उदयपुर, राजस्थान साहित्य अकादमी का मीरा समारोह 23 जून, को आयोजित होगा।जिसमे २६ साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कराया कि मीरा समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता पंजाबी लेखक सुरजीत पातर होंगे, विशिष्ट अतिथि बालकवि बैरागी, डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय, डॉ. केशुभाई देसाई जानेमाने साहित्यकार और डॉ. इन्द्रवर्धन त्रिवेदी, कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि. उदयपुर होंगे।
व्यास ने बताया कि इस समारोह में रणवीर सिंह (जयपुर), डॉ. मदन केवलिया (बीकानेर), डॉ. सुदेश बत्रा (जयपुर), डॉ. क्षमा चतुर्वेदी (कोटा), मुरलीधर वैष्णव (जोधपुर), भागीरथ (उदयपुर), सुरेन्द्र चतुर्वेदी (अजमेर), डॉ. सत्यनारायण व्यास (चित्तौड़गढ़) को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ से समादृत किया जाएगा। साथ ही अकादमी के गत वर्ष के ‘मीरा पुरस्कार’ विजेता भवानी सिंह (जयपुर), सुधीन्द्र पुरस्कार विजेता हरीश करमचंदानी (जयपुर), रांगेय राघव पुरस्कार विजेता सावित्री रांका (जयपुर), देवराज उपाध्याय पुरस्कार विजेता डॉ. रेणु शाह (जोधपुर), कन्हैयालाल सहल पुरस्कार विजेता डॉ. अतुल चतुर्वेदी (कोटा),
डॉ. आलमशाह खान अनुवाद पुरस्कार इन्दु शर्मा (जयपुर), मरुधर मृदुल युवा लेखन पुरस्कार विजेता अंजीव अंजुम (दौसा), विजयसिंह पथिक साहित्यिक एवं रचनात्मक पत्रकारिता पुरस्कार विजेता ईशमधु तलवार (जयपुर), सुमनेश जोशी पुरस्कार विजेता श्रीमती शारदा शर्मा (सांगरिया), शम्भूदयाल सक्सेना पुरस्कार त्रिलोक सिंह ठकुरेला (आबू रोड) को प्रदान किया जाएगा।
व्यास ने बताया कि अकादमी का ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार’ कविता विधा का खुशबू शर्मा , उदयपुर , कहानी विधा का सुश्री पायल कंवर जयपुर , निबन्ध विधा का प्रियांक ओझा, सिरोही और निकिता शर्मा, जयपुर को प्रदान किया जाएगा। ‘डॉ. सुधा गुप्ता पुरस्कार’ कहानी विधा का ज्योति चांदसिन्हा, कोटा को और विद्यालय स्तरीय ‘परदेशी पुरस्कार’ कहानी विधा का निष्ठा सक्सेना, जयपुर को निबन्ध विधा का मोनिका सोलंकी, जयपुर और लघुकथा विधा का गिरीश कुमार, सुमेरगंज, पाली को प्रदान किया जाएगा।
अकादमी के मीरा समारोह में 26 साहित्यकार सम्मानित होंगे
झालामान को बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि एवं संगोष्ठी आयोजित
उदयपुर।, मंगलवार । झालामान के 437वें बलिदान दिवस पर बडीसादडी जैन मित्र मण्डल की ओर से मोतीमगरी स्थित झालामान के प्रतिमा स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई। जिसमें मित्र मण्डल के कई पदाधिकारी व सदस्य तथा क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। सभी ने झालामान को पुष्पाजंली अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी मे मु य अतिथि एवं विद्या प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष तेजसिंह बांसी ने कहा कि मेवाड के स्वाभिमान के लिये झालामान ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमें भी उनके आदर्श पर चलना चाहिए। उन्होने वर्तमान परिपेक्ष्य में कहा कि जहां एक तरफ झालामान ने तात्कालीन परिस्थितियों में राष्ट्ररक्षा के लिये अपने प्राण तक गंवा दिए वही आज के कई लोग बडे-बडे घोटले और भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस मौके पर कवि सागरमल सर्राफ ने झालामान पर एकाधिकत कविताएं पढी, उन्हे पुष्पाजंलि अर्पित की। संगोष्ठी में मेवाड प्रताप गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमलसिंह ने भी अपने औजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम में मित्रमण्डल के उपाध्यक्ष की यशवंत आंचलिया ने
अब आया मानसून
लेकसिटी में शाम होते ही लगी बारिश की झडी
तेज हवा ने फाड़े होर्डिंग के बैनर

उदयपुर, लेकसिटी में रविवार को रिमझिम बारिश के बाद सोमवार करीब ४ बजे आसमान में काले बादल छा गए। ठंडी हवाओं के साथ शाम ६ बजे मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब पौने घंटे तक चलता रहा। मौसम विभाग ने शाम ६ बजे तक ९.४ मिमी वर्षा दर्ज की है। शहर में चली ठंडी हवाओं से शहर के चौराहों एवं बिल्डिंगों पर होर्डिंगों के बैनर फट कर लटक गए।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां पिछले सप्ताह तापमान ४१ डिग्री के करीब था वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में करीब ८ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शहर को अधिकतम तापमान ३३.९ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान २५.१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार प्रात: ८ बजे समाप्त २४ घण्टों मे सर्वाधिक ४८ मिमी वर्षा ऋषभदेव में दर्ज की गई है। उदयपुर शहर में इस अवधि में ७ मिलिमीटर वर्षा हुई है। डाया में ४२, कोटडा में २८, बावलवाडा में ४१, जयसमन्द एवं मदारबडा में १५, नाई में २१, सोम कागदर में १२, केजड में १७, ओगणा व झाडोल में ११, सेमारी में १., स्वरुप सागर में ८ एवं खेरवाडा में ३ मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई।
शहर में कई दिनों से जारी टिप-टिप बारिश का दौर आज मूसलाधार में तब्दील हो गया। मानसून की आहट देती इस बारिश से लोगों को राहत दी। सोमवार को भी सुबह से भारी उमस के कारण लोग बेहाल दिखे वहीं दोपहर करीब ४ बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। घने बादलों के छा जाने से हल्का अंधेरा छा गया एवं शाम करीब ५.३० बजे ही रात होने जैसा अहसास होने लगा। इसके पश्चात ठंडी हवाओं के साथ तेज बरसात का दौर शुरू हुआ। प्री-मानसून की अच्छी बारिश और देश में सामान्य मानसून की रहने के समाचार के साथ ही शहर में भी बरसात की अच्छी शुरूआत इस बार शहर की झीलों को भरने के संकेत दे रही है। मूसलाधार बारिश से चली ठंडी हवाओं का जोर इतना तेज था कि शहर के चौराहों पर लगे बडे-बडे होॢडंगों के पोस्टर हवा से उडकर फट गए।

झीलों को भरने में वत्त* नहीं लगेगा भरने में: शहर की फतहसागर, पीछोला झील को इस बार भरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। केचमेंट में सही समय एवं भारी बारिश होने से शहर की झीलों जल्द ही लबालब हो जाएगी। शहर की फतहसागर झील का जलस्तर अभी सील लेवल से ४ फीट ऊपर है वहीं पिछोला का जलस्तर २.११ प*ीट है। शहर की झाडोल तालाब का जलस्तर प्री-मानसून की अच्छी बारिश के कारण २० फीट के करीब पहुंच गया जिसकी भराव क्षमता २५ फीट है। अच्छी बारिश से इसके जल्द ही छलकने के आसार दिखाई दे रहे जिससे शहर की झीलों में जल की आवक जल्द ही शुरू हो जाएगी।
गिरिजा को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
उदयपुर, केन्द्रीय मंत्रीमंडल में चित्तौडगढ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर उदयपुर जिले के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह छा गया।
डॉ. व्यास के मंत्रिमण्डल में सम्मिलित किये जाने की घोषणा होने पर कांग्रेस जनों ने उनके निवास २१ दैत्य मगरी के बाहर एवं चेटक सर्कल पर भव्य आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षा सोनिया गॉंधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, देहात जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला, नगर विकास प्रन्यास के चैयरमेन रूप कुमार खुराना एवं पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा कि डॉ. व्यास काफी अनुभवी नेता है। हाईकमान ने इन पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है उसे वह सफलतापूर्वक निभायेंगी एवं आने वाले चुनावों में पूरे राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
पूर्व महामंत्री गणेश राजौरा ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश सुथार, हरीश शर्मा, शिवराज सिंह धाभाई, पंकज शर्मा, अजय सिंह, डॉ. एल. एन. दाधीच, शंकर भाटिया, डी.आई.खान, जगदीशराज श्रीमाली, प्रमोद खाब्या, नासिर खान, पार्षद भरत आमेटा, मो.अय्यूब, मनीष श्रीमाली, राकेश खोखर, नफीसा शेख, लोकेश गौ$ड, बतुल हबीब, उषा गुप्ता, विजय शंकर कुमावत, चंदा सुहालका, गोपाल नागर, राहुल हेमनानी, दिनेश दवे, कौशल नागदा, सोमश्वर मीणा, अरूण टांक, पंकज पालीवाल,जय प्रकाश निमावत, लक्ष्मी लाल मेघवाल, रियाज हुसैन, हेमन्त श्रीमाली, कमल चौधरी, सीमा पंचोली, अर्जुन राजौरा, मदन पण्डित, अर्जुन सिंह भदेसर, गीता पालीवाल, सौरभ औदिच्च, प्रभुदयाल खण्डेलवाल, पुष्कर सोनी, भारत मेनारिया, बद्री नागर, कुलदीप सोनी, चंचल मुश्ताक, फिरोज अहमद शेख, सम्पत खटीक एवं कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।
टीएसपी भर्तियों में सामान्य वर्ग को गहलोत का तोहफा
उदयपुर, मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की सन्देश यात्रा के दसवें चरण के समापन पर सामान्य वर्ग को बडा तोहफा देते हुए घोषणा की कि टीएसपी भर्तियों में सामान्य वर्ग को भी आरक्षण मिलेगा गहलोत ने कहा कि अब सरकारी भर्तियों में २३ तहसीलों में वहीँ के अभ्यर्थी सामान्य वर्ग कि सीटों पर आवेदन कर सकेगें।
दिनभर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बाद रविवार रात को बडी स्थित लोढा जी की बाडी में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक गहलोत ने विपक्ष पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मुझे इस बात पर कडा एतराज है कि विपक्ष की वसुंधरा राजे कहती है रेवडियां बंट रही है, यह कांग्रेस कि नहीं बल्कि जनता कि तौहीन है । जो भी योजनायें लागू हो रही है उनकी घोषणा हम पहले ही कर चुके है। अभी तो सिर्फ उन योजनाओं को लागू कर रहे है। जिससे घोषणाएं सिर्फ घोषणा बन कर नहीं रह जाए जैसा कि भाजपा के पिछले शासन में हुआ ।
सीपी को बधाई: गहलोत ने सी पी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें नयी जिम्मेदारियां मिली है, और उन्होंने खुद ही कहा है कि जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको में अच्छी तरह निभाउगां गहलोत ने सीपी कि तारीफ करते हुए कहा कि यही स्प्रिट हर नेता कार्यकर्ता में होनी चाहिए कि संगठन जो भी जिम्मेदारी दे उसको अच्छी तरह से निभाई जाए ।
एनडीए गठबंधन मजबूरी था: गहलोत ने एनडीए के गठबंधन टूटने पर कहा कि यह मजबूरी का गठबंधन था नापाक गठबंधन था जिन्होंने गठबंधन तोडा है उनके विचार कभी भाजपा से मिले ही नहीं । भाजपा और जनसंघ ने देश में वेसे ही धर्म और राम के नाम पर बहुत खून खरब किया है। और अब सब ने एक अलग मुखोटा पहन रखा है जब कि इन्हें पता नहीं है कि मुखोटा पहन कर राजनीति नहीं होती ।
मोदी ला कर खतरनाक खेल हो रहा है: गहलोत के भाजपा द्वारा नरेन्द्र मोदी को प्रोजेक्ट करना एक खतरनाक खेल बताया उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोग रहते है,और इस देश का अखंड रहना जरूरी है, जब कि मोदी को आगेला कर भाजपा इस देश को खंडित करने का खतरनाक खेल खेल रही है । देश को अखंड बनाये रखने के लिए गांधी जी कि नीतियाँ ही कारगर हो सकती है, जिस पर कांग्रेस पिछले ६५ वर्षों से चल रही है और भाजपा आज तक कांग्रेस का विकल्प नहीं बन पायी । मोदी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने पहले ही कहा था कि गुजरात दंगों में राज धर्म का पालन नहीं हुआ है। किस मुह से अब में दुनिया के सामने जाउगा और उनकी इस बात पर अभी हाल ही में अडवानी जी ने भी मुहर लगा दी ।
तीस लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त
उदयपुर, गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दोरान अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत तीस लाख रूपये बताई जाती है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निदे्रश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर गोवर्धन विलास थाना ए एस आई उमराव हुसैन, हेड कास्टेबल भवरसिंह मय जाप्ता ने मोतबीर वलिचा निवासी गिरधारीलाल, वेणीराम के साथ वलिचा पहुच कर नाका बंदी की। सोमवार तडके उदयपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को रूकवाया तथा पूछने पर चालक ने अपना नाम ीरणधीर पुत्र दिनाराम यादव निवासी भगवाडी महेराड अलवर, खलासी ने विक्रम पुत्र धूलीचंद यादव निवासी सनवाड बहरोड अलवर बताया। तलाशी करने पर ट्रक में अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के ७०० कर्टन पाये गये। इस पर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब ३० लाख रूपये बताई जाती है।
बीस हजार दीपक जलाकर होगी महाआरती
उदयपुर। जगदीश मंदिर में धर्मोत्सव समिति की बैठक में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार भटनागर ने की। बैठक में बताया गया कि रथयात्रा मंदिर में परिक्रमा लेकर दोपहर तीन बजे रवाना होगी, जो घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, मंडी, अस्थल मंदिर से शाम आठ बजे संध्या आरती के समय आरएमवी गेट पर पहुंचेगी, तब संपूर्ण रथ यात्रा को कालाजी-गोराजी के यहां रोका जाएगा। इस एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर हर झांकियों एवं यात्रा में साथ आने वाले सभी समाजों की रेवडिय़ां पर एक साथ आरती करने का क्रम है। इस अवसर पर उपस्थित २० हजार से अधिक भक्तगण प्रमुख रथ की ओर मुंह कर एक साथ ऊं जय जगदीश हरे की आरती करेंगे, जो अपने आप में एक रिकार्ड होगा। रथ यात्रा शयन आरती के समय ठीक दस से साढ़े दस के बीच जगदीश मंदिर पहुंचेगी। रथयात्रा में साथ चलने वाले पांच बैंड एवं पूरे मार्ग में लाउड स्पीकरों द्वारा एक साथ आरती बजाई जाएगी। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तमय हो जाएगा। बैठक में चंद्रेश सोनी, नरेंद्र सोनी, अजीतसिंह, सुरेश आरडिया, भूपेंद्र भाटी, सुरेश कोटिया, मोहनसिंह चौहान, प्रेमसिंह पंवार, मुरली कसारा, दिलीप तंबोली, कैलाश सोनी, कोमलसिंह, इकबाल अली, कैलाश जीनगर आदि मौजूद थे। जगन्नाथ मित्र मंडल की बैठक: जगदीश मंदिर से निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर जगन्नाथ मित्र मंडल की बैठक कन्हैयालाल टांक की अध्यक्षता में हुई। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण माली ने बताया कि आगामी 26 जून से दस जुलाई के बीच मंडल क्ररथयात्रा आमंत्रण पखवाड़ाञ्ज आयोजित होगा। इसके तहत बोहरा गणेशजी को आमंत्रण, घर-घर पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्रों का वितरण, उदयपुर शहर में निकटवर्ती क्षेत्रो में जनसंपर्क इंटरनेट व एसएएस द्वारा रथयात्रा का प्रचार करने का निर्णय लिया गया।
सड़क हादसे में युवक की मौत तीन अन्य घायल
उदयपुर। शहर के मादड़ी रोड़ पर बीती रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वारियों की घाटी निवासी अनुराग पुत्र सत्यनारायण, गजेन्द्र, पीयूष व विक्रम चारों जनें रात १२ बजे प्रतापनगर चौराहे पर खाना खाने के लिए गए, लेकिन देर रात हो जाने के कारण सारी होटल बंद हो गई। इस पर सभी दोस्त मादड़ी होते हुए अन्य जगह खाना खाने जा रहे थे। उसी दौरान मादड़ी रोड पर बाइक फिसलने से अनुराग व उसके साथी नीचे गिर गए। हादसे में अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य तीनों के चोटें आई। पुलिस ने मृतक सहित घायलों को एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को मुर्दाघर में रखवाया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया
नारायण सेवा संस्थान के घोटालों की जांच शुरू
उदयपुर। विकलांगों के नि:शुल्क ऑपरेशन कर उन्हें सकलांग बनाने के क्षेत्र में कार्य करने वाले नारायण सेवा संस्थान में हुए गबन-घोटालों और अनियमितताओं की जांच शुरू हो गई है। क्रमददगारञ्ज में लगातार प्रकाशित हो रहे तथ्यात्मक समाचारों का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने विशेष योग्यजन पुनर्वास एवं अधिकारिता विभाग को जांच के निर्देश दिए है। इन्हीं निर्देशों की पालना में विशेष योग्यजन विभाग के निदेशक श्री के.सी. वर्मा रविवार को नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी कार्यालय पहुंचें एवं वहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। संस्थान की ओर से श्री वर्मा और उनके साथ आए अन्य अधिकारियों की काफी आवभगत भी की गई।
बताया गया है कि श्री के.सी. शर्मा ने नारायण सेवा संस्थान के प्रबंधकों से केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से दिए गए अनुदान का हिसाब-किताब तलब किया है। श्री वर्मा ने सरकारी अनुदान से किए गए नि:शक्तजनों के ऑपरेशनों का ब्यौरा मांगते हुए लाभार्थियों के नाम, पते तथा टेलीफोन नम्बर की सूची अविलम्ब प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।
> केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार से जो पैसा नारायण सेवा संस्थान को दिया गया, उसके उपयोग का ब्यौरा मांगा गया है। जांच में यदि दुरूपयोग सामने आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी राज्य सरकारें यदि हमें अधिकृत करती है तो उनके द्वारा दिए गए अनुदान के उपयोग की जांच भी की जा सकती है।
– के.सी. वर्मा, निदेशक, निशक्तजन पुनर्वास एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
पेसेफिक यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर के घर 25 लाख की चोरी
पेसिफिक यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल परिवार के साथ बैंकॉक गए थे, पीछे से 12 जून की रात को उनके मकान में कमरे से २५ लाख के माल की चोरी हुई।
राहुल अग्रवाल ने बताया कि पास का मकान सूना रहता है, वहां से चोर दीवार फांद कर अंदर आया और पाइप के सहारे बाथरूम से अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

राहुल अग्रवाल ने इस चोरी के पीछे केबल ठीक करने वाले पर शंका जताई है। अग्रवाल का कहना है कि बैंकॉक जाने से पहले केबल ठीक करने के लिए एक युवक आया था, जो अपना बैग भी इसी कमरे में छोड़ गया था। चोरी के बाद वह बैग भी वहां नहीं मिला है।
उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल के सुखाडिय़ा सर्कल क्षेत्र स्थित बंगले से अज्ञात चोर करीब २५ लाख की नकदी और सामान चुरा ले गए। चोरी गए माल में दो लाख की हाथ की घड़ी, 12 लाख की ज्वैलरी, जिसमें डायंमड के आइटम ज्यादा थे। इसके साथ ही दस लाख के चांदी के बर्तन शामिल है। इस संबंध में अंबामाता थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
राहुल अग्रवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ चार जून को घूमने के लिए बैंकॉक गए थे। वहां पर उनका मोबाइल चोरी हो गया। इसी बीच राहुल ने घर पर
फोन करके नौकर को उनके कमरे में रखे कंप्यूटर से कुछ जरूरी मोबाइल नंबर देने के लिए कहा, जब नौकर उनका कमरा खोलने गया, तो कमरा अंदर से लॉक था। इस पर आशंका हुई। १३ जून की सुबह राहुल ने नौकरों को कहकर दरवाजा खुलवाया, तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। बीती रात राहुल परिवार के साथ उदयपुर पहुंचे, तो चोरी गए माल का आंकलन किया गया, जिसमें नकदी सहित २५ लाख का माल चोरी होने का पता चला।
केबल ठीक करने वाले पर शक: राहुल अग्रवाल ने बताया कि जब वे बैंकॉक गए थे। उससे पहले ३० मई को टीवी खराब हो गई थी। इस पर केबल ठीक करने वाले को बुलाया गया। उसने यात्रा की पैंकिंग भी देखी थी और उसको जानकारी थी कि वे परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इस बीच केबल ठीक करने वाला उसका बैग भी वहीं पर भूल गया था। चोरी की इस घटना के बाद कमरे से केबल ठीक करने वाले का बैग भी गायब है।


