
उदयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा में जोर-शोर से शुरू हो गई है। आज से उदयपुर लोकसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा द्वारा कई कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसके लिए लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की जा रही है।
मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की जा रही है। पहले सभी को अलग-अलग विधानसभा के हिसाब से मीटिंग की जा रही है तथा आज से शुरू होने वाले कार्यक्रम एक वोट, चाय पर चर्चा मतदाता सूचियों में नाम जुड़ाने के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है। दो बजे बाद सभी की साथ में पंचायती राजमंत्री गुलाबचंद कटारिया मीटिंग लेंगे।
चाय पर चर्चा: उदयपुर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन आज शाम को पांच स्थानों पर होगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर पैनल वाद-विवाद होगा। ये पैनल चर्चा मोदी से वार्तालाप से पहले होगा। जिन मुद्दों पर विचार होना, वह एक ऑनलाइन पोल द्वारा निर्धारित किया जाना है। ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम उदयपुर में संगम टी स्टॉल, भट्टियानी चौहट्टा, मामाजी की हवेली के सामने, राजू टी स्टॉल, लकड़वास रोड़, भोइयों की पंचोली, कानपुर, जिम्मी अल्पाहार, सुखाडिय़ा विवि मुख्य द्वारा के पास, उन्नति रेस्टोरेंट, बडग़ांव पंचायत समिति के पास, पटेल टी स्टॉल, वीआईपी कॉलोनी, पानेरियों की मादड़ी, सेक्टर 9 एवं कानोड़ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर नरेन्द्र मोदी के साथ उपस्थित जनसमूह विभिन्न विषयों विशेषकर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करेगा। कार्यक्रम शाम छह बजे से प्रारंभ होकर नौ बजे तक सभी जगहों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा।
समितियों का गठन: भाजपा उदयपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारी प्रमोद सामर के नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमें कार्यालय समिति एनसी जैन, नाथूलाल जैन, कानून (विधि) समिति एडवोकेट रोशनलाल जैन, मीडिया समित चंचल अग्रवाल, कार्यक्रम समिति भगवान खारोल, ईश्वर सुथार, सुराज रथ समिति भंवरसिंह पंवार, नंदलाल सुथार, नवमतदाता अभियान विजय दलाल, सोशल मीडिया समिति प्रवीण दक, मुद्रण प्रकाशन समिति सुशील जैन, सामग्री वितरण समिति भंवर सिंह राठौड़, सत्कार समिति रवि नाहर, रामचन्द्र अग्रवाल, वाहन प्रबंधन समिति पारस सिंघवी, दीपक बोल्या, सीए समिति सीए आशीष कोठारी है।
भाजपा ने की लोकसभा चुनावों की विभिन्न समितियों का गठन
हज यात्रियों की नई परेशानी

उदयपुर। हज पर जाने के इच्छुक कई लोगों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बावजूद अब तक पासपोर्ट नहीं मिल पाया है और 15 मार्च तक पासपोर्ट नहीं बनवाया, तो हजयात्रा अटक सकती है।
हज यात्रा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 15 मार्च है और शहर ही नहीं पूरे उदयपुर जिले और आसपास के डूंगरपुर, बांसवाड़ा आदि जगह कई ऐसे लोग है, जो अभी तक पासपोर्ट का ही इंतजार कर रहे हैं। पासपोर्ट ऑफिस जोधपुर होने से और भी अधिक परेशानी हो रही है। लोगों को बार-बार जोधपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई लोगों को तो पासपोर्ट का आवेदन किए हुए तीन महीने तक हो गए हैं और अभी तक उनका पासपोर्ट नहीं आया। कई लोगों की पुलिस इंक्वायरी तक नहीं आई। पुलिस इंक्वायरी आने के महीने भर बाद पासपोर्ट आता है। बिना पासपोर्ट के अब इन लोगों के लिए हज यात्रा करना मुश्किल हो गया है। क्योंकि आवेदन करने के लिए पासपोर्ट का होना जरूरी है।
स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद का कहना है कि आवेदन करने के लिए पासपोर्ट जरूरी है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग हज आवेदन फॉर्म भरने के लिए पासपोर्ट बनने का इंतजार कर रहे हैं। शाहिद मोहम्मद ने बताया कि 15 मार्च, 2014 तक जारी पासपोर्ट धारी व्यक्ति ही हजयात्रा का आवेदन फॉर्म भर सकता है।
भाजपा की चाय पर चर्चा और बैठकों का दौर शुरू
उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी ‘‘सिटीजन फोर अकान्टेबल गर्वनेन्स‘‘ नामक संस्था के साथ नरेन्द्र मोदी की भारत के लोगों के साथ ‘‘चाय पर चर्चा‘‘ के दूसरे भाग का आयोजन शनिवार 8 मार्च 2014 को देशभर में एक साथ 500 शहरों में करीब 1500 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। उदयपुर में यह आयोजन पांच स्थानों पर होगा। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर पैनल वाद-विवाद होगा। ये पैनल चर्चा मोदी से वार्तालाप से पहले होगा। जिन मुद्दों पर विचार होना वह एक ऑन लाईन पोल द्वारा निर्धारित किया जाना है।
———————————————————
कार्यकर्ताओं की बैठक
उदयपुर । भाजपा उदयपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक कल 8 मार्च को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, उदयपुर लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर एवं शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात सुन्दरलाल भाणावत, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा उपस्थित रहेंगे। बैठक में लोकसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, विधायक, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे।
———————————————————————
अल्पसंखयक मोर्चा की बैठक
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मौचा कि संभाग बैठक दिनांक 08 मार्च 2014 शनिवार सुबह 11ः00 बजे अग्रवाल नोहरा सूरजपोल पर सम्पन्न होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव कि तैयारियों पर चर्चा होगी मौर्चा प्रदेश प्रतिनिधी जहीरूद्दीन सक्का ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचन्द जी कटारिया होंगे जिसकी अध्यक्षता मौर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान करेंगे व अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन होंगे।
वामपंथी महिलाओं का कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन, आरक्षण मांगा

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उदयपुर की कार्यकर्ता व महिलाओं ने आज रैली निकालकर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों महिलाओं ने आज टाउनहॉल से रैली निकाली, जो बापूबाजार देहलीगेट होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पंहुची, जहां महिलाओं ने अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए जमकर नारेबाजी की। समिति की अध्यक्ष पुष्पा चौहान ने बताया कि संसद, विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को सत्ताधारी दलों द्वारा 18 वर्षों से सर्वानुमति के नाम पर टाला जा रहा है, जबकि तेलंगाना जैसे मुद्दे पर जबरन विधेयक पास करवाए गए हैं। साथ ही महिलाओं के आवास, सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी सत्ताधारी दलों की ढुलमुल नीतियों के कारण महिला अत्याचारों में दिनों दिन बढ़ोतरी हुई है। छह माह की मासूम बच्चियों से लेकर 70-75 वर्षीय वृद्ध महिला भी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन के बाद जनवादी समिति ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर महिलाओं की सुरक्षा, समानता व सम्मानजनक जीवन के साथ ही स्थानीय स्तर पर आवास उपलब्ध कराने, राशन सामग्री सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने आदि की मांग की।
लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलकों में गतिविधियां तेज
उदयपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी हलकों में गतिविधियां तेज हो गई। दोनों पार्टियां अपने-अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और नया जोश भरने के लिए नए तरीके अपनाने की रणनीति तैयार कर रही है। राजस्थान कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की नई दिल्ली में बैठक के बाद संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है, जबकि भाजपा भी दावेदारों की सूची पर गौर कर रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने लोकसभा फीड बैक दौरे के दौरान संभावित तीन नामों की सूची ले ली है। अब इंतजार उम्मीदवार की घोषणा का है।
कार्यकर्ता और नेता हुए सक्रिय: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस, भाजपा के नेता और कार्यकत्र्ता हरकत में आ गए हैं। कांग्रेस में जहां एक ओर संभावित उम्मीदवारों ने अपने समर्थक और कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का न्यौता दिया है। जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव के लिए आज से ही जुट जाने के लिए कहा है। नौ मार्च से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में अपने क्षेत्र के वोटरों को घर-घर जाकर इसकी सूचना देने तथा उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कहा है। इधर, भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ लेवल तक कार्यकत्र्ता सक्रिय हो गए हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं और छोटे बड़े नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में जयपुर में प्रशिक्षण लेकर आए लोकसभा मिडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज से लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं व बूथ लेवल तक के छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंगों और बैठकों की रूपरेखा तैयार कर ली है। 29 मार्च को बूथ लेवल तक के कार्यकत्र्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों, गांव-गांव, ढाणियों तक कैसे पहुंचाया जाए, भाजपा को वोट क्यों दे, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। अगले तीन-चार दिनों में दो सुराज रथ भी उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले है, जिनके जरिये भाजपा और नरेंद्र मोदी का प्रचार किया जाएगा, जो 30 मार्च तक चलेगा। कॉल सेंटर बनाने की भी योजना बनाई गई, जो जल्दी ही क्रियांवित हो जाएगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में कॉल सेंटर लगाए जाएंगे वहां कार्यकर्ताओं का डेटा बेस तैयार किया जाएगा, जहां से हर एक जगह का फीड बैक लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जगह-जगह नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि 25 वर्ष तक के वोटरों और ख़ासकर जो वोटर पहली बार वोट डाल रहे हैं। उन्हें भाजपा की कार्य योजना एवं नरेंद्र मोदी की कार्य शैली के बारे में बताया जाएगा।
टिकट के लिए भाग दौड़: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही अब उदयपुर लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टी के दावेदार अपनी जोड़ तोड़ में लग गए हैं।
उम्मीद जताई जा रही है। इस बार दोनों पार्टी अपने उम्मीदवार जल्दी घोषित कर देगी क्योंकि उम्मीदवार घोषणा के बाद नाराज नेता और कार्यकर्ताओं को मनाना भी मुख्य रहेगा। कांग्रेस के गलियारों में माना जा रहा है कि उदयपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ही उम्मीदवार क ी रहेंगे, क्योंकि पिछले चुवाव में वे एक लाख 76 हजार वोटों से विजयी हुए थे और इस बार उनका टिकट काटने का कोई बड़ा कारण नहीं है। हालांकि विधानसभा चुनाव में उदयपुर संभाग में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली, यही नहीं सलूंबर विधानसभा से रघुवीर मीणा की पत्नी भी चुनाव हार गई थी। अगर इनको देखते हुए आलाकमान कोई नया चेहरा या किसी युवा को टिकट देते हंै, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। दावेदारों की लाइन में पूर्व ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा के पुत्र विवेक कटारा और दयाराम परमार भी है। सूत्रों के अनुसार उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के 16 ब्लॉक अध्यक्षों और दोनों जिलाध्यक्षों से दावेदारों के नाम मांगे गए थे, उनमें से अधिकतर ने रघुवीर मीणा का नाम ही पैनल में भेजा है। इधर, भाजपा में भी दावेदारों और उनके समर्थकों को पार्टी की घोषणा का इंतज़ार है। माना जा रहा है उदयपुर लोकसभा सीट के लिए मुख्य रूप से जो नाम आ रहे हैं, उनमें अर्जुनलाल मीणा और बाबूलाल खराड़ी शामिल है। इन दोनों में से किसी एक को टिकट मिल सकता है। चुन्नीलाल गरासिया और महावीर भगोरा का नाम भी पैनल में हैं।
नशे से हो रहे हैं एड्स के शिकार

कोई दोस्तों की संगत में पड़ गया, तो कोई तन्हाई की मार को सहन न कर सका। किसी को फैमिली के हालात ने सताया, तो किसी को उसके अपनों ने ही बर्बाद कर दिया। ये वही ठोकरें थी, जिसने जिदंगी को नशे का आदी बना दिया। फिर सामने आया चौंका देने वाला सच। एक ऐसा सच, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इंजेक्टिव ड्रग यूजर एचआईवी के शिकार हो रहे हैं। हर समय एक नया केस सामने आ रहा है। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। आखिर किस राह पर जा रहे हैं हमारे युवा…
उदयपुर। नशा कैसा भी हो खराब ही माना जाता है। बात नशीले पदार्थ की हो तो डरना जरूरी हो जाता है। अपने उदयपुर में भी नशा युवाओं को निगल रहा है। नशा मुक्ति केेंद्र के आंकड़ें दिल की धड़कन बढ़ा रहे हैं। एक मोटे अनुमान के तहत जिले भर में आठ हजार से अधिक एचआईवी पोजेटिव रोगी है। इनमें से तीस प्रतिशत ऐसे युवा इस रोग से पीडि़त है, जो नशे के कारण इस रोग की जद में आए हैं।
> ग्रुप में इंजेक्टिव नशा करने से होता है एचआईवी > बढ़ रही हैं युवाओं में एचआईवी पीडि़तों की संख्या
नशे के कड़वे सच
नशे की जद में आया यूथ इसके घातक अंजाम से बेपरवाह है। कई मरीजों को यह रोग इंजेक्शन से नशा करने के बाद व इंजेक्शन का प्रयोग करने के कारण हुआ हैं। खासतौर पर शहर में इंजेक्शन से नशा करने व सेक्स पावर को बढ़ाने में प्रयोग में लिए जाने वाले इंजेक्शन से बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि सेक्स के पावर को बढ़ाने के लिए युवा एक नई प्रकार की ड्रग को इस्तेमाल कर रहे हंै। इसकी कीमत अधिक होने के कारण एक ग्रुप बना कर उसको प्रयोग किया जाता है।
एक इंजेक्शन और एचआईवी
एचआईवी इंफेक्शन ग्रुप में इंजेक्टिव नशा करने से होता है। जांच में सामने आया की रोगी अलग-अलग स्थानों के बावजूद भी किसी जगह पर सामुहिक रूप से नशा करने से एचआईवी के शिकार हो जाते हैं। इसमें मरीज नशे के दौरान एक ही सुई का इस्तेमाल करते हंै।
रोगियों में ३० प्रतिशत युवा
जानकारी के अनुसार नशा करने वालों में १८ साल का लड़का भी एचआईवी से पीडि़त है। ३० प्रतिशत मरीज १८ से ३५ साल की उम्र के हैं।
रोगियों से बात करने पर पता चला है कि अधिकांश एचआईवी उन्हें या तो समुह में नशा करने के कारण व एक ही सुई को एक से अधिक बार प्रयोग करने के कारण हुआ है।
रोग के लक्षण
खांसी ठीन न होना, बार-बार बुखार का होना, भूख न लगना, शरीर का लगातार कमजोर होना, लगातार पेट खराब होना, शरीर ढीला पड़ जाना एचआईवी के प्रमुख लक्षण है। यदि किसी में इस प्रकार के लक्षण हो, तो उसे जल्द ही आईसीटीसी में टेस्ट करवा लेना चाहिए।
परिवार तक पहुंच रहा वायरस
जानकारी मेें ऐसे भी कई केस है, जिनमें एक व्यक्ति से सारा परिवार एचआईवी की चपेट में आ गया। यदी कोई इंजेक्टिव ड्रग्स का पेशेंट आता है, तो उसकी आईसीटीसी भेजा जाता है।
जहां जांच में एचआईवी होता है, तो उसके परिवार को भी टेस्ट किया जा है। यदी कोई व्यक्ति एचआईवी का मरीज है, तो उसका दवाओं और काउंसलिंग से ट्रीटमेंट किया जाता है। एचआईवी वायरस बढऩे से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म हो जाती है, तो उसे एड्स कहा जाता है।
जीवनभर चलता है इलाज
एक बार एचआईवी पॉजीटिव होने के बाद रोगी को जिंदगीभर इलाज करना पड़ता है, क्योंकि दवाइओं और इलाज से वायरस को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन उसे खत्म नहीं किया जा सकता। मरीज को इलाज के समय यह बात बता दी जाती है कि इन दवाओं से उसकी बीमारी जड़ से खत्म नहीं हो सकती, लेकिन बढ़ेगी भी नहीं।
बेहत घातक अंजाम
एचआईवी रोगी पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो चार-पांच सालों में डेथ हो जाती है। एचआईवी के मरीज को दवाओं के साथ ही अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अगर एचआईवी लक्षण मिलते ही इलाज शुरू कर दिया जाए, तो रोगी २० वर्षों तक जी सकता है।
राजस्थान केसरी कुश्ती दंगल आज शाम से

नाथद्वारा। नगर के रिसाला चौक में राजस्थान सीनियर व राजस्थान केसरी दंगल की शुरुआत शुक्रवार को होगी। दंगल नौ मार्च तक चलेगा। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में हो रहा है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दादू पहलवान ने बताया कि दंगल की शुरुआत शुक्रवार शाम चार बजे होगी। इसमें मंदिर मंडल के सीईओ जगदीश पुरोहित, उपखंड अधिकारी जितेंद्र ओझा, पुलिस उप अधीक्षक सिद्धांत शर्मा, नगर पालिका आयुक्त शांतिलाल आमेटा, अजय गुर्जर, श्यामलाल गुर्जर, नवनीत खन्ना, मदन महाराज, खेतान माइन्स के प्रबंधक चौहान, सरपंच पुरुषोत्तम गुर्जर, शार्प सिक्युरिटी के निदेशक राधेश्याम शर्मा बतौर अतिथि शामिल होंगे। दादू पहलवान ने बताया कि दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पहलवान शामिल होंगे। इनके लिए जिला कुश्ती संघ व आयोजन कमेटी द्वारा व्यवस्था की गई है। पहलवान ने बताया कि 50 से 120 भार वर्ग तक के आठ वर्गों में दंगल होगा। इसमें प्रथम को एक हजार, द्वितीय को 500 रुपए व तृतीय को 250, मेडल दिया जाएगा। राजस्थान केसरी में प्रथम पहलवान को 21 हजार रुपए, द्वितीय को 11 हजार रुपए व तृतीय को पांच हजार, बुर्ज, शील्ड, उपरना, साफा, पट्टा व प्रसाद देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार महिला राजस्थान केसरी में प्रथम को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार व तृतीय को 1500 रुपए, बुर्ज व प्रसाद देकर सम्मानित किया जाएगा। जिले के पहलवानों को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव या जिला खेल अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र की प्रति दो प्रतियों में लानी होगी।
जिले में धारा 144 लागू, हथियार जमा होंगे

लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था के लिए एहतियाती उपाय शुरू
चित्तौडग़ढ़। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रशासन व पुलिस विभाग जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अलर्ट हो गया है। इसके तहत पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधात्मक प्रावधान लागू कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से लाइसेंसी हथियार जमा किए जाएंगे।
एडीएम हरजीराम अटल ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर वेद प्रकाश ने आदेश जारी कर लोकसभा आम चुनाव-2014 के दृष्टिगत संपूर्ण जिले में पांच मार्च से आगामी 30 अप्रैल तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत जिले में बिना सक्षम अधिकारी से 24 घंटे पूर्व अनुमति के सभा, समारोह, रैली, जुलूस, प्रदर्शन, बंद आदि आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्र, तेज धारदार या घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा और न इनका सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन कर सकता है। राजकीय या गैर राजकीय संपति पर बिना मालिक की पूर्वानुमति के चुनाव प्रचार संबंधी सामग्री का उपयोग नहीं हो सकता, न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन, लेखन या ठेस पहुंचाने वाला नारा लगाएगा। बिना अनुमति के ध्वनि प्रसारण यंत्रों का उपयोग भी नहीं हो सकता। चुनाव तैयारी के संबंध में कलेक्टर की प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि जिले में भयमुक्त मतदान व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के तहत पुलिस तंत्र पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। आपराधिक व्यक्तियों को पाबंद किया जाएगा। लाइसेंसी हथियार जमा किए जाएंगे, जबकि अवैध हथियारों की धरपकड़ की जाएगी।
यह भी संयोग:
जिले में प्रशासन व पुलिस की नई टीम के बीच वर्तमान एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा ऐसे अधिकारी है, जो पांच साल पूर्व के विस व लोस चुनाव के दौरान भी इसी जिले में थे। तब खमेसरा जिला मुख्यालय पर एएसपी थे और अब एसपी है। पत्रकारों के साथ बातचीत में खमेसरा ने खुद भी इसे सौभाग्य बताते हुए कहा कि पिछला अनुभव काम आएगा।
लोकतंत्रात्मक प्रणाली को सषक्त बनाने के लिए शिक्षा ही विकल्प है
उदयपुर । ”लोकतंत्रात्मक प्रणाली को सषक्त बनने के लिए षिक्षा ही एकमात्र विकल्प है।“ यह तथ्य लोकमान्य तिलक षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय, डबोक में आयोजित 43वीं श्री लालबहादुर शास्त्री राजस्थान अन्तः षिक्षक महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उभर कर आया।
राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रो. कैलाष सोड़ानी, डीन षिक्षक षिक्षा, मोहनलाल सुखाडिया विष्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कहा कि षिक्षा सेवाकार्य से ही शोभित होती है। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. पी. सनाढ़य ने मंचस्थ अतिथियों एवं निर्णायकों का शब्द सुमनों के स्वागत कर परिचय प्रदान किया एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता पर प्रकाष डाला।
राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक के.एन.विजयन, निदेषक, इण्डो अमेरिकन स्कूल उदयपुर, डॉ. प्रेमसिंह रावलोत, प्राचार्य बी.एन. गर्ल्स कॉलेज सलूम्बर, रामलाल सालवी व्याख्याता, श्रीमन्नारायण उ.मा.वि.डबोक थे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में डॉ. शषि चित्तौड़ा, डॉ. सरोज गर्ग के साथ समस्त संकाय सदस्य एवं एम.एड.,बी.एड.,बी.एड.बाल विकास, बी.एस.टी.सी. विभागों के छात्राध्यापक उपस्थित थे।
श्रेष्ठ खनन् उद्यमी एवम् खनन अभियन्ता होंगे सम्मानित
उदयपुर , माइनिंग इंजिनियर्स एसोसिएषन ऑफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर एवम् खनन् अभियान्त्रिकी विभाग, प्रौद्योगिकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नेषनल सेमिनार के उदघाट्न सत्र में राज्य के श्रेष्ठ खनन् उद्यमियों एवम् खनन अभियन्ताओं को सम्मानित किया जायेगा।
एसोसिएषन के आयोजन सचिव प्रो, एस. एस. राठौड़ ने बताया कि सेमिनार में खनन् क्षैत्र में राज्य की राष्ट्रीय एवम् अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले उद्यमी वन्डर सिमेन्ट के वाइस चेयरमैन, विमल पाटनी, वोलकेम इण्डिया प्रा. लि. के अरविन्द सिघंल, एसोसिएटेड सोपस्टोन ड्रिस्ट्रिब्युटिंग कम्पनी प्रा. लि. के विक्रम गोलछा, हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवम् खनि अभियन्ता अखिलेष जोषी, सिमैन्ट उद्योग विषेषज्ञ एवम् खनि अभियन्ता पी. सी. धारीवाल, पूर्व निदेषक खान अरूण कोठारी एवम् निदेषक खान डी. एस. मारू को सम्मानित किया जावेगा।
एसोसिएषन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कोठारी ने बाताया कि सेमिनार में देष विदेष के 300 प्रतिभागी भाग लेगें एवम् दो दिन के सत्रों में खनन क्षेत्र मे आ रही कठिनाइयों एवम् आधुनिक खनन तकनीकी के सन्दर्भ में 41 विषेषज्ञों द्वारा पत्र वाचन किया जावेगा। सेमीनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. ओ. पी. गिल, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता माइनिंग इन्जिनियर एसोसिएषन ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरिजित बागची करेगें। कार्यक्रम में बी. पी. आहुजा, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, माईन्स सेफ्टी विषेष अतिथि, अखिलेष जोषी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिन्दुस्तान जिंक, डी. एस. मारू, निदेषक, खान, अरूण कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेषनल कोन्सिल एवम् खनन जगत के कई विद्वान उपस्थित रहेगें। इसके साथ ही दिनांकः 9 मार्च को विष्व की आधुनिकतम खनन इकाई हिन्दुस्तान जिंक की सिन्देसर खुर्द खान का तकनीकी भ्रमण भी प्रतिभागीयों एवम् समाचार जगत के सवाददाताओं को करवाया जावेगा।


