अवैध 5 सितारा होटल शेरेटन में लगी आग

 

 

 

3

उदयपुर। रानी रोड पर अम्बामाता स्कीम में नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से अवैध रूप से चल रही पांच सितारा होटल शेरेटन में आज सुबह आग लग गई, जिसे ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू किया जा सका। इस हादसे में भयभीत कई यात्री तुरंत होटल छोड़कर भाग खड़े हुए।

 

बताया गया है कि आग बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी। आग की शुरूआत भूतल में बने मीटिंग हॉल से शुरू हुई, जहां कोई मौजूद नहीं था। आग बढऩे के साथ जब धुंआ उठने लगा, तब होटल स्टॉफ को पता लगा। सायरन बजते ही होटल में ठहरे सभी यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। प्रबंधन के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ होटल में ठहरे सभी यात्रियों को सुरक्षित होटल के बाहर निकाल कर गार्डन में बिठा दिया। आग से मीटिंग हॉल में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया।

 

सुरक्षा इंतजामों में कमी : 240 कमरों की इस पांच सितारा होटल में सुरक्षा इंतजामों में भारी कमी देखी गयी। आग के लिए छत पर ऑटोमेटिक स्प्रिंक्लर पानी के फव्वारों के सिस्टम लगे थे, लेकिन वो तब स्टार्ट हुए जब दोनों हॉल में आग फैल चुकी थी वैसे 50 डिग्री तापमान होने पर ये सिस्टम अपने आप चालु हो जाता है। लेकिन वहां पर तो आग लगने के बाद भी फव्वारे शुरू नहीं हुए जब आग बढ़ गयी तब फव्वारे शुरू हुए। मीटिंग हॉल होटल के भूतल में बने हुए हैं, और यदि आग काफी बढ़ जाती तो पूरे होटल में फैलने का खतरा था, जहां कई यात्री ठहरे हुए थे। समय पर पहुंचे नगर निगम के फायर ब्रिगेड जाप्ते ने आग पर काबू पाया। नगर निगम के गैराज अधीक्षक बाबूलाल ने बताया की समय पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड गाडिय़ों ने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। आठ गाडिय़ा आग बुझाने में खाली की गयी।

 

होटल यात्रियों में अफरा तफरी : आग लगने के साथ ही होटल में ठहरे सभी यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी होटल के 240 गेस्ट रूम है। जिसमे से करीब 108 क मरों में 250 से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे। कई यात्री तो जब आग लगी तब सो कर भी नहीं उठे थे। होटल में ठहरे यात्रियों में कई बच्चे भी शामिल थे। सभी को होटल स्टॉफ द्वारा आग लगने की सूचना देने के साथ होटल के बाहर निकाला। आग लगने भयभीत कई पर्यटक उसी वक्त होटल खाली कर के चले गए।

 

आग लगती रही स्टॉफ सामान बचाता रहा : प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब मीटिंग हॉल में आग लग रही थी और बाहर धुंआं उठ रहा था तब होटल का स्टॉफ और मैनेजर आग बुझाने के बजाय हॅाल में रखे सामान की थी और वह सामान को बाहर निकालने में लगे हुए थे। नगर निगम के फायरमेन ने तुरंत नहीं पहुचंते तो पूरी होटल आग की चपेट में आ जाती ।

 

उल्लेखनीय है कि होटल शेरेटन केमिकल तस्कर ओ.पी. अग्रवाल की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बीछाड़ी के किसानों की जमीन बर्बाद करने का दोषी पाया और करोड़ो रुपये का जुर्माना लगाया है। इस होटल की लीज अवधि भी खत्म हो चुकी है, फिर इसे बंद नहीं करवाया जा रहा है।

 

॥ शॉर्ट सर्किट की वजह से होटल के भू तल में बने मीटिंग हॉल में आग लग गयी थी, जो काबू कर ली गयी है। सभी यात्री सुरक्षित है। होटल में लगे सुरक्षा उपकरणों में कोई खामी नहीं है। स्प्रिंक्लर फव्वारे और सायरन ने सही वक्त पर काम किया। शॉर्ट सर्किट की वजह का पता लगाया जाएगा।

 

– ऋषि जोहरी – फ्रंट ऑफिस मैनेजर

 

॥ हमारे पास फोन आने के 10 मिनिट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ा होटल पहुंच गयी थी, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। मीटिंग हॉल में आग लगी थी, अंदर का सारा सामान जल गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है ।

 

-बाबुलाल , गैराज अधीक्षक, नगर निगम

 

॥शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है।

 

-यासीन पठान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर

IMG_00222 IMG_0004 IMG_0013 IMG_0016 IMG_0019 IMG_0027 IMG_0031 IMG_0033 IMG_0035 IMG_0036 IMG_0038 IMG_0040 IMG_0043 IMG_0044 IMG_0045IMG_00223

 

राहुल को चूमने वाली महिला को पति ने जलाकर मार डाला

0

JGv4cil-360
गुवाहाटी। पिछले दिनों राहुल गांधी के असम दौरे के दौरान जोरहट में उनका गाल चूमने वाली महिला की दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध है। गौरतलब है कि 26 फरवरी को जोरहट में आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी के गाल पर वहां मौजूद एक महिला ने चूम लिया था। बस यहीं से उसके घर में कोहराम मचना शुरू हो गया।
इस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पहले तो पत्नी की पिटाई की, इससे भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पत्नी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद उसने भी अपने को आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
डाक्टरों के मुताबिक महिला के पति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। गौरतलब है कि जोरहट आदिवासी बहुल इलाका है, जहां पर आज भी रूढि़वादी मानसिकता देखने को मिलती है। यही वजह है कि एक महिला की हत्या राहुल को चूमने के नाम पर कर दी गई।

पत्नी नीता अंबानी की खूब आलोचना

1506850_646505562076995_1318776879_n
श्री नाथद्वारा। यहां मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की खूब आलोचना हो रही है। कारण है उनके ब्लाउज पर श्रीनाथ जी की तस्वीर। पिछले दिनों इसी परिधान में उन्होंने श्रीजी के दर्शन किए थे।

मोदी की चाय व केजरीवाल की टोपी ऑन लाइन

0

Microsoft Word - Doc18
उदयपुर। चुनाव की बयार क्या बही, सभी बहती गंगा में हाथ धोने लगे हैं। दरअसल, नेताओंकी इमेज को कैश करने के लिए व्यापारियों ने भी कमर कस ली है। अब आप ही देख लीजिए, नमो टी की चर्चा हर जगह गर्म है, तो केजरीवाल की टोपी गली-गली में दिखने लगी है। हद तो यह है कि केजरीवाल के नाम पर मग, लैपटॉप कवर, टी शर्ट और न जाने क्या-क्या बिक रहा है। खास बात यह है कि एफएमसीजी प्रोडक्ट्स कैश ऑन डिलीवरी सेल किए जा रहे हैं।
फायदा उठाने की तैयारी
इस बार चुनाव का असर साइबर वल्र्ड में कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। पॉलीटिकल पार्टियां लोगों को अपने पाले में करने के लिए इंटरनेट पर करोड़ों रूपए इंवेस्ट कर रहीं हैं। ऐसे में कंपनियां इसका फायदा उठाने में क्यों पीछे रहती। वे ऑनलाइन नमो चाय से लेकर पिलो कवर तक बेच रही हैं। केजरीवाल के नाम पर भी विभिन्न प्रोडक्ट लांच कर दिए गए हैं। ऑन लाइन में ब्लू गैप, इंडिया मार्ट जैसी वेबसाइट्स पर यह सब मौजूद है। मजेदार बार तो यह है कि ब्लू गैप ने तो ये भी क्लेम कर दिया है कि केजरीवाल के नाम पर जो भी सेल होगी उसका २० प्रतिशत हिस्सा आम आदमी पार्टी को डोनेट किया जाएगा।
Microsoft Word - Doc18

भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के संचालकों की तलाश

indexउदयपुर। भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के गोरखध्ंाधे के चलते पुलिस ने शुक्रवार को ऑफिस सीज कर दिया। सोसायटी के महाप्रबंधक अंकित जैन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। कर रहीं है। वहीं दूूसरी ओर आज सवेरे भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के १८ कर्मचारियों के थानें में बयान लिए जा रहे है। पुलिस ने बताया कि सोसायटी के महाप्रबंधक को कार्यवाही का पता चलते ही वह उसके कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ गायब हो गया। सोसायटी के मुख्य अध्यक्ष दामोदर नागदा व उपाध्यक्ष संजय शुक्ला भी भूमिगत है, सोसायटी के उदयपुर कार्यालय में करीब 30 कर्मचारी थे, लेकिन वर्तमान में १८ ही मिले हैं। जिनसे पूछताछ की जा रहीं है।
जांच अधिकारी रतन चावला ने बताया कि अब तक की जांच में रिकार्ड से कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। सोसायटी के खिलाफ निवेशकों की शिकायतों तथा दर्ज मुकदमे पर ही कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है को-ऑपरेटिव सोसायटी लॉ के अनुसार अधिनियम 2002 की धारा 67/बी के अंतर्गत प्रावधान है कि सरकार द्वारा यदि किसी सोसायटी को सीज किया जाता है, तो उसकी संपत्ति को नीलाम कर निवेशकों को भुगतान किया जा सकता है। बताया गया है कि दिल्ली की सेंट्रल सोसायटी की टीम मामले की जानकारी के लिए शीघ्र ही उदयपुर आएगी। इस मामले को लेकर सेंट्रल सोसायटी में खासी हलचल है।
सोसायटी के कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास
बुधवार दोपहर कुछ पीडि़त लोग भविष्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के बाहर इक_े हुए। रुपए नहीं मिलने के कारण लोगों ने सोसायटी के दुर्गा नर्सरी रोड स्थित कार्यालय के बाहर विरोध किया। वहां एक कर्मचारी मिला, जिसने उसके कई परिचितों से निवेश कराया था और खुद भी निवेश किया था। सोसायटी की धोखाधड़ी का शिकार होने और परिचित निवेशकों का दबाव आने पर उसने बुधवार को कार्यालय में जहर की गोलियां मुंह में डाल लीं। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उल्टियां कराईं और उसकी जांन बचाई।

डाक टिकिट प्रदर्शनी ‘उदयपैक्स-2014ञ्ज आज से

0

imagesउदयपुर। भारतीय डाक विभाग के उदयपुर मण्डल के तत्वाधान में जिला स्तरीय फिलेटली (डाक टिकिट प्रदर्शनी) ‘उदयपैक्स-2014’ का आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च 2014 तक सूचना केन्द्र उदयपुर में किया जायेगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर मेजर एस.एन.दवे ने बताया कि प्रदर्शनी में स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय कला, संस्कृति एवं विज्ञान संबंधी विभिन्न स्मृति डाक टिकिटों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐतिहासिक स्थलों, विशेष क्षणों एवं महान विभूतियों के नाम पर समय-समय पर जारी डाक टिकिट भी प्रदर्शित किये जायेंगे। प्रदर्शनी के दौरान दर्शनार्थियों को फिलेटली की जानकारी, विशिष्ट टिकटों की खरीद एवं फिलेटली डिपोजिट एकाउण्ट भी खोले जायेंगे।
प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र अजमेर के पोस्ट मास्टर जनरल जितेन्द्र गुप्ता के मुख्यआतिथ्य में होगा।
विशिष्ट अतिथि निदेशक डाक सेवा दिनेश कुमार शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक एस.एन.दवे करेंगे। 2मार्च को सुबह 10 बजे मेवा$ड फिलेटेलिक सोसायटी द्वारा कार्यशाला आयोजित होगी वहीं 2 बजे फिलेटेलिक स्टे प विषय पर स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रदर्शनी का समापन एवं पारितोषिक वितरण तीन मार्च को प्रात: 11 बजे होगा। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

बकरी को बचाने के प्रयास में डूबी दो बालिकाएं

0

28ch06
चित्तौडगढ़़। चंदेरिया थाना क्षेत्र में बोदियाना गांव के बाहर बनी नाडी में शुक्रवार दोपहर दो बालिकाएं डूब गई। बकरी को बचाने के प्रयास में एक के बाद दूसरी बालिका भी पानी में चली गई। खराटा हाल डगला का खेड़ा में डेरा डाले बागरिया परिवार की मीरा (13) पुत्री भैरूलाल बागरिया व सोहनी उर्फ सोनिया (15) पुत्री पेमा बागरिया समेत अन्य बच्चे शुक्रवार दोपहर बोदियाना गांव के बाहर बनी नाडी के पास बकरियां चरा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बकरी नाडी के पानी में गिर गई। बकरी को बचाने के प्रयास में एक बालिका पानी में कूदी तो कुछ देर में दूसरी बालिका भी पानी में कूद गई और दोनों बालिकाएं नाडी के करीब 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गई। इसका पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और बागरिया परिवार के महिला-पुरुष और बच्चे वहां इक_ा हो गए। चंदेरिया सीआई राजेश शर्मा, धनेत कलां सरपंच रणजीतसिंह भाटी, एएसआई हफीजुर्रहमान मौके पर पहुंचे और बालिकाओं की लाशों को निकलवाने की कवायद शुरू की। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद सोहनी की लाश निकाली गई। ग्रामीणों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद मीरा की लाश भी निकाल ली गई।
एसडीएम पुष्पेंद्रसिंह शेखावत, डीएसपी गंगरार कल्याणमल बंजारा, तहसीलदार सीमा खेतान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि यह नाडी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिट्टी खोदने के कारण बन गई। करीब 15 से 25 फीट गहराई वाली इस नाडी में पानी भरा रहता है, वहीं इसके किनारे भी सही नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। मार्बल स्लरी डालकर भी इस नाडी को भरवाया जा सकता है।

सड़क पर उतरे प्रभावित किसान, दो घंटे जाम

0

BP771129-large
निम्बाहेड़ा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का सब्र शुक्रवार को फूट गया। सैकड़ों किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। नरसाखेड़ी, बाड़ी, नरसिंहगढ़, किशनपुरा, गुड़ा खेड़ा के किसानों ने दो घंटे निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग को पत्थर व कांटे डालकर बंद कर दिया। बाद में विधायक श्रीचंद कृपलानी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
अफीम सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान से पीडि़त किसान उचित मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंचकर कलेक्टर वेदप्रकाश से टेलीफोन पर बात की और किसानों की पीड़ा बताई। किसानों ने बिजली बिल माफ करने, अफीम पट्टे नहीं काटने तथा फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने कलेक्टर से आपदा राहत प्रावधान अनुसार बिजली बिल में राहत दिलाने की मांग की। कृपलानी के आश्वासन के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया। विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन किया। बाड़ी में रुककर जिला अफीम अधिकारी से फोन पर चर्चा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने चीरा नहीं लगाया, उनकी फसल का निरीक्षण के बाद हांकने की कार्रवाई की जाएं। चीरा लगा लेने वाले किसानों से बाकी अफीम लेने पर चर्चा की। अधिकारी ने विधायक को किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देने का आश्वासन दिया। विधायक ने तहसीलदार से बाकी फसलों में हुए नुकसान का भी पटवारी से आंकलन करवाकर रिपोर्ट सरकार को भिजवाने को कहा।
मुख्यमंत्री को दी नुकसान की जानकारी: उदयपुर में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधराराजे को विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की घोषणा की। इसी तरह वसुंधरा विहार आवासीय योजना पर लगी रोक को हटाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर, सुरेश धाकड़, चंद्रभानसिंह आक्या व गौतम दक के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

सूने मकान के टूटे ताले

0

28ch07
udaipur newsचित्तौडगढ़़। प्रतापनगर तेजाजी चौक में एक वकील के सूने मकान के ताले टूट गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों सहित पूरे मकान को खंगाल दिया। गृह स्वामी के बाहर होने से फिलहाल चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं मिल पाई। अधिवक्ता शिवकुमार व्यास के सूने मकान के ताले चोरों ने तोड़ दिए। व्यास व उनकी पत्नी एक पखवाड़े से इंदौर में अपने बड़े पुत्र लोकेश के पास गए हुए हैं। शुक्रवार दोपहर पडो़सी ने उनके मकान के दरवाजे पर लगा ताला और नकुचा टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पास में ही रहने वाले पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, पूर्व नप चेयरमैन रमेशनाथ योगी सहित अन्य लोग भी पहुंचे। सूचना पर एएसआई सुशीला मय जाब्ता पहुंची। मकान के अंदर लाइटें लगी हुई थी और कमरों के किवाड़ खुले हुए थे। दो कमरों में अलमारियां खुली हुई थी। कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जाड़ावत ने गृह स्वामी शिवकुमार व्यास को मोबाइल पर चोरी की जानकारी दी। व्यास ने बताया कि मकान में नकदी और जेवर नहीं रख रखे हैं, लेकिन अन्य सामान में क्या चोरी हुआ, यह यहां आने के बाद ही पता चल पाएगा। इधर, इस सूने मकान में चोरों ने वारदात को दिन या रात में कब अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल पाया। इधर क्षेत्र के कई लोगों ने चोरी की वारदातों पर आक्रोश जताया।

शिवरात्रि पर जयकारों से गूंजे शिवालय

मंदिरों के बाहर लगी भक्तों की कतारें, दर्शन करके मनोकामनाएं की पूरी
2
afasfasda
उदयपुर। संभागभर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला से अद्र्धरात्रि में महाआरती तक शिवालयों में दर्शनार्थियों का मेला लगा रहा। ऐसे में दिनभर शिव मंदिरों में भोलेनाथ को फूल, माला, सोने एवं चांदी के आभूषणों का शृंगार कराया गया। अभिषेक की प्रक्रिया महाआरती तक चलती रही। कई मंदिरों में रात्रि जागरण हुए। मनोकामना की पूर्ति के लिए भक्तों ने व्रत, निराहार रहकर पूजा की। शिव मंदिरों में अल सुबह से धार्मिक अनुष्ठïान शुरू हो गए। दूध, दही, अक्षत, जल चढ़ाकर अभिषेक किया। मंगला दर्शनों के लिए अमूमन हर शिवालय में दर्शन एवं पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। शिवालयों में मंगला आरती के बाद विविध शृंगार, अभिषेक, आरती का सिलसिला दिनभर चलता रहा। शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, राजमार्ग स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश चौराहा स्थित भोलेनाथ मंदिर, ऊंकारेश्वर महादेव मंदिर, राजसमंद की पाल पर स्थित पालेश्वर महादेव मंदिर, जलचक्की चौराहे पर स्थित चौमुखा महादेव मंदिर, एकलिंगनाथ मंदिर, शिवनगर कॉलोनी स्थित अमरनाथ आदि मंदिरों में दर्शनार्थियों की दिनभर कतार लगी रही। उदयपुर के एकलिंगनाथ, बांसवाड़ा में बेणेश्वर, राजसमंद में परशुराम महादेव, जरगाजी, फरारा महादेव और इसी तरह चित्तौड़ और डंूगरपुर के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ दर्शनों के लिए कतारों में खड़ी रही।
एकलिंगनाथ के दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब: कैलाशपुरी में महाशिवरात्रि पर गुरुवार को एकलिंगनाथ के दर्शन करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। उदयपुर, राजसमंद और दूर दराज के गांवों से पैदल श्रद्धालुओं के जत्थे अलसुबह से ही आना शुरू हो गए। दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में शिवभक्तों ने घंटों तक खड़े रहकर दर्शन लाभ लिया। दो दिवसीय मेले के तहत मनिहारी, श्रृंगार प्रशाधन व घरेलू सामान की स्टॉल पर लोगों की खासी भीड़ रही। दिनभर एकलिंगनाथ के जयकारें गूंजते रहे।
शहर में शिव भक्ति: महाकालेश्वर महादेव, हजारेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, उभेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर शिवरात्रि पर दिनभर भक्तों का रैला लगा रहा। दिनभर भक्तों ने अपने आराध्य देव शिव के दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करके मनोकामनाएं पूरी की।
आमेट में मेला आज, कल निकली शोभयात्रा: महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर नगर के वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति के तत्वाधान में मनमोहक झांकियों के आकर्षण के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वेवर महादेव मंदिर परिसर में आज मेला लग गया है। शोभायात्रा शाम करीब तीन बजे नगर के रेल्वे स्टेशन क्षेत्र स्थित श्री राम धर्मशाला परिसर के बाहर से शुरू हुई। हाथी, ऊंट, घोड़ों की सवारी तथा गाजे-बाजे के साथ आरम्भ हुई। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह शीतल पेय व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। रात को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ।