उदयपुर। समाजसेवी अन्ना हजारे आज शाम अपने दो दिन के प्रवास पर उदयपुर आएंगे। अन्ना यहां एक उद्योगपति के विवाह में शिरकत करने आ रहे हैं। शादी पीछोला झील के बीच स्थित जग मंदिर में होगी। अन्ना शहर की पांच सितारा होटल ट्राइडेंट में दो दिन तक रूकेंगे। अन्ना किस उद्योगपति के बेटे की शादी में आ रहे हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
अन्ना आज और कल उदयपुर में
आईएफडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से
उदयपुर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का 67वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से उदयपुर में होने जा रहा है। अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य पारीख, प्रदेश अध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर, महासचिव जगदीश नारायण जेमन सहित अन्य पदाधिकारी उदयपुर पहुंच चुके हैं। इस संदर्भ में दोपहर तीन बजे लेकसिटी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष आनंदपाल सिंह तोमर ने मददगार से खास बातचीत में बताया कि रविवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल सुखाडिया रंगमंच पर करेंगे। इस अधिवेशन में देशभर से 400 से अधिक श्रमजीवी पत्रकारों के पहुंचने की संभावना है। संस्था से जुड़े 70 से अधिक पत्रकार तो यहां पहुंच चुके हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के श्रमजीवी पत्रकार शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर अकाल मौत मरे पत्रकारों को श्रद्घांजलि देने के साथ होगी। वहीं अखबारों के मालिक, जो व्यवसायी बन बैठे हैं और पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाएं, जो लगातार घटती जा रही है, के खिलाफ केंद्र सरकार को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। दो दिनों में उदयपुर की झीलों का संरक्षण कैसे हो? इस पर गोष्ठी भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि संस्था के 66वें अधिवेशन में जमना बचाआें के लिए संकल्प पत्र भरे गए थे।
वैवाहिक रस्मों के दौरान दुल्हन बनी माँ !
डिंडौरी। जिले में एक दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। बात बगैर दुल्हन के लौटने तक जा पहुंची, मगर दूल्हे की जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा और बाद में बारात हंसी-खुशी दुल्हन के साथ दहेज में नए मेहमान को लेकर विदा हुई।
डिंडौरी जिले के मान सिंह बारात लेकर बुधवार को अजवार गांव पहुंचे। बारात पहुंचने पर वैवाहिक रस्मों का दौर चल रहा था, तभी खबर आई कि दुल्हन को प्रसव हुआ है। इसके चलते दोनों पक्ष सकते में आ गए। मान सिंह के परिवार के सदस्य बगैर बारात के लौटने की तैयारी करने लगे। इस पर दुल्हन पक्ष ने उनसे काफी मन्नतें की, मगर वे राजी नहीं हुए। दुल्हन के मां बनने से दूल्हा पक्ष के लोग लौटने की तैयारी में थे, तभी दूल्हे मान सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया। मान सिंह का कहना था कि उसे इस बात का पता था कि उसकी होने वाली पत्नी गर्भवती है। दोनों का मिलना-जुलना शादी से एक वर्ष पहले से चल रहा था। दूल्हे की जिद के आगे बारातियों को झुकना पड़ा, मगर वैवाहिक रस्म एक दिन के लिए रोक दी गई। गुरुवार को शेष रस्म पूरी हुई और बारात शुक्रवार को खुशनुमा माहौल में दुल्हन और नवजात शिशु के साथ अपने घर लौटी। मान सिंह के चाचा छोटे लाल का कहना है कि दुल्हन के बच्चे को जन्म देने के बाद भी शादी इसलिए की, क्योंकि यह बात दोनों पक्ष के इज्जत से जुड़ा हुआ था। लिहाजा वे शादी करने के बाद खुश हैं।
अमूमन जनजातीय वर्ग में शादी के तय होते ही लड़के और लड़की के मिलने-जुलने का दौर शुरू हो जाता है। इसे बुरा भी नहीं माना जाता, मगर यह पहला मौका है जब दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। वैवाहिक रस्मों के बीच दुल्हन के मां बनने के चलते उपजे विवाद के दौरान दूल्हे मान सिंह की जिद ने एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली और इस कहानी का सुखद अंत हुआ।
गैस सिलेंडर में सब्सिडी के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं
उदयपुर। गैस सिलेंडर में सब्सिडी के लिए अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं है, जिन उपभोक्ताओं ने अपना आधार कार्ड नंबर गैस कनेक्शन से नहीं जोड़ा है। उन्हें भी गैस सब्सिडी मिलेगी केंद्र सरकार ने साफ किया है कि आधार कार्ड से गैस कनेक्शन को जोडऩे वाली योजना स्थगित कर दी गई है। जिन लोगों ने अब तक आधार को गैस कनेक्शन से नहीं जोड़ा है, उन्हें आगे भी रियायती सिलेंडर मिलते रहेंगे। आधार कार्ड से गैस कनेक्शन को डी-लिंक करने का आदेश इसी हफ्ते जारी होगा। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि आधार कार्ड और बैंक एकाउंट नंबर गैस कनेक्शन से जोडऩे के लिए केंद्र सरकार ने योजना शुरू की थी, जिससे की सब्सिडी का पैसा सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में आना था।
गैस एजेंसियों की हड़ताल
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन ऑफ राजस्थान ने छह सूत्री मांगों को लेकर 25 फरवरी से हड़ताल की घोषणा की है। संचालक राज्य में नई एजेंसियों व सख्त गाइड लाइन का विरोध कर रहे हैं। उदयपुर शहर में एचपी इंडियन और भारत गैस की 14 एजेंसियां हैं। हड़ताल के दौरान न तो गैस की सप्लाई की जाएगी और ना ही गैस मंगवाई जाएगी। हालांकि एलपीजी गैस फेडरेशन के उदयपुर संभाग के अध्यक्ष आनंदलाल मेहता ने कहा है कि 25 फरवरी से हड़ताल संभव है, लेकिन अभी राज्य फैडरेशन से कोई निर्देश नहीं आए हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी, तो हड़ताल संभव है।
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पति व ननद पर हत्या का आरोप
उदयपुर। ओगणा क्षेत्र के पड़ावली खुर्द गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात करणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी तरफ पीहर पक्ष ने मृतका के पति व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार पड़ावली खुर्द, ओगणा निवासी मंजू (25) पत्नी भंवरलाल प्रजापत गुरुवार शाम से किसी को बताए बिना चली गई। परिजनों से उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में उसका शव उसके घर के पास ही खाले पड़े एक मकान में फंदे में लटका मिला। इसकी सूचन परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को मुर्दाघर में रखवाया और पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचने के बाद मृतका के पति और ननद पर मंजू को प्रताडि़त करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने समझाइश के बाद मृतका का पोस्टमार्टम कराया और शव पीहर पक्ष को सौंप दिया। मंजू की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका पति भंवरलाल सूरत में काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अंग्रेजी भाषा में संप्रेषण कौशल के विविध आयामों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी २४ से
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा अंग्रेजी में संप्रेषण कौशल के विविध आयामों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन आगामी 24 व 25 फरवरी को किया जाएगा।
संगोष्ठी निदेशक व विभागाध्यक्ष डॉ$ मुक्ता शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो$ भवानीशंकर गर्ग होंगे तथा अध्यक्षता कुलपति प्रो$ शिवसिंह सारंगदेवोत करेंगे। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा स्थापित संकेत भाषा संस्थान के निदेशक प्रो$ पीआर रामानुजम तथा मुख्य वक्ता विख्यात शिक्षाविद् एवं अंग्रेजी भाषा शिक्षण विशेषज्ञ तारारत्नक होंगी।
संगोष्ठी व कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ$ शारदा वी$ भट्ट के अनुसार स्टेट विश्वविद्यालय ऑफ एरिजोना, संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्व प्रोफेसर जेम्स मायर्स का विशेष व्याख्यान इस दो दिवसीय आयोजन का विशेष आकर्षण होगा। संगोष्ठी दो सत्रों में संपन्न होगी।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त विद्घान सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो$ एसएन जोशी होंगे तथा अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ$ सुमन पामेचा करेंगी।
समापन उद्बोधन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रो$ एसके अग्रवाल होंगे। डॉ$ शारदा भट् के अनुसार 25 फरवरी को भाषा संप्रेषण के व्यवहारिक पक्षों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के निदेशक, एकडेमिक प्लानिंग, मोनिटरिंग एण्ड आईक्यूएसी प्रो$ जीएम मेहता होंगे तथा अध्यक्षता रजिस्ट्रार प्रो$ देवेंद्र जौहर करेंगी।
कार्यशाला चार सत्रों में संचालित होगी। कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्य अतिथि सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर शरद श्रीवास्तव होंगे तथा अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ$ सुमन पामेचा करेंगी। संगोष्ठी निदेशक डॉ$ मुक्ता शर्मा के अनुसार संगोष्ठी के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से शोध पत्र प्राप्त होने प्रारंभ हो गए हैं।
पहले भजन फिर रैली
उदयपुर। संविदा नर्सेजकर्मी की प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत आज संविदा नर्सिंग कर्मियों ने संभाग स्तरीय रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्री व संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
लगातार ९वें दिन भी आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीनस्थ संचालित अस्थायी, संविदाकर्मी व एनआरएचएम के तहत व्यक्तिगत अनुबंध पर कार्यरत संविदा नर्सेज सामुहिक अवकाश पर रहे और हड़ताल जारी रखी। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष हेमंत आमेटा के अनुसार आज संभाग के सभी संविदा नर्सिंग कर्मियों ने रैली में भाग लिया, रैली टाउन हॉल से शुरू होकर सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंची, जहां पर सभी नर्सिंग कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद संविदा कर्मियों की रैली कोर्ट चौराहा, चेतक चौराहा होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और नियमित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व सभी संविदा नर्सिंग कर्मियों ने टाउन हॉल में महा मृत्युंजय जाप, हवन और सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। आमेटा ने बताया कि अधीक्षक ऑफिस के बाहर धरना यथावत जारी है। रैली की वजह से धरने पर आज सिर्फ तीन नर्सिंग कर्मी ही बैठे है। आमेटा ने बताया कि आज आयोजित हुई रैली में संभाग के सभी संविदा नर्सेज कर्मी मौजूद थे, जो चित्तौड़-बांसवाड़ा डूंगरपुर, प्रतापगढ़ आदि कई जगह से यहां पहुंचे है। संविदा नर्सेज द्वारा की जा रही बेमियादी हड़ताल में संविदा आयुष नर्सिंग एसोसिएशन का भी समर्थन हैं।
हेमंत आमेटा के अनुसार कल रक्तदान शिविर में संविदा नर्सिंग कर्मियों ने 22 यूनिट रक्तदान कर आमजन के संकट की स्थिति में हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। रक्तदान के दौरान क्रहम तुम्हे खून देंगेे-तुम हमें नियमित होने का शुभाशीष दोञ्ज नर्सेज एकता जिंदाबाद, अभी करो अर्जेंट करो नारो से गुंजता रहा। रक्तदान कर संविदा नर्सेज ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाएंगे।
कल होगी आरएनए व वार्ड प्रभारी की बैठक
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर के पदाधिकारियों व आरएनटी से सम्बद्घ समस्त चिकित्सालयों के वार्ड प्रभारी की 22 फरवरी को मध्याह्न में 12 बजे बैठक का आयोजन कर संविदा नर्सेज की मांगों के समर्थन में स्थायी नर्सेज के सहयोग की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
घरेलू गैस से बनी नमो चाय !
उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा डॉ$ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा नमो सप्ताह के तहत आज सुबह सूरजपोल चौराहे पर नमो कैफे लगाया गया, जहां नमो चाय बनाकर लोगों को पिलाई गई। इस दौरान नमो कैफे में घरेलु गैस का उपयोग किया गया। चाय-पान के जरिए नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक बैनर पर जन सामान्य से हस्ताक्षर भी कराए गए। उक्त बैनर मोदी को भेंट किया जाएगा। मण्डल महामंत्री सुनील व्यास ने बताया कि मोदी कैफे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री तथा मुख्य अतिथि लाफ्टर शो फैम चिराग वाधवानी थे।
गूंगे छात्र को शिक्षक ने उठाकर फेंका
पिता ने कराया प्रतापनगर थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, शिक्षक ने कहा आरोप बेबुनियाद
उदयपुर। खेमपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ने एक गंूगे छात्र को उठाकर फेंक दिया, जिससे छात्र के हाथ में चोट आई है। यह आरोप लगाते हुए अभिभावक ने शारीरिक शिक्षक के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, शारीरिक शिक्षक ने उक्त आरोप को बेबुनियाद बताया है।
सूत्रों के अनुसार भूपालसागर हाल खेमपुरा निवासी गजेंद्र प्रसाद (१०) पुत्र भगवती प्रसाद पहली कक्षा में पढ़ता है। वह बोल नहीं सकता है। आरोप है कि कल प्रार्थना के समय बच्चे मस्ती कर रहे थे। इससे गुस्से में आकर शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा ने गजेंद्र को उठाकर फेंक दिया। इससे उसके एक हाथ में चोट आई है। इसी स्कूल में पढऩे वाले गजेंद्र के बड़े भाई सोहन ने उसके पिता भगवतीप्रसाद को शारीरिक शिक्षक द्वारा गजेंद्र के साथ की गई पिटाई की जानकारी दी। इस मामले में आज सुबह भगवतीप्रसाद ने शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा के खिलाफ प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शारीरिक शिक्षक कैलाश मीणा का कहना है कि कल प्रार्थना के समय सभी बच्चे मस्ती कर रहे थे। उस दौरान गजेंद्र को उसने हाथ पकड़कर नीचे बिठाया था। छात्र से मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।
राजस्थानी भाषा मान्यता को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना
उदयपुर। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की तरफ से विश्व मातृ भाषा दिवस पर आज सुबह १० बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। राजस्थान मोट्यिार परिषद् के संभाग पाटवी घनश्यामसिंह भींडर ने बताया कि समिति के सदस्यों ने मातृ भाषा दिवस पर उपवास रखा और धरने पर बैठे। समिति की तरफ से देश-विदेश तथा राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश पाटवी शिवदानसिंह जोलावास ने बताया कि धरने में राजस्थानी मेाटियार परिषद्, राजस्थानी महिला परिषद्, राजस्थानी चिंतन परिषद् सहित शिव दल मेवाड़, बजरंग सेना, भारतीय जनता युवा मोर्चा, वीर मित्र मंडल, मेवाड़ मित्र गौरव परिषद्, मेवाड़ शिव सेना, शूलधारीणी सेना, हिन्दू महासेवा टाइगर फोर्स, भारतीय मजदूर संघ, राजपूत करणी सेना, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, बजरंग दल सहित सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा।



