पति ने स्मैक पीना नहीं छोड़ा

fire-girl (1)
तो जिंदा जल गई पत्नी
राजसमंद। पति के नशे की लत छुड़ाने के लिए पत्नी ने जान तक दे दी। मामला रेलमगरा थाना क्षेत्र के गिलूंड का है। पति ने स्मैक पीना नहीं छोड़ा तो पत्नी ने रविवार को केरोसिन डालकर स्वयं को आग लगा ली। गंभीर स्थिति में उसे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, आग बुझाने के प्रयास में पति के भी हाथ झुलस गए। पति का ईलाज कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गिलूंड निवासी संतोष (33) पत्नी भैरूलाल की मौत हो गई। संतोष का पति भैरूलाल स्मैक पीने का आदी है। थानाधिकारी मदनसिंह ने बताया कि इसे लेकर रेलमगरा थाने में मामला दर्ज हुआ है। बताया गया कि भैरूलाल रविवार सुबह 11 बजे घर से स्मैक पीने जा रहा था। पत्नी ने उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में उसने पति को डराने के लिए खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। उसके बाद उसने आग लगा ली। कपड़ों ने तुरंत ही आग पकड़ ली। इस दौरान वह चिल्लाने लगी। पति भैरूलाल ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पति के भी हाथ झुलस गए।
मौके पर आसपास के लोगों की एकत्र हो गए। लोगों ने आग पर जब तक काबू पाया, तब तक दोनों काफी झुलस गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जानकारी मिलते ही रेलमगरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में ईलाज के दौरान सोमवार को विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चुनावी समर में कूदे अर्जुन-रघुवीर

IMG_0538IMG_0570

चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन, रैलियों व जुलूस के रूप में पहुंचे कलेक्ट्री
उदयपुर। उदयपुर लोकसभा संसदीय सीट के लिए आज भाजपा, कांग्रेस, माकपा और भाकपा के प्रत्याशियों ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर नामजदगी दाखिल किए। भाजपा-कांग्रेस के नामांकन जुलूस में कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख घोषित होने के चार दिनों तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, लेकिन आज शुभ मुहुर्त के चलते कांग्रेसी प्रत्याशी रघुवीर मीणा, भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा, वाम मोर्चा प्रत्याशी मेघराज तावड़ व भाकपा (माले) प्रत्याशी गौतमलाल मीणा ने एक साथ अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) के समक्ष पेश किया। नामांकन के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने टाउनहॉल में जनसभा को संबोधित किया, वहीं नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा ने बैंक तिराहे पर जनसभा को संबोधित किया। नामांकन करने जाने के दौरान रघुवीर और अर्जुन के जुलूस में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सूरजपोल से कलेक्ट्री तक जाम : नामांकन करने के लिए शुभ मुहुर्त का समय एक होने से भाजपा और कांग्रेस के जुलूस का समय भी एक ही रहा। इस वजह से टाउन हॉल रोड, बापूबाजार और देहलीगेट पर तीन घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पहले भाजपा की रैली उसके बाद कांग्रेस की सभा व रैली हुई। नामांकन के दौरान दोनों पार्टियों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का देहलीगेट पर जमावड़ा होने से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक बार तो रैली के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकत्र्ता आमने-सामने हो गए और आपस में जमकर नारेबाजी की, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। नामांकन के लिए आए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के चलते देहलीगेट पर ही रोक दिया गया।
सबका अंदाज जुदा : नामांकन के लिए चारों प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में जिला कलेक्ट्री पहुंचे। भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा और कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर मीणा खुली जीप में बैठकर जनता का अभिवादन करते हुए संैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे, तो वाम मोर्चा के मेघराज तावड़ टाउनहॉल से स्कूटर पर बैठकर जिला कलेक्ट्री पहुंचे। तावड़ के साथ कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लिए पैदल चल रहे थे। भाकपा (माले) प्रत्याशी गौतमलाल मीणा पैदल ही अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्री नामांकन करने पहुंचे। माकपा और भाकपा के प्रत्याशियों ने 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने 12.15 के बाद और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मीणा ने एक बजे अपना नामांकन दाखिल किया।
ये दिग्गज थे साथ : भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मीणा का जुलूस सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू हुआ। इससे पूर्व मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उदयपुर विधायक और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया, चुन्नीलाल गरासिया, महावीर भगोरा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, सलूंबर विधायक अमृत मीणा, नागालैंड के पर्यवेक्षक जॉनी रैना, भाजपा नेता प्रमोद सामर, महापौर रजनी डांगी सहित कई नेता शामिल थे। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा के साथ कांग्रेसी नेता लालसिंह झाला, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, धरियावद के पूर्व विधायक नगराज मीणा, आसपुर के पूर्व विधायक राईया मीणा, सलूंबर की पूर्व विधायक बसंती मीणा, पूर्व जिला प्रमुख केवलचंद लबाना, जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया सहित कई नेता शामिल थे।

IMG_0491

 

प्रवीण पालीवाल की हत्या का मुय आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार

उदयपुर। होली के दिन शास्त्री सर्किल पर हिस्ट्रीशीटर प्रवीण पालीवाल की हत्या के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी नरेश हरिजन, कार चालक चंचल महाराज तथा दलपतसिंह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अब तक इस मामले में दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस ने इस मामले में नाड़ाखाड़ा निवासी साहिल हरिजन और अंबामाता निवासी करणसिंह को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। दोनों आरोपी से पूछताछ चल रही है, लेकिन अन्य आरोपियों का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उक्त हत्या उन्होंने नरेश के कहने पर की थी।

बीजेपी का दामन छोड़ा जसवंत ने

0

Jaswant2PTI
नई दिल्‍ली। बाड़मेर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने बतौर निर्दलीय उम्‍मीदवार पर्चा भर दिया। टिकट कटने से खफा हरिन पाठक भी सोमवार को ‘कोई बड़ा फैसलाÓ कर सकते हैं। लेकिन, पार्टी के झुकने की संभावना न के बराबर है। बताया जाता है कि वरिष्‍ठ नेताओं की नाराजगी या बगावत पार्टी की सोची-समझी रणनीति का नतीजा है। मकसद है वरिष्‍ठ नेताओं को दरकिनार कर भाजपा में शक्ति का एक केंद्र स्‍थापित किया जाना।
राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेताओं में जसवंत के अलावा लालकृष्‍ण आडवाणी, सुषमा स्‍वराज, मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्‍ठ नेता किसी न किसी रूप में बगावती सुर उठा चुके हैं। लेकिन, इनमे से किसी की नहीं सुनी गई। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि पार्टी को बगावती तेवरों के आगे झुकने की जरूरत नहीं है, ताकि आने वाले दिनों में नए नेतृत्‍व (नरेंद्र मोदी) के सामने से अंदरूनी लड़ाई-गुटबाजी की समस्‍या अपने आप खत्‍म हो जाए।

भगतसिंह का रास्ता ही बदलाव का रास्ता

shahadat diwas
उदयपुर। ‘चुनावों से राजनेताआें में से किसी एक को चुनने का तो मौका मिलता है, परन्तु सही राजनीति को चुनने का कोई अवसर नहीं मिलता है। एेसे में इंकलाब से ही बदलाव की राजनीति की जा सकती हैं। यह विचार मोहता पार्क में संपन्न शहादत दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए विजयसिंह चौधरी ने व्यक्त किए। शहादत दिवस समारोह समिति के कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि हर पार्टी वोट लेने के लिए महंगाई, गरीबी व भ्रष्टाचार को दूर करने का दावा तो करती है, पर कोई यह नहीं बताता है कि यह कैसे संभव होगा? उन्होंने कहा कि शोषण व संसाधन और श्रम की लूट रोकने के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा है। समारोह में बोलते हुए राजस्थान किसान संगठन के अरूण व्यास ने बताया कि जब तक शोषण और लूट रहेगा, तब तक व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई जारी रहेगी और भगतसिंह जैसे क्रांतिकारी पैदा होते रहेंगे। सभा में पत्रकार उग्रसेन राव ने जाति, धर्म, बाहुबल तथा धनबल के आधार पर टिकिटों के बंटवारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सारी पार्टियां और उनके नेता वैचारिक मुखौटों को उतार चुके हैं तथा जिताऊ उम्मीदवारों पर दाव लगा रहे हैं। जास के रामेश्वर कुमावत ने कहा कि क्रांतिकारी शहीदों के बारे में पाठ्यक्रमों में कोई जानकारी नहीं दी जाती है, इसलिए युवाआें को अलग से अध्ययन केंद्रों का संचालन कर अपने ज्ञान का विकास करने पर जोर देना चाहिए।
समारोह में बोलते हुए जनवादी मजदूर यूनियन के संरक्षक डीएस पालीवाल ने स्वतंत्रता संग्राम के बारे में अध्ययन करने पर बल देते हुए भगतसिंह और क्रांतिकारी साथियों की वैज्ञानिक विचार पद्दति व नास्तिकता के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में जनवादी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डालचंद मेघवाल ने बताया कि भगतसिंह का सपना मजदूरों का राज लाने का था, जो आज भी अधूरा हैं। उन्होंने क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह ‘पाशञ्ज तथा हंसराज को भी श्रद्घांजलि अर्पित की। समारोह में विपिन शुक्ला, भैरूलाल मीणा ने भी विचार व्यक्त किए और एेलसा ने प्रगतिशील कविताएं सुनाईं। समारोह का संचालन जयंतीलाल मीणा ने किया। धन्यवाद की रस्म ग्रामीण युवा संगठन के किशन आहरी ने अदा की।

९० प्रतिशत पानी के मीटर खराब

Water-Meter-7-Water-Meters1
उदयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग पानी का हिसाब बड़े बेहिसाब ढंग से रख रहा है। कनेक्शन लेने पर मीटर लगाने की बाध्यता होने के बावजूद विभाग द्वारा स्टॉफ की कमी का बहाना बनाकर बिना मीटर रीडिंग के सभी उपभोक्ताओं को एक जैसा बिल थमा रहा है। जलदाय विभाग के तहत पूर्व में नल कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर सरकार की ओर से मीटर उपभोक्ता को दिए जाते थे। नियमित इनकी रीडिंग होती थी तथा उसके अनुरूप बिल जारी होते थे। बाद में प्रावधानों में बदलाव हुए अब मीटर उपभोक्ता को स्वयं लाना होता है। विभागीय फाइलों में मीटर का नंबर अंकित करने के साथ ही कर्मचारी अपना दायित्व पूरा मान लेते है और फिर हर महीने बिना मीटर रीडिंग के मनमानी मीटर रीडिंग लिख देते हैं।
90 फीसदी मीटर बंद : शहर के 90 फीसदी उपभोक्ताओं के नल मीटर बंद पड़े हैं। पुराने उपभोक्ताओं के नल मीटर बंद पड़े होने से विभाग हर माह बिल में 10 से 12 रुपए अतिरिक्त चार्ज वसूल रहा है। उपभोक्ता की तरफ से शिकायत लेकर जाने पर भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिलता। इससे सालों से शहर के कई उपभोक्ता अतिरिक्त राशि जमा करवा रहे हंै। कई केस तो ऐसे है कि जहां खराब मीटर खुद उपभोक्ता ने बदल दिए, लेकिन फिर भी उनके अतिरिक्त बिल आता है, क्योंकि पानी के लिए कोई रीडिंग लेने नहीं आता।
:शहर में नियमित रूप से मीटर रीडिंग होती है। मीटर खराब होने की स्थिति में एवरेज रीडिंग लिखी जाती है और मीटर खऱाब होने का अतिरिक्त चार्ज लगता है। मीटर बदलवाने का नोटिस भी हम नियमित देते हंै।
-राजेंद्र भरद्वाज, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, उदयपुर शहर प्रथम

बाल सही नहीं काटे, तो नाई के बालों पर ही चलाई कैंची

चित्तौडग़ढ़। डगला का खेड़ा का खेड़ा क्षेत्र में रविवार को एक कांस्टेबल व एक अन्य युवक ने अपने रिश्तेदार बालक के बाल सही नहीं काटने की शिकायत करते हुए नाई के ही बाल BP10156608-large
काट दिए। इस दौरान बीच-बचाव में आया युवक घायल हो गया।
डगला का खेड़ा में सांकड़ों का खेड़ा निवासी राजेश सेन व हिंगोरिया निवासी मनीष सेन सैलून पर काम करते हैं। रविवार को इनकी दुकान पर एक बच्चा बाल कटवाने आया। कुछ देर बाद अहमद नूर नाम का पुलिस कांस्टेबल और उसका साथी मोहसिन दुकान पर पहुंचे और बच्चे के बाल सही नहीं काटने की शिकायत की। इस दौरान कांस्टेबल अहमद नूर ने राजेश सेन को पकड़ा और मोहसिन राजेश सेन के बाल जबरन काटने लगा। राजेश ने विरोध किया, वहीं मनीष सेन ने बीच बचाव किया, तो आरोपियों ने मनीष सेन पर भी कैंची का वार कर दिया, जिससे उसके सिर में घाव हो गया। मनीष सेन के नीचे गिरते ही आरोपी भाग गए। घायल मनीष को श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस घटना से डगला का खेड़ा में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर सदर थाना प्रभारी भवानीसिंह राजावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश घटना में पुलिस कांस्टेबल के शामिल होने की जानकारी एसपी प्रसन्नकुमार खमेसरा को मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। एसपी ने थाना प्रभारी राजावत को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाने पर पहुंच जताया रोष: घटना का पता चलते ही सेन समाज के लोग बड़ी संख्या में सदर थाने पहुंच गए और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सोमवार को एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
लोगों में पैंथर का खौफ

पैंथर ने गधे का शिकार कर पेड़ पर टांगा

BP10157589-large राजसमंद। झौर क्षेत्र के वीरवास गांव के बाहर एक खेत में घुमंतू जाति के लोगों द्वारा डाले गए डेरे में पैंथर ने शनिवार रात एक गधे के बच्चे का शिकार कर लिया। पैंथर ने शिकार को करीब सौ फीट दूर पेड़ पर लटका दिया। इससे डेरे के लोगों में दहशत है। रात भर वे डेरे में ही सहमे रहे। पैंथर के डर से डेरे वालों ने अपने पशुओं को लेकर दूसरे गांव चले गए। वीरवास गांव के बाहर भगवतीलाल आमेटा के खेत में दो दिन पहले दो-तीन परिवार आकर रुके। इनके पास कुत्ते, बकरियां व गधे भी थे। रात के समय यह डेरे के पास ही बंधे हुए थे। शनिवार की रात पैंथर डेरे के बीच में शिकार करने आ गया। पैंथर को देखकर गधों में भगदड़ मच गई। वे रस्सी तोड़कर इधर से उधर दौडऩे लगे। पैंथर ने एक गधे के बच्चे का शिकार कर कुछ ही दूरी एक बबूल के पेड़ पर ले जाकर लटका दिया। इधर, डेरे में काफी देर तक कुत्तों के भौंकने व गधे की आवाज से लोगों की जाग हो गई। देवासी पुत्र नाथू नट ने टॉर्च की रोशनी डाली, तो पैंथर पेड़ से कूदते हुए देखा। डेरे के लोग सहम गए। रात भर वे डेरे में ही सहमे रहे। रविवार सुबह डेरे के लोगों ने अपना तंबू समेट कर दूसरे गांव शंभूपुरा की ओर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर वीरवास गांव के ईश्वरलाल आमेटा, बालकृष्ण आमेटा, कालू गुर्जर, मुकेश गुर्जर आदि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जौहर समारोह में शिरकत करेंगे राजनाथ और वसुंधरा

२७ मार्च को आयोजित होगा जौहर श्रद्घांजलि समारोह
9
चित्तौडग़ढ़। वीरांगनाओं की याद में 27 मार्च को आयोजित होने वाले परंपरागत जौहर श्रद्घांजलि समारोह में मुख्यमंत्री वसुंध
राराजे तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। समारोह के पूर्व शहर में शोभायात्रा निकलेंगी। आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।
आयोजक जौहर स्मृति संस्थान अध्यक्ष उम्मेदसिंह धौली ने रविवार को जौहर भवन में मीडियाकर्मियों को बताया कि चैत्र कृष्णा एकादशी 27 मार्च को दोपहर 12.15 बजे दुर्ग स्थित फतह प्रकाश महल प्रांगण में आयोजित होने वाले समारोह में धर्मगुरु के रूप में गिरी महाराज, शिष्य परमहंस अडग़ड़ानंद महाराज श्री परमहंस आश्रम शक्तिगढ़ जिला मिर्जापुर यूपी व उत्तम सेवा धाम बांसवाड़ा के ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज आशीर्वचन देंगे। मुख्य अतिथि सीएम वसुंधराराजे और अतिविशिष्ट अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह व जोधपुर राजघराने के गजसिंह मारवाड़ मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़, विधायक रणधीरसिंह भींडर वल्लभनगर, कीर्ति कुमारी मांडलगढ़, चंद्रभानसिंह आक्या चित्तौडग़ढ़, नरपतसिंह राजवी विद्याधरनगर, सुरेंद्रसिंह राठौड़ कुंभलगढ़, कल्याणसिंह चौहान नाथद्वारा, हिमाचल सरकार के कृषि मंत्री सुजानसिंह पठानिया, उत्तराखंड के पूर्व खेलमंत्री नारायणसिंह राणा उपस्थित रहेंगे। वार्ता के दौरान महामंत्री भंवरसिंह खरड़ी बावडी, कोषाध्यक्ष नरपतसिंह भाटी, संयुक्त मंत्री कानसिंह सुवावा, उपाध्यक्ष तख्तसिंह सोलंकी सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
सुबह शोभायात्रा:
समारोह से पूर्व सुबह नौ बजे भीलवाड़ा मार्ग स्थित भूपाल छात्रावास से शोभायात्रा शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्ग पर पहुंचेगी। दुर्ग पर यज्ञ होगा। सुबह 11 बजे बलिदानी शूरमाओं के स्मारकों का पूजन के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।
खेलकूद प्रतियोगिता 25 से:
संस्थान महामंत्री भंवरसिंह ने बताया कि तीन दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि समारोह का आगाज 25 मार्च को होगा। इस दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह दस बजे महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक ग्रामीण एवं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके तहत 26 मार्च को सुबह नौ बजे एथलेटिक्स, स्नेप शूटिंग, तीरंदाजी व परंपरागत खेल, घुड़चाल, घुड़सवारी के खेल व समापन समारोह होगा। इस दिन रात आठ बजे गांधीनगर जौहर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन होगा।
भीलवाड़ा से आएगी वाहन रैली:
श्रीराजपूत करणी सेना की तरफ से भीलवाड़ा से चित्तौडग़ढ़ तक वाहन रैली निकलेंगी। रैली भीलवाड़ा से सुबह सात बजे रवाना होंगी। जिलाध्यक्ष योगंद्रसिंह कटार ने बताया कि करणी सेना द्वारा गत साल भी भीलवाड़ा से चित्तौडग़ढ़ तक वाहन रैली निकाली गई थी।

अच्छे मियां ( डी. आई. खान ) सुपुर्द-ए- ख़ाक

di khan sahab

उदयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी हाजी डी.आई. खान का रविवार को इंतकाल हो गया। वे पिछले समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। अस्सी वर्षीय श्री खान ने रविवार प्रात: ९ बजे अंतिम सांस ली। उन्हें शाम ७ बजे चेटक सर्किल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
अच्छे मियां के नाम के विख्यात श्री खान ने बी.ए.एल.एल.बी. के बाद हिन्दुस्तान जिंक से अपने केरियर की शुरूआत की थी तथा वर्ष १९९७ में हिन्दुस्तान जिंक से वरिष्ठ प्रबंधक विपणन के पद से सेवानिवृत होने के बाद बिनानी सीमेन्ट में सह महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) के रूप में जुडे तथा कुछ समय बाद वे कम्पनी के परामर्श मण्डल के सदस्य के रूप में भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं देते रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में वे प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सदस्य भी चुने गए तथा कांग्रेस में एक अल्प संख्यक नेता के रूप में उनकी अपनी विशिष्ठ पहचान थी। श्री खान दो दश्क से भी अधिक समय से ’राष्ट्रदूत’ के उदयपुर संस्करण से भी जुडे थे। करीब डेढ माह पूर्व उदर रोग से पीड़ित होने पर गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल में श्री खान की शल्य चिकित्सा हुई थी। उसके बाद उनके स्वास्थ्य निरंतर गिरता गया तथा आज दुनियां को हमेश के लिए अलविदा कह गए।
श्री खान के रविवार शाम ७ बजे चेटक सर्कल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में निवर्तमान सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली, पार्षद मोहम्मद अय्यूब, मुस्लिम बंदूकवाला, अजय पोरवाल, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, दिनेश दवे, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रशीद, अंजुमन सदर शराप*त खान, पूर्व पार्षद नासिर खान, रियाज मोहम्मद, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, पारस सिंघवी, मोहम्मद खलील, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी आर.एन. बैरवा, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के उपनिदेशक पु*रकान खान, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी अबरार मोहम्मद, हिन्दुस्तान जिंक के पूर्व निदेशक इब्राहिम अली, प्रसिद्घ न्यूरोलोजिस्ट डॉ. ए.ए. सैप*ी, समाज सेवी यशवंत कोठारी सहित शहर के सैेंक$डों नागरिकों ने शामिल होकर नम आंखो से खान को अंतिम विदाई दी।

IMG_9867

IMG_9862pasawa