उदयपुर। जर्मन लक्ज़री कार मैन्युफैक्चरर ऑडी ने आज उदयपुर में अपना शोरूम खोला, जयपुर के बाद राजस्थान में यह कंपनी का दूसरा षोरूम है। इस नए ऑडी षोरूम में ऑडी इंडिया की पूरी मॉडल रेंज बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इस विष्व स्तरीय शोरूम का उद्घाटन ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग तथा ऑडी उदयपुर व ऑडी जयपुर (कमल ऑटोटैक प्रा. लि.) के प्रबंध निदेषक आदित्य कासलीवाल ने किया।
इस अवसर पर ऑडी इंडिया के प्रमुख जो किंग ने कहा कि ’’एक ब्रांड के तौर पर ऑडी में भी वही समृद्धि और वैभव परिलक्षित होता है जो उदयपुर और राजस्थान की पहचान है। ऑडी इंडिया एकमात्र जर्मनी लक्जरी कार निर्माता है जिसने राजस्थान में दो शोरूम खोले हैं। इससे जाहिर होता है कि राजस्थान के बाजार के लिए हम कितने गंभीर हैं;’
अहमदाबाद रोड पर स्थित ऑडी उदयपुर 10,000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैला है जिसमें शोरूम व सर्विस फैसिलिटी है। डिस्प्ले एरिया में भारत में उपलब्ध सभी ऑडी मॉडल दर्षाए जा सकते हैं। इसके अलावा, ऑडी उदयपुर में ऑडी शॉप भी होगी जहां से उपभोक्ता विभिन्न ऑडी ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ खरीद सकेंगे।
इस मौके पर ऑडी उदयपुर व ऑडी जयपुर (कमल ऑटोटैक प्रा. लि.) के प्रबंध निदेषक आदित्य कासलीवाल ने कहा, ’’जयपुर में सफल भागीदारी के बाद अब उदयपुर में भी ऑडी के साथ अपने रिष्ते को जारी रखने पर हम बहुत उत्साहित हैं। जयपुर व उदयपुर में विष्व स्तरीय षोरूमों के साथ हमें विष्वास है कि राजस्थान में हमारी लीडरषिप और पुख्ता होगी।
ऑडी उदयपुर के ऐक्सक्लुसिव ऑडी सर्विस फैसिलिटी भी, उसी भवन में, रहेगी। सर्विस फैसिलिटी में एक दिन में, सिंगल षिफ्ट में 5 कारें सर्विस करने की क्षमता है।
ऑडी इंडिया की योजना 2014 के अंत तक अपनी डीलरषिप का नैटवर्क 40 करने की है। इस साल कंपनी ने विषाखापट्नम और नासिक में अपने नए षॉप खोले हैं।
ऑडी ने उदयपुर में विष्वस्तरीय शोरूम खोला
‘विश्व जीवंत विरासत महोत्सव-2014’, प्रतिमा वीथी का उद्घाटन

उदयपुर। यहां सिटी पैलेस में आयोजित द्वितीय विश्व जीवंत विरासत महोत्सव – 2014 के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन प्रतिमा वीथी का उद्घाटन भारत में आस्ट्रिया के राजदूत हिज एक्सीलैंसी बनार्ड व्रेब्ज़ ने किया। इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़, लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं विजयराज कुमारी मेवाड़ आमंत्रित अतिथियों के साथ उपस्थित थे।
सिटी पैलेस संग्रहालय सलाहकार डॉ. अलका पाण्डे ने बताया कि विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2014 महोत्सव के तहत शुक्रवार को सिटी पैलेस के जनाना महल में प्रतिमा वीथी का उद्घाटन किया गया। इस वीथी का उद्घाटन भारत में आस्ट्रिया के राजदूत हिज एक्सीलैंसी बनार्ड व्रेब्ज़ ने किया। वीथी में 47 मूर्त शिल्प कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। फाउण्डेशन को इस कार्य में भारत सरकार के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।

सिटी पैलेस संग्रहालय सलाहकार डॉ. अलका पाण्डे ने बताया कि वर्तमान में सिटी पैलेस संग्रहालय में 308 मूर्ति शिल्प संग्रहित एवं संरक्षित हैं। उनमें से इस वीथी में चयनित 47 कलाकृतियां रखी हुई है जिन्हें विषय वस्तु के आधार पर चार वर्गों में वर्गीकृत किया गया है इसमें देवता, सुरसुंदरी, देवियां एवं पशु आकृतियां, स्मारक प्रस्तर। यह वर्गीकरण संग्रह में संकलित मूर्तियों के कलाबोध (कला सौंदर्य) एवं प्रतिनिधित्व के गुण के आधार पर किया गया है।
रंग कार्यशाला एवं फोटो प्रदर्शनी में लगा पर्यटकों का अंबार : महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन एवं कला समर्पित संस्थान लोकल आर्ट डॉट कॉम के सौजन्य से यहां सभा शिरोमणी के दरीखाने में लगाई गई कला प्रदर्शनी में सूक्ष्म चित्रकारी में माहिर दीपक सोनी, टेराकोटा के कारीगर गंगाराम सहाय, ठीकरी कला के कृष्णकांंत शर्मा, काष्ठ कला के विष्णु सिकलीगर, कावड़ कलाकार मांगीलाल मिस्त्री, संगमरमर की कृतियां रचने वाले अंबालाल भट्ट, नेल आर्ट के कलाकार प्रकाश के विभिन्न कृतियां प्रदर्शित की गई। शुक्रवार को दूसरे दिन देशी एवं विदेशी पर्यटकों का इस प्रदर्शनी को देखने के लिए हूजूम उमड़ पड़ा।
सिटी पैलेस के जनाना महल के लक्ष्मी चौक में बने चौमुखा में परंपरा एवं आधुनिकता के मेल को समर्पित फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर के फोटो एवं उदयपुर शहर के विभिन्न धर्मो, लोगों, शैलियों के फोटो प्रदर्शित किए गए। स्ट्रासबर्ग के फोटोग्राफर अल्बर्ट हूबर एवं उदयपुर की फोटोग्राफर अनुराधा सरूप द्वारा दोनों ही जगहों के खींचे गए करीब 50 फोटो यहां प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी को देखने शुक्रवार को कई लोग पधारे।
महोत्सव में आज : विश्व जीवंत विरासत महोत्सव की संयोजक वृंदा राजे ने बताया कि शनिवार को प्रात: 10 बजे होने वाली संगोष्ठी में समस्त विशेषज्ञ सिटी पैलेस एवं आसपास भ्रमण करेंगे तथा प्रात: 10 बजेे से संगोष्ठी में निष्कर्ष शोध पत्र तैयार करेंगे। उसके बाद शाम को ओडिशा डांस एकेडमी के कलाकार सिटी पैलेस के खुश महल में अपनी प्रस्तुति देंगे।
भाजपा में उदयपुर सीट के लिए ‘ए, ‘बी व ‘सी की दौड़ शुरू

उदयपुर। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने वर्तमान सांसद रघुवीर मीणा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं भाजपा में भी टिकिट की दौड़ शुरू हो गई है, भाजपा भी ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। कांग्रेस की उम्मीदवारी तय होने के बाद भाजपा क्रएञ्ज, क्रबीञ्ज व क्रसीञ्ज की दौड़ शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन क्रएञ्ज, क्रबीञ्ज व क्रसीञ्ज में से ही किसी एक को टिकिट मिलेगा। क्रएञ्ज फोर अर्जुन मीणा का उदयपुर लोकसभा सीट का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की निकटता भी अर्जुन मीणा को टिकिट दिला सकती है। साथ ही उनका ग्रामीण क्षेत्र में प्रभाव भी रघुवीर को टक्कर देता दिखाई दे रहा है। क्रबीञ्ज फोर बाबूलाल खराड़ी मेवाड़ के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया के चहेतों में से एक है दूसरे नंबर पर बाबूलाल खराड़ी को टिकिट मिलने की उम्मीद है। अगर लोकसभा के चुनाव में कटारिया के कद का प्रभाव टिकिट बंटवारे में होता है, तो खराड़ी को टिकिट दिया जा सकता है। क्रसीञ्ज फॉर चुन्नीलाल गरासिया वसुंधरा के पैनल में क्रएञ्ज, और क्रबीञ्ज की बराबरी पर है। अपने पुराने रसूख और आलाकमान तक पहुंच के जरिये गरासिया भी टिकिट की दौड़ में बराबरी पर है। उम्मीद जताई जारही है कि होली के ठीक बाद भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
निर्वाचन आयोग का शराब बिक्री पर रहेगा पहरा

उदयपुर। चुनाव के मद्देनजऱ निर्वाचन आयोग ने शराब की बिक्री पर पहरा बैठा दिया है। राज्य में मतदान के दिन शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग के अलावा पुलिस दस्ते भी लगाए जाएंगे। साथ ही शराब बिक्री पर नजऱ रखने के लिए आबकारी विभाग की फ्लाइंग टीम दुकानों के रजिस्टर भी चेक करेगी। चुनावी दिनों में शराब की बिक्री अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आबकारी विभाग शराब बिक्री पर नजऱ रखेगा। आबकारी अधिकारियों के अनुसार कच्ची बस्ती की शराब की दुकानों पर विशेष नजऱ रखी जाएगी। संदेह है कि चुनाव के दिनों में इन्हीं दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। शराब की जिस दुकान पर जनवरी की अपेक्षा 30 प्रतिशत से अधिक बिक्री होगी, वहां के रजिस्टर भी चेक किए जाएंगे। आबकारी सूत्रों के अनुसार चुनाव के दौरान शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नई चेक पोस्ट भी बनाई जाएगी।
पर्ची लो बोतल ले जाओ : चुनाव के दौरान शराब के ठेकों पर उम्मीदवार के करीबियों की पर्चियों पर भी शराब मिलती है। बम्पर पर्ची दिखाते ही शराब की बोतल मिल जाती हैं, लेकिन इस बार आबकारी विभाग की नजऱ में पर्चियां भी रहेगी। जानकारी के अनुसार पहले छापामार कारवाई में दुकानों से पर्चीयां भी बरामद हुई थी, लेकिन कानून के हाथ किसी राजनेता तक नहीं पहुंच पाए।
पांच के नोट का मतलब एक बोतल : आबकारी विभाग और पुलिस की नजऱ में पर्चियों का खेल उजागर होने के बाद पुलिस या आबकारी को पर्चियां पकड़ में नहीं आए इसलिए पांच या दस रुपए के सीरियल नंबर के जरिये मतदाताओं तक शराब पहुंचाने का तरीका निकाला गया है। नोट की गड्डी के सीरियल नंबर शराब विक्रेता को दे दिए जाते हैं। फिर वह नोट कार्यकर्ताओं में बांट दिए जाते हंै, जो शराब विक्रेता को देने पर पांच के नोट पर एक और दस के नोट पर दो शराब की बोतल बांटी जाती है। चुनाव में ऐसे पहुंचाई जाती है शराब
सीधे फैक्ट्री से: चुनाव नज़दीक आते ही उम्मीदवार के करीबी अवैध तरीके से शराब खरीदने की जुगाड़ में लग जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक आबकारी और पुलिस की सख्ती को देखते हुए अब तरीका बदल गया है। अब चुनाव के दौरान हरियाणा या दूसरी जगहों की फैक्ट्रियों से सीधे शराब खरीद ली जाती है। टैक्स की चोरी के चलते फैक्ट्री मालिक भी शराब दे देते हंै।॥मतदान के दिन शराब बिक्री पर पूर्णत: रोक रहेगी। इसके लिए आबकारी विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। शराब की अवैध बिक्री या तस्करी पर भी रोक लगाई जाएगी।
-आशुतोष पेढऩेकर,
जिला निर्वाचन अधिकारी
आज कोर्ट में पेश होगा दामोदर नागदा

उदयपुर। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन दामोदर नागदा को आज दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। भुपालपुरा पुलिस ने गुरुवार शाम को दामोदर नागदा को गिरफ्तार किया था। पुलिस इस मामले में भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सचिव व कोषाध्यक्ष को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चौथे आरोपी संजय शुक्ला की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने करोड़ों रुपए लोगों से रियल एस्टेट सहित विभिन्न स्कीमों में निवेश करवाए थे। सोसायटी ने लोगों में साख बनाने के लिए कई निवेशकों को मुनाफा भी पहुंचाया था। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के काले कारनामों के सामने आते ही आरोपी दामोदर नागदा के पिता भीमशंकर नागदा ने कानूनी प्रक्रिया अपनाकर आरोपी दामोदर को उनकी सभी चल और अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। पूछताछ में नागदा ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ फरार होने के बाद जम्मू-कश्मीर गया था। जहां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद वह परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न शहरों, महाराष्ट्र में मुम्बई और बाद में गुजरात में आ गया था। आरोपी से करोड़ों रुपए गबन के बारे में पूछताछ की जा रही है। इधर, इस पूरे प्रकरण के पीछे मास्टर माइंड सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय शुक्ला को बताया जा रहा है, जिसकी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला ही सारी स्कीमों को बनाता था, जिस पर दामोदर नागदा अपने हस्ताक्षर करता था। इसके बाद ही दोनों मिलकर मार्केट से पैसा निकालते थे।
होली पर केमिकल रंगों से सावधान

उदयपुर। होली का त्योहार करीब आने के साथ ही बाजारों में रंग और गुलाल के ठेले सजे नजर आने लगे हंै, लेकिन स्वास्थ्य विभाग व अन्य रोक के बावजूद इन ठेलों पर केमिकलयुक्त रंग धड़ल्ले से मिल रहे हैं। लोग भी सस्ती गुलाल लेने के चक्कर में स्वयं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हंै। रंग व गुलाल में केमिकल का मिश्रण रहने से त्वचा खराब होने का अंदेशा रहता है।
उपलब्ध है हर्बल कलर
बाजार में कई दुकानों पर केमिकल युक्त और हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं। ठेलों पर बिकने वाले सस्ते हानिकारक गुलाल से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इससे त्वचा पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता। दुकानदारों के अनुसार बढिय़ा गुलाल 100 से 150 रुपए किलो मिल रही है। यही सस्ता केमिकलयुक्त गुलाल 25 से 50 रुपए किलो मिल रहा है।
केमिकलयुक्त रंग मिल रहा है सरेआम
केमिकलयुक्त कलर सूरजपोल, देहलीगेट पर पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस चौकी के सामने सरेआम धड़ल्ले से बिक रहा है, लेकिन इन पर कोई कारवाई करने वाला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी इन पर कारवाई करने की कोई रणनीति नहीं बनाई है।
क्या असर पड़ता है
केमिकलयुक्त रंग त्वचा से नहीं हटता और त्वचा खराब होने लग जाती है। गुलाल उड़ाते ही छींक आना शुरू हो जाती है, आंखों में अगर रंग चला जाए, तो रोशनी तक जा सकती है। युवाओं की टोली होली के हुडदंग में मुंह में अगर डाल दे, तो पेट में भी केमिकल जाने से बीमारियां हो सकती हैं।
होली के लिए प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करना चाहिए। केमिकल युक्त रंग से त्वचा और आंखों पर विपरीत असर पड़ता है। कई बार केमिकल के रिएक्शन से त्वचा की बीमारी कई समय तक नहीं जाती। अगर कभी केमिकल रंग लग भी जाए, तो उसी वक्त धोकर त्वचा पर नारियल तेल या क्रीम लगा लेनी चाहिए।
-सौरभ वाजपेयी, चर्म रोग विशेषज्ञ
कांग्रेस के 71 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी, उदयपुर से रघुवीर मीणा लड़ेगे चुनाव
उदयपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए अपने 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
उदयपुर से नि वर्त्तमान सांसद रघुवीर मीणा को टिकिट दिया गया है ।
इस सूची में शामिल नाम निम्न हैं:
रघुवीर सिंह मीणा उदयपुर से
नगमा मेरठ से
बेगम नूर बानो मुरादाबाद से
सुबोधकात सहाय रांची से
पवन बंसल चढ़ीगंढ़ से
राजबब्बर गाजियाबाद से
पीसी चाको चलाकुडी से
वी नारायणसामी पुड्डूचेरी
शशि थरूर तिरवंनतपुरम से
रीता बहुगुणा लखनऊ से
मनीष तिवारी लुधियाना से
राजीव सातव हिंगोली से
केवी थॉमस एरनाकुलम से
हरिहर करण कंधमाल से
राजबाला ओला झूंझुनूं से
रमेश चन्द्र तोमर गौतम बुद्ध नगर से
हंसमुखी शंखवाड इटावा से
महेन्द्र गौतम कोसाम्बी से
अशोक सिंह अंबेडकर नगर से
मुकेश श्रीवास्तव केसरगंज से
तरूण पटेल डूमरियागंज से
रोहित पांडे संत कबीर नगर से
तूफानी निषाद मछली शहर से
ललितेश त्रिपाठी मिर्जापुर से
हमदुल्ला सईद लक्षद्वीप से
डीन कुरियाकोस इद्दुकी की
केसी वेणुगोपाल अलापूजा से
कुणाल सुरेश मावेलीकड़ा से
एंटनी पटनमथिटा से
एडवोकेट बिन्दु कृष्णा एंटिंगल से
गोविन्द सिंह मुरैना से
ओमकार मार्कम मण्डोला से
देवेन्द्र पटेल होशंगाबाद से
हिदायत पटेल अकोला से
सागर मेघे वर्धा से
डॉ. नामदेव उसेंडी गढ़ चिरोली – चिंगूर
विलास ओताड़े जालना से
विश्वनाथ पटेल भिवण्डी से
कलपा आवड़े हाथकंगनले से
विन्सेंट पाला शिलोम से
डेरिल विलियम मोमीन तुर्रा से
केवी पूसा नागालैण्ड से
हेमानन्द बिस्वाल सुन्दरगढ़ से
अमरनाथ प्रधान संबंलपुर से
श्यामसुन्दर हंसदा मयूरभंज से
भक्त चरणदास कालाहांडी से
प्रदीप कुमार मांझी नवरंगपुर से
मोहम्मद वाजिद अली चौधरी दुबड़ी से
जोन जोनाली बरूआ नौगांव से
आरती सिंह रायगढ़ से
सत्यनारायण शर्मा रायपुर से
प्रवीण राठौड़ भावनगर से
चन्द्रकुमार कांगड़ा से
प्रतिभा सिंह मण्डी से
मोहनलाल बरगट्टा शिमला से
प्रकाश हुक्केडी चिगोड़ी से
लक्ष्मी हेबेलकर बेलगांव से
अजय कुमार सरनाईक पागलकोट से
बी.बी. नाईक रायचूर से
बस्वराज हितनाल कोपल से
मंजूनाथ भंडारी शिमोखा से
जर्नादन पुजारी दक्षिण कन्नड से
चन्द्ररप्पा चित्रदुर्ग से
रिजवान अरशद बैंगलोर सेन्ट्रल से
एम. वीरप्पा मोइली चिकबल्लापूर से
टी. सिद्दीकी कसरगाड़ से
के सुधाकरन कन्नूर से
मल्लापल्ली रामचन्द्रन वधाकड़ा से
एम.आई. शहनवाज वायानाड़ से
एम.के. राघवन कोचीकोड़ से
शिशा के.ए. अलातूर से
के.पी. धनपल्लन त्रिसूर से
रैली निकालकर किया नमो युवा शंखनाद युवा सुराज ज्योति कलश यात्रा का स्वागत

उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय में नमो युवा शंखनाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। उसके बाद युवा मोर्चा द्वारा शहरभर में वाहन रैली निकाली गई। कल शाम को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुराज ज्योति कलश यात्रा लेकर पहुंचे थे।
आज सुबह पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का नमो युवा शंख नाद सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डीडी कुमावत सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से चुनाव में नरेंद्र मोदी को निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के पद पर विजय दिलाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डीडी कुमावत, प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित भंसाली, गजपाल सिंह राठौड, यशपाल जाट, प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेश राजावत, संभाग प्रभारी अमित शर्मा शहर जिलाध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री उपाध्यक्ष लवदेव बागड़ी, जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, युवा मोर्चा के प्रभारी मनोहर चौधरी, अशोक सिंघवी जिला महामंत्री नरेश वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मयंक कोठारी, लवदेव बागड़ी, गोपाल जोशी, जितेश कुमावत, गिरिश शर्मा जितेन्द्र मारू, सोहनसिंह खरवड़, मोहन पटेल आदि मौजूद थे। सम्मलेन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शहरभर में वाहन रैली निकाली, जो पटेल सर्कल से शुरू होकर उदियापोल, सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, शास्त्री सर्कल, दुर्गा नर्सरी रोड, बीएन कॉलेज हिरणमगरी होते हुए सवीना में समाप्त हुई। कल शाम को भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष डीडी कुमावत युवा सुराज ज्योति यात्रा लेकर उदयपुर पहुचे थे, जिनका भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष जिनेंद्र शास्त्री सहित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था।
फागोत्सव की धूम

देवालयों में उड़ाई जा रही अबीर-गुलाल
उदयपुर। मंदिरों में इन दिनों फागोत्सव की धूम मची हुई है। देवालयों में गुलाल-अबीर के साथ भजनों का गायन हो रहा है। मंदिरों में भक्त झूमकर नाच रहे हैं।
सभी देवालयों में भगवान को विशेष शृंगार कराया जा रहा है। शहर श्रीनाथजी का मंदिर, जगदीश मंदिर, बाईजीराज का कुंड, अस्थल मंदिर, मीठारामजी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर सहित अन्य देवालयों में ठाकुरजी को अबीर-गुलाल अर्पण कर होली के गीतों का गायन हो रहा हैं। मंदिरों में अबीर-गुलाल के साथ ही भक्तजन भावविभोर होकर खूब थिरक रहे हैं। आज भी श्रीनाथजी के मंदिर में भगवान को विशेष आंगी धराई गई। भक्तों ने गुलाल-अबीर उड़ाते हुए भजनों के साथ फागोत्सव के गीत गाए। श्रीनाथजी मंदिर में भी ठाकुरजी को विशेष श्रृंगार धारण कराकर अबीर-गुलाल अर्पित की गई तथा रसिया गीतों का गायन हुआ।
मिलावटियों की भी होली आई

शहर में कई जगह चल रहा है मिलावट का धंधा
होली पर दस हजार किलो मावा व करीब एक लाख लीटर दूध की खपत
उदयपुर। रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिन दूर है…। होली का नाम आते ही जुबान पर लजीज पकवानों का टेस्ट आना लाजिमी है। घरों में मिठाइयों की खुशबू से ही पूरा माहौल मिठास से भर जाता है, लेकिन इन मिठाइयों की मिठास ही होली के रंग में भंग डालने का काम कर सकती है। दरअसल सिटी के घरों में पकवानों की तैयारियां शबाब पर होने के साथ मिलावटखोंरों की तैयारी भी पूूरी हैं। मुनाफे के रंग में रंगने के लिए इन्होंने शहर के अंदरूनी मार्केट में सिंथेटिक मावा और दूध की सप्लाई शुरू कर दी है। सूत्रों की माने, तो शहर में होली पर लगभग दस हजार किलो मावा व करीब एक लाख लीटर दूध की खपत की संभावना है। इसके चलते असली मावा और दूध की कमी का फायदा मिलावटखोर उठाएंगे और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करेंगे।
ऐसे तैयार होता है सिंथेटिक मावा: नकली मावा तैयार करने के लिए पिसे हुए आलू, शकरकंद, आरारोट, बेकिंग पाउडर, ऑयल और असली मावे को मिक्स किया जाता है। जब नकली माल बाजार में लाया जाता है, तो इसे असली मावे में मिक्स करने के बाद देशी घी की केमिकल फ्रेंग्रेंस डालकर पिंडी बना दी जाती है। इन्हें चिकना दिखाने के लिए रिफाइंड ऑयल लगाया जाता है। सफेदी के लिए आरारोट लगाया जाता है।
अंधेरे में हो रहा खेल: शहर के आउटस्कट्र्स से ये धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। उदयपुर में मिलावाटी मावे की दुकान पर रात के अंधेरे से सूरज की पहली किरण से पहले ही सिंथेटिक मावा तैयार कर दिया जाता है और सुबह होते ही शहर के कई दुकानों पर यह मावा बिकने के लिए आ जाता है।
इनमें भी हो सकती है मिलावट: होली के त्योहार पर केवल मावा व धी में ही नहीं, बल्कि नमकीन, ऑयल्स, रंग, बेसन व अन्य कई खाने की वस्तु में भी हो सकती है, जिसके कारण मुख्य रूप से हमें पैकिंग की गई वस्तु का ही प्रयोग किया जाना चाहिए।
घर में ही करें जांच
>> मावा: मावा का टुकड़ा लें, उसमें टिंचर आयोडीन में मिला दे, तो बैंगनी कलर दे, यदि मिलावट की संभावना होती है। यह आयोडीन किसी भी कैमिस्ट की शॉप पर मिल जाएगा।
>> पनीर: पनीर या मावे को हाथ पर रगडऩे के गाद पाउडर की तरह चूरा बन जाए तो इसमें मिलावट की संभावना होती है।
>> दूध: यूरिया व पानी की मिलावट हो सकती है। पानी की मिलावट होगी, तो किसी सीधे सरफेस पर पानी सीधे बह जाएगा। दूध रुक-रुक कर बहेगा। दूध में यूरिया होने पर पांच एमएल में दो बूंद ब्रोमोथाइमोल मिलाए। दस मिनट में दूध का रंग ब्ल्यू हो जाएगा।
>> घी: घी में वनस्पति घी के मिलावट की संभावनाएं रहती है। टेस्ट ट्यूब में हाडड्रोक्लोरिक एसिड मिलाने के पांच मिनट बाद ऊपर की सतह पर वनस्पति घी दिखाई देगा।
यहंा हुई कार्यवाही
शहर के प्रतापनगर पुलिस ने कुछ ही समय पूर्व मुखबिर की सूचना पर मादड़ी क्षेत्र में एक दूध के व्यापारी के घर पर दबिश देकर वहां से लगभग दो सौ किलों नकली घी बराबद किया था। पुलिस ने आरोपी से नकली घी बनाने के सामन के साथ ही कई उपकरण भी बराबद किए।
यह है मिलावटी वस्तु
> प्योर धी में डालडा
> रिफाइंड ऑयल में मोबिल ऑयल
> पनीर में ड्राई मिल्क व रिफाइंड ऑयल
> स्वीट्स में ड्राई मिल्क
> गुलाब जामुन में आरारोट
> सोनपापड़ी व लड्डू में मेटानिल येलो
> मावा में ड्राई मिल्क
> शहद में चीनी
> मिल्क में ड्राई मिल्क
> प्योर मावा में सिंथेटिक मावा
: तीन मार्च से ही शहर में मिलावटखोरी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो होली के बाद तक चलेगी। किसी भी व्यापारी के पास नकली मावा या मिलावटी सामान मिलेगा, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल भारद्वाज, फूड इंस्पेक्टर



