सर्किट हाऊस मेंअभिनेता रणदीप हुड्डा

randeep huda

 

उदयपुर। फिल्म निर्माता पूजा भट्ट की फिल्म ‘बैड’ की शूटिंग अभी उदयपुर में चल रही है, जिसके कुछ दृश्य सर्किट हाऊस में भी फिल्माए जाने है। शूटिंग के दौरान टीम के साथ सर्किट हाऊस से बाहर आते हुए।

मुबारक मुबारक रमजान मुबारक

images (12)उदयपुर। अल्लाह की बेशकीमती नेअमतों से सरफराज पवित्र माह रमज़ानुल-मुबारक का पहला रोज़ा आज से शुरू हो गया। बुधवार को सूर्यास्त के कुछ देर बाद जैसे ही चांद नजर आया, लोगों ने एक-दूसरे को माहे रमजान की मुबारकबाद दी।
शहर के अकीदतमंद मुसलमानों ने बाद नमाजे-इशा बीस रकअत विशेष ‘नमाजे -तरावीहÓ अदा कर पहले रोजे की नीयत की। तरावीह में बीस रकअत नमाज अदा की जाती है। इस्लामी कैलेंडर के नौंवें महीने रमज़ानुल- मुबारक का चांद दिखाई देने के साथ ही रोजों का आगाज हो गया। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों खासकर मुखर्जी चौक, पलटन की मस्जिद, हाथीपोल, सिलावट वाडी, खांजी पीर, मल्लाह तलाई , सज्जन नगर, सवीना में देर रात तक माहे- रमजान की रौनक और चहल पहल नजर आई। आज सुबह सेहरी के वक्त से ही महिलाओं, युवाओं और बच्चों में पहला रोज़ा रखने का भरपूर जोश दिखाई दिया।
सेहरी से इफ्तार तक रोज़े में इबादत
माहे रमजान के पहले रोजे से ही सेहरी के वक्त मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल पहल शुरू हो गयी थी और मस्जिदों में सेहरी के वक्त का एलान होना शुरू हो गया था। सेहरी सूर्योदय से पहले की जाती है, जिसमें लोग कुछ खा-सकते हैं। उसके बाद रोजा शुरू हो जाता है। शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार से रोजा खोला जाता है। इस बीच रोजेदारों का दिन नमाज, इबादत और कुरआन शरीफ की तिलावत में गुजरता है।
घरों में रोजे के महीने की तैयारियां
इस बीच गृहिणियों ने रोजा इफ्तार की तैयारियां शुरू कर दी। शहर की मस्जिदों में हाफिज मुकर्रर किए गए हैं। हाफिज को कुरआन शरीफ कंठस्थ होता है और तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन शरीफ के पारे पढ़ते हैं। बाजार में दिन भर रोजे के महीने के लिए खरीदारी करने को महिलाओं की भीड़ नजर आई। उन्होंने सेहरी के लिए खरीदारी की।
मस्जिदों-दरगाहों पर विद्युत सज्जा
रमजान माह की खुशी में शहर की विभिन्न मस्जिदों व दरगाहों पर विद्युत सज्जा की गई है। रमजान के आमद की खुशी में इन्हें खूब सजाया-संवारा गया है।

ठुमके लगाते महाराणा प्रताप!

0

maharana-pratap-sony-tvउदयपुर। सोनी टीवी पर सप्ताह में चार दिन 10 बजे दिखाए जा रहे धारावाहिक महाराणा प्रताप में एक अद्भुत दृश्य दिखाया गया, जिसमें किशोरवय प्रताप नाच रहे थे। सीरियल के निर्माता ने प्रताप से काफी देर तक ठुमके लगवाए।
सोमवार रात दिखाए गए इस एपीसोड में प्रात:स्मरणीय महाराणा प्रताप को ठुमके लगाते देखकर उनके प्रति श्रद्धा रखने वालों ने अपना सिर पीट लिया। इस बारे में राजघराने के उत्तराधिकारी महेन्द्रसिंह क्रमेवाड़ञ्ज से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वे सीरियल नहीं देखते, जबकि सिटी पैलेस में रहने वाले इस बारे में बात ही नहीं करना चाहते।
इधर सीरियल के बढ़ते विरोध को देखते हुए निर्माता ने टीवी पर स्क्रॉल पट्टी चलवाई है, जिसमें बताया गया है कि यह धारावाहिक दंत कथाओं पर आधारित है। ऐसा करके उसने कानूनी कार्रवाई से बचाव का एक रास्ता निकाला है। हालांकि यह अलग बात हैं कि कानून में किसी भी इतिहास पुरूष को दंत कथाओं की आड़ में अपमानित करनेे की छूट नहीं है।

गर्ल्‍स के लिए पुलिस का स्पेशल प्रोजेक्ट

0

vijayashanti_policeउदयपुर, गर्ल्स के साथ देश में बढती अपराधिक प्रवार्तियाँ बढ़ने के साथ ही राज्य में राजस्थान पुलिस का स्पेशल प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है।जिसमे स्कूल कोलेज में पढने वाली गर्ल्स की समस्या को गोपनीय रखते हुए उसका समाधान किया जायेगा। राजस्थान पुलिस का यह प्रयास है। कि स्कूल, घर, कॉलोनी, कम्यूनिटी या फिर किसी भी जगह। गल्र्स किसी भी तरह की समस्या से परेशान हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अपराध का डटकर सामना करें, क्योंकि आपकी हैल्प करने के लिए अब राजस्थान पुलिस की ओर से स्पेशल टीम होगी। इसके जरिए स्टूडेंट की प्रॉब्लम्स को गोपनीय रखते हुए सॉल्व की जाएगी। इसके लिए प्रोजेक्ट नो यूआर पुलिस (केवाईपी) और नो यूआर स्टूडेंट (केवाईएस) पायलट प्रोजेक्ट शुरू होंगे ।
इसके तहत शहर के सभी थानों में तीन-तीन पुलिसकर्मियों की टीम बनाई जाएगी। इनमें गल्र्स की बात सही ढंग से समझने के लिए 2 महिला अवश्य हैं।

ऐसे शुरू हुआ प्रोजेक्ट:
इसे शुरू करने से पहले डीजीपी हरीशचंद्र मीना ने जयपुर में स्वयं स्कूल संचालकों और विशेषज्ञों की 8 फरवरी को मीटिंग की थी। उसके बाद हर तीन सदस्यों का चयन इंटरव्यू से किया गया। उन्हें 26-28 फरवरी को पै्रक्टिकल और साइकोलॉजी बिहेवियर की स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। समर वेकेशन में भी ये टीम स्कूल फैकल्टीज और स्टाफ से लगातार मिल रही है।अब यह टीम जयपुर शहर के 18 सर्किल स्टेशन के 19 थानों पर सफलता पूर्वक कार्य कर रही है। जिसकी सफलता के बाद राज्य के अन्य शहरों में भी जल्द लागू कर दिया जायेगा जिसमे उदयपुर मुख्य है ।

ऐसे काम करेगी टीम

इस टीम के सदस्य अपने सर्किल के स्कूलों में जाकर स्टूडेंट से एक कॉन्फ्रेंस के जरिए मिलेगें। इसमें गल्र्स को पुलिस डिपार्टमेंट की जानकारी देने के साथ passingout1_080611023342उनके कॉन्फिडेंस बढ़ाते हुए गोपनीय रूप से समस्या सुनेगें। फिर अपना कॉन्टेक्ट नंबर उन्हें देते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया जायेगा की कोई भी समस्या आये इस नंबर पर कभी कॉल किया जा सकता है।

मुख्य उद्देश्य :
देश के साथ शहरों में भी गर्ल्स के साथ तरह तरह के अपराध और शोषण सामने आरहे है। जिनमे अधिकतर गर्ल्स के स्कूली छात्र होने और पुलिस के व् अन्य घरवालों के डर से सामने नहीं आते कई बार गर्ल्स पर घरेलु हिंसा या परिवार में ही कई तरह से शोषण किया जाता है। और स्कूली गर्ल्स अपने डर की वजह से किसी से कह नहीं पाती ऐसी ही समस्याओं से निपटने और ऐसे अपराधों को कम करने कि नियत से यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है ।

हिन्दुस्तान जिंक ने किया उच्च षिक्षा के लिए ग्रामीण छात्राओं का चयन

15 छात्राओं का वेदांता पीजी गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई के लिए किया मनोनित

images (11)वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा-चॉंदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा खान ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आस-पास के गांवों की 8 छात्राओं का उच्च षिक्षा के लिए वेदान्ता पी.जी. गर्ल्स कॉलेज रींगस में अध्ययन के लिए चयन किया गया है। ये 8 छात्राएं आगुचा, कोठिया एवं हुरड़ा ग्राम पंचायत की निवासी है तथा इन्होंने 12वीं कक्षा में 60 प्रतिषत से ज्यादा अंक प्राप्त किये हैं। आगुचा खान के स्थानीय गा्रमीण संसाधन केन्द्र द्वारा चयनित गरीबी रेखा से नीचे परिवार की ये छात्राएं तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययन करेंगी। इससे पहले आगुचा माइन्स से 6 छात्राएं वेदान्ता पीजी कॉलेज में अध्ययन कर रही है वे भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थी। हिन्दुस्तान जिं़क की जावर माइंस इकाई से 7 आदिवासी बालिकाओं को रिंगस स्थित वेदान्ता पीजी गर्ल्स कॉलेज में पढ़ाई के लिए भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान जिं़क का प्रयास है कि इकाईयों के आस-पास के गांवों की जनता ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो। अब तक हिन्दुस्तान जिं़क की सभी इकाईयों से लगभग 50 छात्राएं रींगस गर्ल्स कॉलेज में अध्ययन कर रही है।

हिन्दुस्तान जिं़क के हेड कॅार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि छात्राओं के लिए हॉस्टल, शुल्क, यूनिफार्म एवं पुस्तकों की व्यवस्था हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत राजस्थान सरकार के सहयोग से ग्रामीण विकास एवं समाज उत्थान के लिए हिन्दुस्तान जिं़क अनेकों महत्ती परियोजनाओं का निर्वहन कर रहे है जिससे इकाई के आस-पास के गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

वेदान्ता समूह के चेयरमैन, श्री अनिल जी अग्रवाल के दादाजी, स्व. श्री लक्ष्मीनारायण जी अग्रवाल ने 1995 में सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में महिलाओं में शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिए इस महिला महाविद्यालय की स्थापना की थी। वर्तमान में यह वेदान्ता पी.जी. गर्ल्स कॉलेज के रूप में संचालित है। इस महिला महाविद्यालय में वाणिज्य, कला एवं विज्ञान तथा कम्प्यूटर विज्ञान संकायों में लगभग 65 गांवों के 2600 छात्राएं अध्ययनरत् है।

अपनी कार पर दें ऐड स्पेस और EMI भरेगी ऐड कंपनी

0

1727_c1।पुणे की एक ऐडवर्टाइजिंग कंपनी ड्रीमर्स मीडिया ऐंड ऐडवर्टाइजिंग ने कार मालिकों को उनकी ईएमआई भरने में आर्थिक मदद करने की पेशकश की है। इसके लिए आपको कार का इस्तेमाल बिलबोर्ड की तरह करने की छूट देने को राजी होना पड़ेगा।

इस पेशकश की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा कि वह पहले तीन साल तक कार की ईएमआई भरेगी, जबकि कार मालिक को बाकी दो सालों की ईएमआई भरनी होगी और साथ ही उसे कार खरीदते समय 25 फीसदी एकमुश्त भुगतान करना होगा। ड्रीमर्स मीडिया के सीईओ सुनीस मोहम्मद ने कहा, ‘इस कॉन्सेप्ट के जरिए ब्रैंड्स को ज्यादा आकर्षक तरीके से लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया जा सकेगा। इससे आम आदमी कार खरीदने के सपने को हकीकत में बदल सकेगा।’

हालांकि, इस पेशकश के तहत कार की अधिकतम कीमत 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। गाड़ियों को मेट्रो सिटी में एक महीने में कम से कम 1,500 किलोमीटर और छोटे शहरों में 1,000-1,200 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। कंपनी कार की ईएमआई भरने के बदले गाड़ी की 40 से 60 पर्सेंट जगह का इस्तेमाल अपने ग्राहकों के स्टिकर लगाने में करेगी।

साथ धूमधाम से निकली रथयात्रा

jagannath rath yatraउदयपुर। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के मौके पर बुधवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। जगदीश मंदिर में दोपहर तीन बजे तक विविध पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र की प्रतिमाओं को बारी-बारी से जगदीश चौक लाया गया। यहां पहले से ही हजारों की तादाद में खड़े भक्तों ने भगवान जगदीश के जयकारों से माहौल गूंजायमान कर दिया।

जगदीश चौक में चार बजे 21 बंदूकों की सलामी के साथ रथयात्रा की शुरूआत हुई। रथयात्रा की रवानगी 4.15 बजे हुई, करीब आधे घंटे में रथयात्रा घंटाघर पहुंची। इसके बाद करीब छह बजे रथयात्रा धानमंडी क्षेत्र में पहुंची। पूरे मार्ग में हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया।

शामिल हुई 25 झांकियां :

रथयात्रा में विभिन्न समाज संगठनों की 25 झांकियां रथयात्रा में शामिल की गई। जिसमें आसावरा माता, कालिका माता, हनुमान, जगदीश भगवान, नामदेव भगवान सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई। कई झांकियों में बच्चे भगवान का रूप धरे बैठे नजर आए।

सेक्टर सात से भी निकली रथयात्रा :

सेक्टर सात स्थित जगन्नाथधाम से रवाना हुई रथयात्रा 3.15 बजे रंग निवास और 3.45 बजे जगदीश चौक पहुंची। इस रथयात्रा के रथ में बलभद्रजी, सुभद्राजी और जगन्नाथ जी की मूल प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। रथयात्रा का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।

 

4 2 3

शहर में 334 होटल फैला रहे प्रदूषण

pichola3-300x193उदयपुर। शहर में कुल 334 होटल लम्बे समय से प्रदूषण फैला रहे हैं, जिन्हे प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नहीं लगाए जाने पर होटल सीज करने की चेतावनी दी गई हैं।
नोटिस में 21 दिन की अवधि दी गई है, जिसमें एसटीपी का निर्माण करके उसका अवलोकन मंडल के सक्षम अधिकारी से कराना है। ऐसा नहीं करने पर होटल सीज करने की चेतावनी दी गई हैं। ये नोटिस टुकड़ों में दिए गए हैं। इसलिए कुछ होटलों को दी गई छूट की अवधि भी समाप्त हो गई हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि आखरी इकाई को दिए गए नोटिस की अवधि भी 15 जुलाई को समाप्त हो जायेगी, उसके बाद सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।
इस बीच पता चला है कि अधिकारी अदालत का आदेश लागू करने में खुद को अक्षम पा रहे हैं। उनका कहना है कि एकसाथ इतने होटल्स कैसे बंद कराए जा सकते है। वे कोई ऐसा रास्ता ढूंढ रहे हैं, जिससे इस मामले को फिलहाल टाला जा सके। झील क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को हटाने से बचने के लिए निकाले गए कानूनी रास्ते की तरहही इस मामले में भी अपील करने के बारे में राय ली जा रही हैं। फिलहाल माना यह जा रहा है कि शहर की झीलों और आयड़ नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होने जा रही है।

पढि़ए शहर में प्रदूषण फैलाने वाली होटलों की सूची :

होटल हर्ष पैलेस, जीवनतारा रिसोर्ट, होटल किंग मेंशन, होटल सुभम, होटल ओशिन पैलेस, गुजरात समाज धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, होटल मानबाई मुर्डिया, होटल मगन पैलेस, होटल नमन पैलेस, होटल सीमा, होटल विद्या, होटल गीतांजलि, होटल श्रीगणेश, होटल मोनिका, होटल उत्सव, होटल सम्राट, होटल वेलकम, होटल हरिओम, होटल नटराज डायनिंग हॉल, होटल राज, होटल गोकुल पैलेस, होटल आर्शिवाद, होटल शाह, होटल तोरण, होटल आरती, होटल शिरामणी, होटल सुरभी, होटल साधना, द स्पेश होटल, होटल कावेर, होटल रानी रेजेंसी, होटल मोहित, होटल उदय पैलेस, होटल नारायण, होटल सवेरा, होटल आदर्श पैलेस, पंडित धर्मशाला, होटल अंजलि पैलेस, होटल अतिथि पैलेस, होटल राधा वल्लभ, होटल मंथन, होटल राजपाल, होटल निलकंठ, होटल सोनिका, जगदीश लॉज, होटल रंग भवन, होटल रंगमहल, होटल देव लक्ष्मी, होटल कुंदन पैलेस, होटल गंगोत्री, देवस्थान विश्राम गृह, होटल फतह मेमोरियल, चंपालाल धर्मशाला, होटल रॉयल पलम, होटल गढ़ी रानी, होटल अम्बे पैलेस, होटल सोनिका, होटल सागर पैलेस, होटल सत्यम, होटल स्नेह पैलेस, होटल शीला, होटल डिंपल, होटल अभिनव, क्रांती लॉज, होटल शुभ लक्ष्मी, होटल नॉथ स्टार, होटल लक्ष्मी पैलेस, होटल गोल्ड लिफ, होटल गुलाब बाग, होटल वाटिका, होटल फ्लोरेंस, होटल कृष्णा पैलेस, सिंधी धर्मशाला, होटल टांक इंटरनेशनल, होटल ग्रांड, होटल नटराज, होटल सिताराम, पूजा माउंट व्यू रिसोर्ट, पारस हिल रिसोर्ट, होटल देवी पैलेस, आर्शिवाद रिसोर्ट, अंता रिसोर्ट, लालघाट गेस्ट हाउस, बाबा पैलेस, पीछोला हवेली, अंजता होटल, होटल उदय निवास, होटल चेतना, होटल मिनर्वा एण्ड रेस्टोरेंट, होटल ग्रांड सिता, होटल कावेरी पैलेस, होटल अप्सरा, होटल शक्ति पैलेस, होटल श्री करणी निवास, होटल पथिक, होटल यात्री, होटल मेघदूत, होटल वृंदावन, रानी विलेज रेस्टोरेंट, होटल आशिष पैलेस, होटल सरोवर, नवजीवन होटल, जगत निवास पैलेस, लेक पीछोला होटल, टूरिस्ट होटल, श्री करणी गेस्ट हाउस, इंडिया इंटरनेशनल, हिल लेक होटल, झील गेस्ट हाउस, आमेट हवेली, होटल आनंद भवन, नेहरू पार्क कैफेटेरिया, होटल दर्शन पैलेस, होटल दमानिज, होटल दीप पैलेस, इंपायर पैलेस, अशोक होटल, होटल नवजीवन पैलेस, होटल प्राण कुटी, होटल सहेली पैलेस, होटल मान, होटल गोरबंध, गोकुल पैलेस, होटल लेक शोर एण्ड रेस्टोरेंट, होटल सज्जन विला, होटल राज हवेली, सोराज सागर रेस्टोरेंट, एवरेस्ट शाहिन, मसाला रेस्टोरेंट, रेड चिली रेस्टोरेंट, माइल्टस ऑफ मेवाड़ रेस्टारेंट, होटल न्यू हनुमान घाट, गणेश प्येइंग गेस्ट हाउस, होटल केसर पैलेस, मंधिरम पैलेस, होटल हनुमान घाट, होटल कृष्णा निवास, जर्मन बेकरी, होटल हरिदर्शन, होटल ईश्वर पैलेस, संग्राम सदन, होटल राज पैलेस, शिया प्रिंस होटल, शिवा गेस्ट हाउस, लालबाग होटल एण्ड रेस्टोरेंट, होटल देवराज निवास, द झाड़ोल सफारी, होटल पिक्स इन, हेरिटेज हवेली, होटल मिनाक्षी, होटल महिमा, ब्रोडवे होटल, होटल डायल, होटल राजकमल इंटरनेशनल, होटल महिमा पैलेस, क्यू होटल, होटल राजमहल भीण्डर, होटल राजपाल पैलेस, महाराजा होटल, अभिनंदन रेस्टोरेंट, होटल चंद्रप्रकाश, चेटक गेस्ट हाउस, होटल हेरिटेज, होटल इंटरनेशनल, होटल कल्पना, होटल लव-कुश, श्रीकृष्णा, श्रीनाथ ट्यूरिस्ट होटल, द रॉयल इन, ढोला मारू होटल, होटल धर्म पैलेस, प्रेम रतन होटल एण्ड रिसोर्ट, होटल अंजली, होटल अंबावगढ़ रेस्टोरेंट, होटल राजमहल भीण्डर, होटल जोग माया, अरावली टेंट रिसोर्ट, भंवर विलास गेस्ट हाउस, होटल नेचुयल लेक व्यू, रतना केस्टल, हेटल हवेली, होटल झाला मान, होटल साई दर्शन, होटल भारत निवास, संकल्प रेस्टोरेंट, बार्वची रेस्टोरेंट, उदयपुर रेस्टोरेंट, मिरा रेस्टेरेंट, टेस्ट ऑफ कल्चर रेस्टोरेंट, ग्रीन चिली, कैफे मानसी, दया भोजनालय, बॉय लिफ रेस्टोरेंट, स्नेह रिसोर्ट, चांग रेस्टोरेंट, ग्रीन व्यूह रिसोर्ट, अतिथि पैलेस, होटल वात्सल, एकलिंगगढ़ रिसोर्ट, सुखेर पैलेस, नई हवेली गेस्ट हाउस, होटल फाउंटेन, फोरेस्ट गेस्ट हाउस, होटल सांई निवास, सृष्टि रिसोर्ट, जगत रिर्टिट, सुधा पेइंग गेस्ट हाउस, मनयोल कन्ट्री इन, मुगन पैलेस होटल, अंकुर होटल, होटल महेन्द्र प्रकाश, होटल लक्ष्मी पैलेस, होटल रंगनिवास पैलेस, होटल दयाल, होटल तुलसी पैलेस, होटल राज, होटल श्रीजी पैलेस, होटल महालक्ष्मी, होटल समरत, भगवती होटल, होटल तारा, होटल हरियाली पैलेस, होटल ग्रीन व्यू इन्टरनेशनल, होटल गवरी(आर.टी.डी.सी), होटल रतनदीप, होटल हरमीटेज इन, होटल हनी डयू रिर्सोट प्राइवेट लिमिटेड, होटल शम्भूविलास, होटल सोनिका, रेनबो पेइंग गेस्ट हॉउस, डिम्पल ई स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, रिवेरा रेस्टोरेन्ट, प्रेम रतन रेस्टोरेन्ट, प्रतीक होटल एण्ड मोटल लिमिटेड, प्रिन्स होटल, श्री क्रि ष्ना विश्रान्ति ग्रह, पाटनी प्रेमिसीस प्रा. लि., पहाडी पेइंग गेस्ट हाउस, करनी होटल्स प्रा. लि, सोवरेन बिजनेस प्रा. लि., श्री क्रिष्ना रेजेन्सी, लेक कॉनर पेइंग गेस्ट हाउस, होटल मधुबन पैलेस, ममता रिर्सोट प्रा.लि, लहर पेइयिग गेस्ट हाउस, लेक हील प पेइयिग गेस्ट हाउस, गोयल फैशन प्राइवेट लिमिटेड, मेवाडं इन, होटल जयसिंहगढ़, होटल उदयबाग, होटल गन्गुर पैलेस, लेक व्यू पेइंग गेस्ट हाउस, होटल काकरवा हवेली,जय बन्धू शेह रिर्सोट, आइसलेण्ड टॉवर रूफटॉफ रेस्टोरेन्ट, द हेरिटेज रिर्सोट, ड्रीम हेवन रूफ टॉफ रेस्टोरेन्ट एण्ड पेइयिग गेस्ट हाउस, चितवन कैम्प एण्ड रिर्सोट, प्रताप भवन पेइयिग गेस्ट हाउस, होटल लेकघाट एण्ड रेस्टोरेन्ट, होटल लेक स्टार, होटल नेचुरल, उदयपुर होटल, उदय कोठी, उदयकोठी होटल एण्ड रिर्सोट, मेवाड़ हवेली, मेट्स होटल्स एण्ड रिर्सोट प्रा.लि, हिन्दूस्तान जिंक गेस्ट हाउस, शिकारबाड़ी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, पारस महल प्रा.लि, अंजानी होटल, होटल सिटी सेन्टर, होटल राधिका सेन्टर , होटल मोती महल, होटल आन्नद महल, भलूण्डा हॉस्पीटलीटी, थालना हवेली, होटल श्रीनाथ, ह्यूमन बिइंग प्राइवेट लिमिटेड, ऐवरेस्ट इन्टरनेशनल, होटल नारायण निवास, हडपावत इन्टरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, एस.एन.पी हाउस, श्री पुष्प विलास, रूपल हॉल्डिग प्रा.लि, श्री जगदीश महल हेरिटेज होटल, होटल उम्मेद विला, होटल सवेरा, अल्का होटल, होटल गजराज, होटल मीरा, होटल ब्राड वे, होटल वन्डर व्यू पैलेस, होटल पायल, होटल पन्नाधाय पैलेस, होटल क्रिष्ना पैलेस, होटल अकांक्षा, गार्डन होटल रेस्टोरेन्ट, ट्रेडिशनल इथिक्स विलेज रिर्सोट, अनुपम गेस्ट हाउस, आर्ट लॉफ्ट गेस्ट हाउस, होटल कजरी आर.टी.डी.सी, होटल विनायक, होटल बड़ी हवेली, शिल्पी विलेज रिर्सोट, रामप्रताप डवल्पर प्रा,लि फतेहगढ़ पेैलेस, होटल राजदीप, जयवाना हवेली, होटल गणगौरघाट, होटल जगनिवास गेेस्ट हाउस, होटल अमर कोठी वेकेशन्स प्रा.लि., टी अमो, रूपिस रिर्सोट, गोल्ड लिफ होटल, द चुंडा पैलेस, रघुमहल होटल, होटल शालीमार पैलेस, होटल व्हाइट पैलेस, हान्डी रेस्टोरेन्ट होटल्स एण्ड मोटल्स, होटल पद्मनी, मयूर होटल, पनोरमा गेस्ट हाउस, कालिका पैलेस रूफ टॉप रेस्टोरेन्ट।

प्रेमिका के राज खोलने पर प्रेमी ने दी जान

images (10)उदयपुर। एक युवक ने प्रेमिका द्वारा उसके ससुराल में जाकर प्रेम-प्रसंग के बारे में उसकी होने वाली पत्नी को बता दिया। इससे नाराज होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सूत्रों के अनुसार झाड़ोल निवासी बंशीलाल (२०) पुत्र परथाजी वडेरा ने आठ तारीख को जहर खा लिया था। उसे यहां एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। पता चला है कि बंशीलाल की तीन दिन बाद शादी होने वाली थी। इससे पहले बंशीलाल की प्रेमिका ने उसके ससुराल जाकर उसके और बंशीलाल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में उनकी होने वाली पत्नी को बता दिया। यह बात जब बंशीलाल को पता चली, तो उसने जहर खा लिया और आज उसकी मौत हो गई।