लेक सिटी पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, यात्रियों का हुआ शाही स्वागत

9582_44उदयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स अपने 34 मेहमानों को लेकर शनिवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। शहनाई पर पधारो म्हारे देस… की धुन के बीच तिलक लगाकर इन मेहमानों का शाही स्वागत किया गया। आरटीडीसी एवं रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों की अगवानी की।

पहले फेरे में ट्रेन 5 एनआरआई, 9 आस्ट्रेलियन, 6 अमेरिकन, 7 ब्रिटिश, 2 ओमान, 5 साउथ अफ्रिकन से यात्रियों को लेकर आई। इन सबका परंपरागत तरीके से तिलक कर स्वागत किया गया। यात्रियों के लिए उदयपुर में तीन डेस्टिनेशन ही शामिल थे। सिटी पैलेस, क्रिस्टल गैलेरी, सहेलियों की बाड़ी और पीछोला में बोटिंग कराकर फतहप्रकाश पैलेस में लंच के बाद ट्रेन शाम चार बजे जैसलमेर के लिए रवाना हो गई।

शहरों के नाम पर 14 सैलून : ट्रेन में 14 सैलून हैं, जिनके नाम उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, धौलपुर, झालावाड़, अलवर, बूंदी, बीकानेर, भरतपुर, किशनगढ़, सिरोही, जोधपुर, कोटा हैं। ट्रेन के इंटीरियर में उदयपुर का कलात्मक चांदी की पॉलिश वाला फर्नीचर है।

वेडिंग के लिए सात दिन का पूरा किराया देना होगा :

पैलेस ऑन व्हील्स अब एक सप्ताह के लिए शाही वेडिंग और शूटिंग के लिए भी उपलब्ध होगी। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए निगम योजना बना चुका है। इसके लिए पास इन्क्वायरी भी आ रही है।

ट्रेन के मेनेजर प्रदीप बोहरा ने निगम ट्रेन की बुकिंग एक सप्ताह के लिए करेगा। ट्रेन को शाही वेडिंग के लिए बुक कराने के लिए सात दिन का ट्रेन की कैपेसिटी के अनुसार 105 यात्रियों का किराया चुकाना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त जो खर्च शामिल होगा उसका पेमेंट अलग से देय होगा।

अब बच्चे दिन में ले सकेंगे आकाश गंगा के नजारे

9877_45उदयपुर। अब दिन में आकाश गंगा के नजारे और खगोलीय घटनाओं को देखा जा सकेगा। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) में जनजाति क्षेत्रीय विकास के सहयोग से 5 लाख रुपए की लागत से पोर्टेबल तारा मंडल बैलून लगाया गया है।
इससे खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले छात्र और पर्यटक बैलून में बैठकर दिन में रात को आकाश में होने वाले नजारे को देख पाएंगे। केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष जैन ने बताया कि पोर्टेबल तारा मंडल की सुविधा प्रदेश में उदयपुर के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा मुख्यालयों में है। साइंस पार्क के उद्घाटन के साथ ही इसकी शुरुआत जल्द की जाएगी।

क्या है पोर्टेबल तारा मंडल

नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड म्यूजियम कोलकाता द्वारा निर्मित पोर्टेबल तारा मंडल एक बैलून है जिसे हवा के माध्यम से फुलाकर 25 लोगों के बैठने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से आकाश गंगा का नजारा दिखाया जाता है।
यह देखा जा सकेगा
आकाश गंगा का नजारा। ञ्च ग्रह नक्षत्रों की स्थिति व उनकी जानकारी। ञ्च सूर्य की समयानुसार स्थिति का नजारा। ञ्च चंद्रमा की अलग-अलग स्थितियां। ञ्च सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की जानकारी। ञ्च शुक्र पारगमन के साथ खगोलीय घटनाएं।

पोर्टेबल तारामंडल का लाभ
पोर्टेबल तारामंडल होने से यह किसी भी स्कूल, कॉलेज, साइंस फेयर, संस्थान आदि में ले जाया सकेगा। इससे मौके पर ही विद्यार्थियों को आकाश तथा वहां होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी दी जा सकेगी। मूवेबल होने से इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा।
॥पोर्टेबल तारा मंडल बैलून विद्यार्थियों के साथ-साथ विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके उपयोग से विद्यार्थी आकाश में होने वाली खगोलीय गतिविधियों से अवगत होंगे।
– मनीष जैन, क्षेत्रीय अधिकारी, डीएसटी, उदयपुर

भैयाजी सुपरहिट बने सन्नी देओल को डराने आई प्रीटी जिंटा

udaipur_070913_dsc_0766_copy_उदयपुर. भैयाजी सुपरहिट फिल्म की शूटिंग के पांचवें दिन शनिवार को अभिनेता सन्नी देओल थ्रीडी डॉन बनकर सामने आए। देलवाड़ा में देवीगढ़ पैलेस में सन्नी देओल और बिल्डर बने पंकज त्रिपाठी के बीच तकरार के सीन फिल्माए गए। इधर, फिल्म की हीरोइन प्रीति जिंटा भी शनिवार दोपहर उदयपुर पहुंचीं।

बिल्डर को अर्श से फर्श पर पहुंचाने वाले डॉन से विश्वासघात होने पर यह सिचुएशन बनती है। बिल्डर जब डॉन के दरबार में आता है तो घबराया हुआ होता है। डॉन उससे दो सवाल करता है। बिल्डर दूसरे सवाल का सही जवाब नहीं दे पाता और भाग जाता है।

मेट्रो मूवीज के बैनर तले बन रही फिल्म से जाने माने निर्माता महेंद्र धारीवाल के पुत्र चिराग धारीवाल पहली बार निर्माण के क्षेत्र में उतर रहे हैं। निर्देशक नीरज पाठक हैं। फिल्म के प्रेजेंटर जयपुर के सुंदरदास सोनकिया हैं। फिल्म में मुकुलदेव, हेमंत पांडे, विजेंद्र काला के कॉमेडी रोल में हैं। अभिनेता अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े 13 सितंबर को उदयपुर आएंगे। लीड विलेन के रोल में जयदीप अहलावत हैं।
अपराह्न तीन बजे सीन की रिहर्सल ओके होने और सन्नी देओल के एक शॉट के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज उमस से बेहाल सभी को राहत तो मिली लेकिन अफरा-तफरी मच गई। पूरी यूनिट सेट और उपकरणों को भीगने से बचाने के लिए जुट गई। सितारे भी छातों की ओट में आ गए। धूप के बीच हो रही बारिश घंटे भर तक चलती रही।
शॉट नहीं था फिर भी सेट पर पहुंच गईं प्रीति

अभिनेत्री प्रीति जिंटा डबोक एयरपोर्ट से सीधे शूटिंग स्पॉट पहुंच गईं। जबकि उनकी शनिवार को न तो कोई शूटिंग थी न ही यह शेड्यूल। सेट पर आते ही डायरेक्टर नीरज पाठक और महेंद्र धारीवाल के पास पहुंचीं। खुद ही छाता लिए सेट पर सबसे मिलने लगीं। इतने में फोन आ गया तो छाता लेकर टहलते हुए बात करने लगीं। बारिश के दौरान काफी देर तक फोन पर बात करती रहीं। इसके बाद वो सन्नी देओल से भी मिलीं। प्रीति इससे पहले सन्नी के साथ हीरो फिल्म कर चुकी हैं।

 

udaipur_070913_img_9332_ 1185188_470467863051471_27904492_n 1231535_632264326806976_578815259_n 1237056_470467723051485_1733682453_n

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया एक दिन का वेतन

0

1371899964483udaypur, हिन्दुस्तान जिंक के सभी कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया है। कंपनी ने भी उतना ही योगदान सम्मिलित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया है।
16 जून, 2013 को उत्तराखण्ड में आये प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा से भारी संख्या में जन मानस, आधारभूत ढांचों तथा संसाधनों का नुकसान हुआ है। हजारों की संख्या में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं तथा उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। इस प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए हिन्दुस्तान ज़िंक के सभी कर्मचारियां ने अपना एक दिन का वेतन दिया है। कंपनी ने भी उतना ही योगदान सम्मिलित कर प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा करा दिया है। कुल एक करोड़ रुपये की राषि प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गयी है।
देष के विभिन्न भागों से हर वर्ष एक लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के दर्षन करने जाते हैं परन्तु इस अचानक हुए प्राकृतिक आपदा से हजारांे जाने गई, हजारों की तादाद में लोग बेघर हो गये है तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही हुई ।
हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पाेरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि ‘‘पिछले आठ साल में हुयी ऐसी भयंकर तबाही से विचलित सभी हिन्दुस्तान ंिजं़क के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया। कंपनी ने भी सम राषि का योगदान देकर, एक करोड़ रुपये उत्तराखण्ड सहायतार्थ जमा करा दिया है।’’

अप्राकृतिक मैथुन करने वाला पति गिरफ्तार

imagesउदयपुर। पत्नी के साथ अप्राकृतिक मैथुन करने के मामले में आरोपी को सूरजपोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलपोल हाल जोगीवाड़ा निवासी विजयराज पुत्र हंसराज धोबी पर आरोप है कि वो पिछले लंबे समय से उसकी पत्नी के साथ अप्राकृतिक मैथुन करके मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा दे रहा था। सूरजपोल पुलिस उसे आज न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार कुछ समय पूर्व एक महिला ने उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक मैथुन करने का मामला दर्ज कराया था। विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति विजयराज धोबी उसके साथ लम्बे समय से अप्राकृतिक मैथुन करता है। विवाहिता से उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद विवाहिता व उसका पति विजयराज कोलपोल में अलग से किराए पर रह रहे थे। विवाहिता एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है तथा उसका पति चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मी है। विवाहिता ने घटना की जानकारी उसके पीहर पक्ष को दी। जिस पर पीहर पक्ष ने विवाहिता के साथ सूरजपोल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।

अभिजित सावंत और आदित्य ठाकरे ने छात्रों को दी जीत की बधाई

abhijit savantउदयपुर। शिव सेना की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पहले इंडियन आइडल अभिजीत सावंत ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है, क्योंकि वे एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ ही एक अच्छे व्यक्ति भी है, जो देश के अच्छे प्रधानमंत्री भी साबित होंगे। वहीं आदित्य ठाकरे ने समारोह में कहा कि युवा चाहे तो राजस्थान ही नहीं देश का चेहरा बदल सकते है। १८ साल के होते ही अगर युवा वोट डाल सकता है, तो विधायक या सांसद का चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता। सभी युवा तैयार रहे चुनाव आ गए है। ठाकरे और सावंत यहां सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम में आयोजित केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में शिव सेना की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे, जिनका एयरपोर्ट से यूनिवर्सिटी तक मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में बतौर अतिथि मुंबई के सांसद अनिल देसाई, समाजसेवी जेके तायलिया, छात्र कल्याण अधिष्ठाता दरियावसिंह चूंडावत, कुलपति आईवी त्रिवेदी भी मौजूद थे।
समारोह में अभिजीत सावंत ने मोहब्बतें लुटाऊंगा…, बचना ए हसीनों… सहित कई नगमें सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। इस अवसर पर अभिजीत सावंत और आदित्य ठाकरे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित पालीवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिलीप जोशी, दीपक शर्मा और छात्रनेता सूर्यप्रकाश सुहालका ने अभिजीत सावंत और आदित्य ठाकरे का मालाएं और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। यूनिवर्सिटी स्थित सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा था।
जगह-जगह स्वागत: एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक शिव सेना की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्षDSC_2240-300x199आदित्य ठाकरे का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भव्य जुलूस के साथ ठाकरे यूनिवर्सिटी स्थित सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम तक पहुंचे। यहां प्रतापनगर चौराहे पर मोहनसिंह राठौड़, खुमानसिंह चूंडावत, प्रकाश प्रजापत, मनोहरसिंह राव, हीरालाल साहू, रणजीतसिंह राठौड़, विनोद प्रजापत, महेंद्रसिंह, करणसिंह ने आदित्य ठाकरे को पगड़ी व मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
कई जगह लगा जाम :आदित्य ठाकरे जुलूस के रूप में एयरपोर्ट से रवाना हुए, तो सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला उसमें शामिल था। देबारी, प्रतापनगर, सुंदरवास, ठोकर चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड पर जगह-जगह जुलूस के कारण जाम लग गया। इस कारण पुलिस को काफी मशक्कत करते हुए यातायात को बहाल कराना पड़ा।

बिस्तर समेत उठा ले गया बच्ची को पैंथर

Panthera_pardus_-Ngala_Game_Reserve_Limpopo_South_Africa_-with_kill_in_tree-8-300x199उदयपुर। जावरमाइंस थाना क्षेत्र के सिंघटवाड़ा थड़ा कृष्णापुरा गांव से बीती रात एक पैंथर घर के आंगन में परिवार के साथ सो रही नौ वर्षीय बच्ची को बिस्तर समेत उठा ले गया। यह भयानक दृश्य उसका बड़ा भाई अनिल देख रहा था, लेकिन डर के मारे वह किसी को कुछ बता नहीं पाया। सुबह पांच बजे उसने उठकर पिता को इसकी जानकारी दी। पूरा परिवार जाग गया और हल्ला मचाया। पूरा गांव एकत्र हुआ। सुबह छह बजे थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद तलाश शुरू हुई और घर से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर जंगल में बच्ची का अधखाया शव मिला, जिसे देखकर सभी का दिल दहल गया।
सूत्रों के अनुसार सिंघटवाड़ा थड़ा कृष्णापुरा गांव में पदमा मीणा का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। पदमा के पास उसकी पत्नी, बेटा अनिल, बेटी दुर्गा और छोटी बेटी सो रही थी। रात करीब एक बजे पैंथर आया, जो नौ वर्षीय दुर्गा को बिस्तर समेत खींचने लगा। इस दौरान उसका बड़ा भाई अनिल जाग गया, लेकिन पैंथर को देखकर वह सहम गया। वह इतना डर गया कि परिजनों को उठा भी नहीं सका। सुबह पांच बजे उसने पिता को बताया कि दुर्गा को पैंथर उठाकर ले गया है।
हल्ला मचा, गांव जगा
अनिल द्वारा रात की घटना बताते ही पूरा परिवार जोर-जोर से रोने लगा। इससे पूरा गांव जाग गया और पदमा के घर के बाहर एकत्र हो गया। ग्रामीणों की टोलियां जंगल में दुर्गा की तलाश के लिए निकल गई। सुबह छह बजे जावरमाइंस थाने में सूचना दी गई। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ दुर्गा की तलाश करने लगी। करीब सात बजे पदमा के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में दुर्गा का आधा शव पड़ा मिला, जिससे देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो गए।
ग्रामीणों में रोष
ग्रामीणों ने बताया कि दो पैंथरों के गांव के आसपास घूमने की जानकारी वन विभाग को कुछ समय पूर्व दी गई थी। दो दिन पहले भी ग्रामीणों ने पैंथर को गांव के आसपास देखा था, लेकिन वन विभाग की अनदेखी के कारण पैंथर बच्ची का शिकार कर गया। पुलिस ने देवपुरा डिस्पेंसरी में मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
चेता वन विभाग
कृष्णापुरा गांव में पैंथर द्वारा बच्ची को मारने की घटना के बाद वन विभाग के विनोद रॉय के नेतृत्व में वनकर्मियों का एक दल वहां पहुंचा है, जो गांव के आसपास पैंथर को पकडऩे के प्रयास कर रहा है। वन कर्मियों ने जंगल में पैंथर को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए हैं, और वहां बकरे भी
बांधे गए हैं।
:पैंथर को पकडऩे के लिए पिजरे लगा दिए गए है और गांव वालों की सुरक्षा के सभी इंजाम कर दिए गए है। सोमवार को कलेक्टर से बात कर बीपीएल परिवार होने के कारण मुआवजा दिलाया जाएगा।
-हरिणी वी, डीएफओ, उदयपुर

मोदी को मोस्ट बैचलर बता कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की

Copy of _DSC1175उदयपुर। अगर मोदी यहां होते तो फिर बाकी के ये 16 बेचलर यहां नही क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश के मोस्ट इलिजीबल बैचलर है।ञ्ज यह कहकर बिंदास और हॉट इमेज की मल्लिका बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा अपनाया है। लेकिन जब उन्हें बाबाराम देव और आशाराम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को तो वे जानती है, लेकिन आसाराम को वे नहीं जानती। कहकर उन्होंने विवादों के बापू से अपना पीछा छुड़ाया।
रियलिटी शो “मेरे ख्यालों की मल्लिका” की प्रेस वार्ता के दौरान देशभर से मीडियाकर्मी यहां फतहगढ़ होटल में शुक्रवार रात को एकत्र हुए। इस दौरान मल्लिका ने कहा कि सच्चे प्यार की तलाश उन्हें इस शो तक ले आई है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया देखने के बाद भी जब उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिला, तो इस शो के सहारे वो उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया की अपनी हाई लाइफ में ओबामा तक से वे मिल चुकी है और जिस दुनिया में वह रहती है। वहां सिर्फ पैसा ही है, प्यार नजऱ नहीं आता और उन्हें तलाश है सच्चे प्यार की। मल्लिका ने कहाकि हर लड़की को उसका जीवन साथी चुनने का अधिकार होना चाहिए। लाइफ ओके टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग झीलों की नगरी में विभिन्न जगहों पर चल रही है। शो के लिए लाखों बैचलर्स के आवेदन आये थे, लेकिन उनमे से 30 को सेलेक्ट किया गया और इनमे से अब सिर्फ 16 बचे हैं। आने वालों दिनों में मल्लिका शेरावत को इम्प्रेस करने और अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए तरह-तरह के जतन करेंगे और इन्हीं में से मल्लिका कोई एक हमसफऱ चुनेगी। इसमें उनका साथ देंगे इस शो के होस्ट रोहित रॉय। यह शो अक्टूबर माह में प्रसारित होगा। चैनल लाइफ ओके के महाप्रबंधक अजित ठाकुर ने बताया की इस शो के लिए मल्लिका से बेहतर कोई और थी ही नहीं, जिसकी लोकप्रियता हिन्दुस्तान के हर घर में हंै।

प्रेस वार्ता में सारे सवाल उन्ही के फर्जी लोगों ने किये
कल रात होटल फतहगढ़ में रोशनी से चकाचौंध शो की स्टार कास्ट और बैचलर प्रतिभागी मल्लिका शेरावत से मीडिया को रूबरू कराने के लिए प्रेस को बुलाया गया था, लेकिन जब मल्लिका से सवाल पूछने की बारी आई, तो उनके अपने ही लोग फर्जी मीडिया वाले बन कर बैठे और मैनेज पत्रकारों ने ही सवाल किये तथा उन्हीं सवालों के जवाब मल्लिका ने दिए। जब शहर के पत्रकारों ने सवाल पूछने की कोशिश की, तो एक तो उन्हें माइक नहीं दिया गया और जब बिना माइक के पूछा तो मल्लिका सवाल टाल गई। ईटीवी के पत्रकार रवि शर्मा के सवाल पर तो पीछे खड़ी चैनल की प्रबंधक फजिला चिढ़ तक गई।

Copy of _DSC1199 Copy of _DSC1180

फ़िल्म रिव्यू: शुद्ध देसी रोमांस

130906103157_shudh_desi_romance_624x351_yashrajfilms
यशऱाज बैनर की ‘शुद्ध देसी रोमांस’ आधुनिक भारत के उन युवाओं की कहानी है जो किसी भी तरह के ‘कमिटमेंट’ से डरते हैं.

रघुराम उर्फ़ रघु (सुशांत सिंह राजपूत) जयपुर में एक टूरिस्ट गाइड है. बारातों में केटरिंग की भूमिका निभाने वाले गोयल (ऋषि कपूर) से उसकी मित्रता है.

उसकी शादी तारा क्लिक करें (वाणी कपूर) से तय होती है. वो बारात लेकर वाणी के शहर की ओर रवाना होता है. बारात में गोयल और गायत्री क्लिक करें (परिणीति चोपड़ा) भी शामिल है.

वो यात्रा के दौरान ही गायत्री से घुल मिल जाता है और तारा के शहर पहुंचते पहुंचते गायत्री से प्यार करने लगता है और तारा को छोड़कर भाग खड़ा होता है.

जल्द ही रघु और गायत्री क्लिक करें ‘लिव इन पार्टनर’ की तरह रहने लगते हैं. कुछ दिनों बाद रघु, गायत्री से शादी करने का फै़सला करता है. लेकिन इससे पहले ही उसे गायत्री छोड़कर भाग जाती है.

कुछ दिनों बाद रघु की मुलाक़ात अजीबोगरीब परिस्थिति में एक बार फिर से तारा से होती है. तारा उससे मिलती है और जल्द ही दोनों में प्यार हो जाता है. दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन अचानक फिर से गायत्री रघु की ज़िंदगी में दस्तक देने लगती है.

फिर क्या होता है ? क्या रघु और गायत्री एक हो जाते हैं ? तारा का क्या होता है ? क्या रघु तारा के साथ बाकी की ज़िंदगी बिताएगा ? गायत्री भला क्यों रघु की ज़िंदगी से भाग जाती है ?

अलग कहानी

130906103332_shudh_desi_romance_624x351_yashrajfilms


जयदीप साहनी की लिखी कहानी बेहद अलग है. फ़िल्म में मुख्य तौर से दिखाया गया है कि आजकल का युवा वर्ग किसी भी तरह के ‘कमिटमेंट’ से डरता है.

स्क्रीनप्ले काफी सहज है और इसमें कई घटनाओं को संयोगवश दिखाया गया है.

जैसे रघु का दोबारा तारा से मिलना, ब्रेक अप के बाद दोबारा गायत्री से मिलना बिलकुल संयोग है. गायत्री और रघु का कमिटमेंट से डरना एक बार फिर से संयोग ही है.

इंटरवल से पहले फ़िल्म काफ़ी मनोरंजक है. रघु और गायत्री के किरदार बेहद प्यारे और ताज़ा तरीन लगते हैं जो दर्शकों को भा जाते हैं.

राजस्थानी शादियों का पूरा माहौल और पैसे देकर बाराती बुलाने वाला जो एंगल है उसे बखूबी दिखाया गया है. रघु और गायत्री के बीच नोंक झोंक और गोयल (ऋषि कपूर) का किरदार भी लोगों का ख़ासा मनोरंजन करते हैं.

इंटरवल के बाद दोहराव

130906103444_shudh_desi_romance_624x351_yashrajfilms


इंटरवल के बाद तारा जब रघु के जीवन में दोबारा आती हैं तो कहानी अपने आपको दुहराती सी लगती है.

कहानी में ट्विट्स लाने की सहूलियत लेने के लिए लेखक जयदीप साहनी ने तारा और रघु को दोबारा मिला दिया.

लेकिन कहानी में ये नहीं बताया गया कि भला क्यों तारा, रघु को माफ़ कर देती है ?

कहानी तब और उलझ जाती है जब रघु और तारा के जीवन में फिर से गायत्री आ जाती है.

बोल्ड विषय

130906103633_shudh_desi_romance_624x351_yashrajfilms


संभव है कि पुरानी पीढ़ी के लोगों को तारा और गायत्री के किरदारों पसंद ना आएँ. क्योंकि दोनों बिना किसी कमिटमेंट के रघु के साथ रहने को, उसके साथ सोने तक को तैयार हैं. उन्हें ‘लिव इन रिलेशन’ की इस अवधारणा को पचाने में दिक्कत पेश आएगी.

क्लाइमेक्स, फ़िल्म की थीम के हिसाब से बिलकुल ठीक है लेकिन दर्शकों के एक वर्ग को ये ठीक नहीं लगेगा. हां, युवा वर्ग को ज़रूर क्लाइमेक्स पसंद आ सकता है. वो क्लाइमेक्स की उदारवादी सोच को ख़ासा पसंद कर सकते हैं.
जयदीप साहनी के लिखे संवादों में हास्य भी है और वो असरदार भी हैं.

अभिनय

130906104127_shudh_desi_romance_624x351_yashrajfilms

 

क्लिक करें सुशांत सिंह राजपूत बेहद स्वाभाविक लगे हैं और उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया है. युवा लड़कियों के बीच में वो बहुत लोकप्रिय हो सकते हैं.

परिणीति चोपड़ा भी अपने रोल में ज़बरदस्त रही हैं और वो भी ख़ासी स्वाभाविक लगी हैं. उन्होंने बहुत ख़ूबी से अपने भावों को व्यक्त किया है.

अपने कमज़ोर रोल के बावजूद वाणी कपूर ने बॉलीवुड में अच्छी शुरूआत की है. गोयल के किरदार में क्लिक करें ऋषि कपूर अद्भुत रहे हैं. वो जब भी स्क्रीन पर आते हैं जादू जगा देते हैं.

राजेश शर्मा ने छोटे से रोल में प्रभाव छोड़ा है. तरुण व्यास, तृप्ति शर्मा, इम्तियाज़ अहमद, क्रेग और एलेक्स (विदेशी पर्यटकों के रोल में, भुवन अरोरा, अमित मोहंती, प्रतीक जायसवाल और अनुज पंडित (रघु के दोस्त) ने भी अच्छा काम किया है.

निर्देशन
मनीष शर्मा ने बतौर निर्देशक स्क्रिप्ट के साथ पूरा न्याय किया है. कहानी की तरह ही उनका निर्देशन युवा वर्ग को अपील करेगा.

सचिन-जिगर का संगीत अच्छा है. ‘तेरे-मेरे बीच में’, ‘गुलाबी’ और दूसरे गाने अच्छे बन पड़े हैं. जयदीप साहनी के बोल मधुर हैं.

बृंदा और गणेश आचार्य की कोरियोग्राफ़ी बिलकुल सटीक है. बैकग्राउंड संगीत (सचिन-जिगर) भी अच्छा है.

मनु आनंद की सिनेमोटोग्राफ़ी भी प्रभावशाली है. उन्होंने राजस्थानी माहौल को बेहतरीन तरीके से पकड़ा है. रश्मि सेठी के सेट और नम्रता राव की एडीटिंग भी माकूल है.

कुल-मिलाकर शुद्ध देसी रोमांस को मिली जुली प्रतिक्रिया मिलेगी. युवा और शहरी दर्शकों को फ़िल्म पसंद आएगी लेकिन छोटे शहर के दर्शकों को ये ख़ासी बोल्ड लग सकती है.

बॉक्स ऑफ़िस पर कम लागत में बनी ये फ़िल्म निर्माताओं के लिए मुनाफ़े का सौदा साबित होगी.

उत्तराखंड आपदा में उदयपुर के 21 व्यक्ति स्थाई रूप से लापता

1Uttarakhand_Floods_PTIउदयपुर। उत्तराखंड में 16 जून को हुई प्राकृतिक आपदा में उदयपुर जिले के 21 व्यक्ति स्थाई रूप से लापता घोषित किए गए हैं। लापता व्यक्तियों के संबंध में 30 दिन के भीतर कोई भी जानकारी या सूचना उपलब्ध करवाई जा सकती है। इसके बाद लापता व्यक्ति के विधिक उत्तराधिकारी को घोषित पैकेज के अनुसार राहत प्रदान की जाएगी। जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर ने बताया कि उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदा में उदयपुर जिले के 21 स्थाई रूप से लापता व्यक्तियों की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र कुमार चौबीसा, तारा देवी, डॉ. बद्रीलाल चौबीसा, गीता देवी चौबीसा, जगदीश लाल चौबीसा, रमा चौबीसा, पुष्पा देवी, मनीष चौहान, इंद्रा चौहान, अभिषेक चौहान, अंकिता चौहान, रतन देवी चौबीसा, मोहन लाल, रूप लाल, रमेशचंद्र व्यास, सरस्वती व्यास, रमेशचंद्र उपाध्याय, कैलाश देवी उपाध्याय, शकुन्तला मन्दावत, लहरी देवी व्यास एवं सावित्री देवी व्यास को स्थाई रूप से लापता घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषित सूची के अनुसार लापता व्यक्तियों की किसी भी व्यक्ति को जानकारी या सूचना उपलब्ध हो तो दूरभाष नंबर 0294-2413448 एवं 0294-2413278 तथा पत्र के जरिये 30 दिवस की अवधि में सूचित किया जा सकता है। तीस दिवस में लापता व्यक्तियों के बारे में यदि कोई सूचना प्राप्त नही होती है, तो उनके विधिक उत्तराधिकारियों को राजस्थान सरकार द्वारा घोषित पैकेज के अनुसार राहत प्रदान की जाएगी।