हिन्दुस्तान जिंक के अखिलेष जोषी बिजनीस टूडे बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित

0

Akhilesh Joshi_01_01
कोर सेक्टर में उत्कृष्ट एवं अंतर्राष्टीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने के लिए बिजनीस टूडे ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ श्री अखिलेष जोषी को कोर सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तथा हिन्दुस्तान जिंक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए भारत में बहुचर्चित बिजनीस मैगज़ीन ‘बिजनीस टूडे’ ने दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में 13 दिसम्बर, 2013 को सम्मनित किया। यह प्रतिष्ठत पुरस्कार आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन, श्री केवी कामथ की अध्यक्षता में गठित कमिटि ने प्रस्तावित किया। श्री जोषी को ‘बी.टी बेस्ट सीइओ’ (कोर सेक्टर अवार्ड) भारत के माननीय केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनन्द शर्मा ने प्रदान किया। साथ ही उपस्थित रहे बिजनीस टूडे के एडीटर-इन-चीफ श्री अरूण पुरी। भारत के विभिन्न कंपनियों के उच्च अधिकारी भी इस समारोह में शामिल हुए ।

हाल ही में, अखिलेष जोषी को अलौह धातु उद्योग क्षे़त्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये 6 दिसम्बर, 2013 को नई दिल्ली में भारतीय धातु संस्थान, कोलकत्ता ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

गत 35 वर्षों से अखिलेष जोषी खनन उद्योग क्षेत्र से जुड़े हुए है तथा इनके नेतृत्व में हिन्दुस्तान जिंक की सभी खदानों ने जैसे रामपुरा-आगुचा, जावर खदान, राजपुरा दरीबा खान तथा सिन्देसर खुर्द खदानों ने उल्लेखनीय विस्तार किया है। आज इन सभी खदानों की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन से अधिक पहुंच चुकी है।

हिन्दुस्तान जिं़क की खदानों द्वारा सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, श्री अखिलेष जोषी ने ना सिर्फ खदानों का विस्तार किया अपितु कंपनी की बढ़ती उत्पादन क्षमता के मध्य नजर नये स्मेल्टरों के भी अयस्क की आवष्यकता को पूरा किया। सन् 1976 में सहायक अभियन्ता के पद पर नियुक्त हुए तथा विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए श्री अखिलेष जोषी 1997 में विष्व की सबसे बड़ी जस्ता-सीसा खदान, रामपुरा आगुचा खदान, के मुख्य खनन प्रचालन अधिकारी के पदभार को सम्भाला।

विनिवेष के पश्चात्् 2003 में श्री अखिलेष जोषी रामपुरा आगुचा खदान के इकाई प्रधान के रूप में पदासीन हुए। शीघ्र ही उन्हें हिन्दुस्तान ज़िंक की सभी खदानों के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंफ दी गई ।

इनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘ब्लास्ट, डिजाईन, थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस’ आज भी नव आगन्तुक अभियन्ताओं को पढ़ाई जाती है जो कि खनन अभियन्ताओं को खनन क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है।

श्री अखिलेष जोषी अक्टूबर 2008 में मुख्य प्रचालन अधिकारी का कार्यभार संभाला तथा जनवरी 2012 में श्री जोषी हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर आसीन हुए ।

खनन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा तथा उल्लेखनीय कार्य के लिए श्री अखिलेष जोषी को सन् 2006 में भी प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। सन् 2012 में भारत सरकार के तत्कालीन वित्तमंत्री श्री प्रणव मुखर्जी ने भी श्री अखिलेष जोषी को उनके खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हो चुके है तथा सन् 2013 में इण्डियन माईनिंग इंजीनियरिंग जर्नल (आई.एम.ई.जे.) ने ‘‘स्वच्छ खनन तकनीक’’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय तथा अति विषिष्ट कार्य एवं योगदान के लिए श्री जोषी को प्रतिष्ठित ‘लाइफ टाइम् एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

हिन्दुस्तान जिंक आज विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता-सीसा उत्पादक है तथा देष की 90 प्रतिषत जस्ता की आपूर्ति कर रहा है ।

बिजनीस टूडे द्वारा श्री अखिलेष जोषी को बेहतरीन कार्य के ‘बी.टी. बेस्ट सीईओ अवार्ड’ श्री अखिलेष जोषी की दूरदर्षिता, रणनीति तथा कार्यकुषलता को दर्षाता है।

परीक्षा फॉर्म जमा कराने का इम्तिहान, जानें कौन से दस्तावेज ले जाना है जरूरी

IMG_0034

उदयपुर. एमजी कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं के लिए परीक्षा के आवेदन जमा कराना किसी इम्तिहान जैसा ही था। कॉलेज प्रशासन ने यह काम बुधवार से शुरू होना बताया था। फिर भी बड़ी संख्या में छात्राएं एक दिन पहले पहुंच गईं।

कई छात्राओं को दो-ढाई घंटे कतार में लगने के बावजूद अधूरे आवेदन पर मायूसी हाथ लगी। प्रिंसिपल डॉ. सविता जोशी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने आवेदन लेने की तिथि 11 से 14 दिसम्बर तय की है। छात्राओं की सुविधा देखते हुए तीन काउंटर पर आवेदन ले रहे थे, बुधवार से चार और काउंटर शुरू करेंगे।

ये दस्तावेज लाएं
प्रथम वर्ष छात्राओं को प्राइवेट परीक्षा आवेदन के साथ एनरोलमेंट आवेदन भी जमा कराना है। इसके साथ 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण की और चालान की फोटो कॉपी लगेगी। टीसी और माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति लगानी होगी। प्राइवेट और नियमित द्वितीय वर्ष की छात्रा को प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष की छात्रा को द्वितीय वर्ष की फोटो कॉपी लगानी है। प्रथम वर्ष नियमित छात्रा को 12वीं की फोटो कॉपी व चालान की कॉपी जमा करानी है।

Vedanta “Khushi” Now Has Child Care Centres in Tamil Nadu

0

Khushi1

Vedanta’s “Khushi” project moves to deep rural villages to provide health, nutrition and education to deprived children

Now, Vedanta Khushi has 12 Child Care Centres in the state of Tamil Nadu at Athimarapatti, Jahirhussain Nagar, Jamirviyas, Bharathi Nagar, Kumaran Nagar, Mattakadai, Puthukumaran Nagar, Rajiv Nagar, Savariarpuram, SBI Colony, Thalamuthu Nagar and Sami Nagar. Keeping the focus alive to strengthen the girl child presence in each centre, the Vedanta Khushi campaign has been able to get more than 50% girl child in the these centres. The total strength of children in these centres is 405, and out of these, 207 are girls, which is more than 50%.

India is a country with largest child population, largest child deaths, largest street children and largest malnourished children in the world. Seeing this state of the country, for once we felt apprehensive about building India for the future. It is sure, government, NGOs, corporates alone cannot bring this problem to a solution alone and common masses need to align and join on such mammoth national missions.

This is where Vedanta decided to spread the message of “Khushi” – Care for the Underprivileged Children. Awareness is the key for bringing change, as only due to awareness the knowledge gets shared.

The campaign Vedanta “Khushi” has ultimate objective to see no child in India remains malnourished and is deprived of primary health, education and nutrition.

Khushi2

आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा

0

lpg

Udaipur सरकार ने मंगलवार को रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा.) की कीमत में 3.46 रूपये की वृद्धि की घोषणा की। गैस सिलिंडर के डीलरों पर इतने ही रूपयों का कमीशन बढ़ाने के बाद यह घोषणा की गई।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “”डीलरों को भुगतान किए जाने वाले प्रति सिलिंडर (14.2 किग्रा.) कमीशन राशि में 3.46 रूपयों की वृद्धि कर उसे 40.71 रूपये कर दिया गया। परिणाम स्वरूप रसोई गैस सिलिंडर के खुदरा मूल्य में भी इतनी ही वृद्धि कर दी गई।””

रसोई गैस की कीमत में यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अब 14.2 किग्रा. भार वाला घरेलू गैस सिलिंडर 410.50 रूपये की बजाय 413.96 रूपये में उपलब्ध होगा।

घरेलू गैस की कीमतों में पिछली बार अक्टूबर, 2012 में वृद्धि की गई थी। तब भी डीलरों के कमीशन में वृद्धि के कारण ही कीमतें बढ़ी थीं।

अधिकारी ने बताया कि बिना रियायत वाले एलपीजी सिलिंडर की बिक्री पर 40.71 रूपये के कमीशन पर लगने वाले 75 पैसे के अतिरिक्त कमीशन में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

बिना रियायत वाले एलपीजी सिलिंडर की बाजार में कीमत 1,017.50 रूपये है।

बाल झड़ रहे हैं तो अपनाइये ये घरेलू नुस्‍खे – NICC BEAUTY TIPS

NICC Director, Sweeti Chhabra
NICC Director, Sweeti Chhabra

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो बाजार में ऐसी बहुत सी चीजे़ उपलब्‍ध हैं जो आपके बालों को झड़ने से रोकेगीं। लेकिन आपको आंख बंद कर के इन्‍हें नहीं खरीदना है। आपको अपनाने चाहिये कुछ घरेलू नुस्‍खे जो बालों को झड़ने से रोकें और साथ साथ कोई बुरा असर भी ना छोड़े। बाल झड़ने के ढेरों कारण हो सकते हैं जैसे, सही आहार ना लेना या फिर हार्ड वॉटर का इस्‍तमाल करना। मौसम में बदलाव भी बालों के टूटने का कारण बनता है। आज NICC ब्यूटी क्लिनिक की डय़रेक्टर डॉ स्वीटी छाबड़ा आपको कुछ आसान से घरेलू नुस्‍खे बताएंगी जिसे आप बालों को झड़ने से रोकने के लिये लगा सकती हैं। यह सामग्रियां आपको बाजार में नहीं बल्‍कि आपके किचन में ही मिल जाएंगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे सामग्रियां जिनसे रूक जाता है बालों का झड़ना।

 

 

 

 

Hair-Loss-Women

आमला :आमला बालों को झड़ने से रोकता है। आमला के पाउडर में पानी मिला कर सिर में लगाइये और जब यह सूख जाए तब सिर धो लीजिये।1

हिना : हिना की पत्‍तियों में जो तत्‍व मिले रहते हैं वह बालों की जड़ों तक जाते हैं। महीने में एक बार हिना पाउडर सिर में लगाना ही चाहिये।

प्‍याज : अगर बाल झड़ रहे हैं तो प्‍याज को घिसिये और उसके रस को सिर में लगाइये। फिर 10 मिनट के बाद सिर को साफ पानी से धो लीजिये।

नारियल : नारियल का दूध बालों की जड़ों को मजबूत करता है। दूध को सिर पर 1 घंटे के लिये लगाए रखने के बाद धो लीजिये।

2दूध : अपने सिर को 1 गिलास दूध से मसाज करें और फिर 15 मिनट के बाद सिर को पानी से धो लीजिये। महीने में एक बार ऐसा जरुर करें।

सरसों का तेल : अगर सिर से बाल झड़ रहे हैं तो सरसों का तेल ही लगाना चाहिये।

कॉफी सिर पर ब्‍लैक कॉफी से मसाज करें और 10 मिनट के बाद सिर पानी से धो लें। ऐसा दुबारा दो हफ्तों के बाद फिर से करें।

अंडा : अंडे का पीला भाग बालों को मजबूत करता है।

बादाम : बादाम को कूंच कर दूध के साथ मिक्‍स करें और बालों में हेयर पैक बना कर लगा लें। इसके अलावा आप बादाम तेल भी लगा सकती हैं।

हार से मायूस होकर ‘काका’ ने मुंडवा दिया अपना सिर

0004_29नाथद्वारा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डा. सीपी जोशी के गृह क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी देवकीनंदन गुर्जर काका की हार से पार्टी समर्थकों में मायूसी दिखी। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शहर के छोटा गोपालपुरा निवासी काका पालीवाल पुत्र शंकरलाल ने सिर मुंडवा लिया। कांग्रेस में सेवादल में पदाधिकारी रह चुके काका पालीवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के लिए जेल जा चुका हूं…। तब कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी थी।

सलूंबर में अमलोदा पंचायत के माजावतों का गुड़ा निवासी भाजपा कार्यकर्ता व बस मालिक ने सलूंबर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमृतलाल मीणा की जीत पर मंगलवार व बुधवार को सलूंबर-आसपुर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों से दो दिन तक किराया नहीं लेने की घोषणा की है। बताया गया कि माजावतों का गुड़ा निवासी हसरत सिंह (हशु बन्ना) ने सोमवार को अमृतलाल मीणा की जीत पर उन्होंने अपनी चारों बसों में यात्रा करने वाली सवारियों से किराया नहीं लेने का ऐलान किया है।

आमिर की टोपी सलमान के सिर

131210070437_salman_khan_aamir_khan_624x351_bbc_nocredit

‘बिग बॉस’ में कैसे पहुंची आमिर ख़ान की टोपी, रणबीर कपूर को मिला 12 करोड़ रुपए का ‘बिस्किट’ और नाकामयाबी से बेपरवाह सैफ़ अली ख़ान बिना करीना कपूर के चले छुट्टी मनाने. पढ़िए ख़बरें मुंबई डायरी में.

बॉलीवुड में जहां शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान की कथित दुश्मनी के चर्चे अक्सर सुनाई पड़ते हैं वहीं आमिर ख़ान और सलमान की दोस्ती के भी चर्चे होते रहते हैं. और इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सलमान ख़ान रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में आमिर ख़ान की वो टोपी पहने हुए नज़र आ रहे हैं जो आमिर ने अपनी आगामी फ़िल्म ‘धूम-3’ में पहनी है.

दरअसल आमिर, व्यस्तता की वजह से फ़िल्म का प्रमोशन करने ‘बिग बॉस’ में नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने अपने दोस्त सलमान ख़ान को एसएमएस किया कि क्या तुम मेरी इस टोपी को पहन सकते हो.

सलमान ने फ़ौरन अपने दोस्त की बात मानते हुए उनकी ये टोपी शो में पहननी शुरू कर दी और गाहे-बगाहे ये ज़िक्र भी कर बैठते हैं कि ये टोपी दरअसल वही टोपी है जो आमिर ने ‘धूम-3’ में पहनी है.

रणबीर को मिला 12 करोड़ का बिस्किट

131025121046_ranbir_kapoor_624x351_afp

रणबीर कपूर की पिछली फ़िल्म ‘बेशरम’ बॉक्स ऑफ़िस पर धूल चाट गई थी लेकिन इससे उनकी ब्रांड वैल्यू पर ज़रा भी असर नहीं पड़ा.

हाल ही में उन्हें एक बिस्किट कंपनी ने कथित तौर पर 12 करोड़ रुपए की डील पर साइन किया है.

रणबीर इससे पहले भी कई कंपनियों के साथ बतौर ब्रांड एंबेसडर जुड़े हैं और कार से लेकर शीतल पेय पदार्थ तक के विज्ञापन में नज़र आ रहे हैं.

करीना बिन सैफ़ छुट्टी पर

सैफ़ अली ख़ान, करीना कपूर
‘बुलेट राजा’ की नाकामयाबी से बेपरवाह क्लिक करें सैफ़ अली ख़ान छुट्टियां मनाने रोमानिया गए हैं.

दिलचस्प बात तो ये है कि सैफ़ अपनी बीवी करीना कपूर के बिना ही ये छुट्टियां मनाने गए हैं. उनके साथ उनके कुछ दोस्त हैं.

ग़ौरतलब है कि सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म ‘बुलेट राजा’ 29 नवंबर को रिलीज़ हुई थी लेकिन दर्शकों ने इस फ़िल्म को नकार दिया.

131128054024_sonakshi_sinha_saif_ali_khan_624x351_afp

डाईट‘ में विभिन्न पदों पर आवेदन की तिथि 26 दिसम्बर तक बढाई

उदयपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता एवं व्याख्याता पदों पर विशेष चयन के अंतर्गत आवेदन प्राप्ति की तिथि 9 दिसम्बर से ब$ढाकर 26 दिसम्बर तक कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जगदीशचन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि 10 दिसम्बर से होने वाले साक्षात्कार भी अब 26 दिसम्बर के पश्चात होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य पद के लिये आवेदन पत्र सीधे निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर एवं अन्य पदो के लिये आवेदन पत्र संबंधित शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक के कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। विशेष चयन के लिये आवेदन पत्र, योग्यता, अनुभव एवंं विशिष्ट उपलब्धि का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे

fig-314_33उदयपुर, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों को उनकी श्रेष्ठतम कलाकृतियों पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु जिले के हस्तशिल्पि निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी के अनुसार आवेदन पत्र एवं कलाकृति 15 दिसम्बर तक क्षेत्रीय कार्यालय सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र उदयपुर में जमा करा सकते है। जो कलाकृतियां पुरस्कार हेतु प्रस्तुत कर रहे है उसका उत्पादन एवं निर्माण का पूर्ण विवरण भी संलग्न हस्तशिल्पी को करना होगा।
जिस कलाकृति को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नही मिला है उसे प्राथमिकता दी जायेगी। पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।

शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई

JillaCollector_10Dec

आचार संहिता समाप्ति पर विकास कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करें- जिला कलक्टर
उदयपुर, जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने जिले में विधानसभा आमचुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने पर चुनाव में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आचार संहिता के कारण रूके हुए विकास कार्यो को शीघ्र शुरू करें।
जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की आयोजित पाक्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद से मनरेगा में रोजगार प्राप्त कर रहे श्रमिकों की स्थिति तथा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में ब्रॉड बैण्ड कनेक्शन, ई-मित्र आदि की जानकारी ली एवं कहा कि योजना में अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो। इस संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे सभी विकास अधिकारियों एवं मनरेगा योजना से जुड सभी अधिकारियों की एक बैठक आयोजित करें।
बैठक में जिला रसद अधिकारी एन.के.कोठारी ने बताया कि जिले में राशन कार्ड वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। संबंधित फर्म से प्राप्त होने वाले राशन कार्ड सीधे ही संबंधित विकास अधिकारियों को भेजकर वितरण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख नौ हजार के करीब (54 प्रतिशत) राशन कार्ड तैयार हो चुके है। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर्स को हटाया जा रहा है और इस संबंध में अब तक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी फव्वारें की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही ये चालू हो जायेंगे।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि जिले की 85 प्रतिशत स$डको का पेचवर्क कार्य पूर्ण करवा लिया गया है और करीब 39 स$डक जो ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से उन्हें अलग से ठीक करवाया जाएगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि शहर की विभिन्न विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, ट्रांसफार्मर स्थानान्तरित करने तथा अन्य कार्यो के लिए 47 करोड की राशि शीघ्र विभाग को प्राप्त होने वाली है। जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता ने बताया कि विद्यालयों में मिड डे मील का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बैठक में जिला कलक्टर ने इसके अलावा जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, नगर विकास प्रन्यास, नगर निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्व संघ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, देवस्थान, जिला उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा भी की। इस अवसर अतिरिक्त जिला कलक्टर मो. यासीन पठान, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी हर्ष सावनसुखा, जिला रसद अधिकारी एन.के.कोठारी, यूआईटी सचिव डॉ. आर.पी.शर्मा, नगर निगम आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।