खाना नहीं मिला तो पायलट ने ट्रेन चलाने से किया इनकार

0

hdfhsdudaipur जोधपुर रेलवे प्रशासन की ओर से गुरुवार को जैसलमेर स्टेशन पर रनिंग रूम में भोजन की व्यवस्था नहीं करने पर भूखे लोको पायलटों ने ट्रेन चलाने से ही इनकार कर दिया। इस कारण जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी पौने दो घंटे तथा एक मालगाड़ी लगभग 12 घंटे अटकी रही। नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर विरोध जताया। बाद में रेलवे प्रशासन की ओर से कुक बुलवाया गया लेकिन चालकों ने इसे रोजाना की परेशानी बताते हुए कुक से ही खाना बनवाने की मांग की। बाद में कुक ने आकर खाना बनाया तथा इसे खाकर लोको पायलट ट्रेन लेकर रवाना हुए।
शाम तक भूखे रहे लोको पायलट
जैसलमेर स्टेशन के रनिंग रूम में सुबह से ही अलग-अलग ट्रेनों के गार्ड, लोको पायलट व सहायक पहुंचने लगे। वहां इनके लिए खाना बनाने वाला कोई ठेकाकर्मी मौजूद नहीं था। कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत की पर कोई नतीजा नहीं निकला। लोको पायलट व गार्ड शाम तक भूखे बैठे रहे। शाम को जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी का समय होने पर कंट्रोल ने लोको पायलट से ट्रेन पर पहुंचने को कहा तो उसने भूखा होने की बात कही।
कंट्रोल ने दूसरे लोको पायलट को कहा तो उसने भी यही बात कही। ट्रेन चलने का टाइम निकल गया तो यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने स्टेशन मास्टर के कमरे को बाहर से घेर लिया। काफी देर यही मशक्कत चलती रही। बाद में होटल से खाने के पैकेट मंगवाए गए लेकिन कर्मचारी अड़े रहे। रनिंग रूम में खाना बनने के बाद अपने निर्धारित समय से 1:37 घंटे की देरी से शाम 6:52 बजे ट्रेन जोधपुर की ओर रवाना हो सकी।

पहली बार होगा सड़क का बीमा, खराब होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

0

dhsdhs
जयपुर राजधानी में पहली दफा किसी सड़क का इंश्योरेंस होगा। अगर तय अवधि के दौरान सड़क टूटती है, क्षतिग्रस्त होती है तो इसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कर दिया जाएगा। नगर निगम को इस पर कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। बल्कि यह पैसा बीमा कंपनी भुगतेगी। निगम की इंजीनियरिंग विंग और इंश्योरेंस कंपनी के बीच इसे लेकर एक करार होने जा रहा है।
पहले फेज में जौहरी बाजार की सड़क को चुना गया है, जिसका इंश्योरेंस सड़क की डिजाइन के मुताबिक 3 से 5 साल के लिए होगा। इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा के लिए निगम को प्रस्ताव तैयार कर भिजवा दिया है। इसमें निगम से बीमा की रकम के लिए सड़क और ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च की गई राशि जानकारी मांगी है। यह सब भास्कर की पहल का नतीजा है।
नगर निगम ने नई बनाई गई चार सड़कों का चयन कर बीमा करवाने का प्रस्ताव कंपनी को भेजा था, लेकिन बीमा कंपनी ने पहले फेज में जौहरी बाजार की सड़क का बीमा करने पर अपनी सहमति दी। नगर निगम और नेशनल इंश्योरेंस ने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ तक की दोनों ओर की सड़क का चयन किया है।

एसीपी का तबादला हुए एक साल बीता सरकारी बंगले में रहता है उनका कुत्ता

0

ãUçðèãðU
udaipur जोधपुर रेजिडेंसी रोड पर सरकारी बंगला सी सैकंड 2 में एक साल से आरएएस या आरपीएस की बजाय विदेशी नस्ल का एक कुत्ता’डिओ’ रहता है। मालिक हैं अजमेर एसीबी में एएसपी करणीसिंह राठौड़। वेे एक साल पहले जोधपुर में एसीपी टै्रफिक (पूर्व) थे। गत फरवरी रिलीव हो अजमेर चले गए। उन्हें 1 माह में बंगला खाली करना था। लेकिन एक साल बाद भी खाली नहीं किया। प्रशासन के १ दर्जन नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। बाजार दर से किराया बकाया है, पर उन्होंने यह भी नहीं चुकाया।
‘डिओ’ की ड्यूटी में आरएसी का जवान डिओ की देखभाल आरएसी का जवान स्वरूप कर रहा है। उसकी ड्यूटी तो पुलिस लाइन में है, लेकिन वह सुबह-शाम बंगले पर आकर डिओ को खाना खिलाता है, उसे नहलाता है, घुमाने के लिए भी ले जाता है। वह ड्यूटी के दौरान भी बंगले पर आता रहता है।

सातवीं की छात्रा को पहले घर से उठाया फिर किया रेप

0

indexजयपुर बीलवा में सातवीं कक्षा की छात्रा को उसके घर से अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी रामखिलाड़ी की तलाश की जा रही है। चाकसू एसीपी राजकमल मीणा ने बताया कि आरोपी राधाकिशन उर्फ दयाराम (18) बस्सी के गांव मोरड़ी का रहने वाला है।
वह जगतपुरा में एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके खिलाफ बीलवा की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने केस दर्ज कराया कि वे पत्नी के साथ बुधवार को शादी में गए थे। उनकी 13 वर्षीया बेटी जो कि सातवीं कक्षा की छात्रा है, वह छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। दोनों की देखभाल के लिए भतीजे को कहकर गए थे।
देर रात पौने 12 बजे उनकी बेटी गायब हो गई। तलाश करने पर भी नहीं मिली। गुरुवार सुबह 6 बजे आरोपी राधाकिशन उनकी बेटी को घर के समीप छोड़कर भाग निकला। पीडि़ता ने बताया कि देर रात राधाकिशन व उसका साथी रामखिलाड़ी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। जहां राधाकिशन ने उससे दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कागज के नोटों से जल्द मिलेगा छुटकारा, RBI ला रहा है प्लास्टिक के नोट

bhaudaipur कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं और साथ ही फट भी जाते हैं। ये समस्या सिर्फ आपकी ही नहीं बल्कि रिजर्व बैंक की भी है। लेकिन अब बैंक ने अपनी इस परेशानी का समाधान करने का तरीका ढूंढ़ लिया है। रिजर्व बैंक इसी साल प्लास्टिक के नोट निकालने की तैयारी में है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैंक शुरुआत में 10 रुपए के नोट निकालेगा। आपको बता दें कि पिछले महीने ही रिजर्व बैंक ने प्लास्टिक के नोटों के लिए टेंडर भी निकाला था। भारत में ऐसा पहली बार होगा कि प्लास्टिक के नोट जारी किए जाएंगे। बैंक का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं। प्लास्टिक के नोट होने से नकली नोटों से लड़ने में भी मदद मिलेगी।

बस पलटी 19 घायल

Dhariyawad Mai Handse Kai Dauran Hua BGhayal (2)

UDAIPUR धरियावद भणावता रोड़ वाया भौजपुर होकर आने वाली मिनी बस आज शुक्रवार को प्रात: ९ बजे लगभग बस की कबाणी का पत्ता टुटने से संतुलन बिगड़ गया तथा बीच सड़क पर पल्टी खाकर जा गिरी जिससें बस में बैठी समस्त सवारी बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद १०८ एम्बुलेंस व निजी वाहनों से घायलो को धरियावद रेÈरल हॉस्पीटल लाया गया, जहॉ पर चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंचा तथा मामले की जांच में जुटकर बस चालक के खिलाÈ मुकदमा दर्ज कर देर शाम तक बस को जप्त कर थाने में लाए। हादसे के दौरान १९ लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें से १२ गंभीर घायलो को प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर उपचार के लिए रेÈर कर दिया।

ये भी पहुचे मोके पर: हादसे की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी सी डी चारण व पुलिस उप अधीक्षक गोपालसिंह भाटी, थानाधिकारी भंवरसिंह राणावत मय जाप्ते सहित घटना स्थल पर जाकर मौका मुयाईना किया तथा हॉस्पीटल में जाकर घायलो की कुशलता भी पूछी एवं चिकित्सक को पुरी तरह घायलो को उपचार करने की भी बात कही। वही उपखंड अधिकारी के निर्देश पर भू अभिलेख निरीक्षक जसवंतसिंह व पटवारी मोह मद खॉ भी मौके पर घायलो को सरकार की और से लाभ पहुचाने के लिए घायलो की सूची बनाते हुए रिपोर्ट तैयार की। मोके पर ए एस आई नारायणसिंह व अभयसिंह, कांस्टेबल रणछोड़, महावीर, रमेश सहित पुलिस जाप्ता हॉस्पीटल के अंदर व्यवस्थाओं पर तैनात था। तथा गुस्साए ग्रामीणों से समझाइस कर मामले को शांत कराया।
ये हुए घायल: मिनी बस पल्टी खाने से अणदा पिता गोतीया मीणा उम्र ४० वर्ष निवासी गागरी, रामला पिता कालिया मीणा उम्र ३५ वर्ष निवासी केसरियावाद, मुकेश पिता वगीया मीणा उम्र १८ वर्ष निवासी केसरियावाद, राया पिता नाथू उम्र ३५ वर्ष भणावता, बाबरू पिता नारू मीणा उम्र ४० वर्ष निवासी वेलवी, दुदीया पिता कालिया मीणा उम्र ३० वर्ष निवासी दातलिया, भगाना पिता पुरा मीणा उम्र ४५ वर्ष भणावता, मोटीया पिता सासीया मीणा उम्र ५० वर्ष निवासी गागरी, भुलिया पिता भगाना मीणा उम्र ६५ वर्ष केसरियावाद, चौकी पत्नि देवा मीणा उम्र ६५ वर्ष चौकाघाटी लसाडिया, रोडा पिता पुंजा मीणा ५० वर्ष निवासी रातीकाकर, उदीया पिता पूंजीया मीणा उम्र ४५ वर्ष दातलिया, राजीया पिता देवा मीणा ४० वर्ष दातलिया, भेरा पिता धन्ना मीणा ४५ वर्ष दातलिया, हीरा पिता भेरा मीणा ४८ वर्ष गागरी, कमला पिता देवा मीणा उम्र ५० वर्ष निवासी दातलिया, अनीता पिता रामलाल चौधरी उम्र १८ वर्ष निवासी भणावता, उदयलाल पिता केशिया मीणा उम्र ३० वर्ष बिलडिया, रामा पिता रबका मीणा उम्र ४५ वर्ष निवासी गागरी घायल हो गए। जिन्हे रेÈरल हास्पीटल धरियावद में लाया गया जहॉ पर प्राथमिक उपचार किया गया। घायलो को खासकर हाथ, पैर, कमर में Èेक्चर हुआ तथा कईयों को खरोचे आई जिसका उपचार किया गया।
इन्हे किया रेÈर : हादसे के दौरान गंभीर घायल हुए राया पिता नाथू मीणा, दुदिया पिता भाना मीणा, भगवाना पिता पूरीया मीणा, चोखी पिता देवा मीणा, अनिता पिता रामलाल चौधरी, मुकेश पिता वजीया, अणदा पिता गोतिया, रामा पिता कालिया, बाबरू पिता नारू, धूलिया पिता भगाना मीणा, रोडा पिता पूंजा मीणा, राजीया पिता देवा मीणा सहित १२ लोग गंभीर घायल हुए। जिनका धरियावद में प्राथमिक उपचार कर कुछ को तो उदयपुर तथा कुछ को प्रतापगढ़ जिला मु यालय के उपचार के लिए रेÈर किया गया।

Dhariyawad Mai Handse Kai Dauran Hua BGhayal (9)

स्कूल में चौकीदार ने कराई थी 11 वर्षीय छात्रा की डिलीवरी

0

9492_girludaipur बांसवाड़ा सरकारी मूक बधिर आवासीय स्कूल में 5वीं कक्षा में पढऩे वाली बालिका की 108 एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही स्कूल परिसर में सामान्य डिलीवरी हो चुकी थी। डिलीवरी होने से पहले से बालिका को प्रसव पीड़ा हुई थी। शनिवार रात्रि को भोजन करने के बाद बालिका को प्रसव दर्द उठा तो मौजूद चौकीदार ने सामान्य दर्द समझकर दर्द की गोली दे दी थी। यह खुलासा स्कूल के चौकीदार कांतिलाल ने बाल कल्याण समिति की टीम को दिए बयान में किया।
बयानों में बताया कि डिलीवरी भी उसी ने ही कराई है और शिशु को अपने हाथों से लिया। बालिका को डिलीवरी से पहले ब्लडिंग चालू हो गई थी और पैरों तक ब्लड आ चुका था, तब उसे समझ में आ गया कि आखिर समस्या क्या है। इसके पहले कांतिलाल ने इंचार्ज रंजना यादव को सूचना दे दी थी।
डिलीवरी होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची
डिलीवरी होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची और बालिका को इसके माध्यम से सरकारी एमजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस प्रकरण में पहले बताया जा रहा था कि डिलीवरी एंबुलेंस में हुई थी। दस्तावेज और रिकॉर्ड के मुताबिक बालिका की आयु 11 वर्ष ही है।

ऑकलैंड की सड़कों पर अनुष्का का हाथ थामें घूम रहे हैं विराट!

0

2014_2image_10_37_149539174virat-lऑकलैंड। टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे आम होते जा रहे हैं। विराट और अनुष्का को ऑकलैंड की सड़कों पर साथ घूमते-फिरते देखा गया, दोनों हाथों में हाथ थामे बड़ी मस्ती में घूमते नजर आए। एक प्रशंसक ने दोनों की साथ घूमते हुए की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। इस तस्वीर में विराट का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अनुष्का की शक्ल नजर नहीं आ रही है। शायद, दोनों को लगा कि वह मीडिया की नजरों से दूर हैं। इससे पहले दोनों उस समय चर्चा में आए थे जब विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए 31 दिसंबर की रात को वह एयरपोर्ट से सीधे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पर पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का विराट के साथ अनुष्का कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती थीं, लेकिन विराट न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। इसलिए विराट के साथ समय बिताने के लिए अनुष्का ने ऑकलैंड की फ्लाइट ली और पहुंच गईं ऑकलैंड।

रेप केपिटल में अब लॉ स्टूडेंट बनी शिकार

0

udaipurshs पीतमपुरा इलाके के एक होटेल में लॉ स्टूडेंट से गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक दिल्ली पुलिस में तैनात एक एएसआई का बेटा है, जब कि दूसरा उसके ममेरा भाई है। पीडि़त लॉ स्टूडेंट ने होटेल के बाहर आकर 100 पर सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी पहुंच गए। मौके पर जांच टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस ने होटेल के कमरे में घटना से जुड़े सबूत जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को होटेल के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। लड़की का मेडिकल कराया जहां रेप की पुष्टि होने पर रानीबाग पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से ओपन जीप भी पुलिस ने जब्त की है।
नॉर्थ वेस्ट के सीनियर पुलिस अफसर ने घटना की पुष्टि करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़त लॉ स्टूडेंट पीतमपुरा इलाके में ही परिवार के साथ रहती है। आरोपी मोहम्मद अतहर खान जो कि दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई का बेटा है, पीतमपुरा पुलिस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। दूसरा आरोपी अतहर खान के मामा का लड़का है और मूल रूप से यूपी के कासगंज में रहता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीतमपुरा इलाके के रिशी नगर स्थित बी ब्लॉक में यह होटेल है। बलात्कार की घटना 31 जनवरी की शाम अंजाम दी गई।

धरना देना है तो जंतर-मंतर आओ

0

udaipur07_02_2014-delhipolice मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस के बीच ‘शीत युद्धÓ का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पुलिस ने केजरीवाल के रेल भवन के बाहर धरने को लेकर कटाक्ष करते हुए एक विज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यदि आप धरना करना चाहते हैं तो आपका जंतर-मंतर पर स्वागत है। इसके लिए आप नई दिल्ली इलाके के डीसीपी से संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली के वीआइपी इलाकों में धरना-प्रदर्शन से परेशान पुलिस ने शुक्रवार को बड़े अखबारों में विज्ञापन जारी कर प्रदर्शनकारियों को सुझाव दिया है कि पांच हजार तक की संख्या में लोग जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। कहीं और ऐसा करना कानून का उल्लंघन है। इस विज्ञापन को दो अर्थ निकाले जा रहे हैं। या तो पुलिस विभिन्न इलाकों में होने वाले प्रदर्शनों से आम जनता को होने वाली परेशानियों से चिंतित है या फिर ये मुख्यमंत्री केजरीवाल के धरने पर राजनीतिक हमला है।
गौरतलब है कि केजरीवाल दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों के तबादले को लेकर रेल भवन के पास धरने बैठ गए थे, वहीं दूसरी तरफ स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिल्ली सचिवालय को प्रदर्शन स्थल के तौर पर चुना। इस दौरान पुलिस को लोगों को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए थे।