सलमान की अपील, सचिन की पार्टी

salman khan
सलमान ख़ान ने किस मामले में की अपील, सैफ़ अली ख़ान ने करीना की किस फ़िल्म में काम करने से किया था इनकार और सचिन तेंदुलकर की पार्टी में अमिताभ बच्चन सहित उमड़ीं जानी-मानी हस्तियां. पढ़िए

अभिनेता सलमान ख़ान ने साल 2002 के ‘हिट एंड रन’ मामले में कोर्ट से एक बार फिर मुक़दमा चलाने की अपील की है.
सलमान ख़ान की दलील है कि चूंकि इस मामले में उन पर हाल ही में ‘ग़ैर इरादतन हत्या’ का भी आरोप जोड़ दिया गया है, इसलिए इस सिलसिले में पहले पेश किए गए सबूतों को अमान्य माना जाए और ‘फ़्रेश ट्रायल’ किया जाए.
सलमान के वकील ने मुंबई के एक सेशन कोर्ट में बहस करते हुए कहा कि सलमान ख़ान को गवाहों के आमने-सामने जिरह और ग़ैर इरादतन हत्या के आरोप में अपना पक्ष रखने का मौक़ा अब तक नहीं दिया गया है.
अभियोजन पक्ष ने इस पर कहा कि ये सलमान ख़ान की इस केस को ‘जान बूझकर लटकाने की साज़िश’ है. कोर्ट में सलमान ख़ान की इस अपील पर पांच दिसंबर को सुनवाई होगी.
मुंबई के बांद्रा इलाक़े में 28 दिसंबर 2002 को हुए इस एक्सीटेंड में फ़ुटपाथ पर सो रहे एक शख़्स की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे. ये हादसा तब हुआ जब उन पर एक गाड़ी चढ़ गई थी जिसे कथित तौर पर सलमान ख़ान चला रहे थे.

 

saif-ali-khan-wallpaper-24-12x9

सैफ़ ने किया था ‘गोरी तेरे प्यार में’ को ना
करीना कपूर और इमरान ख़ान की जोड़ी वाली फ़िल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के लिए पहले सैफ़ अली ख़ान को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया था.फ़िल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के मुताबिक़ पहले इस फ़िल्म की कहानी में दो हीरो और दो हीरोइन होने वाली थीं. इसके लिए वो सैफ़ और इमरान ख़ान को लेना चाहते थे. लेकिन सैफ़ के मना करने के बाद उन्हें ये फ़िल्म सोलो हीरो और हीरोइन वाली कहानी में तब्दील करनी पड़ी.पुनीत मल्होत्रा के साथ इमरान की ये दूसरी फ़िल्म है. इससे पहले वो पुनीत की ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ में काम कर चुके हैं.

 

 

sachin

सचिन की पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद और भारत रत्न मिलने की ख़ुशी में सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को मुंबई में एक ज़बरदस्त पार्टी का आयोजन किया जिसमें क्रिकेट जगत के अलावा बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की.
लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, आमिर ख़ान और राहुल बोस जैसी फ़िल्मी हस्तियों के अलावा इसमें सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकांत अचरेकर और आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम की मालिक नीता अंबानी भी पहुंचीं.
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शरद पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी सचिन के मेहमान बने.
क्रिकेटिंग जगत से पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर, कृष्णामाचारी श्रीकांत, संदीप पाटिल और सचिन के साथ खेल चुके सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग ने भी पार्टी में शिरकत की.
मुंबई के अंधेरी इलाक़े में स्थित एक आलीशान होटल में आयोजित इस पार्टी में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और सभी मेहमानों का स्वागत ख़ुद सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने किया.

सिंगर आतिफ असलम लेकसिटी में

[quote_center] NICC ब्यूटी पार्लर में आतिफ असलम ने किया मेकअप [/quote_center]

सिंगर आतिफ असलम साथ में NICC कि डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा
सिंगर आतिफ असलम साथ में NICC कि डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा

उदयपुर, लेकसिटी में शाही शादी के संगीत समारोह में शिरकत करने पाक सिंगर आतिफ असलम सोमवार को उदयपुर पहुंचे।
मशहूर सिंगर आतिफ असलम के लेकसिटी में होने का तब पता चला जब वे लेकसिटी के NICC ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने पहुंचे। शहर के एम.बी. कॉलेज स्थित एनआईसीसी (न्यू इंटरनेशनल कॉस्मेटिक केयर) को इस शाही शादी के मेकअप का जिम्मा दिया गया है। एक साधारण युवक की तरह दिखने वाले आतिफ असलम जब पार्लर पहुंचे तो यकायक किसी को इसका अंदाजा ही नहीं हुआ। जानकारी मिली है कि यह शाही शादी मुंबई व कलकत्ता के बडे व्यवसायी की है। शाही शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए उदयपुर की उदयविलास, ट्राइडेंट एवं लीला होटले बुक की गई है।
एनआईसीसी की निदेशक डॉ. स्वीटी छाबडा ने बताया कि सिंगर आतिफ असलम का मेकअप पार्लर की मेकअप स्पेशलिस्ट राखी व उनकी टीम द्वारा किया गया।
ओरा स्पेशलिस्ट डॉ. स्वीटी ने आतिफ को ओरा थैरेपी की जानकारी भी दी जिससे आतिफ काफी प्रभावित हुए और स्वीटी छाबड़ा की प्रशंशा करते हुए कहा कि बिना किसी मेडिसिन के इंसान के दर्द कि दवा है ये ।

प्रीतिभोज पर कटारिया को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

वोटरों को लुभाने के लिए कराया प्रीतिभोज
निर्वाचन विभाग रखेगा ऐसे आयोजनों पर पैनी नजर

DSC0056

उदयपुर, शहर में राजनीतिक दलों पर चुनावी सरगर्मियां तेज होने के साथ ही सामूहिक प्रीति भोज कर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संंबंध में शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को विभिन्न स्थलों पर सामूहिक प्रतिभोज को लेकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस भी जारी किया गया है। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी ने कटारिया से २४ घंटे में जवाब तलब किया है।
उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुलाबचंद कटारिया को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने जारी किया है। जिसमें प्रत्याशी द्वारा १४ नवम्बर को शक्तिनगर कम्युनिटी हॉल मे १०००. से अधिक मतदाताओं को दीपावली स्नेह मिलन की आ$ड में भोजन कराने, १५ नवम्बर को सत्यम शिवम वाटिका में २०००. से अधिक मतदाताओं को भोजन कराने तथा १६ नवम्बर को पुष्प वाटिका (अम्बामाता) में प्रचार हेतु एल.सी.डी. का उपयोग एवं १५०० से अधिक मतदाताओं को भोजन कराने संबंंधी प्रकरणों मे २४ घंटे मे जवाब तलब किया गया है।
मामले में निर्वाचन विभाग तब हरकत में आया जब ऐसे प्रीतिभोज के आयोजनों की लगातार शिकायत उन्हें मिल रही थी। इस संबंध में कांग्रेस के शहर विधानसभा प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली ने रविवार रात्रि को गणगौर घाट पर अन्नकूट की आ$ड में भाजपा द्वारा प्रीतिभोज के आयोजन की शिकायत की थी। अन्नकूट के आयोजनकर्ता भूमि व्यवसायी ने इसे अपना निजी कार्यक्रम बताया था। यह व्यवसायी भाजपा का कार्यकर्ता भी है। कांग्रेस ने इस प्रीतिभोज को भाजपा शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए किया जा रहा आयोजन बताया था। इस प्रीतिभोज में करीब २००० से २५०० लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इधर, निर्वाचन विभाग सतर्कता बरतते हुए अब ऐसे आयोजनों पर अपनी पैनी नजर रखेंगी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों द्वारा आमजन को प्रलोभन के उद्देश्य से आयोजित किये जाने वाले सार्वजनिक भोज जैसे आयोजनों पर क$डी नजर रखी जाएगी। सभी मेरीज गार्डन्स/वाटिकाओं के मालिकों से कहा गया है कि वे ऐसे आयोजनकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करते हुए कारण एवं भोज में शामिल होने वालों की संख्या आदि का विवरण पूर्ण मे लिखित में लेना सुनिश्चित करेंगे। इस बाबत उल्लंघन संबंधी जानकारी मिलने पर निर्वाचन विभाग दोषी वाटिका संचालक/आयोजक निर्वाचन आयोग के तय नियमों के उल्लंघन के तहत कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

इनामी राशि देने का झांसा देकर ठगा

fraudउदयपुर, एयर टेल कंपनी की इनामी राशी देने के एवज में बदमाश ने व्यक्ति से नकदी हडपी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जावरमाइन्स थाना क्षैत्र बोवस गांव निवासी भेरूलाल पुत्र हिरालाल मीणा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधडी करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया। कि गत दिनों मोबाइल पर आये फोन पर व्यक्ति ने २९ लाख ३४ हजार रूपये इनाम राशी खुलने की बात कहते हुए उत्त* राशी लेने के लिए खर्चा बैंक में जमा करवाने की बात कही। इस पर आरोपी के बताये खाते में २८ अक्टूबर १३ को पलोदडा स्थित आई सी आई सी आई बैंक में १८ हजार जमा करवाये। २९अक्टूबर को फोन कर ४९ हजार की मांग करने पर २० -२० हजार रूपये जमा करवाये। इसके बाद उक्त रकम लेने के लिए होने वाले खर्चे की जमा रकम पूरी होने होने पर ३० हजार रूपये जमा करवाने पर आरोपी से रकम की मांग की गई। दूसरे दिन आरोपी ने उक्त इनामी राशी का चैक मेल पर भेज कर अन्य व्यय के नाम पर १ लाख ५० हजार रूपये की मांग करने पर धोखाधडी होने का पता चला।

चुनाव मे प्रयुक्त अवैध होर्डिंग्स, वाहन होंगे जब्त

Photo1 (1)

उदयपुर, चुनाव प्रचार के लिए राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों द्वारा बिना अनुमति के प्रयोग होने वाले वाहनों को अवैध मानकर जब्त किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि चुनावी बैनर, झंडियां एवं लाउड स्पीकर लगाकर अवैध तौर पर प्रचार के लिए घूमने वाले वाहनों पर कडी निगरानी के निर्देश पुलिस को दे दिये गये हैं। ऐसे वाहनों को जब्त कर दोषी के विरूद्घ सख्त कार्यवाही की जाएगी। चुनाव प्रचार मे लगे वाहनों हेतु स्वीकृति प्राप्त कर इस स्वीकृति की प्रति संबंधित वाहन के शीशे पर चस्पा की जानी होगी।
इसी प्रकार होर्डिंग्स के लिए अनुमति देने की व्यवस्था की गई है। जहॉ बिना अनुमति के होर्डिंग्स पाये जाएंगे, उन्हें स्थानीय निकाय/नियुक्त दलों द्वारा हटाने के साथ ही उन्हें हटाने का व्यय संबंधित अभ्यर्थी/चुनाव दल से वसूला जाकर दोषी के विरूद्घ निर्वाचन विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
उदयपुर शहर मे होर्डिंग्स, यूनीपोल, गेन्ट्री, बस शेल्टर पर विज्ञापन प्रदर्शन की अनुमति के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों/अभ्यर्थियों को आवेदन के आधार पर ५२ स्थलों के लिए विभिन्न स्वीकृतियां जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई हैं। विज्ञापन स्थलों का किराया स्थानीय निकाय द्वारा पूर्व निर्धारित दरों पर वसूल किया जाएगा। विज्ञापनों मे प्रदर्शित पोस्टर या पेम्पलेट पर मुद्रक, प्रकाशक का नाम व पता अनिवार्यत: मुद्रित करना होगा। विज्ञापन स्थलों पर कहीं स्वीप/राजकीय होर्डिंग्स लगे हो तो उन्हे किसी हालत मे नहीं हटाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये है कि वे पुलिस नाकाबंदी/ अस्थाई चौकी स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों पर कडी निगाह रखें एवं अवैध वाहनों/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखते हुए जब्तगी की कार्यवाही अमल मे लायें।
इसी प्रकार शहर में प्रचार गतिविधियों पर निगरानी के मद्देनजर वीडियो निगरानी दलों की संख्या में इजाफा कर दिया गया हैं। मुख्य राजनैतिक दलों के प्रत्यशियों के प्रचार-प्रसार की लगातार निगरानी हेतु विशेष दस्ते मय कैमरे नियुक्त किये गये है, जो विभिन्न क्षेत्रों मे सक्रिय रूप से निगरानी कर रिपोर्ट करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी एवं पुलिस दस्तों द्वारा भी ऐसी गतिविधियों के बाबत पूरी सतर्कता बरती जाएगी।

Photo2 (1)

मेजबान की जीत का सिलसिला बरकरार

DSC_1756

उदयपुर | पष्चिम् क्षेत्र अन्तर विष्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के चोथे दिन भी मेंजबान टीम का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता के सूचना प्रभारी चुन्नीलाल चन्देरिया के अनुसार प्रातः कालीन सत्र में मुम्बई विष्वविद्यालय और षिवाजी विष्वविद्यालय कोल्हापुर के बीच अत्यंत रोमाचक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। जिसमें दुसरे हॉफ में कोल्हापुर के सूरज व मुंम्बई के निषांत ने षानदार प्रदर्षंन करते हुए 1-1 गोल किये। सायं कालिन सत्र में एम बी ”बी“ मैदान पर षिवजी विष्वविद्यालय कोल्हापुर ने षानदार खेल का प्रदर्षन करते हुए जे एन वी विष्वविद्यालय जोधपुर को 5-2 से हराया। पराजित टीम की तरफ से सेन्टर फारवर्ड परमवीर ने षानदार दो गोल किए। एम बी ए मैदान पर दर्षको की भारी भीड के समक्ष मेजबान मोहनलाल सुखाडिया विष्वविद्यालय उदयपुर ने मुम्बई विष्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया। खेल की षुरुआत के आठवे मिनिट मे मुम्बई के दीपक ने दमदार गोल किया तो दर्षको में सन्नाटा छा गया। लंेकिन तुरंत बाद मेजबान के तेज तर्रार फारवर्ड खिलाडी जावेद ने एक के बाद एक दो गोल करके बढत दिला दी। हाफ टाईम के बाद मेजबान के अष्विन ने एक और षानदार गोल करके 3-1 से टीम की जीत सुनिष्चित कर दी। मेजबान टीम के कोच गुलाम खान व रामचन्द्र सिंह और मेनेजर डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने बताया कि अंतिम दिन एम बी ए मैदान पर प्रातः 09ः30 बजे ख्ेाले जाने वाले मेजबान टीम षिवाजी विष्वविद्यालय कोल्हापुर के समक्ष बेहतर रण नीति अपनाते हुए प्रतियोगिता में अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का प्रयास करेगीं। इससे पूर्व इसी मैदान पर जे एन वी जोधपुर विष्वविद्यालय और मुम्बई विष्वविद्यालय के बीच मुकाबला होगा। आज खेल मैदान पर हिन्दुस्तान जिंक के पूर्व खेल अधिकारी राधेष्याम षर्मा व अन्तर्राश्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी प्रहलाद सिंह पवांर का राश्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी चन्द्र षेखर माथुर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया व खिलाडियो से परिचय कराया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि अन्तर्राश्ट्रीय फुटबॉल खिलाडी व अर्जुन पुरुस्कार विजेता मगन सिंह राजवी एवं अति विषिश्ट अतिथि प्रो. मधुसूदन षर्मा, कुलपति कोटा विष्वविद्यालय, कोटा तथा अध्यक्षता प्रो. दरियाव सिंह चूण्डावत, अध्यक्ष विष्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल होंगे।

DSC_1766

बड़े बड़े दिग्गज इस दर पर सिर झुकाते है , और दिलों की मुराद पूरी करते है और कहते है। …”मेरे ख्वाज़ा का करम है ” ( PHOTO )

Ajmer-Sharif-sp20622

उदयपुर। महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती ( र. अ.) के दरबार में एक गरीब से लेकर हिंदुस्तान के शहंशाह तक अपना सर झुकाते आये है। और अपने दिल की मुराद पूरी करके अपनी झोलियों को खुशियों और कामयाबी से भर कर जाते है जिनके दिल से एक ही आवाज़ निकलती है “ये तो मेरे ख्वाज़ा का करम है ” ।
आज भी ख्वाजा के दरबार में बड़े बड़े राजनीतिज्ञ हो या बड़े फ़िल्म स्टार या बड़े बिजनेस टायकून सबके सर इस चोखट पर अपनी मुरादों की आस पूरी होने कि ख्वाहिश में झुकते है ।
ख्वाजा के दर से कोई खाली हाथ नहीं लोटता यहाँ हर दिन हज़ारों लाखों लोगों का मेला लगा रहता है। देश विदेश से जायरीन आकर अपनी मन कि मुराद पूरी करते है ।

यह फिल्मी सितारों के लिए सबसे बड़ा आस्था का मंदिर बनकर उभरा है। यह स्थान सभी धर्मों के लोगों के लिए पूजनीय है। इस दरगाह के दरवाजे चांदी के बने हैं। इसके गर्भ गृह में संत की मूल कब्र है जो संगमरमर की बनी है। इसके चारों ओर की रेलिंग चांदी की है।

महान सूफ़ी संत की याद में यहां हर साल एक एक उर्स लगता है जो 6 दिन तक चलता है। इस मेले को लेकर मान्यता यह है कि जब संत की आयु 114 वर्ष की थी तब उन्होंने प्रार्थना करने के लिए स्वयं को 6 दिन तक कमरे में बंद कर लिया था और अपने नश्वर शरीर को एकांत में छोड़ दिया था।
अपनी मेहनत को कामयाबी की ऊंचाइयों पर चढ़ाने के लिए आए दिन यहां सितारों का तांता लगा रहता है ।

 अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

शाहरुख़ खान
शाहरुख़ खान

संजय दत्त
संजय दत्त

अजय देवगन
अजय देवगन

केटरीना कैफ
केटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण

प्रियंका चोपड़ा और क्रिकटर धोनी कि पत्नी साक्षी
प्रियंका चोपड़ा और क्रिकटर धोनी कि पत्नी साक्षी

इमरान हाश्मी
इमरान हाश्मी

salman-khan-in-ajmer-sharif

virat-kohli-at-ajmer-630

5TH-AMITABH_674487f

SONY DSC

16

abhishek-630_132110

amitabh-bachhan_4-_070411112603

चुनाव ड्यूटी के वाहनों में अधिकारी कर रहे है परिवार के साथ सैर सपाटे

1

DSC_0815

 

उदयपुर। चुनाव ड्यूटी में लगी हुई लक्ज़री गाड़ियां चुनावी काम काज करे या ना करे लेकिन अधिकारियों के परिवारों को घुमाने के लिए शॉपिंग करने के लिए एक शहर से दूसरे शहर के चक्कर जरूर लगा रही है | और सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार को इन गाड़ियों का किराए का चुना तो लग ही रहा है साथ ही डीज़ल भी सरकार का ही खर्च हो रहा है ।
डूंगरपुर में नरेगा एक्स ई एन नटवर लाल श्रीमाल के पास आर जे 12 T A 5151 नंबर की टवेरा चुनावी ड्यूटी में लगी हुई थी जिसको शुक्रवार को विभाग का अन्य अधिकारी नवीन कुमार पंड्या एसडीएम् साहब के काम के लिए उदयपुर जाने का कह कर नटवर श्रीमाली से गाडी ले गया जब कि शुक्रवार को मुहर्रम कि छुट्टी थी। नविन कुमार पंड्या शुक्रवार को अपने परिवार कि महिलाओं को लेकर उसी गाडी में उदयपुर घूमने के लिए निकल गए इससे पहले गुरूवार कि रात को ही नविन पंड्या ने अधिकारी से डीज़ल कि स्लिप लेकर सरकारी खर्च पर डीज़ल भी भरवा दिया था।
उदयपुर आने के बाद नविन पंड्या और उसके परिवार ने मॉल में खरीददारी की और फिर मनवा खेड़ा में लिया अपने नए फलेट के नांगल और वास्तु शात्र के मुआयने के लिए भी गए अपने फलेट में पूजा कि और शाम तक डूंगरपुर लोटे इस बिच उन्होंने कोई चुनावी ड्यूटी नहीं निभाई सरकारी खर्च पर सिर्फ परिवार को उदयपुर कि सैर कराई।

DSC_0819

 

मेरे पास से एस ड़ी एम् साहब ने काम के लिए गाडी मंगवाई है ऐसा कह कर लेगये थे। में या मेरा परिवार कही चुनावी वाहन में घूमने नहीं गया । कोन गया इसका मुझे ज्ञान नहीं है। ……
नटवर श्रीमाली – अधिशाषी अभियंता , नरेगा

अगर चुनावी ड्यूटी में लगे वाहन का दुरूपयोग हुआ है तो यह गलत है में इसकी जांच करवाता हु पता लगता हु । और कारवाई कि जायेगी – विक्रम सिंह – जिला कलेक्टर डूंगरपुर

अस्सी लाख रूपये की लागत से हिन्दुस्तान जिंक देगा युवाओं को प्रषिक्षण

व्यावसायिक प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभःआदिवासी युवाओं को होगा लाभ
उदयपुर, अजमेर, भीलवाडा एवं चित्तौडगढ के 500 युवा प्रषिक्षण प्राप्त कर जुड सकेंगें रोजगार से

DSC00712

उदयपुर,15 नवंबर, वेदान्ता ,हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत् चार जिलो के स्थानिय लोगो को आवष्यकता आधारित व्यवसायिक प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, टाया मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट आई हॉस्पीटल, देबारी में शुक्रवार को हेड कार्पोरेट रिलेषन्स, वेदान्ता श्रीमती विकास गोस्वामी द्वारा किया गया।
वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संकल्प संस्थान के सहयोग से बेरोजगार युवाओं को प्रषिक्षित करने के उद्धेष्य से चार जिलों उदयपुर, अजमेर, भीलवाडा एवं चित्तौडगढ़ के 500 पंजीकृत युवाओं को विभिन्न ट्रेड माईनिंग ,वेल्डिंग, ड्रिलिंग ,इलेक्ट्रिष्यिन, कटिंग, टेलरिंग एवं एम्ब्रोयडरी का प्रषिक्षण दिया जाएगा। इस हेतू अलग अलग जिलो से आए प्रषिक्षणार्थियों को भोजन एवं आवास व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध होगी। हिन्दुस्तान जिंक प्रति प्रषिक्षु 15,690 रूपये की राषि व्यय करेगा तथा इस संपूर्ण कार्यक्रम की कुल लागत अस्सी लाख रूपये होगी।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया ‘‘हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित यह प्रषिक्षण कार्यक्रम विषेष रूप से आदिवासी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए है जिनकी पढाई अधूरी छूट गयी है। यह प्रषिक्षण युवाओं को बाजार में मांग के अनुसार अलग अलग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडने मे लाभदायक साबित होगा। प्रषिक्षण के पाठ्यक्रमों को समय – समय पर रोजगार के बाजार के विश्लेषण के आधार पर चयनित किया गया है एवं प्रशिक्षण से तकनीकी कौशल के साथ व्यक्तित्व विकास, कम्यूटर साक्षरता एवं अंग्रेजी षिक्षा भी होगी, जिसका लाभ प्रषिक्षणार्थियों को निष्चित ही मिलेगा।‘‘
इस अवसर पर संकल्प संस्था के अध्यक्ष श्री मनीष नलवाया ने कहा ‘‘इस प्रषिक्षण से ये पुरा प्रयास रहेगा कि प्रषिक्षणार्थी व्यावसाय से जुडे एवं लाभ ले। हिन्दुस्तान जिंक की इस पहल की संकल्प संस्थान सहराहना करती है।‘‘ कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर विभाग की इंचार्ज श्रीमती सुषमा शर्मा एवं अनेको प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे।

DSC00782

दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे

0

karni635214-11-2013-12-38-12N

जयपुर। राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो खींचने का मामला सामने आया है। पीडिता ने इस्तेगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और लम्बे समय तक उसका देहशोषण भी किया। महिला थाना पश्चिम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

करणी पैलेस रोड निवासी 25 वर्षीया पीडिता ने रिपोर्ट दी है कि उसके पड़ोसी युवक सतवीर कुमावत से उसकी लंबे समय से दोस्ती थी। पीडिता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर झूठे प्रेमजाल में फंसाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

पीडिता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से शादी का झांसा देता रहा और देहशोषण करता रहा। अब उसने शादी से इंकार कर दिया। पीडिता ने महिला थाना पश्चिम में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।