आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए दूरभाष नम्बर

shutterstock_130439015उदयपुर, विधानसभा आमचुनाव 2013 के दौरान उदयपुर जिले में किसी भी प्रकार की शिकायत जो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में हो, दर्ज कराने के लिए दूरभाष नम्बर तय किये गये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत यथा मतदाताओं को प्रलोभन, मतदाता को डराना-धमकाना, शराब वितरण एवं संग्रहण, अवैध रकम संग्रहण अथवा व्यय करना अथवा अन्य कोई भी शिकायत जो चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के रूप में हो, उसे दूरभाष संख्या 0294-2414620, 2410431, 2410244 एवं टोल फ्री नम्बर 1800-6450 पर दर्ज कराई जा सकती है।

कॉलर टोन पर चुनाव प्रचार करना है तो लेनी होगी अनुमति

Caller-Tune-vodafone-Indiaमोबाईल/दूरभाष पर कॉलर ट्यून के लिए लेनी होगी पूर्वानुमति
उदयपुर, /राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार के तहत मोबाईल एवं दूरभाष पर रिंगटोन, कॉलर ट्यून एवं हॅलो ट्यून से चुनाव प्रचार हेतु जिला स्तर पर गठित समिति से लिखित में स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।
निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुविक्षण समिति (एमसीएमसी) से लिखित में निर्धारित आवेदन पत्र में स्वीकृति प्रदान की जाएगी इसके लिए सूचना केन्द्र में कक्ष स्थापित किया गया है।

भजपा का चुनाव अभियान तेज

IMG-20131121-WA0006उदयपुर । विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्षों व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर संपर्क कर भाजपा के कार्यों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। भाजपा शहर प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया व ग्रामीण प्रत्याशी फूलसिंह मीणा के समर्थन में चुनावी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस जनसंपर्क के कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता पूरे तन मन से लगे हुए हैं और इसीके चलते शुक्रवार को नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने वार्ड नंबर 2 के अंबामाता स्कीम, राजपूत कॉलोनी, राव कॉलोनी, भट्टवाडी, अंबामाता क्षेत्र, टीचर्स कॉलोनी, हरिजन बस्ती, ओड बस्ती, पुजारी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में संपर्क करते हुए मत व समर्थन मांगा। उनके साथ अतुल चण्डालिया, मीना बंधु, विजयलक्ष्मी कुमावत, दिनेश कल्याण, भीलू निमावत, लोकेश कोठारी, कैलाश राठौड, अनिल गहलोत, नीरज शर्मा, नंदलाल पहाडिया, दौलत सिंह आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

भट्ट ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
-वार्ड 31 में खुला चुनाव कार्यालय-
उदयपुर शुक्रवार को पुरोहितों की मादडी रोड नं. 3 पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, धनपाल स्वामी आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। उद्घाटन अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा किया कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में जाकर आमजन को भाजपा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताए और भाजपा शहर प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया व ग्रामीण प्रत्याशी फूलसिंह मीणा के पक्ष में मतदान की अपील करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्हें भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देना आवश्यक है तथा साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे लगन व मेहनत से चुनाव प्रचार में लगे रहने के निर्देश दिए। उद्घाटन कार्यक्रम में पूनम सिंह रावत, दयालसिंह चूण्डावत, सज्जनसिंह चूण्डावत, लालसिंह शक्तावत, मदनसिंह राठौड, सुरेश जी, रामसिंह चूण्डावत, रतनलाल जोशी, भैरूलाल मेहर, पूर्व पार्षद अर्जुन माली आदि मौजूद थे।

अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर रहेंगे सुरक्षा के कडे बंदोबस्त

ashok_election-1

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संभाग की अब तक की तैयारियों को संतोषजनक बताया
शराब व पैसे पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए
उदयपुर, उदयपुर संभाग में पिछले विधानसभा चुनावों में जिन पॉलिंग बूथों को अति संवेदनशील माना गया था उन बूथों पर आगामी १ दिसम्बर को होने वाली विधानसभा चुनावों को लेकर सुरक्षा के क$डे बंदोबस्त रहेंगे।
यह जानकारी उदयपुर संभाग के दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वर्ष २००८ के विधानसभा चुनावों में रिजर्व केन्द्र पुलिस की १९० कंपनियां लगाई गई थी जिसे ब$ढाकर इस बार के चुनाव में ५०६ कंपनियां राजस्थान में लगाई जाएगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने बताया कि चुनाव व्यवस्थाओं को लेकर वे उदयपुर संभाग के दौरे पर आए है। इस दौरान आज उन्होंने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक भी की जिसमें संभाग में अब तक चल रही चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली एवं आगामी दिनों में व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जैन ने बताया कि अभी तक उदयपुर संभाग में जो तैयारियां है वह संतोषजनक है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉ एंड आर्डर को कायम रखने के लिए चुनाव के पूर्व और चुनाव के दिन क्या क्या सावधानियां रखनी है, क्या क्या कारवाई करनी है, इन सबके लिए दिशा निर्देश दिए गए है ।
पैसे और शराब पर पूरी निगरानी: जैन ने बताया कि चुनाव आयोग के सख्त निर्देश है कि चुनाव पूर्व पैसा और शराब का दुरूपयोग कर वोटरों को प्रभावित करने वालों पर सख्त कारवाई हो और इसके लिए विशेष टीमे गठित की गई। जिसने कई जगह कार्रवाई ा*र रूपये जब्त किये है । चुनाव निगरानी दल पूरी तरह खर्चे पर निगाह जमाए हुए है। साथ ही अधिकारियों को इसके लिए भी निर्देशित किया है कि चुनाव कि कार्रवाई के दौरान किसी आम आमदमी को परेशानी नहीं उठानी पडे क्योंकि जरूरी नहीं कि पार्टी का पैसा ही लोग लेकर जाते है कोई बिमारी में या अपने व्यापार के लिए भी इधर से उधर ले कर जा सकते है । इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए ।
बैठक के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को को निर्देशित किया गया है जो असामाजिक तत्व अशांति फैला सकते है उनको पाबंद किया जाए और उसके बाद भी उनकी कोई गतिविधि संदिग्ध लगे तो उन पर कार्रवाई हो।
नि:शत्त*जनों के लिए विशेष व्यवस्था: मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार भी मतदान के दिन निशक्तजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कि गयी है जो लोग अपाहिज है उनके लिए मतदान केन्द्रों पर रेम्प की व्यवस्था की गई है तथा जो देख नहीं सकते है उनके लिए ब्रेन लिपि के बैलट पेपर सभी बीएलओ के पास उपलब्ध होंगे।

राजपूत एवं ब्राह्मण मतदाताओं को मनाने में जुटे कटारिया

katariya rajput

राजपूतों के प्रमुख संगठनों ने कहा ’हम कटारिया के साथ’
छात्र संघर्ष समिति से विरोध बरकरार
उदयपुर, भाजपा के प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया ब्राह्मणों और राजपूतो को मनाने की जी तोड कोशिश कर रहे है। और इसमें काफी हद तक कामयाब भी होते दिख रहे है। जहाँ ब्राह्मणों के वीप्र फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों से कटारिया ने अपने मतभेद भुला कर सुलह कर ली है वहीँ राजपूतो के अग्रिम संगठन राजपूत महासभा और क्षत्रिय महासभा ने कटारिया के समर्थन का आव्हान किया है। लेकिन छात्र संघर्ष समिति जेसे युवा छात्र संगठनों से मतभेद अभी भी बरकरार है ।
गौरतलब है कि टिकिट वितरण के बाद मेवाड में ब्राह्मणों की अनदेखी और वल्लभनगर विधान सभा सीट में रणधीर सिंह भींडर का कटारिया द्वारा विरोध के बाद शहर में कटारिया का विरोध शुरू हो गया था, और इस के चलते कटारिया के कई जगह पुतले भी फूंके गए थे । तब से कटारिया इन समाजों के मान मनव्वल में लगे हुए है।
आज हुई राजपूत महासभा की बैठक और पिछले दिनों चली आरही क्षत्रिय महासभा के साथ बैठक के सक्रिय परिणाम आने लगे है । गुरूवार को हुई राजपूत महासभा की बैठक में महासभा के सभी पदाधिकारियों ने कटारिया का समर्थन देने कि बात की है। कटारिया से सभी समस्याओं पर खुल कर चर्चा हुई गिले शिकवे हुए लेकिन अंत में पदाधिकारियों ने अपना समर्थन कटारिया को दे दिया महासभा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में सम्भागीय महामंत्री गणपत सिंह पंवार , पूर्व महामंत्री हेमराज सिंह भाटी जयसिंह पंवार, भवर सिंह राठोड , एडवोकेट करण सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ समाज जन मौजूद थे। इधर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने भी कहा है कि क्षत्रिय महासभा कटारिया के साथ है, और हमेशा कटारिया के साथ ही रही है । कानावत ने कहा कि जो लोग कटारिया का वोरोध कर रहे है, वे मेवाड के राजपूत नहीं वे मारवाड और बाहर के राजपूत है, मेवाड के राजपूतों का कटारिया से कोई विरोध नहीं है ।
पिछले दिन ब्राम्हणों के अग्रिम संगठन वी प्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व् बडगाव के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा से मुलाकात की जहां पुराने गिलेे शिकवे दूर किये गए। कैलाश शर्मा के निष्कासन को लेकर चल रही नाराजगी दूर करने कि कोशिश की गयी। छात्रों कि राजनीति में संगठन और पार्टी को दूर रखने का कह कर कटारिया ने कहा कि आप पार्टी का काम करो हमेशा संगठन के साथ रहे हो और अभी भी संगठन का हिस्सा हो। कटारिया ने कहा कि जो भी शिकायत है उसको दूर कि जा सकती है, उसको आप जातीगत चुनाव मत बनाओ यह आम चुनाव है जातीगत नहीं है । कटारिया ने कहा कि शहर के प्रत्याशियों में मूल्यांकन करो फिर आप समर्थन करो।
कैलाश शर्मा विप्र फाउंडेशन में भी पदाधिकारी भी है, इस आधार पर भी कैलाश शर्मा से सुलह कर कटारिया ने ब्राह्मणों को मनाने की एक और कोशिश की है। और साथ ही कटारिया के विरोध में चल रही छात्र संघर्ष समिति का विरोध भी कम हो क्यों कि छात्र संघर्ष समिति में कैलाश शर्मा के परिवार के सदस्य ही अधिकतर जुडे हुए है।
खबर भ्रामक :कटारिया की घोर विरोधी छात्र संघर्ष समिति का भाजपा में विलय की खबर आज सुबह मेल व एसएमएस के जरिये फैल गयी जब कि बाद में उसका खंडन भी आ गया इधर सीएसएस के पदाधिकारियों का कहना है, कि अभी कटारिया के विरोध में शहर में कटारिया विरोधी लहर चल रही है और इसी को कम करने के लिए यह झूठी खबर फैलाई गयी है। गौर तलब है कि पिछले दिनों छात्र संघर्ष समिति और वि प्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कटारिया के कई जगह पुतले जलाये थे। और कटारिया का पुरजोर विरोध किया था।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत जिनके नाम से छात्र संघर्ष समिति का भाजपा में विलय की खबर फैलाई गयी थी उन्होंने भी इस बात का खंडन किया है कि छात्र संघर्ष समिति का भाजपा में विलय जैसी कोई बात नहीं है।

गिरिजा करेंगी दिनेश श्रीमाली का प्रचार

election

नजर आने लगा चुनावी रंग
कटारिया के लिए महापौर व महिला पार्षद कर रहे जनसंपर्क
उदयपुर, उदयपुर विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अब चुनावी रंग नजर आने लगा है। भाजपा प्रत्याशी कटारिया के लिए युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला पार्षद वार्डों में घूम कर प्रचार प्रसार कर रही है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली के प्रचार के लिए शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास उदयपुर आएगी।
उदयपुर शहर कांग्रेस प्रवत्त*ा पि*रोज अहमद शेख ने बताया कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास शुकपार प्रात: ८.३० बजे उदयपुर पहुंचेगी। इसके पश्चात वे उदयपुर शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली के समर्थन में जगदीश चौक से जनसम्पर्क प्रारंभ करेगी। गिरिजा व्यास अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान घंटाघर, ब$डाबाजार, मालदास स्ट्रीट, बोहरवा$डी, देहलीगेट क्षेत्र के मतदाताओं से जनसम्पर्क करेगी।
उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश श्रीमाली ने गुरूवार को न्यू भूपालपुरा क्षेत्र के महावीर नगर व आस पास के क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया तथा महावीर नगर क्षेत्रके जयराठौडा अम्बेरानी मंदिर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। इसके पश्चात शाम को झीणीरेत चौक एवं सूरजपोल क्षेत्र में स्थित दुकानों पर जाकर व्यापारियों से मिले।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि उदयपुर शहर भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया व ग्रामीण प्रत्याशी फूलसिंह मीणा के पक्ष में भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभी मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे है और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील व भाजपा के कार्यों को बता रहे हैं।
इधर, भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया के नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने गुरुवार को वार्ड ७ में सघन जनसंपर्क किया। महापौर ने वार्ड के गांधीनगर, गरीब नवाज कॉलोनी, ओढ बस्ती, हरिजन बस्ती, मस्तान पीया एवं मगरी स्कूल वाली कॉलोनी में घर-घर जाकर स्थानीय रहवासियों से सीधा संपर्क कर अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत के नेतृत्व में वार्ड नं. ३९, पार्षद कृष्णकांत कुमावत के नेतृत्व में वार्ड नं. ४३, पार्षद पारस सिंघवी के नेतृत्व में वार्ड नं. ५०., चंद्रसिंह कोठारी के नेतृत्व में वार्ड नं. १९, पार्षद कंचनदेवी सोनी के नेतृत्व में वार्ड नं. ११, पार्षद कमलेश जावरिया के नेतृत्व में भीलू राणा कच्ची बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।
भारतीय जनता पार्टी से उदयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी फुलसिंह मीणा ने प्रात: ७ बजे नाई गांव में तुफानी दौरा करते हुए सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सज्जन कटारा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि विधायक ने उदयपुर ग्रामीण में किसी भी तरह का कोई विकास नहीं कराया है व ग्रामीण की जनता को यह बात अब समझ में आ चुकी है कि कौनसी सरकार विकास करा सकती हैं। दौरे में जिला उपाध्यक्ष गणेश व्यास, मण्डल महामंत्री देवीलाल शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह, मण्डल महामंत्री श्याम सुन्दर शर्मा आदि सम्मलित थे। इसके बाद फुलसिंह मीणा ने उन्दरी ग्राम पंचायत का दौरा किया व सरदार पटेल मण्डल कार्यालय का उद्घाटन किया। मीणा ने सेक्टर ११, १३, माछला मगरा, जवाहर नगर में भी सम्पर्क किया। इसके अलावा सुबह नाई गांव में जनसम्पर्क किया।
माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी का जनसम्पर्क अभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी कडी में गुरूवार को प्रताप नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर ३, सेक्टर ४, गायत्री नगर, पानेरियों की मादडी आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क किया गया, जहां आम जनता ने राजेश सिंघवी के पार्षद के रूप में सऋिय विपक्ष की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें शहर से विधायक पद पर विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। जनसम्पर्क के दौरान के.के.नैयर, शमशेर सिंह नन्दवानी, अरूण शर्मा, मोहनलाल खोखावत, घासीराम, मुनव्वर खां, रणजीत सिंह, राकेश मीणा सहित क्षेत्रीय लोगों ने भी भागीदारी की।

ताईवान मे हुई प्रतियोगिता में हेयर आर्टिस्ट को कांस्य पदक

DSC05736
हेयर एण्ड ब्यूटी एशिया कप में कमलेश व पुष्कर ने किया देश का नाम रोशन
उदयपुर, २१ नवम्बर (का.सं.)। ताईवान की राजधानी ताई पाई में आयोजित हेयर एण्ड ब्यूटी पर आयोजित ओएमसी एशिया कप में उदयपुर के कमलेश सेन व पुष्कर सेन ने कांस्य पदक हांसिल किया।
ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आईबा) के महासचिव अशोक पालीवाल के नेतृत्व में पिछले दिनों ५ सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ताईवान गया था। उदयपुर लौटने पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अशोक पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन १७ एवं १८ नवम्बर को हुआ जिसमें जापान, चीन, कोरिया, यूनाइटेड स्टेड, ताईवान, हांगकांग मलेशिया, श्रीलंका, प्र*ांस आदि प्रमुख देशों के करीब २५३ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पालीवाल ने बताया कि टीम के उदयपुर से तीन, भीलवा$डा से एक व एक सदस्य दिल्ली से सम्मिलित किया गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बेस्ट हेयर के लिए ७ मिनट का टाइम दिया गया था। जिसमें टीम के पुष्कर सेन व कमलेश सेन ने जेन्टस प्रतियोगिता पै*शन लुक में कांस्य पदक जीता। वहीं तीन अन्य प्रतिभागी अलीशा चौहान, राजेश दाडीवाला व स्वेताशा पालीवाल ने इसमें भागीदारी निभाई। पालीवाल ने बताया कि यह पहला अवसर था जब किसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हेयर एण्ड ब्यूटी कप में भारत को प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अपनी क$डी मेहनत के साथ देश का नाम रोशन कर कांस्य पदक हांसिल किया।

अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में आज से जुटेंगे विषय विशेषज्ञ

लेखांकन वित्त प्रबन्ध के वर्तमान मुद्दों पर होगा मंथन
उदयपुर,जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के श्रमजीवी महाविद्यालय के लेखांकन विभाग की ओर से शुक्रवार से आयोजित लेखांकन वित्त प्रबन्धन के वैश्विक परिदृश्य पर वर्तमान संदर्भ में तीन दिवसीय अन्र्तराष्ट्रीय सेमीनार विषय विशेषज्ञ जुटेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. अनिता शुक्ला ने बताया कि इस अन्र्तराष्ट्रीय सेमीनार में विषय विशेषज्ञ एवं उद्योगों से जुडे चार्टड एकाउन्टेन्ट, लेखांकन के विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य वक्ता बडौदा एम.एस विष्वविद्यालय के प्रो. जी.सी माहेश्वरी अध्यक्षता करेंगे । अध्यक्षता कुलपति राजस्थान विद्यापीठ प्रा. एस.एस. सारंगदेवोत मुख्य अतिथि एम.पी.यू.ए.टी उदयपुर के कुलपति प्रो. ओ.पी गिल स्पेषल गेस्ट इस्लामिल आजाद युनिवर्सिटी ऑफ ईरान के कुलपति प्रो. हामिद सरमी तथा विषिश्ट अतिथि प्रो. पी.एस. चौहान सौराश्ट्र विष्वविद्यालय राजकोट होंगे। उद्घाटन समारोह विद्यापीठ के प्रताप नगर स्थित आई.टी सभागार में षुक्रवार को प्रात: १०.३० बजे प्रारम्भ होगा ।
कामर्स डीन डॉ. सी.पी अग्रवाल ने बताया कि सुडान, अमेरिका, ईरान, ईराक, अफ्रिका, श्रीलंका, नेपाल, इन्डोनेषिया सहित भारत के देहली, भोपाल, कलकत्ता, चेैन्नई, नासिक, मुम्बई, पूना, हैदराबाद, गौवा, अहमदाबाद, लखनउ, चण्डीगढ, जयपुर, जोधपुर, कोटा सहित विभिन्न शहरों से चार्टड एकाउन्टेन्ट तथा विभिन्न विवि के शोधार्थी हिस्सा लेंगे।

लाखों की धोखाधडी

downloadउदयपुर, बिटी कपास की खेती करने का झांसा देकर फसल खरीद कर किसानों के साथ लाखों की धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटडा कस्बे के माहडी गांव निवासी रमेश पुत्र कुपा बुमडिया ने परिवाद जरिये इडर गुजरात निवासी हरेश भाई पुत्र शाका भाई पटेल तथा श्री जी बायो सिड्स क्लिनींग एण्ड प्रोसेसिंग इडर कंपनी के मालिक मोहन भाई पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि वर्ष २०१२ में गांव में आये आरोपियों ने बीटी कपास खेती के प्रेरित कर किसानों को बीज व खाद उपलब्ध करवाया। इसके बाद फसल पकने पर महाडी, मामेर क्षैत्र से करीब ८०० किसानों से संपर्क कर उन्हें महादेव मंदिर पर इकठ्ठा किया तथा ४९ लाख ६७ हजार ७०० रूपये कीमत की करीब ११ हजार ७७६ किलोग्रम कपास की फसल इकट्ठा कर १३ अप्रेल १२ को फसल सौंपी थी। उसके बाद से आरोपियों ने नहीं संपर्क किया न नकदी का भुगतान किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सडक हादसे में बालक की मौत , तीन घायल

accident-logo1उदयपुर, शहर के समीप देबारी पावर हाउस चोराहा पर ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बालक की मौत हो गई तथा दम्पत्ति सहित तीन जने घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षैत्र देबारी पावर हाऊस चोराहा पर गुरूवार दोपहर में ट्रेलर ने बाइक को एवं राह चलते वृद्घा को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मटून निवासी ऋषभ (८)पुत्र उपेन्द्र व्यास की मोके पर ही मोत हो गई तथा उसके पिता उपेन्द्र(२९)पुत्र लक्ष्मी नारायण व्यास, मॉ इन्दुबाला व्यास (२५) एवं सालेरा कला डबोक निवासी लोगरी(६०)पत्नी माना गमेती गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे से रो$ड जाम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम गोवर्धनलाल, प्रतापनगर थानाधिकारी लाबूराम, एस आई भरत योगी मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर घायलों को उपचार के लिए एम बी चिकित्सालय में भर्ती करवाया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौपा। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि उपेन्द्र बाइक परअपनी इन्दुबाला व पुत्र ऋषभ के साथ मंगलवा$ड से उदयपुर की तरप* आ रहा था। देबारी पावर हाउस चोराहा पर उदयपुर से मंगलवा$ड की तरप* जारहे ट्रेलर ने गत दिशा में जाकर बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान बस से उतर का गांव जाने के लिए वाहन की प्रतिक्षा में ख$डी लोगरी को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोके पर पहुच कर मशक्कत कर एक धण्टे बाद मार्ग पर आवागमन शुरू करवाया।