सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डालकर ५४ हजार छीने

उदयपुर। ठोकर चौराहा पर स्थित शराब की दुकान को बंद करके घर लौट रहे सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डालकर अज्ञात बदमाश ५४ हजार रुपए छीन ले गए। पुलिस के अनुसार ठोकर चौराहा स्थित शराब की दुकान का सेल्समैन आयड़ निवासी दिलीप चौधरी गुरुवार रात को दुकान बंद करके लौट रहा था, तभी आयड़ की तरफ से तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और दिलीप की आंखों में मिर्ची फेंकी। इससे वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़ा। इन बदमाशों ने दिलीप की जेब से ४५ हजार का कलेक्शन लेकर भाग गए। पूछताछ में दिलीप ने पुलिस को बताया कि तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक काफी महंगी थी। पुलिस ने दिलीप की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात में जानकारों का हाथ है।

सगसजी का जन्मोत्सव आज, धूमधाम से मनाया जा रहा है

DSC0237-198x300उदयपुर। सगसजी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी स्थानकों पर भक्तों की अपार भीड़ दर्शनों के लिए कतारों में लगी हुई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सगसजी स्थानों पर गुरुवार रात से ही जागरण शुरू हो गया। रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। आज सुबह से ही सगसजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो गई। सर्वऋतु विलास के पुजारी ने बताया कि आज सुबह सात बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया। सुबह १० बजे मंदिर में ध्वजारोहण गया। साथ ही सगसजी बावजी के भजनों कि सीडी का विमोचन भी किया गया। पूरे दिन भक्तों की भीड़ के बाद रात १२.१५ बजे ५१ किलों का मावे का केक काटा जाएगा। महिलाओं के दर्शन के लिए दोपहर में विशेष व्यवस्था की गई है एवं शाम को पुरूष एवं महिलाओं के क्रमवार दर्शनों की व्यवस्था की गई। शनिवार को भी बावजी के शृंगार के दर्शनों का लाभ दर्शनार्थी कर सकेंगे। इस दिन शाम को भी युवराज एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। पीछोली स्थित सगसजी बावजी के जन्मोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उसी दौरान आज सुबह 4.15 मिनट पर महाआरती कर भक्तों को लिए दिनभर दर्शन खोल गए तथा रात्रि जागरण का कार्यक्रम का अयोजन किया गया। पीछोला स्थित सगसजी बावजी के स्वर्ण रजत से आंगीकर स्वर्णाभूषण व नवीन परिधान धारण कराया गया। जन्मोत्सव के दौरान विद्युत सज्जा में बल्बों की लडिय़ों, झूमर तथा हेलोजनों से मंदिर परिसर को सजाया गया है। नाल स्थित सगसजी स्थानक पर शुक्रवार को महंत मीठालाल ने बताया कि बावजी के जन्मोत्सव पर विशेष शरद शृंगार धारण कराया गया। बावजी के शृंगार में वर्क, रजत, डंक, मोठड़ा, इमली, चंद्रमा, रजत जडि़त कंठला, स्वर्ण बादला, छत्र, चंवर, तलवार-ढाल, बन्दूक, मोरपंखी आदि धारण करवाया गया। आज सुबह सवा चार भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो गए। कंवरपदा महल लोक देवता सगसजी बावजी बख्तावरसिंहसिंह महाराज कारोई के जन्मोत्सव से पूर्व गुरुवार को रात्रि जागरण व भजन संध्या हुई। सगसजी बावजी सेवा समिति अध्यख गणपतसिंह स्वर्णकार ने बताया कि जन्मोत्सव पर रत्नजडि़त आभूषण एवं मोठड़ा धारण करवाए, विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया। सुबह पांच बजे महाआरती की गई, जिसमें कारोई परिवार के रघुरामसिंह राणावत, शक्तिसिंह कारोई ने पूर्णाहुति दी।

बंद पड़ी 108 एम्बुलेंस सेवा एक सप्ताह में शुरू होगी

108 AMBULANCEउदयपुर। जिला कलेक्टर आशुतोष पेढनेकर ने 15 अगस्त से जिलेभर में शुरू हो रही नि:शुल्क जांच योजना को लेकर आज चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बंद पड़ी 108 एम्बुलेंस सेवा को एक सप्ताह में शुरू करने और जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रिक्त पड़े पदों पर 17 डॉक्टरों को स्थानान्तरित करने के निर्देश भी दिए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार को नि:शुल्क जांच योजना के तीसरे चरण में 15 अगस्त से सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क जांचें शुरू हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी है, ऐसे केंद्रों पर अन्य चिकित्सकों को लगाने एवं आयुष चिकित्सकों की सेवाएं लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व सभी भवन तैयार हो जाएं एवं उनमें सभी उपकरण, दवाइयां व स्टॉफ भी तैनात रहे।
अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश: जिला कलेक्टर ने जांच योजना को प्रभावी बनाने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं डिस्पेंसरियों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करें।
चिकित्सा टीम कोटड़ा जाएगी : कोटड़ा ब्लॉक के जुड़ा में मौसमी बीमारी एवं मलेरिया के पीएफ रोगी पाये जाने पर सीएमएचओ से कहा कि वे शुक्रवार को वहां जाकर तत्काल लोगों को राहत प्रदान करें।

भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कमर कस ले: कटारिया

DSC_0014-300x199उदयपुर। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने वार्ड और क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष उजागर करें और भाजपा की पिछली सरकार के कार्यों रखे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्येक काम के लिए तैयार रहे। श्री कटारिया शुक्रवार को सुखाडिय़ा रंगमंच पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की शृंखला में 9 से 11 अगस्त तक प्रत्येक दिवस दो-दो चरणों में पार्टी के सामान्य एवं प्राथमिक कार्यकर्ताआें का महासम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया सम्बोधित करेंगे। इसमें विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताआें को शिक्षित-प्रशिक्षित किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुखाडिय़ा रंगमंच पर आज सुबह 10 से दोपहर दो एवं शाम चार से आठ बजे तक सम्पन्न होने वाले सामान्य एवं प्र्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में नौ अगस्त को प्रात:कालीन सत्र में बडग़ांव मंडल एवं सांयकालीन सत्र में सरदार पटेल मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 9 अगस्त को ही पं दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के कार्यकर्ताआें का सम्मेलन पानेरियों की मादड़ी स्थित घूमर गार्डन में आयोजित होगा। इसी प्रकार 10 अगस्त प्रात:कालीन सत्र में सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल, सांयकालीन सत्र में राणाप्रताप मण्डल एवं 11 अगस्त को प्रात:कालीन सत्र में डॉ अम्बेडकर मण्डल एवं सांयकालीन सत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल के कार्यकर्ता का सम्मेलन होगा। यह सम्मेलन भी सुखाडिय़ा रंगमंच में आयोजित होंगे। सभी सत्रों में मण्डल अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष/संयोजक अपने-अपने कार्यों का वृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के इन सम्मेलनों में पार्टी कार्यकर्ता के सम्मुख विभिन्न वरिष्ठ वक्ता बूथ संरचना, शक्ति केन्द्र, मण्डल-जिला संगठन के तालमेल, मोर्चों-प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, सहकारिता, स्थानीय निकाय एवं पंचायत, आगामी संगठन के कार्यक्रमों, प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिंधिया की सुराज संकल्प यात्रा के समापन 10 सितम्बर को जयपुर में आयोजित प्रदेशव्यापी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, देश-प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियां एवं समसामायिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इन सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी, युधिष्ठिर कुमावत, महापौर रजनी डांगी, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, वंदना मीणा, महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, किरण जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे।

अफसरों ने की उल्टी गंगा बहाने की तैयारी

project7-300x223उदयपुर। राजस्थान सरकार का जल संसाधन विभाग सार्वजनिक धन को बर्बाद करने पर उतर आया है। इस विभाग ने अनास नदी से जयसमंद और राजसमंद भरने की योजना बनाई है। यह उलटी गंगा बहाने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च होंगे। कुल कितना खर्च आएगा इसका अनुमान भी अभी नहीं है। विभाग ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है। जल्दी ही उस कंपनी को डीपीआर बनाने का ठेका दे दिया जाएगा, जिसके नाम क्रटेंडरञ्ज खुलेगा। टेंडर मांग लिए गए हैं। इस परियोजना में पानी लिफ्ट किया जाना है, जिसके लिए बिजली की अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी। अनास नदी का पानी उदयपुर जिले के जयसमंद, राजसमंद जिले की राजसमंद और भीलवाड़ा जिले के मेजा बांध को भरने के लिए लाया जाना है। यह पानी माही, सोम, बनास और आयड़ नदी को लांघ कर लाया जाना है।
इस बारे में जल संसाधन विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर सुमनेश माथुर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विभाग के पास दक्ष व्यक्तियों का अभाव है, इसलिए डीपीआर बाहरी कंपनियों से बनवाई जाती है। हमारे पास संसाधन भी नहीं है इसलिए ठेकेदार कंपनियों से निर्माण कार्य करवाया जाता है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्रफिर तो ऐसी परियोजना भी वे कंपनियां ही सुझाती होगी? तो उनका कहना था कि आप क्रनेगेटिवञ्ज ही क्यों सोचते हो, विकास का काम है, पोजेटिव सोचा करो।ञ्ज
श्री माथुर से जब यह पूछा गया कि देवास का पानी उदयपुर लाने में ही इतने बरस से पसीना आ रहा है, तो यह उलटी गंगा बहाने में कितना समय लगेगा? इस पर उनका कहना था कि यह तो अभी नहीं बता सकते। वैसे जल्द ही साढे-चार करोड़ का टैंडर खोलकर डीपीआर का ठेका दे दिया जाएगा।

देश मना रहा है ईद , उदयपुर में रोज़े के साथ आखरी जुमा की दुआ मांगी जाएगी

Muslim-Children-greet-and-saying-Eid-Mubarakउदयपुर। देश भर में ईद हर्षोल्लास से मनाई जा रही है | लेकिन उदयपुर बांसवाडा डूंगरपुर, चित्तोड़ में आज आखरी जुम्मे के साथ रोज़ा रखा जा रहा है। ईद के चाँद को लेकर कल शाम से ही पशोपेश की स्थिति थी। बादलों की वजह से संभाग में कही चाँद नज़र नहीं आया। लेकिन देश के बाकी सभी हिस्सों में ईद मनाई जा रही है। कल २९ वें चाँद दिखने की पूरी उम्मीद थी लेकिन बादलों की वजह से चाँद नज़र नहीं आया , मुखर्जी चौक स्थित अंजुमन पर हिलाल कमिटी व् अंजुमन के पदाधिकारी शाम को इकठ्ठा होकर चाँद देखा लेकिन बादलों की वजह से चाँद नहीं दिखा देर रात तक आस पास के क्षेत्रों में फोन कर कर पता किया लेकिन कही से चाँद की सुचना नहीं आई। आखिर हिलाल कमिटी ने ईद शनिवार को मानाने का निर्णय लिया ।

सभी जगह देर रात एलान हुआ :
उदयपुर संभाग में कुछ जगहों को छोड़ कर बाकि जगह शनिवार को ही ईद मनाई जाएगी । राज समंद भीलवाडा में सुबह ४ बजे ईद होने की घोषणा की गयी जब कमी अधिकतर लोगों ने रोज़े के लिए सहरी भी कर ली थी । इधर वागड़ क्षेत्र में गडी। प्रताप पुर , गलियाकोट में सुबह ईद होने का एलान किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह

3658_jat_mahasabha_logoउदयपुर, राजस्थान युवा जाट महासभा की ओर से संभागीय समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौधरी ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रथमबार युवा जाट महासभा की ओर से उदयपुर, भीलवा$डा, चित्तो$ड, राजसमंद, डूगरपुर बॉसवा$डा सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले सामाजिक प्रतिभाओं, उच्चाधिकारियों का १ सितंबर को राजस्थान विद्यापीठ सभाग प्रतापनगर में सम्मान किया जाएगा। इसके लिए १५ से २० अगस्त तक जिला एवं तहसील स्तर से प्रतिभाओं के आवदेन प्राप्त कर उनकी जांच कर प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्रतिभाओं को सामाज में व्यापत कुरीतियों की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई जाएगी।

कल्पतरु नर्सिंग कोलेज के डायरेक्टर के खिलाफ़ मामला दर्ज

images (1)उदयपुर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने नर्सिंग संस्थान के डायरेकटर व अन्य के खिलाफ़ धमका कर वसूली करने मा मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रानी खेडा झालोर हॉल सेक्टर ४ निवासी हिम्मतराम पुत्र वाघाराम मेघवाल ने परिवाद जरिये झामरकोटडा रोड पर स्थित कल्पतरू नर्सिंग कॉलोज के डायरेक्टर अखिलेश बिसारिया, के अलावा सुनिता नटराजन, बी एस सी नर्सिंग के कक्षाध्यापक, तथा सुमित नामक अध्यापक के खिलाफ़ मामला दर्ज करवाया। कि गत दिनों नर्सिंग संस्थान में बी एस सी प्रथमवर्ष में प्रवेश लिया। जहां कुछ समय पश्चात कई छात्रों को कक्षा में उपस्थिति कम होने का हवाला देते हुए परिक्षा में नहीं बैठने की धमकी दी। इस संबंध में बातचीत करने पर आरोपियों ने १४०० रूपये जमा करवाने की हिदायत दी तथा ऐसा नहीं करने पर परीक्षा से वंचित करने की धमकदी दी।इस मामले में पुलिस ने मामलादर्ज कर जॉच शुरू की।

पत्नी बन कर जेवरात हड़पे

imagesउदयपुर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने महिला व उसके परिजनों के खिलाफ़ धाखा देकर शादी कर जेवरात हडपने का मामलादर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मटून निवासी व्यक्ति ने परिवाद जरिये मोहनगर बी जे एस कॉलोनी जोधपुर निवासी गुड्डू कुंवर उर्फ़ रजनी, उर्फ़ रूप शेखावत पुत्री शिवदत्त सिंह , खिलाफ़ धोखाधडी करने का मामलादर्ज करवाया। कि 8 फरवरी 12 को पुत्र यागवेन्द्रसिंह के साथ गुड्डू कुवर का विवाह जोधपुर में संपन्न हुआ। १७ फरवरी को यागवेन्द्र अपनी पत्नी को परीक्षा दिलवाने जोधपुर ले गया वहां से अन्य स्थानों पर हनीमून मनाने के बाद २५ फरवरी को लौटने पर गुड्डू कुवार को एम ए परीक्षा देने दिल्ली से जोधपुर भेजा। २२ अप्रेल १३ को दिल्ली से घर लौटा तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोजने पर पत्नी संदिग्धावस्था में थी तथा कमरे में प्रतीक नामक व्यक्ति मौजूद था। जिसे पकडने पर भाग ग्या। इसका पता चलने पर गुड्डू कुवार घर से सोने चांदी के जेवरात लेकर पीहर चली गईं इस संबंध में १५ जुन को आरोपी व परिजनों से बात करने पर अन्य मामलों में फसाने की धमकी दी।

पूजा भट्ट को बधाई देना कलेक्टर को पड़ा महंगा!

photo

उदयपुर। फिल्म बैड की डायरेक्टर पूजा भट्ट के साथ हुई तकरार के बाद चर्चाओं में आए एसपी हरिप्रसाद शर्मा का शुक्रवार को पहले जयपुर ग्रामीण और बाद में बीकानेर एसपी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया। पता चला है कि देर रात कलेक्टर विकास एस भाले ने इसकी बधाई डायरेक्टर और पूर्व अभिनेत्री पूजा भट्ट को दी। यह बात सार्वजनिक होने के बाद कलेक्टर श्री भाले का नाम भी इस सूची में शामिल कर दिया गया। जबकि इस सूची में कलेक्टर विकास एस भाले का नाम पहले शामिल नहीं था।
उल्लेखनीय है कि बैड फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां कलेक्ट्री में एसपी हरिप्रसाद शर्मा के साथ डायरेक्टर पूजा भट्ट और उनकी टीम ने बदत्तमीजी की थी। श्री शर्मा उनके ऑफिस में जा रहे थे, तभी भट्ट के बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया। इस पर पूजा भट्ट और एसपी हरिप्रसाद शर्मा के बीच हॉट-टॉक हो गई थी। इस मामले को लेकर पूरा शहर श्री शर्मा के साथ था, जबकि कलेक्टर विकास एस भाले और रसद अधिकारी पूजा भट्ट की पैरवी कर रहे थे। इस संबंध में पूजा भट्ट ने एसपी हरिप्रसाद की शिकायत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रमुख शासन सचिव सीके मैथ्यू और केंद्र के कांग्रेसी नेताओं से की थी। इस बात को लेकर प्रमुख शासन सचिव श्री मैथ्यू ने डायरेक्टर पूजा भट्ट से खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात भी कही थी, तभी से एसपी हरिप्रसाद शर्मा के ट्रांसफर की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी और शुक्रवार को राज्यभर में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत एसपी श्री शर्मा को पहले जयपुर ग्रामीण एसपी के पद पर लगाया, लेकिन बाद में उनकी इच्छा पर उनको बीकानेर एसपी का पद दिया गया।
पता चला है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कलेक्टर विकास एस भाले का नाम कहीं नहीं था, लेकिन देर रात एसपी शर्मा पर ट्रांसफर की बात कलेक्टर श्री भाले ने पूजा भट्ट को बधाई दी। यह बाद सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने उनको तबादला सूची में शामिल करते हुए नागौर कलेक्टर पद पर लगा दिया। श्री भाले की जगह अब नये कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर होंगे, जो अलवर से ट्रांसफर होकर आए हैं।