के दो दिवसीय लगन के चलते बसें और टे्रनें भी फुल चल रही हैं। ग्रामीण रूट में चलने वाली बसों में तो यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। वहीं लोकल ट्रेनें भी फुल चल रही है। उदयपुर से भीलवाड़ व रतलाम वाली गाडिय़ों में तो लोकल में भी जगह मुश्किल से मिल रही है। यात्रियों ने बताया कि बस व ट्रेेनों में भीड़ ज्यादा है, लेकिन शादियों में जाने के लिए सफार करना पड़ रहा है।
28 अप्रैल: 39.5 न्यूनतम 24
29 अप्रैल. 41 न्यूनतम 24.2
30 अप्रैल: 41. न्यूनतम 27

बदन झुलसा रही है गर्मी

दोपहर में लगे रहे हैं लू के थपेड़े
2

IMG_0018
उदयपुर। वैशाख में ही शहर भ_ी की तरह तपने लगा है। उदयपुर का तापमान दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। चार दिन में ही दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया। आज भी दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले चार दिनों में रात क पार भी चार डिग्री तक बढ़ा है, जिससे रात में भी बिना कूलर-एसी के रात निकालना मुश्किल हो रहा है। पिछले चार दिनों में दिन का पार 39 से बढ़कर 41 के पार पहुंच चुका है, वही रात का पार भी 23 से बढ़कर 27 डिग्री तक पार हो चुका है।
आज सुबह आठ बजे से ही धूप में तल्खी बढऩी शुरू हो गई। दोपहर में गर्म हवा ने लू का अहसास कराना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी से जनजीवन बूरी तरह प्रभावित हो गया है। गैर-जरूरी कामों के लिए दिन में लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। भीषण गर्मी से पशु-पक्षियों का भी हाल बुरा है। जू में धूप से बचने के लिए जानवर बाड़ों में ही छुप रहे हैं। उधर, गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडी चीजों का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इधर, स्कूली बच्चों को भी अब परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। सुबह तो बच्चे स्कूल चले जाते हैं, लेकिन स्कूलों में और वापस लौटते समय पसीने से लथपथ हो जाते हैं।
आगे क्या
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 15 दिनों में पारा 45 के करीब होगा। इस बार गर्मी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
ऐसे बढ़ती गई गर्मी
(अधिकतम तापमान डिग्री से. में)
27 अप्रैल: 39.1 न्यूनतम 23.2
28 अप्रैल: 39.5 न्यूनतम 24
29 अप्रैल. 41 न्यूनतम 24.2
30 अप्रैल: 41. न्यूनतम 27

MAAHI’ve’ Concern for the Street Children

Maahi Vaishnav working tirelessly for the needy children – “Khushi” at his best

Vedanta Khushi with Maahi Vaishnav
It was another day of satisfaction. When you meet some one who strongly relates with “Khushi” and does its bit to ensure some change is brought in society, you tend to know more. I met today a very simple girl, engrossed in her laptop, finding new ideas and ways to help the deprived children, particularly street children. We had fixed a time to meet and without wasting a single second she narrated her passion for the campaign “Khushi” and how the campaign has motivated her to take-up child care at the individual level.

Her name is Maahi Vaishnav, Founder of an NGO Maitri Manthan and she does her bit MAAHI’ve’. This young woman is with high vision and her mission to help as many deprived children. She has been with them, listening to them, listening to their dreams, their thoughts and their needs. She narrates as how she gets inclined to help these children as she sees them. She is against giving money. Maahi says, ‘ giving money will make these children further lazy and baggers. At least they are doing some work today, may be its not right but they are not bagging’. Maahi is right. The children on the street are not by chance but by choice. Lack of education, motivation and guidance has made these children, the children of street. She has been counseling their parents to allow these children to study, but, the damage has already been done.

Maahi has also been helping these children with immunization and health attention. She checks with them if their immunization has been completed or not. And the time she finds its not done and their is scope of getting it done, she wastes no time.

I asked Maahi, what motivated her for this concern for deprived children. Maahi replied ” when I joined Khushi campaign I realized how important is to do individual efforts in solving this national problem. Government, Companies, NGOs all are doing something, only we are not doing anything. So I decided I have to do something for these children. Today may be I am able to change lives of few, but at least I am doing my bit.”

Maahi, you are doing things the Maahi’ve’ (way) and we are proud to have you in “Khushi” group.

दिग्विजय ने पत्रकार अमृता राय से रिश्ते की बात कबूली

0

10334345_10152524847993455_8540760912082456999_n
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने टेलीविजन पत्रकार अमृता राय के साथ संबंध होने की बात आज खुलकर स्वीकार कर ली। लेकिन दिग्विजय ने अपने निजी जीवन का ‘अतिक्रमण’ किए जाने की निंदा भी की।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोशल साइट पर दिखने वाली तस्वीरों में महिला अमृता राय के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर ली है। ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मुझे अमृता राय से अपने रिश्तों को कबूल करने में कोई हिचक नहीं है। उन्होंने और उनके पति ने पहले ही तलाक का फैसला कर लिया है। जब ये हो जाएगा तो हम सार्वजनिक घोषणा करेंगे। लेकिन मैं अपनी निजी जिंदगी में ताक-झांक की निंदा करता हूं।
गौरतलब है कि कुछ समय से सोशल साइट्स पर दिग्विजय सिंह और अमृता राय की तस्वीरें दिख रही हैं। जिसको लेकर आज दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर सारे मामले को साफ करने की कोशिश की है।

मंगेतर के सामने युवती ने कुएं में कूद कर दी जान

मंगेतर ने नहीं किया बचाने का प्रयास, सुबह आकर थाने में दी सूचना
IMG-20140430-WA0024
उदयपुर। गोवर्धनविलास के देवाली गांव में बीती रात एक युवती उसके मंगेतर से नाराज होकर उसके सामने ही कुएं में कूद गई, जिसे बचाने के लिए मंगेतर ने कोई प्रयास नहीं किया। सुबह युवक ने स्वयं थाने पहुंचकर उसकी मंगेतर के कुएं में कूदने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने यहां एमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार देवाली (गोवर्धनविलास) निवासी मंजू (१७) पुत्री धन्ना गमेती पड़ोस में एक युवती की शादी समारोह में गई थी, जहां उसका मंगेतर मांगीलाल गमेती भी था। इस दौरान मांगीलाल ने मंजू को साथ में डांस करने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर दोनों मेंं कहासुनी हो गई। बाद में देर रात मंजू और मांगीलाल जब घर लौट रहे थे, तो इसी बात से नाराज होकर मंजू कुएं में कूद गई। मांगीलाल ने उसे बचाने का प्रयास भी नहीं किया और घर जाकर सो गया। इस बीच मंजू के परिजन उसे रातभर गांव में तलाशते रहे। सुबह मांगीलाल ने गोवर्धनविलास थाने पहुंचकर उसकी मंगेतर के रात को कुएं में कूदने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से युवती की लाश को निकाला और एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया, जहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मांगीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सातवें चरण में 89 सीटों पर वोटिंग जारी, मोदी ने डाला वोट

0

30_04_2014-30modi1
नई दिल्ली। सात राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में बुधवार को आम चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है और सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। गौरतलब है कि आज कुल 89 सीटों पर हो रहे चुनाव में करीब 14 करोड़ मतदाता अपना वोट डालेंगे। जिसमें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला और मुरली मनोहर जोशी समेत 1295 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की सात, बंगाल की नौ, गुजरात की सभी 26, पंजाब की भी सारी 13, जम्मू-कश्मीर की एक, आंध्र प्रदेश की 17 तथा दमन व दीव और लक्षद्वीप की एक-एक सीटों पर हो रहा है। आतंकियों की धमकी के मद्देनजर कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चरण के साथ ही कुल 543 में से 438 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
॥ बिहार के सात सीटों पर 12 बजे तक 32.48 प्रतिशत वोट पडे
॥ पंजाब में 12 बजे तक 30 फीसद मतदान
॥ बिहार के सहरसा के सत्‍तर कटिया के बूथ नंबर 170 और 171 पर कब्‍जे की शिकायत
॥ गुजरात में 11 बजे तक 21 फीसद मतदान
॥ वद्र्धमान (पूर्व) संसदीय सीट पर जमालपुर के एक बूथ में अपनी गोली ही लगने से जवान घायल, अस्‍पताल में भर्ती
॥ 11 बजे तक पश्चिम बंगाल के वद्र्धमान-दुर्गापुर में 46 फीसद और वद्र्धमान पूर्व में 42 फीसद वोटिंग
॥ उत्‍तर प्रदेश में 11 बजे तक 24.78 फीसद वोटिंग दर्ज
]

सफाई के बहाने सुखाडिय़ा सर्कल पर लगवाया भाजपा कार्यकर्ता का केबिन

IMG_0002
महापौर सहित सभी बोल रहे हैं झूठ, व्यापारियों ने अवैध केबिन का विरोध इसलिए नहीं किया, क्योंकि उन्हें अपना लाइसेंस निरस्त होने का डर था
उदयपुर। नगर निगम की महापौर और आयुक्त ने कल सुखाडिय़ा सर्कल पर सफाई अभियान के बहाने अवैध तरीके से एक भाजपा कार्यकर्ता का केबिन रखवाया है। इस बारे में जब इनसे पूछा गया, तो ये लोग सरासर झूठ बोल गए कि इनको इस बारे में जानकारी तक नहीं है।
शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए जिम्मेदार नगर निगम की महापौर रजनी डांगी और आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ कल पूरे लवाजमे के साथ सफाई अभियान के बहाने सुखाडिय़ा सर्कल पर पहुंचे, जहां पर भाजपा कार्यकर्ता मंडी निवासी रामलाल साहू का केबिन रखवा दिया। ताज्जुब यह इस बात का है कि जब इनसे अवैध रूप से केबिन रखवाने के बारे में पूछा गया, तो ये लोग सरासर झूठ बोल गए। गौरतलब है कि कल दिन में नगर निगम महापौर रजनी डांगी, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, राजस्व अधिकारी नितीश भटनागर, स्वास्थ्य एवं सफाई समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची सहित पूरा नगर निगम का लवाजमा वहां पहुंचा, जिन्होंने सुखाडिय़ा सर्कल पर जाकर वहां पर खाने-पाने की लॉरियां लगाने वालों को साफ-सफाई का पाठ पढ़ाया और पार्क में गदंगी नहीं करने की नसीहत दी। इसी बीच फ़ूड कोर्ट में ही सरस डेरी के केबिन के पास एक अवैध केबिन अपनी सरपरस्ती में लगवा दिया। जब कि नियमानुसार अगर कोई केबिन या कियोस्क नया लगवाया जाता है, तो उसकी विधिवत नीलामी होती है, लेकिन सारे-नियम कायदों को ताक में रखकर भाजपा कार्यकर्ता को फायदा पहुंचाने की नीयत से इस काम को अंजाम दिया गया, जहां अब उसने पाव भाजी का स्टॉल शुरू कर दिया है। नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की धौंस के आगे बाकी के व्यापारी भी कुछ नहीं बोल सके और ना ही विरोध कर सके।
॥मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। आपने मुझे बताया है। इस बारे में पता करवाती हंू।
-रजनी डांगी, महापौर, नगर निगम
॥मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। मेरी मौजूदगी में कोई केबिन नहीं लगाया गया। नया केबिन विधिवत ऑक्सन के तहत ही लगता है। मैं आज बाहर हूं। कल आकर इसकी जांच करवाता हूं।
-हिम्मत सिंह बारहठ, आयुक्त, नगर निगम
॥यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मैं कल दिन में दो बजे तक सफाई अभियान में साथ रहा, तब तक कोई केबिन नहीं लगाया गया। बाद में लगाया हो, तो मुझे नहीं पता।
-सत्यनारायण मोची, अध्यक्ष, उद्यान समिति

बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

उदयसागर के पास पहाडिय़ों पर आग लगने के बाद केमिकल फैक्ट्री आई चपेट में, नगर निगम और हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी
fire-aag-1
उदयपुर। उदयसागर के आसपास की पहाडिय़ों पर आज सुबह अचानक सूखी घास में आग लग गई। आग फैलते हुए पास की एक बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री तक पहुंच गई, जिससे फैक्ट्री में भी आग लग गई, जो पूरी तरह जल गई। आग की सूचना मिलने पर नगर निगम और हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जो समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने में लगी हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शी बद्रीलाल ने बताया कि उदयसागर के आसपास की पहाडिय़ों पर आज सुबह अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पास ही स्थित एक बंद केमिकल की फैक्ट्री भी आ गई। इससे फैक्ट्री का अधिकांश सामान जल गया है। बद्रीलाल ने बताया कि आग भयानक रूप ले चुकी है। अगर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो आग के उदयसागर की आबादी क्षेत्र तक पहुंचने की आशंका है। इधर, सूचना मिलने पर नगर निगम और हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल ने बताया की उदयसागर की पहाडिय़ों के नीचे घास-फूस में आग लग गई थी, जो बंद पड़ी फैक्ट्री में भी लग गई। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।