आज से पीएफ खाते की ऑनलाइन जानकारी लें

0

pfनई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन [ईपीएफओ] शुक्रवार से कर्मचारियों के भविष्य निधि [पीएफ] खाते की ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा शुरू करेगा। यानी इंटरनेट के माध्यम से सीधे यह पता चल जाएगा कि आपके पीएफ खाते में कितनी राशि है और नियोक्ता हर महीने अपनी हिस्सेदारी इसमें डाल रहा है या नहीं। इससे ईपीएफओ के पांच करोड़ से ज्यादा अंशधारक लाभान्वित होंगे। ईपीएफओ के सेंट्रल प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर केके जालान ने कहा कि खाते की जानकारी अब रियल टाइम आधार पर अपडेट होगी। फिलहाल अंशधारकों को साल में केवल एक बार अकाउंट स्टेटमेंट मिलता है। ईपीएफओ सालाना पीएफ अकाउंट स्टेटमेंट सितंबर में जारी करता है।

डॉ. गोयल के खिलाफ कई संगठन एकजुट

0

delhi_rape_1359401260_540x540-300x261उदयपुर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाल अस्पताल के एचओडी डॉ. सुरेश गोयल के खिलाफ शहर के विभिन्न संगठन उतर आए हैं। रेजिडेंट डॉ. विभा चौधरी को सबके सामने अश्लील और भद्दी टिपण्णी करने के विरोध में सभी संगठनों ने उनके निलंबन की मांग की है। इन संगठनों ने डॉ. विभा का हर प्रकार से समर्थन देने का निर्णय लिया है। कल शहर के विभिन्न संगठनों, महिला संगठनों, आम आदमी पार्टी, की बैठक हुई, जिसमें एक शिक्षक द्वारा शिष्या के साथ की गई अश्लील व भद्दी टिप्पणी को गुरु-शिष्य के रिश्तों पर कलंक बताया है। साथ ही आरएनटी मेडिकल कॉलेज में बनी हुई कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीडऩ की रोकथाम कमेटी की भी कड़े शब्दों में भत्र्सना की गई।
आंदोलन की चेतावनी:
विभिन्न संगठनों ने निर्णय लिया है कि यदि एचओडी डॉ. सुरेश गोयल पर तीन दिन के अंदर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो महिलाओं के हक लिए सड़कों पर भी उतरना पड़ा, तो उतरेंगे और परचा वितरित कर कलेक्ट्री के बाहर धरना लगाया जाएगा। बैठक में डॉ. विभा के खिलाफ झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महिला अत्याचार विरोधी मंच के अश्वनी पालीवाल, शकुंतला चौधरी, डीएस पालीवाल, जनवादी महिला समिति की श्रीकांता श्रीमाली, पुष्पा चौहान, भारतीय मैत्री दल के इंद्र कुमार भट्ट, बोहरा यूथ के हातिम अली ताज, जनवादी मजदूर यूनियन के डालचंद मेघवाल, भारत की जनवादी नौजवान सभा के राजेश सिंघवी, भाकपा (माले) के डॉ$ लालाराम जाट, आम आदमी पार्टी के शकुन टंडन, भरत कुमावत, एकलिंग पालीवाल, सुधीर माहेश्वरी, पुनित जैन, एसएन स्वाती के साथ ही अजेय टाया, अशोक शर्मा तथा अशोक मंथन आदि उपस्थित थे।
थाने में बयान दर्ज:
इधर इस प्रकरण में हाथीपोल थाने में पीडि़ता और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कल पीडि़ता डॉ. विभा चौधरी को हाथीपोल थाने में बुलाकर बयान दर्ज किए गए थे और आज सुबह विभा की माता और पति हिमांशु चौधरी के बयान दर्ज किए गए। इस मामले पर महिला आयोग की अध्यक्ष लाड़ कुमारी जैन पहले ही कह चुकी है कि ये सेक्सुअल हेरेशमेंट का मामला है और इसी धरा में दर्ज किया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को पत्र भी लिखा है।
हमारी बेटी का अपमान
जाट समाज उदयपुर के अध्यक्ष चमनसिंह जाट ने कहा कि बाल अस्पताल के एचओडी डॉ. गोयल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करके हमारी बेटी डॉ. विभा चौधरी का अपमान किया है। ये समस्त समाज के साथ ही संपूर्ण नारी जाति का अपमान है। जाट ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में केस दर्ज करके जल्द ही कार्रवाई नहीं करती है और डॉ. गोयल की गिरफ्तारी नहीं करती है, तो समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।

राहुल से करेंगे हाईकोर्ट बैंच की मांग

DSC1269-300x198उदयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ की उदयपुर में स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान और वकीलों को गिरफ्तार करने विरोध में वकीलों ने आज विरोध रैली निकाली। साथ ही 11 सितम्बर तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की है। 11 सितम्बर को प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के दौरान श्री गांधी से मिलकर हाईकोर्ट बैंच की मांग रखने का निर्णय लिया गया है।
आज निकाली गई वाहन रैली में वकीलों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार और अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर हॉस्पीटल रोड, चेतक सॢकल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट, बापू बाजार, सूरजपोल, टाउन हॉल होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे, जहां कुछ देर प्रदर्शन के बाद कोर्ट परिसर पहुंचकर रैली समाप्त हुई। रैली के दौरान वकीलों ने टू व्हीलर वाहन पर सवार होकर सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव भरत कुमार वैष्णव, संभागीय महासचिव शांतिलाल पामेचा, संरक्षक फतहलाल नागौरी, जिला संयोजक सत्येंद्रपालसिंह छाबड़ा, जिला महासचिव मनीष शर्मा के सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे। इससे पूर्व कल हुई साधारण सभा की बैठक में वकीलों ने एक स्वर में राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं राजस्थान उच्च न्यायालय से मेवाड़-वागड़ क्षेत्र, जिसमें उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तोडग़ढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व सिरोही क्षेत्र की निर्धन आदिवासी बाहुल्य जनता को सस्ता सुलभ न्याय दिलाने के लिए तत्काल उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ खोले जाने की मांग की। उदयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा उक्त मांग के संदर्भ में जो वक्तव्य दिया। उसकी कठोर शब्दों में निंदा की। सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 11 सितम्बर तक अधिवक्ता उक्त मांग के समर्थन में न्यायिक कार्रवाईयों में भाग नहीं लेंगे। 11 सितम्बर को राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें मेवाड़-वागड़ की हाईकोर्ट बैंच की मांग से अवगत कराया जाएगा।

दिन दहाड़े भरे बाज़ार में फायरिंग

9422125-largeउदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर 11 में आज सुबह छह बदमाश व्यापारियों पर रिवाल्वर से फायरिंग करके भाग गए। इन बदमाशों में से तीन जवाहर जैन स्कूल के बताए जाते हैं, जो लड़की के चक्कर में मंगलश्री कॉम्पलैक्स में एक युवक पर हमला करने की नीयत से आए थे, लेकिन क्षेत्रीय व्यापारियों के एकजुट हो जाने से ये बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों को पकडऩे में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई थी।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह 11 बजे जवाहर जैन स्कूल के बाहर छह बदमाश हथियारों से लैस होकर खड़े थे। इसी बीच एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी निर्भयसिंह वहां पहुंचा, जो इन बदमाशों को देखकर स्कूल के पास ही स्थित मंगलश्री कॉम्पलैक्स में घुस गया। वहां वह कामांक्षी फाइनेंस के ऑफिस में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। ये बदमाश उसके पीछे-पीछे अंदर घुसे, जिनके हाथों में हथियार थे। एक बदमाश के पास रिवाल्वर थी और कुछ ने डंडे और बैस बॉल के बल्ले हाथों में ले रखे थे। इन बदमाशों की कोशिश के बाद जब कामाक्षी फाइनेंस का दरवाजा नहीं खुला तो हंगामा करते हुए ये बदमाश वापस काम्पलैक्स से नीचे उतरे। इस दौरान नवलकिशोर शर्मा नामक व्यापारी ने नीचे से काम्पलैक्स का चैनल गेट बंद कर दिया, लेकिन बदमाशों में से एक ने नवलकिशोर को रिवाल्वर दिखाई, जिससे वह किनारे हो गया। ये बदमाश जैसे ही बाहर निकले, तो बाहर सेक्टर 11 स्थित आजाद मार्केट के व्यापारी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर डिप्टी अनंत कुमार, दिव्या मित्तल, हिरणमगरी थानाधिकारी गजेंद्रसिंह, गोवर्धनविलास थानाधिकारी बद्रीलाल, प्रतापनगर थानाधिकारी लाबूराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, जिनके सामने व्यापारियों ने खासी नाराजगी जाहिर की।
व्यापारियों को देखकर किए फायर
सेक्टर 11 स्थित आजाद मार्केट के व्यापारी जब एकजुट होकर बदमाशों के सामने हुए, तो बदमाशों ने रिवाल्वर निकालकर हवा में तीन फायर किए। इससे timthumbअफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक बदमाश ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश त्रिवेदी पर बैस बॉल के बल्ले से हमला कर दिया। इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने मोटरसाइकिलों पर भागते बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस का खोल भी मिला है।
लड़की का चक्कर
बदमाशों में से तीन लड़के सेक्टर 11 स्थित जवाहर जैन स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि निर्भयसिंह (बदमाश जिस पर हमला करने आए थे) के छोटे भाई का किसी लड़की को लेकर इन बदमाशों से तीन पहले झगड़ा हो गया था। निर्भयसिंह की स्कूल मेंं इन बदमाशों से कहासुनी हुई थी, तभी से ये बदमाश निर्भयसिंह पर हमला करने की फिराक मे घूम रहे थे। बदमाशों में राजेश मीणा, अरविंद कोटेड, हरीश मीणा, अनिरूद्धसिंह सहित छह युवक शामिल बताए जा रहे हैं।
बाजार बंद करने की चेतावनी
आजाद मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर बैस बॉल से हमला और क्षेत्र की शांति भंग करने से क्षेत्रीय व्यापारियों में भारी रोष है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के
समक्ष भी व्यापारियों ने काफी नाराजगी प्रकट की। साथ ही अपराधियों को शाम तक गिरफ्तार नहीं करने पर बाजार बंद करके रास्ता जाम करने की चेतावनी दी है।

‘अश्लील रैकेट’ चलाता था आसाराम, पूरी टीम करती थी मदद, CD से होगा भंडाफोड़

0

आजतक ने अपनी साईट पर कुछ देर पहले आसाराम पर अपने सहयोगियों की मदद से आश्रम में अश्लील सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया है. यदि यह आरोप सच है तो पूरे धर्मभीरु समाज के लिए कितना भयावह हो सकता है. पढ़िए आजतक की रिपोर्ट…

evil-asaram-300x221आप शायद चौंक जाएंगे यह जानकर कि आसाराम अपने आश्रम में एक अश्लील रैकेट चलाता था और उसकी पूरी टीम इस काम में मदद करती थी. अभी तक की जांच में सबूत मिले हैं कि एक साजिश के तहत मासूम बच्चियों को फंसाया जाता था. सूत्रों के मुताबिक, आसाराम के सेवादार शिवा ने जोधपुर पुलिस को ‘सेक्स और सम्मोहन’ से जुड़ी एक सीडी के बारे में बताया है, जो आसाराम के आश्रमों में दिखाई जाती थी. सीडी बरामद करने के लिए पुलिस शिवा को लेकर आसाराम के अहमदाबाद आश्रम जाने वाली है.evil-asaram
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आसाराम और उसके सहयोगियों शिल्पी, शिवा और शरतचंद्र राही के कॉल डिटेल से कई अहम सुराग मिले हैं. 5 अगस्त से लेकर घटना के दिन यानी 15 अगस्त तक चारों आरोपी लगातार बातचीत करते रहे. जबकि 5 अगस्त से पहले और 15 अगस्त के बाद इन चारों के बीच बेहद कम बातचीत होती थी. पुलिस के मुताबिक, शिल्पी और शिवा आसाराम के सबसे ख़ास लोगों में से थे. शिल्पी छिंदवाड़ा आश्रम की वॉर्डन है और शरद राही डायरेक्टर है.
हालांकि आधिकारिक रूप से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है. डीसीपी अजय लांबा ने बताया कि शिवा ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिनके बारे में अभी बताना मुनासिब नहीं होगा. उसी की निशानदेही पर पुलिस की टीम अहमदाबाद जाएगी.
आसाराम का निजी सेवादार शिवा पुलिस को बता चुका है कि ‘अनुष्ठान’ के नाम पर आसाराम अपनी ‘ध्यान की कुटिया’ में महिलाओं से अकेले मिलता था. इस दौरान किसी को वहां जाने की इजाज़त नहीं होती थी.
शिल्पी ने बहकाया था लड़की को
आसाराम के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई थी उसमें शिल्पी और शरद दोनों सहआरोपी हैं. 25 और 26 अगस्त को शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें समन देकर 29 अगस्त तक पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था. बताया जाता है कि छिंदवाड़ा से दोनों जोधपुर के लिए रवाना भी हुए थे, लेकिन अब तक नहीं पहुंचे. शिल्पी ने ही लड़की से कहा था कि तुम्हारे ऊपर भूत-प्रेत का साया है और बापू तुम्हें ठीक कर देंगे.
4-5 बच्चियों को आसाराम के पास भेज चुकी है शिल्पी
संभवत: अहमदाबाद की रहने वाली 25-26 साल की शिल्पी पिछले साल ही छिंदवाड़ा आई थी. वह आसाराम की करीबी मानी जाती है. शिल्पी ही पीड़ित लड़की को आसाराम के पास जोधपुर छोड़ कर आई थी. सूत्रों के मुताबिक, शिल्पी पहले भी 4-5 बच्चियों को आसाराम के पास भेज चुकी है. इसी तरह 38-40 साल के शरतचंद्र राही को साल भर पहले ही छिंदवाडा आश्रम में डायरेक्टर बनाया गया था. वह अमेरिका से आया हुआ बताया जाता है.
रसोइया प्रकाश जानता है सब कुछ
आसाराम का खास रसोइया प्रकाश भी अभी फरार है. वह वारदात की रात का अहम गवाह है. बताया जाता है कि उसे मालूम है कि उस रात लड़की के साथ क्या हुआ था. शिवा ने यह भी बताया है कि आसाराम कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के संपर्क में थे.
जेल में झल्लाता रहा आसाराम
उधर, जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद आसाराम को लगातार तीसरी रात जेल में काटनी पड़ी. जेल में वकील ने उससे मुलाकात की, जिसके बाद उसके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखा गया. जेल में आसाराम को एक-एक पल काटना मुश्किल हो रहा है. कानूनी पहलू के डर से पैदा हुए डिप्रेशन के अलावा वह जेल में मच्‍छरों से भी खासा परेशान है. जानकारी के मुताबिक, मच्‍छरों ने आसाराम की नींद हराम कर रखी है. बुधवार रात आसाराम ने जेल का खाना ठुकरा दिया और सिर्फ दूध पीकर सो गया.

तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है

तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है
DSC_1511उदयपुर ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आसाराम बापू को कोई वीआईपी सुरक्षा नहीं दी गई है। पुलिस जाब्ता इसलिए लगाया गया, ताकि आसाराम के समर्थक कानून व्यवस्था को न बिगाड़े। आसाराम बापू के साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। पहले डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने भी कहा था कि अगर राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, तो राजस्थान में आग लग जाएगी, लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार किया गया और १२ दिन जेल में रखा गया। तोगडिया हो या आसाराम कानून सबके लिए बराबर है । जिसने अपराध किया है वह सजा भुगतेगा
कांग्रेस में मनभेद नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी में मतभेद के सवाल पर कहा कि पार्टी में किसी के भी बीच में कोई मनभेद नहीं है। हां मतभेद तो होना ही चाहिए, ताकि चर्चाएं हो और ज्यादा से ज्यादा विचार-विमर्श हो, ताकि जनता के लिए श्रेष्ठ काम किया जा सके। उन्होंने डॉॅ. सीपी जोशी की तरफ देखते हुए कहा कि हम सब एक है।

उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच, गणेश जी के दूध पिने जैसा भ्रम – मुख्यमंत्री

DSC_1443

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना, मात्र वैसी ही अफवाह है, जैसी गणेशजी की मूर्तियों के दूध पीने की उड़ी थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह अफवाह उड़ाई गई है। यह जांच का विषय है कि ऐसी अफवाह किसने और क्यों उड़ाई। मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सुबह डबोक एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि निकट भविष्य में उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना संभव नहीं है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच को लेकर न तो सरकार की तरफ से कोई प्रस्ताव भेजा गया, न ही कानून मंत्री और चीफ जस्टिस के पास कोई प्रस्ताव भेजा गया। उन्होंने कहा कि ये अफवाहें क्यों उड़ी? किसने वकीलों को गुमराह किया? ये कोरा एक षडयंत्र है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वकील बार-बार हड़ताल करते हैं, जिससे जनता को परेशानी होती है। वकील हर बात पर हड़ताल का रास्ता अपनाते हैं, जो गलत है। वकीलों को हड़ताल की बजाए बातचीत का तरीका अपनाना चाहिए, जिससे समस्या का समाधान हो सके। उनको चाहिए कि वे अपनी बात तरीके से रखे।

DSC_1548
आज सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत, महेंद्रजीतसिंह मालवीया, खेलमंत्री मांगीलाल गरासिया डबोक के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से ये सभी नेता सलूंबर के लिए रवाना हो गए। ये सभी नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 11 सितंबर को सलूंबर में होने वाले आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करने के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे।
मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर काफी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी पहुंचे। श्री गहलोत के एयरपोर्ट के बाहर आते ही अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए और लालसिंह झाला के समर्थकों ने लाल सिंह झाला के जिंदाबाद के नारे लगाए, तो सीपी जोशी जिंदाबाद के नारे भी लगे। शहर से केके शर्मा के नेतृत्व में जो प्रतिनिधि मंडल आया, उसमें रियाज मोहम्मद, रसीद खान आदि ने आने वाले विधानसभा चुनाव में केके शर्मा को टिकिट देने की मांग की। उधर लालसिंह झाला के समर्थकों ने भरपूर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में एयरपोर्ट आने वालों में वीरेंद्र वैष्णव, त्रिलोक पूर्बिया, रूपकुमार खुराना, मधु मेहता, चंदा सुहालका, देवकीनंदन काका, दरियावसिंह चूंडावत, गोपाल नागर, पंकज शर्मा, केके शर्मा, अजय पोरवाल, मोहम्मद अयूब आदि थे।

मैडम क्या नहाने के बाद कपड़े नहीं पहनती हो

महिला रेजिडेंट डॉक्टर को अपमानित करने का मामला दबाने का प्रयास

राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर जांच कमेटी गठित

 

doctor

उदयपुर। आज महिलाओं  के मान सम्मान की बात और गरिमा की बात हर कोई करता है। सरकार हो या आम आदमी महिलाओं के साथ ज्यादती होते ही सब एक कतार में खड़े होकर महिला के प्रति सहानुभूति पेश करते है। सब उस महिला के साथ होने का दावा करते है। लेकिन हकीकत इससे कही कोसों दूर है। महिला को अपनी गरिमा की लड़ाई खुद अकेले ही लड़नी पड़ती है। और यहाँ संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पिछले 10 दिन से ऐसा ही हो रहा है। एक रेजिडेंट महिला डॉक्टर अपने एच ओ डी द्वारा सबके सामने अभद्र और अश्लील टिपण्णी करने के खिलाफ अकेले ही लड़ रही है।

यहां सरकारी एमबी अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता करके उसे अपमानित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि इसे दबाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मजबूरी में क्रवूमन्स हरेशमेंट जांच कमेटीञ्ज का गठन किया है। इस कमेटी में डॉ. चंद्रा माथुर, डॉ. मेघश्याम शर्मा, डॉ. मधुबाला चौहान और मधु सरीन को मनोनीत किया गया है। कमेटी ने अभी जांच शुरू नहीं की है। मामले की गंभीरता यह है कि आरोप साबित होने के आरोपी को धारा ३५४ (ए) के तहत पांच साल की सजा हो सकती है। महिला रेजिडेंट डॉक्टर पिछले दस दिन से अपने आत्म-सम्मान के लिए लड़ रही है, लेकिन सभी अधिकारी उसको दबाने में लगे हैं। यहां तक की एचओडी और प्राचार्य के दबाव के कारण सहयोगी डॉक्टरों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। इस बीच महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग, एसपी उदयपुर और हाथीपोल थाने में एचओडी के खिलाÈ शिकायत दर्ज कराई है।
मोबाइल कॉल की रिकार्डिंग, Èिर भी कार्रवाई नहीं
डॉ. विभा चौधरी ने इस घटना के बाद उस पर बनाए जा रहे दबाव के चलते उसे किए जा रहे कॉल की रिकार्डिंग कर रखी है, जिसकी उसने सीडी भी बनाई है। इतने साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद भी जांच कमेटी अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीडी में स्वयं डॉ. गोयल का कॉल भी रिकार्ड है, जिसमें वे डॉ. विभा से कह रहे हैं कि उन्होने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। सीडी में बाल चिकित्सालय के एक और सीनियर डॉक्टर लाखन पोसवाल ने भी पीडि़ता को कॉल कर समझाने और मामले को शांत करने की बात कहीं है।
क्या है मामला
बाल अस्पताल के एचओडी डॉ. सुरेश गोयल 24 अगस्त को आईसीयू के राउंड पर थे, तब उसके साथ उनके करीब सात रेजिडेंट छात्र-छात्राएं भी थी। इस दौरान डॉ. गोयल ने रेजिडेंट डॉक्टर विभा चौधरी से वेंटिलेटर के रखरखाव और मरीज की ब्रीथिंग सर्किट के बारे में पूछताछ की। हालांकि उक्त मरीज चौधरी के देखरेख में नहीं था, Èिर भी एचओडी का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि शायद स्ट्रेलाइजेशन के लिए गई होगी। इस पर डॉ. गोयल ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा की क्रक्रमैडम जब नहाने जाती हो, तो कपड़े लेकर नहीं जाती क्या?, नहाने के बाद कपड़े नहीं पहनती हो क्या?, बिना कपड़ों के ही दो दिन तक घूमती रहती हो।ञ्जञ्ज ये बात उन्होंने सभी साथी रेजिडेंट और मरीजों के सामने कही। डॉ. गोयल के जाने के बाद साथी रेजिडेंट डॉ. विभा चौधरी का मजाक उड़ाने लग गए कि क्रक्रक्या बाथरूम के बाहर बिना कपड़ों के आती हो?ञ्जञ्ज
महिला आयोग से शिकायत
डॉ. विभा चौधरी ने इस संबंध में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके कौशिक, महिला आयोग, एसपी उदयपुर और हाथीपोल थाने में शिकायत की है। दूसरी तरÈ सीनियर डॉक्टर, रेजिडेंट डॉक्टर व अन्य अस्पताल स्टॉÈ डॉ. विभा का साथ देने के बजाय मामला दबाने के प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. कौशिक ने आठ दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की, तो जांच कमेटी की अध्यक्ष अभी तक जांच ही कर रही है। बाकी विभाग के सीनियर डॉक्टर पीडि़ता पर लगातार दबाव बनाने में लगे हुए है कि वह इस मामले को उठा ले। यहां तक की घटना के वक्त मौजूद साथी रेजिडेंट ने भी एचओडी के दबाव में आकर अपनी साथी से पल्ला झाड़ लिया और ऐसी किसी घटना के होने से इनकार कर दिया है।
: हमने जांच कमेटी बैठा दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के बारे में सोचा जाएगा।
-डॉ. एसके कौशिक, प्राचार्य आरएनटी मेडिकल कॉलेज
: मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हंै। मैंने अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया, जो सीडी बनाई गई है, वो बिलकुल झूठी है और उसको एडिट किया गया है।
-डॉ. सुरेश गोयल, एचओडी, बाल अस्पताल
: डॉ. विभा ने सारे काम अकेले ही कर लिए हैं। उन्हें पहले रेजिडेंट बोर्ड के सामने अपनी शिकायत रखनी थी, वे सलाह मशविरा करती, तो Èिर जो उचित होता, वो एक्शन लिया जाता। अब तो इन सबकी जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ कप्तानसिंह, अध्यक्ष, रेजिडेंट डॉक्टर एसोशियेशन

इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजिया की कला को श्रीजी ने सराही

Photo1 (1)
उदयपुर, महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर, कला मित्र संगम एवं अरण्यावास द्वारा आयोजित इंटरनेशनल आर्ट सिम्पोजिया-2013 की प्रदर्शनी कलाकारों के निवेदन पर मंगलवार को एक दिन और बढ़ा दी गई। स्थानीय सिटी पैलेस स्थित जनाना महल की कला दीर्घा में लगी इस प्रदर्शनी को देखने मंगलवार को भी अनेक कलाप्रेमी पहुंचे।
फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि प्रदर्शनी में 40 से अधिक कृतियों को लगाया गया। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कलाकारों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि उदयपुर जैसे पर्यटन नगरी में इतनी तादाद में कलाकारों का आना एवं यहां की शांत वादियों में समय गुजारना कला के संरक्षण, संवद्र्धन का ही परिणाम है।
प्रदर्शनी में ख्यातनाम चित्रकार ज्योति भट्ट, बड़ौदा, प्रो. परमजीत सिंह, नई दिल्ली, प्रो. सुरेश शर्मा, उदयपुर, महेन्द्र कडिया, अहमदाबाद, जय जरोटिया, दिल्ली, शब्बीर हसन काजी, जयपुर, विद्या सागर उपाध्याय, जयपुर, पी.डी. धुमल, बड़ौदा, एम.एल. वर्मा, उदयपुर, युसुफ, भोपाल, विलास शिन्दे व जीवनसुख शिंदे, मुंबई, जमाल अहमद, बांग्लादेश, मोना राय, दिल्ली, क्रिस्टीना टानीगुची, फिलीपींस, दिनेश कोठारी, उदयपुर, इनग्रिड पिटजर, जर्मनी, ईब्राहिम गजाला मिश्र, नसीम अहमद, उदयपुर, के.डी. लक्ष्मण, श्रीलंका, संतोष मोरे, मुंबई ने अपनी विशिष्ट शैली में चित्रण किया।

‘आइस – द सिटी क्रॉल‘ के ऑडिशंस 15 को उदयपुर में

Scania Metrolink 4x2 12 m Bangalore, India Photo: Arun H.C. 2012

उदयपुर । कहते हैं कि खूबसूरती देखने वालों की आंखों में होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइस अपनी तरह का एक अनूठा रियलिटी शो लेकर आने वाला है। इस शो के जरिए ‘हॉट‘ शब्द की नई परिभाषा तैयार होने जा रही है। इस शो को नाम दिया गया है: ‘आइस – द सिटी क्रॉल‘। में इस रियलिटी शो के ऑडिशंस संडे, 15 सितंबर 2013 को भैरवगढ़ पैलेस, उदयपुर में सुबह 10 बजे से होंगे।

इस शो में जहां आपको यंगस्टर्स का जबर्दस्त जोश देखने को मिलेगा, वहीं इसमें हैरान कर देने वाला रोमांच भी होगा। जाहिर है, अपनी इन खूबियों के चलते शो आपके टीवी रुटीन में एक नई ताजगी भर देगा। दरअसल इस शो में सिलेब्रिटीज एक खास लड़की की तलाश के लिए देश के 13 शहरों की यात्रा करेंगे। यह सफर बस या फिर एयर ट्रैवल के जरिए होगा और इस सफर का मकसद होगा सबसे ‘हटकर और हॉट‘ लड़की तलाश करना। इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के अलावा और भी हैरान कर देने वाली चीजें होंगी और इसकी शुरुआत जल्दी ही चैनल वी पर होने वाली है।

बहरहाल, ‘द सिटी क्रॉल‘ की बस में अलग-अलग फील्ड की हस्तियां ट्रैवल करेंगी। इस सफर में यूथ आइकॉन डीजे सुमित सेठी, के साथ देश की लड़कियों के दिलों की धड़कन, सूर्यवीर अपने बैंड अहसास के साथ शामिल होंगे। ये परफॉर्म करने के साथ कंटेस्टेंट्स के टेलंट को जज भी करेंगे। अपनी तरह के पहले इवेंट की होस्ट होंगी वीजे सुपर्णा, यला और चमेली। और हां, इस शो में जान डालने के लिए कई सरप्राइज गेस्ट्स भी शामिल होंगे।

यह शो अपनेआप में अलग इसलिए होगा, क्योंकि इस रियलिटी शो के जरिए पहली बार कई नामी सिलेब्रिटीज का काफिला ‘हॉटेस्ट गर्ल‘ की तलाश में निकलेगा। ये लोग पूरे देश के कई शहरों में जाएंगे और हर शहर की नामी जगहों पर अपनी कंटेस्टेंट्स की तलाश में निकलेंगे। इनको एक स्पेशल लड़की की तलाश होगी और उसी के लिए इस शो को यूनीक तरीके से तैयार किया गया है। इसे जीतने के लिए लड़कियों को अपना कॉन्फिडेंस और अपनी ऐसी स्किल्स दिखानी होंगी कि वे भीड़ में खुद को अलग साबित कर पाएं। दूसरे शब्दों में कहें, तो ‘आइस – द हॉटेस्ट गर्ल ऑफ इंडिया‘ के पास खूबसूरती, दिमाग, चुस्ती, चार्म और हाजिरजवाबी जैसे गुण तलाशे जाएंगे।

इस शो के लिए ऑडिशन 4 सितंबर 2013 से शुरू होंगे। पहला ऑडिशन गुवाहाटी में होगा और इसके बाद दिल्ली, पुणे, चंड़ीगढ़, लुधियाना, जयपुर, उदयपुर, इंदौर, नागपुर, हैदराबाद, मुंबई, भुवनेश्वर और गोवा में ऑडिशंस लिए जाएंगे। कुल मिलाकर 13 शहरों में हॉटेस्ट गर्ल की तलाश होगी। ऑडिशन के बाद हर शहर में आफ्टर पार्टी भी रखी जाएगी। ‘आइस फ्रीज‘ के नाम से यह पार्टी हर शहर में धूम मचाने वाली साबित होगी।

ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी खास पहचान रखने वाली और आइस की ब्रैंड एंबेसेडर मलाइका अरोड़ा खान भी इस शो में अपना जलवा बिखेरेंगी। वहीं, फाइनल कंटेस्टेंट्स को रमोला बच्चन के ग्रूमिंग सेशन मिलेंगे। इन लड़कियों के फोटो शूट करेंगे जाने-माने फोटोग्राफर हैदर खान। जाहिर है, उनकी आर्ट से यह शो जानदार रहने वाला है। वहीं, चक दे फट्टे और ओए लकी लकी ओए से चर्चा में आए ध्रुव ढल्ला ने शो के लिए खास जिंगल तैयार किया है। जहां तक शो को जज करने वालों की बात है, तो कई इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसमें शामिल होंगे। इनके नाम कुछ समय के बाद जाहिर किए जाएंगे।
इस शो के बारे में ग्लैमर क्वीन और आइस की ब्रैंड एंबेसेडर मलाइका अरोड़ा खान का कहना है, ‘मेरे हिसाब से ‘आइस- द सिटी क्रॉल‘ सभी के लिए एक ऐसा अनुभव होने वाला है, जिसके बारे में किसी ने सोचा ही नहीं होगा। इंडिया की हॉटेस्ट गर्ल की तलाश करने वाला यह शो हाई वोल्टेज और मस्ती से भरा होगा। मेरा दावा है कि इसकी विनर ना सिर्फ खूबसूरती के मामले में सबसे आगे होगी, बल्कि उसका एटीट्यूड भी जबर्दस्त कूल होगा। यह शो देश भर की यंग गर्ल्स में नई एनर्जी और वाइब्स भर देगा और यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म साबित होगा, जहां से उनके सपनों को एक नई उड़ान मिलेगी।‘