“हर देश में गूंजेगा या रसूल या रसूल ” पर झूमा पूरा शहर

3
उदयपुर । “सरकार कार आमद मरहबा आक़ा की आमद मरहबा ” कल रात खानजी पीर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन के दौरान इन 1नारों से माहोल मुहम्मदी हो गया। और जब पकिस्तान से आये शायर ने हज़रत मुहम्मद साहब की शान में अपने नातिया कलाम पढ़ना शुरू कियी तो हर शख्श झूम गया। सर्द रात में देर रात तक हज़ारों की तादाद में आये लोग हज़रत मुहम्मद की मुहब्बत में कलाम सुनते गए ।
कल रात खांजी पीर नोजवान कमिटी की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ जिसमे पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के मशहूर शायर ताहिर कादरी, मोहम्मद अहसान, जकरिया ने नातिया कलाम पेश किए। रात १२ बजे शुरू हुए इस आयोजन में खानजी पीर का मुख्य रोड लोगों से भरा रहा लोग हज़रत मुहम्मद की शान में नातिया कलाम सुनते रहे। ताहिर कादरी ने जब “मिलादे मुस्तफा है मिलादे मुस्तफा है ” कलाम पढ़ा तो वहाँ बैठा हर बच्चा और बढ़ा झूम उठा । “पुकारो या रसूल्लाह या हबीबुल्लाह ” ऊँचे में ऊंचा नबी का झंडा” जैसे कई मशहूर कलाम पढ़े गए तो लोगों में जोश बढ़ता गया और हज़ारों की तादाद में आये लोग रात के तीन बजे तक जमे रहे।
आज कारवाड़ी मोहल्ला के शहीदे आजम चौक में शुक्रवार को बाद नमाज ईशा के जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इसमें तकरीर के लिए यूपी से मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी तशरीफ लाएंगे। तकरीर में वे नबी-ए-अकरम सलल्लाहो अलैह वसल्लम की जिंदगी पर बयान करेंगे। प्रोग्राम की निजामत व सदारत मौलाना रईसुल कादरी फैजी करेंगे। मौलाना आस मोहम्मद कादरी मुशाहदी की सरपरस्ती में यह आयोजन होगा।

 

 

 

2

कल मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी उदयपुर में

bsm 11बाद नमाज ईशा होगी कारवाड़ी होगी उनकी तकरीर
उदयपुर। शुक्रवार 10 जनवरी को उदयपुर के करवाडी मोहल्ला के शहीदे आजम चौक, में बाद नमाज ईशा जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। जिसमें यूपी से मौलाना सैयद मोहिब्बुल हक कादरी तशरीफ लाएंगे, जिनकी शुकवार रात को होने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी में तकरीर होगी। तकरीर में वे नबी-ए-अ·रम सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम की जिन्दगी के बारे में रोशनी डालेंगे। प्रोग्राम की निजामत व सदारत मौलाना रईसुल कादरी फैजी व मौलाना आस मोहम्मद कादरी मुशाहदी जश्न की सरपरस्ती में आयोजित होगा

ईद मिलादुन्नबी एवं मकर संक्रांति की तैयारियां जोरों पर

eid_miladun_nabi_saw_by_sambhali_turki-d39fgr7
ईद मिलादुन्नबी और मकर संक्रांति पर्व एक ही दिन मनाया जाएगा
मुस्लिम बस्तियों में और मस्जिदों में विद्युत सज्जा की गई
उदयपुर। ईद मिलादुन्नबी और मकर संक्रांति का पर्व इस बार एक ही दिन मनाया जाएगा जिसके लिए दोनो समुदायों ने तैयारियां शुरू करदी । जहां ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोग पैगंबर हजरत मोहमद के जन्मदिन के उत्सव के रूप में को लेकर मानते है, वहीं हर साल मकर संक्रांति १४ जनवरी को मनायी जाती है। हिंदू धर्म के लोग सूर्य के मकर राशि में आने के उपलक्ष्य में संक्रांति मनाते हैं।
ईद मिलादुन्नबी के इस पर्व के लिए शहर की मुस्लिम बस्तियों में और मस्जिदों में विद्युत सज्जा की जा रही है। मोहल्ले सजाये जारहे है। ईद मिलादुन्नबी के लिए जुलूस की विशेष तैयारियां की जारही है, वही मकर संक्रांति से शुभ काम शुरू हो जाते हैं। लोग धार्मिक महत्व के सरोवर व कुंडों में स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित करेंगे, जिसके लिए दान पुण्य किये जाते है, और तिल के पकवान बनाये जाते है। जिसकी तैयारियां हर घर में की जारही है ।
चांद की १२ तारीख पर मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व १४ जनवरी को मनाया जाएगा। चांद दिखने के १२ दिन बाद ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया जाता है। लोग पैगंबर हजरत मोहमद साहब के जन्मदिन की खुशियों को उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर जलसे निकाला जाएगा जिसमे शहर के हर छोटे बडे शिरकत करेगे। हर मोहल्ले में भव्य सज्जा की जायेगी जहां जुलूस का इस्तकबाल होगा शहर का जुलुस दोपहर अंजुमन से शुरू होकर घंटाघर , हाथीपोल , नई पुलिया अबावगढ, मल्लातलाई होता हुआ ब्रह्मपोल दरगाह पर पहुचेगा। साथ ही शहर की मस्जिदों में रोशनी की जाएगी।
Uttarayan 4

संक्रांति काल में अधिमास सहित वर्ष के १३ माह के साथ एक माह जोडकर १४ माह के लिए १४ वस्तुओं के दान का महत्व मनाया गया। वहीं यह व्यापार, शेयर बाजार व ज्ञान का प्रतीक भी माना गया। यह अंक कानून व औद्योगिक भी माना जाता है। इन सभी के लिए १४ अंक श्रेष्ठ है। इस दिन दान पुण्य किया जाएगा मंदिरों में विशेष आराधना होगी। और इस दिन पतंग बाजी का भी खूब प्रचलन है ।

विवि प्रशासन, छात्र-छात्राओं ने दी जग्गाराम को श्रद्धांजलि

condolence3
उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय विवि प्रशासन, विवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एवं विवि केंद्रीय छात्र संघ की ओर से बुधवार को कला महाविद्यालय के छात्र जग्गाराम को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी.त्रिवेदी, विभिन्न कॉलेज के अधिष्ठाता, विवि छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से जग्गाराम को श्रद्धांजलि दी।

21 हजार की घोषणा :

छात्र संघर्ष समिति (सीएसएस) की ओर से जग्गाराम के परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सुहालका ने मौके पर ही सी एसएस की ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विवि परिसर में तेज गति से संचालित बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से उछल कर ऑटो पर रखी प्लाइवुड से जा टकराने से गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी।

हेलमेट स्वप्रेरणा बने :

सुरक्षित जीवन के लिए वाहन संचालन के दौरान छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे हेलमेट का उपयोग करें। यह स्वप्रेरणा से ही संभव है न कि अनिवार्य रूप से लागू करवाकर। वाहन की स्पीड नियंत्रित हो ताकि स्वयं ही नहीं अन्य की जान भी जोखिम में डालने से बच सकते है।

ग्लैमर वर्ल्ड में बनाएं कॅरियर

fashion635230-10-2013-12-15-48W

Udaipur post. अगर आप में कुछ नया करने और जोखिम उठाने का साहस है, तो आप ग्लैमर वर्ल्ड में अपना कॅरियर तलाश सकते हैं। इसमें पैसे के साथ-साथ शोहरत भी खूब है। ग्लैमर वर्ल्ड यूं तो सभी को आकर्षित करता है, लेकिन आज का युवा अपने इस आकर्षण को कॅरियर के तौर पर अपनाने के लिए आगे आ रहा है। ऎसे में अगर आप रैंप, मॉडल्स और फैशन शोज के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं और इस ग्लैमर वर्ल्ड का एक हिस्सा बनना चाहते हैं, तो फैशन कोरियोग्राफी में कॅरियर बना सकते हैं।

फैशन कोरियाग्राफी
आमतौर पर यूं तो फैशन कोरियोग्राफी को ही फैशन डिजाइनिंग समझ लिया जाता है, जबकि हकीकत में ऎसा नही है। कोरियोग्राफर पर पूरे शो की जिम्मेदारी होती fashion265330-10-2013-12-15-50Dहै। किस मॉडल को क्या पहनना है, रैंप पर कैसे आना है, कैसे जाना है, साथ ही शो स्टॉपर के साथ मॉडल्स की पोजीशंस को भी कोरियोग्राफर ही मैनेज करता है।

बढ़ती डिमांड
आज के दौर में फैशन शोज बहुत जल्दी-जल्दी होने वाला इवेंट बनता जा रहा है। ऎसे में ये इवेंट फैशन इंडस्ट्री में हो रहे अपडेट्स को जानने का भी एक बेहतरीन सोर्स बन गए हैं। ऎसे में फैशन कोरियोग्राफर्स की डिमांड, वर्क एरिया, अपॉच्र्युनिटीज के मौके भी बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं कॉलेज इवेंट्स के अलावा कॉरपोरेट इवेंट्स में भी फैशन शोज काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

युवा के लिए आकर्षण
यूथ के लिए यह फील्ड काफी आकर्षक है, क्योंकि इसमें क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन में ग्लैमर का तड़का लगाने की जरूरत होती है। युवा वर्ग हर बार कुछ नया करना चाहता है। इस फील्ड में इसी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कॉलेज टाइम से ही युवा वर्ग बदलते फैशन ट्रेंड से रूबरू होते रहते हैं। फ्रेशर्स पार्टी, फेयरवेल पार्टी इसका जरिया बनते हैं। यही कारण है कि फैशन डिजाइनिंग के बाद अब फैशन कोरियोग्राफी का भी क्रेज बढ़ रहा है।

प्रैक्टिकल पर ज्यादा जोर
इस फील्ड की खास बात यह है कि इसमें थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज की महत्ता है। अगर आपमें क्रिएटिविटी है, तो किसी फैशन कोरियोग्राफर के साथ काम सीख सकते हैं। बेसिक्स के लिए फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर सकते हैं। इसके ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ हायर सेकंडरी होना जरूरी है।

आमदनी भी है अच्छी खासी
कॅरियर की शुरूआत में आपको 15,000 रूपये से लेकर 20,000 रूपये तक वेतन के रूप में मिलते हैं। आगे चलकर जैसे-जैसे आपके शोज हिट होते जाते हैं, आपकी आमदनी भी वैसे-वैसे बढ़ती जाती है। आप चाहें तो आगे चलकर एक ब्रांड के रूप में भी काम कर सकते हैं। यह आपको अपनी एक अलग पहचान देगा।

सलेक्शन-कलेक्शन
फैशन कोरियोग्राफर में म्यूजिक के सेलेक्शन और कलेक्शन की समझ के साथ-साथ शो के लिए एक लुक तैयार करने की भी समझ होनी चाहिए। कोरियोग्राफर को एक ही वक्त पर कई सारे काम करने पडते हैं, जैसे मॉडल और डिजाइनर से ड्रेस की फिटिंग चेक कराना, म्यूजिक सेलेक्शन, शो को डायरेक्ट करना, डीजे म्यूजिक और लाइट इंजीनियर के साथ कोऑर्डिनेट करना।

कहां से करें कोर्स
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, हौज खास, नई दिल्ली
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पालदी, अहमदाबाद
स्कूल ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी, पुणे
एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, शिमला
इसके अलावा जरूरी है कि आप किसी फैशन कोरियोग्राफर के साथ काम सीखें, यह अनुभव आपके बहुत काम आएगा।

…निखरेगा तन-मन – NICC BEAUTY TIPS

NICC Director, Sweeti Chhabra
NICC Director, Sweeti Chhabra

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं तो इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए कुछ चीजों पर बेहद ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

 

pariwar635217-11-2013-01-02-29W

बाल
हर दूसरे दिन धोने से, ड्रायर से सुखाने से बालों के सिरे दो मुंहे हो जाते हैं। इसलिए अगर शादी के समय आप स्वस्थ और चमकदार बाल चाहती हैं तो अपने खाने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी लें। इसके अलावा मछली, नट्स, अंडा, शकरकंद, पालक, लेटिस आदि पोषक खाद्य पदार्थ शामिल करें। इसके साथ ही शादी से एक महीने पहले से ही आप रोजाना स्कैल्प मसाज और बालों की डीप कंडीशनिंग जरूर करें।
चेहरा
यूं तो शादी से छह महीने पहले से ही लड़कियों को अपने चेहरे का खास खयाल रखना शुरू कर देना चाहिए। अगर आपको मुंहासे की समस्या है तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें। इसके अलावा आप स्पा ट्रीटमेंट और फेशियल भी जरूर करवाएं, ताकि मृत त्वचा हट सके और त्वचा में निखार आए।
आंखें
आंखें शरीर का बेहद नाजुक हिस्सा होती हैं, इसलिए आंखों का मेकअप सावधानीपूर्वक हल्के हाथों से हटाएं। भरपूर मात्रा में नींद लें, जिससे आंखें थकी-थकी न महसूस हों। इसके अलावा कम नमक का भोजन करें और खूब पानी पीएं।
बॉडी (शरीर)
शादी के दिन अंदर और बाहर दोनों तरफ से सुंदर दिखने के लिए शादी से पहले रोजाना योगा करें। जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ बनें, साथ ही मल्टीविटामिन्स सप्लीमेंट्स भी अवश्य लें। हाथों-पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पैडीक्योर और मैनीक्योर जरूर करवाएं।

ऎसे आएगा अंदर से निखार
स्टेप 1 : शादी से पहले के कुछ महीनों में जंक फूड्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स को पूरी तरह से न कहें। इनकी जगह आप पर्याप्त मात्रा में पानी, सूप और ढेर सारी हरी सब्जियां खाएं। इससे सभी शारीरिक क्रियाएं भी सही रहती हैं और आपकी त्वचा स्वस्थ बनने के साथ अंदर से दमकती है।
स्टेप 2 : भले ही आप अब तक कभी योग या मेडिटेशन न किया हो, लेकिन शादी के पहले इन्हें करना जरूर शुरू कर दें। योग और मेडिटेशन की कुछ मुद्राएं शरीर से टॉक्सिंस निकालने का काम करती हैं। इस तकनीक को शतकर्मास या शतक्रिया भी कहते हैं। इनसे शरीर में डीटॉक्सिफाइंग प्रक्रिया होती है, साथ ही पेट और मलाशय साफ करने में भी ये सहायक होती हैं।
स्टेप 3 : शादी से पहले स्पा ट्रीटमेंट तन और मन दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। स्पा ट्रीटमेंट से दिल और दिमाग दोनों ही तंदुरूस्त रहते हैं। इससे शरीर सुंदर बनता है और शरीर के सारे अंग भी सुचारू रूप से काम करते हैं।

ये है आपकी ब्राइडल डाइट
लहसुन : लहसुन से खून साफ होता है और यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यह एक्ने को साफ करने में भी मदद करता है।
एवोकेडो : यह त्वचा को नर्म और मुलायम बनाता है, साथ ही झुर्रियों से भी बचाव करता है। इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है।
केला : इसमें पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह शरीर में जल संग्रहण की समस्या से निजात दिलाता है।

8 स्टेप्स में करें पेट की चर्बी कम

0

bellyfat635229-12-2013-02-52-47W

Udaipur post. हमारी गलत ईटिंग हैबटि्स का नतीजा है बैली फैट। बैली फैट न केवल आपका शरीर बेडोल बनाता है बल्कि कई बीमारियों का शिकार बनाता है।
इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर आप बैली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।

दिन की शुरूआत लेमन जूस से करें: बैली फैट कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। एक गिलास में नींबू का रस निचोड़े और उसमें थोड़ा सा नमक डालें। इसे हर सुबह पीएं और अपने मैटाबालिज्म बूस्ट करें।

सफेद चावल से दूर रहें: सफेद चावल की जगह गेहूं से बनी चीजों का सेवन करें। ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड, होलग्रेन्स, ओट्स आदि का इस्तेमाल करें।

चीनी से बनी चीजों से दूर रहें: मीठी चीजों से दूर रहें। मीठी चीजें और तेल का इस्तेमाल कम करें। इन चीजों का सेवन करने से आपके बॉडी का फैट बढ़ता विशेष रूप से पेट और थाईज का।

खूब पानी पीएं: बैली फैट से निजात पाने के लिए दिनभर में खूब पानी पीएं। दिनभर में समय-समय पर यदि आप पानी पीएंगे तो इससे आपके मैटबॉलिज्म को बूस्ट मिलेगा औश्र बॉडी का टॅक्सिन कम होगा।

कच्चा लहसुन खांए: हर सुबह दो या तीन लहसुन की कली को कच्चा चबाएं इसके बाद नींबू पानी पी लें। इससे आपका वेटलॉस डबल हो जाता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन स्मूद हो जाता है।

नॉन वेज कम खाएं: बैली फैट कम करने के लिए जरूरी है कि आप नॉन वेज फूड कम खाएं।

फल और सब्जियों का सेवन करें: हर रोज एक बाउल फ्र्रूट्स सुबह या शाम को जरूर खाएं। इससे शरीर में एंटी ऑक्सिडेंट, मिनरल और विटामिन की कमी नहीं होगी।

स्पाइस अप यॉर कुकिंग: अपने भोजन में दालचीनी, अदरक, काली मिर्च आदि का इस्तेामल करें। इन सारे मसालों में स्वास्थ्य से जुड़ी सभी चीजें मौजूद होती हैं। इससे बापके बॉडी का शुगर लेवल भी कम होता है।

गाय के दूध से हारेगा एचआईवी

0

hiv635202-01-2014-12-18-99W

जनवरी में मेलबर्न विश्वविद्यालय ने शोध में पाया कि गाय का दूध एचआईवी के इलाज में मददगार हो सकता है। गर्भवती गाय को एचआईवी प्रोटीन का इंजेक्शन दिया गया।

प्रसव के बाद उसने जो दूध दिया वह उच्च स्तर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला था जो नवजात बछड़े को बीमारी से बचाता है। खास बात: इस दूध से बनीं क्रीम महिलाओं को यौन बीमारियों से दूर रखेगी।

इतिहास रच कर 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई “धूम-3”

dhoom-3

udaipur. बॉलीवुड मिस्टर परफेक्टशनिस्ट आमिर खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म “धूम-3” बॉक्सऑफिस जबरदस्त धूम मचा रही है। फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। “धूम-3” अब तक 18 दिन में कुल 501.35 करोड़ बिजनेस कर चुकी है।

20 दिसम्बर को रिलीज हुई आमिर की धूम-3 ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 351.29 करोड़ और विदेश में 150.06 करोड़ का कारोबार किया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ने पहले ही दिन 34 करोड़ का बिजनेस किया था और पहले वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म में आमिर के अलावा कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा भी है। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म में आमिर नेगेटिव रोल में है। इसमें आमिर ने डबल रोल अदा किया है।

ऑस्कर फिल्मों को प्लेटफॉर्म देता है: आमिर

अवॉर्ड फंक्शनस से दूर रहने वाले आमिर ने ऑस्कर के बारे में बताया, मेरे लिए ऑस्कर केवल अपनी फिल्म को ऑडियंस तक पहुंचाने का जरिया है। ऑस्कर में नामिनेट होने के बाद पूरी दूनिया के लोग आपकी फिल्म को देखना चाहते हैं। ऑस्कर फिल्मों को एक प्लेटफॉर्म देता है।

लगान हुई थी नोमिनेट

वर्ष 2001 में आमिर की फिल्म लगान को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। ये फिल्म आशुतोष गोवारीकर ने बनाई थी। इस फिल्म ने उस वक्त सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लगान को ऑस्कर में जगह मिली थी, लेकिन आमिर ऑस्कर को एक अवॉर्ड से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि फिल्म अच्छी है या बुरी ये सिर्फ ऑडियंस तय करती है। उसके लिए फिल्म को किसी अवॉर्ड की कसौटी पर खरा उतरना जरूरी नहीं है।

गुलाम से शुरू हुई अवार्ड की नाराजगी

मिस्टर परफेक्शनिस्ट को उनकी फिल्म गुलाम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिलने से वो काफी नाराज हुए थे और उसके बाद आमिर ने अवॉर्ड फंक्शनस् से दूरी बना ली। अब आमिर अवॉर्डस् में नहीं केवल अपने काम में विश्वास रखते है।

विज्ञान क्लब का यूपीए सिस्टम हुआ खाक

u7janph-9

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को प्रात: हुई आगजनी से लगभग ढाई लाख रूपये की कम्प्यूटर सामग्री एवं यूपीएस प्रणाली जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रात: सुखाड़ीया विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में आग लगने से यूपीएस प्रणाली एवं कम्प्यूटर सामग्री जलकर राख हो गई। अवकाश का दिनहोने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग पर दो दमकलों ने नियंत्रण पाया।
विज्ञान भवन के निदेशक प्रो. वेणुगोपाल के अनुसार आगजनी से लगभग ढाई लाख रूपये की कम्प्यूटर सामग्री एवं यूपीएस पूर्णतया जल गया है। यह क्षति ज्यादा भी हो सकती थी यदि आग समीप स्थित कम्प्यूटर लेब पर पहुंचा जाती। उक्त कक्ष में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के अतिरित्त* काफी संख्या में कम्प्यूटर बैट्रीज एवं अन्य सामग्री रखी गई थी। उन्होंने बताया कि संभवताया बैट्रीज के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण आग जली।