राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता अजमेर ने जीती

ggggggउदयपुर। केवड़े की नाल में आयोजित तीन दिवसीय पुलिस फायरिंग रेंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता की जनरल चैम्पियनशीप के विजेता अजमेर रेंज की टीम रहीं। जिला उदयपुर के पुलिस फायरिंग केवड़े की नाल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर रेंज (राज्य स्तरीय) पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कुल ९ रेंज की टीमों ने भाग लिया, जिनमें अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर द्वितीय, जयपुर कमीशनरेट एवं आरएसी की टीमों ने भाग लिया। शूटिंग प्रतियोगिता में टीमों के बीच राइफल/एसएलआर शूटिंग, थ्री पोजिशन (बिग बोर) शूटिंग, कार्बाइन/स्टेन शूटिंग, पिस्टल/रिवाल्वर शूटिंग) आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर जनरल चैम्पियनशीरप में अजमेर रेंज की टीम को विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में उदयपुर रेंज व जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता पुलिसकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए।

अवैध हथियारों के सप्लायर सहित दो गिरफ्तार

93187
उदयपुर। यहां सिटी रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर सोमवार को सूरजपोल पुलिस ने अवैध हथियारों के सप्लायर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हथियारों का सप्लायर भरतपुर हाल ब्रह्मपोल निवासी विष्णु सेन उर्फ मुकेश कुमार वर्मा पुत्र सुरेशचंद्र वर्मा है, जबकि उससे हथियार खरीदने वाला सूरजपोल निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ कालू सरदार पुत्र आनंदसिंह है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। दोनों से पुलिस ने दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूरजपोल थानाधिकारी बोराजसिंह भाटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के सिटी रेलवे स्टेशन और उदियापोल बस स्टैंड पर दो युवक के बीच में अवैध हथियार का लेन-देन हो रहा है। इस पर बोराज सिंह ने एक टीम गठित की। टीम ने सोमवार दोपहर बस स्टैंड से गजेंद्र सिंह को व सिटी रेलवे स्टेशन से विष्णु सेन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान गजेंद्र के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और विष्णु के पास से एक नाइन शॉट पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी विष्णु अंबामाता का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी उदयपुर में रह कर अवैध हथियारों को कारोबार करता है। पुलिस आरोपी विष्णु से पूर्व में भी कई बार अवैध हथियार बराबद कर चुकी है।

मौताणे की मांग को लेकर किया चढ़ोतरा

उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा गांव के पास सोमवार को एक जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल से शव तो ले लिया, लेकिन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आज सुबह मृतक के परिजनों ने जीप चालक के परिजनों पर चढ़ोतरा कर दिया। पुलिस मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
पुलिस के अनुसार अदकालिया निवासी नकालाल (24) पुत्र भीमदास लकुमरा व उसका एक साथी नेताराम पुत्र रावता राम गरासिया एक ही बाइक पर सवार होकर १५ फरवरी को बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चौरा गांव में ई-मित्र की दुकान से रात को देवला की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मालवा गांव के पास पीछे से आ रही एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नकालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहंा उसकी हालत को देखते हुए उसे उदयपुर शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन गांव जाने केबाद परिजनों ने अंतिम सस्ंकार के लिए मना कर दिया है। मृतक के परिजनों ने शव को घर पर रख दिया और जीप चालक के परिजनों पर मौताणे की मांग को लेकर आज सुबह चढ़ोतरा कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में कोई वार्ता नहीं हो पाई। दोनों ही पक्षों में वार्ता कराने के प्रयास पुलिस कर रही है।

वेलेन्टाईन डे के दिन धर्म व संस्कृति के नाम पर गुंडों और असामाजिक तत्वों का नंगा नाच,

v-day
u14febph-9उदयपुर, 14 फरवरी। पाश्‍चात्य संस्कृति के प्रेम दिवस पर शुक्रवार को उदयपुर शहर में कुछ स्वयंभू हिन्दू कटटर पंथियों ने खूब उत्पात मचाया। यहां तो ठीक है लेकिन अगर यह दादागिरी पुलिस मौजूदगी में हो तो क्या कहना। हमारे कहने का मतलब यह है कि साल में एक दिन इन प्रेम पिशाचों को कुछ भी करने की मौन स्वीकृति जिला प्रशासन की ओर से मिलती है। वेलेन्टार्इन डे पर इन असामाजिक तत्वों ने प्रेमी युगलों की नाक में दम कर दिया। उनके साथ जमकर अभद्रता की, मारपीट की और उन्हें मुर्गा भी बनाया। सबसे खास बात तो यह कि यह नंगा नाच पुलिस मौजूदगी में होता रहा और वह सिर्फ आंख मिचकर देखती रही। क्या उदयपुर शहर में ला इन आर्डर खत्म हो गया है, क्या प्रेमियों का मिलना कोर्इ गुनाह है। विरोध करने वाले असामाजिक तत्व, जिनका कोर्इ आधार नहीं है क्या ये हमारे शहर के न्यायाधीष बन बैठे हैं। गौर से देखिए इन चेहरों को। यह वही लोग है जो शहर में एक दिन की गुण्डागर्दी के लिए अधिकृत है। आज तक जो विरोध होता आया है,वह पाश्‍चात्य संस्कृति को देश में न लाने को विरोध है। लेकिन इस विरोध का बेजा फायदा उठाना कहा तक उचित है। शुक्रवार को सुबह से ही बजरंग सेना,टाईगर फोर्स,हिन्दू महासभा और कई ऐसे ही संगठन शहर की गलियों से चौराहों पर पंहूचे और कार्डस की होली जलाकर इस दिन का विरोध किया। सिर्फ चौराहों पर विरोध किया जा रहा था तब तक तो ठीक था लेकिन बाद में इन संगठनों के सैनापति अपने प्यादों के साथ पिकनिक स्पोटस पर पहूंचे,,,,,, हाथ में लटठ और पताकाएं, मुहं पर वेलेन्टाईन का विरोध और प्रेमी युगलों की खोज करने में इन लोगों ने सभी को खूब परेशान किया। किसी भी प्रेमी युगल के दिखते ही पकड़कर धमकी देना,मारपीट करना और मुर्गा बनाना कहां तक उचित था। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला फतहसागर पर। जहां इन समाजकंटकों ने पुलिस मौजूदगी में दो युवकों के साथ मारपीट तक कर डाली, कैमरा देख इनका जोश और बढ गया तो दोनो ही युवाओं को मुर्गा भी बना दिया। पूछताछ तो ऐसी जैसे ये कोर्इ पुलिसवालें हो और पीडित कोर्इ आरोपी। इन लोगों ने युवतियों को भी परेशान करना चाहा लेकिन पुलिस की दखल के बाद युवतियों को जाने दिया। इन लोगों ने शहर में उत्पात मचाया। युवाओं से अभद्रता की और 01_mpeg2videoबेवजह परेशान किया। आश्‍चर्य की बात तो यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस भी इन लोगों के साथ रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिलाप्रशसन इन असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई करता है या फिर हमेशा की तरह यह सभी फिर अगले साल का इन्तजार करते हैं

यूआईटी की मिलीभगत से नाले का निर्माण !

बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया नाला
उदयपुर। केशव नगर में बन रहे आवासीय कॉम्प्‍लेक्स के आगे स्थित भैरूजी के देवरे को यूआईटी द्वारा हटाने से भक्ती आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि यूआईटी ने बिल्डरों के कॉम्‍प्‍लेक्स को रोड पर लाने के लिए वर्षों पुराना चबूतरा तोड़ दिया।
केशवनगर स्थित रंगोड़िया भैरूजी का चबूतरा चबूतरा पहले भी तोड़ा जा चुका है जिसके खिलाफ परिवादी पुजारी अश्विनी कुमार ने सुखेर थाने में परिवाद दे रखा है। उन्होंिने बताया कि 29 जनवरी को भी बिल्डर द्वारा जेसीबी से चबूतरा तोड़ा गया था जिसके लिए बिल्डर व मुख्य पुजारी को सुखेर थाना पुलिस ने पाबन्द कर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद भी यूआईटी को मोहरा बनाकर चबूतरा तोड़ दिया गया। फिर से चबूतरा तोड़ने पर वहां लोग इकट्ठा हो गए और यूआईटी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस पर यूआईटी से चतरसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। लोगों के पूछने पर चौहान पूरे मामले से अनभिज्ञ दिखे व उनसे नाला निर्माण के कार्यादेश मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूर्व में परिवादी ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्य पुजारी ने बताया कि जो निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स है वह 30 फीट रोड़ पर है और नियमानुसार 10 मंजिला भवन की अनुमति 30 फीट रोड़ पर नहीं दी जा सकती। आक्रोशित लोगों ने यूआईटी, जिला प्रशासन व बिल्डर की आपस में सांठगांठ होने का आरोप लगाया व चेतावनी दी कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा व इस संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है तो जन-आंदोलन किया जाएगा। उधर यूआईटी सूत्रों के अनुसार पूर्व में भैरूजी का देवरा बहुत छोटा था जिसे क्रमिक रूप से बढ़ाते बढ़ाते रोड तक चबूतरे का रूप दे दिया गया। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाना काफी आवश्य क हो गया था।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन

उदयपुर। गुरुनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सीनियर छात्राओं का रंगारंग, पारम्परिक सांस्कृतिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर छात्राओं ने वरिष्ठ छात्राओं के सम्मान में एकल नृत्य समूह, लोक नृत्य व एकल गान प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्य प्रो. एन. एस. राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय के मुक्ताकाशी रंगमंच पर आयोजित विदाई समारोह के मुख्य अतिथि कला महाविद्यालय संकाय अधिष्ठाता डॉ. शरद श्रीवास्तव थे। गेस्ट ऑफ ऑनर डी.एस. पाहवा, मनोहर सिंह सच्चर व के.एस. गिल थे। अध्यक्षता मोहिन्दर पाल सिंह लिखारी ने की। इस अवसर पर संस्थान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, अजीत सिंह पाहवा, चिरंजीव सिंह ग्रेवाल, कृपालसिंह व अमरजीत सिंह चावला, मौजूद थे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयी स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान 85 छात्राओं का सम्मान किया गया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं के हाथों में लच्छा बॉंधकर तिलक लगाकर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर मंगलकामनॉए दी। मुख्य अतिथि डॉ. शरद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के शाश्वत मूल्यों को प्राप्त कर्मक्षेत्र में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ अपनी अभिव्यक्ति करने से व्यक्तित्व को एक नवीन आयाम मिलता है। उन्होंने कहा कि एक संकल्प अपने जीवन को परिवर्तित कर देता है इसमें उच्च शिक्षा का बड़ा अवदान होता है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अनुराधा मालवीया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रासंघ अध्यक्ष स्नेहा बागड़ी ने अपने अनुभव बांटे। संचालन डॉ. रेखा तिवारी व अनिल चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद उपाचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने दिया।

मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका रोपण

अगली पूर्णिमा पर होगा होलिका दहन
उदयपुर। होली पर्व से ठीक पहले वाली पूर्णिमा पर होलिका रोपण किया जाता है जो शुक्रवार को हुआ। शहर के बड़ी होली सहित सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका का रोपण किया गया।
बड़ी होली में सागरवंशीय माली समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने विधि विधान से होलिका का रोपण किया वहीं सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में शाम को पूजा-अर्चना के साथ होलिका स्थापित की गई। होलिका स्थापना से पूर्व की सारी रस्में धर्मसभा में कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी एवं धर्मसभा स्टाफ द्वारा पूरी की गई।

भारी पड़ा प्रेम का इजहार!

राजीव गांधी उद्यान के बाहर बनाया मुर्गा
उदयपुर। प्रेम के प्रतीक संत वेलेन्‍टाइन की याद में मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे आज कुछ नवयुगलों के लिए भारी पड़ गया। तथाकथित संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऐसे युवाओं की जबरन धरपकड़ की और युवकों को मुर्गा भी बनाया। अफसोस कि वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों को भगा दिया गया। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते वेलेन्टाइन डे को प्रेम के इजहार का दिवस मानकर शहर के युवा भी पार्क, गार्डन आदि जगह पहुंचे। संस्कृति के कथित रक्षक हिंदू महासेना टाइगर फोर्स के श्यााम बाबा के नेतृत्वं में उनके कथित ‘सिपाही’ इन युवाओं के पीछे सुबह से पडे़ रहे। इन्होंने सूरजपोल पर प्रदर्शन कर कार्डों की होली जलाई वहीं दुपहिया वाहनों पर दूधतलाई पार्क पहुंचे। पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मौजूद दो-चार युगलों को वहां से भगाया। फिर रानी रोड स्थित राजीव गांधी उद्यान पहुंचे जहां मुंह पर स्कार्फ बांधी युवतियों को पहले तो रोकने की कोशिश की फिर पुलिस को देखकर उन्‍हें रवाना किया और युवकों को मुर्गा बनाया। उसी दौरान वहां पहुंचे पुलिस अधिकारी भी युवाओं और कथित ‘सिपाहियों’ को रवाना कर किसी तरह की कार्रवाई से बचते नजर आए।

UIT सचिव ने चेताया, अधिकारी तय करें कि सड़कों पर गड्ढे न रहें

उदयपुर. सड़क पर या सड़क किनारे गड्ढे के कारण हादसे होने की आशंका को देखते हुए यूआईटी सचिव ने सभी इंजीनियर को इस मामले में चेता दिया है। गड्ढे के कारण हादसे होने की आशंका की तरफ दैनिक भास्कर ने अधिकारियों का ध्यान दिलाया था। दो दिन पहले ही शोभागपुरा 100 फीट रोड पर बड़ा हादसा हुआ था। इसके बाद यूआईटी सचिव डॉ.आर.पी.शर्मा ने गुरुवार को आदेश जारी कर सभी इंजीनियर को चेता दिया कि वे ऐसे मामले में गंभीरता बरते।
आदेश में कहा गया है कि सभी एक्सईएन, एईएन व जेएन यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में कहीं पर सड़क के बीच या सड़क सीमा में गड्ढा नहीं है। भास्कर की खबर के बाद निगम के संबंधित इंजीनियर ने गुरुवार को फतहपुरा,पुला मार्ग का मौका मुआयना कर यह जायजा भी लिया कि केबल डालने वाली कंपनी ने काम होने के बाद कहां कहां पर जगह समतल करने का काम नहीं किया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले सुखेर क्षेत्र में सौ फीट रोड पर सड़क हादसे में सीटीएई के छात्र की मोत हो गई थी। हादसा सड़क पर गड्ढे के कारण हुआ था।

अंबावगढ़ में बिंदोली में बारातियों से युवकों ने की मारपीट

उदयपुर अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ में गुरुवार रात कुछ युवकों ने कहासुनी पर बिंदोली में शामिल लोगों पर लाठी-सरियों से हमला बोल दिया। बिंदोली में शामिल लोग डर के कारण घर में घुस गए और पुलिस को सूचना दी। माहौल गरमाने की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अंबावगढ़ निवासी धर्मेंद्र कुमार देवड़ा के पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। हमलावर युवक पास में चल रहे किसी अन्य कार्यक्रम के बताए गए। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र की बिंदोली गुजर रही थी। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। इस दौरान बाराती सड़क पर छितराए हुए थे। तभी दो युवक बाइक पर आए। निकलने की जगह नहीं मिलने पर युवकों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर बारातियों और युवकों में कहासुनी हो गई। दोनों युवक एकबारगी चले गए लेकिन दस मिनट में 25 से 30 युवक बारातियों पर हमले के लिए लाठी-सरिए लेकर आए। युवकों ने कुछ के साथ मारपीट की और फरार हो गए। इन्हें मामूली चोटें आई हैं।
सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। माहौल फिर गरमाने की आशंका पर क्षेत्र में देर रात तक भारी जाप्ता तैनात रहा।