अब सिलेंडर के लिए २१ दिन का इंतजार नहीं करना होगा

lpg3_505_110112063855
उदयपुर। ऑयल कंपनियों ने स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता को जब सिलेंडर की जरूरत है, तब ऑनलाइन बुकिंग करवाकर सिलेंडर ले सकते हैं।
चालू वित्तीय वर्ष के अभी 11 दिन बचे हैं। ऐसे में किसी उपभोक्ता के एक से अधिक सब्सिडी वाले सिलेंडर बचे हैं, तो जरूरत पडऩे पर बुकिंग करवाकर लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईओसी, बीपीसी व एचपीसी, तीनों कंपनियों के आईवीआर सिस्टम के जरिए बुकिंग हो सकती है। पहले एसएमएस और मैन्युअल बुकिंग के दौरान 21 दिनों के अंतराल से बुकिंग की बाध्यता लागू थी।
बुकिंग का ग्राफ 20 प्रतिशत बढ़ा : चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक उपभोक्ता को सब्सिडी के 11 सिलेंडर मिलने थे, लेकिन शहर में कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके सब्सिडी के सिलेंडर अभी बकाया हैं। ऐसे में प्रत्येक एजेंसी में बुकिंग का ग्राफ 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गया है। दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि इससे सप्लाई पर कोई असर नही पड़ा है, जरूरत वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहे हैं।
नये वित्त वर्ष में सब्सिडी के 12 सिलेंडर मिलेंगे
केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक नए वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2015 तक प्रत्येक उपभोक्ता को सब्सिडी के 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसके बाद भी किसी को सिलेंडर की जरूरत होगी, तो उसे नॉन सब्सिडी की रेट से सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए कंपनियों ने गैस एजेंसियों को निर्देश भी जारी कर रखे हैं।
ऑनलाइन बुकिंग पर मिलेगा सिलेंडर
आईओसी के जीएम गुरमीत सिंह के मुताबिक बुकिंग के लिए 21 दिनों की लिमिट नहीं है। जरूरत पडऩे पर ऑनलाइन बुकिंग करवाएं, कोटे के अनुसार सब्सिडी या नॉन सब्सिडी की रेट पर सिलेंडर मिल जाएगा। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष दीपक गहलोत का कहना है कि सब्सिडी के कोटे वाले निर्धारित सिलेंडरों के बाद जरूरत पडऩे पर नॉन सब्सिडी की रेट के सिलेंडर देने का भी प्रावधान है। आईओसी के अरावली गैस एजेंसी मैनेजर फारूख हुसैन का कहना है कि जिनके चालू वित्तीय वर्ष के सिलेंडर बकाया है, उन्हें जरूरत पढऩे पर दिए जा रहे हैं।

प्रवीण की हत्या में प्रयुक्त हथियारों की तलाश

Shok1उदयपुर। शास्त्री सर्कल पर होली की शाम एक शोरूम में दिन दहाड़े हत्या करने वाले गिरफ्तार आरोपियों से प्रवीण की हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार बरामद करने में पुलिस जुटी हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल नरेश हरिजन, चंचल महाराज, दलपतसिंह की तलाश है। इन बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें कई इलाकों में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार शास्त्री सर्कल पर प्रवीण पालीवाल की हत्या करने वाले साहिल और उसके साथी करणसिंह को कल अदालत मे पेश किया गया था, जहां से उन्हें दस दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आज पूछताछ में उनसे हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियारों को लेकर पूछताछ की है। इनकी निशानदेही पर पुलिस की टीमें हथियारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया था कि साहिल, करणसिंह और दलपत सिंह के पास पिस्टल थी, जिससे उन्होंने फायर किए थे। एक और अभियुक चंचल कार में ड्राइविंग सीट पर बैठा था। पुलिस के अनुसार दलपत और चंचल को पकडऩे के लिए अलग अलग टीमें भेजी गई है और उनके भी जल्दी ही पकड़ में आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि नरेश हरिजन और मृतक प्रवीण पालीवाल के बीच ईसवाल में डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद था, जिसको लेकर प्रवीण के इशारे पर नरेश हरिजन पर हमला हुआ था। इसी बात का बदला लेने के लिए नरेश हरिजन ने हत्या करने के कुछ दिन पूर्व चारों आरोपी साहिल, करण सिंह, दलपत और चंचल से मीटिंग की थी और प्रवीण की हत्या की साजिश रची थी तथा चारों को पांच हजार रुपए दिए थे। इसके बाद बदमाशों ने प्रवीण की रैकी शुरू कर दी और मौका पाते ही होली की शाम शास्त्री सर्कल पर एक शोरूम में प्रवीण की हत्या कर दी।

आज से दिन बड़े और रातें होगी छोटी

sun copyगर्मी ने दिखाए तेवर
उदयपुर। चैत्र के पारे में उछाल के साथ गर्माहट अब बढ़ रही है। पिछले दो दिनों से दिन में गर्मी का असर हो रहा है। आज भी सुबह हालांकि हलकी ठंडक थी, लेकिन जैसे ही दिन चढऩे लगा, गर्मी का परा बढ़ता गया। डबोक मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा उछल कर 33.8 पर आ गया है। दुपहिया वाहन वालों को दिन में धूप की तेजी लगने लगी हैं, तो लोग दिन में छायादार जगह में खड़े दिखाई देते हैं। घरों और दफ्तरों में पंखे चलाने पड़ रहे हैं। हालांकि रात में कुछ ठंडक अभी भी है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री है, जिससे रात को हलकी गुलाबी सर्दी का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में गर्मी में तेजी और बढ़ सकती है। आज से दिन बड़े और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी।

चुनाव के दौरान तीन दिन रहेगा ड्राई-डे

imagesउदयपुर। लोकसभा चुनाव के वक्त अब शराबियों पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने तीन दिन तक शराब पर पाबंदी लगाने का निर्णय किया है। दो दिन वोटिंग के पहले और मतगणना के दिन क्रड्राई-डेञ्ज रहेगा।
शराब के जरिये मतदाताओं को लुभाने के प्रयासों पर लगाम कसने के लिए चुनाव आयोग ने तीन दिन शराब बंदी करने का निर्णय किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले अब 48 घंटों के लिए क्रड्राई-डेञ्ज की घोषणा होगी। पहले सिर्फ एक दिन (मतदान के दिन) ही शराब बंदी होती थी।
देश में लोकसभा के चुनाव नौ चरण १7 अप्रेल से शुरू होंगे और उदयपुर में 17 अप्रैल को ही मतदान है। शहर में 16 अप्रैल से कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी और ना ही शराब की जमाबंदी की जा सकेगी। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के दिन 16 मई को भी कही शराब की बिक्री नहीं होगी और ना ही किसी होटल, रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा सकेगी। चुनाव आयोग ने यह आदेश सभी राज्य सरकारों तक पंहुचा दिए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों के आसपास क्षेत्रों में बिक्री और जमाबंदी पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के राष्ट्रिय नेता अरुण जेटली उदयपुर में

11

उदयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अरूण जेटली निजी यात्रा पर उदयपुर में एक दिन के प्रवास पर विशेष विमान द्वारा उदयपुर पहुंचे पार्टीजनों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अमृतसर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अरूण जेटली भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुॅंचे।
महाराणा प्रताप अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महापौर रजनी डांगी, लोकसभा चुनाव उदयपुर प्रभारी प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, शहर कोषाध्यक्ष रवि नाहर, गिर्वा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, सत्कार प्रकोष्ठ के अरविन्द झगड़ावत, कमलेश दया, कन्हैयालाल साहू आदि उपस्थित पार्टीजनो ने अरूण जेटली को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
जेटली विवाह समारोह में भाग लेकर रात्री विश्राम उदयपुर में करेगें एवं प्रातः विमान द्वारा अमृतसर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

एयरहोस्टेस ने मारी ‘बलम पिचकारी’..तो पायलट हुए सस्पेंड ( video )

0

20_03_2014-20spicejet (1)उदयपुर। बादलों के बीच हवाई जहाज में अचानक बॉलीवुड का एक पॉपुलर गाना बजा ‘बलम पिचकारी’ और केबिन क्रू उस पर डांस करने लगा। इतना ही नहीं, पायलट भी इसे इंजॉय करने के लिए साथ में खड़ा हो गया। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन स्पाइस जेट में ऐसा ही हुआ।
होली के दिन 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे अपने विमानों में डांस करना और होली मनाना स्पाइसजेट को काफी महंगा पड़ गया है। गोवा से बेंगलूर जाने वाले फ्लाइट का वीडियो वायरल होते ही नागर विमानन नियामक (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न आपके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया जाए। डीजीसीए ने फ्लाइट के दोनों पायलटों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
गोवा-बेंगलूरू फ्लाइट के अलावा इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली-गोवा-दिल्ली, जयपुर-मुंबई-दिल्ली, मुंबई-बेंगलूर-कोलकाता और बेंगलूर-पुणे-अहमदाबाद में भी किया गया। डीजीसीए प्रमुख प्रभात कुमार ने इन विमानों के प्ररांभिक जांच के आदेश दे दिए हैं। सोमवार को स्पाइसजेट के केबिन क्रू ने उड़ान के दौरान ‘बलम पिचकारी’ गाने पर नाच-गाना कर होली का उत्सव मनाया। मोबाइल से लिया गया वीडियो अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर वायरल हो गया है।
वीडियो को सबूत के तौर इस्तेमाल कर रही डीजीसीए ने अपने नोटिस में कहा है कि केबिन कू्र के इस हरकत से कू्र के दूसरे मेंबर पर भी इसका असर पड़ सकता था और लोगों के डांस करने से विमान में मौजूद अन्य लोगों की जिन्दगी भी खतरे में पड़ सकती थी।
स्पाइसजेट ने 17 मार्च को 8 विशेष उड़ानों का परिचालन किया था। विमानन कंपनी ने कहा कि वह इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है और डीजीसीए का सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि कॉकपिट में हर समय पायलट रहते हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘डांस को प्रोफेशनल तरीके से तय किया गया था और यह यात्रियों को खुश करने का एक प्रयास था। ऐसा दुनियाभर की विमानन कंपनियां एक विशेष अवसर पर करती हैं। डांस का पूरा कार्यक्रम ढाई मिनट तक चला।’

http://youtu.be/YgQgvyR-55I

 

 

http://youtu.be/tGXIGbAQdjw

हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

IMG_0414
उदयपुर। होली के दिन शास्त्री सर्कल के एक शो-रुम में गोलीमार कर युवक की हत्या करने वाले अपराधियों को फांसी देने और बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज कुछ संगठनों ने रैली निकाल कर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । होली के दिन शास्त्री सर्कल पर स्टारलाइन शो-रूम में प्रवीण पालीवाल की चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । इनमे से दो आरोपियों को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या की इस घटना के विरोध में आज दिन में टाउन हॉल से वन्देमातरम ग्रुप, पालीवाल समाज और मेवाड़ सिंधु ब्रिगेड सहित कुछ सामाजिक संगठनों ने रैली निकाली, जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंची, जहां रैली में शामिल 200 से 250 लोगों ने घटना पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया तथा प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि प्रवीण पालीवाल के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा पुलिस अनुसंधान में कोई कमी ना छूटे। साथ ही यह मांग भी की कि पुलिस इस घटना के मूल जड़ तक पहुंचे।

दलपत ने चलाई थी प्रवीण पालीवाल पर गोली

Shok1
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार
उदयपुर। शास्त्री सर्कल स्थित स्टारलाइन नामक कपड़े के शोरूम में होली की शाम हिस्ट्रीशीटर प्रवीण पालीवाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सूरजपोल निवासी साहिल पुत्र सुंदरलाल और अंबामाता निवासी करणसिंह पुत्र मोतीसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी नरेश हरिजन सहित दलपत सिंह पुत्र रण सिंह व चंचल महाराज की तलाश है। वारदात के दौरान काम में ली गई फोर्ड-फिगो कार सूरजपोल थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर भरतनाथ की है। हालांकि वारदात के समय भरतनाथ की मौजूदगी का कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रवीण पालीवाल को गोली मारने के लिए लगभग चार दिन तक रैकी की गई थी। रैक ी के बाद होली की शाम को जब मृतक प्रवीण शास्त्री सर्किल स्थित स्टारलाइन नामक कपड़े के शोरूम में उसकी पुत्री के लिए कपड़े लेने गया, तो वहीं पर साहिल, दलपत, करण व चंचल महाराज पहुंचे गए। आरोपी साहिल व दलपत कार से उतरकर मृतक प्रवीण से मिलने के लिए शो रूम पर पहुंचे। जहां आरोपियों ने उसकी पुत्री को होली का नेग देकर प्रवीण से बात करने लगे। उसी दौरान दलपत ने पिस्टल निकालकर प्रवीण पर फायर कर दिए। उसी दौरान मृतक प्रवीण के गनमैन विजेंद्र ने दलपत व साहिल पर फायर करना चाहा, तभी शो रूम के बाहर खड़े करण सिंह ने विजेंद्र को गोली मार दी, जो कि उसके पेट में जा लगी। आरोपी करण के द्वारा कवर फायर करने के दौरान एक गोली साहिल के पांव में भी लग गई।
दो-दो के समूह में फरार हुए : हत्या के बाद चारों आरोपियों ने दो-दो का एक समूह बनाया और फरार हो गए। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौडग़ढ़ जिले के जोगणिया माता पहुंचे, जहां एक दिन रुकने के बाद आरोपी पुन: चित्तौडग़ढ़ होते हुए आवरीमाता चले गए, वहां से फिर उदयपुर होते हुए एक निजी वाहन द्वारा गोगुंदा के टोलनाके पर पहुंच गए, जहां पर वह जोधपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये है आरोपी : नरेश हरिजन सूरजपोल का हिस्ट्रीशीटर है। नरेश के खिलाफ शहर के कई थानों में दुष्कर्म, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस, मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य आरोप के 27 मामले दर्ज हैं। दलपतसिंह हिरणमगरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
दलपतङ्क्षसह के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले के चार मामले दर्ज है। साहिल हरिजन वारदात को रचने वाला मुख्य आरोपी नरेश हरिजन का भतीजा है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला करने, मारपीट, बलवा सहित पिस्टल रखने के आरोप में आम्र्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। करणसिंह के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

कल होगा दिन और रात बराबर

night-and-day-you-are-both-the-one-choosing-your-face-cre_16000966_800778356_0_0_14058671_600-600x350
उदयपुर। कल 21 मार्च को दिन रात बराबर होंगे। सुबह 6.34 बजेसूर्योदय होगा और शाम 6.34 बजे सूर्यास्त यानी दिन रात की अवधि 12-12 घंटे होगी।
इसके बाद दिन बड़े होने लगेगें और रातें छोटी । दिन बड़े होने का सिलसिला 21 जून तक चलेगा। वह दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होगी । इसके बाद दिन की अवधि घटने लगेगी और रात की अवधि बढऩे लगेगी। इधर अब मौसम में गर्मी ने दस्तक देदी है। हालांकिमौसम अभी भी दोहरा है। दिन में घरों में पंखे चलाए जाने लगे है। लेकिन रात में हलकी सर्दी अभी भी महसूस होती है। दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
ज्योतिषों के अनुसार 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर सीधा चमकता है। इसीलिए दोनों गोलार्धों में दिन रात की अवधि बराबर रहती है । इसके बाद सूर्य कर्क रेखा की ओर बढता है । 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर सीधा चमकता है । तब दिन की अवधि सबसे अधिक होती है ज्योतिषियों के अनुसार दिन बढ़ाना और रात छोटी होना आमजन में सकारात्मक चिंतन का संकेत होता है । इसके अलावा 23 सितम्बर को दिन रात बराबर और 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है।

फेसबुक पर उपलब्ध होगी चुनावी जानकारियां

facebook-lok-sabha-election_b_120413
उदयपुर। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में 75 से 80 फीसदी मतदान के लिए चुनाव विभाग ने अब सोशल मीडिया पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत फेसबुक पर चुनावी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह मोबाइल एप्लिकेशन (एप ) के जरिये वोटर मतदान केंद्र की जानकारी ले सकेंंगे और मोबाइल व टेलीफोन की कॉलर ट्यून से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने हाल ही में ही फेसबुक, मोबाइल एप और कॉलर ट्यून लांच किए तथा मतदान का महत्व जन -जन तक पहुंचने के लिए जागरूकता संदेश के पोस्टर भी जारी किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार फेसबुक पेज, मोबाइल एप और कॉलर ट्यून क्रसमय है चुनने का…, सपनों को बुनने का…ञ्ज के माध्यम से लोक सभा चुनाव का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
मोबाइल एप के माध्यम से मतदाता केंद्र, भाग संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान के कारण ही दो बार मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे के लिए मांगे गए आवेदनों के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर आवेदन किया।
कैमरे की रहेगी नजऱ
उदयपुर लोकसभा सीट के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर बूथ केप्चरिंग, मतदान को बलपूर्वक प्रभावित करने जैसी प्रवर्तियों को रोकने के लिए वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन केंद्रों पर हर पल की हर हरकत पर कैमरे की नजऱ रहेगी।
कॉलर ट्यून
मोबाइल फोन पर चुनावी गीत क्रसमय है चुनने…ञ्ज कॉलर ट्यून निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा मोबाइल प्रदाता एयरटेल, एमटी एस, वोडाफोन, बीएसएनएल, रिलायंस एवं टाटा अपने मोबाइल फोन नंबरों पर उपलब्ध करवा सकेंगे।
यहां मिलेगा मोबाइल एप
चुनावी मोबाइल एप एंड्रॉयड सिस्टम पर आधारित होगा। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस एप पर निर्वाचन संबंधी जानकारी के अलावा वोटर कार्ड क्रमांक के आधार पर मतदाता सूचि 2014 में अपना नाम और मतदान केंद्र का पता खोज सकेगा।