एसपी के समर्थन में उतरे सैकड़ों छात्र, कलेक्टर के खिलाफ हल्ला बोल

DSC_0078
उदयपुर. फिल्म बैड की शूटिंग के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर निशुल्क देने, क्रू सदस्यों द्वारा एसपी से बदतमीजी, इसके बावजूद कलेक्टर द्वारा निर्देशक पूजा भट्ट का पक्ष लेना और एसपी को किराएदार बताने से नाराज छात्रों ने कलेक्ट्री पर जैम कर प्रदर्शन किया और बाद में जेल में पहुच कर पूजा भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे जहाँ जेल के संतरियों और पूजा भट्ट के निजी गार्डों ने छात्रों की पिटाई कर दी ।
एस पि से बदतमीजी के बाद जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है एक और विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर रहे है तो दूसरी और छात्रों के संगठन भी उग्र प्रदर्शन कर रहे है । आज सुबह
संघर्ष समिति और एन एस यु आई के सैकड़ों विद्यार्थी कलेक्टर विकास एस भाले का घेराव करने पहुंच गए हैं। कलेक्ट्री पर जम कर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्री की फाटक पर चढ़ कर कलेक्टर और पूजा भट्ट के खिलाफ खूब नारे बाजी की । कलेक्ट्री से छात्र सीधे जेल पहुचे जहाँ पूजा भट्ट की फिल्म बैड की शूटिंग चल रही थी छात्रों ने जेल के गेट पर पहुच कर शूटिंग रुकवाने के लिए प्रदर्शन किया तो जेल के संतरियों और पूजा भट्ट के गार्डों ने छात्रों को पिट डाला बाद में छात्रों ने सूरज पोल ठाणे में लिखित में शिकायत दर्ज की है ।
समिति के विद्यार्थी का कहना है कि शूटिंग यूनिट के सदस्य एसपी से माफी मांगे और पूजा भट्ट सरकारी संपत्ति में शूटिंग करने पर निर्धारित शुल्क जमा कराएं। इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों को पाबंद किया जाए कि वे फिल्म की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले।

मिडिया कुत्ता और एसपी खलनायक

_DSC1668उदयपुर। शनिवार को कलेक्ट्री में बैड फिल्म कि शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक से होने वाली बदतमीजी के बाद ट्वीटर पर बाप बेटी पूजा भट्ट और महेश भट्ट अपना राग अलग ही आलाप रहे थे । जहाँ पूजा ने पिछले २ दिन में किये गए सारे ट्वीट में पुलिस अधीक्षक को एक खलनायक बताया और मीडिया को भी साथ में पुलिस का पक्ष लेने वाला बताया तो उनके इस ट्वीट पर पिता महेश भट्ट बेटी से दो कदम आगे निकल कर मिडिया को पालतू कुत्ता और निगरानी रखने वाला कुत्ता तक कह दिया।जब कि पूजा भट्ट रविवार के को दिन भर कलेक्ट्री में मिडिया की चापलूसी करती रही और सभी मिडिया वालों को बुला बुला कर उनके साथ फोटो खिचवाती रही और आज उसी मिडिया को बाप कुत्ता कि परिभाषा ने नवाज़ रहा है। महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में कहा कि जब मिडिया सत्ता का पालतू कुत्ता बन जाता है तो अपनी जवाब देहि भूल जाता है। एस उन्होंने स्थानीय मिडिया के लिए कहा क्यों कि स्थानीय मिडिया और अखबारों में वही चाप जो हकीकत था
इधर शहर में तो हर किसी की जुबान पर यह बात थी ही लेकिन शोशल मिडिया में भी यह मुद्दा छाया रहा जहाँ फेस बुक पर सब ने इस घटना को अपने अपने हिसाब ने कमेन्ट कर निंदा कि तो ट्वीटर पर भी लोगों ने इस पर खूब ट्वीट किये । ज्यादातर लोगों ने पुलिस अधीक्षक के साथ होने वाली बदतमीज़ी कि निंदा कि और कलेक्टर द्वारा कीगई टिप्पणी कि भी निन्दा कि है ।

इधर मुस्लिम महासभा ने जिला रसद अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष के आर सिद्दीकी ने कहा कि जिस फिल्म यूनिट ने शहर के कप्तान एस पि साहब का अपमान किया उसी फिल्म में यहाँ के जिला रसद अधकारी एम् एल चौहान भाग ले रहे है और एक जज कि भूमिका निभा रहे है । यही नहीं फिल्म कि निर्माता पूजा भट्ट के पीछे पीछे चापलूसी करते नज़र आरहे है ।

कोलेजों में छाने लगा चुनावी रंग

c1उदयपुर। सुखाडिया यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों इस बार विधान सभा चुआव के चलते महत्वपूर्ण हो गए है। हर पार्टी यही चाहेगी कि उन्ही का प्रत्याशी अध्यक्ष बने जिससे कि युवा शक्ति विधान सभा चुनाव में फायदा पंहुचा सके लेकिन अभी तक यूनिवर्सिटी के कई विषय के परिणाम नहीं आने से छात्र संघ चुनाव पर संकट के बादल भी मंडरा रहे है। जहाँ एक और छात्र नेता इस बात को लेकर आशंकित है किचुनाव सरकार कराएगी या नहीं वही संभावित प्रत्याशी अभी से अपना पूरा जोर लगा रहे है और यूनिवर्सिटी के घटक कोलेजों में बड़े बड़े पोस्टर लगाये जा रहे है। नए आगंतुक छात्रों का स्वागत किया जा रहा है तो उनको आने वाली समस्याओं के लिए छात्र नेता अपने सारे काम छोड़ कर उनके समस्याएं निपटाने लगे हुए है।
छात्र संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक सूर्य प्रकाश सुहालका का मानना है कि इस बार अगर चुनाव होते है तो छात्र संघर्ष समिति का उम्मीदवार ही झितेगा क्यों कि संघर्ष समिति पिछले साल भर से छात्रों के हितो के लिए संघर्ष करती आरही है। और अभी हाल ही में ३० प्रतिशत सीट बढ़ने का श्रेय भी संघर्ष समिति को जाता है।छात्र संघर्ष समिति कि और से संभावित प्रत्याशी अमित पालीवाल व् देव प्रताप सिंह हो सकते है ।
एबीवीपी के वर्तमान अध्यक्ष पंकज बोराना भी चुनाव होने कि स्थिति में ए बी वी पी कि झीत मान रहे है। क्यों कि पिछले साल भर तक उन्होंने छात्र हितों कि बात कि है और उनके लिए संघर्ष किया है और केम्पस में छात्रों के लिए वाई फाई जेसी सुविधाओं का लाभ दिलवाने में योगदान रहा है। एबीवीपी कि तरफ से हिमांशु चौधरी के चुनाव लड़ने कि संभावना है ।
विधान सभा चुनाव को देखते हुए एन एस यु आई इस बार अपना पूरा जोर लगाएगी और इसीलिए पिछले महीने में ही एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी उदयपुर का दौरा कर चुके है। एनएसयुआई के राज्य महामंत्री दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि इस बार एन एस यु आई कि झीत तय है चुनावन कि तैयारी में कार्यकर्त्ता जुटे हुए है। दिनेश भोई,सुधा जाट, व् वैभव उपाध्याय मुख्य दावेदारों में है।

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का किया सम्मान

guruउदयपुर। शहर में गुरु पूर्णिमा बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है।शहर के सभी धर्म स्थलों आश्रमों , शिक्षा मंदिरों और अखाड़ों में शिष्यों द्वारा गुरुओं की पूजा की जा रही है और सम्मान से उन्हें आसन पर बैठा कर गुरु मन्त्र लिया जा रहा है।शक्ति पीठों में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है । मंदिरों आश्रमों और शक्ति पीठों पर भक्तों की कतारें हाथों में फूल माला मिठाई नारियल लिए घंटों तक अपने गुरु के सम्मान में खड़े रहे।
अस्थल मंदिर में गुरु रास बिहारी की पूजा के लिए शिष्यों में महिला पुरुषों की कतार सुबह से लगी हुई थी। निम्बार्क में भी गुरुओं और आचार्यों की पूजा की गयी। ख़ास ओदी स्थित राज गुरु आश्रम में गुरु प्रयाग गिरी गुरु की पूजा का दौर सुबह से चल राज गुरु आश्रम में आस पास के गावों के हजारों लोग आये और सुबह से वहां मेला सा माहोल चल रहा है। बालाजी हनुमान मंदिर, निरंजनी अखाड़ा में सुरेश गिरि महाराज का सम्मान कर बाद आरती व गुरु समाधि पूजन किया गया, शाम तक गुरु कंठी, दीक्षा का क्रम चलेगा व भजन होंगे। बाईजी राज कुंड मंदिर में महंत मोहन शरण के सानिध्य में खारा कुआं में चरण पादुका पूजन किया गया।
स्कूलों में और अखाड़ों में भी गुरुओं के सम्मान में छात्रों के सर झुक गए और मालाएँ पहना कर चरण स्पर्श कर अपने गुरु से आशीर्वाद लिया। अखाड़ों में भी उस्तादों का सम्मान कर पूजा की और गुरु ज्ञान लिया। स्वरूप सागर स्थित उस्ताद लक्ष्मण-सिंह व्यायामशाला, चांदपोल स्थित भीम राष्ट्रीय व्यायामशाला, दूध तलाई स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय व्यायामशाला में गुरुओं का सम्मान किया गुरुओं की तस्वीर और चरण पादुकाओं को पूजा गया । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ ही श्रावण मास शुरू भी हो जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे।
आसाराम आश्रम में उत्सव शुरू
डबोक स्थित संत आसाराम आश्रम में सुबह 9 बजे से गुरु चरण पादुका पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया। भजन कीर्तन के साथ ही गुरु पादुकाओं का किया जा रहा है। आशा रामायण पाठ, गुरू गीता पाठ किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अहमदाबाद आश्रम से बापू आशाराम के प्रवचन का प्रसारण का भी कार्यक्रम बनाया गया। सेक्टर 5 काशीपुरी स्थित लालजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरूआत हुई।

सत्ता की लड़ाई में मगरमच्छ ने एक दुसरे की जान ली

ARKive image GES111799 - Orinoco crocodileउदयपुर। बाघदड़ा नेचर पार्क में रविवार को नर और मादा मगरमच्छ मृत मिले। दोनों के शरीर पर जख्मों को देखते हुए अधिकारी इनके बीच टेरेटरी (इलाके) के लिए संघर्ष को मौत का कारण मान रहे हैं। शहर से करीब 15 किमी दूर इस नेचर पार्क में दो मगरमच्छ के मरने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।

सहायक वन संरक्षक केसर सिंह ने बताया कि मौके पर ही तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। टीम के मुताबिक मादा मगरमच्छ के शरीर के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों में चोट और दांत से बने घाव मिले। नर मगरमच्छ की पसलियां टूट गई थीं।इससे इस बात को जोर मिला कि दोनों भिड़ गए थे।

दोनों का अंतिम संस्कार बाघदड़ा पार्क में ही कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि मरने वाला नर करीब सात साल का था, जबकि मादा की उम्र चार साल के आसपास है।

शरीर पर मिले जख्म

मृत मगरमच्छ नेचर पार्क के तालाब में पड़े थे। दोनों के शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि ये निशान एक-दूसरे को काटने से हुए। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि मगरमच्छ के बीच कभी मादा तो कभी इलाके के लिए लड़ाई हो जाती है। संघर्ष इस कदर होता है, जिसमें जान भी चली जाती है।

यहां कुदरत का नजारा करें, लेकिन संभल कर

बाघदड़ा नेचर पार्क में डेम पर बड़ी संख्या में शहर के लोग जाते हैं। रविवार और छुट्टियों वाले दिन कई परिवार और युवा पिकनिक मनाने आते हैं। यह इलाका मगरमच्छों के लिए संरक्षित है। पैंथर, अजगर, हायना (जरख) और दूसरे वन्यजीवों की शरण स्थली भी है। नेचर पार्क में दुर्लभ हरे रंग का कबूतर (ग्रीन पीजन) भी पाया जाता है। वन विभाग ने यहां इको टूरिज्म सेंटर भी डवलप किया है।

पिछले महीने छोड़ा था नर भक्षी मगरमच्छ

बागदड़ा नेचर पार्क के रिजर्व एरिया में 17 मगरमच्छ प्राकृतिक वातावरण में रह रहे हैं। पिछले महीने जवाई बांध से भी एक बड़ा मगरमच्छ यहां छोड़ा गया था। यह मगरमच्छ जवाई में लोगों पर भी हमला कर चुका था। करीब एक क्विंटल वजनी इस मगरमच्छ को वन्यजीवों के जानकार खतरनाक बताते हैं।

50 नंबर का पेपर लिया, 100 से मार्किंग कर सबको कर दिया फेल

mlsu-udaipur-2011उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय द्वारा पूर्णांक में गड़बड़ी होने से बीए अंतिम वर्ष के अंग्रेजी अनिवार्य विषय में संभाग के 250 से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए। इन विद्यार्थियों को 50 नंबर का पेपर दिया गया। उत्तर पुस्तिका जांचने वालों ने भी 50 में से नंबर दिए, लेकिन अंकतालिका 100 पूर्णांक मानकर बनाई गई, इससे प्राप्तांक प्रतिशत में आधे ही रह गए।

यानी जिस विद्यार्थी को 50 में से 22 अंक (44 फीसदी) मिले, पूर्णांक 100 होते ही ये अंक 22 फीसदी ही रह गए। इससे ये विद्यार्थी फेल हो गए। मामले का खुलासा होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सबसे पहले वेबसाइट से इन परिणामों को हटाया तथा उसके बाद गुपचुप ढंग से उत्तर पुस्तिकाओं को जंचवाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने इस गलती को स्वीकार भी किया है।

वे वजहें, जिनके चलते हुई गड़बड़ी

पैटर्न

पुराने पैटर्न में अंग्रेजी अनिवार्य के पर्चे में 50 नंबर के निबंधात्मक प्रश्न थे। नए पैटर्न में 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आते हैं। विद्यार्थियों को पुराने पैटर्न वाला पर्चा थमा दिया। जबकि मार्कशीट में नए पैटर्न यानी 100 नंबरों में से मार्किंग कर दी।

नतीजे के लिए छात्रों का दबाव

विवि प्रशासन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी दिखाई। छात्रसंघ चुनाव के दावेदारों और अन्य छात्रों ने नियमित रूप से दबाव बनाया हुआ था। इसके चलते आनन फानन में विभाग ने परिणाम घोषित कर दिया।

अप्रशिक्षित कर्मचारी

परीक्षा विभाग में तकनीकी कर्मचारियों का अभाव है। इसके चलते कर्मचारी बदलते रहते हैं, जिन्हें भी इन बदले पैटर्न का पूरा ज्ञान नहीं रहा। उनके सामने जो सूची आई, उसी आधार पर मार्कशीट में दर्शा दिए गए। किसी ने जिम्मा नहीं लिया।

दबाने का प्रयास
अंग्रेजी अनिवार्य में फेल विद्यार्थियों ने वीसी से गुहार लगाई तथा फिर परीक्षा विभाग पर गलती का आरोप लगाया। पहले गलती को माना नहीं गया। वेबसाइट से परिणाम हटा दिया गया तथा मामले से जुड़े किसी भी पक्ष में जानकारी नहीं दी गई। अनजान विद्यार्थियों ने भी री-चेकिंग की मांग रखी और शांत हो गए।

दो साल से बढ़ी परेशानी
सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों का देरी से घोषित होना, प्रश्न पत्र तथा घोषित परिणामों में त्रुटियां आने का सिलसिला गत दो वर्षों से जारी है। इसके अतिरिक्त मार्कशीट में गलतियां छप जाना तो जैसे आम बात है। इन परेशानियों को लेकर कई बार वीसी को शिकायतें की गई तथा वीसी ने भी कई बैठकों का आयोजन कर इन परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए, लेकिन वर्तमान में भी ऐसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

आगे क्या
कॉपियां वापस जांची जा रही हैं। 50 नंबर में से मिले प्राप्तांकों के आधार पर परिणाम दिया जाएगा।

परीक्षा विभाग की लापरवाही की गाज तकनीकी कर्मचारियों पर गिर सकती है।

कम अंक आने पर अन्य विषयों के विद्यार्थियों को भी इसी तरह की आशंका रहेगी।

देश के 7 बड़े हवाई अड्डों पर आतंकी हमले का अलर्ट, उदयपुर में भी बढ़ी चौकसी

5168_airplaneउदयपुर। देश के सात हवाई अड्डों पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। खुफिया विभाग ने संबंधित सात राज्यों को अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक आतंकी गुट इस बार हवाई अड्डों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इस अलर्ट के बाद प्रमुख हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गुजरात में खास चौकसी बरती जा रही है। यहां आतंकी बड़े हमले की फिराक में हैं। उदयपुर में भी डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर भी अलर्ट के तहत सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, हैदराबाद और गुवाहाटी हवाई अड्डों को लेकर यह अलर्ट है।

खुफिया ब्यूरो के मुताबिक आतंकी इस बार किसी विमान का अपहरण करने का मंसूबा रखते हैं। वे छोटी हवाई पट्टियों से उड़ान भरकर किसी महत्वपूर्ण ठिकाने पर हमले की साजिश बना रहे हैं।
सीमा चौकियों पर भी हमले की चेतावनी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की आईएसआई की साजिश को लेकर जम्मू-कश्मीर को अलर्ट किया है। इसके मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी-आईएसआई ने आतंकियों के मानव बम दस्ते तैयार किए हैं।

इन्हें भारतीय चौकियों पर हमला करने के लिए कहा गया है। नियंत्रण रेखा और आईबी पर भी हमले की साजिश है जिससे सुरक्षाबलों के मनोबल को तोड़ा जा सके। ऐसा ही अलर्ट कुछ अन्य राज्यों को भी भेजा गया है। उन्हें सीमा पर कड़ी सुरक्षा रखने के लिए कहा गया है।
अलर्ट के बाद सेना और बीएसएफ ने अपने जवानों को चौकस कर दिया है। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि मानव बम दस्ते में वही आतंकी हैं जो इस समय जम्मू कश्मीर की सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं।

पूजा भट्ट की यूनिट ने की टाईगर (SP) से बदतमीज़ी तो टाईगर करवाई शूटिंग बंद

_DSC1690उदयपुर। कलेक्ट्री में आज सुबह ‘बैड’ फिल्म की यूनिट ने टाईगर एसपी हरिप्रसाद शर्मा को ही उनके ऑफिस में जाने से रोक दिया। जिससे एसपी आग बबूला हो गए और उन्होंने शूटिंग बंद करा दी। इसके बाद फिल्म कर बैड की डायरेक्टर पूजा भट्ट उनकी यूनिट के साथ कलेक्टर के बंगले पर गुहार करने पहुंची, जहां काफी देर तक दोनों के बीच गुफ्तगू होती रही। पता चला है कि इस संबंध में कलेक्टर ने एसपी हरिप्रसाद शर्मा से बात की, तो उन्होंने फिल्म यूनिट के लोगों द्वारा बदत्तमीजी करने की शिकायत की। काफी देर के बाद कलेक्टर की समझाइश के बाद फिर से शूटिंग शुरू हुई लेकिन फिल्म की निर्माता पूजा भट्ट ने मिडिया के सामने एस पी पर गली गलोच का आरोप लगाया ।
फिल्म अभिनेत्री और डायरेक्टर पूजा भट्ट की फिल्म बैड की जिला कलेक्ट्री में शूटिंग के लिए कलेक्टर विकास एस भाले ने अनुमति दी, तो पूरी यूनिट ने कलेक्ट्री को अपनी जागीर ही समझ लिया, वहां जो चाहे करना शुरू कर दिया। मीडियाकर्मियों को भी यह कहकर अंदर जाने से रोक दिया कि कलेक्टर ने केवल उन्हें स्वीकृति दी है। स्वीकृति में साफ तौर पर लिखा है कि शूटिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति या अधिकारी कलेक्ट्री में प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसी बीच आज सुबह एसपी हरिप्रसाद शर्मा कलेक्ट्री गए, तो फिल्म यूनिट उनके कोरिडोर की सिदियों पर शूटिंग कर रही थी एस पी को वहां ऊपर जाने से रोक दिया तो गन में और ए एस पी कालू राम रावत ने उन्हें कहा की ये एस पी है और जाने दो तब भी यूनिट के सदस्य ने उन्हें 10 मिनट रुकने का कहा और उन्हें उनके ऑफिस में जाने से रोक दिया। सूत्रों के अनुसार एसपी हरिप्रसाद शर्मा के साथ यूनिट के लोगों ने बदत्तमीजी भी की। इससे एसपी श्री शर्मा का पारा चढ़ गया और उन्होंने जाब्ता बुलाकर शूटिंग को पैकअप करवा दिया। इसके बाद फिल्म डायरेक्टर पूजा भट्ट यूनिट सदस्यों के साथ कलेक्टर श्री भाले के निवास पर पहुंची, जहां से कलेक्टर विकास एस भाले ने एसपी शर्मा से बात की, तो उन्होंने फिल्म यूनिट द्वारा की गई बदतमीजी की शिकायत की। बाद में कलेक्टर के बिच बचाव कर शूटिंग शुरू करवाई लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद मिडिया कर्मियों के सामने पूजा भट्ट ने यह बयान दिया की यहाँ के एस पी ने उनसे गाली गलोच की और उनकी हाँ में हां मिलते हुए जिला रसद अधिकारी एम् एल चोहान दिखाई दिए।
इधर एसपी हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि आज सुबह जब मैं कलेक्ट्री पहुंचा तो मुझे ऑफिस में जाने से रोक दिया। यूनिट के दो लोगों ने मेरे साथ बदत्तमीजी की जिस पर मैंने कलेक्ट्री में चल रही शूटिंग को रूकवा दिया। यूनिट पर कार्रवाई के बारे में सोचा जा रहा है।

में सरकारी काम के लिए अपने ऑफिस में गया जहाँ फिल्म शूटिंग चल रही थी जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी और मुझे अपने ही ऑफिस में _DSC1668जाने से रोका जिसके बाद मेने अपने ऑफिस के बहार से शूटिंग बंद करा दी ………. पुलिस अधीक्षक – हरी प्रसाद शर्मा

यहाँ के पुलिस अधीक्षक ने मुझे गाली गलोच की और यूनिट के सदस्य की पिटाई की जब की हमारे पास कलेक्ट्री में शूटिंग करने के आदेश है । में यह बात को आगेतक ले जोगी और शिकायत करूगीं – पूजा भट्ट – फिल्म अभिनेत्री व् निर्माता

पुलिस अधीक्षक को फिल्म यूनिट के सदस्य द्वारा रोकने पर ग़लतफ़हमी हो गयी थी बाद में समझाइश कर शूटिंग शुरू करवा दी गयी ।- जिला कलेक्टर – विकास एस भाले

_DSC1669

 

_dsc0319

लक्ष्यराज की शादी का पहला न्योता एकलिंगजी को भेजा

7515_34उदयपुर। मेवाड़ राजघराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। लक्ष्यराजसिंह की शादी उड़ीसा की राजकुमारी निवृति कुमारी देव से 21 जनवरी को भुवनेश्वर में होगी। शाही शादी के कार्यक्रमों का आगाज हवन और देवी-देवताओं को आमंत्रित करके साथ शुरू हो गया है। 28 वर्षीय लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की शादी के समारोह परंपरागत शाही तरीके से शुभ-मुहूर्त में 17 जुलाई से शुरू हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई को लक्ष्यराज की शादी का पहला निमंत्रण पत्र एकलिंगजी में चढ़ाया गया और इसी के साथ कुल के सभी 21 देवी-देवताओं को शाही पंडितों द्वारा न्योता दिया गया। इसमें पंडितों द्वारा हवन-पूजा के साथ ही शंभू निवास में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा शाही रीति-रीवाजों के तहत शम्भू निवास से जनाना ड्योडी और शिव शक्ति परिसर तक पंडितों द्वारा एक जुलूस शाही लवाजमे के साथ निकाला गया। पहला निमंत्रण पत्र लाल और दुधिया सफेद हेंड मेड पेपर पर पुश्तैनी चांदी की दवात और सोने की कलम से लिखा गया। सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई से शुरू हुए शाही समारोह 21 जनवरी तक चलेंगे और इस शाही शादी में सभी रीति-रिवाज पारंपरिक तरीके से पूरे किए जाएंगे।
शादी के लिए अब निमंत्रण कार्ड देश-विदेश में अतिथियों को भी भेजे जाएंगे। इस शाही शादी में कई बड़े राजनेता उद्योगपति और फिल्म कलाकारों के आने की संभावना है।

बिजली के खंभे से टकराया बच्चा, करंट लगने से हुई मौत

elec-2उदयपुर. सूरजपोल थाना क्षेत्र के गोसिया कॉलोनी की गली नम्बर 5 में लगे विद्युत पोल से छू जाने के कारण चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा उस समय गली में खेल रहा था।
बच्चे के पोल से चिपकने के बाद अन्य बच्चों ने आस-पास सूचना दी। पड़ोसियों ने बच्चे के पिता को बुलाया। जब तक परिजन आए बच्चे की मौत हो चुकी थी।
क्षेत्रवासियों ने एवीवीएनएल के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि यहां करंट की समस्या रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई निवारण नहीं होता है।
पुलिस ने बताया कि माधव (4) पुत्र सुनील मीणा अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। पिता काम से गए हुए थे। खेलते-खेलते बच्चे का हाथ विद्युत पोल से टच हो गया।
विद्युत पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण बच्चे को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बच्चों ने लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने माधव के पिता को फोन कर बुलाया। पिता जब तक आए माधव की मौत हो चुकी थी।